कांग्रेस ने पराजय की समीक्षा की, बोले मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएंगे

ऋषिकेश कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी की पराजय को लेकर समीक्षा बैठक व आभार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बैठक में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को लेकर समीक्षा हुई, हार के कारणों पर विचार विमर्श हुआ। समीक्षा बैठक में भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने नगर निगम क्षेत्र ऋषिकेश के कार्यकर्ताओं का विधानसभा चुनाव में निस्वार्थ होकर कार्य करने के लिए उनका आभार जताया। रमोला ने कहा कि कांग्रेस में सदैव जनहित मुद्दों पर संघर्ष किया है आगे भी करती रहेगी। अब नगर निगम के चुनाव होने हैं, 2 साल बाद लोकसभा के चुनाव हैं जिसमें पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता मजबूती से कार्य करेंगे। रमोला ने बताया कि हमने ऋषिकेश के जनहित मुद्दों को उठाकर चुनाव लड़ा, कार्यकर्ताओं ने अपनी ओर से कोई कमी नही छोड़ी व पूरी मेहनत की, परन्तु हम जनता के बीच अपनी जगह नहीं बना पाये हम पूरी ताक़त से विधानसभा ऋषिकेश में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाने को तैयार हैं , हम ऋषिकेश में जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे और सत्ता पक्ष को विकास कार्य करने के लिए मजबूर करेंगे।

प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण ने कहा कि विधानसभा ऋषिकेश में परिवर्तन होना निश्चित था परंतु कांग्रेस में ही कुछ ऊँचे पदों पर बैठे पदाधिकारियों ने भीतरघात किया, जिस कारण कांग्रेस की यह दुर्दशा हुई, सजवाण ने कहा कि ऊँचे पदों पर बैठे जो पूरे चुनाव में ग़ायब रहे ग़द्दार पदाधिकारियों का पार्टी स्तर व सामाजिक स्तर पर बहिष्कार होना चाहिये। संगठन का पुनर्निर्माण होगा जो कमियां है उसमें सुधार होगा, पार्टी संघर्ष जारी रखेगी।

बैठक में महानगर कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, महंत विनय सारस्वत, दीप शर्मा, राकेश सिंह मिंया, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा, प्रदेश सचिव लल्लन राजभर, प्रदेश सचिव विवेक तिवारी, पार्षद गरविन्दर सिंह,पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद शंकुतला शर्मा, पार्षद राधा रमोला, पार्षद पुष्पा मिश्रा, पार्षद विजय लक्ष्मी शर्मा, मुकेश जाटव, अमित पाल, डॉ बी एन तिवारी, राज कुमार तलवार, पूर्व प्रधान वेद प्रकाश शर्मा, संजय गुप्ता, पूर्व सभासद राम कुमार संगर, पूर्व सभासद राहुल शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, संजय नागपाल, विजय पाल रावत, मनोज गुसाईं, संजय शर्मा, ऋषि पोसवाल, यश अरोरा, विनय चौहान, मधु जोशी, उमा ओबरॉय, पंकज गुप्ता, राजेश, सौरभ वर्मा, ईमरान सैफी आदि मौजूद रहे।

वरिष्ठ नागरिकों ने होली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन, स्पीकर को किया सम्मानित

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मौके पर चौथी बार विजयी हुए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का वरिष्ठ नागरिकों ने अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रेमचंद अग्रवाल का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर बधाई दी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ नागरिकों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार जितना सौभाग्य की बात है इस जीत में उन्हें प्रत्येक बुजुर्ग व्यक्ति का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वह सदैव बुजुर्गों का दिल से सम्मान करते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारी सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व संपूर्ण जनता एवं समाज के लिए मंगलमय हो। होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। कहा कि अब चुनाव समाप्त हो चुके हैं जिसमें जीत एवं हार एक विषय है लेकिन अब हमें सभी मतभेदों एवं मन भेदों को छोड़कर एकजुट होकर क्षेत्र के विकास एवं समाज की सेवा के लिए कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक डीडी तिवारी, अध्यक्ष ब्रह्म कुमार, महासचिव नरेश भारद्वाज, डॉ एस डी उनियाल, एम्स में कार्डियोलॉजी के एचओडी डॉ वरुण, ट्रामा सेंटर के एचडी डा मधुर उनियाल, सर्जन डॉ हरिओम प्रसाद, डॉ विनीता पुरी, डॉ रितु प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, सचिव नरेश गर्ग, संरक्षक सत्येंद्र शर्मा, संजय शास्त्री आदि उपस्थित थे।

ऋषिकेश में एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाएगी कांग्रेसः जयेंद्र

ऋषिकेश विधानसभा के विस्थापित क्षेत्र निर्मल आमबाग में कांग्रेस द्वारा आभार व समीक्षा कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की पराजय पर विचार विमर्श किया गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा सहित उत्तराखंड की जनता द्वारा दिये गए जनादेश का विनम्रता पूर्वक सम्मान करते है। लोकतंत्र में जनता का मत सर्वाेपरि है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर मेहनत की, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया, लेकिन हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। रमोला ने बैठक में सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य के लिए कांग्रेस को मजबूत करने का संकल्प लिया।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजेंद्र गुलियाल ने दिन रात एक कर मेहनत करने वाले अपने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। कहा कि वह चुनाव मजबूती से लड़े हैं टिकट वितरण होने के कम समय में ही कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की और कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने में कसर नही छोड़ी। विस्थापित क्षेत्र के लोगों ने उन्हें हमेशा की तरह भरपूर प्यार दिया है।

