मंत्री अग्रवाल बाइक पर सवार होकर लोगों को होली की बधाई देने पहुंचे

होली पर्व के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल को उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वहीं, मंत्री अग्रवाल ने मोटरसाइकिल पर सवार होकर ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचे और यहां की जनता को बधाई देने के बाद नगर की ओर प्रस्थान किया। यहां विभिन्न क्षेत्रों में बधाई देते हुए आवागमन के दौरान विक्रम, सड़क से गुजर रहे लोगों से भी मुलाकात की। इस दौरान युवाओं में मंत्री अग्रवाल के साथ सेल्फी का दौर चलता रहा। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों ने मंत्री अग्रवाल को अपना आशीर्वाद दिया।

होली के दिन मंत्री अग्रवाल के ऋषिकेश आवास पर सुबह से ही क्षेत्र की जनता पहुंचने लगी। यहां अबीर गुलाल लगाकर जनता ने मंत्री अग्रवाल को होली पर्व की बधाई दी। इसके बाद मंत्री अग्रवाल युवाओं के साथ होली खेलने के लिये मोटरसाइकिल पर सवार होकर क्षेत्र की ओर निकले। ग्रामीण क्षेत्रों से विभिन्न जगहों से शुरूआत करने के साथ मंत्री अग्रवाल ने नगरीय क्षेंत्रों का दौरान किया।

मंत्री अग्रवाल ने होली मिलन में कार्यकर्ताओं पर फूलों की बरसात कर दी बधाई

श्यामपुर भाजपा मंडल की ओर से होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल जी ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली।

होली मिलन समारोह मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि होली पवित्रता का त्यौहार है। इस पर्व की महत्वता यह है कि इसमें गले शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया जाता है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने सदैव होली पर वोकल फॉर लोकल को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि होली पर्व पर अपने आसपास रंग बनाने वाले, गुजिया जैसे पकवान बनाने वालों से ही सामान खरीदे। इससे स्थानीय लोगों को भी अपने रोजगार के जरिए जहां कमाने का अवसर मिलेगा। साथ ही भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में ओर अग्रसर होगा।

डा. अग्रवाल ने कहा कि होली पर्व पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक के साथ-साथ आमोद-प्रमोद के लिये मनाया जाने वाला खुशियों का त्यौहार है। रंग, गुलाल डालकर अपने इष्ट मित्रों, प्रियजनों को रंगीन माहौल से सराबोर करने की परम्परा है, जो वर्षों से चली आ रही है। इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेली। साथ ही एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दी।

इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष चंद्रमोहन पोखरियाल, सोनी रावत, दिनेश पयाल, प्रदीप धस्माना, कमला नेगी, मधु, अनिल भट्ट, राजवीर रावत, सतपाल राणा, रजनीश शर्मा, मनोज नोडियाल, जिन्दर सिंह, मनोज जैन, सौरभ रावत, पुष्पा ध्यानी, नीलम चमोली, रिंकी राणा, पूनम डोभाल, सुमन रावत, पिंकी धस्माना, वेद गवाड़ी, हरीश बमोला, महेशानंद भट्ट, अनुसुइया प्रसाद, आत्माराम, रीना कपूर, अनिता सोंधी सहित आदि सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहे।

राज्य सरकार ने शुरू किया पर्वतीय क्षेत्रों में नये शहर की स्थापना को कार्य

आवास विभाग के माध्यम से नये शहरों की परिकल्पना पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया गया है। इसी क्रम में आवास विभाग द्वारा उत्तराखण्ड नगर एवं ग्राम नियोजन तथा विकास अधिनियम, 1973 में आवश्यक संशोधन विधानसभा के बजट सत्र में पारित किया गया था। आवास विभाग के निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण द्वारा नये शहरों की स्थापना हेतु विस्तृत अध्ययन उपरान्त पर्वतीय क्षेत्रों में नये शहर की स्थापना हेतु कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है। यह जानकारी आवास मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने दी।

