ऋषिकेश।
बुधवार को एम्स ऋषिकेश के आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर परिसर में ही धरना देते हुए एम्स प्रशासन से गुहार लगाईं। प्रशासन को सौंपे पत्र में कर्मचारियों ने आउटसोर्सं कपंनी पर कर्मचारियों का मनचाहा वेतन काटने का गंभीर आरोप लगाया है। कर्मचारियों ने पीएफ मानकों के अनुरूप नही काटने, 2016 से महंगाई भत्ता की स्वीकृति एम्स प्रशासन से मिलने के बाद भी कर्मचारियों को इसका लाभ न देने की बात कही। कहा कि जानकारी लेने पर निकालने की धमकी दी जाती है। एम्स प्रशासन से वार्ता के बाद दोपहर 12 बजे कर्मचारी अपने काम पर लौट गए। कर्मचारियों के कार्यबहिष्कार से एम्स में कुछ समय के लिए व्यवस्थाएं चरमरा गई। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि एम्स प्रशासन ने कर्मचारियों के मांग पत्र को गंभीरता से लिया है। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान हो, इसके लिए आउटसोर्स कंपनी को तलब किया जा रहा है। आउटसोर्स कंपनी को नियम और ठेका शर्तों का पालन करना होगा।
Tag: AIIMS Rishikesh
विशेषज्ञों ने वृद्धावस्था में होने वाली समस्या और उनके निदान की दी जानकारी
ऋषिकेश।
मंगलवार को एम्स ऋषिकेश के ऑडिटोरियम में विशेषज्ञों ने बुजुर्गों को जानकारी दी। डॉ. सुरेश शर्मा ने सरकार के द्वारा बुजुर्ग लोगों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। डॉ. मीनाक्षी धर ने हड्डियों के कमजोर पड़ने, नींद संबंधी समस्या के बारे में चर्चा की। बताया कि खानपान संतुलित करने व नियमित व्यायाम करने से इन समस्याओं से बचा जा सकता है। डॉ. मोनिका पठानिया ने सर्दी के मौसम में होने वाली बीमारियों को बताया। डॉ. रुचि दुआ ने बुजुर्ग अवस्था में विशेष रुप से शरीर की देखभाल करने पर जोर दिया।
डॉ. शोभाएस अरोड़ा ने बुजुर्गों को मेडिकल सांइस की बारीकियां समझायी। शारीरिक क्षमता के अनुसार कार्य करने को जरुरी बताया। कहा कि भारतीय शैली को अपनाकर वृद्धावस्था में अनेकों बीमारियों से बचा जा सकता है। व्याख्यान कार्यक्रम में फुट हिल्स एकेडमी के बच्चों ने भी भाग लिया। कार्यक्रम में एम्स की ओर से डॉ. सुरेखा किशोर, डॉ. जया चतुर्वेदी, अंशुमन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
आंखे है अनमोल इन्हें सुरक्षित रखिये
विश्व दृष्टि दिवस पर ऋषिकेश एम्स में जन व्याखान का आयोजन
पब्लिक के सवालों का नेत्र विशेषज्ञों ने दिया जवाब
ऋषिकेश।
विश्व दृष्टि दिवस पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में जन व्याखान का आयोजन किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि जीवन में आंखों का अहम रोल है। आंख के बिना जीवन में अंधियारा है। इसलिए आंखों की सुरक्षा को लेकर हमें सतर्क रहना चाहिये।
गुरुवार को जन व्याखान कार्यक्रम का शुभारंभ संकायाध्यक्ष डॉ. सुरेखा किशोर व नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव कुमार मित्तल ने संयुक्तरुप से किया। उन्होंने विभिन्न नेत्र रोगों के बारे में
जानकारी दी। सफेद व काला मोतिया, मधुमेह से होने वाले पर्दे के रोग और अनुवाशिक बीमारियों का हमारी आंखों होने वाला नुकसान की जानकारी दी। आतिशबाजी से आंखों को बचाने की सलाह भी दी। कार्यक्रम में पब्लिक की ओर से कई सवाल भी पूछे गये। जिसका विशेषज्ञों ने जवाब भी दिया।
डेंगू व चिकनगुनिया की चपेट में तीर्थनगरी
ऋषिकेश।
