सचिवालय से मिलती है पूरे प्रदेश को ऊर्जा-मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पूरे प्रदेश को सचिवालय से ऊर्जा मिलती है। राज्य सरकार द्वारा लिये जाने वाले जनहित से जुड़े निर्णयों को तत्परता से लागू करने की जिम्मेदारी भी सचिवालय की होती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कार्मिकों के हितों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ उनकी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। राज्य सचिवालय सहित अन्य विभागों के कार्मिकों की समस्याओं को वे समझते हैं। कार्मिकों के गोल्डन कार्ड की विसंगतियों सहित अन्य अनेक लम्बित प्रकरणों का निस्तारण किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य का मुख्य सेवक होने के साथ ही वे अपने को सचिवालय कार्मिकों का भाई व साथी भी मानते हैं, क्यांकि उन्हें सचिवालय की प्रक्रियाओं को समझने में सचिवालय का भी बड़ा योगदान रहा है।
सोमवार को सचिवालय संघ द्वारा सचिवालय प्रांगण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का अभिनन्दन किया गया। अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय सहित विभिन्न कार्मिक संगठनों से उनकी समस्याओं के निराकरण के सम्बन्ध में आपसी संवाद की राह प्रशस्त की गयी है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उ0प्र0 की भांति उत्तराखण्ड राज्य में पति-पत्नी के सेवारत रहने पर दोनों को मकान किराया भत्ता अनुमन्य किये जाने। सचिवालय परिसर में स्थापित एलोपैथिक डिस्पेंशनरी में पैथोलॉजी सैम्पलिंग एकत्र करने की व्यवस्था किये जाने तथा डिस्पेंसरी को उच्चीकृत करते हुए चिकित्सा उपचार हेतु अत्याधुनिक सुविधायें दिये जाने। समीक्षा अधिकारी एवं अपर निजी सचिव के पद की श्रेणी को समूह ‘ग’ के समूह ‘ख’ (अराजपत्रित) घोषित किये जाने सम्बंधी मांग पर विभागीय संस्तुति सहित तद्नुसार प्रस्ताव कार्मिक विभाग को प्रेषित किये जाने का निर्णय लिये जाने पर सहमति व्यक्त की।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने सचिवालय परिसर में क्रेच सेन्टर हेतु नवीन भवन निर्माण के लिए प्रस्ताव राज्य सम्पत्ति विभाग को प्रेषित किये जाने। गोल्डन कार्ड की खामियों के कारण दिनांक 1 जनवरी, 2021 से सचिवालय प्रशासन विभाग के अनुभागों में लम्बित चिकित्सा दावों का भुगतान तत्काल कराये जाने तथा गोल्डन कार्ड से कर्मचारियों एवं पेंशनरों को कैशलेस आयुष चिकित्सा सुविधा प्रदान किये जाने पर भी सहमति व्यक्त की। इसके साथ ही मुख्यमंत्री द्वारा आश्वासन दिया कि सचिवालय संघ की विभिन्न समस्याओं का हल किये जाने का रास्ता निकाला जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गोल्डन कार्ड की विसंगतियों एवं पदोन्नति में शिथिलिकरण जैसी समस्याओं का समाधान किया गया है। कोरोना महामारी के कारण देश ही नहीं विश्व की आर्थिक गतिविधियाँ भी प्रभावित हुई हैं। बावजूद इसके राज्य सरकार द्वारा कार्मिकों के व्यापक हित में निर्णय लिये हैं। आगे भी समस्याओं के समाधान का रास्ता निकाला जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार सभी की साझीदार एवं सहयोगी के रूप में कार्य कर रही है। सभी के सामूहिक हित के लिए उनके द्वारा अबतक 500 से अधिक घोषणायें की गइ है, जिसकी वित्तीय स्वीकृति भी जारी की की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य का समग्र विकास हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। सबके सामूहिक प्रयासों से ही हम राज्य को समग्र विकास के गंतव्य तक पहुंचाने में सफल होंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते उनका हर पल प्रदेश के सवा करोड़ लोगों की भलाई एवं सेवाभाव के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्मिकों की वेतन विषंगति के प्रकरणों के निस्तारण की दिशा में भी पहल करते हुए सामूहिकता के विश्वास भाव से देवस्थानम बोर्ड को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। हमारा लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है जो कि सामूहिकता में विश्वास करने वाला है। हमारे सच्चे लोकतंत्र में ही हर व्यक्ति हर माध्यम से अपनी बात कह सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उत्तराखण्ड से लगाव है। उन्होंने 21 वीं शदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। यही नहीं प्रधानमंत्री का विजन है कि 2025 में जब उत्तराखण्ड अपना रजत जयंती वर्ष मना रहा होगा तब राज्य की पहचान समग्र विकास की दृष्टि से देश के अग्रणी राज्य के रूप में हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने मे हम तभी सफल होंगे जब हम सब राज्य के विकास में सामूहिकता के भाव के साथ सहयोगी बनेंगे।
इस अवसर पर सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी ने कार्मिकों की विभिन्न समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया तथा उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव विनोद कुमार सुमन, संघ के उपाध्यक्ष सुनील लखेड़ा, महासचिव विमल जोशी, गीता कोल, चन्दन बिष्ट, पुनीत गुसांई सहित बड़ी संख्या में सचिवालय कर्मी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अनुसचिव जे.पी. मैखुरी द्वारा किया गया।

