राम मंदिर के कैलेंडर का हुआ अनावरण, मनाया श्रीराम महापर्व

श्री अयोध्या धाम में निर्मित भव्य श्री राम मंदिर के कैलेंडर का अनावरण प्रभु श्री राम के चित्र के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर किया गया।

बाजपुर रोड स्थित ऑल इंडिया प्रेस क्लब के मेंबर निखिल पंत के निवास पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक सौरभ जोशी, उद्योगपति योगेश जिंदल, भाजपा नेता दीपक बाली, कृष्ण कुमार अग्रवाल, पंडित पुरानचंद जोशी ने संयुक्त रूप से श्री अयोध्या धाम में निर्मित भव्य श्री राम मंदिर के कैलेंडर का अनावरण प्रभु श्री राम के चित्र के समक्ष दीपक प्रज्वलित कर किया गया।

इस मौके पर मौजूद अतिथियों ने आगामी 22 जनवरी को श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अपने नजदीकी मंदिरों में दीप प्रचलित कर अपने गली मोहल्ले को अयोध्या धाम बनाकर मनाने का आवाहन किया। जिला प्रचारक ने कहा कि इस दिन अपने मंदिरों में एलईडी लगाकर श्री अयोध्या धाम के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण सभी लोग देंगे। यहां राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महानगर प्रचार प्रमुख आकाश, योगेश विश्नोई, रामचंद्र अग्रवाल, जोगिंदर सिंह, आशीष बदवार, ओपी सिंह, राजपाल सिंह, दीपक मोहन, अश्वनी शर्मा, मयंक चौहान, संजय भाटिया आदि मौजूद रहे। यहां सभी लोगों को कैलेंडर हनुमान चालीसा और अयोध्या धाम आए हुए पूजित अक्षत प्रसाद के रूप में वितरित करे गए।

सीएम ने दी पिथौरागढ़ में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण को विभिन्न स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ के तहसील/पंचायत बेरीनाग अंतर्गत छड़ौली में बहुमंजिला पार्किंग निर्माण हेतु 7 करोड़ 24 लाख धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

एसीएस ने सीएम द्वारा विधान सभा क्षेत्र चम्पावत में की घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए त्वरित कार्यवाही एवं प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर बल दिया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों को घोषणाओं के क्रियान्वयन/पूर्ति की अद्यतन स्थिति घोषणा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए।

सचिवालय में मुख्यमंत्री द्वारा विधान सभा क्षेत्र चम्पावत हेतु की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा के दौरान एसीएस रतूड़ी ने लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास, पर्यटन, विद्यालयी शिक्षा, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, ग्रामीण निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी, वन, राजस्व, गृह, आपदा प्रबन्धन, ऊर्जा, आवास, उच्च शिक्षा, कृषि एवं कृषक कल्याण, परिवहन, समाज कल्याण, सूचना, सैनिक कल्याण, युवा कल्याण, नागरिक उडडयन, खेल, औद्योगिक विकास विभाग के तहत की गई घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में अपर मुख्य सचिव ने औद्योगिक विकास विभाग को चम्पावत के बनबसा एवं आसपास के स्थानों पर सिडकुल निर्माण हेतु, सैनिक कल्याण विभाग को बनबसा में सैनिक स्मारक निर्माण, कृषि एव कृषक कल्याण विभाग को जिले में नाबार्ड मद से औद्योगिक विकास, खेल विभाग को बनबसा में स्टेडियम निर्माण, आपदा प्रबन्धन विभाग को चम्पावत में मल्टी पर्पस डिजास्टर रिलीफ सेंटर बनाने, समाज कल्याण विभाग को मुख्यालय चम्पावत में बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर जी की मूर्ति एवं अम्बेडकर भवन बनाने, टनकपुर, ऊर्जा विभाग को बनबसा क्षेत्र में 132 के0 वी0 विद्युत स्टेशन स्थापित करने, युवा कल्याण विभाग को हिडिम्बा मंदिर के समीप खेल मैदान का निर्माण करने जैसी विभिन्न महत्वपूर्ण घोषणाओं की गतिमान कार्यवाही को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में सचिव शैलेश बगौली, डा. रंजीत कुमार सिन्हा सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

