ईमानदारी-महिला बैंक कर्मी की अगुंठी लौटाई

बदलते दौर में ईमानदारी की मिसाल कम ही देखने को मिलती है। लेकिन इसका मतलब यह नही कि ईमानदारी बिल्कुल खत्म ही हो चकी है। समाज में ऐसे लोग है जो अपने कर्तव्यों का सही पालन कर रहे है। इन्ही की बदौलत ईमानदारी आज भी जिन्दा है।
एक महिला बैंक कर्मी देहरादून से रोज ऋषिकेश विश्वनाथ बस सेवा के माध्यम से अपडाउन करती है। रोजमर्रो की जिन्दगी में उनकी अगुंठी कब उंगली से निकलकर बस कहीं गिर गई उन्हें पता ही नही चला। ऐसे में जब उन्हें इसका अहसास हुआ तो वह बहुत परेशान हो गई। उन्होंने इसकी सूचना घर वालों को भी दी। ऐसे में कई जगह ढ़ूढ़ंने के बाद भी उन्हें नही मिली तो उन्होंने थक हारकर बस सेवा कों सपंर्क कर अगुंठी खोने की बात कही।
वहीं, उससे पहले ही बस आपरेटर ने बस में अगुंठी मिलते ही इसे संभाल लिया कि जिस भी यात्री की यह अगुंठी होगी संपर्क करने पर वह दे देंगे। क्यो कि वह इतने यात्रियों की पहचान नही कर सकते है। फिर क्या था था, महिला की आपबीती बताने और पहचान बताने पर अगले दिन महिला बैंक कर्मी की अंगूठी वापिस लौटाई गई। अगुंठी मिलने पर महिला की खुशी का कोई ठिकाना नही रहा और उन्होंने विश्वनाथ बस सेवा के अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी और बस स्टाफ का धन्यवाद दिया।

भाजपा के चुनाव प्रभारी के कार्यक्रम तय

भाजपा चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी और सह प्रभारी सरदार आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी उतराखंड के दो दिवसीय दौरे पर देहरादून पहुंच कर अलग अलग समूहों में चुनाव प्रबंधन से संदर्भित बनाई गई समितियों की बैठक ली। पार्टी मुख्यालय में चुनाव प्रबंधन समिति के साथ बैठक में रोडमैप पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बताया कि पार्टी के रोडमैप के तहत निर्धारित कार्यक्रमो की समीक्षा की गई और वरिष्ठ नेताओं ने कार्यक्रमों की प्रगति के साथ जरुरी मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने कहा कि प्रभारी और सह प्रभारी चुनाव प्रबंधन की 33 समितियों की अलग अलग समूहों में समीक्षा करेंगे।
प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल ने बताया कि वृहस्पतिवार को 11ः30 बजे तक चुनाव प्रबंधन समिति की पहली बैठक प्रह्लाद जोशी, दुष्यंत कुमार गौतम, आर पी सिंह, लॉकेट चटर्जी भाजपा प्रदेश कार्यालय में लेंगे। तत्पश्चात जोशी 12ः30 से 2 बजे तक रुद्रप्रयाग, चमोली व पौड़ी जिले की विधानसभाओं के कोर ग्रुप की बैठक श्रीनगर में लेंगे। इसमें प्रह्लाद जोशी के अलावा चुनाव सह प्रभारी सरदार आर पी सिंह भी मौजूद रहेंगे। वहीं, सायं 4ः15 से 6ः30 तक चुनाव प्रभारी जोशी देहरादून में कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत भेंट का समय सुनिश्चित किया गया है। इसके अलावा सभी प्रभारी सह प्रभारी चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से बनाये गए 33 समितियों की अलग-अलग समूहों में समीक्षा बैठक लेंगे।

