बागेश्वर में सीएम ने किया 27331.13 लाख की लागत की 89 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काण्डा में आयोजित काण्डा महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित एवं पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात जनपद बागेश्वर के विधानसभा कपकोट के केदारेश्वर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा कपकोट एवं बागेश्वर क्षेत्र की 27331.13 लाख की लागत की 89 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जिसमें विधानसभा कपकोट की 6843.03 लाख की लागत की 33 योजनाओं का लोकार्पण तथा 15632.94 लाख की 36 योजनाओं का शिलान्यास किया गया तथा विधानसभा बागेश्वर की 531.40 लाख की चार योजनाओं का लोकार्पण तथा 4323.76 लाख की 16 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जब प्रदेश के मुख्य सेवक का दायित्व मिला, उसके बाद राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक फैसले लिए गए हैं। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किए जा रहे है। लंबे समय से चली आ रही आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित उपनल कर्मियों के मांग पर मानदेय बढाने के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों का भी मानदेय बढ़ाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 1734 पदों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत गौरवशाली, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर एवं विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है। उत्तराखंड जैसे युवा राज्य को आने वाले समय में शिक्षा ,स्वास्थ्य , पर्यटन , व्यापार , उद्योग जैसे तमाम क्षेत्रों में हिंदुस्तान का नम्बर वन राज्य बनाएंगे। सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचे इस पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा राज्य का विकास सबकी सामूहिक यात्रा है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। सरकार एक-एक पल आम जनता के हित के लिये कार्य कर रही है व आम जनता के लिये सरकार के द्वार हर वक्त खुले है। उन्होने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र में निवासरत व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है तथा उन्हे आत्मनिर्भर बनाते हुए विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिसके लिए कार्य किया जा रहा हैं। कपकोट क्षेत्र में जड़ी बूटी की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए इस क्षेत्र को जड़ी बूटी केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ हजार लोगों को होम स्टे योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कपकोट मे पॉलिटेक्निक के भवन निर्माण तथा सीएसडी कैंटीन के लिए आंकलन कर समाधान किया जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में पांच सौ एमपीएल क्षमता वाले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण तथा बीस बैड के चिकित्सालय भवन व मीटिंग हॉल का शिलान्यास किया गया। काण्डा महोत्सव में मुख्यमंत्री द्वारा मेला समिति को 02 लाख, काण्डा में सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रूपये देने की घोषणा की गयी, तथा ससोला में स्वीकृति एएनएम सेंटर के लिए धनराशि स्वीकृति करने तथा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काण्डा में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए अल्ट्रासाउंड एवं डायलिसिस की व्यवस्था की जायेगी।
इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत, ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वानन्द, विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, बागेश्वर विधायक चंदन राम दास, अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देवी, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

4275.48 लाख रुपये की लागत से टनकपुर में हुआ योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद चम्पावत के टनकपुर क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुल 4275.48 लाख रुपये की 17 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने गांधी मैदान नगर पालिका टनकपुर में 3851.98 लाख रुपये लागत की 14 योजनाओं का लोकार्पण और 423.50 लाख रुपये लागत की 03 योजनाओं का शिलान्यास किया।

लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 320.00 लाख रुपये की लागत से बने विशेष सहायता योजना के अंतर्गत चंपावत शहर के आंतरिक मार्गों का बिटुमिनस कंक्रीट द्वारा पेवमेन्ट की सतह सुधार का कार्य, 160.17 लाख रुपये की लागत से बने एन. कोविड 19 की रोकथाम हेतु उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में 4 बेड का आईसीयू, इमरजेंसी वार्ड एवं ऑक्सीजन पाइप लाइन का निर्माण, 100.45 लाख रुपए की लागत से बने फायर स्टेशन टनकपुर में आवासीय/अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य, 189.52 लाख लागत के चम्पावत में ईवीएम और वीवीपीएटी गोदाम का निर्माण, 54.31 लाख के जीआईसी सुखिढांग में साइंस लेब, आर्ट क्राफ्ट कक्ष लाइब्रेरी कक्ष का निर्माण, 70.36 लाख के जीएसएस नीड़ में साइंस लेब, आर्ट क्राफ्ट रूम, लाइब्रेरी, कक्षा कक्ष का निर्माण, 70.95 लाख के जीआईसी दियुरी में साइंस लेब, कंप्यूटर कक्ष, आर्ट एवं क्राफ्ट रूम तथा लाइब्रेरी का निर्माण, 60.48 लाख के जीएचएस पल्सों में साइंस लेब, कंप्यूटर कक्ष एवं अतिरिक्त कक्षा कक्ष का निर्माण, 50.00 लाख से पूर्णागिरि मेले में समस्त अवस्थापना सुविधा तथा रास्ते शौचालय, तथा साइनेज आदि का कार्य, 78.50 लाख के जिला ऑडिटोरियम चम्पावत के अवशेष कार्य एवं अग्निशमन उपकरणों की स्थापना, 2073.35 लाख बने डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्रौद्योगिकी संस्थान टनकपुर एकेडमीक ब्लॉक 01, 195.47 लाख के राजकीय औद्योगिक संस्थान तल्ला देश चम्पावत, 89.11 लाख के ग्राम छिनीगोठ एवम भैंसाजाला में 02 सं. मिनी नलकूप निर्माण की योजना, 339.31 लाख की नरसिंहडांडा-गुरेली मो.मा. किमी 7 से कनयूड़ा-बड़पास मोटर मार्ग ( नचहतंकमजपवद ) समदहजी 5 किमी योजनाओं का लोकार्पण किया।

शिलान्यास
मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद चम्पावत के अंतर्गत 13 डिस्ट्रिक्ट 13 डेस्टिनेशन योजना के अंतर्गत सीलिंगटाक में स्थित टी- टूरिज्म हट की कुल धनराशि 105.50 लाख से मरम्मत व्यू पॉइंट कैफेटेरिया टिकट हाउस तथा फेंसिंग कार्य, 98.00 लाख की जनपद चम्पावत के विकासखंड चम्पावत में ग्राम खि़रद्वारी में 01 संख्या सोलर चलित लिफ्ट सिंचाई योजना का निर्माण, भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) चम्पावत के भवन निर्माण लागत 220.00 लाख का शिलान्यास किया।

घोषणाएं
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं की घोषणाएं भी की। बनबसा में गैस एजेंसी का खोला जाना, क्वेरेला नदी के दाएं पार्श्व पर स्थित ग्राम झालाकूड़ी की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना, शारदा नदी के दाएं एवं बाये पार्श्व में ग्राम कोठौल एवं किचौल की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना, शारदा नदी के दाएं पार्श्व में घस्यारामण्डी बस्ती में शारदा नदी के किनारे बाढ़ सुरक्षा योजना, ग्राम उचौलीगोट मैं शारदा नदी के दाएं पाशर्व पर स्नान घाट का निर्माण, चम्पावत-ढकना-मौरलेख-मल्लधामिसौंन-खेतीखान मोटर मार्ग का निर्माण, हिंगला देवी मोटर मार्ग का पुनर्निर्माण एवं सुधारी करण कार्य, कालूखान-गुरौली मोटर मार्ग, जमीन की व्यवस्था हो जाने पर बनबसा में सिडकुल का निर्माण शीघ्र प्रारम्भ किया जाएगा, चम्पावत-खेतीखान 5 किमी पैदल मार्ग का निर्माण, टनकपुर में नवनिर्मित ट्रामा सेंटर में नए फनीचर आदि की व्यवस्था कर उसे संचालित किया जाएगा, ग्राम प्रधानों का मानदेय रुपये 1500 से बढ़ाकर 3500 किया जाएगा तथा ग्राम प्रधानों को 10000 रुपये की आकस्मिक निधि व्यय करने की अनुमति दी जायेगी, 500 पंचायत घरों के निर्माण के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की जाएगी के अन्य विकास कार्याे की घोषणा की।

जनसमस्याओं का निस्तारण
इस अवसर पर लगभग 160 से अधिक जन समस्याओं का पंजीकरण हुआ, जिनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान व निस्तारण इन तीन बिंदुओं पर कार्य कर रही हैं। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कार्य जिस स्तर का हो उसका निस्तारण उसी स्तर पर करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि बेवजह शिकायतें उच्च स्तर पर आएगी तो सम्बन्धित अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार इस प्रकार की कार्यप्रणाली से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ प्रदेश बनाना चाहते हैं ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड प्रदेश को ख्याति प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में निरन्तर प्रदेश का चहुमुँखी हो रहा है।
इस दौरान सांसद अजय टम्टा, विधायक चम्पावत कैलाश गहतोड़ी, आयुक्त कुमाऊ सुशील कुमार, आईजी कुमाऊ अजय रौतेला, जिलाधिकारी विनीत तोमर, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने की जनपद बागेश्वर व अल्मोड़ा जनपदो के लिये की गई घोषणाओं की समीक्षा


