कांग्रेस नेता ने ऋषिकेश की जनता से की अपील, प्रतिज्ञा पत्र बनवाएं

कांग्रेस नेता जयेन्द्र रमोला ने आपकी आवाज़ हमारी प्रतिज्ञा नाम से चलाये जा रहे अभियान के तहत ऋषिकेश विधानसभा के सरकारी व गैर सरकारी चिकित्सकों के साथ सनराइज वेडिंग पॉइंट में संवाद कर ऋषिकेश विधानसभा की स्वास्थ्य व चिकित्सकों समस्याओं पर चर्चा कर सुझाव लिए, जिसमें कई सुझाव आये जिसमें मुख्य रूप से सरकार द्वारा लागू सीईए को समाप्त करने, डाक्टरों की सुरक्षा व विधानसभा क्षेत्र में अच्छे स्कूल की कमी व खेल कॉम्प्लेक्स ना होना विशेष मुद्दे रहे ।

जयेन्द्र रमोला ने बताया कि हम ऋषिकेश विधानसभा के बुद्धि जीवी वर्ग, डाक्टर, अध्यापक, व्यापारी वर्ग, युवाओं से संवाद स्थापित कर ऋषिकेश विधानसभा के रूके विकास में सुझाव आमंत्रित कर रहे हैं जिसको आने वाले चुनाव में हम अपने प्रतिज्ञा पत्र में इनमें आये महत्वपूर्ण सुझावों को सम्मिलित करेंगे इसी क्रम आज हमने ऋषिकेश विधानसभा के डाक्टरों से बैठक के माध्यम से संवाद स्थापित किया व उनके सुझाव लिये साथ ही ऋषिकेश की समस्याओं पर चर्चा की व उसका कैसे निवारण हो उस पर भी विचार लिये गये।
आज वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा कई सुझाव आये जिसमें मुख्य रूप से स्वास्थ्य केंद्रों पर मूल भूत सुविधाओं की पूर्ती व स्वास्थ्य सेवाओं में डॉक्टरों की कमी होना है जिससे निम्न व मध्यम वर्गीय लोगों को बहुत सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता हैं गरीब तपके के लोगों को निजी अस्पतालों की ओर जाना पड़ता है जिसका ख़र्चा आम आदमी के जेब पर भारी पड़ता है ।आईएमए के सचिव डॉ० राजेश अग्रवाल ने कहा कि सी०इ०ए० को ख़त्म करना चाहिये इससे आज नये क्लीनिकों व अस्पतालों को खेलने में दिक़्क़तें आ रही हैं इसलिये आज अस्पतालों में फ़ाइव स्टार कल्चर ने जगह ले ली है यह फ़ाइव स्टार कल्चर समाप्त होना चाहिए ताकि आम आदमी को सस्ता और अच्छा इलाज मिल सके।

रमोला ने जानकारी दी कि डा० दीपक गोयल व डा० हरीश द्विवेदी ने अपने सुझाव लिखित रूप में भेजे।
चर्चा में आईएमए अध्यक्ष डॉ. विनिता पुरी, सचिव डा० राजेश अग्रवाल, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के एन लखेड़ा, डा० एस डी उनियाल, डा० सावित्री उनियाल, डॉ० यूपी सिंह, डॉ० रामकुमार भारद्वाज, डॉ० हरिओम प्रसाद, डॉ० विजय जोशी, डॉ.राजेन्द्र गर्ग, डॉ० प्रियंका गोयल, डॉ० बलवीर भंडारी, डॉ० डी श्रीवास्तव, डॉ० अरुण कुमार, डॉ० अजय शर्मा, डॉ० अनिल डबराल, डॉ० अमित अग्रवाल, डॉ० भास्कर आनन्द, डॉ.ए के सेठी, डॉ० ओ एस कंडारी, डॉ० डी पी रतूड़ी, डॉ. संजीव गर्ग, डॉ० अश्वनी कंडारी, डॉ० राहुल नेगी, डॉ० शरद, डॉ० महादेव काला, डॉ० चित्र सिंह, ललित चौधरी, कृष्णा रमोला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन नगर उद्योग व्यापार महासंघ के महामंत्री अखिलेश मित्तल ने किया।