महाविद्यालय परिसर में पंडित ललित मोहन शर्मा की प्रतिमा का अनावरण हुआ

श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में आज भूमि दाता श्री भरत मंदिर परिवार का सम्मान समारोह एवं पंडित ललित मोहन शर्मा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने समारोह का शुभारंभ पंडित ललित मोहन शर्मा की प्रतिमा का अनावरण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जयराम आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी और महापौर ऋषिकेश अनीता ममंगाई रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन, सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से किया गया। कार्यक्रम में भरत मंदिर परिवार के सम्मानित सदस्यों को विश्व विद्यालय परिवार की ओर से सम्मानित किया गया। भरत मंदिर परिवार की ओर से इस अवसर पर हर्षवर्धन शर्मा, मंजरी शर्मा, गीता कुकरेती, निशा शर्मा, वत्सल प्रपन्न शर्मा एवं वरुण शर्मा उपस्थित रहे। सभी सम्मानित सदस्यों को स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने श्री भरत मंदिर परिवार को ऋषिकेश परिसर के लिए भूमि दान हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने शर्मा परिवार की भूरि भूरि प्रशंसा की। उन्होंने आंतरिक परिसर के सड़क निर्माण हेतु 5 लाख की धनराशि देने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर हेतु भूमि दाता पंडित ललित मोहन शर्मा की भविष्य में एक और विशाल प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा की। इसके लिए उनके परिवार को धन्यवाद भी दिया। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में छात्रों को प्रोत्साहित करने हेतु उच्च शिक्षा मंत्री ने ऋषिकेश परिसर में पढ़ने वाले लगभग 4000 छात्र छात्राओं को स्मार्ट टैब अगले दिसंबर माह में देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि परिसर में निर्माण कार्य हेतु 58 करोड़ की डीपीआर की स्वीकृति अतिश्ीघ्र प्रदान की जायेगी। उन्होंने विश्वविद्यालय के सुचारू रूप से संचालन एवं प्रगति के लिए सदैव प्रयासरत रहने की इच्छा दर्शायी। उच्च शिक्षा मंत्री एवं विधान सभा अध्यक्ष द्वारा इस कार्यक़म के आयोजन के लिए कुलपति प्रो. पी. पी. ध्यानी एवं परिसर प्राचार्य प्रो. पंकज पन्त की सराहना की। कार्यक्रम समारोहक डॉ. सुमिता श्रीवास्तव ने भूमि दाता पंडित ललित मोहन शर्मा का एक संक्षिप्त जीवन परिचय भी दिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि व्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी ने पंडित ललित मोहन शर्मा महाविद्यालय में गुजारे अपने छात्र दिनों को भी याद किया और इसके उज्जव भविष्य की कामनाएं की। शिक्षण संस्थान के लिए सदैव प्रयासरत रहने के लिए उन्होंने अपनी प्रतिबद्धता भी दिखाई। विश्वविद्यालय परिसर विकास कार्य हेतु उन्होंने 1 लाख का चेक प्रदान किया। भरत मंदिर परिवार के सदस्य हर्षवर्धन शर्मा जी ने अपने परिवार की ओर से विश्वविद्यालय परिसर को इस सम्मान समारोह के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी में पुस्तकों एवं ई ग्रन्थालय हेतु 5 लाख धनराशि देने का आश्वासन दिया। उन्होंने विश्वविद्यालय को उत्कृष्ट बनाने के लिए अपने सदैव प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता दोहराई। श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पीपी ध्यानी जी ने भरत मंदिर परिवार एवं पंडित ललित शर्मा के परिवार के सदस्यों को परिसर में आने हेतु एवं सम्मान ग्रहण करने हेतु धन्यवाद दिया। उन्होने विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर नाम में पंडित ललित मोहन शर्मा का नाम सदैव रहने की बात की। महाविद्यालय से विश्वविद्यालय एवं भविष्य में भी उत्कृष्टता के आयामों को स्थापित करने के लिए उन्होंने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की।

प्रदेश में पहले और देश में 11वें स्थान पर रही मुनिकीरेती नगर पालिका

स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने प्रदेश में लगातार चौथी बार अपनी बादशाहत को कायम रखा है। इसके तहत प्रदेश में पहला एवं देश में पालिका ने 11वां स्थान प्राप्त किया है, साथ ही गार्बेज फ्री रेटिंग में भी पालिका ने एक स्टार प्राप्त किया है। जिसके बाद पालिका में खुशी का माहौल बना हुआ है, पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी और ईओ बीपी भट्ट ने इस उपलब्धि का श्रेय पालिका के कर्मियों और क्षेत्र की जनता को दिया है।
शनिवार को भारत सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 के नतीजे घोषित किए गए। बीते वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने देशभर में 12वां स्थान प्राप्त किया था। इस बार पालिका ने अपनी रैंकिंग में और सुधार करते हुए देशभर में 11वां स्थान प्राप्त किया है। प्रदेशभर में बीते चार वर्षों की तरह नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला ने अपने वर्चस्व को कायम रखा हुआ है। पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि निकाय के समस्त कर्मियों की मेहनत और क्षेत्र की जनता के सहयोग से ही पालिका ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में प्रदेश में चौथी बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ईओ बीपी भट्ट ने कहा कि आगे भी पालिका इससे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयासरत रहेगी। उन्होंने बताया कि स्वच्छता के आधार पर इसमें रैंक का निर्धारण किया जाता है।

