बुली बाई ऐप मामले में मुख्य आरोपी महिला उत्तराखंड में गिरफ्तार

’बुलीबाई’ ऐप मामले में मुंबई पुलिस साइबर सेल ने बेंगलुरु के एक 21 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। सूत्रों की मानें तो मुख्य आरोपी एक महिला है, जिसे उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी एक दूसरे को पहले से ही जानते थे। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद अब उत्तराखंड पुलिस भी अलर्ट मोड पर आ गई है।
मुंबई पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी। मुंबई पुलिस साइबर सेल ने ’बुली बाई’ ऐप मामले में बेंगलुरु से जिस 21 वर्षीय आरोपी विशाल कुमार को पकड़ा है जो इंजीनियरिंग छात्र है। इससे पहले महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री सतेज पाटिल ने सोमवार को पुलिस को “बुली बाई“ ऐप के डेवलपर्स के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया था जिसके बाद इस मामले में ये पहली बड़ी कार्रवाई है।

क्या है मामला?
शनिवार को एक महिला पत्रकार ने बुल्ली बाई ऐप पर ’डील ऑफ द डे’ बताकर बेची जा रही अपनी तस्वीर को शेयर किया। पत्रकार ने ट्विटर पर कहा, “यह बहुत दुखद है कि एक मुस्लिम महिला के रूप में आपको अपने नए साल की शुरुआत इस डर और घृणा के साथ करनी पड़ रही है।“ पार्टी लाइन से हटकर नेताओं ने अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं के साइबर उत्पीड़न की निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कई लोगों ने इसके लिए दक्षिणपंथी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है। ऐप पर सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं को “नीलामी“ के लिए सूचीबद्ध किया गया था, जिनकी तस्वीरों को बिना अनुमति से लिया गया था और उनसे छेड़छाड़ की गई थी। एक साल से भी कम समय में ऐसा दूसरी बार हुआ है।

राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति को केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री ने दिए निर्देश

केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ. भागवत किशन राव कराड ने मंगलवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी सरकारी एवं प्राइवेट सेक्टर के बैंकों को निर्देश दिए कि विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के माध्यम से दिए जाने वाले ऋण आवेदनों को शीघ्र से शीघ्र निस्तारण किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि रिजेक्टेड आवेदनों को पुनः समीक्षा कर उनकी कमियों को दूर कर ऋण उपलब्ध कराने के प्रयास किए जाएं। दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकों और प्रशासन द्वारा योजनाओं की जानकारी हेतु जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं।
केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री ने निर्देश दिए कि बैंकों द्वारा आवेदनों के निस्तारित किए जाने की तय समय सीमा के अंतर्गत ही निस्तारित किया जाए। उन्होंने मुद्रा लोन के टारगेट को बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने बैंकों द्वारा आउटरीच बढ़ाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि बैंकों को एक्टिव रोल निभाना होगा तभी टारगेट को प्राप्त किया जा सकेगा।
बैठक में जानकारी दी गई कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना अंतर्गत बैंकों द्वारा निर्धारित लक्ष्य 190000 के सापेक्ष 105352 इकाईयों को रु. 1365.86 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 55 प्रतिशत है तथा योजनान्तर्गत लगभग 150145 नागरिकों को रोजगार प्राप्त हुआ है। एन. आर. एल.एम योजना अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य 10000 के सापेक्ष 9427 इकाईयों को रु. 156.20 करोड़ का ऋण स्वीकृत किया गया है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 94 प्रतिशत है।
इकाईयों को वित्तपोषित किया गया है, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 78 प्रतिशत है तथा मार्जिन मनी वितरण हेतु निर्धारित वार्षिक लक्ष्य रु 51.71 करोड़ के सापेक्ष बैंकों द्वारा रु. 20.58 करोड़ की मार्जिन मनी वितरित की गयी है। मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अंतर्गत 4102 लाभार्थियों को ऋण स्वीकृत तथा 2494 लाभार्थियों को ऋण वितरित किया गया है। पी.एम स्वनिधी योजना अंतर्गत 11082 ऋण आवेदन पत्र स्वीकृत तथा 10322 ऋण आवेदन पत्रों में ऋण वितरण किया गया है। एन.यू.एल. एम. योजना अंतर्गत 678 ऋण आवेदन पत्र स्वीकृत किये गये हैं तथा 651 को ऋण वितरित किया गया है।
मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना अति सूक्ष्म (नैनो) उद्यम योजना अंतर्गत 392 ऋण आवेदन पत्र स्वीकृत किये गये हैं तथा 102 आवेदकों को ऋण वितरित किया गया है। मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना अंतर्गत 47 ऋण आवेदन पत्र स्वीकृत किये गये हैं तथा 28 आवेदकों को ऋण वितरित किया गया है। स्पेशल कम्पोनेन्ट प्लान योजना अंतर्गत अनुसूचित जाति मद में 561. अनुसूचित जनजाति मद में 63 तथा अल्पसंख्यक मद में 33 ऋण आवेदन पत्र स्वीकृत किये गये है।
वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना अंतर्गत वाहन मद में 102 तथा गैर-वाहन मद में 33 ऋण आवेदन पत्र स्वीकृत किये गये हैं तथा दीन दयाल उपाध्याय होम स्टे योजना अंतर्गत 92 ऋण आवेदन पत्र स्वीकृत किये गये हैं। किसान क्रेडिट कार्ड संतृप्तता योजना अंतर्गत कृषि एवं कृषि अनुषंगी गतिविधियों (।हतपबनसजनतम ंदक ।हतपबनसजनतम ंससपमक ंबजपअपजपमे) हेतु बैंकों द्वारा 120199 कृषकों को रु 2105.28 करोड़ का ऋण वितरित किया गया है। राज्य में दिनांक 31.11.2021 तक प्रधानमंत्री जन-धन योजना अंतर्गत 29,59,839 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना अंतर्गत 21,30,899 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना अंतर्गत 4,93,775 तथा अटल पेंशन योजना अंतर्गत 3,39,111 खाते खोले गये है।
प्रथम फेज में उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जिलों के 16 ब्लाक में भारतीय स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक तथा बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा ब्त्प्ैप्स् थ्वनदकंजपवद (छळव्) के सहयोग से वित्तीय साक्षरता केन्द्र स्थापित किये गये हैं, जहां पर विद्यार्थियों, वरिष्ट नागरिकों, स्वयं सहायता समूह के सदस्यों, किसानों एवं छोटे-छोटे उद्यमियों को वित्तीय साक्षरता विषयक जानकारी प्रदान की जा रही है। पूर्व में पायलट प्रोजेक्ट के तहत शत प्रतिशत डिजीटाईजेशन हेतु जिला अल्मोड़ा का चयन किया गया था तथा इसी अनुक्रम में डिजीटल लेनदेन को बढ़ावा देने हेतु एक अन्य जिला चमोली का चयन किया गया है।
इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति द्वारा होटल पैसिफिक में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में स्टेट बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और राज्य के अन्य बैंक द्वारा हिस्सा लिया गया। कार्यक्रम में 18 स्वयं सहायता समूह के 112 सदस्यों को आमंत्रित किया गया तथा मुख्य अतिथि द्वारा उन्हें 7.25 करोड़ रुपये का लोन वितरित किया गया।

विकास कार्यो को तेजी से स्वीकृति दे रहे सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चकराता के अंतर्गत किमूठाकनगुआ तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 35.96 लाख रूपये, छौटऊ सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु 2 करोड़ 60 लाख रूपये, रोहठा हटाल मोटर मार्ग से कावाखेडा, नौरा, उरटेडा मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु 86.40 लाख रूपये, ग्रामसभा कूंडा के खेडाधामी में दारमीगाड उरटाड मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु 27.84 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही दौंघा सम्पर्क मार्ग हेतु 2 करोड़ 82 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

