शहीद के घर पहुंचकर सीएम ने बंधाया ढ़ाढ़स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अनारवाला गुच्चुपानी, देहरादून पहुँचकर शहीद हवलदार प्रदीप थापा (1/3 गोरखा राइफल्स) के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की एवं उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने ईश्वर से अमर शहीद की दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस दौरान उन्होंने परिवारजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं साझा की। उन्होंने कहा कि ईश्वर शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा शहीद हवलदार प्रदीप थापा के बलिदान को हम सब नमन करते हैं। उत्तराखंड सरकार शहीद के परिवार के साथ हमेशा खड़ी रहेगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री श्री गणेश जोशी एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

खरोला ने एम्बुलेंस में ईधन भराने पर 50 प्रतिशत मूल्य माफ़ करने की मांग की

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत एम्स एंबुलेंस यूनियन के शपथ ग्रहण समारोह में बतौर समिति संरक्षक जाने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समिति द्वारा दीपिका अग्रवाल को अध्यक्ष बनने व सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी।
खरोला ने कहा कि एम्बुलेंस एक आपातकालीन परिस्थिति में उपयोग होने वाला वाहन है। मरीजों को अस्पताल ने जाने और लाने के काम आती है। इसमें आपातकालीन उपकरण उपलब्ध होते है जो मरीजों को तुरंत राहत पहुंचाते है। यह मरीजों को जल्द से जल्द चिकत्सा संस्थानों और अस्पताल तक ले जाती है।
खरोला ने कहा कि एम्बुलेंस के ड्राईवर रात दिन मरीजो को अस्पताल तक जल्द से जल्द पहुचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर तीव्र गति से पहुंचते है और मरीजो की जान को बचाते है उसकी उनकी जितनी तारीफ़ की जाए कम है।
खरोला ने कहा कि कोरोना काल के दौरान जब सब महामारी के डर से घर पर थे तो वही एम्बुलेस में कार्यरत ड्राईवर और एम्बुलेंस के सहायक कोरोना के संक्रमित मरीजो को अस्पताल तक ले जाने में अपने कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कर रहे थे।
खरोला ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि एम्बुलेंस की गाड़ी में लगने वाले समस्त टैक्स को माफ़ करे और हर बार ईधन भराने पर 50 प्रतिशत मूल्य कम करे।

कांग्रेस ने युवाओं से मांगा सहयोग, युवाओं ने थामा हाथ

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र रायवाला के मार्टीज़ रिसोर्ट में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लक्ष्मण सिंह बिष्ट के संयोजन में कांग्रेस ने सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सैकड़ों लोगो ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर एआईसीसी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि भाजपा की नीतियां जनविरोधी है और जनता इससे त्रस्त हो चुकी है। लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं और पार्टी से जुड़ रहे हैं। जनता का भाजपा सरकार से मोहभंग हो चुका है जनता अब कांग्रेस को सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता झूठा वादा करने वाली भाजपा सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकेगी, क्षेत्र में हर वर्ग के लोग कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ले रहे हैं। आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है कांग्रेस की नीतियों से लोग प्रभावित होकर सदस्य ग्रहण कर रहे हैं ।
कार्यक्रम संयोजक लक्ष्मण बिष्ट ने कहा कि सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में जोरों पर चल रहा है हर गांव, गली, शहर चौराहा, घर-घर सदस्यता अभियान चल रहा है और अभियान में आम जनमानस लगातार कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा के नीतियों से जन-जन परेशान है। इस सरकार में किसान, मजदूर और नौजवान सर्वाधिक प्रताड़ित और अपमानित हुए हैं। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला, सरकारी भर्तियों में भ्रष्टाचार के चलते युवाओं के भविष्य के साथ सिर्फ खिलवाड़ हुआ है। उत्तराखंड में परिवर्तन निश्चित है और कांग्रेस सरकार बनाने जा रही है।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डा केएस राणा, कृपाल सिंह सरोज, विजयपाल रावत, मनोज गुसाँई, बरफ सिंह पोखरियाल, राव राहिद अहमद, सोहन लाल रतूड़ी, भगवती सेमवाल, संजय गुप्ता, करतार सिंह नेगी, संदीप खंतवाल, प्रकाश पांडे, रूप थापा, पार्षद राकेश मिंया, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, एकांत गोयल, ममता रमोला, आशा सिंह चौहान, विवेक तिवारी, शेर सिंह रावत, शिवम भारद्वाज, प्रेम अग्रवाल, अब्दुल हाफिज, प्रमोद रतूड़ी, किशोर राणा, देवेंद्र थापा, ललता प्रसाद, सोम प्रकाश जोशी, शैलेंद्र सेमवाल, कुलदीप रावत, रवि थापा, रोहन थापा, गौरव, मन्नू, सत्यम, राहुल, संदीप, करण, विपिन भट्ट, आकाश शर्मा, अंकित नौटियाल, राहुल भट्ट, आयुष चौहान, अजय धीमान, हीरा सिंह, सोनू जोशी, नंदा देवी, चंद्रावती, ऋषि राम आदि उपस्थित रहे।

