ऋषिकेशः कांग्रेस नेता ने ग्रामीण क्षेत्रों में चलाया जनसंपर्क अभियान

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने विधानसभा ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्र के पांडेय प्लॉट में आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित कर सुझाव लिये।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत जिसमें आम जनमानस से और सामाजिक संगठनों व सभी वर्गों से विधानसभा ऋषिकेश के क्षेत्र हित में उनके सुझावों को मांग रहे हैं और उन पर चर्चा भी कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज ऋषिकेश की ग्रामीण क्षेत पांडेय प्लॉट में जनसंपर्क किया और आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा के अभियान के तहत लोगों से प्रतिज्ञापत्र के लिए सुझाव लिए। रमोला ने बताया कि आमजनमानस से जनसंपर्क के दौरान लोग अपनी समस्याओं से भी अवगत करवा रहे हैं जैसे कि बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व्यवस्था, आधार कार्ड व पहचान पत्र ना बनना जैसी विभिन्न समस्याएं भी साझा कर रहे हैं।

रमोला ने जानकारी दी कि कल ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के व्यापारियों के साथ सनराइज़ वैडिंग प्वांइट में व्यापार व व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा कर प्रतिज्ञा पत्र में सम्मिलित करने वाले बिंदुओं पर चर्चा की जायेगी।

ज़िला सचिव रमा चौहान ने कहा कि “आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञाष् इस अभियान में युवाओं और महिलाओं के सुझाव काफी मिल रहे हैं इसी तरह डोर टू डोर जाकर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता व आमजनमानस तैयार हैं आज कांग्रेस के प्रति अपना भरोसा दिखाते हुए भाजपा को हटाने का प्रण ले लिया है।

कार्यक्रम में उपस्थित हर्षपति सेमवाल, गौतम सिंह नेगी, उप प्रधान रोहित नेगी, रायवाला महिला ब्लॉक अध्यक्षा अंशुल त्यागी, निर्मल रांगढ, अलका क्षेत्री, ललिता देवी, पूर्व कांग्रेस जिला महासचिव जितेंद्र त्यागी (बिट्टू), चंद्रमोहन नेगी, अमित धस्माना, शुभम रावत, सतेन्द्र रावत, राजकुमार मल्होत्रा, बच्चन सिंह नेगी, आदित्य झा आदि लोग रहे।

बूथों को मजबूत करेगी आप, राष्ट्रीय दलों को देगी टक्कर

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट में दक्ष बनाने के लिए पार्टी हाईकमान हर आवश्यक ट्रेनिंग दे रही है। आज ऋषिकेश विधानसभा के शहरी क्षेत्र के पार्टी कार्यालय पहुंचे जंगपुरा दिल्ली के विधायक एवं उत्तराखंड सह प्रभारी प्रवीण कुमार ने बूथ समीक्षा बैठक लेते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

कार्यकर्ताओं को टिप्स देते हुए दिल्ली जंगपुरा से विधायक एवं उत्तराखंड सह प्रभारी प्रवीण कुमार ने कहा कि बूथों की मजबूती से ही सियासत की पिच पर शानदार नतीजे पाए जाते हैं।उन्होंने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में तमाम बूथों को यूथों से सुसज्जित किया जायेगा। उनको सपोर्ट देने के लिए पार्टी की महिला विंग की सदस्य वरिष्ठ ऊर्जावान सदस्यों के साथ सहयोग करेंगी। गांव गांव तक दिल्ली के विकास माडल को पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को भाजपा और काग्रेस की मानसिकता से बाहर निकालने का आह्वान भी किया। कहा कि आप उत्तराखंड में जल, जंगल, जमीन सहित तमाम मूलभूत समस्याओं को लेकर चुनाव लड़ेगी। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, पलायन, बिजली, पानी, सड़क पर आप पार्टी का फोकस रहेगा।

इससे पूर्व बैठक के लिए पहुंचे विधायक प्रवीण कुमार का पार्टी के तमाम पदाधिकारियों सहित ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान संगठन मंत्री दिनेश असवाल, जिला उपाध्यक्ष सीता पयाल, नीलम क्षेत्री, रजनी कश्यप, उषा बुडाकोटी, कंचन, सरदार निर्मल सिंह, पंकज गुसाईं, दिनेश कुलियाल, होम बहादुर क्षेत्री, चन्द्र मोहन भट्ट, सुनील वर्मा, अभिषेक थापा, राहुल थापा, पीयूष जोशी, सुनील सेमवाल, प्रभात झा, विक्रांत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

प्रधानमंत्री करेंगे 30 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चार दिसंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को समय से सभी व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि उस दिन पीएम मोदी करीब 30 हजार करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, भाजपा संगठन महामंत्री अजय कुमार, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, आईजी इंटेलीजेंस संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी व अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

