राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने लोगों को पौधों की महत्ता के बारे में जागरूक किया।
रविवार को राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा ने श्यामपुर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन में कितने उपयोगी हैं, यह सच किसी से छिपा नहीं है। वास्तव में यह धरती का गहना है और प्रकृति का शृंगार करते हैं। धरती पर हरियाली ही इन पेड़ों की देन है। मौसम, जलवायु, बारिश भी इन पेड़ों की देन है। सभा की प्रदेश महासचिव सीता पयाल ने कहा कि प्रकृति की अनुपम धरोहर पेड़ों को लेकर लोगों में जानकारी का अभाव है। इसके चलते पेड़ों पर आरी चलाई जा रही है। इस दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, पर्यावरण प्रेमी विनोद जुगलान, कुसुम जोशी, सीता नेगी, कमला नेगी, पुष्पा ध्यानी, राजेश्वरी चौहान, भूमा चौहान, रामरतन रतूड़ी, उत्तम सिंह असवाल, आलोक चंदोला आदि उपस्थित रहे।
Flash News
चारधाम यात्रा में 18989 से अधिक की गई ओपीडी, श्रद्धालुओं को मिल रहा स्वास्थ्य लाभउत्तराखंड सरकार द्वारा आयोजित चारधाम यात्रा का शुभारंभ किया जा चुका है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष ...( read more )
तीर्थयात्रियों से मुलाकात कर यमुनोत्री में सीएम ने जानी यात्रा व्यवस्थामुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज यमुनोत्री क्षेत्र का भ्रमण कर यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा ल...( read more )
सीएम बोले, चारधाम यात्रा में रजिस्ट्रेशन के अनुसार ही श्रद्धालुओं को चारधाम यात्रा की दें अनुमतिमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए चार...( read more )
प्रभारी मंत्री अग्रवाल ने कहा, धाम से कोई भी श्रद्धालु बिना दर्शन वापस न लौटेकैबिनेट व उत्तरकाशी जनपद के प्रभारी मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने गंगोत्री और यमुनोत्री धाम क...( read more )
विदेशी महिला सिमोना ने केदारनाथ गुफा में साधना कर बनाया रिकॉर्डकेदारनाथ धाम देश ही नही दुनियाभर के शिवभक्तों की आस्था का केंद्र है। केदारनाथ मंदिर के ऊपर गरु...( read more )