मुफ्त बिजली घोषणा चुनावी जुमलाः डा. राजे

आम आदमी पार्टी ने राज्य सरकार द्वारा घरेलू खपत के लिए 100 यूनिट पूरी बिजली देने की घोषणा को चुनावी जुमला बताया है। पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि अपने खिसकते जनाधार और आम आदमी पार्टी के तेजी के साथ बढते जनाधार को देखते हुए भाजपा को मुफ्त बिजली की घोषणा करने को विवश होना पड़ा है।

कहा कि ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि राज्य में घरेलू खपत के लिए 100 यूनिट तक फ्री बिजली दी जाएगी और उसके बाद 101 यूनिट से 200 यूनिट तक 50 प्रतिशत रियायत के साथ बिजली उपलब्ध होगी। विडंबना यह भी है की अभी ऊर्जा विभाग से ही प्रस्ताव नहीं बना, सिर्फ विभाग समीक्षा बैठक में आनन फानन यह में घोषणा कर दी गई।

सरकार इस प्रस्ताव को कैबिनेट में कब पारित करेगी यह भी अभी स्पष्ट नहीं है। आप प्रवक्ता डा. नेगी ने कहा कि जब उत्तराखंड में घरेलू बिल ही 2 माह में आते हैं तो प्रत्येक माह में 100 यूनिट की घोषणा अपने आप ही हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली जैसा प्रदेश जहां बिजली का कोई उत्पादन नहीं वहां प्रति माह 200 यूनिट फ्री है तो फिर जिस प्रदेश में बिजली का उत्पादन होता है तो वहां की जनता के साथ धोखा क्यों? उन्होंने कहा कि कम से कम 250 से 300 यूनिट बिजली फ्री होनी चाहिए और यह काम सिर्फ आम आदमी पार्टी की सरकार ही कर सकती है।

विस चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बूते भाजपा को चटाई जाएगी धूलः रमोला


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बूथ स्तर पर कांग्रेस की मजबूती को लेकर ऋषिकेश विस क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में लोगों के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 पर परिचर्चा की और आगे की रणनीति के लिये उनसे सुझाव माँगे।

जयेन्द्र रमोला ने कहा कि देश व प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, महँगाई व भ्रष्टाचार से आज प्रदेश का हर नागरिक आजिज आ चुका है परन्तु भाजपा द्वारा चार साल में केवल मुख्यमंत्री बदलने के अलावा कोई काम नहीं किया आज हर व्यक्ति भाजपा सरकार की नाकामियों से आजिज आ चुका है इसीलिए अब गाँव गाँव में लोगों से मिलकर बूथों पर टीमों का गठन कर आगामी विधानसभा चुनाव के लिये बूथ स्तर तक तैयारी की जा रही है जिससे इस बार ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा को धूल चटाई जा सके ।
रमोला ने बताया कि हम सभी लोगों से मिलकर सुझाव ले रहे हैं व उनके सुझावों चुनावी तैयारियों में कितने किफायती है उसपर मंथन कर उस पर कार्य किया जायेगा।

ग्रामीण क्षेत्र पूर्व सैनिक कुंवर सिंह गुसाँई ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की जनता को भाजपा की रोजगार विरोधी व कमीशन खोर सरकार के बारे मे जनता को रूबरू करना अति आवयक है भाजपा की ये सरकार सिर्फ घोषणा करना जानती है नाकि उसको अमल करती है इसीलिय आज प्रति वर्ष दो करोड़ का रोजगार देने वाली सरकार ने करोड़ों के राजगीर छीन लिये हैं।

बैठक के उपरांत सभी लोगों ने आगामी 2022 के चुनाव में कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।

मौके पर गोकुल रमोला, महेन्द्र सिंह राणा, प्रमोद राणा, सतपाल असवाल, अन्नू मेहरा, संजय कैन्तुरा, कुलदीप राणा, रेखा मेहरा, रेखा केन्तुरा, कुन्नू राणा, रवीन्द्र राणा, मनोज पंवार, गौरव सिंह, भीम सिंह, राजवीर कुमार, हरभजन सिंह, जीवन रावत आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस प्रदेश की संस्तुति पर सुधीर राय बने कांग्रेस कार्यकारी नगर अध्यक्ष


