चलती कार में आग लगने से हड़कंप

देहरादून।
सुबह दून से दिल्ली जा रही कार में अचानक आग लग गई। इसमें तीन लोग सवार थे। अचानक हुए हादसे से तीनों सकुशल तो बच निकले लेकिन घटना अभी भी उनके दिलो-दिमाग में है। जिससे वे घबराए हुए है।
मिली जानकारी के अनुसार, सुबह एक कार (एचपी 51 एजी 0028) में सवार होकर चालक मोहम्मद शोयब पुत्र मोहम्मद नबी निवासी ए-739, जीडी कॉलोनी मयूर विहार फेज तीन, दिल्ली अपने दो साथियों के साथ दिल्ली की ओर जा रहे थे। आशारोड़ी चेक पोस्ट के पास कार में अचानक धंुआ निकलने लगा। तीनों आनन-पफानन में बाहर आए। तभी गाड़ी को आग पकड़ गई। तीनों ने आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग ने विकराल रुप लेकर धमाके के साथ पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि तीनों सुरक्षित बताये जा रहे हैं। हादसा कार में शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

भुगतान न होने पर ठेकेदारों का पुर्नवास कार्यालय में प्रदर्शन

107

ऋषिकेश।
निर्माण कार्य का बकाया भुगतान न मिलने पर ठेकेदार महासंघ ने पुनर्वास कार्यालय पर प्रदर्शन किया। शनिवार को ठेकेदारों ने कार्यालय में तालाबंदी कर चेताया कि जल्द ही बकाया धनराशि नहीं दी गई तो उग्र आंदोलन होगा।
शनिवार को राजकीय ठेकेदार महासंघ के लोग बैराज स्थित पुनर्वास कार्यालय में पहुंचे। उन्होंने कार्यालय में तालाबंदी कर नारेबाजी की। महासंघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2013 के जून में आई आपदा से पुनर्वास विस्थापित क्षेत्र के आमबाग में सब तबाह हो गया। जिस पर विभाग ने क्षेत्र में आपदा कार्य करवाये, विभाग के कार्य को किए दो साल बीत गए हैं, लेकिन अभी तक ठेकेदारों का 2 करोड़ 41 लाख रूपए का बकाया भुगतान नहीं किया है। जिसकी मांग ठेकेदार लगातार विभाग से करते आ रहे हैं। हर बार बजट का रोना रोया जा रहा है। जबकि शासन से योजना का धन आवंटित कर दिया गया है।
ज्योति सजवाण का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत से पिछले दो सालों से ठेकेदारों का बकाया नहीं दिया जा रहा है। जिससे गुस्साएं ठेकेदारों में विभाग के खिलाफ रोष व्याप्त है। विभागीय अधिकारी कमीशनखोरी की नियत से बेवजह ठेकेदारों को परेशान कर रहे हैं। कहा कि जल्द ही ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया गया तो विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। तालाबंदी करने वालों में रमन रांगड़, गिरीश चंद्र सौंठा, नरेश बिष्ट, गंभीर सिंह राणा, मनोज रावत, देव सिंह दुमोगा, शूरवीर सिंह रावत, विजयपाल सिंह, होशियार सिंह, राजन रांगड़, राजीव भट्ट, अनिल रावत, गिरवर सिंह राणा, सुनील रावत, विजय पंवार, भगवती रतूड़ी, अजय नेगी, सुरेश खरोला आदि उपस्थित रहे।

रामविलास ऋषिकेश मंडी समिति के अध्यक्ष

ऋषिकेश।
रामविलास रावत को मंडी समिति ऋषिकेश का अध्यक्ष मनोनित किया गया है। शनिवार को ऋषिकेश में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर कर मिठाई बांटी।
शुक्रवार को कृषि एवं विपणन अनुभाग ने राम विलास रावत को ऋषिकेश मंडी समिति अध्यक्ष पर मनोनित किया। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कहा कि रामविलास रावत जूझारू व कर्मठ कांग्रेस नेता हैं। उन्हें मंडी समिति की जिम्मेदारी दिया जाना सरकार का अच्छा कदम है। उनके कार्यकाल में मंडी के कार्य व्यवस्थित होंगे। इसके अलावा शासन ने मंडी समिति में पांच लोगों को भी सदस्य बनाया है।
इनमें उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद सेमवाल, सदस्य प्रेम किशोर जुगरान, बर्फ सिंह पोखरियाल, राव मुशरफ अली, गंभीर सिंह गुलियाल शामिल हैं। हर्ष जताने वालों में विधानसभा अध्यक्ष दीपक धमांदा, विक्रम सिंह रावत, राजेश शाह, अजय राजभर, कुंवर सिंह यादव, सावित्री थापा आदि उपस्थित रहे।

अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई के बाद कंपनियों में मची खलबली