आवास मंत्री ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्यान्तर्गत शहरी क्षेत्रों में बढते जनसंख्या दबाव के कारण शहरों में यातायात तथा अन्य अवस्थापना सुविधाओं पर बहुत अधिक दबाव पड़ रहा है, जिस कारण नये शहरों की ओर कदम बढ़ाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में मैदानी क्षेत्रों में पलायन तेजी से बढ़ रहा है, जिसका मूलभूत कारण पर्वतीय क्षेत्रों में आधुनिक आवश्यकता के अनुरूप नये शहर विकसित न हो पाना भी है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि अभी तक उत्तराखण्ड राज्य में टिहरी बाँध बनने के फलस्वरूप तत्समय उत्तर प्रदेश राज्य में नयी टिहरी शहर की स्थापना के अलावा अन्य कोई नया शहर अब तक नियोजित रूप से नहीं बन सका है। राज्य सरकार द्वारा इस समस्या के समाधान के लिये आवास विभाग के माध्यम से नये शहरों की परिकल्पना पर कार्य करना प्रारम्भ कर दिया है। बताया कि आवास विभाग के निर्देशन में उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण द्वारा नये शहरों की स्थापना हेतु विस्तृत अध्ययन उपरान्त पर्वतीय क्षेत्रों में नये शहर की स्थापना हेतु कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

डा. अग्रवाल ने बताया कि इसमें सर्वप्रथम बेलकेदार, श्रीनगर, जिला पौड़ी गढ़वाल अन्तर्गत स्थल चयन करते हुए प्रस्तावित शहर के अन्तर्गत आने वाली सरकारी भूमि आवास विभाग को हस्तान्तरित किये जाने की कार्यवाही प्रारम्भ किये जाने के साथ ही प्रस्तावित नये शहर की महायोजना हेतु कन्सल्टेन्ट चयन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी है। बताया कि उत्तराखण्ड आवास एवं नगर विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है कि वह माह मार्च, 2025 तक कन्सल्टेन्ट के चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर आगामी 06 माह अन्तर्गत प्रस्तावित शहर की महायोजना एवं मॉडल तैयार कर अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित कर लें।

डा. अग्रवाल ने बताया कि कुमाऊँ मण्डल के पर्वतीय क्षेत्र हेतु भी यथाशीघ्र नये शहर की स्थापना हेतु भूमि चयन की कार्यवाही पूर्ण कर लेने के लिये भी निर्देशित किया गया है। आवास मंत्री ने बताया कि आवास विभाग की प्राथमिकता है कि पर्वतीय क्षेत्र में उचित शिक्षा, स्वास्थ्य, बेहतर रोजगार के अवसरों के साथ आवासीय सुविधाओं के साथ नये शहरों की स्थापना पर कार्य करें।

मंत्री अग्रवाल ने क्षतिग्रस्त का निरीक्षण कर लोनिवि अधिकारियों को दिए निर्देश

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने जीर्णशीर्ण हालत में पड़े पुराना रेलवे स्टेशन मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंत्री डा. अग्रवाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को शीघ्र स्थायी समाधान के लिये सड़क का पेंचवर्क करने के निर्देश दिए।

डा. अग्रवाल ने लोनिवि अधिकारियों के साथ क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यह मार्ग ऋषिकेश की लाइफ लाइन है, इसी मार्ग से गुजरकर मुख्य बाजार, घाट रोड़, तहसील मार्ग, न्यायालय मार्ग, फायर स्टेशन जैसे अहम सरकारी विभाग तथा विद्यालय आते हैं।

डा. अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शीघ्र ही मार्ग पर हुए गड्ढों को भरने के लिये पेंचवर्क किया जाए। जिससे आवागमन सुगम्य हो सके और दुर्घटना न घटित हो। इस पर लोनिवि अधिकारियों ने पेंचवर्क कार्य सोमवार से शुरू करने की बात कही।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता भृगुनाथ द्विवेदी, सहायक अभियंता राजेश चौहान, जूनियर इंजीनियर संजय सेमवाल, सुमित पंवार, मनोज ध्यानी, राजेंद्र बिजल्वाण, सुधा असवाल, पार्षद पुष्कर बंगवाल, सफाई आयोग सदस्य राकेश पारछा, अरूण बडोनी, दिनेश पयाल, गोपाल सती, दिनेश सती, अनिकेत शर्मा, शिव कुमार गौतम, संजीव सिलस्वाल, धीरेंद्र आचार्य, विवेक शर्मा, अमनदीप नेगी आदि उपस्थित रहे।

