उत्तराखंडः कोटद्वार विधायक ऋतु खंडूरी बनी राज्य की पहली महिला स्पीकर

उत्तराखंड विधानसभा आज एक नया इतिहास लिखा गया। कोटद्वार विधायक ऋतु भूषण खण्डूड़ी के रूप में विधानसभा को पहली महिला अध्यक्ष मिल गई हैं। इससे पहले विजया बड़थ्वाल विधानसभा की डिप्टी स्पीकर रह चुकी हैं। विधानसभा में ऋतु खंडूड़ी निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुनी गई। गुरुवार को उन्होंने विधानसभा में अपना नामांकन दाखिल किया था।

उत्तराखंड विधानसभा मंडप में प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने ऋतु खंडूड़ी भूषण को सदन के अध्यक्ष के तौर पर निर्वाचन की घोषणा की। इसके बाद नेता सदन, प्रोटेम स्पीकर एवं मंत्रीगणों सहित विपक्ष के सदस्यों ने नए विधानसभा अध्यक्ष को पीठ पर विराजमान किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य के लिए ऐतिहासिक दिन है और यह मातृशक्ति का बहुत बड़ा योगदान है। मातृशक्ति के रूप में हमें पहली महिला स्पीकर मिली है। हमारी विधानसभा उनके नेतृत्व में प्रगति के नए इतिहास रचेगी। मै उनको हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

छठी स्पीकर हैं ऋतु खंडूड़ी

ऋतु खंडूडी उत्तराखंड की छठी विधानसभा अध्यक्ष के पद पर पीठासीन हुई हैं। इस दौरान प्रोटेम स्पीकर सहित सदन के सभी सदस्यों द्वारा नए स्पीकर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। विधानसभा की अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा की वह सदन को आश्वस्त करना चाहती हैं कि अपने संपूर्ण क्षमताओं से उच्च से उच्च संसदीय आदर्शों तथा परंपराओं का निर्वहन करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड ने एक महिला को इस गरिमामयी पद पर पहुंचाकर उत्तम उदाहरण पेश किया है।

कौन हैं ऋतु खंडूड़ी

ऋतु खंडूड़ी उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी हैं। उनका जन्म नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को हुआ। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा भी हासिल किया है। उनके पति केंद्र सरकार में स्वास्थ्य सचिव हैं। ऋथु खंडूड़ी पहली बार 2017 में यमकेश्वर से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंची। 2022 में यमकेश्वर से उन्हें टिकट नहीं मिला लेकिन अंतिम समय में कोटद्वार से मैदान में उतारी गई। ऋतु कांग्रेस के दिग्गज सुरेंद्र सिंह नेगी को हराकर दूसरी बार विधायक बनीं। 26 मार्च 2022 को उत्तराखंड विधानसभा की छठवीं व पहली महिला स्पीकर बनीं।

विधानसभा अध्यक्ष पद पर रितु खंडूरी का नाम जोरों पर, मगर आधिकारिक पुष्टि नहीं

विधानसभा अध्यक्ष को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। कई दिग्गज नेता इस पद को लेकर लॉबिंग में लगे हैं। वहीं सोशल मीडिया में चर्चाओं का माहौल गर्म है कि भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की बेटी रितु खंडूरी को विधानसभा स्पीकर बनाए जाने का फैसला किया है। अभी इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि रितु कोटद्वार से विधायक चुनकर आई हैं। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में कोटद्वार से उनकी यह जीत कई मायनों में खास रही है। कोटद्वार सीट से चुनाव जीतकर उन्होंने अपने पिता की हार का बदला लिया था।

रितु खंडूरी भूषण ने कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ 3687 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। रितु दूसरी बार मैदान में उतरीं थीं। 2022 के विधानसभा चुनाव में रितु खंडूरी को बीजेपी ने आखिरी समय पर यमकेश्वर से हटाकर कोटद्वार सीट से प्रत्याशी बनाया था।
कौन है रितु खंडूरी
रितु खंडूरी भूषण का जन्म नैनीताल में 29 जनवरी 1965 को एक फौजी परिवार में हुआ। मूल रूप से उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के राधाबल्लभ पुरम गांव निवासी उनके पिता मेजर जनरल (रिटा.) भुवन चंद्र खंडूरी तब एक फौजी ऑफिसर थे। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ा और जीतकर वाजपेयी सरकार में मंत्री भी बने।

खंडूरी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री भी बने और प्रदेश की राजनीति में एक चर्चित नाम रहें। रितु की शुरुआती शिक्षा अपने पिता की फौजी पोस्टिंग के साथ कई स्थानों पर हुई। उन्होंने मेरठ के रघुनाथ गर्ल्स कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। उसके उपरांत उन्होंने राजस्थान विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया और दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा लिया। 2006 से 2017 तक उन्होंने नोएडा स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में फैकल्टी के रूप में भी कार्य किया। उत्तराखंड की राजनीति में बीसी खंडूरी के बेहद साफ छवि रही है। रितु को भी लोगों को भरपूर प्यार मिला है।