ऋषिकेश। हमारे संवाददाता
नगर पालिका ऋषिकेश की अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई का असर दिखने लगा है। होर्डिंग्स कंपनियों ने नगर पालिका से पैसा जमा कराने के लिए समय मांगा है।
अवैध होर्डिंग्स पर नगर पालिका ऋषिकेश हरकत में आया है। पालिका को लाखों का चूना लगा रही होर्डिंग्स कंपनियों ने नोटिस को हल्के में लिया। शुक्रवार से जब पालिका ने अवैध होर्डिंग्स हटाने शुरू किए तो कंपनियों में खलबली मच गई। होर्डिंग्स कंपनियों ने पालिका प्रशासन से पैसा जमा कराने को लेकर समय मांगा है। नगर की एक कंपनी ने तो पहली किश्त के रूप में 50 हजार रुपये भी जमा कर दिए हैं। अन्य कंपनियां भी पैसा जमा कराने की बात कहकर कार्रवाई नहीं करने की गुहार लगाई है।
गौरतलब है कि पालिका प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार नगर पालिका ऋषिकेश क्षेत्र में 81 होर्डिंग्स बिना अनुमति के लगे हैं। पालिका प्रशासन ने इसकी रिपोर्ट अपर आयुक्त गढ़वाल को भी सौंपी है। मार्केट रेट के अनुसार इन होर्डिंग्स से कंपनियां तो मालामाल हो रही हैं, लेकिन पालिका को राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं अपर आयुक्त गढ़वाल हरक सिंह रावत अवैध होर्डिंग्स को लेकर होने वाली कार्रवाई का फीड बैक लेते हैं। उन्होंने होर्डिंग्स से ऋषिकेश पालिका की आय बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार उन्होंने अवैध होर्डिंग्स को हटाने के सख्त निर्देश दिए हैं।

भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

देहरादून/नई दिल्ली।
उत्तराखण्ड के पूर्व मंत्री और भाजपा नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में एक महिला ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार बीती रात्रि को दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव थाने में 32 साल की एक युवती ने भाजपा नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया। आज पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए। मामला दर्ज कराने वाली महिला असम की रहने वाली बताई जा रही है। गौरतलब है कि हरक सिंह रावत उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार से बगावत कर भाजपा में शामिल हुए हैं। हरक सिंह रावत जब एनडी तिवारी की सरकार में मंत्री थे, तब असम निवासी महिला जैनी ने उन पर आरोप लगाया था कि वह उसके बच्चे के पिता हैं। मामले की सीबीआइ जांच भी हुई थी। तब जांच के बाद सीबीआइ ने उन्हें क्लीनचिट दे दी थी।

पर्वतीय मार्गो की सड़कें प्राथमिकता के आधार पर खोलें: राज्यपाल

102
नैनीताल।
राज्यपाल डॉ. कृष्ण कंात पॉल श्निवार को राजभवन नैनीताल पहुँचे। खराब मौसम के चलते राज्यपाल आर्मी हैलीपैड हल्द्वानी उतरे जहाँ से वे सड़क मार्ग से नैनीताल राजभवन पहुँचे।
राजभवन पहुँचने पर कुमायूँ मण्डलायुक्त अवनेन्द्र सिंह नयाल, पुलिस उपमहानिरीक्षक पुष्कर सिंह सैलाल, जिलाधिकारी दीपक रावत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वीटी अग्रवाल, महाप्रबंधक कुमविनि टीएस मर्ताेलिया, अधीक्षक अभियंता लोक निर्माण डीएस नबियाल, व राजभवन स्टाफ द्वारा पुष्पगुच्छ से राज्यपाल का स्वागत किया। गार्ड ऑफ आनर लेने के उपरान्त राज्यपाल द्वारा आयुक्त, उपमहानिरीक्षक पुलिस, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ वार्ता कर कुमाऊँ मण्डल में हो रही बरसात के कारण अवरूद्ध सड़कों की जानकारी ली गई।
राज्यपाल ने कहा कि सड़के पर्वतीय क्षेत्रों की जीवन रेखा हैं ऐसे में आपदा के दौेरान सड़के लंबे समय तक अवरूद्ध ना रहें, लिहाजा सभी अधिकारी प्राथमिकता के आधार पर सड़कें खुलवाने का कार्य करें। साथ ही भूस्खलन से सम्भावित क्षेत्रों में जेसीबी व अन्य संसाधनों की व्यवस्था भी करें। राज्यपाल के साथ सचिव राज्यपाल अरूण कुमार ढौंडियाल, परिसहाय मेजर अनुज राठौर भी नैनीताल पहुँचे।

अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से हो रही नशीले पदार्थों की तस्करी