भवन कर वृद्धि वापस लेने की मांग को लेकर रैली निकालीं

उत्तराखंड जन विकास मंच ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। भवन कर वृद्धि वापस नहीं होने से नाराज मंच के सदस्यों ने आक्रोश रैली निकाली। नगर निगम प्रशासन पर आम जनता का शोषण करने का आरोप लगाया।
रविवार को उत्तराखंड जन विकास मंच के लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के सामने धरना रविवार को 21वें दिन भी जारी रहा। नगर निगम प्रशासन पर आक्रोशित मंच सदस्यों ने आम लोगों के साथ धरना स्थल से आक्रोश रैली शुरू की। यह विभिन्न मार्गों से होते हुए त्रिवेणीघाट स्थित गांधी स्तंभ पर संपन्न हुई। मंच अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि निगम प्रशासन ने भवन कर की दरों को संशोधित कर कम करने के बजाय सिर्फ छूट का प्रस्ताव बोर्ड बैठक पारित कर छलावा किया है। उन्होंने भवन कर की दरों में की गई बढ़ोतरी के साथ ही पेयजल और बिजली की बढ़ाई गई दरों को भी वापस लेने की मांग उठाई है।
रैली में मंच सचिव लेखराज भंडारी, संरक्षक रामकृपाल गौतम, राजकुमार अग्रवाल, ललित मोहन मिश्रा, राजेंद्र पाल, सुधीर राय, मानवेंद्र सिंह कंडारी, महावीर उपाध्याय, लक्ष्मण चौहान, जतिन जाटव, बैचेन गुप्ता, लल्लन राजभर, उमेश शर्मा, प्रवीण सिंह, सुभाष शर्मा, अरुण पंडित, मुरली शर्मा, जनार्दन नवानी, बीडी चंदोला, विपिन शर्मा, रमेश, जयकुमार, कुंवर सिंह, विक्रम सिंह, धर्मपाल सिंह, मोहित राजपूत, दीनानाथ, वीर सिंह नेगी, गजेंद्र बिष्ट, संदीप भंडारी, देवेंद्र बेलवाल, हीरा सिलस्वाल, रश्मि, कविता, सरोज, मुन्ना, कुसुम, मोहिनी, अंशुल, आकाश सिंह, सुरेंद्र नेगी, महेंद्र, सुशील पाल, अशोक पाल, सुरेश कुमार, नरेश पोखरियाल, रमेश भट्ट, सुरेंद्र थापा, संतोष सिंह, संदीप, कुशल पाल आदि शामिल रहे।

कैंट विधानसभा में शहीद सम्मान कार्यक्रम कायोजन कर आदित्य चौहान मजबूत दावेदार बनकर उभरे

