अन्य प्रत्याशी पर लगा कांग्रेस प्रत्याशी की छवि धूमिल करने का आरोप


कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला ने ऋषिकेश विधानसभा के अन्य प्रत्याशी जगजीत सिंह जग्गा पर भ्रमित प्रचार कर उनकी छवि खराब करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रत्याशी ने ऋषिकेश कोतवाली सहित चुनाव आयोग में भी शिकायत दर्ज कराई है।

उन्होंने जगजीत सिंह जग्गा पर भाजपा प्रत्याशी का डमी प्रत्याशी होने का आरोप लगाया है।

प्रेमचंद अग्रवाल परिवार सहित यहां डालेंगे वोट


14 फरवरी को ऋषिकेश विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल अपने परिवार सहित ज्योति स्पेशल स्कूल में मतदान करेंगे।

मतदान की पूर्व संध्या पर भाजपा प्रत्याशी ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा है कि निर्भीक होकर मतदान करें। निर्वाचन आयोग और कोविड-19 के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने पहुंचे। स्वस्थ लोकतंत्र के इस महापर्व को हर्षाेल्लास के साथ बनाएं।
उन्होंने आज ऋषिकेश विधानसभा के आवास विकास, छिदरवाला, रायवाला, प्रतीत नगर, श्यामपुर भटोवाला खैरी कला, हरिपुर कला, साहब नगर, खांड गांव सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के भेंट मुलाकात कर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए रणनीति बनाई।
इस अवसर पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिह पोखरियाल, देवेंद्र नेगी, रविंद्र राणा, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, दिनेश सती, अरविंद चौधरी, गणेश रावत, सुमित पवार, शिव कुमार गौतम सुंदरी कंडवाल, भूपेंद्र रावत, कविता साहा, रवि शर्मा आदि सहित अनेक प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं पार्षदों के साथ चर्चा वार्ता की।

सपा का उत्तराखंड में प्रदर्शन बेहतर रहेगा-राजेन्द्र चौधरी

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं यूपी के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि उत्तराखंड में सपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। वहीं, उत्तर प्रदेश में सपा की सरकार बनना तय है। उन्होंने राज्य गठन के बाद भी उत्तराखंड में व्याप्त समस्याओं पर चिंता जताई।
शनिवार को पत्रकारवार्ता में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस-भाजपा बीते 21 सालों में समस्याओं का निदान नहीं कर पाई हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवहन के क्षेत्र में दूरस्त क्षेत्र आज भी समस्याओं से परेशान है। समाजवादी पार्टी को उत्तराखंड में और मजबूत किया जाएगा, ताकि उनके अधिक से अधिक विधायक जीतकर विधानसभा पहुंच सकें। उन्होंने राज्य में तेजी से हो रहे पलायन पर चिंता जताई। कहा कि सपा ने इसे अपने घोषणापत्र में शामिल किया है। उन्होंने सपा प्रत्याशी कदम सिंह वालियान को वोट देने की अपील की। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एस एन सचान, आभा बड़थ्वाल, रमेश चन्द्र गौड़, प्रदेश सचिव एडवोकेट अतुल यादव, वरिष्ठ एडवोकेट शीशराम कंसवाल, अतुल शर्मा, राजपाल यादव, सरदार गोविन्द सिंह, राजेश रावत, प्रीतम सिंह, एसके राय उपस्थित रहे।