जयंती पर ‘आप’ ने किया वीर चन्द्र सिंह गढवाली के संघर्षों को याद

आम आदमी पार्टी ने पेशावर कांड के महानायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की जयंती को मनाते हुए उनके द्वारा आजादी के लिए किये गये संघर्ष को याद किया।

आज नेपाली फार्म स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने अंग्रेज हुकूमत द्वारा निहत्थे पठानों पर गोली चलाने के आदेश को मानने से साफ इंकार कर देने से अंग्रेजी हुकूमत हिल गयी थी। अंग्रेजों ने वीर चंद्र सिंह गढवाली को जेल में डालकर खूब यातनाऐं दी, लेकिन उनके देश की आजादी के लिए जज्बे में कमी नहीं आयी। कहा कि आजादी मिलने के बाद तथा जेल से रिहा होने के बाद भी वीर चंद्र सिंह गढवाली विकास के प्रति समर्पित थे, तथा उन्होंने उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों के समग्र विकास का खाका भी खींचा था। उनके नाम से विभिन्न योजनाओं का संचालन वर्तमान में वीर चंद्र सिंह गढवाली की सार्थकता को प्रमाणित करता है।

इस अवसर परसंगठन मंत्री दिनेश असवाल, सुदेश भट्ट, सीता पयाल, पूजा नेगी, उषा बुडाकोटी, सुषमा राणा, देवराज नेगी, मनमोहन नेगी, जगदीश कोहली, अमित मोहन, अभिषेक थापा, पंकज गुसाईं, सरदार निर्मल सिंह, चन्द्र प्रकाश क्षेत्री, कमलेश जखमोला, विक्रांत भारद्वाज, प्रभात झा, अश्वनी सिंह, कुलदीप राणा आदि उपस्थित थे।

चुनावी सभाओं के लिए आयोग ने चिन्हित की नई जगहें, मतदान की समय सीमा को भी एक घंटा बढ़ाया

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में 601 मैदानों और 277 इमारतों की पहचान की है, जहां सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए चुनावी सभाएं की जा सकती हैं। उनका विवरण जल्द ही ऑनलाइन किया जाएगा ताकि उम्मीदवार उन्हें बुक करा सकें।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि राज्य के कठिन इलाके को देखते हुए उत्तराखंड में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए मतदान का समय एक घंटे बढ़ा दिया जाएगा. साथ ही उन्होंने बताया कि कोरोना को देखते हुए 800 से ज्यादा जगहों की पहचान की गई है। जहां पर राजनीतिक सभाएं हो सकेंगी। जगह पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि यह देश में इस तरह का पहला कदम होगा। क्योंकि राज्य के कई इलाकों में मतदाताओं का मतदान केंद्रों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में मतदान सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा, जहां अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर थे। चंद्रा के साथ चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और अनूप चंद्र पांडे भी थे।

पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी जगह
उन्होंने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने पूरे राज्य में 601 मैदानों और 277 इमारतों की पहचान की है, जहां सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए चुनावी सभाएं की जा सकती हैं। उनका विवरण जल्द ही ऑनलाइन किया जाएगा ताकि उम्मीदवार उन्हें बुक करा सकें और पहले आओ पहले पाओ (पितेज बवउम पितेज ेमतअम) के आधार पर ही यह बुकिंग की जाएंगी।

सुशील चंद्रा ने कहा कि आपराधिक मामलों का सामना कर रहे उम्मीदवारों को मीडिया में अपना ब्योरा प्रचारित करना होगा। राजनीतिक दलों पर भी आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अपने उम्मीदवारों के लिए समान अभ्यास करने की जिम्मेदारी होगी। उन्हें मतदाताओं को आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को मैदान में उतारने का कारण बताना होगा ताकि वे जान सकें कि किस तरह के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