बेंगलुरु में साहित्यकार डॉ. धीरेंद्र रांगड़ को साहित्य गौरव सम्मान मिला

ऋषिकेश के साहित्यकार डॉ. धीरेंद्र रांगड़ को साहित्य गौरव सम्मान मिला है। उन्हें यह सम्मान बेंगलुरु में आयोजित कर्नाटक साहित्य महोत्सव में साहित्य साधक सम्मान तथा कर्नाटक साहित्य साधक मंच बेंगलुरु ने दिया है।
ऋषिकेश निवासी साहित्यकार डॉ. धीरेंद्र रांगड़ ने बताया कि बीते रोज बेंगलुरु में कर्नाटक साहित्य महोत्सव का आयोजन हुआ। इसमें साहित्य साधक सम्मान तथा कर्नाटक साहित्य साधक मंच बेंगलुरु द्वारा उन्हें साहित्य गौरव सम्मान से नवाजा गया। उन्हें यह सम्मान साहित्य की विभिन्न विधाओं में उल्लेखनीय रचनात्मक योगदान के लिए प्रदान किया गया है। कहा कि इस कार्यक्रम में देशभर से कई कवियों, कलाकारों, समाजसेवियों आदि को सम्मानित किया गया। मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष पंडित सुरेश नीरव, अरुण चौधरी, आकाशवाणी के पूर्व निर्देशक मिलन अहमद, जीवेंद्र झा, प्रदीप जोशी, ज्ञानचंद मर्मज्ञ आदि उपस्थित रहे।

विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से 111 जरुरतमंद लोगों को चेक दिये

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्र व राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। उन्होंने 111 जरूरतमंदों को कुल नौ लाख रुपये के सहायता राशि के चेक वितरित किए।
मंगलवार को बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने 111 जरूरतमंदों को नौ लाख रुपये के चेक वितरित किए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से यह धनराशि दी गई है। विधवा, विकलांग एवं कमजोर वर्ग को यह सहायता दी जाती है, ताकि प्रत्येक समुदाय अपने जीवन का भरण पोषण कर सके। मौके पर ऋषिकेश विधानसभा की सह प्रभारी पूनम चौधरी, हनुमंत गढ़ राजस्थान के पूर्व नगरपालिका चेयरमैन प्रवीण अग्रवाल, रामानंद अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, पार्षद सुंदरी कंडवाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गीता नेगी, पूर्व सभासद सीमा रानी, आरती गुप्ता, भावना, किशोर गौड, अंजना चौहान अमिता शर्मा, बबीता रावत, सचिन अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार, सुशील शर्मा, चमन लाल आदि उपस्थित रहे।

कृषि मंत्री ने पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मुनिकीरेती को स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने में पर्यावरण मित्रों का अहम योगदान है। कोरोनाकाल के दौरान जिस तरह से उन्होंने शहर की सफाई व्यवस्था को दुरस्त रखा, वह काबिले तारीफ है। पर्यावरण मित्रों को उन्होंने पुरस्कार देकर नवाजा।
मंगलवार को नगर पालिका मुनिकीरेती की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में प्रदेश में प्रथम स्थान पाने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पालिका के पर्यावरण मित्रों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण मित्रों की मेहनत के दम पर ही चौथी बार मुनिकीरेती पालिका स्वच्छता में अव्वल रही है। उनके काम की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई।
पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी और अधिशासी अधिकारी बद्री प्रसाद भट्ट ने अपने कर्मचारियों के काम की तारीफ की। बताया कि पालिका को साढ़े सात लाख रुपये मिले हैं। ईनाम की राशि में सफाई निरीक्षक को 15 हजार और कर्मचारियों को 5715 रुपये दिए जा रहे हैं। मौके पर मंडी समिति अध्यक्ष विनोद कुकरेती, सभासद सुभाष चौहान, बिन्नू चौहान, सुषमा नेगी, मीनू गौडियाल, विनोद सकलानी, धर्म सिंह, मनोज बिष्ट, गजेंद्र सजवाण, बीना जोशी, कुंती उनियाल, कौशल चौहान, रोहित आदि रहे।