आप प्रत्याशी ने प्रचार के अंतिम दिन झोंकी ताकत

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रत्याशी राजे सिंह नेगी के रोड़ शो में सम्मिलित होकर चुनावी माहौल को गर्मा दिया।
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश प्रत्याशी राजे सिंह नेगी ने रोड़ शो में जबरदस्त भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का एहसास कराया।इस दौरान पार्टी प्रत्याशी नेगी के पक्ष में आप के शीर्ष नेता सिसोदिया ने भी जनता से स्वच्छ छवि के ईमानदार प्रत्याशी डा राजे नेगी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के चुनाव राज्य की दशा और दिशा बदलने में निर्णायक साबित होगें। ऋषिकेश विधानसभा सीट सहित प्रदेश में पेंतालिस से ज्यादा सीटे जीतकर आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी। इससे पूर्व हरिद्वार रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू हुआ श्आपश् प्रत्याशी नेगी के रोड़ शो का फोकस आज शहरी जनता के साथ व्यापारी वर्ग के वोटरों को साधने पर रहा जिसमें वह काफी हद तक कामयाब होते हुए भी नजर आये। चुनाव प्रचार के अतिंम दिन आप प्रत्याशी ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा।
शनिवार को आप के विधान सभा प्रभारी के शहरी कार्यालय शुरू हुआ रोड शो विभिन्न क्षेत्रों से गुजरता हुआ वापिस पार्टी कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुआ। जहां आप के पार्टी प्रत्याशी नेगी ने कहा कि राज्य गठन के बाद से ही प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की सरकारें बनती रही हैं। क्षेत्रीय दल जनता की आकांक्षाओं पर खरा नहीं उतर पाए। अब जनता को विकल्प मुहैया कराने के लिए आम आदमी पार्टी प्रदेश की चुनावी मैदान में आ चुकी है। इससे दोनों राष्ट्रीय दलों में खलबली मची हुई है। ऋषिकेश में जो अभूतपूर्व सर्मथन पार्टी को मिला है उससे साफ हो गया है कि यहां पार्टी ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है। इन सबके बीच शनिवार की दोपहर पार्टी कार्यालय से निकले आप प्रत्याशी के रोड़ शो के दौरान महिलाओं की संख्या भी काफी रही। दूर दराज से भी महिला कार्यकर्ता व समर्थक ऋषिकेश पहुंचें।इस दौरान महिलाओं का जोश देखने लायक था। सिर पर आम आदमी पार्टी की टोपी और गले में पटका लटकाए कई महिला कार्यकर्ता व समर्थक गढ़ संस्कृति के वाद्य यंत्रों की थाप पर थिरकते रहे। राष्ट्रीय दलों को टक्कर देते आप के शक्ति प्रदर्शन में आप कार्यकर्ता व समर्थक हाथ में आप प्रत्याशी की फोटो वाली तख्तियां व होर्डिंग लिए चल रहे थे। विभिन्न स्थानों सहित बाजारों में आप प्रत्याशी का माल्यार्पण कर स्वागत भी हुआ।

फर्जी रेड और भाई, कहानी एक घर की

फिल्मी स्टाइल में घर में छापा मारने वाली आयकर विभाग की फर्जी टीम का मास्टर माइंड सगा भाई ही निकला। आर्थिक तंगी और भाई से कहासुन के चलते उसने अपने साथियों के साथ मिलकर यह योजना बनाई। शनिवार को पुलिस ने मास्टर माइंड सहित तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया। पुलिस ने इनके कब्जे से 22 लाख 26 हजार रुपये नगद, गहने, इनकम टैक्स महकमे की फर्जी मुहर, आईकार्ड और 4 मोबाइल बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त कार को सील कर दिया है। तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
शनिवार दोपहर कोतवाली में पत्रकारवार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंढियाल ने बताया कि शुक्रवार तड़के रेलवे रोड स्थित वाल्मीकि नगर में फर्जी आयकर अधिकारी बनकर एक घर में रेड डालने के मामले में फरार मास्टर माइंड को उसकी महिला साथी के साथ गुमानीवाला, श्यामपुर से पकड़ा है। जबकि, एक अन्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान मास्टर माइंड सनी पुत्र राम सिंह निवासी वाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश, रिचा चावला पत्नी स्व. हेमंत चावला निवासी राजा पार्क शकूरपुर साइड रानी बाग ईस्ट दिल्ली और निर्मल सिंह उर्फ निखिल पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी राजा पार्क शकूर बस्ती दिल्ली के रूप में हुई है। निर्मल को पुलिस ने दिल्ली में दबिश देकर गिरफ्तार किया। ये सनी के भाई संदीप सिंह के घर फर्जी रेड डालकर लाखों की नगदी और कीमती ज्वेलरी ले उड़े थे। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि मामले में तीन आरोपी एक दिन पहले मौके से ही गिरफ्तार किए गए थे।

घटना में प्रयुक्त कार लावारिस हालत में मिली
शनिवार सुबह आरपीएफ प्रभारी की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घटना में संलिप्त कार को हरिद्वार रोड बाइपास मार्ग स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन के पास से बरामद किया। तलाशी लेने पर कार से नगदी, ज्वेलरी, आयकर विभाग की फर्जी मुहर, स्टाम्प पेड और 4 मोबाइल फोन मिले।