एक लाख लोगों की उपस्थिति दर्ज कराने का लक्ष्य
भाजपा का लक्ष्य है कि जनसभा में हरिद्वार, देहरादून और उसके आसपास के इलाकों से करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटाई जाए। पार्टी ने प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को देहरादून, राजेंद्र भंडारी को हरिद्वार और सुरेश भट्ट को गढ़वाल और उसके आसपास के जिलों की जिम्मेदारी सौंपी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि पार्टी ने जनसभा में एक लाख लोगों की उपस्थिति दर्ज कराने का लक्ष्य बनाया है। इस लक्ष्य के हिसाब से पार्टी के जिलाध्यक्षों, चुनाव संयोजकों, चुनाव प्रभारियों, मंडल अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के प्रदेश महामंत्री जनसभा की तैयारी और प्रबंधन को लेकर बैठक में जुट गए हैं।

भाजपा और आप के बीच जुबानी जंग तेज

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के अध्यक्ष अरविन्द केजरीवाल ने हमेशा ही देश विरोधी तत्वों के सुर में सुर मिलाने और तुष्टीकरण की राजनीति की है और अब चुनाव से ठीक पहले वह उत्तराखंड में जिस तरह घोषणाएं कर रहे हैं उसका उनको कोई लाभ नहीं होने वाला है, क्योंकि वह विश्वास खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज आध्यात्मिक तीर्थ की बात करने वाले केजरीवाल हमेशा राम मंदिर के विरोधियों के सुर में सुर मिलाते रहे हैं। अचानक उनका सनातन में आस्था और भक्ति में विश्वास का जाग्रित होना चुनावी महत्वाकांक्षा से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि सैन्य बहुल उतराखंड के लोग उनके सर्जिकलस्ट्राइक में सुबूत मांगने और देश द्रोहियो की पैरोकारी करने से भी व्यथित हैं।
कोरोना काल में भी वह उत्तराखंड के कोटे के ऑक्सीजन सिलेण्ड़र और जरुरी दवाओ के कोटे को भी कालाबाजारी के लिए डंप कर चुके हैं और अदालत को भी गुमराह कर चुके हैं। केजरीवाल के अस्पतालों को लेकर झूठे दावो की पोल कोरोना के समय खुल चुकी हैं। पराली को लेकर घोटाला भी सामने आ चुका है। उन्होंने कहा कि पहले केजरीवाल को दिल्ली की स्तिथी को व्यवस्थित करना चाहिए, क्योंकि दिल्ली बरसात में पानी का कटोरा बन जाता है और अब प्रदूषण के चलते वहां पर सांस लेना मुश्किल हो गया है। झूठी और झान्सा देने की राजनीति अधिक समय तक नहीं चल सकती, क्योंकि केजरीवाल जनता का विश्वास खो चुके हैं। अस्तित्व की तलाश में वह अब लगातार घोषणाएं कर रहे हैं जिनका कोई अर्थ नहीं है और न ही लोगो को उन पर विश्वास है।

गृहक्षेत्र पहुंचने पर सीएम धामी का हुआ जोरदार स्वागत


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पॉलीप्लेक्स कॉर्पाेरेशन लिमिटेड मैदान खटीमा पहुंचे। जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका पूरे उत्साह व उमंग के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में विधायक डॉ. प्रेम सिंह राणा, अध्यक्ष मंडी समिति नंदन सिंह खड़ायत, मंडल अध्यक्ष सतीश गोयल, नवीन बोरा, गोपाल बोरा, संतोष अग्रवाल, नवीन कन्याल, किशोर राणा, रमेश जोशी, किशन सिंह किन्ना, दिनेश अग्रवाल, गंभीर सिंह धामी, मनोज साही, रमेश ढींगरा, विनोद जोशी, सतीश अग्रवाल, नरेंद्र सिंह, शशांक बिष्ट, मनोज बाजवा, सतीश भट्ट, सिद्धांत सिंह, अमित पांडे, भुवन जोशी, कुंदन मनोला, वरुण अग्रवाल, अज्जू सिंह आदि शामिल थे। इसके साथ ही जिलाधिकारी रंजना राजगुरु, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुंवर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगाई द्वारा भी पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।

इसके साथ ही उन्होंने पॉलीप्लेक्स कारपोरेशन मैदान तथा नगला तराई स्थित अपने आवास पहुँच कर क्षेत्रवासियों से भेंट की तथा सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

उन्होंने अपने आवास के पास चल रहे पेंटिंग कार्य मे प्रतिभाग करते हुए पेंटिंग भी की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय डॉ. आरबी सिंह की शोक-सभा व स्वर्गीय बाबूराम कुशवाहा के घर पहुंच कर दुःख एंव संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगतों की आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और परिजनों को ढांढस बन्धाया।

