कांग्रेस और आप पार्टी ने उत्तराखंड सरकार को बताया हठधर्मी, फूंका पुतला

भराड़ीसैंण में सड़क के चैड़ीकरण को लेकर प्रदर्शन कर रहे आंदोलनकारियों सहित महिलाओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज का विरोध राजनीतिक पार्टियों कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने किया। आज ऋषिकेश में दोनों की पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर प्रदेश सरकार का पुतला आग के हवाले किया है।

एक ओर, कांग्रेस ने अपने सभी मोर्चां के कार्यकर्ताओं को प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज पुतला फूंका। नगर अध्यक्ष महन्त विनय सारस्वत ने कहा कि भाजपा सरकार जनता की मूलभूत आवश्यकताओं को पूरी नहीं की है, जिस कार्य आज पूरे प्रदेश में आम जन के भीतर आक्रोश है, कहा कि यह सरकार आंग्रेजों की भाँति जनता की आवाज को दमन करने का कार्य कर रही है जोकि निंदनीय है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि भाजपा शासन में विकास कार्य ठप हो रखे हैं और जब जनता विकास कार्यों व मूलभूत सुविधाओं की लगातार माँग करती है तो सरकार माँग को अनदेखा करती है जिसके विरोध में जनता को सड़कों पर आकर आंदोलन को बाध्य होना पड़ता है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की माँग की।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, जयपाल जाटव, अशोक शर्मा, विजय पाल रावत, सतीश कुमार, वेद प्रकाश शर्मा, विमला रावत, इन्द्रप्रकाश अग्रवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरोज, प्रदीप जैन, पार्षद भगवन सिंह पंवार, पार्षद राकेश सिंह, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, पार्षद राधा रमोला, वीरेन्द्र सजवाण, मधु जोशी, पार्षद जगत नेगी, इन्द्रेश बर्तवाल, आर्यन गिरी, गौतम नौटियाल, जीतेन्द्र यादव, सोनू पांडेय, वेद प्रकाश शर्मा, दीपक नेगी, नंदकिशोर जाटव, राजू बिष्ट, डबलू भाई, प्रदीप भट्ट, अशोक मास्टर, राजेंद्र जाटव, रोशनी देवी, मीना रस्तोगी, सोमवती पल, ज्ञानेश चंद्र मिश्रा, नरेश कंडवाल, राजकुमार भतालिये, कमलेश शर्मा, अजय राजभर, वीरेन्द्र सजवाण, विवेक तिवारी, कपिल शर्मा, अजय धीमान, हरिओम यादव, योगेश शर्मा, अनीता पोखरियाल, रोशनी, इंद्रेश अग्रवाल, जयपाल बिट्टू, अमित पाल, बिजेंद्र कुमार, प्यारेलाल, विक्रम भंडारी, प्रदीप जैन, दीनदयाल राजभर, धीरज डोभाल, इमरान सैफी, सुभाष जखमोला, प्रेमचंद गुसाईं, बुरहान अली, शिवा सिंह, ओम प्रकाश, मनीष शर्मा, देवेंद्र प्रजापति, अमित सागर, ललित मोहन मिश्र, भगत सिंह नेगी, अभिषेक शर्मा, संदीप बसनेट आदि मौजूद थे।

वहीं दूसरी ओर,
आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा के संगठन मंत्री दिनेश असवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भराड़ीसैंण मामले को लेकर उत्तराखंड सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की ओर से किए गए लाठीचार्ज का जमकर विरोध किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि उत्तराखंड सरकार द्वारा आदोंलन को कुचलने के लिए जिस प्रकार आंदोलनकारियों पर दमनात्मक कार्रवाई की गई वह बेहद निंदनीय है। इस दौरान दौरान मात्रृशक्ति पर लाठीचार्ज और पानी की बोछारों के जरिए आंदोलन को तितरबितर करने की कारवाई सरकार की हठधर्मिता एवं नकारेपन को दर्शाती है।
इस मौके पर आप नेता डॉ राजे सिंह नेगी, विधानसभा सचिव दिनेश कुलियाल, विजय पंवार, सुनील सेमवाल, सर्किल इंचार्च ज्ञान रावत, जय प्रकाश भट्ट, उत्तम पंवार, केदार बिष्ट, योगेश जखमोला, महावीर अमोला, राजीव थापा, सरदार गुरुप्रीत सिंह, महेशपाल पोखरियाल, गंगा प्रसाद सेमल्टी, चन्द्र मोहन भट्ट, धनपाल रावत, जयेंद्र तड़ियाल, लालमणी रतूड़ी, मयंक भट्ट, प्रवीन असवाल, रूपेश चमोला, शुभम रावत, अमन नोटियाल आदि उपस्थित थे।

ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा आम आदमी पार्टी का कारवां

आम आदमी पार्टी का कारवां ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पार्टी की रीतियों नीतियों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

आम आदमी पार्टी ऋषिकेश द्वारा ग्राम सभा हरिपुर कलां में आयोजित कार्यक्रम में सर्किल इंचार्ज मनोज भट्ट के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में ग्रामवासियों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही इस मौके पर पार्टी द्वारा हरिपुर कलां में संगठन का विस्तार करते हुए होटल व्यवसाय से जुड़े समाज सेवी अशोक झा को ग्राम सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला संगठन मंत्री दिनेश असवाल, विधानसभा सचिव दिनेश कुलियाल एवं अधिवक्ता लालमणि रतूड़ी ने सभी नए सदस्यों को टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई एवं स्वागत किया।

कार्यक्रम का सचांलन करते हुए आप नेता डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि राज्य गठन के बीस वर्ष बीत जाने के बाद भी आजतक ग्रामीण क्षेत्रो की स्तिथि जस की तस बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हरिपुर कलां में एकमात्र स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी राजकीय इंटर कॉलेज में पिछले लंबे समय से विज्ञान एवं कॉमर्स विषय न होने के कारण गांव के बच्चो को पढ़ाई हेतु मजबूरन रायवाला या हरिद्वार जाना पड़ता है। यही स्थिति स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी है। ग्राम सभा मे इलाज के नाम पर कोई सरकारी प्राथमिक चिकित्सा सेंटर तक नहीं है। उसके लिए भी रोजाना कई किलोमीटर ऋषिकेश ही आना पड़ता है। वहीं नेशनल हाइवे बनने के कारण बेरोजगार हुवे स्थानीय व्यापारियों की भी सुध लेने वाला कोई नही है।

इस अवसर पर सदस्यता ग्रहण करने वालो में संतोष गुप्ता, सतीश शर्मा, दिलावर सिंह नेगी, संजू सिंह, दीपक भदोरिया, राजेन्द्र ममगाई, जितेंद्र चैधरी, अजय सिंह, विक्रांत कुमार, मनोज कुमार, संदीप शर्मा, राकेश शर्मा, रवि चैहान, मुकेश कंडवाल आदि शामिल थे।

ऋषिकेश विधानसभा पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमन्त्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं उससे इस बार कई मिथक भी टूटने वाले है।

कार्यकर्ताओं से संवाद करने के लिए प्रदेश भ्रमण पर निकले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का तीर्थ नगरी ऋषिकेश विधानसभा पहुचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। नटराज चैक से भाजपा युवा मोर्चा के हजारों कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर स्वागत किया। नटराज चैक से लेकर भरत मंदिर तक कई स्थानों पुष्प वर्षा के साथ प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत का जोरदार स्वागत किया गया।

प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत की अगुवाई में उत्तराखंड सरकार विकास के ऐतिहासिक कार्य कर रही है और इस बार भारतीय जनता पार्टी सारे मिथक तोड़ देगी। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में 60 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सत्ता में आएगी और ये कार्य कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत ही प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा जब से केंद्र में भाजपा सरकार आई है देश का वातावरण बदला है आज चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है भ्रष्टाचार का कहीं नामों निशान नही है। देश व प्रदेश में बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं उत्तराखंड में भी ऑल वेदर रोड कर्णप्रयाग रेलवे लाइन जैसे बहुत बड़े-बड़े कार्य हो रहे हैं आयुष्मान योजना से करोड़ो गरीबो का मुफ्त इलाज हुआ है। भाजपा सरकार ने किसानों के हितों के लिये अनेको कार्य किये है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में 100 करोड़ से अधिक विकास कार्य हुए हैं। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में नए आयाम स्थापित कर रही हैं। पति की पैतृक संपत्ति में महिलाओं का अधिकार और महिला समूह को पांच लाख तक का ब्याज मुक्त ऋण इसका उदाहरण है। ग्रोथ सेंटरों में भी महिलाओं की भूमिका अग्रणी है।

जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद दिया और सरकारी योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चैहान, प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, राज्यमंत्री कृष्ण कुमार सिंघल, सुरेंद्र मोगा, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, करण वोहरा, देवेंद्र सकलानी, इंद्र कुमार गोदवानी, जितेंद्र अग्रवाल, सुदेश कंडवाल, तरुण मित्तल, कमलेश उनियाल, संपूर्ण सिंह रावत, विपुल मंडोली, शिव कुमार गौतम, पंकज शर्मा, राजेश जुगलान, गणेश रावत, अरविंद चैधरी, नरेंद्र रावत, राम बहादुर क्षेत्री, सत्य पाल सैनी, प्रशांत कुमार, प्रशांत चमोली, संजीव चैहान, प्रिंस रावत, विजय जुगलान, अमन कुकरेती, भारत मनचंदा, ममता नयाल, चिराग गुलेरिया, हिमांशु संगतानी, सुमित पंवार, रवि शर्मा, नीलम चमोली आदि उपस्थित थे ।

कोरोना नियमों को दरकिनार करने पर वंशीधर भगत पर मुकदमा दर्ज करें पुलिसः जयेंद्र रमोला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जहां एक ओर मुख्यमंत्री कोरोना का रोना रोकर हिन्दुओं के सबसे बड़े महापर्व को टालने का काम कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर उन्हीं के पार्टी अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, राज्य मंत्री और कार्यकर्ता कोरोना के नियमों को तार तार कर रहे है।

ढोल नगाड़ों के साथ भीड़ लगाकर स्वागत किया जा रहा है, जोकि शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं की कथनी व करनी में अंतर है जहां कुम्भ का पहला स्नान है और हरिद्वार के घाट व बाजार सूने पड़े हैं एक ओर कोरोना से लोगों की आर्थिकी कमजोर हो गई है। वहीं दूसरी ओर कोरोना का बहाना बनाकर मुख्यमंत्री ने लोगों की धार्मिक भावनाओं और व्यापार पर चोट पहुँचाने का काम किया है। एक ओर विपक्ष के नेताओं पर भीड़ लगाने पर मुकदमा दर्ज किया जाता है वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बिना मास्क के कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकलकर स्वागत करवाने का काम करते हैं और सबसे शर्मनाक बात तो ये है कि विधानसभा अध्यक्ष जैसे संवैधानिक पद पर बैठे प्रेम अग्रवाल लगातार पद की गरिमा को तोड़ने का काम करते आये हैं।

जयेंद्र रमेाला ने राज्यपाल से मांग कि विधानसभा अध्यक्ष को बर्खास्त किया जाये। साथ ही पुलिस भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधानसभा अध्यक्ष के विरूद्ध कोविड एक्ट में मुकदमा दर्ज करने करें।

आयुष व राजेंद्र बने युवा मोर्चा रानीपोखरी मंडल के उपाध्यक्ष

युवा मोर्चा भाजपा रानीपोखरी मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी की संस्तुति के आधार पर अपनी कार्यकारिणी का गठन किया।

मंडल अध्यक्ष नरेश रावत ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर आयुष मल्ल और राजेन्द्र उनियाल, शुभम रावत महामंत्री, अक्षय रावत कोषाध्यक्ष, अंकित पुंडीर, दिनेश रावत, रुपेश नेगी और नरेश मनवाल को मंत्री बनाया है, जबकि मयंक रावत को मीडिया प्रभारी और अमित जोशी को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया है।

वहीं विकास चैहान, हिमांशु पुंडीर, निशांत कोहली, आशीष नकोटी, गौरव रमोला, सुभम रावत, सोबन रावत, सुधांशू तिवारी, विनीत रावत, नितिन रावत और आयुष जोशी को सदस्य बनाया गया है।

महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। गांधी स्तंभ पर किए धरने के दौरान सरकार पर महंगाई की आड़ में जनता से लूट का आरोप यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लगाया।

