दो घरों पर पड़ी चोरों की नजर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा


रायवाला थाना प्रभारी भुवन चंद पुजारी ने बताया कि शशिभूषण तिवारी पुत्र स्व. विश्वनाथ तिवारी निवासी जागृति विहार हरिपुरकलां (मोतीचूर) ने थाने में तहरीर दी। बताया कि वह 13 फरवरी को अपनी पत्नी के साथ अपने पुत्र के पास देहरादून गए थे। 15 फरवरी को पडोसी ने उनके फोन पर चोरी होने की सूचना दी।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पाया कि शिकायतकर्ता के घर के सामने के गेट व अंदर के कमरे का ताला टूटा पडा था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया कि एक अन्य जगह पर भी चोरी होने की सूचना मिली है।

लायंस क्लब डिवाइन ने कैंसर पीड़ित बालिका को उपचार के लिए दी आर्थिक मदद


लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा कैंसर से पीड़ित एक बालिका के उपचार हेतु 11 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गई।

क्लब संस्थापक ला ललित मोहन मिश्र ने बताया कि स्थापना से ही जरूरतमंदों की सहायता करता रहा है चाहे वह विद्यार्थियों की शिक्षा के रूप में हो, गरीब कन्या के विवाह के लिए हो। जरूरतमंदों के राशन के रूप में हो, कोरोना काल में जरूरतमंदों की सहायता हो। चिकित्सा के रूप में हो, रक्तदान शिविरों के माध्यम से हो, अथवा शीतकाल में त्रिवेणी घाट पर नियमित रूप से चाय वितरण के रूप में हो क्लब हमेशा सेवा करता रहा है।

इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए गत दिनों क्लब को यह ज्ञात हुआ ऋषिकेश की कैंसर से पीड़ित एक बालिका का इलाज जॉलीग्रांट में हो रहा है। क्लब द्वारा अपने संपर्कों से प्रयास कर मरीज की अस्पताल में भी चिकित्सीय सहायता की गई तथा आज 11 हजार रूपए नगद दिए।

इस अवसर पर संस्थापक ललित मोहन मिश्र, अध्यक्ष जगमीत सिंह, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष पवन शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष महेश किंगर, अंकित कालड़ा, प्रदीप गुप्ता आदि उपस्थित थे।

संत रविदास का प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया


ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में संत शिरोमणि गुरु रविदास का 645वां प्रकाशोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वक्ताओं ने लोगों को गुरु रविदास के विचारों पर चलने को प्रेरित किया।

बुधवार को निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने वीरभद्र के मीरानगर स्थित संत रविदास मंदिर में माथा टेका। उन्होंने सामाजिक समरसता के प्रवर्तक संत रविदास के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कहा कि संत रविदास सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक थे। उन्होंने समाज के अंदर फैली विषमताओं को दूर करने के लिए जीवन पर्यंत प्रयास किए। परिणामस्वरूप संत रविदास की समाज के प्रत्येक वर्ग में स्वीकार्यता है और वह सभी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। मौके पर भाजपा श्यामपुर के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, प्रदीप कुमार, रविंद्र राणा, पार्षद सुभाष वाल्मीकि, रवि शर्मा, सुमन कुमार, रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ऋषिकेशः परिजनों के साथ उम्मीदवारों ने बिताया समय


विधानसभा के चुनाव संपन्न होने के बाद प्रत्याशियों को फुरसत मिली, तो उन्होंने परिजनों के साथ सुकुन के पल बिताए। ऋषिकेश विधानसभा की बात करें तो विधानसभा अध्यक्ष व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने पूरे दिन परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताया, बच्चों के बीच रहकर बातें की और कार्यकर्ताओं के साथ भी मतदान के बूथ प्रतिशत को लेकर चर्चा की।

वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने भी खिलखिलाती धूप में छत पर बैठकर सारा दिन परिवार के सदस्यों के साथ बातें की। छत पर ही रहकर नाश्ता और दिन का भोजन चखा।

इसी तरह पहली बार अपना चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी से उम्मीदवार डा. राजे सिंह नेगी ने भी परिवार के सदस्यों के साथ पूरा दिन बिताया और मतदान को लेकर वार्ता की।

हरिपुरकलां में घर में घुसकर ज्वेलरी और नकदी को लूटा

रायवाला पुलिस के अनुसार, गंगा कॉलोनी, हरिपुरकलां निवासी पूजा पुत्री रमेश कश्यप ने पुलिस को मंगलवार तड़के चार बजे सूचना दी कि वे अपने परिवार के साथ घर थी। इसीबीच ढाई बजे तीन-चार लोग उनके घर के गेट को तोड़कर अंदर घुसे और उनकी मां रामरती पर हमला बोल दिया, उन्होंने उनकी मां के कान से सोने के कुंडल, पायल, घर का सामान और कुछ नकदी छिन कर फरार हो गए। घटना के बाद से पूरा परिवार भयभीत है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची औ मामले की जानकारी जुटाई।

थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ मामले को खुलासे को टीमें रवाना की गई है। दावा किया जल्द अपराधी पुलिस की गिरफ्तर होंगे।

कनक धनाई सहित कांग्रेस नेता पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा दर्ज


कोतवाली ऋषिकेश में विधानसभा उम्मीदवार कनक धनाई व कांग्रेस नेता ललित सक्सेना पर सोशल मीडिया के जरिए मतदान की गोपनीयता भंग का आरोप लगा है। इस मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया है।

डॉ वीरेंद्र नाथ गुप्ता प्रभारी उड़नदस्ता 24-ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र सामान्य निर्वाचन 2022’ ने कोतवाली में तहरीर दी। बताया कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी कनक धनाई द्वारा स्वयं को बूथ में मशीन के सामने खड़ा दिखाकर तथा ललित सक्सेना द्वारा वोटर सेल्फी प्वाइंट में वीपीपेट में कांग्रेस के प्रत्याशी जयेन्द्र चंद्र रमोला व हाथ का पंजा के निशान का स्लीप फेसबुक पर फोटो अपलोड कर मतदान की गोपनीयता भंग की गई। शिकायतकर्ता ने कहा कि मतदान केंद्र बूथ पर इस प्रकार फोटो खींचकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है। कोतवाली पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर कनक धनाई एवं ललित सक्सेना के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

70 विधानसभाओं में हुआ 62.5 प्रतिशत मतदान

प्रदेश में 70 विधानसभाओं में 62.5 प्रतिशत मतदान प्रतिशत रहा जो पिछली बार से कम हैं पिछली बार 65 प्रतिशत से ज्यादा था आकड़ा मुख्य निर्वाचन अधिकारी सोजान्या ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दिनांक 14 फरवरी, 2022 को राज्य की सभी 70 विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के 11,697 मतदेय स्थलों, पर मतदान शान्तिपूर्वक सम्पन्न हो चुका है। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त सूचना के अनुसार राज्य में राज्य में लगभग 62.5 प्रतिशत मतदान हुआ है। मतदान समाप्ति के पश्चात मतदान पार्टियों के संग्रह केन्द्र पर लौटने के पश्चात की मतदान के प्रतिशत वास्तविक आंकड़े जारी किए जा सकेंगें।

राज्य में लगभग 80 हजार अधिकारियों/कर्मचारियों तथा लगभग 40 हजार सुरक्षा कर्मियों, जिसमें केन्द्रीय अद्धसैनिक बल सहित लगभग 1.20 लाख कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया के सफल सम्पादनार्थ मतदान कार्मिक आदि के रूप में निर्वाचन संबंधी विभिन्न दायित्वों के लिए तैनात किया गया था।

܀ आज मतदान के दिनांक को मॉकपोल से मतदान की समाप्ति तक लगभग- 137 बी.यू. तथा 155 सी.यू. एवं 294 वीवीपैट में कुछ तकनीकी खराबी की सूचना प्राप्त हुई थी जिन्हें तत्काल सेक्टर मजिस्ट्रेटों के द्वारा रिजर्व मशीनों से बदल दिया गया था। मतदान पार्टियों के वापस संग्रह केन्द्र पर लौटने के पश्चात ही इस संबंध में अंतिम आंकड़े जारी किए जा सकेंगें।

मतदान की समाप्ति के पश्चात दिनांक 14 फरवरी, 2022 की देर रात्रि तक 11 697 मतदान पार्टियों में से 9,385 मतदान पार्टियां दिनांक 14 फरवरी, 2022 को ही संग्रह केन्द्रों पर लौट जायेंगी और शेष दूरस्थ क्षेत्र की कुल- 2,312 मतदान पार्टियां दिनांक 15 फरवरी, 2022 को संग्रह केन्द्रों पर लौटेंगी।

܀ मै राज्य के उन सभी संभ्रान्त नागरिको/ मतदाताओं का आभार व्यक्त करना चाहती हूँ जिन्होंने कोविड के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए मतदान में प्रतिभाग कर, मतदाता के रूप में अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्य का निर्वहन किया। मै निर्वाचन ड्यूटी में तैनात उन सभी अधिकारियों / कर्मचारियों तथा सुरक्षा कर्मियों का भी आभार व्यक्त करना चाहूँगी जिन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं स्वतंत्र तथा निष्पक्ष पारदर्शिता के साथ अपने पदीय दायित्वों का निर्वहन करते हुए शांतिपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया में अहम भूमिका निभायी। मै सभी राजनैतिक दलों तथा निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की भी बहुत-बहुत आभारी हूँ जिन्होंने राज्य की आपसी भाईचारे की परम्परा को कायम रखते हुए शांतिपूर्ण निर्वाचन में अपना विशेष योगदान दिया गया।

