राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। वक्ताओं ने लोगों को पौधों की महत्ता के बारे में जागरूक किया।
रविवार को राष्ट्रीय उत्तराखंड सभा ने श्यामपुर स्थित राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने कहा कि पेड़ पौधे हमारे जीवन में कितने उपयोगी हैं, यह सच किसी से छिपा नहीं है। वास्तव में यह धरती का गहना है और प्रकृति का शृंगार करते हैं। धरती पर हरियाली ही इन पेड़ों की देन है। मौसम, जलवायु, बारिश भी इन पेड़ों की देन है। सभा की प्रदेश महासचिव सीता पयाल ने कहा कि प्रकृति की अनुपम धरोहर पेड़ों को लेकर लोगों में जानकारी का अभाव है। इसके चलते पेड़ों पर आरी चलाई जा रही है। इस दौरान कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे गए। मौके पर जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, पर्यावरण प्रेमी विनोद जुगलान, कुसुम जोशी, सीता नेगी, कमला नेगी, पुष्पा ध्यानी, राजेश्वरी चौहान, भूमा चौहान, रामरतन रतूड़ी, उत्तम सिंह असवाल, आलोक चंदोला आदि उपस्थित रहे।
Flash News
मुख्यमंत्री के निर्देश पर संभागीय परिवहन अधिकारी पौड़ी के नेतृत्व में लीड एजेंसी रवानाजनपद रुद्रप्रयाग में शनिवार को हुई बस दुर्घटना व हाल के दिनों में चारधाम यात्रा मार्ग पर हुई अन...( read more )
एम्स पहुंचे सीएम धामी, घायलों को बेहतर उपचार के दिये निर्देशमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को एम्स, ऋषिकेश में उपचार हेतु भर्ती रुद्रप्रयाग में हु...( read more )
बड़ी कार्रवाई-दो अधिकारी निलंबित, एक मुख्यालय अटैचमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पी.के पात्रो मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊं को तत्काल प्र...( read more )
घायल वनकर्मी को एयर एम्बुलेंस से एम्स दिल्ली में कराया भर्तीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर बिनसर वन्यजीव विहार में वनाग्नि की चपेट में आकर झुल...( read more )
आरटीआई से सरकारी कार्मिकों में ईमानदारी से कार्य करने की प्रवृति बढ़तीहै-मुख्य सचिवसचिवालय के लोक सूचना अधिकारियों को आरटीआई की बेहतर जानकारी हेतु प्रोत्साहित करते हुए मुख्य सच...( read more )