अवैध मादक पदार्थों पर मंत्री अग्रवाल सख्त, पुलिस अधिकारियों की बुलाई बैठक

तीर्थनगरी के डिपार्टमेंटल स्टोर 31 मार्च के बाद बंद होंगे। मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने धार्मिक स्थलों की अस्मिता को बचाए रखने के लिये मुख्यमंत्री के समक्ष बात रखी थी। जिसका संज्ञान लेकर कैबिनेट में 31 मार्च के बाद ऋषिकेश और हरिद्वार के डिपोर्टमेंटल स्टोर्स को बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब इसी क्रम में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर मंत्री डा. अग्रवाल ने शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों की बैठक बुलाई।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री डा. अग्रवाल ने अवैध शराब बिक्री पर पुलिस अधिकारियों से जवाब मांगे। पुलिस अधिकारी द्वारा नियमित रूप से शराब तस्करी पर कार्रवाई की बात कही गई। जिस पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि सोशल मीडिया में आए दिनों अवैध रूप से शराब बिक्री की घटना सामने आ रही है, ऐसे में पुलिस की अवैध मादक पदार्थों पर कार्रवाई संदेहास्पद है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि आज अवैध शराब की होम डिलीवरी हो रही है। युवाओं का भविष्य चरस, गांजे, अफीम जैसे मादक पदार्थों की चपेट में आकर खत्म हो रहा है। डा. अग्रवाल ने पुलिस अधिकारियों को सख्त लहजे में कहा कि जिस पुलिस चौकी के कार्यक्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री होगी। संबंधित क्षेत्र के चौकी प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर एसपी देहात ऋषिाकेश ग्रामीण जया बलूनी, पुलिस क्षेत्राधिकारी संदीप नेगी, कोतवाल ऋषिकेश राजेंद्र सिंह खोलिया, आबकारी इंस्पेक्टर प्रेरणा बिष्ट, थाना प्रभारी रायवाला बीएल भारती, थाना प्रभारी रानीपोखरी विकेंद्र कुमार, एसएसआई विनोद कुमार, चौकी प्रभारी नवीन डंगवाल, मनोज रावत, विनय शर्मा, एलआईयू से विपिन गुसाईं आदि उपस्थित रहे।

——————
’आस्था पथ की आस्था को चोट पहुचाने वालों पर रखी जाए निगरानी’
’ऋषिकेश।’ मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा आस्था पथ पर आए दिनों अराजकतत्वों द्वारा रेलिंग, लाइट्स, बैठने हेतु बेंच को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। डा. अग्रवाल ने सख्त लहजे में पुलिस अधिकारियों को आस्था पथ पर अराजकतत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। इसके अलावा अश्लील हरकत करने वालों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाए। जिससे आस्था पथ की आस्था बनी रहे।
——————————–
’बाहरी लोगों का हो सत्यापनरू अग्रवाल’
’ऋषिकेश।’ मंत्री डॉ अग्रवाल ने बाहरी लोगों के सत्यापन के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया। साथ ही यातायात व्यवस्था के लिए भी नियम बनाने को कहा।

मंशा देवी में पुलिया निर्माण करने पर स्थानीयों ने किया विधायक अग्रवाल का आभार

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने मंशा देवी में सड़क निर्माण के लिए 05 लाख रूपये विधायक निधि से देने की घोषणा की। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने मनसा देवी में पुलिया बनाने पर मंत्री डॉ अग्रवाल का आभार भी व्यक्त किया।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि एक सच्चे जनप्रतिनिधि के रूप में वह कार्य करते हैं, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें चौथी बार जनता ने अपना आशीर्वाद देकर पुनः सेवा करने का अवसर दिया है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि उनकी विधायकी के साढ़े 16 वर्षों में ग्रामीण क्षेत्रों का चहुँमुखी विकास हुआ, जबकि पूर्व में यहाँ बिजली कनेक्शन तो थे, मगर लाइट नहीं आती थी। इसी तरह मुख्य मार्ग का अलावा आंतरिक सड़कें नहीं थी। कहा कि उनके जनप्रतिनिधि बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों की सूरत बदली है, ग्रामीण क्षेत्र भी अब शहरी क्षेत्रों की तरह दिखाई देते हैं।