21 कैंट विधानसभा के नाथ पैलेस निकट बल्लीवाला चौक में विधानसभा क्षेत्र में निवास करने वाले सैनिक परिवारों का आज सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में वर्तमान एवं पूर्व सैनिक परिवारों ने हिस्सा लिया।
समारोह के मुख्य अतिथि काबीना मंत्री गणेश जोशी ने शहीद परिवारों की वीरांगनाओ को शॉल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गणेश जोशी ने राज्य एवं केंद्र सरकार की सैनिकों के कल्याण के प्रति चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार सैनिकों के कल्याण के प्रति संवेदनशील होकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारी राज्य सरकार द्वारा जिस प्रकार अपने सभी निर्णयों में सैनिक परिवारों को शामिल कर रही है, वह उल्लेखनीय है। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा गृह कर में छूट से लेकर छोटे स्तर पर भी सीएसडी कैंटीन की स्थापना की जा रही है। सभी शहीद परिवारों के आश्रितों को उनकी शिक्षा अनुसार सरकारी रोजगार भी शामिल है।

इस अवसर पर गणेश जोशी ने अपने शहर में बिताए दिनों को याद करते हुए कहा कि मैं खुद को एक पूर्व सैनिक के रूप में हमेशा याद रखता हूं और इसलिए सदा ही सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए काम करता हूं। कार्यक्रम की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट कर्नल रिटायर एसडी सहगल ने की। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर देवेंद्र भसीन ने अमर शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी के प्रति सम्मान प्रकट किया।
कार्यक्रम आयोजक भाजपा के प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान द्वारा संचालन करते हुए कहा गया कि कैंट विधानसभा में सभी सैनिक परिवारों के साथ मैं हमेशा किसी भी स्थिति में एक परिवार के सदस्य की तरह सदा खड़ा मिलूंगा। उन्होंने सभी के प्रति आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया गया है।
इस अवसर पर अमर शहीद खड़क बहादुर, कारगिल शहीद सुंदर सिंह नेगी की धर्मपत्नी दर्शनी देवी सहित सभी शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने के साथ-साथ श्रीलंका में शहीद हुए स्वर्गीय गोपाल होलिया की पत्नी तारा खोलिया को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सभी पूर्व सैनिक एवं सैनिक परिवारों के सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा नेता विजेंद्र थपलियाल, कर्नल एसपी कोठियाल, कर्नल सॉपेरी निर्जर आहूजा, कर्नल गुरुंग, कर्नल राजेन्द्र सिंह धामी, होशियार सिंह, पुष्कर थापा सहित शहीद परिवारों के सदस्य व पूर्व सैनिक बड़ी संख्या में शामिल रहे। कार्यक्रम में मशहूर गायिका रेशमा शाह द्वारा देशभक्ति गीतों के माध्यम से शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।

आसरा विहीन लोगों के लिए लायंस क्लब डिवाइन ने शुरु की सेवा

गंगा तट त्रिवेणी घाट पर सुबह सवेरे ठंड से ठिठुरने वाले गरीब तबके के आसरा विहिनो को लांयस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने नूतन वर्ष का तोहफा देते हुए चाय-नाश्ते की सेवा शुरू करा दी है। रविवार को क्लब सदस्यों ने सैकड़ों लोगों को गर्मा गर्म चाय और नाश्ता वितरित किया।
क्लब के संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 5 वर्षों से शरद ऋतु में क्लब द्वारा चाय नाश्ते की सेवा जाड़े के मौसम में नगर की हद्वय स्थली कहे जाने वाले त्रिवेणी घाट पर चलायी जाती रही है। जिसमे 400-500व्यक्तियों को यह सेवा दी जाती है। इस वर्ष भी यह सेवा शुरू कर दी गई है। शिवरात्रि तक तक यह सेवा लगातार जारी रहेगी, जिससे चाय के साथ हल्का नाश्ता भी जरुरतमंद लोगा को दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि मानव सेवा के लिए क्लब पूरी तरह से सर्मपित है। गत सप्ताह भी क्लब द्बारा सड़क किनारे रहा रहे निराश्रित लोगो को कंबल बांटे गए है। बताया कि आगे भी लगातार इस प्रकार के पुनित कार्य निरंतर चलाये जाते रहेंगे। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष जगमीत सिंह, सचिव विकास ग्रोवर ,किशोर मेहता, दिनेश अरोड़ा, महेश किंगर, हेमंत सूनेजा, अनुराग शर्मा, आदि मौजूद रहे।