तीर्थनगरी व आस-पास के क्षेत्र डेंगू व चिकनगुनिया से प्रभावित हो रहे है। वायरल पीड़ितों में मलेरिया व टाइफाइड की भी पुष्टि हो रही है। एम्स, सरकारी व प्राइवेट अस्पताल में वायरल पीड़ित बड़ी संख्या में ब्लड जांच करवा रहे है। बुधवार को सरकारी अस्पताल में एक व प्राइवेट अस्पताल में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।
बुधवार को डेंगू व चिकनगुनिया के चलते नगर के अस्पतालों में मरीजों की अत्यधिक भीड़ रही। एम्स की ओपीडी में 1450 मरीजों ने पंजीकरण कराया। 424 मरीज वायरल पीड़ित रहे। डेंगू की आशंका के चलते यहां 60 मरीजों के ब्लड की जांच की गई। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने जानकारी दी कि पिछले 15 दिनों में 300 मरीजों के डेंगू की आंशका के चलते जांच हुई है, जिसमें 16 मरीजों में डेंगू पॉजीटिव मिला है।
सरकारी अस्पताल में 51 मरीजों की डेंगू जांच करने पर एक मरीज पॉजीटिव मिला। 98 मरीजों की मलेरिया व टाइफाइड जांच करने पर क्रमश: दो और अट्ठारह मरीजों में मलेरिया व टाइफाइड की पुष्टि हुई। यहां ओपीडी में 640 लोगों ने पंजीकरण कराया। बुधवार को सिर्फ एक ही फिजिशियन डॉ. महेश सैनी ने वायरल पीड़ित मरीजों का उपचार किया। फिजिशियन डॉ. ऋचा रतूड़ी डे ऑफ पर रही।
वहीं, प्राइेवट अस्पतालों की ओपीडी पन्द्रह सौ के पार पहुंची। प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करा रहे वायरल पीड़ित दो मरीजों में डेंगू पॉजीटिव मिला है। नगर के संक्रामक रोग नियंत्रक एसएस यादव ने बताया कि डेंगू व चिकनगुनिया मच्छर जनित रोग है। उन्होंने नगर के लोगों से स्वास्थ्य विभाग से संपर्क करने की अपील भी की।
तहसील में दहशत
ऋषिकेश तहसील में कार्यरत एक संग्रह अमीन के बेटे को डेंगू पॉजीटिव आने से अन्य कर्मचारियों में दहशत है। तहसील कॉलोनी में रह रहे कर्मचारी आस-पास पानी जमा होने व झाड़ियां काटने की मांग कर रहे है। उनका कहना है कि लंबे समय से यहां पानी का जमाव व झाड़ियां होने के कारण डर लगने लगा है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को भी डेंगू
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा भी डेंगू की चपेट में आ गये है। प्राइवेट अस्पताल के चिकित्सक उनका उपचार कर रहे है। बुधवार जांच के बाद उनकी प्लेट्लेटस सताईस हजार के करीब पहुंच गई थी।
एम्स मे हिंदी सप्ताह समारोह का आयोजन
ऋषिकेश।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान ऋषिकेश में हिन्दी सप्ताह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें निबंध, भाषण, अनुवाद आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। गुरूवार को कार्यक्रम का शुभारंभ संकायाध्यक्ष प्रो सुरेखा किशोर एवं चिकित्सा अधीक्षक प्रो मुकेश त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। समारोह में प्रतियोगिता में स्वरचित काव्यपाठ का आयोजन किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने काव्य पाठ किया। राजभाषा अधिकारी डीपी लखेड़ा ने राजभाषा हिंदी के महत्व को बताया कि आज आवश्यकता है कि सरकारी कामकाज की भाषा हिंदी एवं हिंदीकी स्वीकार्यता को विभन्न साधनों से बढाया जाय। इस अवसर पर डा. एसके मित्तल, डा. सुनीता मित्तल, डा. बलराम, सतीश रवि, डा. वंदना ढींगरा, डा. अंकुर जोशी, डा. मोनिका पठानिया, डा. नेहा सिंह, नीरा तिवाड़ी आदि उपस्थित रहे।