डा. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते है, उन्हीं के मार्गदर्शन में राज्य की धामी सरकार भी कार्य कर रही है।

उन्होंने आवाहन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री धामी जी ने राज्य को देश के अग्रणीय राज्य में शामिल करने संकल्प लिया है। आप सभी इसमें अपना योगदान करें। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा वीरभद्र सुरेंद्र सिंह, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष निर्मला उनियाल, पार्षद विजेंद्र मोंगा, गढ़वाल मंडल प्रदेश संयोजक युवा मोर्चा संजीव कुमार, मण्डल उपाध्यक्ष विजय जुगलान, मण्डल अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा अनिल कुमार, गीता मित्तल, पूनम डोभाल, समाजसेवी मानवेन्द्र कंडारी, ममता सकलानी आदि उपस्थित रहे

राजस्व अर्जन को सभी विभाग इनोवेटिव प्रयास करेंः सीएम

राजस्व वृद्धि के लिए सभी विभाग सजगता और पूरी सक्रियता से कार्य करें। इस वर्ष निर्धारित राजस्व प्राप्ति के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें। राजस्व अर्जन के लिए सभी विभाग इनोवेटिव प्रयास करें, इसके लिए ऑनलाइन सिस्टम को और मजबूत किये जाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। बैठकों में जो निर्णय लिये जा रहे हैं, अगली बैठक होने से पूर्व उन निर्णयों की एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। यह निर्देश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में राजस्व प्राप्ति के सम्बंध में बैठक लेते हुए अधिकारियों को दिये।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राजस्व वसूली की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, इसके लिए पोर्टल विकसित किया जाए। इससे विभिन्न विभागों द्वारा दिये गये राजस्व वसूली के डाटा एवं राजस्व परिषद में राजस्व वसूली के डाटा में जो अंतर दिख रहा है, उस समस्या का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिये की राजस्व वसूली की कार्यवाही में तेजी लाई जाए। इसके लिए जनपदों में बनाई गई समिति की नियमित बैठक की जाए। उन्होंने कहा कि देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल जनपद में राजस्व वसूली में और तेजी लाए जाने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा के क्षेत्र में यूपीसीएल एवं यूजेवीएनल को राजस्व बढ़ाने की दिशा में विशेष प्रयासों की जरूरत है। बिजली चोरी संभावित क्षेत्रों में लगातार सतर्कता आधारित गतिविधियां चलाई जाए एवं उच्च औद्योगिक मांग वाले क्षेत्रों में बिलिंग दक्षता बढ़ाने की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। वन सम्पदाओं के बेहतर उपयोग से राजस्व वृद्धि की दिशा में और प्रयास किये जाएं। तराई क्षेत्रों में कमर्शियल प्लांटेशन की दिशा में तेजी से कार्य किये जाएं। प्रकाष्ठ बिक्री के लिए उचित व्यवस्था की जाए। जड़ी-बूटियों के संरक्षण एवं सतत विकास के लिए दीर्घकालिक योजना को ध्यान में रखकर कार्य किये जाएं। वन क्षेत्रान्तर्गत के बरसाती नालों को चिन्हित कर चौनेलाइज करने की दिशा में ध्यान दिया जाए।
मुख्यमंत्री ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि पिछले सालों की रिकवरी की गति में और तेजी लाई जाए। परिवहन, खनन, जीएसटी आदि क्षेत्रों में गहन निगरानी रखने के लिए ऑनलाइन सिस्टम को और बेहतर बनाया जाए। जीएसटी के तहत राजस्व वृद्धि बढ़ाने के लिए और प्रयास किये जाएं। कर चोरी करने वालों पर सख्त कारवाई की जाए। जीएसटी संग्रह के लिए अन्य राज्यों की बेस्ट प्रैक्टिस का भी गहनता से अध्ययन किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अतिवृष्टि के कारण नदियों का जल स्तर लगातार खतरे के निशान के आस-पास चल रहा है, इसके कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी रहती है। बाढ़ की स्थिति से बचाव के लिए सिंचाई विभाग द्वारा ठोस कार्ययोजना बनाई जाए। जिलाधिकारी भी आपदा प्रबंधन की दृष्टि से इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए कार्य करें।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में उद्योगों को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किये जाए। राज्य में होने वाले इन्वेस्टर समिट में निवेशकों को पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। सभी जिलाधिकारी देख लें कि उनके जनपदों में किस-किस क्षेत्र में निवेश की अधिक संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि भारत सरकार से मिलने वाली ग्रांट पर तेजी से कार्य किये जाएं। प्रदेश का समग्र विकास हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल, मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधू, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु, सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर, अरविन्द सिंह ह्यांकी, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, नई दिल्ली में उत्तराखण्ड के स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा एवं वर्चुअल माध्यम से सभी जिलाधिकारी उपस्थित थे।