कूड़ा लाओ, काफी पियो
पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने बताया कि पालिका की ओर स्वच्छता में और बेहतर प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत एक कॉफी मशीन खरीदी गई है। जो व्यक्ति कूड़ा लायेगा उसे काफी पिलाई जायेगी। साथ ही इसके साथ उनका पंजीकरण किया जायेगा। लकी ड्रॉ के माध्यम से उन्हें पुरस्कार भी दिया जायेगा।

जहां भी रहूं उत्कृष्ट कार्य करूंगा-भट्ट
मंगलवार को नगर पालिका मुनिकीरेती के ईओ बद्री प्रसाद भट्ट को अध्यक्ष रोशन रतूड़ी समेत समस्त कर्मियों ने भावभीनी विदाई दी। अध्यक्ष ने पुष्प गुच्छ तो कर्मियों ने ईओ स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस दौरान डोईवाला से स्थानांतरित होकर आए ईओ उपेन्द्र तिवारी ने चार्ज संभाला।
पालिकाध्यक्ष रोशन रतूड़ी ने कहा कि कहा कि ईओ बीपी भट्ट मुनिकीरेती पालिका में सिर्फ अधिकारी के तौर नहीं बल्कि भावनात्मक रूप से जुड़ कर यहाँ पर कार्य किया है। जिसका परिणाम यह रहा कि इस निकाय ने प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण में दो बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कहा कि स्थानांतरण सरकारी विभागों की एक रूटीन प्रक्रिया हैं। ईओ भट्ट ने कहा कि हमें जो जिम्मेदारी दी जाती है, उसे बखूबी ढंग से पूरा करना चाहिए। यहां गंगा किनारे काम करना अच्छा अनुभव सदैव स्मरणीय और बेहतरीन रहेगा। आगे भी यही कोशिश जारी रहेगी कि जहां रहूं वहां उत्कृष्ट कार्य करूं।

कैंप लगाकर 403 किशोरों को कोरोना की वैक्सीन लगाई

शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल, टिहरी विस्थापित कॉलोनी के तत्वावधान में किशोर-किशोरियों के लिए टीकाकरण कैंप लगाया गया।
मंगलवार को शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं को कोविड वैक्सीन लगाई गई।वैक्सीन के लिए वैवसीनेशन केंद्र में सुबह से ही छात्र-छात्राओं की लंबी कतार लगनी शुरू हो गईं, टीकाकरण को लेकर किशोर-किशोरियां में उत्साह नजर आया आया।
कैंप प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चला जिसमें शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल व नालंदा शिक्षा संस्थान के 403 किशोर-किशोरियां को कोवैवसीन की पहली खुराक लगाई।
विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण चौहान ने बताया देश में बढ़ रहे कोरोना के खतरे से बचाव के लिए वैक्सीन कारगर है, वैक्सीनेशन कैंप में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, सोशल डिस्टेंस का ध्यान भी रखा गया है। किशोरी दिव्यांशी उपाध्याय ने कहा आखिरकार 1 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ, वैक्सीन लगने के बाद काफी रात मिली है, वैक्सीन लगाने के लिए उत्साह के लिए वैक्सीनेशन सेंटर में आधे घंटे पहले पहुंच गई।
मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक लक्ष्मण चौहान, प्रधानाचार्य दीपक भारद्वाज, अक्षत चौहान, समाजसेवी नवीन नेगी, अनिल रावत, मुकेश धनाई, अंशुल, गुलशन बेगम, महावीर उपाध्याय, टेक सिंह राणा, हरीश कुमार ,सुमन भट्ट, बिरोजनी गौड आदि मौजूद रहे।

