शिवपुरी हादसे में घायल विदेशी महिला का बैग पुलिस ने सकुशल लौटाया। बैग मिलने से उत्साहित महिला ने उत्तराखंड पुलिस के कार्य की सराहना की। बीते 30 अगस्त को पौडी से ऋषिकेश आ रही एक बस श्विपुरी के पास अनियंत्रित होकर ढाई सौ मीटर खाई में गिर गई थी। जिसमें छ लोगो की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि 24 लोगो घायल हो गये थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मुनिकीरेती थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेसक्यू अभियान चलाया। जिसमें 24 लोगो की जिन्दगी बचाई गयी। इस हादसे में घायलो का सामान अस्त-व्यस्त हो गया था।
घायलो में शामिल कोलम्बिया मूल की रहने वाली एलैक्जैन्ड्रा का सामान भी हादसे में खो गया था। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने घटनास्थल पर खोजबीन की। इस अभियान में पुलिस ने एलैक्जैन्ड्रा का सामान सकुशल बरामद कर लिया। सामान में एलैक्जैन्ड्रा के महत्वपूर्ण दस्तावेज व मोबाईल शामिल था। वर्तमान में उक्त विदेशी महिला का उपचार जौलीग्रांट अस्पताल में चल रहा हैं।
Category: अन्य खबरै
ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी

तीन सूत्रीय मांगों को लेकर डांडामंडल भोगपुर के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी रहा। ग्रामीणों का कहना है कि अब वह मांगों को मनवाने के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
बीन नदी पुल निर्माण, कौड़िया किमसार मोटर मार्ग डामरीकरण एवं तटबंध निर्माण की मांग को लेकर आंदोलनरत्त डांडामंडल गंगाभोगपुर के ग्रामीण अब आरपार की लड़ाई लड़ने को मुखर हो गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आंदोलन को तीन माह से अधिक का समय बीत चुका है। लेकिन सरकार मांगों को लेकर चुप्पी साधे बैठी है। ग्रामीणों में सरकार के प्रति रोष व्याप्त है।
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
ऋषिकेश।
विश्व फोटोग्राफी दिवस पर ओआईएमटी में पत्रकारिता जनसंपर्क विभाग ने कार्यशाला का आयोजन किया। मौके पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रमेश उनियाल व विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने स्थानीय फोटोग्राफरो को सम्मानित किया।
बुधवार को ओआईएमटी में पत्रकारिता जनसंपर्क विभाग ने विश्व फोटोग्राफी दिवस मनाया। कार्यक्रम में उच्च शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष रमेश उनियाल ने छात्रों को फोटो पत्रकारिता का महत्व बताया। वर्तमान समय में फोटो पत्रकारिता में हो रहे परिवर्तन को जानने के लिए छात्रों को तत्पर रहने को कहा। विधायक प्रेमचंद्र अग्रवाल ने छात्रों को बताया कि फोटोग्राफी का जीवन में कितना बडा महत्व हैं। कहाकि हमारे दैनिक जीवन में फोटो का अहम रोल हैं। संस्थान के निदेशक डा. एचएस ग्रेवाल ने कहाकि फोटोग्राफी आज के द्वौर में युवाओं के लिए रोजगार का बडा साधन हैं। पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष आशीष डोभाल ने छात्रों के कार्यो की सराहना की।

#oimt rishikesh Read more
भाजपा में हिम्मत है तो सीएम उम्मीदवार घोषित करे: लालू
सलमान को ज़मानत मिल सकती है तो मुझे क्यों नहीं: आसाराम बापू
जोधपुर। अपने ही आश्रम में नाबालिग के साथ रेप के आरोप में जेल में बंद आसाराम बापू ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मिली 2 दिनों की अंतरिम बेल पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब सलमान खान को सजा मिलने के बाद बेल मिल सकती है तो फिर मुझे क्यों नहीं?
जेल में बंद आसाराम ने इसे अपने साथ जोड़ते हुए सवाल उठाया है। सुनवाई के लिए जेल आते हुए आसाराम बापू ने मीडिया से कहा कि बोगस केस होने और 66 साल की उम्र होने के बाद भी उन्हें ज़मानत नहीं मिली है। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अगर सलमान को जमानत मिल सकती है तो मुझे क्यों नहीं?
वैसे आसाराम ने उम्मीद के लहज़े में ये भी कहा कि शायद अब उन्हें भी जल्दी ज़मानत मिल जाए। आसाराम के समर्थकों ने सोशल मीडिया पर भी आसाराम की ज़मानत पर रिहाई की मांग करते हुए #bailforsalmannotforsaints से प्रतिक्रियाओं की झड़ी लगा रखी है।
भूकंप से तबाह गोरखा में दबी हैं 1000 लाशें, नहीं पहुंची मदद !!
काठमांडू/गोरखा(नेपाल). नेपाल में शनिवार को आए भूकंप के बाद से 66 छोटे-बड़े झटके आए हैं। भूकंप में मरने वालों की संख्या आधिकारिक तौर पर 3200 को पार कर गई है। लेकिन, इसमें गोरखा में मरे लोग शामिल नहीं हैं। भूकंप ने काठमांडू के बाद सबसे ज्यादा गोरखा क्षेत्र में तबाही मचाई है। इस क्षेत्र में 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनकी लाशें यूं ही पड़ी हैं। एक हजार से ज्यादा लोग घायल पड़े हैं। दो हजार से ज्यादा लोग अभी भी यहां पर फंसे हुए हैं, लेकिन यहां अब तक राहत के लिए कोई नहीं पहुंच पाया है।
नामुमकिन हो रहा मदद पहुंचा पाना
रविवार को भारतीय वायु सेना का विमान इस क्षेत्र में गया था, लेकिन नहीं उतर पाया। सोमवार को इससे छोटा विमान भेज कर मदद पहुंचाने की कोशिश होगी। बिजली और मोबाइल फोन कनेक्शन भी नहीं होने के चलते भूकंप से बच गए लोगों की परेशानी कई गना बढ़ गई है।