कार्यक्रम में बिजेन्द्र गुलियाल, हरि सिंह भंडारी, गुड्डी पोखरियाल, मिली सजवाण, गंभीर गुलियाल, मनीष मैठाणी, धर्मेंद्र गुलियाल, आशीष रतूड़ी, अमित राय, शशी रावत, अंजना रमोला, गुड्डी राणा, जगदम्बा रतूड़ी, अनुष्का गुलियाल, बलवीर रावत, विजयपाल सजवाण, सत्वाल सिंह तड़ियाल, कुंवर सिंह तड़ियाल, गौरव जोशी, अनमोल तड़ियाल, अखिलेश पडियार, हिमांशु नौटियाल, लकी चौहान, प्रेम लाल मैठाणी, भगवान सिंह राणा आदि उपस्थित रहे।

दो युवकों के सकुशल घर वापसी पर स्पीकर ने की मुलाकात

यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड मूल के ऋषिकेश के नागरिकों की घर वापसी का सिलसिला जारी है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने हाल में ही सकुशल घर वापस लौटे खदरी ग्राम सभा के यूक्रेन में होटल व्यवसाय में कार्यरत दो युवकों देवेंद्र रावत एवं नीरज केंतुरा से मुलाकात की। उनकी कुशलक्षेम पूछी।
विधानसभा अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। साथ ही दोनों युवकों के परिजनों को शुभकामनाएं दी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ओर से चलाए गए ऑपरेशन गंगा के तहत एवं राज्य सरकार के समन्वय से यूक्रेन में फंसे 287 में से 160 छात्र सकुशल उत्तराखंड लौट चुके हैं, उन्होंने कहा कि जो भी नागरिक अभी यूक्रेन में फंसे हुए हैं उन्हें भी राज्य सरकार जल्द ही घर वापस लाने के लिए प्रयासरत है।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों युवकों से यूक्रेन के हालातों की जानकारी ली एवं युवकों ने भी जानकारी विधानसभा अध्यक्ष से साझा की। इधर दोनों युवकों द्वारा केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री व केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने युवकों के परिजनों एवं यूक्रेन में अभी तक फंसे छात्रों के परिजनों द्वारा धैर्य एवं संयम रखने व सरकार का सहयोग करने के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर देवेंद्र रावत की माता पवित्रा देवी, नीरज कैंतुरा की माता सुधा कैंतुरा, पार्षद शिव कुमार गौतम, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, रामरतन रतूड़ी, सुमित पंवार आदि उपस्थित थे।

विस चुनाव में कार्यों के आधार पर जनता ने उन्हें दिया मतरूपी आशीर्वादः प्रेमचंद

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चंद्रेश्वर नगर में विगत दिनों संपन्न हुए मतदान के प्रति लोगों की जागरूकता को लेकर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बीजेपी की प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही है।

चंद्रेश्वर नगर में आयोजित आभार कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कहा कि जिस प्रकार से बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव के दौरान उत्साह एवं लगन से बीजेपी के पक्ष में मतदान कराया गया उससे सुनिश्चित है कि आगामी सरकार बीजेपी की प्रचंड बहुमत से बनने जा रही है। इस दौरान कहा कि चुनाव के दौरान क्षेत्र में उनके द्वारा अभी तक किए गए कार्याे के आधार पर ही जनता ने उन्हें भारी मत देकर अपना आशीर्वाद दिया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं के संग समीक्षा भी की। इस दौरान लोगों की प्रतिक्रिया तथा अग्रिम बधाइयां भी स्वीकार करने का क्रम जारी रहा। उन्होंने कहा कि जनता ने उनका भरपूर समर्थन किया है। इसका परिणाम 10 मार्च को सबके सामने होगा।

इस अवसर पर दलीप गुप्ता, श्याम बिहारी, रामकृपाल गौतम, राज कुमार, सुजीत यादव, चंद्रेश्वर यादव, राजू शर्मा, जयप्रकाश किशन मंडल, पियूष गुप्ता, अमि चंद, सोनिया यादव रविंद्र चौबे, राजू सिंह, अरविंद कुमार, संजय राजभर, किरण यादव, सोनिया राजभर, कुसुम यादव, नीलम देवी, विनोद मिश्रा, दीनदयाल राजभर, रोहित, राहुल गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

10 मार्च को जो भी परिणाम आएं, मैं आपके बीच हमेशा सेवक के रूप में रहूंगाः रमोला

ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने आज ग्रामीणों से मुलाकात की और उनका आभार व्यक्त किया। उन्होनंे कहा कि ग्रामीणों ने जो उन्हें वोटरूपी आशीर्वाद दिया है, उनका अहसान वह कभी नहीं भूलेंगे। 10 मार्च को जो भी परिणाम आएं, हमेशा जनता के बीच सेवक के रूप में रहेंगे। कहा कि 10 मार्च को ऋषिकेश विधानसभा में परिवर्तन होने जा रहा है, जिसमें जनता की जीत होगी।