भाई से कहासुनी के चलते बनी योजना
मास्टर माइंड सनी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि कुछ समय से भाई संदीप सिंह के साथ उसकी कहासुनी चल रही थी। आर्थिक तंगी के चलते उसने सगे भाई के घर पर ही आयकर विभाग की फर्जी रेड डालने की योजना बनाई। योजना में अपने साथी निर्मल और उसके साथियों को शामिल किया। फर्जी रेड डालने से एक दिन पहले पूरी रिहर्सल की और सनी ने अपने भाई का घर आरोपियों को दिखाया।

पुलिस टीम में ये रहे शामिल
आयकर विभाग के फर्जी रेड का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी, एसएसआई डीपी काला, एसआई नवीन डंगवाल, रामनरेश शर्मा, मनवर सिंह, शिवराम, जगदंबा प्रसाद, आरक्षी दुष्यंत कुमार, महेश पुरी, सतीश, संदीप छाबड़ी, नीरज कुमार, सत्येंद्र कठैत, शीशपाल, नंदू, अनित कुमार, सचिन राणा, योगेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी ओकांत भूषण, आरक्षी नवनीत नेगी, कमल जोशी, मनोज कुमार, सोनी कुमार, जमुना शामिल रहे।

वोटर की नही ऑडिटर बनकर कर जनप्रतिनिधियों का चुनाव करे जनता

आज ऋषिकेश गंगा आरती ट्रस्ट, जानकीपुल पूर्णानंद घाट में गंगा सबला-महिलाओं द्वारा की जा रही गंगा आरती में महिलाओं ने मतदाताओं को निर्भीक होकर शत-प्रतिशत मतदान करने को लेकर प्रेरित किया। उन्होंने मतदान के दिन सबसे पहले केंद्र पर पहुंचकर मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो, मतदान हमारा है अधिकार करे नहीं इसको बेकार, वोट डालने जाना अपना फर्ज निभाना आदि प्रेरक नारों के माध्यम से लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया।
गंग सबला गंगा आरती में महिलाओं ने आव्हान किया कि वह शिक्षा चिकित्सा विकास आदि के अहम मुद्दे पर जनप्रतिनिधियों को परखें और जो प्रत्याशी उनकी कसौटी पर खरा उतरे उसे ही अपना अमूल्य वोट दे। शांति जी ने कहा है कि अब समय आ गया है कि जनता को वोटर की बजाएं अब एक सोशल ऑडिटर बनकर अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करना चाहिए। उन्होंने घर घर जाकर लोकतंत्र के उत्सव कहे जाने वाले चुनाव में सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने का आवाहन किया साथ ही जनता को उनकी मतदान शक्ति का भी स्मरण कराया कि व्यक्ति चाहे जिस भी राजनीतिक दल का समर्थन करें पर सभी प्रत्याशियों से जनता कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न अवश्य करें जिससे प्रत्याशी की विजय के बाद उनकी अगली पंचवर्षीय योजना एवं दूरदर्शिता का आभास हो सके।
इस मौके पर सभी गंग सबलाओं ने सभी से मतदान करने की अपील की।

