आप का इतिहास है पार्टी जो कहती है वो करती है-नेगी

श्यामपुर नम्बरदार फार्म स्थित सामुदायिक मिलन केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में सेकड़ो की संख्या में महिलाओं, युवाओं एवं बुजर्गाे ने समाजसेवी सीता पयाल के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रविवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथ पहुंचे आप के चुनाव संचालन समिति के सचिव ओ पी मिश्रा ने भाजपा एवं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
ऋषिकेश विधानसभा में आम आदमी पार्टी के लगातार मजबूत होने का क्रम अनवरत जारी है। रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने नम्बरदार फार्म श्यामपुर में पार्टी के विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी डॉ राजे नेगी की अगुवाई में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान वक्ताओं ने आम आदमी पार्टी को भाजपा और कांग्रेस का मजबूत विकल्प बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में आप की ही सरकार बनने का दावा किया। महिलाओं को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाते हुए पार्टी प्रदेश सचिव ओ पी मिश्रा ने कहा कि कभी भाजपा तो कभी कांग्रेस की सरकार उत्तराखंड में बनती रही है और दोनों ने ही अपने अघोषित एजेंडे के तहत उत्तराखंड को जमकर लूटा है।

पार्टी के विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राज्य में 300 यूनिट बिजली मुफ्त प्रदान करने, बेरोजगारी भत्ता दिलाने और युवाओं को रोजगार, महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये दिलाने सहित अनेक वादे किए हैं। आम आदमी पार्टी का इतिहास है कि वह जो कहती है वह करके दिखाती है। दिल्ली इसका उदाहरण है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी विकास का नया एजेंडा लेकर उत्तराखंड में आई है। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में पिछले 15 साल में विकास का कोई काम नहीं किया गया। यहां भी जनता परिवर्तन का मन बनाए बैठी है। उन्होंने दावा किया कि आम आदमी पार्टी इस विधानसभा क्षेत्र में रिकॉर्ड मतों से जीतेगी। जिला उपाध्यक्ष सीता पयाल ने कहा कि आम आदमी की जितनी भी मूलभूत जरूरतें हैं उन्हें आप पार्टी ही पूरा कर सकती है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत भी किया।
इस अवसर पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल की अध्यक्षता में चले कार्यक्रम में महिला मोर्चा महासचिव रजनी कश्यप, उषा बुडाकोटी, सुषमा राणा, योगाचार्य भारती, वंदना लखेरा, मंजू देवी, पुष्पा देवी, गायत्री देवी, लक्ष्मी पंवार, नीरू सोलंकी, गुड्डी देवी, उर्मिला देवी, निर्मला देवी, संगीता देवी, हेमा देवी, कमलेश देवी, दिनेश कुलियाल, चंद्रमोहन भट्ट, सुनील दत्त सेमवाल, लालमणि रतूड़ी, सरदार निर्मल सिंह, गुरप्रीत सिंह, जय प्रकाश भट्ट, गोविंद रावत, विक्रांत भारद्वाज, उत्तम सिंह पवार, सुनील वर्मा, अभिषेक ठाकुर, राहुल ठाकुर, प्रभात झा, जगदीश कोहली, कमलेश जखमोला आदि मौजूद रहे।

आप की चौथी गारंटी को बताया महिलाओं के लिए बड़ी सौगात

आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने कहा कि मातृशक्ति की समस्याओं को आप से बेहतर कोई राजनैतिक दल नही समझता। उन्होंने कहा कि पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने काशीपुर पहुंच कर उत्तराखंड की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा, आप की चौथी गारंटी उत्तराखंड की महिलाओं के लिए है जिन्हें सरकार बनते ही 1000 रुपए महीना उनके खाते में पैसा डाला जाएगा ताकि उनकी अपनी जरूरतों को पूरा करने में कोई समस्या न हो।
काशीपुर रैली से शिरकत कर लौटे ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने बताया कि गढ़वाल के बाद कुमाऊं में भी आप संयोजक केजरीवाल की रैली ऐतिहासिक रही है। उन्होंने बताया कि आप संयोजक कि उक्त घोषणा से पूरे उत्तराखंड की महिलाओं में खुशी की लहर है। ऋषिकेश विधानसभा के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान आज विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को उक्त योजना के बारे में जानकारी दी गई। ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी नेगी ने बताया परिवार की हर महिला को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। अगर किसी परिवार में 18 वर्ष से अधिक आयु की पांच महिलाएं हैं तो उन पांचों को एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे।
इस दौरान महिला मोर्चा की सीता पयाल, उषा बुडाकोटी, पूजा नेगी, सुषमा राणा, रितिका, दिनेश कुलियाल, चंद्रमोहन भट्ट, सरदार निर्मल सिंह, सुनील सेमवाल, नरेन सिंह, प्रभात झा, सुरेश गोनियाल, चन्द्र प्रकाश आदि मौजूूद रहे।

गोष्ठी में आप नेताओं ने हिमालय को लेकर अपनी चिंता जाहिर की

विश्व पहाड़ दिवस पर आम आदमी पार्टी ने गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में आप नेताओं ने हिमालय को लेकर अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने मानव जीवन बचाने के लिए पहाड़ों के संरक्षण पर जोर दिया।
शनिवार को हरिद्वार मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय में गोष्ठी का शुभारंभ आप विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि हिमालयी क्षेत्र के संरक्षण और संवर्द्धन के लिए दृढ़ राजनैतिक इच्छा शक्ति की कमी रही है। दसके चलते जमीनी क्रियान्वयन नजर नहीं आता। उन्होंने कहा कि पहाड़ को जिंदा रखना है, तो पहाड़ को समझना होगा। उन्होंने आपदाओं, नदी घाटियों, हिमालय क्षेत्र की वनस्पतियों एवं जीवों को लेकर विस्तृत जानकारी दी। कहा कि कोविड जैसी महामारी ने आमजन को अच्छे से अहसास करा दिया है कि हमारे जीवन में स्वच्छ पर्यावरण, पेड़ पौधों और सबसे महत्वपूर्ण पहाड़ों की क्या उपयोगिता है। पहाड़ बचेंगे तभी जीवन बच पायेगा। मौके पर पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल, चंद्रमोहन भट्ट, दिनेश कुलियाल, सुनील सेमवाल, कार्यालय प्रभारी सरदार निर्मल सिंह, पंकज गुसाईं, प्रभात झा, विक्रांत भारद्वाज, लोकेश तायल, चन्द्र प्रकाश, सुनील वर्मा, अश्वनी सिंह आदि उपस्थित रहे।