टिहरी विस्थापित कॉलोनी श्यामपुर में 140 नागरिकों को लगाई वैक्सीन

शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल टिहरी विस्थापित कॉलोनी श्यामपुर में वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया।
कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ग्रामीणों को शत् प्रतिशत वैक्सीनेशन की ओर अग्रसर हो रहा है। राज्य में वहीं वैक्सीनेशन से वंचित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कैंप के माध्यम से वैक्सीन लगाई जा रही है।
शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल टिहरी विस्थापित में सोमवार को वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया, कैंप में सीएचसी/पीएचसी छिददरवाला की टीम मौजूद रही।
वैक्सीनेशन कैंप प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चला, जिसमें 140 नागरिकों को कोविड की पहली व ब डोज लगाई गई। मौके पर शिवालिक भागीरथी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक लक्ष्मण चौहान, समाजसेवी नवीन नेगी, अनिल रावत, मुकेश धनाई, डॉ टिंकू सिंह, हरीश कुमार पीआरडी, अक्षत चौहान आदि उपस्थित रहे।

रक्तदान शिविर में 50 यूनिट एकत्र कर सेवा का संकल्प लिया गया

ब्लड डोनर इन ऋषिकेश संस्था द्वारा संस्थापक रोहित बिजल्वाण के जन्मदिन पर विश्नोई धर्मशाला ऋषिकेश मे रक्तदान शिविर वा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें रक्तदान शिविर मे 50 यूनिट से अधिक संख्या मे रक्त दान हुआ। मौके पर ही यह रक्त मां गंगा ब्लड बैंक हरिद्वार को दिया गया।
कार्यक्रम के संचालक रोहित बिजल्वाण और ऋषिकेश टीम द्वारा रक्तदाताओं को माला पहनाकर, सर्टिफिकेट देकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहारनपुर, देहरादून और हरिद्वार की टीम को भी सम्मानित किया गया।
रोहित बिजल्वाण ने कहा रक्तदान महादान होता है। रक्त दान सभी को करना चाहिए। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश मे किसी को भी रक्त की जरूरत पड़ती है तो वह उनको 9149201174 नंबर पर कॉल कर सकते है।
इस अवसर पर विकास सिलस्वाल, जिला पंचायत सदस्य संजीव चौहान, कनक धनाई, राजे नेगी, आकाश तिवारी अभिषेक नेगी, राजेन्द्र बिष्ट, राहुल नेगी, हिमांशु सेमवाल आदि मौजूद रहे।