आज गांधी स्तंभ पर धरने के दौरान युवा नेता विवेक तिवारी ने कहा कि केंद्र की व राज्य की गूंगी बहरी सरकार दिनोंदिन महंगाई बढ़ाकर आम जनता को लूटने का काम कर रही है। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत धीमान ने कहा लाखों की संख्या में युवा बेरोजगार हैं, ऐसे में महंगाई के चलते जीवन कठिन हो गया है। कहा कि केंद्र शासित राज्य सरकार को जल्द से जल्द महंगाई को कम करना चाहिए।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला में कहा कि यह सरकार गैस खाद्य पदार्थ पेट्रोल डीजल के के दाम रातो रात बढ़ाने का काम कर रही है। डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ने से किसान से लेकर युवा व ग्रहणी तक सब परेशान है, सरकार को जल्द से जल्द महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। इस मौके पर युवा कांग्रेस ने गांधी स्तंभ से त्रिवेणी घाट चैराहे तक महंगाई के विरोध में पैदल मार्च किया।

इस धरने मे पूर्व एनएसयूआई के अध्यक्ष अजय धीमान, युवा कांग्रेस जिला महासचिव श्याम शर्मा, एकांत गोयल, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, जयपाल बिट्टू, गौरव यादव, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष शिवा सिंह, पंडित विशाल तिवारी, एडवोकेट अभिनव मलिक, कृष्णा राजभर, सतीश गुप्ता, हिमांशु कश्यप, सरदार मनप्रीत सिंह, गौरव अरोड़ा, गौतम नौटियाल, सौरभ वर्मा, राकेश राजभर आदि मौजूद रहे।

ऋषिकेश विधायक विकास के नाम पर अपनी पीठ थपथपा रहे, जबकि सच्चाई अलगः जयेंद्र रमोला


अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने जारी एक बयान में कहा कि जहॉं एक ओर ऋषिकेश विधायक व विधानसभा अध्यक्ष विकास के नाम पर अपनी पीठ थपथपाने का काम कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर विधानसभा क्षेत्र में लगातार रोड़ों को लेकर आम जनता धरने व प्रदर्शन कर रही है चाहे वह रायवाला, गुलरानी, निर्मल बाग विस्थापित सहित कई जगहों का मामला हो चाहे वह शिवाजी नगर का मामला हो सभी जगह आम जन परेशान है।

शिवाजी नगर की रोड़ के लिये पूर्व में निगम की मेयर ने एक कार्य के लिये 25 लाख के चार बोर्ड अलग अलग दूरी पर लगाये हैं वहीं दूसरी ओर विधानसभा अध्यक्ष ने 13 फरवरी को को बीस लाख की घोषणा उक्त मार्ग के लिये की है जिसके लिये क्षेत्र के लोग उनका स्वागत करने उनके कार्यालय पर गये। जबकि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा 17 नवम्बर 2020 में भी इसी बीस लाख की घोषणा पर अपना स्वागत करवा चुके हैं।

ये अपने आप में बहुत ही निन्दनीय है कि विधानसभा अध्यक्ष एक ही घोषणा और वो भी जिसका धरातल पर उतरने का इन्तजार तीन माह से शिवाजी नगर के लोग कर रहे हैं परन्तु काम तो कुछ हुआ नहीं रोड जस की तस और विधानसभा अध्यक्ष ने अपना स्वागत दो बार करवा लिया जो दर्शाता है कि ऋषिकेश विधानसभा में घोषणाओं के बाद ठेकेदारों से स्वागत करवाने के अलावा विधानसभा अध्यक्ष कोई काम धरातल पर नहीं कर रहे हैं हम कांग्रेस जनों के साथ ऋषिकेश के पीड़ित लोग एसी घोषणाओं का विरोध करते हैं जो धरातल पर ना हो बल्कि हवाहवाई हो।

साथ ही 13 फरवरी को घोषणा और 15 फरवरी को कार्य शुरू होने का नारियल फोड़ना ये अपने आप में आश्चर्यजनक है कि दो दिन के अन्दर घोषणा पर अमल हो गया, मेरी तो विधानसभा अध्यक्ष से निवेदन है कि आपने पिछले तीन चुनावों बहुत घोषणाएँ की है उन पर भी इस तत्परता अमल करवा दीजिए।

कांग्रेस कार्यकताओं ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने का सरकार पर लगाया आरोप, आग के हवाले किया पुतला

कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक गौतम नौटियाल ने नेतृत्व में कार्यकर्ता रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने एकत्रित हुए। यहां बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि राज्य में बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई पर काबू पाने के लिए प्रदेश सरकार कोई भी ठोस कदम नहीं उठा रही है। युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव गौरव राणा ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ने से युवा हताश हैं। महंगाई के कारण गरीबों की परेशानी बढ़ गई है।