सोमवार को ऋषिकेश विस के लिए 1,67,924 मतदाता चुनेंगे अपना विधायक


सोमवार को ऋषिकेश विस के लिए 1,67,924 मतदाता विधायक चुनने जा रहे है। इनमें पुरुष मतदाता 87,452 और महिला मतदाता 80,468 हैं। ऐसे में सभी 12 प्रत्याशी अपने-अपने स्तर से आज पूरी ऐड़ी-चोटी का जोर लगाने में जुटे हुए है। राजनीतिक विशेषज्ञों का यह मानना है कि मतदान से एक दिन पूर्व का समय उम्मीदवारों के लिए काफी अहम होता है। यह दिन बता देता है कि मतदाता का मूड क्या है। चुनावी मैदान में राजनीतिक दलों सहित कुल 12 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। ऋषिकेश विधानसभा में कुल 92 मतदान केंद्र बनाए गए है।

उत्तराखंडः मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा के साथ पुलिसकर्मी तैनात

उत्तराखंड में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान कराने के लिए पुलिस तैयार है। विभिन्न जिलों में 145 संभावित विवाद वाले मतदान केंद्रों पर विशेष सुरक्षा के साथ ही सीसीटीवी की निगरानी में रहेंगे। राज्य में 8624 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के लिए करीब 50 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है।

विवाद वाले केंद्रों में वायरलैस व मोबाइल नेटवर्क के जरिए पल-पल की जानकारी ली जाएगी। इनमें एक-एक सेक्शन फोर्स भी तैनात रहेगा। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि सुरक्षा के लिए 110 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल, 26 कंपनी पीएसी, राज्य से 4604 व दूसरे राज्यों से 13200 होमगार्ड जवान, 4178 पीआरडी और 26 कंपनी वन रक्षकों की सुरक्षा में तैनाती की गई है।

उन्होंने बताया कि विवाद वाले सबसे सबसे मतदान केंद्र हरिद्वार में 51, देहरादून में 40, नैनीताल में 20, यूएसनगर में 17, अल्मोड़ा में 14, पौड़ी में दो और रुद्रप्रयाग में एक शामिल हैं। इन सभी केंद्रों पर 11 कंपनी अतिरिक्त फोर्स की तैनाती रिजर्व के तौर पर की गई है, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल से सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने को लगाया जा सकें। उत्तराखंड में 145 स्पेशल ट्रबल वाले मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं । हालांकि इन सभी में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। लेकिन एहतियात के तौर पर वहां अन्य मतदान केंद्रों से ज्यादा फोर्स की तैनाती की गई है। शांति और निष्पक्ष मतदान के लिए वहां सभी राजनीतिक दलों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी पूरी तरह से पुलिस प्रशासन ने संपर्क कर लिया है।

मतदान की तैयारियां हुई पूरी, सभी 13 जिलों में सुरक्षा के पुख्ता हुए इंतजाम


उत्तराखंड में चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद मतदान के लिए निर्वाचन आयोग ने कमर कस ली है। आयुक्त ने राज्य के सभी 13 जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिया है। जहां राजधानी देहरादून में चुनाव के लिए 23 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए बीजेपी, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, यूकेडी, बसपा और सपा के साथ ही कई राजनीतिक दलों के 632 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। जिसमें 155 प्रत्याशी निर्दलीय अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

देहरादून के जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया है कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जहां देहरादून समेत सभी जिलों के दूरस्थ क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया गया है और चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल भी तैनात हो चुकी है। वहीं इस चुनाव में पहली बार सखी पोलिंग बूथ बनाए बनाए गए हैं।

राज्य में पहली बार चुनाव के लिए बर्फबारी वाले इलाकों में मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्य ने 24 घंटे पहले ही चुनाव आयोग से परमिशन ले ली है। आपको बता दें दूरस्थ इलाकों के लिए 1442 पोलिंग पार्टियां रवाना हो चुकी हैं। वहीं 262 ऐसे मतदान केंद्र हैं, जहां मतदान के लिए लगभग 5 किलोमीटर तक पैदल परेड करनी पड़ेगी।

पहली बार सखी पोलिंग बूथ
राज्य में पहली बार महिलाओं की मतदान के लिए 101 सखी पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इस केंद्रों पर केवल महिला वोटर्स ही मतदान कर सकेंगी और सभी अधिकारी और कर्मचारी भी महिलाएं ही होंगी। इसमें महिलाओं के मतदान के लिए अलग से व्यवस्थाएं कराई जा रही है। आपको बता दें उत्तराखंड में 3932995 महिला मतदाता हैं। जिसमें 2602 सर्विस महिला मतदाता हैं।