सुधीर राय ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। उनका मनोनयन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया है। उनके मनोनयन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हर्ष जताया है।

गुरुवार को देहरादून में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ऋषिकेश के सुधीर राय को मनोनयन पत्र सौंपा। उन्होंने सुधीर राय को ऋषिकेश महानगर कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया। कहा कि पार्टी के प्रति निष्ठा और समाजसेवा के कार्यों को देखते हुए मनोनयन किया गया है। उन्होंने सुधीर राय से पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। मौके पर मौजूद जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

खराब इंजन को बदलना छोड़ सही डिब्बे बदल रही मोदी सरकारः खरोला


मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कटाक्ष किया है। बोले, मोदी सरकार का इंजन खराब हो चुका है, खराब इंजन को बदलने के बजाए सरकार डिब्बे बदलने पर ध्यान दे रही है।

खरोला, ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को मंत्री पद से हटाकर मोदी सरकार ने इस बात पर मुहर लगा दी है की कोरोना काल में लाखो लोगो की मौत की जिम्मेदार वे खुद है, इसके अलावा कानून मंत्री, शिक्षा मंत्री आदि अहम मंत्रालय के मंत्रियों को हटाना ये स्पष्ट करता है की मोदी सरकार की उलटी गिनतिया शुरू हो गई है।

खरोला, ने कहा की केंद्र सरकार से उत्तराखंड को नए मंत्रिमंडल विस्तार से काफी उम्मीद दी, पर उत्तराखंड वासियों की उम्मीद में पानी फेरते हुए निशंक को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर व अजय भट्ट को केंद्रीय राज्यमंत्री देकर राज्य के भाजपा नेताओं की केंद्र में पैठ को भी उजागर कर दिया।

खरोला, ने कहा की जब कोरोना काल में अन्तराष्ट्रीय मिडिया ने केंद्र सरकार को आयना दिखाकर सरकार के नाटकीय कामकाज से देश दुनिया को रूबरू कराया तब सरकार ने देश वासियों को मुफ्त वैक्सीन लगाने की सुध ली, और अब जब अन्तराष्ट्रीय पटल पर समूचे देश की छवि धूमिल हो चुकी है उस वक्त प्रधानमंत्री ने खुद अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को दे देना चाहिए था पर देश की जनता को बरगलाने के लिए इंजन के डब्बो को बदलने का कार्य कर रही है।

खरोला, ने कहा की देश की जनता मोदी सरकार की निति और नियत से वाकिफ हो चुकी है और आने वाले राज्यों के चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी।

ऋषिकेश विधायक की बुद्धि शुद्धि को कांग्रेस ने किया यज्ञ

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने छिद्दरवाला में बुद्धि शुद्धि यज्ञ का आयोजन किया। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक व विस अध्यक्ष ने छिद्दरवाला में महाविद्यालय खुलवाने और छिद्दरवाला चैक में काली माता मन्दिर के लिए लाखों रुपये देने की झूठी घोषणा की थी। घोषणा के कई वर्ष बीतने के बावजूद आज तक यह कार्य नहीं हुए हैं। यह वादे सिर्फ सफेद झूठ साबित हुए हैं। कहा कि इन झूठे वादों और घोषणाओं की एक लिस्ट तैयार करके विभिन्न क्षेत्रों में जाकर क्षेत्रीय विधायक की बुद्धि शुद्धि के लिए यज्ञ किया जा रहा है, ताकि उनको सदबुद्धि आये और वह अपने द्वारा बोले गये झूठ पर जनता के बीच जाकर माफी मांगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय विधायक बीते 15 सालों से विधायक है। उनके वादे और घोषणाओं जैसे त्रिवेणी घाट में नदी की जलधारा को गंगा तट तक लाना, संजय झील को पर्यटन स्थल बनवाना, राजकीय महाविद्यालय ऋषिकेश को श्रीदेवसुमन विवि का मुख्य कैंपस बनवाने की घोषणा, टिहरी विस्थापित क्षेत्र को राजस्व ग्राम बनवाने की घोषणा, हरिपुर अंडर पास बनवाने की झूठी घोषणा, बाढ़ ग्रस्त क्षेत्रों में बाढ़ की रोकथाम के कार्यों की झूठी घोषणा सहित तमाम घोषणाएं झूठी साबित हुई हैं।