कनक धनै ने रोड शो कर अपना शक्ति प्रदर्शन किया

ऋषिकेश विधानसभा से उत्तराखंड जन एकता पार्टी (उजपा) के प्रत्याशी कनक धनै ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन शहर और ग्रामीण क्षेत्र में रोड शो के जरिए अपनी जमीनी ताकत का अहसास कराया। शहर में रोड शो के समापन पर कनक ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि ऋषिकेश में परिवर्तन के साथ ही हमारी जीत तय हो चुकी है। पूरे चुनाव अभियान के दौरान जनता का व्यापक समर्थन हमें मिला है। क्षेत्रवासी भी बदलाव के पक्ष में हैं।
आज सुबह उजपा प्रत्याशी कनक धनै ने कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में उमड़े समर्थकों के साथ हरिपुरकलां क्षेत्र में रोड शो किया। इस दौरान कई स्थानों पर लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने लोगों को उनका घोषणापत्र बांटा। दोपहर बाद ऋषिकेश शहर में रोड शो का आयोजन किया गया। जो कि परशुराम चौक से शुरू होकर हीरालाल मार्ग, अंबेडकर चौक, रेलवे रोड, हरिद्वार मार्ग, क्षेत्र रोड, पुराना बाजार से होते हुए त्रिवेणीघाट में संपन्न हुआ। शहर में भी कई जगहों पर कनक का जोरदार स्वागत किया गया।
रोड शो के समापन पर त्रिवेणीघाट में युवा कनक ने अपने संबोधन में ऋषिकेश के मौजूदा हालातों, अब तक जनप्रतिनिधियों की नाकामियों का कच्चा चिट्ठा सामने रखा। साथ ही परिवर्तन की आवश्यकता बताते हुए जनता को अपने भावी एजेंडे से भी अवगत कराया। जिसमें उन्होंने अपने घोषणापत्र ‘पांच साल पांच वादे’ के सभी प्वाइंट्स की कार्ययोजना को बताया। कनक ने कहा कि पर्यटन और तीर्थाटन की इस नगरी का अब तक के दोनों विधायकों ने अपेक्षित विकास नहीं किया। शहर से लेकर गांवों तक जनसुविधाओं का अभाव, एम्स में स्थानीय लोगां की उपेक्षा, गांवों में डिग्री कॉलेज, तीर्थस्थलों का विकास, पार्किंग आदि की समस्या उनकी नाकामियों की गवाह हैं।
कनक ने जनता को आश्वस्त किया कि उन्हें जीत मिली, तो अपने पांच साल पांच वादे के एजेंडे के अलावा जनता से परामर्श कर अन्य विकास कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा। कनक ने आमजन से 14 फरवरी को उजपा के पक्ष में भारी तादाद में खुद भी और अपने परिचितों से भी वोट कराने की अपील की।
इस मौके पर सोम अरोड़ा, गुरुमुख सिंह, सावित्री शर्मा, संतोष नेगी सत्या कपरवान शंकर दयाल धनै मिट्ठन सिंह कंडियाल देवेन्द्र दत्त जोशी प्रभा जोशी सावित्री माता जी
सुमन चमोली गुड्डी पंवार रघुवीर सिंह चौहान कर्म सिंह तोपवाल नरराज सिंह जड़धारी गोविंद सिंह बिष्ट हिमांशु पंवार बलदेव सिंह बिष्ट गणेश सिंह मख्लोगा गिरवीर सिंह नेगी विनोद पंवार सुनीता पांडेय प्रकाश जड़धारी एवम हजारो की संख्या में लोग मौजूद थे।

व्यापारियों ने दिया प्रेमचन्द अग्रवाल को समर्थन

भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रेमचंद अग्रवाल के समर्थन में शनिवार को ऋषिकेश के विभिन्न व्यापारी खुलकर सामने आए। उन्होंने एक स्थानीय होटल में बैठक आयोजित कर प्रेमचंद अग्रवाल को अपना सहयोग और समर्थन दिया। व्यापारियों ने मुक्त स्वर में कहा कि प्रेमचंद अग्रवाल ने जिस तरह से सुनियोजित तरीके से ऋषिकेश का समग्र विकास किया है वह अभूतपूर्व है। व्यापारी उन्हें अपना सहयोग एवं समर्थन दे रहे हैं।
इस दौरान अग्रवाल ने व्यापारी समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उन्होंने हर वर्ग के लिए हमेशा कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग कठिन परिश्रम से अपना व्यापार करते हैं उन्हें किसी भी भय और चिंता की आवश्यकता नहीं है। भारतीय जनता पार्टी हमेशा व्यापारियों सहित हर वर्ग के साथ खड़ी है।
अग्रवाल ने कहा कि विगत 5 वर्षों में विद्युत व्यवस्था, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मोटर मार्गाे का जाल, नमामि गंगे के माध्यम से सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का कार्य, गंगा की स्वच्छता आदि के क्षेत्र में अनेक कार्य कराए हैं जिसके जिससे जनमानस लाभान्वित हो रहा है।
अग्रवाल ने कहा कि कॉन्ग्रेस के लोग जातिवाद व क्षेत्रवाद का जहर घोल कर ऋषिकेश की पवित्र भूमि को दो भागों में बांटने का काम कर रहे हैं जो उचित नहीं है, भारतीय जनता पार्टी विकास और राष्ट्रवादी सोच के साथ आगे बढ़ रही है भाजपा हमेशा देश के स्वाभिमान के लिए कार्य करती है और उसी के बल पर जनता भाजपा के साथ खड़ी है।
व्यापारियों के साथ बैठक में अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा क्षेत्र के विकास के साथ-साथ हर वर्ग व हर समुदाय को सम्मान दिया है और यही कारण है कि बड़ी संख्या में आज लोग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ रहे हैं।
इस अवसर पर बैठक के संयोजक प्रतीक कालिया, संजय व्यास, नवीन अग्रवाल, नवल कपूर, रमेश अरोरा, सत्यवीर तोमर, ललित मनचंदा, जितेंद्र आनंद, गगनदीप बेदी, सरदार निर्मल सिंह, नरेश अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल, राकेश वर्मा, संजय सकलनी आदि लोग उपस्थित थे।