आप ने उतारा चुनावी रथ, प्रचार अभियान किया तेज

आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी नए तौर-तरीके अपना रही है। सोमवार को आप ने ऋषिकेश में प्रचार के लिए ‘चुनावी रथ के रूप में एलईडी लगी मोबाइल वैन उतारी है।
सोमवार को नेपाली फार्म स्थित आप पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजे सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर चुनावी रथ को रवाना किया। कहा कि आप आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। मोबाइल वैन के जरिए पार्टी ने दिल्ली चुनाव में राष्ट्रीय दलों को चित किया था, अब उत्तराखंड की बारी है। इसमें एलईडी लगी है। इससे वीडियो और ऑडियो के जरिए लोगों तक दिल्ली मॉडल और पार्टियों की नीतियों की जानकारी दी जा रही है।
मौके पर दिनेश कुलियाल, चन्द्र मोहन भट्ट, सरदार निर्मल सिंह, देवराज नेगी, जगदीश कोहली, पंकज गुसाईं, जगदीश कोहली, प्रभात झा, सुरेश गोनियाल, विक्रांत भारद्वाज, अश्वनी सिंह, अजय रावत, मनमोहन नेगी, दीपक राजपूत आदि उपस्थित रहे।

भारी वाहनों को लेकर कोतवाल ने दिए निर्देश

शहर के अंदर सुबह आठ से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। नो पार्किंग क्षेत्रों में तिपहिया वाहन सवारियों का उतार और बैठा नहीं सकेंगे। नियमों के उल्लंघन पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।
सोमवार को कोतवाल रवि सैनी ने बस, ऑटो-विक्रम, ट्रक संचालक संगठनों से जुड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अहम सुझाव मांगे। कोतवाल ने बताया कि सुबह आठ से रात नौ बजे तक भारी वाहनों का शहर के अंदर प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा गढ़वाल मोटर परिवहन की आने-जाने वाली बसों की आईएसबीटी से बाईपास मुनिकीरेती से आवाजाही होगी। त्रिवेणीघाट चौक के पास विक्रम और ऑटो स्टैंड पर एक समय में दो-दो विक्रम और ऑटो रहेंगे। नटराज चौक से चलने वाले ऑटो रेलवे रोड होकर घाट चौक, दून तिराहा होते वापस नटराज चौक पर रुकेंगे। घाट चौक से लक्ष्मणझूला रोड स्थित गुरुद्वारा तक तिपहिया वाहन बीच मार्ग पर नहीं रुकेंगे। नो पार्किंग क्षेत्र में सवारियां उतारने और चढ़ाने पर सख्त कार्रवाई होगी। जयराम आश्रम के पास टैक्सी स्टैंड पर गाड़ियां दीवार से सटाकर खड़ी की जायेगी। ई-रिक्शा पुरानी चुंगी के कोहली मार्केट से बाहर आयेंगे। बैठक में टैक्सी एसोसिएशन अध्यक्ष विजयपाल रावत, विजेन्द्र कंडारी, रमेश सिंह, उमेश चौहान, अनुपम भाटिया, अशोक ग्रोवर आदि शामिल रहे।

कांग्रेस बैठक कर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित और एकजुट कर रही

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने कमर कस ली है। जगह-जगह बूथों पर कांग्रेस पदाधिकारी बैठक कर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित और एकजुट कर रहे हैं।
सोमवार को ‘मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत कांग्रेसियों ने छिद्दरवाला में नौ बूथ कमेटियों की बैठक की। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने कहा कि हाईकमान ने इस बार कांग्रेस के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए कहा है। उत्तराखंड इस बार परिवर्तन की राह देख रहा है और उत्तराखंड में भाजपा की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमें बूथ स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत और प्रशिक्षित करना होगा। हमारा बूथ मजबूत होगा तो निश्चय ही जीत मिलेगी। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। बूथ स्तर पर जाकर अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जा रहा है। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, ज़िला महासचिव गोकुल रमोला, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, पूरन चन्द रमोला, केके थापा, कृपाल सरोज, पंकज रावत, रवि राणा, कुंवर गुसाईं, सोहन सिंह रावत, चंदा कश्यप, लक्ष्मी चंद, प्रीति शर्मा, ममता, पार्वती, हेमंत गुलाटी, संतोष शर्मा, रवि रावत, त्रिलोक, सोहन सिंह, अवतार सिंह, गोवर्धन, राकेश गौड़, जीवन थापा, अनूप शाही, धीरज थापा, शांति बहादुर, रमेश राही, रोशन रमोला, नितिन पोखरियाल, बादल थापा, रन बहादुर, रमेश चौहान, सोनू सेमवाल, यशवंत सिंह, मनवर सिंह, टीका राम व्यास, राहुल कश्यप, विजय बिष्ट, प्रवीण बिष्ट, गोपाल सिंह, संजय थापा, विजय थापा, कृपाल सिंह, आशा चौहान, कैलाश सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