इस अवसर पर मन्दिर समिति के पुजारी किशोर सेमवाल, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, जिला महामंत्री गोकुल रमोला, पूर्व प्रधान सतीश रावत, केके थापा, पूर्व बीडीसी सदस्य पूरन चन्द रमोला, पंकज रावत, पूर्व कर्नल वाईबी भंडारी, बलवंत रमोला, हरभजन सिंह चैहान, रविन्द्र राणा, कमल रावत, यश अरोड़ा, अर्जुन थापा, चंद्रकांत कलूडा, विजय थापा, प्रीतम चैहान, विक्रम भंडारी, मनोज बिष्ट, प्रवीन बिष्ट, अर्जुन पूरी, मोहित ठाकुर, राकेश गौड़, जीवन रावत, गजेन्द्र चैहान आदि मौजूद थे।

उत्तराखंड की जनता भी विकास की राजनीति की पक्षधर, आप पार्टी ही विकल्पः दिनेश मोहनिया


आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया बाबा काली कमली धर्मशाला के सत्संग हाल में आयोजित कार्यक्रम मिशन विजय शंखनाद को संबोधित किया। कहा कि अब काम की राजनीति करने का समय आ गया है। लिहाजा पार्टी के दिल्ली में विकास कार्यों को देखते हुए उत्तराखंड की जनता भी विकास की राजनीति की पक्षधर है और आप पार्टी ही वो विकल्प है जो सिर्फ और सिर्फ विकास की राजनीति को तवज्जो देती है।

उन्होंने कहा कि अब हर विधायक को अपना रिपोर्ट कार्ड जनता को दिखाना होगा कि उसने 5 साल में जनता के लिए क्या किया। प्रदेशवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं।

कहा कि सरकार ने जन सुविधाएं जुटाने को कोई ठोस रणनीति नहीं बनाई। पार्टी हर बूथ को मजबूत करेगी। इसके लिए पार्टी युद्ध स्तर पर सभी बूथों पर कार्यकर्ता का चयन कर रही है। सभी बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं को डिजिटल ट्रेनिंग दी जाएगी। मीडिया प्रभारी संजय सिलस्वाल के संचालन में चले सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, लोकसभा प्रभारी सुनील लोहिया, अमित बिश्नोई, दिनेश असवाल, दिनेश कुलियाल ज्ञान रावत, विजेंद्र पासवान, मनोज कोठियाल, लालमणी रतूड़ी, राखी ध्यानी, शहनाज, मुकेश रानी, रजनी कश्यप, अनीता, गंगा आदि मौजूद रहे।

ज्वालापुर के भाजपा विधायक के खिलाफ नारेबाजी, कांग्रेस ने फूंका पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे मार्ग स्थित कांग्रेस भवन के सामने एकत्रित हुए और प्रदर्शन कर दुष्कर्म के आरोपी ज्वालापुर विधायक का पुतला फूंका। नगर कांग्रेस अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि बीजेपी नेता एक के बाद एक महिला उत्पीड़न के आरोपों में लिप्त पाए जा रहे हैं, लेकिन उनको बर्खास्त करना तो दूर सरकार कोई भी कार्यवाही नहीं कर रही है। इससे प्रतीत होता है कि कहीं न कहीं इन अपराधों में सरकार की भी मौन सहमति है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जहां एक और भाजपा के नेता बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देते है, वहीं दूसरी और इनके विधायक के खिलाफ भाजपा की महिला नेत्री द्वारा बलात्कर जैसे संगीन आरोप लगाए जाते है। इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा की ये सरकार महिलाओं के सम्मान के प्रति कितनी संवेदनशील है। प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कांग्रेस विधायक द्वारा किये गये कृत्य की भर्त्सना कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