धामी सरकार का भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार, रामनगर से सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। धामी सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक के बाद एक ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। आज भी विजिलेंस ने हल्द्वानी सेक्टर में कड़ी कार्रवाई करते हुए आरटीओ रामनगर दफ़्तर में प्रधान सहायक को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ़्तार किया है। बीते एक साल में धामी सरकार ने 18 बड़ी कार्रवाई की है जिसमें 21 से अधिक लोगों की गिरफ़्तारी की जा चुकी है। इस वर्ष अबतक 9 ट्रैप हल्द्वानी सेक्टर और 9 ट्रैप देहरादून सेक्टर में की गए हैं।जिसमें कई भ्रष्ट अफसरों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।

सीएम पुष्कर धामी ने साफ किया है की विभागों में कमीशन मांगने वालों, जनहित के कार्यों में रिश्वत मांगने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सीधी कार्रवाई की जाएगी। कर्मचारी छोटा हो या कोई बड़ा अफसर, किसी को भी भ्रष्टाचार की छूट नहीं दी जाएगी। सभी सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों को पूरी ईमानदारी और पारदर्शी तरीके से काम करना होगा। भ्रस्टाचार की रोकथाम को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देशों पर मुहिम 1064 नंबर भी जारी किया गया है। इस मुहिम के तहत यदि किसी भी सरकारी विभाग में कोई कर्मचारी, अधिकारी आम जनता से किसी भी तरह की रिश्वत मांगता है तो 1064 टोल फ्री नंबर पर कॉल कर शिकायत की जा सकती है। शिकायत करने वाले का नंबर गुप्त रखा जाएगा। भ्रष्टाचार की शिकायत पर बेहद सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जांच एजेंसियों को खुली छूट दी गई है।

टनकपुर में सीएम ने किया रोडवेस बस टर्मिनल, वर्कशॉप बिल्डिंग का भूमि पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को टनकपुर नगर में 5590.70 लाख की लागत से बनने वाले रोडवेज बस टर्मिनल, डिपो वर्कशॉप बिल्डिंग, रीजनल वर्कशॉप बिल्डिंग एवं टायर शॉप के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया। इसके अंतर्गत जनपद के टनकपुर शहर में बनने वाले बस टर्मिनल को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। जिसमें बस टर्मिनल, बस डिपो अंतर्गत 100 व्यक्तियों का क्षमता युक्त वातानुकूलित प्रतीक्षालय, 100 व्यक्तियों की बैठक क्षमता युक्त फूड कोर्ट, 170 वाहन क्षमता युक्त कार पार्किंग, 20 बेडेड पुरुष एवं महिला डॉरमेट्री, 12 बसों हेतु बोर्डिंग प्लेटफार्म, 24 बसों हेतु बस पार्किंग, 7 बसों हेतु इलेक्ट्रॉनिक चार्जिंग युक्त पार्किंग सुविधा, 20 बसों हेतु वर्कशॉप सुविधा, शॉपिंग स्टोर, रेस्टोरेंट्स, डिस्पेंसरी, एवं क्लॉथ रूम सुविधा, पुरुष एवं महिला सार्वजनिक शौचालय बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हमें आधुनिक सुसज्जित बस अड्डे के निर्माण को प्राथमिकता देनी होगी तभी बाहर से आने वाले पर्यटकों व यात्रियों को यात्रा करने में सुगमता होगी। उन्होंने कहा कि आम यात्रियों को इससे लाभ मिलेगा। टनकपुर का यह बस अड्डा उत्तराखंड का एक मॉडल बस अड्डा बनेगा और आज भूमि पूजन हुआ है और 2025 तक इस कार्य को पूरा कर लोकार्पण भी किया जाए और इससे लोगों को अनेक सुविधाएं मिलने लगेगी साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा। आईएसबीटी बनने से रोजगार के साधन बढ़ने के साथ ही पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा मां पूर्णागिरी का मेला साल भर चले इसके लिए राज्य सरकार पूर्ण प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत को आदर्श जिला बनाने की ओर हम लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए जो भी कठोर निर्णय लेने होंगे, वे लिए जाएंगे। सरकार द्वारा सख्त नकल विरोधी कानून बनाया गया और उसी का परिणाम है कि आज परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न हो रही हैं। प्रदेश में समान नागरिक संहिता कानून लागू करने के लिए गठित कमेटी द्वारा ड्राफ्ट पर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं, इसके जल्द मिलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया जा रहा है उनका लोकार्पण भी लगातार किया जा रहा है और कार्य धरातल पर दिख रहे हैं। सरकार पंक्ति के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए कटिबद्ध, समर्पित हैं। उन्होंने कहा कि विकल्प रहित संकल्प के आधार पर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम भी सुना।