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद बागेश्वर एवं अल्मोड़ा जनपदों के लिये मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घोषणा के तहत अपूर्ण योजनाओं से सम्बन्धित डीपीआर 15 जुलाई तक तैयार कर दी जाय। इसके लिये सचिव एवं विभागाध्यक्ष आपसी समन्वय से योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करे योजनायें समयबद्धता एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण हो यह विभागीय प्रमुखों की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि योजनाओं के क्रियान्वयन में अनावश्यक बहाने बाजी नही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि घोषित योजनायें जब धरातल पर दिखाई दे तभी वह पूर्ण मानी जाय इसमें कार्यवाही गतिमान जैसे शब्दो का उल्लेख किये जाने के बजाय वास्तविक स्थिति का उल्लेख होना चाहिए।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह ने कहा कि सड़को, पुलो, पेयजल सिंचाई की योजनाओं, स्कूल व अन्य भवनों के निर्माण, खेल मैदानों पार्किंग स्थलांे के विकास आदि से सम्बन्धित योजनाओं के लम्बित प्रस्तावों की डीपीआर 15 जुलाई तक हर हालात में तैयार की जाय ताकि उनके लिये धनराशि की स्वीकृति के साथ टेण्डर प्रक्रिया भी अविलम्ब प्रारम्भ की जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में धनराशि की कमी नही होने दी जायेगा।

उन्होंने सल्ट विधानसभा क्षेत्र की पंपिंग पेयजल योजना तथा अल्मोड़ा की खत्याड़ी ग्राम सभा समूह पेयजल योजना के प्रस्ताव अविलम्ब जल जीवन मिशन के तहत प्रेषित करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने विकासखण्ड ताकुला जाने वाले मार्ग के निर्माण के लिये वन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग से आपसी विचार विमर्श के बाद इस सम्बन्ध में दो सप्ताह में निर्णय लेने को कहा ताकि सड़क का निर्माण शीघ्र हो सके।

मुख्यमंत्री ने पर्वतीय क्षेत्रों में निर्मित होने वाली सड़को व पुलो के निर्माण में तेजी लाने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिन कार्यों के अभी टेण्डर नही हुए हैं उनके शीघ्र टेण्डर कर लिये जाये ताकि बरसात के तुरन्त बाद उनपर कार्य आरम्भ किया जा सके।

बैठक में बताया गया है कि विधानसभा क्षेत्र कपकोट के लिये कुल 37 घोषणाये की गई हैं जिनमें से 20 पूर्ण हो चुकी है शेष पर कार्यवाही गतिमान है। इसी प्रकार बागेश्वर के लिये 29 घोषणाओं में 19 पूर्ण हो चुकी है। अल्मोड़ा अन्तर्गत 32 घोषणाओं में 16, सल्ट के लिये की गई 76 घोषणाओं में से 49, द्वारहाट की 16 में से 15 तथा सोमेश्वर की 74 में 37 घोषणाये पूर्ण हो चुकी है तथा शेष में कार्यवाही गतिमान है।

बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार शत्रुघन सिंह, अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार, आनन्द वर्धन, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, आर मीनाक्षी सुन्दरम, एस.ए.मुरूगेशन, डाॅ. रणजीत सिन्हा आदि उपस्थित थे।

समीक्षा बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रेखा आर्य, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री रघुनाथ सिंह चैहान, विधायक श्री चन्दन रामदास, श्री महेश जीना आदि के साथ ही जिलाधिकारी अल्मोड़ा व बागेश्वर उपस्थित रहे।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मिले सीएम तीरथ, की एम्स की शाखा कुमाऊं में खोलने की मांग


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने नई दिल्ली में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से भेंट की। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री से कुमाउं मण्डल में एम्स की शाखा की स्थापना के साथ ही कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज खोलने का अनुरोध किया। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने इस संबंध में उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

