शनिवार को उड़ान स्कूल के करीब 40 नन्हें बच्चों को सिटी सेंटर में लायंस क्लब ने रिलीविंग द हंगर कार्यक्रम के तहत पिज्जा पाटी कराई। क्लब के संयोजक लवीश अग्रवाल ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शिक्षा, दीक्षा व उनके रहन सहन में बदलाव लाने की कोशिश है। क्लब के माध्यम से हर वर्ष कुछ न कुछ इस प्रकार के कार्य किए जाते हैं। जिनसे पूरी नहीं लेकिन थोड़ा से बच्चों को राहत मिल सके। उन्होंने बताया कि आज के इस कार्यक्रम से बच्चों में उत्साह देखने को मिला। जिससे क्लब के सभी लोगों को प्रसन्नता हुई। संस्था के निदेशक डा. राजे नेगी ने कहा कि क्लब द्वारा किए गए इस कार्य की संस्था सराहना करती है। बताया कि क्लब द्वारा स्कूली बच्चों को मदद मिलती रहती है। इस अवसर पर दीपेश कोहली, हिमांशु अरोड़ा, सुशील छाबड़ा, धीरज मखीजा, नवीन गांधी, राही कपाड़िया, आशीष अग्रवाल, मानव जौहर, निशांत मलिक, अरविंद किंगर, अतुल जैन, अंकुर अग्रवाल, अभिनव गोयल, आशीष संगर, आशू डंग, कृष्ण कालरा, हितेश सडाना, अमित सूरी, तरूण प्रभाकर आदि उपस्थित रहे।
Flash News
गोदियाल को आड़े हाथों लेते हुए बोले मंदिर समिति अध्यक्ष, बोले मंदिर को चंदे में मिले दान को अपने चहेतों पर लुटाने वाले दे रहे ज्ञानश्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने गोदियाल के अनर्गल आरोपों को कां...( read more )
सीएस ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा एवं विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कीमुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा एवं विश्वविद्यालयों के कु...( read more )
ग्रोथ सेंटर्स को मार्केट लिंकेज के साथ ही प्राईवेट पार्टनर्स से जोड़े जाने की आवश्यकताः बर्द्धनमुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में प्रदेश में ग्रोथ सेंटर्स की प्रगति के सम्बन्ध में सभी ...( read more )
हमारा लक्ष्य समावेशी और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करनाः धामीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने को राजपुर रोड, देहरादून स्थित एक निजी होटल में शाइन अवी लर्निं...( read more )
केंद्रीय मंत्री से सीएम धामी का पूर्वाेत्तर राज्यों की तर्ज पर जल विद्युत परियोजनाओं को विशेष वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोधमुख्यमंत्री ने केंद्रीय विद्युत मंत्री से ऊर्जा परियोजनाओं एवं पिटकुल की एडीबी सहायतित पारेष...( read more )