कहा कि देश का किसान बीते दो महीने से आंदोलन पर हैं, लेकिन केंद्र सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है। आंदोलन दबाने के लिए अपनाए जा रहे हथकंडे निंदनीय हैं। प्रदर्शनकारियों ने एक स्वर में कहा कि जन विरोधी सरकार को सत्ता में बने रहने का अधिकार नहीं है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ बाहर करेगी। प्रदर्शनकारियों में कांग्रेस के जिला महासचिव आर्यन गिरी, पूर्व जिला महासचिव जयपाल सिंह, पूर्व जिला सचिव अमित पाल, जिला सचिव बुरहान अली, जिला महासचिव अजय राजभर, प्रदीप सिंह, देव क्षेत्री, सौरव थापा, अजय कुमार, एकांत गोयल, रोहित जायसवाल, विधान गौतम, अविनाश मल्होत्रा, हिमांशु सिंह, शिवम बिरला, साहुल कुमार, सागर चौहान, रवि कुमार, अजय कुमार, सौरभ वर्मा, भरत, राहुल पांडेय, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी ने बढ़ाया अपना कुनबा

तीर्थनगरी में आज दो दर्जन लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाना। इसमें ग्रामीणों के साथ युवा, महिलाएं भी शामिल रहीं।

नेपाली फार्म स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, सेक्टर इंचार्ज नवीन मार्या एवं संगठन मंत्री दिनेश असवाल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। मौके पर ओपी मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड की जनता राष्ट्रीय दलों के भ्रष्ट कार्यकालों से तंग आ चुकी है। वर्तमान सरकार के पास शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए कोई विजन नहीं है। इसलिए अब जनता नए विकल्प के रूप में ईमानदार सरकार के रूप में आप पार्टी की और निगाहे लगाए बैठी है।

आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने में यह पहुंचे

योगाचार्य भारती, पूजा नेगी, योगाचार्य महेश नोटियाल, लोकेश तायल, पंकज गुसाईं, राजेश नोटियाल, हिमांशु बिजल्वाण, राहुल चैरासिया, प्रदीप पोखरियाल, अर्नव कोटियाल, गंगा प्रसाद सेमल्टी, सत्येंद्र नेगी, उषा देवी, सुरेंद्र नोडियाल, संतोष कुमार, अरविंद यादव, विजय जायसवाल, अभिषेक कुमार, केदार सिंह बिष्ट, महादेव बर्थवाल, हरीश ममगाई, रविन्द्र कुमार, केशवदत्त शर्मा।

हरीश रावत के बयान का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलवार, अधिक पढ़ें…

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने हरीश रावत के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमें उन्होंने भाजपा पर विधायकों को चुराने का आरोप लगाया।
भाजपा अध्यक्ष भगत ने कहा कि जनता के द्वारा नकारे जाने के बाद हरीश रावत कुछ समय तो पश्चाताप के घड़ियाली आंसू बहाते रहे और हार की जिम्मेदारी लेते रहे, लेकिन चुनाव का समय आ रहा है तो अब सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा पर आरोप लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जिलों के गठन के लिए हरीश रावत का दावा उसी तरह है जैसे गैरसैण में राजधानी घोषित करने का फैसला। गैरसैण में आम जनता की मांग भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंन्द्र सिंह रावत द्वारा गैरसैण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर पूरी की गई है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए हरीश रावत निरंकुश रहे और वह किसी की नहीं सुनते थे जिस कारण उनके विधायकों ने उनकी सुनना बंद कर दिया और अलग रास्ता चुन लिया।
कांग्रेस के कई मंत्री विधायकों और वरिष्ठ नेताओं ने रावत की निरंकुशता से तंग आकर कांग्रेस पार्टी को ही बाय कर दिया। उन्होंने हरीश रावत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उन्हें अपने कार्यकाल को याद करना चाहिए और अपनी असफलता को छिपाने के लिए दूसरों पर दोष नहीं मढ़ना चाहिए।

भगत ने कहा कि आज हरीश रावत जनता के लिए संघर्ष नहीं बल्कि चेहरे की लड़ाई लड़ रहे हैं