विशेषज्ञों ने पांच तकनीकी सत्र के माध्यम से किसानों को दी जानकारी

उत्तराखंड के पहले तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय मसाला एवं सब्जी महोत्सव में दूसरे दिन पांच तकनीकी सत्र संपन्न हुए। जिसमें देशी-विदेशी वक्ताओं व विभिन्न शोध संस्थाओं, विश्वविद्यालयों के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों ने प्रतिभाग कर मसाला एवं सब्जी की विभिन्न प्रजातियों के उत्पादन, प्रसंस्करण व पैकेजिंग में नवीनतम तकनीकी के सम्बन्ध में अपने अनुभवों को साझा किया।
दूसरे दिन का प्रथम सत्र आलोक गुप्ता अध्यक्ष, सुरभि फाउन्डेशन नई दिल्ली एवं रिर्पाेटियर डॉ. सुरेश राम उपनिदेशक श्री हेमवती नन्दन सहायक विकास अधिकारी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें निदेशक आईसीएआर-एनआरसीएसएस अजमेर डॉ एसएन सक्सैना, निदेशक आईसीएआर-सीआईपीएचटी लुधियाना डॉ नचिकेत आदि ने मूल्यवर्धन तकनीक, बाजार व्यवस्था पर जानकारी दी। द्वितीय सत्र उत्तराखंड उद्यान विभाग के निदेशक डॉ एचएस बवेजा की अध्यक्षता में हुआ। इसमें न्यूयार्क से आई सलाहकार अदिति चौहान, सचिन अवस्थाी आदि ने भाग की खेती और उसके औषधीय उपयोगों के बारे में जानकारी दी। तृतीय सत्र में विदेशी वक्ताओं(रूस, आस्ट्रिया, अमेरिका, सिंगापुर आदि) ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। इसमें उन्होंने मसालों और सब्जियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के विषय पर चर्चा की। चतुर्थ सत्र में वक्ताओं ने विभिन्न प्रकार के प्रयोगों के माध्यम से डिजिटल उपयोगिता के बारे में बताया। अंतिम सत्र पर्यावरण विज्ञान की प्रोफेसर डॉ परमिन्द्र कौर की अध्यक्षता में हुआ। इसमें वक्ताओं, संबंधित विभागीय अधिकारियों और कृषकों ने कृषि विषय पर सामूहिक रूप विचार-विमर्श किया गया। किसानों को सब्जी एवं मसालों के उत्पादन में आ रही कठिनाईयों का समाधान करते हुए सत्र का समापन किया गया। मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, सभासद मनोज बिष्ट, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार उत्तराखंड उद्यान विभाग के समस्त अधिकारी, प्रगतिशील कास्तकार, उद्यमी उपस्थित रहे।

पालिका ने लगाई खाद की स्टॉल
अंतराष्ट्रीय मसाला एवं सब्जी महोत्सव में नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती-ढालवाला की ओर से जैविक खाद के पैकेटों की स्टॉल लगाई गई है। अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बताया कि इस खाद को घरों से निकलने वाले जैविक कूड़ें फलों, सब्जियों आदि से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया इस खाद को घरों में खेतों, गमले आदि में आसानी से प्रयोग किया जा सकता है। उचित मूल्य पर यह पालिका के काउंटर से प्राप्त की जा सकती है।