खदरी ग्राम सभा में 578 लाख रुपये की सड़कें स्वीकृत कराने पर अग्रवाल का स्वागत

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत खदरी के सामुदायिक भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा ग्राम सभा खदरी में करोड़ों रुपए की सड़कें स्वीकृत कराने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का फूल मालाओं से आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान अग्रवाल ने एक सामाजिक संस्था के माध्यम से उन 60 जरूरतमंद लोगों को राशन सामग्री के किट वितरित की जिनके राशन कार्ड नहीं बने हुए हैं।
गौरतलब है कि ग्राम सभा खदरी के अंतर्गत मुख्य मार्ग से सामुदायिक भवन तक 191 लाख रुपए की लागत से 3.2 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण, बलजीत फार्म में 197.75 लाख की लागत से 3.3 किलोमीटर आंतरिक मार्गों एवं चोपड़ा फार्म की गली नंबर 3, 4 एवं 5 में 190.19 लाख की लागत से 3.12 किलोमीटर आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई है जिसको लेकर खदरी ग्राम सभा के स्थानीय लोगों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़के किसी भी क्षेत्र के विकास का आईना होती है, क्षेत्र के सभी सड़कों को दुरस्त करने एवं मुख्य मार्गाे से जोड़ने के लिए वह लगातार प्रयासरत रहे है। अग्रवाल ने कहा कि खदरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सड़क पानी, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को जन-जन तक पहुंचाया गया है।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि क्षेत्र में 1335 लाख रुपए की पेयजल योजना से पेयजल की समस्या को दूर किया गया है वहीं विद्युत विभाग के माध्यम से 86 लाख से अधिक लागत से बंचिंग केबल बिछाने, ट्रांसफार्मर लगवाने, नए पोलो को बदलवाने का कार्य किया गया है। अग्रवाल ने कहा कि लोक निर्माण विभाग एवं उनकी विधायक निधि से कई आंतरिक सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया है। विशेष केंद्रीय सहायता योजना के अंतर्गत भी सड़कों का निर्माण कार्य एवं डामरीकरण किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में उनके द्वारा क्षेत्र में कई लोगों को निशुल्क मास्क सैनिटाइजर एवं राशन सामग्री भी वितरित की गई है।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना साथ ही संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान भी किया। अग्रवाल ने कोरोना की तीसरी संभावित लहर को देखते हुए कोविड नियमों का पालन करने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने जिस समाज सेवी संस्था के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को राशन किट वितरित की गई उसके अध्यक्ष पराग गुप्ता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर समाज सेवी संगठन व अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष पराग गुप्ता, मनीष गुप्ता, वार्ड सदस्य मीना कुकरेती, मणिराम रयाल, कमला नेगी, मधु भट्ट, कार्यक्रम आयोजक वीरेंद्र प्रसाद, उषा थपलियाल, सुबोध कंडवाल, दिनेश गैरोला, यशोदा भंडारी, वेद प्रकाश रयाल, पुरुषोत्तम दत्त, विक्रम नेगी, अजय लिंगवाल, प्रदीप धस्माना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

