भाजपा-कांग्रेस से बागी उम्मीदवारों ने कराया नामांकन

ऋषिकेश।
ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से दो प्रत्याशियों ने अपने नामाकंन फॉर्म जमा कराए। सोमवार को भाजपा के बागी उम्मीदवार संदीप गुप्ता और कांग्रेस से बागी विवेक तिवारी ने तहसील में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बतौर निर्दलीय उम्मीदवार विवेक तिवारी ने 12.30 और संदीप गुप्ता ने 1.30 बजे अपना नामांकन पत्र ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग ऑफिसर वृजेश कुमार तिवारी को सौंपा। उधर, सोमवार को प्रत्याशियों ने चार नामांकन फॉर्म लिए। प्रशासन के अनुसार अब तक कुल 13 नामांकन फॉर्म दिए जा चुके हैं।

भाजपा के बागी उम्मीदवार संदीप गुप्ता
शिक्षा-एमकॉम
निवास-54 रेलवे रोड ऋषिकेश
मुख्य व्यवसाय-व्यापार
मुकदमे-कोई नहीं
बच्चे-एक बेटी व दो बेटे
संपत्ति-
चल-165000(नकद बैंक)
एक लाख 65 हजार रुपए
अचल-6928284
उनहत्तर लाख 28 हजार दो सौ 84
ऋण-3545968 (बैंकों से)
35 लाख 45 हजार 968
निवेश-5352895 (ऋण दिया गया)
53 लाख 52 हजार 895
सोना-50 ग्राम (125000)
एक लाख 25 हजार
बीमा-500000(एलआईसी)
पांच लाख
वाहन-मोटर साइकिल, स्विफ्ट कार

पत्नी-सुमन गुप्ता
संपत्ति-
चल-142000(नकद बैंक)
एक लाख 42 हजार
अचल-3648180
36 लाख 48 हजार 180
ऋण-834000 (बैंकों से)
आठ लाख 34 हजार
निवेश-2531093 (ऋण दिया गया)
25 लाख 31 हजार 93
सोना-200 ग्राम (225000)
दो लाख 25 हजार
बीमा-500000(एलआईसी)
पांच लाख
वाहन-टेंपो ट्रैवेलर (186700)
एक लाख, 86 हजार सात सौ

कांग्रेस के बागी उम्मीदवार विवेक तिवारी-
शिक्षा-स्नातक(बीए)
निवास-283 वीरभद्र मार्ग कोयल घाटी ऋषिकेश
मुख्य व्यवसाय-व्यापार
संपत्ति-
चल-28629(बैंक), 50000(नकद)
28 हजार 629 (बैंक), पचास हजार (नकद)
ऋण-187078 (बैंकों से)
एक लाख 87 हजार 78
सोना-30 ग्राम (81000), पत्नी के पास 100 ग्राम (270000)
81 हजार, पत्नी के पास दो लाख 70 हजार
बीमा-700000(एलआईसी)
सात लाख
वाहन-कार सेंट्रो

थंडर बोल्ड स्कीम के तहत पुलिस ने चलाया अभियान

ऋषिकेश।
डीएसपी मनोज कुमार कत्याल को देर रात साढ़े 11 बजे उच्चाधिकारियों का आदेश मिला कि वे थंडर बोल्ड स्कीम के तहत विभिन्न नाकों पर चेकिंग अभियान चलाएंगे और गाड़ियों की ढंग से तलाशी लेने के बाद ही छोड़ेंगे। इसके बाद उन्होंने कोतवाल सुरेन्द्र सिंह सामंत के साथ टीम लेकर चेकिंग शुरू कर दी। चेकिंग के दौरान पुलिस ने शहर में प्रवेश करने वाली सभी गाड़ियों की तलाशी ली। तलाशी पूरा होने के बाद ही गाड़ी को छोड़ा जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस को हालांकि कुछ मिला नहीं है। डीएसपी मनोज कुमार कत्याल ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर चेकिंग की गई।