चमोली के सवाड़ पहुंचे भाजपा के दिग्गज, शहीद सम्मान यात्रा का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने सोमवार को सवाड़ चमोली में सैन्यधाम निर्माण हेतु आयोजित शहीद सम्मान यात्रा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर सवाड़ में शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया। कार्यक्रम के दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मुझे सवाड़ की वीरों की इस धरती को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। प्रथम विश्वयुद्ध हो, द्वितीय विश्व युद्ध हो, पेशावर कांड हो, देश की आजादी की लड़ाई हो या आजादी के बाद के युद्ध हों। इस धरती के वीरों ने अग्रिम पंक्ति में रहकर अपना कौशल दिखाया है और अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया है। आज भी इस घाटी के नौजवानों से पूछा जाए कि आप जीवन में क्या करना चाहते हो तो उनका जवाब सेना में जाकर भारत माता की सेवा करना होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये वीरों की वीरता ही है जो ये सुनिश्चित करती है कि कोई भी राष्ट्र शान्तिपूर्वक अपनी उन्नति के मार्ग में अग्रसर हो। ये हमारे देश के लिए गौरव की बात है कि हमारे देश के वीर सैनिकों ने आजादी के बाद हुये हर संघर्ष में अप्रतिम शौर्य का परिचय दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सेना का मूल रूप से एक ही घोषवाक्य रहा है ’’राष्ट्र प्रथम’’ और इसके लिए जवान अपना सर्वस्व अर्पित करने को हमेशा तैयार रहते हैं। उत्तराखंड की देवभूमि ने लाखों वीर सैनिक इस देश को दिये हैं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से दिखा दिया कि देवभूमि ना केवल समस्त विश्व को शान्ति का मार्ग दिखा सकती है, वरन शौर्य और वीरता को भी प्रदर्शित कर सकती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सैनिक का पुत्र होने के नाते मेरे लिए ये गर्व का विषय है कि मैं आप सबके समक्ष वीर सैनिकों को समर्पित इस कार्यक्रम में उपस्थित हूं। मैंने सैनिक की वीरता तो बाल्यकाल से देखी ही है, उनके परिजनों का संघर्ष भी देखा है। उस मां-बाप का दर्द देखा है, जिसका बेटा सीमा पर देश की आन-बान के लिए लड़ रहा है। उस पत्नी के आंखों के आंसू देखे हैं जो पति के आने की राह जोहते-जोहते कब बीमार हो जाती है, पता ही नही चलता। उन बच्चों की सिसकती हुई किलकारियों को सुना है जो अपने पिता से गले मिलने को व्याकुल हों। कितना संघर्ष है एक सैनिक के जीवन में, परन्तु इसके बावजूद वो दृढ़ता पूर्वक अपने देश के स्वाभिमान को बचाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैनिकों के प्रति केन्द्र एवं राज्य सरकार का समर्पण किसी से छिपा नहीं है। अटल जी का शासन रहा हो या वर्तमान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का शासन हो, देश के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले वीर सैनिकों व उनके परिवारों को उनका सही हक मिले इसके लिए हर संभव प्रयास किये गये हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश मजबूती से आगे बढ़ रहा है। सेना का मनोबल अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। सेना को निर्णय लेने की पूरी छूट है। उन्होंने कहा कि पराक्रम सदैव हमारी सेना के भीतर भरा हुआ था। मगर उस पराक्रम का सम्मान, सैनिकों के जीवन में बदलाव और उनके लिए संवेदनशील होकर निर्णय लेने का काम प्रधानमंत्री ने किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार का प्रयास है कि हम शहीदों के अभूतपूर्व योगदान को हमेशा याद रखें। इसके लिए उत्तराखंड की वीरभूमि में एक सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। सभी 13 जनपदों के शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिट्टी लाकर उसे सैन्य धाम के निर्माण में शामिल कर उनके बलिदान से आगामी पीढ़ियों को प्रेरणा प्रदान करने का कार्य करेंगे। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा सैनिकों और पूर्व सैनिकों के हित में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। वन रैंक, वन पेंशन की मांग वर्ष लंबे समय से थी, लेकिन इस पर ध्यान सिर्फ मोदी सरकार ने दिया, क्योंकि वे एक सैनिक का दर्द समझते ही नहीं हैं, बल्कि उसे दूर करने की कोशिश भी करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय के अपने अंतिम लक्ष्य को अवश्य पूरा करगी। 2025 तक उत्तराखंड को भारत का अग्रणी राज्य बनाया जायेगा।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने कहा कि मुझे इगास पर्व पर सवाड़ में सैनिक सम्मान यात्रा की शुरूआत करने का सौभाग्य मिला है। इस भूमि के वीर जवानों ने विभिन्न संग्रामों में अपने आप को समर्पित किया। उन शहीदों को नमन जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व अर्पित किया। यह धरती क्रांति की धरती है। इस धरती ने उत्तराखण्ड एवं देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया में अपना नाम स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि एवं वीरभूमि है। आज एक लाख 15 हजार उत्तराखण्ड के जवान देश सेवा में लगे हैं। 5 लाख सैनिक परिवार उत्तराखण्ड में हैं। इस भूमि से एक परमवीर चक्र, 6 अशोक चक्र, 13 महावीर चक्र प्राप्तकर्ता उत्तराखण्ड की भूमि से है। इस देवभूमि एवं वीरभूमि से देश के अनेक उच्च पदों पर कार्यरत है।
केन्द्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि मैं इस वीरभूमि को नमन करता हूं। आज हमारे प्रदेश से हर दूसरे परिवार का सदस्य देश सेवा के लिए सेना में भर्ती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति की ओर अग्रसर है।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वीर शहीदों के सम्मान में राज्य सरकार देहरादून में भव्य सैन्य धाम बनाने जा रही है। इस सैन्य धाम का शिलान्यास के लिए प्रत्येक शहीद के घर-आंगन से पवित्र मिट्टी को कलश में एकत्र कर सम्मान के साथ देहरादून लाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में ब्लाक वाइज शहीद सैन्य समारोह आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 15 नवंबर को देवाल और थराली ब्लाक का सम्मान कार्यक्रम शहीद स्मारक सवाड़ में शुभारंभ किया गया है। राज्य के सभी 13 जिलों मे यह यात्रा चलेगी। इस दौरान सभी शहीदों के परिवारों को जनपद एवं ब्लाक स्तर पर ताम्रपत्र भेंट कर सार्वजनिक समारोह में सम्मानित भी किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक महेन्द्र भट्ट, मुन्नी देवी शाह, चमोली के भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना, शहीद जवानों के परिजन एवं स्थानीय जनता उपस्थित रहीं।

घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का धामी ने किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन व पूजा अर्चना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री, माता मंगला व भोले महाराज की उपस्थिति में घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भूमि पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 16 लाख 50 हजार की लागत से बनी घंटाकर्ण पम्पिंग योजना, 10 लाख की लागत से बने विश्राम गृह, 7 लाख 50 हजार की लागत से बने रैन शेल्टर, बेंचेज व साइनेज का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि घंटाकर्ण मंदिर के लिए 4.5 किमी० मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। तिमली-खनेटी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। कौडियाला-बडीर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा। तैला-अखोडीसेरा मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किया जायेगा। शिवपुरी-धौड़ागल्ला मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य किया जायेगा। हिन्डोला-मुडाला मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण किया जायेगा। बांसकाटल मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। भांग्ला मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। गजा पसरखेत से पसरडांडा मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा। घिघुङ मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। गजा में पर्किंग का निर्माण किया जायेगा। आईटीआई रणाकोट के अवशेष भवन का निर्माण किया जायेगा। गजा पसरखेत से गौताचली मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य किया जायेगा। बमणगांव-थन्यूल मोटर मार्ग का डामीरकरण किया जायेगा। सिलकणी से पजैगांव जूनियर हाई स्कूल तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य किया जायेगा। नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती में चन्द्रभागा नदी के बांये तट पर ढालवाला बन्धे में फेन्सिंग निर्माण कार्य किया जायेगा। बेमुण्डा-पिपलेथ मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा। रा इ कालेज नैचोली में भवन निर्माण कार्य किया जायेगा। घनसाली में शिव शक्ति ढोल संस्कृति संगीत महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी। गजा में निर्माणाधीन माली ट्रेनिंग सेंटर का नाम शहीद सैनिक विक्रम सिंह नेगी के नाम से रखा जायेगा। राजकीय इंटर कॉलेज जाजल का नाम शहीद सैनिक अजय सिंह रौतेला के नाम पर तथा राजकीय इंटर कॉलेज गजा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण सिंह चौहान के नाम पर रखा जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना है, इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देहरादून से टिहरी के बीच 8 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली सुरंग के निर्माण की केन्द्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद व प्रदेश की सुख और समृद्धि के लिए घण्डियाल देवता से प्रार्थना की।
इस अवसर पर माता मंगला ने घंटाकर्ण धाम में धर्मशाला हेतु हंस फाउण्डेशन के माध्यम से 25 लाख रुपए की सहायता प्रदान करने की बात कही।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्षा सोना सजवाण, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी तृप्ति भट्ट, राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, प्रमुख विकासखण्ड चम्बा शिवानी बिष्ट, प्रमुख नरेंद्रनगर राजेन्द्र भंडारी, घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह सजवाण आदि उपस्थित रहे।