हेट स्पीच के खिलाफ सोशल मीडिया पर निगरानी
फरवरी 2020 में सुप्रीम कोर्ट ने राजनीतिक दलों को गंभीर आरोपों का सामना कर रहे लोगों को मैदान में उतारने के कारणों के साथ अपने उम्मीदवारों के आपराधिक इतिहास को प्रकाशित करने का आदेश दिया। यह सूचना उम्मीदवार के चयन के 48 घंटे के भीतर या नामांकन दाखिल करने की शुरुआत से एक पखवाड़े पहले प्रकाशित की जानी होगी।

मुख्य चुनाव आयोग चंद्रा ने आगे कहा कि हेट स्पीच से संबंधित पोस्ट की जांच के लिए सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि उचित कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि आयोग यह भी सुनिश्चित करेगा कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए उन्हें शराब, ड्रग्स या मुफ्त में किसी चीज की पेशकश न की जाए. आयोग ने इस मुद्दे पर सभी संबंधित प्रवर्तन एजेंसियों के साथ चर्चा की है।

खर्च की निगरानी के लिए नियुक्त होंगे पर्यवेक्षक
चंद्रा ने कहा कि चुनाव प्रचार पर उम्मीदवारों के खर्च की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग ने एक मतदान केंद्र पर मतदाताओं की क्षमता 1,500 से घटाकर 1,200 कर दी है। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान उचित सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए ऐसा किया गया है। आयोग राज्य में कुल 11,447 मतदान केंद्र बनाने के लिए 623 और मतदान केंद्र स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में 81 लाख से अधिक मतदाता हैं। औसतन, प्रत्येक मतदान केंद्र पर 700 से अधिक मतदाता होंगे।

चंद्रा ने कहा कि महिलाएं 100 मतदान केंद्रों और 5 दिव्यांग लोग प्रबंधन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य में 66,648 मतदाता दिव्यांग हैं, 80 से ऊपर 143,000 और 93,935 सैनिक हैं। 80 साल से अधिक लोगों को अपने घरों में मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा दी जाएगी।

ऋषिकेश विस क्षेत्र में आप की दिल्ली विधायक ने किया लांच सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड कैंपेन

आम आदमी पार्टी ने मातृ शक्ति संवाद कार्यक्रम में पार्टी की सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड कैंपेन की जानकारी दी। इस दौरान दिल्ली शालीमार बाग की विधायक वंदना कुमारी ने बताया की आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण की दिशा में कदम उठाते हुए सशक्त महिला, समृद्ध उत्तराखंड कैंपेन की शुरुवात की है। जिसके लिए महिला गारंटी रेजिस्ट्रेशन शुरू किया गया है।

कृष्णा नगर कॉलोनी के लेडीज क्लब में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए वंदना कुमारी ने कहा कि ये गारंटी महिला सशक्तिकरण के लिए बड़ा क़दम साबित होगी। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की इस गारंटी को लेकर पूरे उत्तराखंड में महिलाओं के अंदर खासा उत्साह है और महिलाएं इस गारंटी के बाद काफी खुश हैं।

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी का लक्ष्य उत्तराखंड की प्रत्येक महिला को केजरीवाल की चौथी गारंटी एक रुपये प्रति माह महिला सम्मान राशि के बारे में बताना है और महिलाओं को उत्तराखंड में सशक्त करना पहला लक्ष्य है। ताकि हमारी मातृ शक्ति को अब किसी तरह की परेशानी ना झेलनी पड़े। इस दौरान ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी डॉ राजे सिंह नेगी ने कहा कि उत्तराखंड बनाने में महिला शक्ति का बड़ा योगदान है। लेकिन पिछले 21 सालों में भाजपा और कांग्रेस ने उनके हालात बद से बदतर करने में कोई कमी नहीं छोड़ी है।उन्होंने कहा,जब से अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड की महिलाओं को चौथी गारंटी दी है तब से उत्तराखंड की महिलाओं में उत्साह है। महिलाओं को हौसले के साथ साथ आने वाले समय में बेहतर जीवन मिलेगा।
इस अवसर पर जोनल प्रभारी अमित मिश्रा, हेमा भंडारी, दिनेश असवाल, सीता पयाल, उषा बुडाकोटी, सुषमा राणा, रजनी कश्यप, योगाचार्य भारती, पूजा नेगी, गोदावरी देवी, अमित मोहन, अरुण कुमार, चंद्रमोहन भट्ट, दिनेश कुलियाल, सुनील सेमवाल, भानु वर्मा, पंकज गुसाईं, सरदार निर्मल सिंह, गुरुप्रीत सिंह, अभिषेक थापा, राहुल थापा, चन्द्र प्रकाश क्षेत्री, विक्रांत भारद्वाज, प्रभात झा, अश्वनी सिंह, जय प्रकाश भट्ट आदि उपस्थित रहे।