पीएम मोदी को स्वास्थ्य मंत्री ने लिखा पत्र
देहरादून।
प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, आयुष एवं आयुष शिक्षा, समाज कल्याण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि वर्तमान में कुछ पड़ोसी देशों द्वारा मादक (स्मैक आदि) नशीले पदार्थों की तस्करी अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं से बड़ी मात्रा में की जा रही है, जिससे देश के अनेकों राज्य इन मादक नशीले पदार्थों की गिरफ्त में हैं और बड़ी तादात में देश का युवा इन नशीले पदार्थों के चंगुल में फंसता जा रहा है और भावी पीढ़ी को तेजी से कुप्रभावित कर रहा है, जिससे अनेकों परिवारों का आस्तित्व ही संकट में पड़ता जा रहा है।
नेगी ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि देश में मादक (स्मैक आदि) नशीले खतरनाक पदार्थों को अंतर्राष्ट्रीय सीमाओं पर ही रोकने के प्रभावी एवं कारगर उपाय तत्काल किये जायें ताकि देश के भविष्य के कर्णधारों को नशे की लत से मुक्त रखा जा सके। साथ ही इस जहर को फैलाने वाले गिरोहों की धर-पकड़ कर कठोर से कठोर कार्यवाही करते हुए नशीले खतरनाक पदार्थों को देश के विभिन्न राज्यों के जड़ से समाप्त किया जा सके। गम्भीर विषय पर नेगी ने प्रधानमंत्री जी से तत्काल जनहित में कठोर निर्णय लेने की अपेक्षा की है। अन्तर्राष्ट्रीय सीमाओं को मादक (स्मैक आदि) खतरनाक नशीले पदार्थों आमद को रोकने के साथ ही इस नशे के करोबार में लिप्तों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्यवाही करने का निर्णय भी लेने को कहा तथा इस संवेदनशील एवं गम्भीर विषय (मादक, स्मैक आदि खतरनाक नशीले पदार्थों) के खिलाफ जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर फौरी तौर पर पहल किये जाने की अपेक्षा की है।

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना में 10 लाख परिवार शामिल होंगे

देहरादून।
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के द्वितीय चरण में अगस्त माह में 10 लाख परिवारो को इसमें शामिल करने के निर्देश दिये है। उन्होने इसके लिये मुख्य सचिव से सभी जिलाधिकारियों से वार्ता कर कुमाऊ एवं गढ़वाल में एक-एक नोड़ल अधिकारी भी नामित करने को कहा है।
बीजापुर अतिथि गृह में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि अब स्वास्थ्य बीमा योजना की धनराशि 50 हजार से बढ़ाकर 1.75 होगी, इसमे गम्भीर बीमारियो के इलाज में सुविधा होगी। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रो तक इस योजना का लाभ पहंुचे इसके लिये विशेष प्रयास किये जाने चाहिए। सुदूर पर्वतीय क्षेत्रो व ग्रामीण क्षेत्रों में योजना के क्रियान्वयन के लिये यदि मानको में छूट भी दी जानी हो तो वह दी जाय। उन्होने इसके लिये केरल का उदाहरण भी दिया, इसके लिये हास्पिटलों का भी चिन्हीकरण करने मे शीघ्रता की जाय। उन्होने आशा वर्करो के साथ ही आशा फेसिलेटर को भी इंस्टेटिव दिये जाने पर बल दिया ताकि योजना के क्रियान्वयन में मदद मिल सके।
बैठक में मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, सचिव डॉ. भूपेन्द्र कौर औलख, अपर सचिव नीरज खैरवाल आदि उपस्थित थे।

गुलरानी में 2 हजार लीटर कच्ची शराब बरामद

106
ग्रामीणों में छापेमारी अभियान चलाकर किया नष्ट
ऋषिकेश।
श्यामपुर क्षेत्र ऋषिकेश में कच्ची शराब बनाने का ध्ंाधा जोरो पर है। अगर ऐसा नही तो ग्रामीणों के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के बावजूद बड़ी मात्रा में कच्ची शराब नही मिलती है। प्रशासन ने पूर्व में कच्ची शराब बनाने और ग्रामीणों के बीच में माफीनामा कराया था। जिसमें शराब बनाने वाले लोगों ने स्टांप में लिखकर माफी मांगी थी।
लेकिन बुधवार को ग्रामीणों को भनक लगी कि श्यामपुर के जंगलो में गुलरानी क्षेत्र में कच्ची शराब बनाई जा रही है। अपने छापेमारी अभियान में महिलाओं को 2 हजार लीटर कच्ची शराब के कई ड्रम मिलें। महिलाओं ने शराब को मौके पर ही नस्ट कर दिया। हालांकि मौके से कोई पकड़ में नही आया है।

जगमगायेंगे शिवाजी नगर के मार्ग

ऋषिकेश।
कांग्रेस कमेटी प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला व ग्राम प्रधान अनीता असवाल ने सयंुंक्तरुप से शिवाजी नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाईटों का उद्घाटन किया। मौके पर कांग्रेस महासचिव खरोला ने कहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रयासों से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नींव रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। हरीश रावत के नेतृत्व में पूरे प्रदेश का विकास होने की बात भी कही।
मौके पर ग्राम प्रधान अनीता असवाल ने खरोला के प्रयासों की सराहना की। मौके पर कांग्रेस सेवा दल के विधानसभा अध्यक्ष दीपक धमांदा, शिवाजी नगर विकास समिति के अध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, मनवर पंवार, विक्रम रावत, अरुण गौड़, राजपाल रावत, हरिकिशन जोशी, रोहत थापा आदि मौजूद थे।