वीर अमर शहीद हमीर पोखरियाल को मंत्री अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि

वीर अमर शहीद हमीर पोखरियाल की 5वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

गुमानीवाला भट्टोवाला में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि हमीर पोखरियाल सात अगस्त 2018 को जम्मू कश्मीर में एक आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए थे। भारतीय सेना की घातक प्लाटून में तैनात शहीद हमीर पोखरियाल की सैन्य टुकड़ी ने सात आतंकवादियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में हमीर पोखरियाल सहित तीन जवान शहीद हो गए थे।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि देश के लिए अपना सर्वस्व निछावर करने वाले वीर जवान जहां भारत माता की आन, बान और शान व सुरक्षा के लिए तत्पर है। वही देश में, देश के टुकड़े करने वाले लोग भी सक्रिय है। डॉ अग्रवाल ने कहा है कि ऐसे लोगों को पहचानने की आवश्यकता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जिस घर, परिवार से सैनिक निकलते हैं, वह घर और परिवार पूजनीय होता है। उस परिवार पर ईश्वर की विशेष कृपा होती है। कहा कि हमीर ने देश सेवा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, ऐसे सच्चे देशभक्त समाज के लिए प्रेरणास्रोत बनते है। कहा कि हमीर आज हमारे दिलों और दिमाग में आज भी जिंदा हैं।

इस मौके पर शहीद की माता राजकुमारी, पिता जयेंद्र पोखरियाल, पत्नी पूजा, बेटी अन्वी, बेटा शौर्यवीर, चाचा शैलेन्द्र, आलेंद्र, समाजसेवी मानवेन्द्र कण्डारी, प्रधान दीपिका व्यास, शहीद प्रदीप रावत के पिता कुँवर सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष दिनेश पयाल, पार्षद वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोंगा, लाल सिंह बोरा, वचन रावत, शैलेन्द्र सिंह, महेंद्र कंडवाल, हुकुम सिंह रांगड़, उपेंद्र रावत, टेक सिंह रावत सहित कई लोग श्रद्धांजलि देने पहुंचे।

मोटा अनाज पौष्टिकता के साथ लाभप्रद भीः अग्रवाल

भाजपा महिला मोर्चा की ओर से श्री अन्न (मोटा अनाज) के प्रोत्साहन हेतु टिफिन बैठक का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और मोटे अनाज को बढ़ावा देने का आवाहन किया। इस मौके पर महिलाओं द्वारा टिफिन में मोटे अनाज से बने व्यंजन का लुत्फ भी उठाया गया।

सोमवार को छिद्दरवाला में आयोजित कार्यक्रम में डॉ अग्रवाल ने कहा कि मोटे अनाज को लेकर समाज में विभिन्न भ्रांतियां रहती थी, कि यह अमीर वर्ग का भोजन नहीं निर्धन और जिनके पास अनाज पर्याप्त मात्रा में नहीं है, ऐसे लोग इस मोटे अनाज यानी मिलेट को खाते हैं। डॉ अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष घोषित किया है और जब प्रधानमंत्री ने इसका प्रस्ताव रखा था तो विश्व के 72 देशों ने इसका समर्थन किया।