विभिन्न कार्यों हेतु सीएम ने प्रदान की वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय उफरैखाल, पौड़ी गढ़वाल में महिला छात्रावास के भवन निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 93 लाख, राजकीय महाविद्यालय, पाबौ पौड़ी गढ़वाल के महिला छात्रावास भवन निर्माण हेतु 3 करोड़ 85 लाख रूपये, व्यासी जल विद्युत परियोजना में पूंजीगत व्यय हेतु अंशपूंजी के रूप में 56 करोड़ रूपये, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत जनपद पौड़ी गढ़वाल के विकासखण्ड बीरोंखाल की वेदीखाल (जीओवी) पम्पिंग पेयजल योजना हेतु 22 करोड़ 85 लाख रूपये, जनपद देहरादून अन्तर्गत मानसून अवधि में बाढ़ प्रभावित 08 कार्यों / क्षतिग्रस्त परिसम्पत्तियों के पुनर्निर्माण हेतु 19 करोड़ 21 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में चम्पावत-खेतीखान मोटर मार्ग के किमी 02 में ट्रैक रूट का निर्माण हेतु 99.45 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र लक्सर के अन्तर्गत विभिन्न 08 कार्यों हेतु 2 करोड़ 39 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र यमुनोत्री के अन्तर्गत विभिन्न 05 निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 27 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र थराली के अन्तर्गत विभिन्न 07 निर्माण कार्यों हेतु 2 करोड़ 82 लाख रूपये, जनपद पिथौरागढ़ के गंगोलीहाट में सिविल जज न्यायालय के स्टाफ के आवासीय भवनों (टाईप-1 एवं 2) के निर्माण हेतु 1 करोड़ 52 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता, रायपुर, देहरादून में असिस्टेंट प्रोफेसर के 03 पदों के सृजन हेतु भी स्वीकृति प्रदान की है।

चंपावत के राइंका सूखढांग में भोजन माता प्रकरण की जांच करे डीआईजी कुमांयूः सीएम


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीआईजी कुमांयू डॉ. नीलेश आनन्द भरणे को निर्देश दिये कि चम्पावत जनपद के राजकीय इण्टर कॉलेज सूखीढ़ांग में भोजन माता प्रकरण की जाँच करवाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कारवाई करे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले में दुष्प्रचार करने वालों पर भी निगरानी रखी जाय। डीआईजी कुमांयू द्वारा मौके पर जाकर पूरे मामले की जांच की जायेगी।

बता दें कि जीआईसी सूखीढांग में भोजनमाता के रिटायरमेंट के बाद नवंबर माह में एक भोजन माता की नियुक्ति हुई थी। ज्वाइनिंग से पहले उसे हटा दिया और विद्यालय प्रशासन ने दिसंबर माह के पहले हफ्ते दूसरी नियुक्त कर दी। इस बीच कुछ अवांछनीय तत्व सक्रिय हो गए और कुछ बच्चों ने स्कूल में मिड डे मिल का बना खाना छोड़ दिया।

सीएम धामी ने डीआईजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे को मौके पर जाकर इस मामले की जांच के निर्देश दिए। कहा कि जो भी तत्व माहौल खराब कर रहे हैं, उन पर निगरानी रख कार्रवाई की जाए। उधर, डीआईजी भरणे ने बताया कि तीन-तीन भोजन माताओं की नियुक्ति से यह भ्रांति पैदा हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