कार्रवाई नही होने पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी

कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई को 72 घंटे का अल्टीमेटम

ऋषिकेश।
गुरुवार को श्यामपुर क्षेत्र के ग्रामीण देहरादून रोड स्थित वन रेंज कार्यालय इकट्ठा हुए। उक्रांद नेता राजेन्द्र गैरोला के नेतृत्व में उन्होंने वन विभाग पर शराब माफियाओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए। कहा कि ग्रामीण लगातार वन क्षेत्रों से कच्ची शराब की भट्टियां नष्ट कर रहे हैं। बावजूद इसके कच्ची भट्टियां मिलनी बंद नहीं हो रही हैं। प्रतिदिन छापेमारी अभियान में जंगलों में मिट्टी के नीचे दबे कच्ची शराब के ड्रम बरामद हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों पर आरोप लगाए कि वन क्षेत्र में कच्ची शराब के खिलाफ वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। अपनी सम्पत्ति में हो रहे गैरकानूनी कार्य को रोकने में भी वन विभाग नाकाम साबित हो रहा है। उन्होंने 72 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई करने की मांग की। कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन करने और विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी भी दी।
वन रेंज अधिकारी गंगा सागर नौटियाल ने ग्रामीणों को कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। मौके पर राजेश व्यास, देवेन्द्र दत्त, विनोद पोखरियाल, ऐला देवी, लक्ष्मी देवी, विनिता, माला देवी, पार्वती देवी, कविता, शांति देवी, सरोजनीदेवी, राजमती देवी, दिलादेवी, अन्नपूर्णा, शांता देवी, कुसुम, सेनी देवी, बीना, पंकज थापा, कृष्णा, राजेन्द्र सिंह, बिजेन्द्र सिंह, प्रेमा देवी, जगदंबा, पूनम रावत आदि मौजूद थे।

अतुल्य भारत की झांकी ने मोहा मन

ऋषिकेश।
श्यामपुर स्थित निर्मल आश्रम दीपमाला पगरानी पब्लिक स्कूल में बुधवार को वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसका शुभारंभ गुरुकुल कांगड़ी विवि के प्रोफेसर वर्गीश पॉलीवाल ने किया। विभिन्न राज्यों के लोकगीतों की प्रस्तुति ने एक ही जगह भारत की विविधता के दर्शन करा दिए। अतुल्य भारत की सुंदर झांकी ने भी दर्शकों का मन मोहा। इस मौके पर आईडीपीएल के महाप्रबंधक जीएस बेदी, निर्मल आश्रम के महंत राम सिंह महाराज, संत जोध सिंह महाराज, करमजीत सिंह, एनजेए प्रिंसिपल रणवीर सिंह नेगी, अनिल किंगर, एनडीएस प्रिंसिपल ललिता कृष्णा स्वामी मौजूद रहे।

टिहरी बांध के विस्थापितों का आंदोलन खत्म

ऋषिकेश।
विगत पांच माह से टिहरी विस्थापित क्षेत्र के ग्रामीण भूमिधरी की मांग को लेकर पशुलोक क्षेत्र में अनशन कर रहे थे। टिहरी से पुनर्वास किए गए परिवारों की मांग थी कि उन्हें जमीनों का मालिकाना हक दिया जाए। वे अपनी मांग को लेकर पांच माह से पशुलोक क्षेत्र में धरना दे रहे थे। मंगलवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला शासनादेश की प्रति लेकर धरना स्थल पर पहुंचे।
कांग्रेस नेता खरोला ने ग्रामीणों को शासनादेश की प्रति दिखाई। उन्हें बताया कि राज्य सरकार ने पशुलोक क्षेत्र के विस्थापितों को भूमिधरी का अधिकार दे दिया है। राज्य सरकार ने भूमिधरी को लेकर शासनादेश कर दिया है। शासनादेश की प्रति देखकर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस नेता खरोला ने ग्रामीणों को जूस पिलाकर अनशन से उठाया। ग्रामीणों ने शासनादेश कराने पर राजपाल खरोला का आभार जताया है।
मौकै पर हरि सिंह भंडारी, जगदंबा प्रसाद रतूड़ी, प्रवीन थपलियाल, बिजेन्द्र गुलियाल, वीरेन्द्र जोशी, प्रताप सिंह पंवार, सूरत सिंह राणा, विजयपाल, प्रताप सिंह राणा, धर्मेंद्र गुलियाल, सुंदर लाल बिजल्वाण, सुरेन्द्र सिंह राणा, शूरवीर सिंह नेगी, गंभीर सिंह, सुशीला तड़ियाल, पार्वती बुटोला आदि मौजूद थे।