सीएम ने लोहियाहेड विद्युत लाइन अंडर ग्राउंड करने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत तथा शहर की प्रमुख सड़कों की डीपीआर तैयार कर शासन में भेजने के निर्देश अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को दिए।

प्रेसवार्ता के दौरान सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ ही राज्य सरकार ने भी पेट्रोल की कीमत पर 2 रूपए प्रति लीटर दाम कम किया है। उन्होंने कहा कि अधिकतम लोगों को फायदा पहुंचाना प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास की तर्ज पर विकास कार्य किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 नवम्बर को लगभग 400 करोड़ की कई योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जाएगा।

व्यापारियों को दीपावली की बधाई देकर प्रदेश महामंत्री कांग्रेस ने राजनीति में पैदा की हलचल


दीपावली के शुभ अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विजय सारस्वत ने नगर के व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

बड़ी संख्या में महानगर कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विजय सारस्वत के नेतृत्व में बाजार में निकले। जहां उन्होंने सभी व्यापारियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी और कहा कि गत लगभग पिछले पौने 2 साल के पश्चात दिवाली पर बाजार में कुछ रौनक दिख रही है। ईश्वर सभी व्यापारियों को धनधान्य से पूर्ण करें और सब का व्यापार सफलता के नए आयाम पाए। बाजार भ्रमण के दौरान विजय सारस्वत ने मेयर अनीता को भी बधाई दी।

इस अवसर पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री अरविंद जैन, राजकुमार तलवार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शैलेंद्र बिष्ट, पार्षद राकेश मियां, राहुल शर्मा, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री लल्लन राजभर, दीनदयाल राजभर, नंदकिशोर जाटव, रकम पोखरियाल, अश्वनी डंग, जगमीत, संजय भारद्वाज, दीपक बंसल आदि उपस्थित रहे।

देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की आप पार्टी ने उठाई मांग

छोटी दीपावली पर्व के बावजूद आप के कार्यकर्ताओं ने अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम अनुसार बुधवार की दोपहर नेपाली फार्म तिराहे पर वेदस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर प्रदेश सरकार पर हल्ला बोला।

प्रदर्शनकारियों को सम्बोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि भाजपा तीर्थ की मयार्दाओं को तार-तार कर रही है जिसे किसी सूरतेहाल में बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड को हिंदू धर्म के खिलाफ बताया है और इसे तुरंत भंग करने की मांग की। इस गंभीर मुद्दे पर सरकार के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ने का एलान करते हुए विधानसभा प्रभारी नेगी ने कहा कि अगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में आते ही सबसे पहले इस काले कानून को समाप्त कर पार्टी तीर्थ पुरोहितों के पारंपरिक अधिकारों को बहाल करने का काम करेगी।

प्रदर्शनकारियों मे पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल, दिनेश कुलियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, रजनी कश्यप, योगाचार्य भारती, चंद्रमोहन भट्ट,गोविंद रावत,मनसोधन यादव,आशु पाल,अधिवक्ता लालमणि रतूड़ी, मोनू कश्यप, मोनू भाई, पंकज गुसाईं, सुनील सेमवाल, जगदीश कोहली, प्रभात झा, अनूप रावत, देवराज नेगी, विक्रांत भारद्वाज, हिमांशु नेगी, नीरज कश्यप, अश्वनी सिंह, नरेंद्र सिंह, शीशपाल वर्मा, मनोज कश्यप, पंकज रस्तोगी, मूलचंद कश्यप, जयेन्द्र प्रसाद, सौरव पुंडीर, राहुल दुबे, जाकिर, दीपक कश्यप, पुरुषोत्तम साहू, विकास तोमर, शुभम देव, समीर भारद्वाज, राहुल भंडारी, अजय ठाकुर, समीर, मदन ठाकुर, अंकित डबराल आदि शामिल थे।

डबल इंजन की सरकार में पटरी से उतरा विकासः डॉ नेगी

खदरी श्यामपुर के दिल्ली फार्म में आयोजित जनसभा को संबोधित करते आप विधानसभा प्रभारी डॉ राजे नेगी ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार के विकास के दावे खोखले हैं।हकीकत में डबल इंजन इंजन की सरकार बनने के बाद विकास पूरी तरह से पटरी से उतर गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विकास का मॉडल आम आदमी पार्टी ने तैयार कर लिया है। मिशन 2022 फतह करते ही शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के साथ नये उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार किया जायेगा।जनसभा के दौरान समाजसेविका उषा बुडाकोटी की अगुवाई में दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने पार्टी का दामन थामा। जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा प्रभारी डॉ राजे नेगी ने कहा कि ऋषिकेश शहर में पार्किंग ओर टचिंग ग्राउंड की समस्या का आजतक कोई समाधान नही हो पाया है। राजकीय अस्पताल ऋषिकेश रेफर सेंटर बन चुका है.आपातकालीन स्थिति में एम्स में मरीजों को बेड मुहय्या नही हो पाते। पिछले दो दशक में राष्ट्रीय दलों ने जनता को ही नही अपने कार्यकर्ताओं को भी ठगने का काम किया है।

