मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास और गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीरों और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के योगदान को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के साथ ही विभिन्न सामाजिक आंदोलनों में भी भारत को नेतृत्व प्रदान किया। महात्मा गांधी का स्वच्छ भारत का सपना आज पूरे देश का मिशन बन चुका है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी धन्यवाद दिया की उन्होंने स्वच्छ भारत अभियान को घरघर तक पहुंचा दिया है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान में उत्तराखंड मजबूती के साथ अपने कदम आगे बढ़ा रहा है। उत्तराखंड देश का चौथा राज्य है जो ग्रामीण क्षेत्रों में ओडीएफ राज्य अर्थात खुले में शौच से मुक्त राज्य का दर्जा पा चुका है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के शहरी क्षेत्र मार्च 2018 तक ओडीएफ हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री का भाव पूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि उनके द्वारा दिया गया ‘‘जय जवानजय किसान‘‘ का नारा आज पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक है। आज देश की मजबूती के लिए उसकी सुरक्षा में लगे जवानों और देश के अन्नदाता किसानों को हर तरह से खुशहाल और मजबूत रखना होगा।
Flash News
जल्द जनता के सुपुर्द होगा हरिद्वार का 23 मार्च पार्कआवास व शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शिव मूर्ति निकट केबल पुल के समीप बने 23 मार्च पार...( read more )
समग्र विकास के लिये हम सभी को नई कार्य संस्कृति के साथ आगे बढ़ना हैः सीएममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में न्याय विभाग से संबंधित विभिन्न विषयों पर आयोजित स...( read more )
नजरियाः सौर ऊर्जा क्रांति से पलायन में लगेगी रोक, मिलेगा स्वरोजगारगंगा- यमुना और बदरी - केदार की धरती में खामोशी के साथ सौर ऊर्जा क्रांति की नींव पड़ चुकी है। मुख्यम...( read more )
मुख्य सचिव ने स्किल डेवलपमेंट एण्ड एम्पलॉयमेंट कॉनक्लेव की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा कीउत्तराखण्ड के युवाओं के लिए कौशल विकास एवं रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के रोडमैप के सम्बन...( read more )
दीपावली पर आगजनी से बचने को अग्निशमन वाहनों की व्यवस्था पर्याप्त होः सीएममुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी दीपावली और राज्य स्थापना ...( read more )