टीएचडीसी सेवा ने जिला पंचायत को सौंपी स्ट्रीट लाइटें

ऋषिकेश।
अब इंदिरानगर और नेहरूग्राम क्षेत्र की सड़कों पर पसरा अंधेरा जल्द दूर होगा। जल्द ही सड़क किनारे पथ प्रकाश की व्यवस्था हो जाएगी। शनिवार को सेवा टीएचडीसी ने जिला पंचायत को 25 स्ट्रीट लाइटें भेंट कीं। नेहरूग्राम सामुदायिक भवन पर आयोजित कार्यक्रम में टीएचडीसी सेवा की ओर से क्षेत्र की सड़कों पर पथ प्रकाश के लिए लाइटें दी गईं। 25 स्ट्रीट लाइटें इंदिरानगर, नेहरूग्राम और विस्थापित क्षेत्र की सड़कों पर लगाई जाएंगी। इस अवसर पर टीएचडीसी सेवा के महाप्रबंधक एसआर मिश्रा,परवादून के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण, शैलेन्द्र सिंह, राजेश्वर गिरी, सुनील शाह, सुमित थपलियाल, रामलाल, अमित कुमार, मंजू यादव, नरपाल सिंह, अमित और पवन कुमार आदि उपस्थित रहे।

लोजपा ने की बेघर लोगो को आवास देने की मांग

एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

ऋषिकेश।
हरिद्वार बाईपास मार्ग से लोजपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में तहसील पहुंचे और प्रदर्शन किया। पार्टी के प्रदेश महासचिव विरेन्द्र भारद्वाज ने कहा कि बेघर लोगों को दीनदयाल उपाध्याय आवास योजना के तहत किस्तों में आवास उपलब्ध कराए जाने चाहिए। जिन परिवारों को सरकारी नौकरी नहीं मिली है, उनके परिवार से एक व्यक्ति को योग्यता के आधार पर नौकरी देने का प्रावधान किया जए। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. कदम बालियान ने कहा कि 1989 से 1994 तक नसबंदी कराने वालों को 133 वर्ग गज भूमि आंवटित की गई थी लेकिन आज तक कब्जा नहीं दिया गया। जाति प्रमाणपत्र की बाध्यता खत्मकर सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे नौनिहालों को एडमिशन के दौरान लिखवाई जाति के आधार पर छात्रवृत्ति दी जाए। उन्होंने कृष्णानगर कॉलोनी आईडीपीएल वीरभद्र को ग्राम पंचायत में शामिल करने की भी मांग की। प्रदर्शनकारियों में भोपाल सिंह, बीना जोशी, अजय सिंह, मदनलाल जाटव, बलराम, विरेन्द्र जोशी, ममता भट्ट, दिलीप सिंह, रणजीत सिंह, किशनलाल, आशा भण्डारी, विनिता मिश्रा, कलावती देवी, अनिल मिश्रा, सीताराम, सावित्री देवी,बाला चौधरी, रीना चौधरी, पूनम यादव आदि शामिल थे।

लिखित आश्वासन पर ग्रामीणों का धरना समाप्त

ग्रामीणों ने बनाई समिति, कार्यों की देखरेख करेंगे ग्रामीण

ऋषिकेश।
श्यामपुर के ग्रामीणों और बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी का धरना 12वें दिन समाप्त हो गया। विभागों के लिखित कार्रवाई के आश्वासन और कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की मध्यस्थता में ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने विभागों के आश्वासन पर कार्यों की जांच व प्रगति के लिए एक समिति का भी गठन किया है।
शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला की मध्यस्थता में खंड विकास अधिकारी व पेयजल निगम ने मांगों के निराकरण के बारे में लिखित आश्वासन दिया। इस पर ग्रामीण मान गए। उन्होंने ग्रामीणों की एक समिति बनाई। ग्रामीण विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जांच और प्रगति रिपोर्ट भी तैयार करेंगे। समिति में दिनेश पंवार अध्यक्ष, कमला नेगी उपाध्यक्ष, संदीप राणा सचिव, विनोद रावत सहसचिव, हेम सिंह पुंडीर कोषाध्यक्ष व सरंक्षक मंडल में राजपाल खरोला, महावीर उपाध्याय, प्रदीप नेगी, कोमल सिंह नेगी, देवेन्द्र सिंह नेगी, मोहन सिंह असवाल, ज्योति सजवाण, विनोद चौहान, खेम सिंह चौहान शामिल हैं।