इस अवसर पर पार्टी के संगठन मंत्री दिनेश असवाल, जिला उपाध्यक्ष चंद्रमोहन भट्ट, अधिवक्ता लालमणि रतूड़ी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पांडेय, विधानसभा महासचिव पंकज गुसाईं, कुलदीप राणा, सुनील सेमवाल, जगदीश कोहली, अजय रावत, प्रभात झा, सुषमा राणा, पूजा देवी, रश्मि देवी आदि उपस्थित थे।

एआईसीसी सदस्य ने नेपाली समुदाय के बीच जाकर सुने उनके विचार

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती पर न्याय पंचायत स्तर आयोजित होने वाले गाँव गाँव कांग्रेस कार्यक्रम के अंतिम दिन कल देर शाम को श्यामपुर न्याय पंचायत के ग्रामसभा प्रतीत नगर में नेपाली समुदाय के वरिष्ठ जनों व महिलाओं के साथ विचार गोष्ठी का आयोजन कर वरिष्ठ जनों व सामाजिक कार्य से जुड़े लोगों का माल्यार्पण कर शॉल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि तीन दिन तक चले गाँव गाँव कांग्रेस कार्यक्रम के माध्यम से हमने नेपाली समुदाय के लोगों के बीच जाकर उनके विचारों को सुना साथ ही उनको पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के किए गए हर वर्ग व हर समुदाय के लिये किये गये जनहित के कार्यों से अवगत कराया । 

रमोला ने बताया आज अगर कोई ग़रीबों व हर समुदाय को साथ लेकर उनके हितों की बात करती है तो वह कांग्रेस है, कांग्रेस ने कभी किसी गरीब का घर उजड़ने नहीं दिया कभी किसी गरीब के मुँह से निवाला नहीं छीना परन्तु आज इस जनविरोधी सरकार में आम लोगों की जेब में डाका डालने का काम किया है उनके मु्ंह से खाने का निवाला निकालने का काम किया है परन्तु अब हमको आने वाले 2022 के चुनाव में इनको जवाब देने का काम करना है हमको आम जन के हितों की लड़ाई लड़नी है ।

रमोला ने बताया कि आज इसी कार्यक्रम के तहत हमने वयोवृद्ध पंडित राधारमण अधिकारी, गोरखा सुधार समिति के अध्यक्ष क्षेत्र बहादुर मल्ल, वरिष्ठ कांग्रेसी इवकला शर्मा, ज्योतिषाचार्य हरि कृष्ण अधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी कीर्ति राम नौटियाल व राधा कृष्ण समिति की अध्यक्ष ममता गोसाईं को अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया ।

कार्यक्रम का संचालन ज़िला कांग्रेस सचिव अलका क्षेत्री ने किया ।

कार्यक्रम में गोरखा सुधार समिति के संरक्षक चन्द्र बहादुर थापा, अध्यक्ष क्षेत्र बहादुर मल्ल, टीका बहादुर थापा, चित्रबीर क्षेत्री, बिष्णु थापा, ख़ेमे बहादुर शाही, द्वारिका प्रसाद जोशी, गोपाल थापा, कांग्रेस नेता प्रकाश पाण्डेय, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, दीपा चमोली, मंजु क्षेत्री, यशोदा देवी, सपना देनी, लल्लन राम, अशोक थापा, किशन नौटियाल, शान्ति देवी मल्ल, रुक्मणी देवी मल्ल, सपना थापा, मैना देवी, लीला देवी शर्मा, पार्वती देवी शाही, मनु थापा, संदीप खंतवाल, जितेन्द्र त्यागी, रवीन्द्र बिजल्वाण, दर्शन सिंह नेगी आदि मौजूद थे।

पीएम के जन्मदिन पर यूथ कांग्रेस ने मनाया बेरोजगार दिवस

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि भारत में बढ़ती नौकरियों की समस्या, काम की कमी, कारोबार का ठप्प होना और सरकारी संस्थानों का निजी हाथों में चले जाने के कारण आज युवा निराश हो गया है। घटते रोजगार ने कोरोना काल में भारत की 14 करोड़ से ज्यादा आबादी को बेरोजगार बना दिया, जिसका परिणाम है ‘राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस’ आज के दिन मनाया जा रहा है।

कहा कि देश की युवा जनता आज पीएम मोदी को उनके जन्मदिन की बधाई के साथ-साथ देश में बढ़ती बेरोजगारी के लिए भी चेता रही है।