सीवी रमन के जन्म दिवस पर एमआइटी में ऑनलाइन राष्ट्रीय क्विज का आयोजन

मॉडर्न इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विज्ञान विभाग द्वारा आईक्यूएसी के तत्वावधान में भौतिक विज्ञान शास्त्री, प्रकाश प्रकीर्णन के खोजी, नोबेल पुरस्कार विजेता व भारत रत्न डॉ. चंद्रशेखर वैंकट रमन के जन्म दिवस के अवसर पर एक ऑनलाइन राष्ट्रीय क्विज का ऑनलाइन आयोजन किया गया। संस्थान के निदेशक रवि जुयाल, आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो डॉ ज्योति जुयाल, विज्ञान विभाग की अध्यक्षा प्रो डॉ कौशल्या डंगवाल व क्विज कन्वेनर डॉ सुनील कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम का संयुक्त रूप से शुभारम्भ किया गया।
मॉडर्न इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय ऑनलाइन क्विज आयोजित कर डॉ सीवी रमन को याद किया गया। संस्थान में ऑनलाइन क्विज के माध्यम से बताया गया की डॉ चंद्रशेखर वैंकट रमन का जन्म आज ही के दिन सन 1888 में त्रिचुरापल्ली (तमिलनाडु) में हुआ था। बचपन से ही मेधावी छात्र रहे डॉ रमन को वर्ष 1930 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया। वर्ष 1954 में भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया जबकि वर्ष 1957 में सर चंद्रशेखर वेंकटरमन को लेनिन शांति पुरस्कार भी दिया गया। उन्होंने विज्ञान को आगे बढ़ाने के लिए भारतीय विज्ञान संस्थान की स्थापना की। वर्ष 1970 में 82 साल की उम्र में डॉ0 सी0वी0 रमन ने नश्वर शरीर छोड़ा।
समाचार लिखे जाने तक इस ऑनलाइन क्विज में देश के अलग-अलग राज्यों से एक सौ साठ से अधिक प्रतियोगियों ने भाग लिया।
इस राष्ट्रीय क्विज प्रतियोगिता के संचालक मंडल में प्रो कौशल्या डंगवाल, डॉ सुनील कुमार सिंह, डॉ माधुरी कौशिश लिली, डॉ कमलेश कुमार भट्ट, डॉ निधि श्रीवास्तव, डॉ अनीता पांडेय, डॉ कनिका गुप्ता, आशीष गुप्ता, शुभम मिंगवाल व अश्वनी कुमार आदि शामिल थे। संस्थान निदेशक रवि जुयाल तथा आइक्यूएसी कोऑर्डिनेटर प्रो डॉ ज्योति जुयाल ने विज्ञान विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न ऑनलाइन प्रतियोगिताओं की उपलब्धि पर आयोजक मंडल को बधाई दी व प्रसन्नता व्यक्त की।

सीएम धामी ने भगवान तुंगनाथ धाम व शीतकालीन गद्दी स्थल की महिमा का गुणगान


पंचकेदार में तृतीय केदार के नाम से विश्व विख्यात भगवान तुंगनाथ की चल विग्रह उत्सव डोली के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ आगमन पर आयोजित एक दिवसीय तुंगनाथ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भरपूर आनन्द उठाया।

भगवान तुंगनाथ के शीतकालीन गद्दी स्थल मक्कूमठ में आयोजित तुंगनाथ महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पंच केदार के आंचल में बसे भू-भाग को विश्व में बड़ी श्रद्धा से जाना जाता है। इसलिए प्रतिवर्ष सैकड़ो तीर्थ यात्री यहाँ के पावन तीर्थों में आकर अपने को धन्य महसूस करते है। उन्होंने भगवान तुंगनाथ के धाम व शीतकालीन गद्दी स्थल की महिमा का गुणगान करते हुए कहा कि इस माटी में पदार्पण करने से मनुष्य को अपार शान्ति मिलती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश प्रगति के पथ पर अग्रसर है, तथा आगामी 5 नवम्बर को श्री केदारनाथ धाम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 400 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से 2024 तक कर्णप्रयाग तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा हो जायेगा तथा चार धाम परियोजना का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा दर्जनों जन कल्याणकारी योजनायें संचालित की जा रही हैं। जिसका लाभ हर ग्रामीण को मिल रहा है। कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा उपनल कर्मियों, आशा कार्यकत्रियों के मानदेय में वृद्धि कर दी गयी है तथा आंगनबाड़ी कार्यत्रियों के मानदेय में जल्द कार्यवाही की जायेगी।

मुख्यमंत्री ने तुंगनाथ महोत्सव को जिला स्तरीय महोत्सव तथा मक्कू गाँव में स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों योजनाओं का संचालन किया जा रहा है तथा प्रदेश भाजपा सरकार में साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में ऐतिहासिक विकास हुआ है। पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश उन्नति के पथ पर अग्रसर है।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा दिनेश उनियाल, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, केदारनाथ विधायक मनोज रावत, क्षेत्र पंचायत प्रमुख श्वेता पाण्डेय, जिला पंचायत सदस्य रीना बिष्ट आदि मौजूद थे।

उत्तरकाशी जिले के दौरे के दौरान सीएम ने किया करोड़ों रूपए के विकास कार्यों का शिलान्यास

मुख्यमंत्री ने उत्तरकाशी जिले के समेकित विकास के लिए 67 करोड़ 86 लाख की लागत से बनने वाली विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। कुल 85 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया।