कहा कि हम सब की जीत के साथ ऋषिकेश विधानसभा विकास की ओर अग्रसित होगा। प्रदेश में कांग्रेस की बहुमत से सरकार बनेगी।

इस मौके पर क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि विनोद चौहान ने कहा कि कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी जयेंद्र रमोला इस बार 15 सालों से कांग्रेस का सूखा समाप्त केरेंगे और विधानसभा ऋषिकेश में भारी मतों से विजयी होंगे। ग्रामीण क्षेत्र से कांग्रेस को भरपूर समर्थन मिला है। क्षेत्र के लोगों ने परिवर्तन के लिए मतदान किया है ऋषिकेश के विकास के लिए मतदान किया है कांग्रेस की जीत निश्चित है और हम 10 मार्च को विजय जुलूस निकालने को तैयार हैं।

कार्यकर्ताओं ने दिनरात मेहनत कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने में दिया अहम योगदानः अग्रवाल


भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल द्वारा एक स्थानीय धर्मशाला मैं आयोजित आभार कार्यक्रम के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष एवं भाजपा ऋषिकेश के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि ऋषिकेश में कार्यकर्ताओं सहित तमाम लोगों ने लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया कार्यकर्ताओं ने दिन रात मेहनत कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को विजई बनाने के लिए अधिक से अधिक मतदान करने के लोगों को प्रेरित किया इसलिए कार्यकर्ताओं का सामूहिक रूप से आभार प्रकट कार्यक्रम आयोजित किया गया है।

इस दौरान कहा है कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के अंदर संगठन के प्रति समर्पण, देश के प्रति देशभक्ति का भावना हमेशा रहती है। उन्होंने कहा है कि कार्यकर्ताओं ने विधानसभा चुनाव में कड़ी मेहनत कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए हर संभव प्रयास किया परिणाम स्वरूप इस विधानसभा चुनाव में जहां ऋषिकेश से भारी अंतर से यह सीट विजय होगी वहीं प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता देवेंद्र दत्त सकलानी, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, कपिल गुप्ता चरणजीत लाल ढींगड़ा, बृजेश शर्मा, जितेंद्रअग्रवाल, आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम में पार्षद शिव कुमार गौतम, अनीता तिवारी,, उषा जोशी, माधवी गुप्ता, रीना शर्मा गुड्डीकालूदा, ऋषि राजपूत, सौरभ गर्ग, राकेश चंद, कविता साह, संजय व्यास, पंकज गुप्ता ,हरीश तिवाड़ी, नितिन सक्सेना, संजय कौशिक, साकेत शर्मा, दिगंबर नौटियाल, प्रदीप कोहली आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेशः परिजनों के साथ उम्मीदवारों ने बिताया समय


विधानसभा के चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को फुरसत मिली, तो उन्होंने परिजनों के साथ सुकुन के पल बिताए। ऋषिकेश विधानसभा की बात करें तो विधानसभा अध्यक्ष व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने पूरे दिन परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया, बच्चों के बीच रहकर बातें की और कार्यकर्ताओं के साथ भी मतदान के बूथ प्रतिशत को लेकर चर्चा की।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने भी खिलखिलाती धूप में छत पर बैठकर सारा दिन परिवार के सदस्यों के साथ बातें की। छत पर ही रहकर नाश्ता और दिन का भोजन चखा।

इसी तरह पहली बार अपना चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार डा. राजे सिंह नेगी ने भी परिवार के सदस्यों के साथ पूरा दिन बिताया और मतदान को लेकर वार्ता की।

सोमवार को ऋषिकेश विस के लिए 1,67,924 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक


सोमवार को ऋषिकेश विस के लिए 1,67,924 मतदाता विधायक चुनने जा रहे है। इनमें पुरुष मतदाता 87,452 और महिला मतदाता 80,468 हैं। ऐसे में सभी 12 प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से आज पूरी ऐड़ी-चोटी का जोर लगाने में जुटे हुए है। राजनीतिक विशेषज्ञों का यह मानना है कि मतदान से एक दिन पूर्व का समय उम्मीदवारों के लिए काफी अहम होता है। यह दिन बता देता है कि मतदाता का मूड क्या है। चुनावी मैदान में राजनीतिक दलों सहित कुल 12 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। ऋषिकेश विधानसभा में कुल 92 मतदान केंद्र बनाए गए है।

अन्य प्रत्याशी पर लगा कांग्रेस प्रत्याशी की छवि धूमिल करने का आरोप


कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने ऋषिकेश विधानसभा के अन्य प्रत्याशी जगजीत सिंह जग्गा पर भ्रमित प्रचार कर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने ऋषिकेश कोतवाली सहित चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने जगजीत सिंह जग्गा पर भाजपा प्रत्याशी का डमी प्रत्याशी होने का आरोप लगाया है।