राधास्वामी सत्संग ब्यास रूद्रपुर में बने वैक्सीनेशन सेंटर का सीएम तीरथ सिंह रावत ने लिया जायजा

रूद्रपुर में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ईएसआईसी अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कोरोना सहायता समूह के संरक्षक जेबी सिंह ने मुख्यमंत्री को समूह द्वारा किये गये कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। ईएसआईसी अस्पताल में मुख्यमंत्री ने डॉक्टर, नर्स, कोरोना सहायता समूह के सदस्यों से वार्ता कर उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की।

उन्होने ईएसआईसी अस्पताल से स्वस्थ्य हुए मरीजों को डिस्चार्ज पत्र सौपकर उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन पं0 राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज पहुंचकर मंत्रोच्चारण के साथ लगभग 31 करोड़ के विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय परिसर में स्थापित क्रायोजेनिक टैंक ऑक्सीजन गैस आपूर्ति का फीता काटकर लोकार्पण किया। निर्माणाधीन पं0 राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज रूद्रपुर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री एवं सांसद अजय भट्ट व विधायकगणों के साथ पीपीई किट पहनकर कोविड वार्ड एवं आईसीयू वार्ड में जाकर भर्ती कोरोना से संक्रमित सभी मरीजों से वार्ता की और उनके स्वास्थ्य का हाल चाल जाना। मुख्यमंत्री ने चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं एवं भोजन आदि व्यवस्थाओं की विस्तृत रूप से जानकारी लेते हुए कहा कि इस महामारी के दौर में सभी चिकित्सक, मेडिकल स्टाफ समेत जिला प्रशासन, स्वंय सेवी संस्था व जनप्रतिनिधियो एवं औद्योगिक संस्थाओं ने मानवता का परिचय देते हुये रात-दिन कार्य कर अपना अमूल्य सहयोग दिया एवं यह अपने आप में एक सराहनीय कार्य हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी वह इसी प्रकार आपस मे टीम भावना से कार्य करने की आवश्यकता है ताकि जनपद ही नहीं प्रदेश को भी कोरोना मुक्त बनाया जा सकें।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने राधास्वामी सत्संग ब्यास रूद्रपुर में बने वैक्सीनेशन सेंटर का जायजा लिया। उन्होने वहां पर वैक्सीनेशन के लिए आये हुए लोगों से हाल चाल जाना व कहा कि वैक्सीन लगाने के बाद और लोगो को भी वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करें। मुख्यमंत्री ने सभी वैक्सीनेशन व पंजीकरण काउंटर पर जाकर वैक्सीनेशन की स्थिति जानी व सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वैक्सीन के प्रति अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें। राधास्वामी सत्संग ब्यास में व्यवस्थाओं को देखकर उन्होने वहां उपस्थित सभी सेवादारो, स्वास्थ्य कर्मियों की प्रशंसा की व किचन की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज, परिवहन मंत्री यशपाल आर्य, शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, सांसद अजय भट्ट, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, सौरभ बहुगुणा, प्रेम सिंह राणा, पुष्कर सिंह धामी, आदेश चैहान, कुमाऊं आयुक्त अरविन्द सिंह हयांकि, डीआईजी कुमाऊ अजय रौतेला, मेयर रूद्रपुर रामपाल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु खुराना, नोडल अधिकारी हॉस्पिटल मैनेमेंट बंशीधर तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 डीएस पंचपाल, अपर जिलाधिकारी उत्तम सिंह चैहान, जगदीश चन्द्र काण्डपाल, राधास्वामी सतसंग ब्यास के सचिव राजीव सेतिया आदि उपस्थित थे।

अल्मोड़ा में आक्सीजन जनरेशन प्लांट का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अन्तर्गत बेस अस्पताल में 500बाई2 एलएमपी एवं अल्मोड़ा जिला अस्पताल में 216 एलएमपी के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले ये पहले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अल्मोड़ा में इन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से अल्मोड़ा एवं उसके आसपास वाले जनपदों के लोगों को इससे फायदा होगा। हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भी इससे वर्कलोड कम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा की मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों के बाद सीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा की कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाय।

कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में अन्य राज्यों की तुलना में औसतन अधिक टेस्टिंग हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जो निगरानी समितियां बनाई गई हैं, उनके द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाय। कोरोना टेस्टिंग और टीकाकरण के लिए लगातर जागरूकता अभियान चलाए जाय।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अधिकांश लोगों का टीकाकरण हो चुका है। भारत सरकार से भी समय-समय पर राज्य को वैक्सीन उपलब्ध हो रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण तेजी से हो इसके लिए अन्य देशों से भी वैक्सीन मंगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राशनकार्ड धारकों को अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा की जल्द ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि अल्मोड़ा में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना से अल्मोड़ा के अलावा बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ जनपदों के लोगों को भी फायदा होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं अल्मोड़ा जनपद की कोविड प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए हम एक कदम और आगे बढ़े हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतरी के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर में भी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य शुरु हो चुका है, जो जल्द पूर्ण हो जायेगा।

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुमाँऊ के पर्वतीय जिलों में यह पहला प्लांट है जो हमारे लिए गर्व की बात है। इन ऑक्सीजन प्लांट के बन जाने से कोरोना मरीजों के इलाज में राहत मिलेगी। जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया ने कहा कि अल्मोड़ा में 20 बेड का आईसीयू वार्ड बनाया जा रहा है, जो एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा। जनपद के ग्रामीण इलाकों में जाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सीडीओ नवनीत पाण्डे, सीएमओ डॉ सविता ह्यांकी, प्राचार्य अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज डॉ आरजी नौटियाल आदि उपस्थित थे।

स्पीकर प्रेमचंद ने की रक्षा मंत्री की सराहना, लिखा पत्र

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने धन्यवाद किया है। गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अस्थायी कोविड चिकित्सालय स्थापित करने को लेकर स्पीकर ने रक्षा मंत्रालय की सराहना की है। उन्होंने इस बावत रक्षा मंत्री को पत्र भी लिखा है।

कहा कि डीआरडीओ की मदद से कुमाऊं क्षेत्र में हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज कैंपस में 500 आक्सीजन बेड और आईसीयू बेड बनाए जा रहे हैं। गढ़वाल क्षेत्र में ऋषिकेश के आईडीपीएल में 500 आक्सीजन बेड के अस्थायी अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है। इसे एम्स ऋषिकेश संचालित करेगा। इसके अलावा हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में डीआरडीओ की मदद से 400 आक्सीजन बेड तैयार किए जा रहे हैं। वैश्विक महामारी की रोकथाम में रक्षा मंत्रालय ने संपूर्ण देश में जिस प्रकार से त्वरित गति से कार्य कर आम जनता को हर संभव सहायता पहुंचाने का कार्य किया है, वह निश्चित रूप से सराहनीय है। उत्तराखंड की जनता को इसका लाभ मिलेगा एवं कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज भी शीघ्रता से होगा।

रूद्रपुर डाम कालोनी में धूमधाम से मनाई गई होली, कुर्मांचल समाज ने दी एक-दूसरे को बधाई

होली पर्व को देखते हुए इन दिनों जगह-जगह पर होली के गीत गाए जा रहे है, एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई संदेश और शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही है। वहीं, ग्राम सभा छतरपुर की डाम कॉलोनी में ब्लाॅक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर दिनेश पंत के निवास स्थल पर भी कुर्मांचल समाज की ओर से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ।

मौके पर पूरा गांव व क्षेत्र की सम्मानित महिलाएं, माताएं और बहने पहुंचे और होली के गीतों से माहौल को सराबोर कर दिया। महिलाओं ने एक-दूसरे को न सिर्फ अबीर गुलाल लगाया। बल्कि बैठी होली भी खेली। मौके पर मेरो रंगीलो देवर घर आरो छो…, जल केसे भरू जमुना गहरी…, हरी होली खेले पशुपतिनाथ…, शिव के मन माही बसे कासी… आदि जैसे होली के गीतों ने समा बांध दिया। मौके पर महिलाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया गया। ब्लाॅक अध्यक्ष की ओर से मौके पर पकवान की व्यवस्था भी की गई। जिसका बच्चों सहित महिलाओं ने लुत्फ भी उठाया।