रमोला के पक्ष में दीप शर्मा ने किया प्रचार, कांग्रेस के लिए मांगे वोट

कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा व कांग्रेस जनों के साथ विधानसभा ऋषिकेश की घसियारी मोहल्ला बनखंडी, शांति नगर की झुग्गी बस्तियों में जनसंपर्क कर 14 फरवरी को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विधानसभा ऋषिकेश की झुग्गी बस्तियों में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस विधायक प्रत्याशी जयेन्द्र रमोला ने क्षेत्रवासियों से आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की व क्षेत्रवासियों को विकास करने का भरोसा दिलाते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी सदैव विकास को लेकर आगे चलते हैं। रमोला ने कहा कि जिस क्षेत्र में अनेकों ऐसे मुद्दे हैं जिनका समाधान होना आवश्यक है रमोला ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि यदि क्षेत्र की जनता उन पर विश्वास कर उन्हें जीत दिलाती है तो वह संपूर्ण क्षेत्र का विकास करेंगे क्षेत्र की जनता भाजपा के बहकावे में नहीं आएगी और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने कहा कि 15 सालों से स्थानीय विधायक द्वारा क्षेत्र में कुछ भी कार्य नहीं हुए हैं निवर्तमान विधायक ने स्थानीय जनता को ठगने का कार्य किया है परंतु इस बार ऋषिकेश में परिवर्तन निश्चित है और भारी मतों से कांग्रेस प्रत्याशी जयेंद्र रमोला विजयी होने जा रहे हैं। 15 सालों से ऋषिकेश में कांग्रेस का सूखा खत्म होने जा रहा है।
जनसंपर्क में पार्षद अजीत सिंह गोल्डी, जितेन्द्र पाल पाठी, विवेक तिवारी, विवेक वर्मा, प्रिंस सकसेना, जगजीत सिंह जग्गी, दीपक जैन आदि लोग उपस्थित रहें।

मेधावी छात्रों की माताओं को स्व. कमला नेहरू पुरस्कार से नवाजा

आवास विकास सिथत एसवीएम इंटर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में स्व. कमला नेहरू पुरस्कार के 18 चेक वितरण किये गए। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय एवं सरस्वती शिशु मंदिर लाला जातिराम अग्रवाल के प्रधानाचार्य शिशुपाल रावत ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में 2021 के हाईस्कूल में पीयूष भट्ट, अभिनव सिंह, तनिषा, वीरेंद्र सिंह राणा विद्यार्थियों की माताओ व इण्टर के विद्यार्थियों अर्पित बर्थवाल, सौरभ बर्थवाल, ज्योति रावत, योगिता कंसवाल, प्राची, वैशाली प्रजापति, आयुष राणा, वर्षा यादव, दिव्यांशु, प्रिया, साक्षी सती, रितिका, सौरभ प्रसाद, सलोनी की माताओ को 1000₹ के चेक वितरित किये गए।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद पाण्डेय ने बताया कि प्रदेश के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं की माताओं को सरकार स्व. कमला नेहरू पुरस्कार से पुरस्कृत करती है। वर्ष 2019-20 में इस पुरस्कार की धनराशि को एक हजार से बढ़ाकर तीन हजार रुपये करने की तैयारी है। इससे पहले 75 फीसदी से अधिक अंक वाले छात्र-छात्राओं की माताओं को पुरस्कृत किया जाता था। शिक्षा निदेशालय ने शासन को इसका प्रस्ताव भेजा है। वर्तमान में यह हमारे विद्यालय के 18 मेधावी विद्यार्थियों की माताओ को 1000₹ चेक धनराशि वितरित किये गए है सभी बधाई के पात्र है।
कार्यक्रम में कर्णपाल बिष्ट, सतीश चौहान, नन्दकिशोर भट्ट, रामगोपाल रतूड़ी, अनिल भण्डारी मौजूद रहे।