युवा व्यापारी नेता ने सीएम को बताई मंडी व्यपारियों की समस्या

व्यापार मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के व्यापारियों पर मंडी के बाबत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि विगत 8 जून को प्रदेश सरकार द्वारा एक अध्यादेश जारी कर मंडी के बाहर व्यापार करने वाले व्यापारियों से मंडी शुल्क समाप्त करते हुए उन्हें लाइसेंस की अनिवार्यता से मुक्त कर दिया गया था। जिससे व्यापारियों को मंडी प्रपत्र की पर्ची संख्या 9 से मुक्ति मिल गई थी। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि कानून पर किसानों के आंदोलन के कारण वापस लेने की वजह से मंडी शुल्क फिर लागू हो गया है।
इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार जनवरी माह में व्यापारियों को दी जा रही छूट का हवाला देते हुए उत्तराखंड में जनवरी माह में मंडी शुल्क पर छूट दिए जाने व इस निर्णय को अगली सरकार के विवेक पर छोड़े जाने की व्यापारी नेता प्रतीक कालिया द्वारा मुख्यमंत्री से मांग की गई। व्यापार मंडल के महामंत्री की तमाम बातें गौर से सुनने के पश्चात मुख्यमंत्री ने इस संदर्भ में सकारात्मक कारवाई का आश्वासन दिया। जिस पर युवा व्यापारी नेता ने मुख्यमंत्री का आभार जताया।

प्रशासनिक और पुलिस के अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्य सचिव डॉ. एस.एस संधु के साथ भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों तथा पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के नेतृत्व में भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों ने भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनायें दी तथा मुख्यमंत्री के दीर्घ जीवन की कामना की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सभी को नववर्ष की बधाई दी तथा कामना की कि नववर्ष में सभी की नई ऊर्जा के साथ प्रदेश विकास की राह में अग्रसर होगा।

सीएम ने किया कैलाशानन्द महाराज के प्रथम सन्यास दीक्षा समारोह में प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जगद्गुरू आश्रम कनखल में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द महाराज के प्रथम सन्यास दीक्षा समारोह में प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुये मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द महाराज के दीक्षा समारोह की वजह से आज मुझे सभी पूज्य सन्तों का एक साथ आशीर्वाद मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिये पूज्य सन्तों का आशीर्वाद बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बिनु हरि कृपा मिलहि न सन्ता….। सत्संग का जिक्र करते हुये उन्होंने कहा कि सत्संग का मनुष्य के जीवन में काफी प्रभाव पड़ता है, जिस तरह का सत्संग होगा, उसी तरह का मनुष्य का आचार-व्यवहार होगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उल्लेख करते हुये उन्होंने कहा कि संस्कृति की बात हो या अन्य, हर क्षेत्र में पताका फहराने का काम प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहा है।
समारोह को जगद्गुरू शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम, जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज, स्वामी महामण्डलेश्वर कैलाशानन्द महाराज, स्वामी हरिचेतनानन्द, स्वामी चिदानन्द मुनि, आचार्य बाल कृष्ण, युग पुरूष परमानन्द महाराज, महन्त प्रेम गिरि महाराज, पूज्य हरिगिरि महाराज, महन्त विज्ञानानन्द महाराज, पदम, सतपाल ब्रह्मचारी महाराज, देवानन्द सरस्वती महाराज, तन्मय वशिष्ठ, महामंत्री श्रीगंगा सभा, राजीव शर्मा नगर पालिका अध्यक्ष आदि ने सम्बोधित किया।
मंच का संचालन आखाड़ा परिषद व मंसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष रविन्द्रपुरी जी महाराज ने किया।
जगद्गुरू आश्रम कनखल पहुंचने पर मुख्यमंत्री का शाल ओढ़ाकर, विशाल माला, पुष्पगुच्छ तथा प्रतीक चिह्न भेंटकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द, ललितानन्द महाराज, कमलदास महाराज, महेश पुरी महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान, महामंत्री विकास तिवारी, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ योगेन्द्र सिंह रावत, एसडीएम पूरण सिंह राणा, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।
जगद्गुरू आश्रम कनखल के पश्चात मुख्यमंत्री ने जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी अवधेशानन्द गिरिजी महाराज से हरिहर आश्रम पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर अन्तर्राष्ट्रीय कुश्ती खिलाड़ी बबीता फोगाट भी उपस्थित रहीं।