केंद्र सरकार के नोट बंदी के खिलाफ प्रदर्शन

ऋषिकेश।
रविवार को केन्द्र सरकार की नीतियों और नोट बंदी को लेकर राष्ट्रीय दलित जागरण मंच मुखर नजर आया। मंच से जुड़े कार्यकर्ता नटराज चौक पर एकत्र हुए। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कदम सिंह बालियान ने केन्द्र सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहाकि नोटबंदी से काला धन वालों को तो कोई परेशानी नहीं हो रही है बल्कि आम जनता और किसान वर्ग परेशान है। बैंकों में पर्याप्त धन नहीं होने से आम जनता परेशान है। उन्होंने केन्द्र सरकार से पुराने नोट बदलने की अवधि बढ़ाए जाने की मांग भी की।
कार्यकर्ताओं ने सांसद, विधायक व ब्यूरोक्रेट्स की संपत्ति सार्वजनिक करने की मांग उठाई। कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है। केन्द्र सरकार की नीतियां जनविरोधी हैं, आम लोगों की परेशानी से केन्द्र सरकार का कोई लेना-देना नहीं है।104 मौके पर अजय सिंह मनिहारिया, बबलू, रणवीर चौहान, सावित्री वाल्मिकी, भोपाल सिंह, नूर मौहम्मद, तेजपाल फौजी, विपिन वर्मा, मदन लाल जाटव, शुभम कुमार, सुमित चौरसिया, अमित मोहन, अनिल कुमार, कमलेश, मायादेवी, नीटू, गीता, सोमा देवी, आकाश कुमार, ऋषिपाल, मनोज थापा, ममता आदि मौजूद रहे।

श्यामपुर क्षेत्र की उपेक्षा के चलते दूसरे दिन भी जारी रहा धरना

धरने को समर्थन देने पहुंचे विधायक व खरोला

ऋषिकेश।
गुरुवार को श्यामपुर में बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी ने पांच सूत्रीय मांगों के पक्ष में अपना धरना जारी रखा। भाजपा विधायक प्रेमचन्द अग्रवाल और कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने धरने को अपना समर्थन दिया। विधायक ने पेयजल निगम के अधिशासी अभियंता सीतराम से फोन पर वार्ता भी की। विधायक को उन्होंने बताया कि पेयजल टंकी निर्माण और 14 किमी पेयजल लाइन निर्माण को विभाग ने 11 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्र को बनाकर भेजा था, लेकिन केन्द्र से इस ओर सहमति नहीं मिली। बताया कि अब राज्य वित्त की आयोग के प्रस्ताव में योजना को शामिल किया जाएगा।
बीडीसी सदस्य कोमल सिंह नेगी ने पेयजल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया है। कहाकि दो वर्ष पूर्व विभाग ने सर्वे कराकर लागत साढ़े चार करोड बताई थी लेकिन आज प्रस्ताव की लागत कई गुना बढ़ा कर बताई जा रही है। 102आरोप लगाया कि विभाग एक तरफ तो बजट के बभाव का रोना रो रहा है, वहीं एक अन्य ग्राम सभा में जमीन उपलब्ध न होने के बाद भी 90 लाख की पानी की टंकी को स्वीकृति दे दी है। कहाकि हमारी ग्राम सभा के पास जमीन भी है। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर संदेह जताया।
धरने को समर्थन देने वालों में दिनेश पंवार, राजेश व्यास, मानवेन्द्र सिंह कंडारी, विनोद चौहान, महावीर उपाध्याय, संजीव चौहान, कमला राणा, जोगेन्द्र राणा, देवेन्द्र बेलवाल, हेम सिंह पुंडीर, वरुण चौधरी, अनिरुद्ध नेगी, शिवा ढौढियाल, प्रदीप नेगी, प्रदीप धस्माना, शकुंतला रावत आदि शामिल रहे।