इस अवसर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न घोषणाएं भी की जिसमें, टनकपुर एवं बनबसा के ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य प्रस्तावित किया जाएगा। सीएसआर फंड के अंतर्गत टनकपुर एवं बनबसा के शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर फ्री वाई-फाई स्थापित किया जाएगा। महात्मा गांधी जूनियर विद्यालय टनकपुर का उच्चीकरण किया जाएगा। पूर्णागिरि के ठुलीगाड़ जमरानी सैलागढ़ में एक पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। टनकपुर से देहरादून के लिए वोल्वो बस का संचालन किया जाएगा इसके अतिरिक्त टनकपुर में निकट भविष्य में बिजली के 132 केवी का सब स्टेशन बनाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के अंतर्गत मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह आमबाग, मां पूर्णागिरी स्वयं सहायता समूह आमबाग, जय गणेशाय स्वयं सहायता समूह उचौलीगोठ, रिद्धि-सिद्धि स्वयं सहायता समूह उचौलीगोठ को 01-01 लाख के तथा जय पूर्णागिरी स्वयं सहायता समूह थ्वालखेड़ा को 03 लाख के सीसीएल चेक वितरित किए। वहीं प्रधानमंत्री आवास-ग्रामीण योजनान्तर्गत माया महर पत्नी नाथ सिंह महर निवासी थ्वालखेड़ा, कौशल्या देवी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी गेंडाखाली, लीला देवी पत्नी नरेंद्र सिंह निवासी आमबाग, हेमा जोशी पत्नी राजेंद्र सिंह निवासी आमबाग को आवास किश्त के चेक वितरित किए।

इस अवसर पर सांसद लोकसभा अजय टम्टा, भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा, हेमा जोशी, नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर विपिन कुमार, बनबसा रेनू अग्रवाल, जिला महामंत्री भाजपा मुकेश कलखुडिया, पूरन मेहरा, मंडल अध्यक्ष भाजपा तुलसी कुंवर, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार के अतिरिक्त सचिव पेयजल एवं परिवहन विभाग उत्तराखंड शासन अरविंद सिंह ह्यांकी, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, प्रबंध निदेशक उत्तराखंड परिवहन निगम आनंद श्रीवास्तव,एस पी देवेंद्र पींचा, मुख्य महाप्रबंधक सीएनडीएस कपिल सिंह सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक अधिकारी एवं आम जनता मौजूद रही।

मुख्यमंत्री ने जौलजीबी मेले के लिये की 10 लाख देने की घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काली एवं गोरी नदी के संगम पर आयोजित 110 वर्ष पुराने जौलजीबी मेले का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि जौलजीबी मेला भारत, नेपाल व तिब्बत के मध्य आपसी सौहार्द, व्यापारिक, सास्कृतिक व परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य करता है। यह मेला धार्मिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में बहुत महत्व रखता है। यह मेला भारत एवं नेपाल देश के बीच संस्कृति, सभ्यता के साथ-साथ व्यापारिक संबंधों को बढ़ाता आ रहा है। उन्होंने कहा कि वे बचपन से ही यहां के रीति-रिवाज और संस्कृति को देखते आ रहे हैं तथा इस मेले से उन्हें बहुत लगाव रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जौलजीबी मेले हेतु रुपए 10 लाख दिए जाने की घोषणा की तथा केएमवीएन द्वारा काली नदी पर युवाओं हेतु आयोजित राफ्टिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ कर सभी स्टालों का भी निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने चॉकलेट देकर बच्चों को बाल दिवस की बधाई दी तथा उन्हें आशीर्वाद दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सांस्कृतिक मेला हमारी विलुप्त होती लोक विरासत को संरक्षण प्रदान कर रहा है और आने वाली पीढ़ी को हमारी लोक संस्कृति से परिचित कराने का कार्य भी कर रहा है। राष्ट्र और संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से जानने का अवसर प्रदान करने वाला यह सांस्कृतिक मेला, निश्चित रूप से हमारी आगामी पीढ़ी के लिए सामाजिक समरसता को प्रगाढ़ करने का कार्य करेगा। ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से हमारे राज्य के कलाकारों को भी एक मंच प्राप्त होता है और उनकी कला को प्रोत्साहन मिलता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सीमान्त गांवों के विकास के प्रति बहुत गंभीर है, इसका सीधा उदाहरण विगत दिनों उनके द्वारा आदि कैलाश व गुंजी की यात्रा है, जिससे आज पूरा विश्व इस क्षेत्र को जानने लगा है, यहां की यात्रा के उपरांत स्वयं प्रधानमंत्री द्वारा ट्वीट कर पवित्र आदि कैलाश की सुंदरता, धार्मिक महत्ता का वर्णन किया गया, जिससे अब यहां आवाजाही लगातार बढ़ रही है। अभिनेता अमिताभ बच्चन ने भी इसके बाद इसे लेकर ट्वीट किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में यह पूरा क्षेत्र आवागमन का बहुत बड़ा केंद्र बनेगा।

उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्र के गांवों का सतत विकास हमारी प्राथमिकता में शामिल है, जिसे लगातार बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ जनपद के इस सीमान्त क्षेत्र के विकास के लिए काली नदी पर डबल लेन मोटर पुल का निर्माण किया जा रहा है। जिससे भारत और नेपाल देश के बीच व्यापारिक संबंधों को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग का भी निर्माण व चौड़ीकरण किया जा रहा है, इससे व्यापार बढ़ेगा तथा क्षेत्र का विकास होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिथौरागढ़ से हवाई सेवा संचालित करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है और बहुत जल्द हवाई सेवा शुरू करने वाले हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून में एयरक्राफ्ट खड़ा है। पायलट के लिए 100 घंटे की फ्लाइंग आवश्यक होती है, इस प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले समय में यहां मेडिकल कॉलेज भी बनने जा रहा है। जो सब आज यहां हो रहा है, वो पहले किसी ने सोचा भी नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए हम समर्पित भाव से दिन-रात कार्य कर रहे हैं, और जब तक अपने ‘‘विकल्प रहित संकल्प‘‘ को पूरा नहीं कर लेते तब तक हम चौन से नहीं बैठेंगे, आराम से नहीं बैठेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा, अध्यक्ष जिला पंचायत दीपिका बोहरा, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, ब्लॉक प्रमुख धारचूला धन सिंह धामी, डीडीहाट बबीता चुफाल, कनालीछीना सुनीता कन्याल नगर पालिका अध्यक्ष धारचूला राजेश्वरी देवी, डीडीहाट कमला चुफाल, सदस्य जिला पंचायत गंगोत्री दताल, जिलाधिकारी रीना जोशी, एस.पी. लोकेश्वर सिंह, नेपाल के दारचूला जिले की प्रमुख जिलाधिकारी किरन जोशी, सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, दोनों देशों के नागरिक संस्कृति कर्मी आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने नैनीताल में मॉर्निंग वॉक के दौरान लोगों से मिलकर लिया फीडबैक, बच्चों के साथ खेला क्रिकेट

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सादगी के साथ अपने चित परिचित अंदाज में मंगलवार को नैनीताल की ठंडी सड़क समेत आसपास के क्षेत्र के भ्रमण पर निकल गए। इस दौरान मुख्यमंत्री डी एस ए खेल मैदान पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के साथ कुछ देर क्रिकेट खेला। क्रिकेट प्रेमियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैनीताल खेल मैदान की स्थिति को दुरुस्त करने और नैनीताल में खेल सुविधाओं को बढ़ाने का प्रस्ताव रखा जिस पर हामी भरते हुए मुख्यमंत्री ने कहा उनके पास खेलों की स्थिति को सुधारने के लिए प्रस्ताव आया है जिस पर अमल किया जा रहा है।

इसके बाद मुख्यमंत्री नैनी झील किनारे पहुंचे जहां उन्होंने चाय की चुस्कियां का आनंद लेते हुए स्थानीय लोगों से बातचीत करी और नैनीताल के हालातों पर चर्चा की। साथ ही सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर भी चर्चा करते हुए नैनीताल के लिए बेहतर काम किए जाने का सुझाव मांगा। नैनी झील किनारे और सार्वजनिक स्थान पर साफ सफाई कर रहे पर्यावरण मित्रों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल और उनकी समस्याओं को जानते हुए उनके मनोबल को भी बढ़ाया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कर्मचारियों को उनकी सभी समस्याओं के जल्द से जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।

चाय के ठेले पर चाय की चुस्की लेने के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात काशीपुर के कुछ पर्यटकों और उनके बच्चों से हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पर्यटकों से नैनीताल शहर के पर्यटन क्षेत्र के बारे में बातचीत करी और स्वयं पर्यटकों को चाय पिलाई।

इस दौरान मंडी परिषद के अध्यक्ष डॉक्टर अनिल कपूर डब्बू, जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट,मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, भावना शाह,दया किशन पोखरिया समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के मुख्यमंत्री ने सघन निरीक्षण के दिए निर्देश