पानी, बिजली के बिलों में वृद्धि को लेकर मंच का धरना 12वें दिन भी रहा जारी


उत्तराखंड जन विकास मंच ने पानी, बिजली के बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि व नगर निगम ऋषिकेश द्वारा अतार्किक रूप से संपत्ति कर लगाए जाने के विरोध स्वरूप धरना 12 दिन भी लगातार जारी है

विभिन्न क्षेत्रों से समर्थन के क्रम में आज सोमेश्वर नगर के लोगों ने अपना समर्थन दिया इसके साथ ही मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा विद्युत उपखंड अधिकारी ऋषिकेश के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को ज्ञापन प्रेषित किया गया जिसमें बिजली के बिलों में गैर जरूरी कर व चार्ज वापिस लेने का निवेदन किया गया

सोमेश्वर नगर क्षेत्र से समर्थन देने वाले पूर्ण सिंह पवार व शैलेंद्र चौहान ने बताया कि नगर निगम द्वारा संपत्ति कर में बढ़ोतरी ऋषिकेश की जनता के साथ अन्याय है कोई भी कर तार्किक दृष्टि से उचित होना चाहिए अतः संपत्ति कर कि दरों को संशोधित करके नए सिरे से लागू करना चाहिए
धरने को समर्थन देने वालों में आशुतोष शर्मा, विपिन शर्मा, प्रिंस सक्सेना, कुंवर सिंह, तनुज कुमार सिंह, धर्मपाल सिंह, विक्रम सिंह, अशोक कुमार सिंह, जगदीश प्रसाद गुप्ता, राहुल वर्मा, बेचन गुप्ता, राजेंद्र लांबा, दीपक कुमार, राहुल पांडे, दीपक तिवारी, प्रिंस तिवारी, आशीष कुमार शर्मा, रामकृपाल गौतम, आदेश कुमार आदि उपस्थित थे।

ऋषिकेशः गली मोहल्लों में कांग्रेस नेता ने मांगे सुझाव

ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामसभा प्रतीत नगर के मुर्गी फार्म, एलजी प्लॉट, नदी पार मोहल्ला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला व स्थानीय कांग्रेसजनों ने आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर-घर जाकर आमजनमानस से ऋषिकेश के विकास के लिए सुझाव माँगे।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आपकी आवाज हमारी प्रतिज्ञा अभियान के तहत घर घर जाकर जनसंपर्क किया जा रहा है जिसमें मुख्य स्थानीय समस्याओं व उनके मुख्य सुझावों को हम ऋषिकेश प्रतिज्ञा पत्र में शामिल करेंगे, जिसमें अधिकतर युवाओं और महिलाओं के सुझाव काफी मिल रहे हैं इसी तरह घर घर जाकर कांग्रेस की मज़बूती के लिए कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता घर घर जाकर पूर्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किये कार्यों के बारे में जानकारी दे रहे हैं ।साथ ही आमजन मान चुका है कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की विफलताओं से सभी परेशान हैं, रमोला ने बताया कि भाजपा सरकार में बढ़ती महँगाई से आमजनमानस बहुत परेशान हो चुका है और एक बार फिर कांग्रेस के प्रति अपना भरोसा दिखाते हुए भाजपा को हटाने का प्रण ले कर आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनायेंगे।

ज़िला महासचिव दीपा चमोली ने कहा कि ग्राम सभा प्रतीत नगर की सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है, वर्ल्ड बैंक द्वारा ग्राम सभा में पानी के पाइप बिछाने के कारण सड़कों को खोद दिया है परंतु पाइप लाइन बिछने के बाद सड़कों की मरम्मत नहीं की गई है जिससे सड़कों में वाहन की तो बात दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। क्षेत्र में बिजली, पानी की काफी समस्याएं हैं जिससे आम जनमानस परेशान है। आगामी विधानसभा चुनाव में क्षेत्र की जनता भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

जनसम्पर्क में पूर्व प्रधान वीरेन्द्र सिंह, वार्ड सदस्य संदीप खंतवाल, बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, दीपा चमोली, अलका क्षेत्री, गीता देवी, ग्रामसभा अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, ओमप्रकाश पांडे, अजय कुमार, लल्लन यादव, विवेक रावत, जितेन्द्र त्यागी, राजन बिष्ट, गब्बर कैन्तुरा, पूरन बहादुर थापा, सुंदर थापा, हेमलाल शर्मा, किशोर कुमार, राजकुमार, किशोर सिंह नेगी, रवीन्द्र बिजल्वाण, पिंटू प्रजापति आदि मौजूद थे।