महापरिनिर्वाण दिवस पर डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को याद कर भावभीनीं श्रद्धांजलि अर्पित की

संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने अंबेडकर चौक रेलवे रोड पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विधानसभा अध्यक्ष ने महापरिनिर्वाण दिवस पर महान डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उनके विचार और आदर्श करोड़ों लोगों को लगातार प्रेरणा देते हैं। उन्होंने हमारे राष्ट्र के लिए जो भी सपने देखे हैं उन्हें पूरा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।
विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि एक भविष्योन्मुखी व सर्वसमावेशी संविधान देकर देश में प्रगति, समृद्धि और समानता का मार्ग प्रशस्त करने वाले बाबा साहेब के पदचिह्नों पर चलकर मोदी सरकार एवं राज्य सरकार दशकों से विकास से वंचित वर्ग के कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्यरत है।
इस अवसर पर बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, पार्षद शिव कुमार गौतम, जयंत किशोर शर्मा, भूपेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, रेखा चौबे, पूर्णिमा तायल, सचिन अग्रवाल, सीमा रानी, प्रदीप कोहली, राजेश गर्ग, प्रभाकर शर्मा, सीमा रानी, अरविंद गुप्ता, ऋषि राजपूत, जितेंद्र भारती, दिवाकर, सुमित पवार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पदयात्रा के माध्यम से लोगों को कांग्रेस की नीति के बारे में बताया

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने सोमवार को भी कई क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर जन जागरण अभियान चलाया। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह गुमानीवाला क्षेत्र और शाम को सोमेश्वर मंदिर, गंगानगर, अपर गंगानगर, शास्त्रीनगर में पदयात्रा निकाली। कहा कि यह यात्रा लगातार 11 दिन तक जारी रहेगी। इसके जरिए लोगों को कांग्रेस की नीतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि युवा ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
मौके पर मनोज गुसाईं, शंभू शंकर, देवेन्द्र बेलवाल, वीर सिंह नेगी, उत्तम सिंह, मनीष व्यास, सतीश कौशिक, ऋषि पासवाल, राजेन्द्र गैरोला, सत्या कपरवान, प्यारेलाल, जितेंद्र पाल पाठी, एकांत गोयल, किशोर गौड़, राधा रमोला, सुधा सैनी, पुष्पा, ब्रजपाल, विमला रावत, मनीष गुसाई, विजय सिंह, मोहन सिंह नेगी, सुनील दत्त रतूड़ी, शंभू शंकर, अकरम, गजेंद्र सिंह खरोला, मान सिंह राणा, नत्था सिंह राणा, संजय राणा, देवेंद्र दत्त बेलवाल, उम्मीद सिंह, विजय पाल सिंह पवार, राहुल सत्ती, विकास रावत, विनोद पोखरियाल, योगराज दत्त नौटियाल, मोहम्मद यकुला, मनोज गुसाईं आदि मौजूद रहे।