हल्द्वानी के गौलापार में दृष्टिबाधित बच्ची से यौन शोषण के मामले का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए प्रदेश में संचालित आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं के सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने समस्त जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

दृष्टिबाधित बच्ची के यौन शोषण के आरोप में बीते शुक्रवार को पुलिस ने नेशनल एसोसिएशन फार द ब्लाइंड नवाड़खेड़ा, गौलापार के महासचिव एवं संचालक श्याम धानक को गिरफ्तार किया था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अमानवीय घटना का गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेते हुए निर्देशित किया है कि प्रदेश में संचालित तमाम अन्य आवासीय संस्थाओं में तत्काल सघन निरीक्षण किया जाए, ताकि इस प्रकार की दुखद एवं हृदय विदारक घटना की पुनरावृत्ति न हो।

इस प्रकरण में सोमवार को अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि सम्बन्धित विभाग व पुलिस के अधिकारियों के साथ संयुक्त टीम बनाकर आवासीय शैक्षणिक संस्थाओं में जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे के साथ यौन शोषण अथवा दुर्व्यवहार का कोई प्रकरण संज्ञान में आता है, तो तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही जागरूकता अभियान के अन्तर्गत संस्थाओं में सघन निरीक्षण करते हुए तत्सम्बन्धी आख्या शासन को एक माह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

पीएम के दौरे की प्रसंशा पर भाजपा ने धामी का जताया आभार, अन्य को सीख लेने की दी नसीहत

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठते हुए कांग्रेस के अन्य नेताओं को भी इससे सीख लेते हुए विकसित उत्तराखंड के लक्ष्य में सहयोग करना चाहिए।

भट्ट ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस विधायक हरीश धामी द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को आदि कैलाश और मानसखंड के विकास के लिए फायदेमंद बताने और प्रशंसा करने के लिए आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, सामाजिक, क्षेत्रीय एवं दलगत भावनाओं से ऊपर उठकर विकसित भारत बनाने के मोदी मिशन की आज हर तरफ से प्रसंशा हो रही है। प्रधानमंत्री के आदि कैलाश और तमाम मानसखंड पहुंचने का इस क्षेत्र के विकास में कितना बड़ा योगदान होने जा रहा है वह स्थानीय जनता बखूबी महसूस कर रही है। यही वजह है कि राजनैतिक प्रतिस्पर्धा को दरकिनार कर धारचूला कांग्रेस विधायक ने मोदी जी के प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। उन्होंने हरीश धामी की भावनाओं का हृदय से आभार करता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य के विकास के लिए इसी तरह अन्य लोगों को आगे आने की जरूरत हैं।

भट्ट ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से लेकर नेता प्रतिपक्ष द्वारा प्रधानमंत्री के दौरे पर की गई अनर्गल बयानबाजी और गैरजरूरी टिप्पणियों की कड़ी आलोचना करते हुए उनको हरीश धामी से सीख लेने की सलाह दी। उन्होंने कहा, कुछ समय पूर्व छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री टी एस देव ने भी मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजनाओं की प्रशंसा करने का साहस किया था। लिहाजा कांग्रेस के स्थानीय नेताओं में थोड़ी बहुत तथाकथित उत्तराखंडियत बची हो तो उन्हे विकसित राज्य बनने के हमारे प्रयासों का सहभागी बनना चाहिए। उन्हें अपने आलाकमान की देश और राज्य विरोधी सोच को दरकिनार करते हुए, उत्तराखंड की बेहतरी के लिए सकारात्मक सहयोगी के रूप में आगे आना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिथौरागढ़ जिले के भ्रमण के दौरान दिए गए विजन को साकार करने के लिए शासन के उच्चाधिकारियों को निर्देश दिये है। मुख्यमंत्री आवास में अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाए जा रहे विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा सीमान्त क्षेत्रों के विकास के लिये संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये समेकित प्रयासों की भी मुख्यमंत्री ने जरूरत बतायी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का समूचे उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव रहा है। यह समय समय पर उनके उत्तराखण्ड भ्रमण के दौरान स्पष्ट नजर भी आता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार उत्तराखण्ड को वर्ष 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए कटिबद्ध है। हम सबको इस दिशा में प्राण प्रण से जुटना होगा।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूडी, सचिव मुख्यमंत्री आर. मीनाक्षी सुन्दरम, शैलेश बगोली, विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।