वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा

शोभायात्रा में सुंदर झांकियां रही आकर्षण का केंद्र
विदेशी सैलानियों ने भी शोभायात्रा में लिया हिस्सा

ऋषिकेश।
स्वर्गाश्रम-जौंक में वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह-जगह लोगों ने फूलों से स्वागत किया। यात्रा में सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र रही।
शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पंचायत स्वर्गाश्रम-जौंक की अध्यक्ष शकुंतला राजपूत ने किया। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि समाज के लोग महर्षि वाल्मीकि के विचारों को जीवन में उतारकर समाज को नई दिशा दें। शोभायात्रा लक्ष्मणझूला से शुरू होकर शिव चौक, लक्ष्मणझूला रोड, टैक्सी स्टैण्ड, स्वर्गाश्रम, गंगा चौक, धर्म मार्ग होते हुए लक्ष्मणझूला पर संपन्न हुई।
108
शोभायात्रा में शिव-पार्वती का सुंदर नृत्य सहित कई झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर समाजसेवी इन्द्रप्रकाश अग्रवाल, सभासद गजेन्द्र नागर, नवीन राणा, नवनीत राजपूत, भरत लाल, आदेश तोमर, सचिन कुमार, शिवचरण, संदीप कुमार, सचिन, शुभम, बबलू, अजय, महेन्द्र, सोनू, सुनील, चन्द्रपाल, नितिन, रमेश, तिलक राम, विक्की आदि मौजूद थे।

सीएम ने पर्यटन स्थल चिन्हित करने के निर्देश दिए

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा कण्वाश्रम

देहरादून।
कण्वाश्रम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाय। साथ ही राज्य के अन्य ऐसे स्थानों जिन्हें पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा सकता है, उन्हें चिन्हित कर विकसित किया जाय। पाखरो-कालागढ़-रामनगर रोड़ को शीघ्र तैयार किया जाय।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गुरूवार को सचिवालय में वन विभाग, लोक निर्माण विभाग व एडीबी के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि कोटद्वार स्थित कण्वाश्रम (राजा भरत की जन्मस्थली) को पर्यटन स्थल के रूप मे विकसित किया जाय। उन्होंने कहा कि लैन्सडौन आने वाले पर्यटकों को कण्वाश्रम को विकसित कर आकर्षित किया जा सकता है।
113
उन्होंने अधिकारियों को आदेश दिये कि पाखरोंकालागढ़रामनगर सड़क मार्ग को शीघ्र तैयार करने के आदेश दिये। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में आवागमन में आसानी होगी। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, अपर मुख्य सचिव एस.रामास्वामी, प्रमुख सचिव ओमप्रकाश, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली आदि उपस्थित थे।

खेल प्रतियोगिता में नीलकंठ संकुल विजेता

ऋषिकेश।
यमकेश्वर ब्लाक की खेल प्रतियोगिता में नीलकंठ संकुल के छात्र छाए रहे। विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।
खेल प्रतियोगिता के परिणाम शुक्रवार को घोषित हो गए। 100 मीटर बालिका वर्ग में नीलकंठ संकुल की आंचल और बालक वर्ग में मनीष ने बाजी मारी। लंबीकूद सब जूनियर वर्ग में भी नीलकंठ संकुल के मनीष विजेता रहे। ऊंचीकूद सब जूनियर वर्ग में भी नीलकंठ संकुल के राहुल राय ने बाजी मारी। कबड्डी बालक और बालिका वर्ग में भी नीलकंठ संकुल, गोला फेंक सब जूनियर बालक वर्ग में दीपू बाबरी नीलकंठ, खो-खो जूनियर बालक वर्ग में नीलकंठ पहले स्थान में रहे।
प्राथमिक वर्ग 50 मीटर बालक वर्ग में सत्येन्द्र राय नीलकंठ, 50 मीटर बालिका वर्ग में रजनी दिउली, 100 मीटर बालक वर्ग मिथुन नीलकंठ, 200 मीटर बालक वर्ग में शरद शाहू नीलकंठ, 200 मीटर बालिका वर्ग में रजनी दिउली, 400 मीटर बालक वर्ग में सत्येन्द्र नीलकंठ, बालिका वर्ग में नीलाक्षी बड्यूण, खो-खो प्राथमिक बालक व बालिका वर्ग में नीलकंठ पहले स्थान में रहा।
कार्यक्रम में नगर पंचायत जौंक की अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष इन्द्र प्रकाश अग्रवाल, विकास भंडारी ने संयुक्तरुप से विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर सभासद महावीर सिंह नेगी, बनवारी लाल, नरेन्द्र कैंथोला, एमएम उप्रेती, कुंवर राणा, मेहरबान बिष्ट, मुकेश असवाल आदि मौजूद रहे।

महिलाओं को दिए जा रहे आत्म सुरक्षा के टिप्स

ऋषिकेश।
बेटियां भी अपनी सुरक्षा कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण की आवश्यकता है। यह बात पौड़ी जिले की एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कही। एसएसपी ने परमार्थ निकेतन योगा हॉल में पांच दिवसीय महिलाओं के लिए आयोजित आत्म सुरक्षा शिविर का शुभारंभ किया। 105
गुरूवार को प्रशिक्षित टीचरों ने परमार्थ निकेतन में महिलाओं व छात्राओं को आत्म सुरक्षा के टिप्स देने प्रारंभ कर दिए हैं। एसएसपी पौड़ी निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर आयोजित पांच दिवसीय शिविर में क्षेत्र की महिलाओं व छात्राओं को बिना हथियार के आत्म सुरक्षा करने के बारे में बताया जाएगा। शिविर का उद्देश्य महिलाओं को आत्म निर्भर बनाना है। शिविर के पहले दिन महिला मंगल दल की महिलाओं व यमकेश्वर क्षेत्र के विद्यालय की छात्राओं को आत्म सुरक्षा के बारे में बताया गया। थाना प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि प्रशिक्षत गेस्ट टीचरों के माध्यम से इस शिविर में भाग ले रही छात्राओं व महिलाओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। बताया कि शिविर में क्षेत्र के विद्यालय की लगभग 190 छात्राएं प्रतिभाग करेंगी। जिन्हें योग भी सिखाया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर महिला आयोग की अध्यक्ष सरोजनी कैंतुरा, नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, माधव अग्रवाल, देवेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष भरत लाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष आदेश तोमर, मनीष राजपूत, देवेंद्र, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी

मांगों को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी
मांगों को लेकर ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डांडामंडल भोगपुर के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि अब वह मांगों को मनवाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।

बीन नदी पुल निर्माण, कौड़िया किमसार मोटर मार्ग डामरीकरण एवं तटबंध निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत्त डांडामंडल गंगाभोगपुर के ग्रामीण अब आरपार की लड़ाई लड़ने को मुखर हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आंदोलन को तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन सरकार मांगों को लेकर चुप्पी साधे बैठी है। ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।