1- ओडाटा (खुनीगाड़) से सरास मोटर मार्ग निर्माण स्टेज II लागत 1724.94 लाख।
2- कोटगांव नैटवाड़ से कलाप मोटर मार्ग स्टेज II लागत 895.67 लाख।
3- मोरी से सालरा मोटर मार्ग स्टेज II लागत 1001.39 लाख।
4- सुनकुंडी में हेलीपैड निर्माण लागत 115.32 लाख।
5- महरगांव हल्का वाहन मोटर मार्ग का उच्चीकरण व डामरीकरण लागत 71.90 लाख।
6- राजकीय इंटर कालेज जखोल में भवन निर्माण लागत 330.08 लाख।
7- सोलर पम्पिंग योजना गैच्चाण गांव तोक लागत 16.20 लाख।
8- सोलर पम्पिंग योजना नैटवाड़ बाजार लागत 3.80 लाख।
9- सोलर पम्पिंग योजना सुनकुंडी तोक लागत 12.00 लाख।
10- सोलर पम्पिंग योजना पुजेली 14.00 लाख।
11-पोरा में फल संग्रह केंद्र का निर्माण लागत 56.84 लाख।
12- नौगांव में मंडी का नव निर्माण 934.05 लाख।
13- आराकोट में सेब के भंडारण हेतु नियंत्रित वातावरण भंडार गृह (सीए कोल्ड स्टोर) का निर्माण लागत 12.95.01 लाख।
14- विकास खंड कार्यालय मोरी हेतु अनावासीय भवन निर्माण लागत 157.94 लाख।
15-विकास खंड कार्यालय पुरोला हेतु अनावासीय भवन निर्माण लागत 157.39 लाख।
मुख्यमंत्री ने 17 करोड़ 37 लाख की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण किया।
1- मैन्द्रथ से भंकवाड़ मोटर मार्ग स्टेज II लागत 562.70 लाख।
2- मुसई सटटा के किमी 7 से मसरी मोटर मार्ग स्टेज II लागत 112.42 लाख।
3-मैन्द्रथ-भंकवाड़ मोटर के किमी 2.50 से बेग़ल मोटर मार्ग स्टेज II लागत 299.98 लाख।
4- त्यूणी-पुरोला-नौगाँव राज्य मार्ग संख्या 17 मोटर मार्ग पर बीसी द्वारा सतह सुधार का कार्य लागत 460.00 लाख।
5- मोरी नैटवाड़ सांकरी जखोल मार्ग के किमी 1 से 4.5 एवं आराकोट नकोट मोटर मार्ग के किमी 1 से 7 तक बीसी द्वारा सतह सुधार का कार्य लागत 230.00 लाख।
6- सोलर पम्पिंग योजना बगरका तोक लागत 10.00 लाख।
7-सोलर पम्पिंग योजना धौना तोक लागत 10.00 लाख।
8- कोटगांव में जलाशय झील निर्माण 53.00 लाख।
9- राजकीय इंटर कॉलेज मोरी में समेकित प्रयोगशाला निर्माण लागत 23.34 लाख।