डॉ अग्रवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी आभार प्रकट किया। कहा कि मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड में मोटे अनाजों यानी मिलेट के उत्पादन और विपणन के लिए इस वित्तीय वर्ष में 73 करोड़ रूपये की व्यवस्था की है। कहा कि हमारी सरकार उत्तराखंड में मोटे अनाजों के प्रोत्साहन और उसके उत्पादन के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि इस कार्यक्रम के जरिए मोटे अनाजों को और करीब से उसके महत्व, उसकी गुणवत्ता से रूबरू होने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि वास्तव में स्वास्थ्य की दृष्टि से मोटा अनाज विशेष लाभकारी है। हमारी सरकार का भी यही उद्देश्य है कि मोटे अनाज यानी मिलेट्स का किसान अधिक से अधिक उत्पादन करें। जिससे निश्चित ही किसानों की आय दोगुनी करने में मदद मिलेगी। मुझे विश्वास है कि उत्तराखंड जैसा छोटा राज्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों की आय को दोगुना करने की परिकल्पना को साकार करेगा।

जिलाध्यक्ष रविन्द्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी का भी संकल्प है जब राज्य 2025 का होगा तो उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाने के साथ राज्य में मोटे अनाज यानी मिलेट्स के उत्पादन को भी दोगुना करेगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष भाजपा रविन्द्र राणा, ब्लाक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कविता शाह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला नैथानी, जिला महामंत्री महिला मोर्चा अनिता प्रधान, प्रदेश महिला मोर्चा आईटी सह संयोजक अंजली रावत, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा समा पंवार, सोनी प्रधान, ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, भगवान महर, चंद्र मोहन पोखरियाल, सरदार बलविंदर सिंह, रोशन कुड़ियाल आदि उपस्थित रहीं।

मंत्री डा. अग्रवाल ने भारत गौरव ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

देशभर के 11 ज्योतिर्लिंग की रामकथा यात्रा का शुभारंभ आज योगनगरी रेलवे स्टेशन से हुआ। 1008 श्रद्धालु कैलास और चित्रकूट ट्रेनों में सवार होकर तीर्थस्थलों के दर्शन के लिए रवाना हुए। इन ट्रेनों को कथा मर्मज्ञ मोरारी बापू और मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल नेभगवान श्रीराम के जयकारों के बीच हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

योगनगरी रेलवेस्टेशन पर भारतीय रेलवे कैटरिंग एंडएं टूरिज्म कॉरपोरेशन नेट्रेनों को हरी झंडी दिखाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान मोरारी बापू ने कहा कि भगवान श्रीराम ने सेतु बनाकर सभी को जोड़ा। जगद्गुरू शंकराचार्य ने पूरे भारत को जोड़ा। ऐसेही यह उत्तर, पूर्व और पश्चिम तथा दक्षिण को आध्यात्म द्वारा जोड़नेका पवित्र प्रयास है। कहा कि उत्तराखंड मेंगंगा का उद्गम स्थल हैऔर गंगा ऊपर से नीचे की ओर बहती है, इसके चलते रामकथा यात्रा को यहां से शुरू करने का फैसला लिया गया। यह यात्रा सनातन धर्म के प्रति लोगों को बड़ा संदेश देगी।

मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल नेकहा कि इस यात्रा के कार्यक्रम का हिस्सा बनकर उन्हे ंबेहद खुशी महसूस हुई। भारतीय संस्कृतिकी समृद्ध विरासत के संवर्द्धन में रेल यात्रा बेहतर कदम है। मौके पर रेलवेके मुरादाबाद मंडल के डीआरएम राजकुमार सिंह, एडीआरएम निर्भय नारायण सिंह, कविता शाह, सुमित पंवार, इंद्रकुमार गोदवानी, दिनेश सती, पवन शर्मा आदि मौजूद रहे।