स्व. इंद्रमणि बडोनी के सपनों को साकार करना हर उत्तराखंडी का फर्जः राजपाल खरोला

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनकी स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें सभी ने अपने विचार रखे और उनके सपनो का उत्तराखंड बनाने के लिए संकल्प लिया।

खरोला ने कहा कि राज्य की जनता अपना पथ प्रदर्शक और प्रेरणास्रोत के रूप में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी को हमेशा याद करेगी। आज उत्तराखंड के लोग राजनीतिक, प्रशासनिक, सामाजिक क्षेत्रों में पूरी मजबूती के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं। यह सब उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों की देन है।

खरोला ने कहा की शहीदों के संघर्ष से उत्तराखंड प्रदेश का निर्माण हुआ है। एक पथ प्रदर्शक और प्रेरणास्रोत के रूप में स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी हमेशा याद रहेंगे।

खरोला ने कहा की स्व. इंद्रमणि बडोनी जी को पूरे प्रदेश में उत्तराखंड राज्य निर्माण की अलख जगाने का काम किया। उन्होंने अपने जीवन की आखरी सांस तक उत्तराखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया उनका यह योगदान उत्तराखंड के आने वाली पीढ़ी हमेशा याद रखेगी।

आज मौके पर वेद प्रकाश शर्मा, बलवीर सिंह नेगी, विक्रम भंडारी, गंभीर सिंह, पुस्पा रावत, उर्मिला डबराल, कमला गैरोला, जशोदा देवी, लक्ष्मी कांडपाल, रौशनी देवी, चन्द्रा देवी उनियाल, भगवानी देवी ,वीरेंद्र प्रसाद भट्ट, वीणा देवी, लक्ष्मी पुंडीर आदि उपस्थित रहे।

उत्तराखंडः सभी प्रभारी मंत्री जनपदों का भ्रमण कर लेंगे कोविड की स्थिति का जायजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में कैबिनेट बैठक के बाद कोविड-19 ओमीक्रॉन वेरिएंट के बचाव से सम्बन्धित व्यवस्थाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने सभी प्रभारी मंत्रियों से जनपदों का भ्रमण कर इस सम्बन्ध में स्थिति का जायजा लेने को कहा।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में जनपदों से समीक्षा के बाद 31 दिसम्बर को उच्च स्तरीय बैठक आयोजित किये जाने के भी निर्देश दिये हैं। साथ ही अधिकारियों को इस सम्बन्ध में निरंतर स्थिति की समीक्षा करने के भी निर्देश दिये हैं।

इस सम्बन्ध में सचिव स्वास्थ्य डा. पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि कि राज्य में कोविड-19 उपचार हेतु कुल 27186 आइसोलेशन बेड उपलब्ध हैं। राज्य में कुल 13674 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड उपलब्ध है, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 के उपचार हेतु 6572 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड आरक्षित किये गये हैं। राज्य में कुल 2113 आई0सी0यू0 बेड उपलब्ध है, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 के उपचार हेतु 1655 आई0सी0यू0 बेड आरक्षित किये गये हैं। राज्य में कुल 1451 वेंटिलेटर उपलब्ध है, जिनमें से आवश्यकता पड़ने पर कोविड-19 के उपचार हेतु 1016 वेंटिलेटर आरक्षित किये गये हैं। राज्य में कुल 532 एम्बुलेंस उपलब्ध हैं। प्रदेश में कुल 22420 ऑक्सीजन सिलेण्डर, 9828 ऑक्सीजन कॉन्सेनट्रेटर, 71 ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट कार्यशील है। इसके अतिरिक्त 17 ऑक्सीजन जनरेशन प्लान्ट स्थापना का कार्य गतिमान हैं।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य सचिव डा. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, सचिव अमित नेगी, सचिव शैलेश बगोली, पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार आदि उपस्थित थे।