होली मिलन में मीना पंत, गीता काण्डपाल, दीपा तिवाड़ी, राधा बोरा, पुष्पा सामन्त, अन्जु खडायत, मनीषा सामन्त, नीमा पाण्डेय, शान्ति पाठक, ऊषा पाठक, नीरु खडायत, अम्बीका देवी, बसन्ती देवी, मोहनी देवी, हीरा देवी, राधिका देवी, मीरा सामन्त, यशोदा चन्दोला, जानकी भण्डारी, प्रभा पाण्डे, भावना चन्दोला, चम्पा पाठक, प्रेमा चन्दोला, ममता चन्दोला, नेहा सामन्त, प्रभा बिष्ट, भगवती पन्त, लता चन्दोला, कमला जोशी, मीनू भण्डारी, गीता भण्डारी आदि उपस्थित रहीं।

सीएम त्रिवेंद्र ने चंपावत में 18 करोड़ 65 लाख की लागत से 12 योजनाओं का किया शिलान्यास

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जनपद चम्पावत के लोहाघाट में बने ग्रोथ सेंटर का निरीक्षण कर ग्रोथ सेंटर के भवन का सुदृढ़ीकरण तथा लौह बर्तन एवं कृषि यंत्र उत्पादन मशीनों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने लगभग 11 करोड़ 93 लाख की सात विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण के साथ ही लगभग 18 करोड़ 65 लाख लागत की 12 योजनाओं का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ग्रोथ सेंटर के निरीक्षण के दौरान कहा कि ग्रोथ सेंटर आत्मनिर्भर भारत और वोकल फोर लोकल का अच्छा उदाहरण है, इसलिए ग्रोथ सेंटर से जुड़े लोगों के स्किल डेवलवमेंट की भी व्यवस्था की जाय। मुख्यमंत्री द्वारा राजकीय पशु प्रजनन प्रक्षेत्र नरियाल गांव का भी भ्रमण किया गया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि वर्तमान समय में कोविड- 19 से निपटने के लिए हम सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करने होंगे, इसमें किसी भी प्रकार का शिथिलता न बरती जाय। कोरोना संक्रमण वायरस के नियंत्रण व रोकथाम के लिए लगातार प्रचार-प्रसार किया जाय। कहा कि हमारा मकसद स्वरोजगार को बढ़ावा देना है तथा प्रति व्यक्ति आय में बढोत्तरी करना है, इसलिए नियोजित तरीके से खपत की पूर्ति करने के लिए एक बेहतर योजना होनी चाहिए। मनरेगा की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिक से अधिक व्यक्तियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने जल जीवन मिशन की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना के तहत एक रूपये में पानी के कनेक्शन दिये जा रहे है इसलिए विभाग प्रत्येक दिन का लक्ष्य निर्धारित कर धरातलीय कार्य करें। सीएम ने पिरूल से बिजली उत्पादन की अत्यधिक संभावनाओं को देखते हुए कहा कि लोगो को इसके लिए प्रेरित एवं जागरूक कर जिससे वनाग्नि को काफी हद तक रोका जा सकता हैं एवं लोगो की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत किया जा सकता हैं।

बैठक में जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडे, प्रभारी मंत्री अरविंद पांडेय, विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, कैलाश चन्द गहतोड़ी, जिला पंचायत अध्यक्षा ज्योति राय, दायित्वधारी हयात सिंह मेहरा, मंडलायुक्त अरविंद सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय आदि उपस्थित थे।

हाईकोर्ट की एकलपीठ ने लगाई भाजपा विधायक की गिरफ्तारी पर रोक

उच्च न्यायालय नैनीताल ने दुष्कर्म व यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर मामले के आरोपी भाजपा के विधायक महेश नेगी की अरेस्टिंग पर रोक लगा दी है। न्यायालय की एकलपीठ ने पीड़ित महिला को नोटिस जारी कर जवाब दाखिल करने का आदेश भी दिया है।

विदित हो कि भाजपा विधायक महेश नेगी के खिलाफ महिला ने पांच सितंबर को नेहरू काॅलोनी देहरादून के थाने में दुष्कर्म और धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके खिलाफ विधायक ने उच्च न्यायालय की शरण ली थी। पुलिस मसूरी, दिल्ली के होटलों में इस केस के सिलसिले में जांच कर रही थी। पीड़िता ने भी न्यायालय में अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे के मामले में याचिका दायर की थी। सोमवार को न्यायाधीश न्यायमूर्ति एनएस धानिक की एकलपीठ ने विधायक नेगी की याचिका पर सुनवाई करते हुए गिरफ्तारी पर फिलहाल रोक लगा दी है।