सैनिकों के आर्शीवाद से बनेगी उत्तराखंड में आप की सरकार-नेगी

आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने दावा किया कि युवा जोश और मातृशक्ति के सहयोग के साथ-साथ प्रदेश के सैनिकों के आर्शीवाद के बूते आप प्रंचड बहुमत के साथ उत्तराखंड में सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा कर्नल कोठियाल स्वंय भारतीय सेना के जांबाज सिपाही रहे हैं। वह जानते हैं है कि सैनिक परिवारों को किन किन समस्याओं और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा नवपरिवर्तन सभा के दौरान उत्तराखंड में शहीदों के परिजनों को आप सरकार बनने पर 1 करोड़ रुपए की आर्थिक मदद और पूर्व सैनिकों को सरकारी नोकरी देने के ऐलान पर विधानसभा प्रभारी नेगी ने एक जारी बयान में कहा कि आम आदमी पार्टी ही सही मायने में सैनिकों का सम्मान करना जानती है। दिल्ली में पार्टी ने यह कर दिखाया है। अब उत्तराखंड में भी सैनिकों को वो ही सम्मान मिलेगा जिसके वो सच्चे हकदार हैं। उन्होंने ऋषिकेश विधानसभा के पूर्व सैनिकों से अपील की, कि वो आप को वोट दें और उत्तराखंड का नव निर्माण निर्माण करें। उन्होंने कहा कि यदि पूर्व सैनिकों ने तय कर लिया तो आम आदमी पार्टी सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता है।

नितिन उपाध्याय के शोध कार्य को शासन के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया

सूचना विभाग के उपनिदेशक नितिन उपाध्याय ने सोशल मीडिया का लोक प्रशासन पर प्रभाव (Emergence of Social Media : Opportunities and Challenges for Public Administration in India) विषय पर आधारित शोध कार्य ( Phd थीसिस) की प्रति सोमवार को सचिवालय में सचिव सूचना डॉ पंकज कुमार पांडे और महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान को प्रस्तुत की।
सचिव सूचना डॉ पंकज पांडे ने उपाध्याय को बधाई देते हुए कहा कि शोध कार्य में सोशल मीडिया और लोक प्रशासन से संबंधित जो निष्कर्ष आए हैं उनको शासन को भी प्रेषित किया जाए। डॉ पांडेय ने कहा कि सोशल मीडिया का विगत एक दशक में समाज के प्रत्येक क्षेत्र पर गहरा प्रभाव पड़ा है और लोक प्रशासन भी इससे अछूता नहीं रहा है । आज सरकार के कई विभागों को जनता तक अपना कार्य पहुँचाने के लिए सोशल मीडिया अत्यंत उपयोगी सिद्ध हो रहा है। डॉक्टर पांडेय ने कहा कि सोशल मीडिया को सरकारी तंत्र में प्रभावशाली तरीके से प्रयोग किया जाना समय की मांग है।
सूचना महानिदेशक रणवीर सिंह चौहान ने आशा व्यक्त की कि उपाध्याय द्वारा किया गया शोध कार्य विभागीय गतिविधियों और प्रचार प्रसार कार्य में सोशल मीडिया के समुचित उपयोग हेतु एक महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि सूचना विभाग द्वारा अन्य विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर उत्तराखंड सरकार हेतु एक समग्र सोशल मीडिया नीति बनाने पर विचार किया जाएगा। अपर निदेशक डॉ अनिल चंदोला ने उपाध्याय द्वारा किए गए शोध कार्य को विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया ।
उल्लेखनीय है कि उप निदेशक नितिन उपाध्याय को उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा मास कम्युनिकेशन विषय में शोध उपाधि प्रदान की गयी है। यह शोध कार्य डॉक्टर आर बी पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ है। इस शोध में उत्तराखंड राज्य सहित प्रमुख राज्यों में सरकारों द्वारा सोशल मीडिया का किस प्रकार उपयोग किया जा रहा है इसका अध्ययन किया गया है। इस शोध कार्य में सोशल मीडिया से संबंधित वर्तमान नियम कानूनों का भी अध्ययन किया गया है। इस शोध कार्य में सरकारी तंत्र में सोशल मीडिया के प्रयोग में आने वाली बाधाओं और चुनौतियों पर भी प्रकाश डाला गया है।