मुख्यमंत्री ने की अहम घोषणाएं

1- बद्रासू – नानेई किमी 5 व 6 में आरसीसी मोटर निर्माण व सुरक्षात्मक कार्य।
2- नुणागाड़ से लूना तक 3 किमी क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग कार्य।
3-गुराड़ी से पासा तक पैदल मार्ग व आरसीसी पुलिया निर्माण कार्य।
4-मियागाड़ से धाति गुराड़ी खड़ में आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
5-खिला खड्ड पर आरसीसी पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
6-स्विपली खड्ड से पितरी तोक तक पैदल मार्ग व आरसीसी पुलिया निर्माण किया जाएगा।
7-मोरी-बागी से मौताड़ किमी 3 पर पुलिया का निर्माण किया जाएगा।
8- बदरासु मोटर मार्ग किमी 3 में क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण किया जाएगा।
9-मोरी-नैटवाड़, सांकरी सड़क मार्ग किमी 12 आरसीसी मोटर सेतु व सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा।
10- बैराना फेतड़ी मोटर मार्ग किमी 2 व 3 में आरसीसी कलवट निर्माण कार्य किया जाएगा।
11-खाबली -गोडियाट सड़क के किमी 7 व 11 में 6 मीटर आरसीसी पुलिया विस्तार निर्माण कार्य।
12-मोरी नैटवाड़ सांकरी समतलीकरण वर्णावत मोटर मार्ग से 65 गांव को जोड़ने हेतु किमी 1 से 4 तक क्षतिग्रस्त भाग का मरम्मत व पुनःनिर्माण कार्य किया जाएगा।
13- मोरी नैटवाड़ सांकरी मोटर मार्ग किमी 4 से परिवर्तन समतलीकरण वर्णावत मोटर मार्ग के किमी 10 से 12 क्षतिग्रस्त भाग का निर्माण कार्य किया जाएगा।
14- पाव तल्ला के खड्ड पर पैदल हेतु आरसीसी 15 मीटर पुलिया के निर्माण किया जाएगा।
15-फिताड़ी से ढांचा तक पैदल गस्ती मार्ग का पुनः निर्माण कार्य किया जाएगा।
16- रूपिन रेंज के अंर्तगत हड़वाडी में भूस्खलन रोकने हेतु सुरक्षात्मक कार्य किया जाएगा।
17-सुनकुंडी के उपला कनोला में आरसीसी पुलिया के निर्माण किया जाएगा।
18- रूपिन रेंज के अन्तर्गत धौला से इस्लागाड़ चांगशील पर्यटन मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
19-पाव तल्ला से कलाव सम्पर्क मार्ग खेसडी खड्ड तक व पैदल असरसीसी पुलिया का निर्माण।
20 -पाव तल्ला के नई नागर खड्ड तक पैदल आरसीसी कार्य का निर्माण।
21 नगर पंचायत नौगाँव के मुगरा घाटी में हॉस्पिटल तक बाईपास कार्य का निर्माण किया जाएगा।
22 विकास खंड नौगाँव के अंर्तगत भाटिया से कराड़ी मोटर मार्ग व मसाल गांव से गंगराड़ी मोटर मार्ग का निर्माण किया जाएगा।
23 नगाणगांव,गंगटाड़ी उद्यान केंद्र की स्वीकृति
24- कोल्ड स्टोर आराकोट का कार्य किया जाएगा।
25 रंवाई जौनपुर जनकल्याण समिति को देहरादून नगर निगम निःशुल्क भूमि आवंटित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री बोले उत्तराखंड आने वाले समय में पूरी दुनिया की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनेगी।

आंगबाड़ी बहनों को दीवाली से पहले मिलेगा शानदार तोहफा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को उत्तरकाशी के विकास खंड नौगाँव पहुँचे। यमुनावैली को कृषि मंडी की बड़ी सौगात देते हुए 85 करोड़ से अधिक की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने जनपद के समेकित विकास के लिए कई अहम घोषणा की। राजकीय इंटर कॉलेज नौगाँव में आयोजित कार्यक्रम में जनता को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उत्तराखंड को विकास के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता, साधु संतों के सहयोग और सरकार के समन्वय से उत्तराखंड आने वाले समय में पूरी दुनिया की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक राजधानी बनेगी। उत्तराखंड को विकास के क्षेत्र में नंबर वन बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है नए कृषि कानून लागू कर केंद्र व राज्य सरकार लगातार देश के किसानों के हित में कार्य कर रही है। नई कृषि नीति के तहत विभिन्न फसलों का उत्पादन करने के वाले किसानों को जहां आधुनिक तकनीकी मिलेगी वहीं किसानों की आय भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड 2025 तक विकास के क्षेत्र में देश का नंबर वन राज्य होगा। प्रधानमंत्री जी के उत्तराखंड के प्रति बेहद लगाव है। रेल सेवा, चारधाम, हवाई सेवाओं समेत कई ऐतिहासिक कार्य हुए है तथा गरीबों के जीवन मे परिवर्तन आया है। देश के अंदर हर क्षेत्र में कई कार्य हुए है। प्रधानमंत्री ने देश के किसानों व जवानों का मनोबल बढ़ाया है। होली, दीवाली, जन्मदिन को जवानों के बीच मनाया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत मजबूत, शक्तिशाली और गौरवशाली भारत बन रहा है। जिसकी हम सबने कल्पना की उस दिशा में भारत आगे बढ़ रहा है।

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को भरोसा दिया कि दीवाली से पहले आंगनबाड़ी बहनों को शानदार तोहफा दिया जाएगा। सरकार ने आशा,ग्राम प्रधान, उपनल कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है। कर्मचारियों को भत्ता व गोल्डन की सुविधा दी है।कोविडकाल में जिन बच्चों ने अपने माता पिता को खोया है उनके लिए वात्सल्य योजना लागू की है। शीघ्र ही आंगबाड़ी बहनों को एक तोहफा दिया जाएगा।

इस अवसर पर कैबिनेट व जिला प्रभारी मंत्री गणेश जोशी, कृषि व उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल, यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत, निवर्तमान विधायक पुरोला राजकुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चौहान, पूर्व राज्यमंत्री जगबीर भंडारी, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसपी मणिकांत मिश्रा, एडीएम तीर्थपाल सिंह, एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी, ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत सहित स्थानीय जनता व जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।