प्रदर्शनकारियों में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, सुधीर राय, मधु जोशी, कमलेश शर्मा, रामकुमार भतालिये, सरोज देवराडी, अशोक शर्मा, नन्द किशोर जाटव, राम मूर्ति वर्मा, हर्ष शर्मा, संजय टंडन, रोशनी देवी, सीमा देवी, दीपक जाटव, ऋषि पोसवाल, इमरान सैफी, पुनंजय भारद्वाज, कमलेश शर्मा, राजेंद्र जाटव, राम कुमार, संजय भारद्वाज, प्रदीप जैन, हरिओम, आर्यन गिरी, सत्येन्द्र पंवार, ऋषि, मंटू यादव, शिवा सिंह शामिल थे।

भाजपा सरकार के खिलाफ निकली पदयात्रा, कांग्रेस जिला कोआर्डिनेटर ने किया नेतृत्व

भाजपा शासन में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई व बेरोजगारी को लेकर ऋषिकेश विधानसभा के छिद्दरवाला ग्रामसभा में जिला कांग्रेस कोऑर्डिनेटर लोकेश वशिष्ठ के नेतृत्व में निकाली पदयात्रा निकाली गई।

जिला कोऑर्डिनेटर लोकेश वशिष्ठ ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है और जो भाजपा चुनाव से पूर्व प्रति वर्ष दो करोड़ रोजगार देने की बात करती थी आज उसी भाजपा की बदौलत देश में करोड़ों लोगों का रोजगार छिन गया है और महंगाई चरम पर पहुँच गई है परन्तु इनके नेताओं को आम जन की कोई चिंता नहीं ये सिर्फ जनता को अनेक प्रकार के टैक्सों से लूटने का काम कर रही है ।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी व प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश की कांग्रेसजन सभी विधानसभाओं में भाजपा के कुशासन के विरूद्ध पदयात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर इनकी पोल खोलने का काम करेंगे उसी के तहत आपसे ऋषिकेश विधानसभा में भी पदयात्रा की शुरूआत विधानसभा के बूथ नम्बर एक से की गई और गाँव में घूम कर नारों के साथ जनता तक भाजपा के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिये जागृत होने का आवाह्न किया ।

पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि भाजपा के कुशासन से लोग परेशान हो गये हैं इसलिये आज गाँव गाँव जाकर उनके कार्यों की पोल खोलने का काम कांग्रेस जन कर रहे हैं ।
पदयात्रा में जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस भूपेंद्र नेगी प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस संदीप चमोली, गोकुल रमोला, राकेश कंडियाल, गजेंद्र विक्रम शाही, कुंवर सिंह गुस्साई, केके थापा, आशा सिंह चैहान, भर्फ सिंह पोखरियाल, रवि राणा, धीरज थापा, दीपक नेगी, धनवीर बेंडवाल, बिट्टू त्यागी, अंशुल त्यागी, हरि सिंह राणा, यश अरोड़ा, रविन्द्र राणा, देव पोखरियाल, ग्रीश रोथड़, राकेश गौंड, अर्जुन थापा, प्रवीण बिष्ट, रोशन व्यास, बीम पूरी, कमल रावत, मोहन सिंह दोबलियाल, रुकुम पंवार, मनोज पंवार, ध्यान सिंह असवाल, गजेंद्र चैहान, सोनू कुमार, पुराण चंद रामोल, हरभजनसिंह चैहान, कृपाल सिंह रावत, किशन थापा आदि उपस्थित रहे।

रायवाला थाने में विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस ने दी तहरीर