प्रदेश के 6 लाख 28 हजार किशोरों का एक सप्ताह में किया जायेगा टीकाकरण-सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेस कोर्स, देहरादून में 15 से 18 वर्ष आयु के किशोरों के कोविड टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ किया। टीकाकरण अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर मुख्यमंत्री के समक्ष कुमारी आरना एवं कुमारी प्रथा का टीकाकरण किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकोर्स में रंगाई, पुताई के कार्यों के लिए 25 लाख रूपये दिये जायेंगे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि एक सप्ताह में प्रदेश के 15 से 18 वर्ष के सभी 06 लाख 28 हजार किशोरों का टीकाकरण किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए प्रदेशवासियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरगामी सोच के परिणामस्वरूप ही सबको सुरक्षा का कवच मिला है। देश में कोविड की जब पहली लहर आयी, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में इससे बचाव के लिए अनेक अनुसंधान किये। भारत में कोविड से बचाव के लिए दो स्वदेशी वैक्सीन निर्मित की गई।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में कोविड टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया है। कोरोना के शुरूआती चरण में इससे बचाव के लिए सीमित संसाधन थे। कोरोना से बचाव के लिए तेजी से सभी संसाधन जुटाये गये। आज कोविड से बचाव के लिए देश के पास पर्याप्त संसाधन हैं। भारत दूसरे देशों को भी कोविड वैक्सीन एवं अन्य उपकरण उपलब्ध करा रहा है। उत्तराखण्ड में भी सभी सुविधाएं पर्याप्त मात्र में उपलब्ध हैं। कोरोना की वजह से अनेक लोगों के कार्य प्रभावित हुए। प्रधानमंत्री ने सभी की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए प्रभावितों को हर संभव मदद दी है। खाद्य सुरक्षा योजना के तहत लाभार्थियों को प्रति यूनिट 5 किलो राशन निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। राज्य में भी एन.एफ.एस.ए कार्ड धारकों को 10-10 किलो गेंहू एवं चावल दिया जा रहा है, जो इस पूरे वित्तीय वर्ष में दिया जायेगा।
स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि आज से पूरे प्रदेश में 15 से 18 आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण की शुरूआत की गई। इस आयु वर्ग के राज्य में बाहरी प्रदेशों से पढ़ने वाले किशोरों का टीकाकरण भी किया जायेगा। राज्य में कोविड टीकाकरण की दूसरी डोज का भी 85 प्रतिशत लक्ष्य पूर्ण हो चुका है, इसे जल्द पूर्ण किया जायेगा। 10 जनवरी से फ्रंटलाईन वर्कर एवं 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के बूस्टर डोज का अभियान भी शुरू किया जायेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में स्वास्थ्य के क्षेत्र में अनेक निर्णय लिये गये हैं। 800 ए.एन.एम के पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जायेगी। 3000 नर्सिंग स्टाफ एवं 01 हजार वार्ड बॉय भी जल्द भर्ती किये जायेंगे।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, विधायक विनोद चमोली, मेयर सुनील उनियाल गामा, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, सीएमओ देहरादून डॉ. मनोज उप्रेती, डॉ. आशुतोष सयाना, सनातन धर्म इण्टर कॉलेज बन्नू रेसकोर्स, प्रबंध समिति के अध्यक्ष हरीश विरमानी मौजूद रहे।