आंगनवाड़ी कर्मियों को फिर दिया सीएम ने तोहफा, अब 2 लाख का बीमा भी होगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सनातन धर्म इंटर कॉलेज रेस कोर्स में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान आंगनवाड़ी संगठन द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए मानदेय वृद्धि करने पर आभार व्यक्त किया गया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर घोषणा की, कि सभी आंगनवाड़ी कर्मियों को 2 लाख का वार्षिक दुर्घटना बीमा पॉलिसी उपलब्ध करवाई जायेगी। आंगनवाड़ी कर्मियों का मासिक मानदेय डिजिटल तरीक़े से सीधे उनके खाते मे दिया जायेगा। आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के 25 प्रतिशत पद आंगनवाड़ी सहायिकाओं, जिन्होंने 10 वर्ष की संतोषजनक सेवा पूर्ण की हो और आवश्यक शैक्षिक योग्यता पूरी करती हो, के द्वारा भरे जायेंगे। प्रदेश में जिन लोगों पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं होता है, उन्हें दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक प्रत्येक माह कुल 20 किलोग्राम खाद्यान्न/प्रति कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सेनेटरी नैपकिन के लिए जो एक रुपये का भुगतान करना पड़ता था वो अब निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण में मातृशक्ति की बड़ी भूमिका है, महिला सशक्तिकरण की दिशा में राज्य सरकार द्वारा अनेक कार्य किये जा रहे हैं। उत्तराखण्ड राज्य निर्माण आन्दोलन में मातृशक्ति की अहम भूमिका निभाई। सरकार जनता की साझीदार के रूप में कार्य कर रही है। बीते पाँच महीनों में सरकार ने 500 से ज़्यादा निर्णय लिए और उन पर शासनादेश जारी किया जा चुका है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा प्रयास है कि 2025 तक राज्य हर क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बने। खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश में नई खेल नीति बनाई गई है। हर वर्ग को ध्यान में रखते हुए योजनाएं बनाई जा रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी वर्कर का मानदेय बढ़ाकर उनके ऋण को चुकाने का प्रयास किया है। विपरीत परिस्थितियों में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां किस प्रकार कार्य करते हैं, यह सब बखूबी जानते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके दोनों बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा भी आंगनबाड़ी केंद्र में ही हुई है, इसलिए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मेहनत से भलीभांति अवगत हैं। राज्य के विकास के लिए नारी का सशक्त होना जरूरी है। राज्य में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के बाद सरकार के पास आय के संसाधनों में भी कमी आई है, लेकिन इसके बावजूद सरकार ने मानदेय बढ़ाने में कंजूसी नहीं की। सरकार ने आजीविका से जुड़ी प्रदेश की महिलाओं को मजबूत करने के लिए 119 करोड़ रूपये का कोविड राहत पैकेज जारी किया। इसके अलावा सरकार ने आशा, उपनल समेत तमाम विभागों में कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाया है।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में होने वाली विभिन्न गतिविधियों में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का अहम योगदान होता है। हर क्षेत्र में आंगनवाड़ी बहनों द्वारा सहयोग दिया जाता है। आंगनवाड़ी बहनों के हित में राज्य सरकार द्वारा हर संभव कार्य किये जा रहे हैं। महिला एवं बाल विकास के क्षेत्र में केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। बीते पांच वर्षों में आंगनवाड़ी केंद्रों को ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य एवं पोषण की धुरी मानते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों में गैस सिलिंडर, पेयजल, शौचालय, स्वच्छता किट, प्री स्कूल किट, मेडिसिन किट तथा किचन गार्डन आदि अनेक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं हैं। ग्राम स्तर पर आंगनवाड़ी कार्मिकों की सशक्त एवं सक्रिय उपस्थिति का परिणाम है कि आंगनवाड़ी के केंद्रों के माध्यम से प्रतिमाह लगभग 9 लाख लाभार्थियों को पोषाहार उपलब्ध कराया जाता है।
इस अवसर पर विधायक उमेश शर्मा काऊ, महेंद्र भट्ट, भरत चौधरी, सचिव महिला एवं बाल विकास एच.सी.सेमवाल, मंच संचालिका डॉ. कंचन नेगी, संबंधित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रही।

सैन्यधाम के निरीक्षण को पहुंचे सीएम, दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को पुरूकुल में बनने वाले सैन्यधाम स्थल का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैन्यधाम सबकी भावनाओं से जुड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड के पांचवे धाम के रूप सैन्यधाम बनाया जा रहा है। यह सैन्यधाम भव्य बनाया जायेगा। सैन्यधाम में सभी शहीद जवानों की स्मृतियों को संजो कर रखा जायेगा। उत्तराखण्ड के शहीद जवानों के आंगन की मिट्टी सैन्यधाम में लाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव सैनिक कल्याण एवं जिलाधिकारी देहरादून को निर्देश दिये कि सैन्यधाम के निर्माण के लिए होने वाली सभी आवश्यक कार्यवाही में तेजी लाई जाय।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव एल. फैनई, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर. राजेश कुमार, एमडी उपनल ब्रिगेडियर (से.नि.) पी.पी.एस. पाहवा एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।