कांग्रेसियों ने रायवाला थाना में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ तहरीर दी। पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि एक ओर पूरे देश में कोरोना की तीसरी लहर का खतरा बना है। जिसके चलते स्कूल, कॉलेज सहित तमाम शैक्षणिक संस्थाएं बंद हैं। तीसरी लहर में बच्चों पर अधिक खतरा होने की संभावनाएं जताई जा रही है। ऐसे में बीते रोज क्षेत्रीय विधायक द्वारा राइंका छिद्दरवाला में कार्यक्रम आयोजित कर स्कूली बच्चों को बुलवाया गया। इस कार्यक्रम में सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हुआ। इस कार्यक्रम के जरिए कोविड गाइड लाइन का उल्लंघन हुआ है।

एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्रीय विधायक द्वारा बच्चों की जान के साथ खिलवाड़ किया गया। इसलिए इस मामले में क्षेत्रीय विधायक और स्कूल प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस प्रदेश सचिव विजयपाल रावत, जिला महामंत्री गोकुल रमोला, प्रधान ध्यान सिंह असवाल, ब्लॉक अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, वीरेन्द्र सिंह, भगवती सेमवाल, राकेश कंडियाल, हरि राणा, दीपा चमोली, अलका क्षेत्री, रविन्द्र राणा, सतीश रावत, कुंवर सिंह गुसाईं, धीरज थापा, राकेश गौड, रूकम पंवार, दीपक नेगी, मोहन सिंह डोबलियाल, रोशन ब्यास, राकेश रावत, आर्यन गिरी, नूतन गिरी, हरभजन सिंह चैहान, हिम्मत कलूडा, पूर्व चन्द रमोला, गब्बर कैन्तुरा, ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र रावत आदि शामिल थे।

दीपक जाटव के समर्थन में आई कांग्रेस, बिना जांच मुकदमा दर्ज करने पर आपत्ति जता फूंका राज्य सरकार का पुतला

आरएसएस और पीएम मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अभद्र भाषा के आरोप में दीपक जाटव पर बीते रोज मुकदमा दर्ज किया गया। आईटी ऐक्ट में दर्ज हुए मुकदमें को लेकर आज कांग्रेस कार्यकर्ता रेलवे रोड पर एकत्र हुए और राज्य सरकार का पुतला फूंका।

एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया। रमोला ने कहा कि आज भाजपा के शासनकाल में जब जनप्रतिनिधियों के बोलने का अभिव्यक्ति की आजादी को छीनने का काम किया गया है, जो कि निंदनीय हैै। कहा कि मुकदमा राजनीतिक द्वेष के तहत किया गया।

पार्षद देवेन्द्र प्रजापति व जिला महामंत्री एकांत गोयल ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी नाकामियों के चलते पूरी तरह से बौखला गई है और इसी बौखलाहट में जो कांग्रेस कार्यकर्ता मुखर होकर सरकार के फेलियर को उजागर कर रहे हैं उन पर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज दर्ज करा कर उनकी आवाज दबाना चाहती है।

मौके पर महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव मधु जोशी, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सरोज देवराडी, पार्षद शकुंतला शर्मा, लल्लन राजभर, पार्षद जगत नेगी, संजय शर्मा, ललित सक्सेना, लल्लन राजभर, राहुल शर्मा, जगजीत सिंह जग्गी, अमरदीप सिंह, जितेंद्र पाल पाठी, एनएसयूआई अध्यक्ष शिवा सिंह, श्याम शर्मा, जयपाल बिट्टू, नीरज चैहान, राहुल पाण्डेय, हिमांशु कश्यप, रोहित नेगी, आदित्य, यश अरोड़ा, पंकज गुप्ता, रमन अरोड़ा, आशु वर्मा, ऋषि शर्मा, हिमांशु जाटव, राहुल रावत, मोहन कुमार, विकास केवट, शिवम् भारद्वाज, सागर कोयल, आयुष चैहान, अजय भारद्वाज, शुभम कुमार आदि उपस्थित थे।