विभिन्न रोगों के प्रति जागरुक करने के लिए एम्स चलायेगा विशेष सप्ताह अभियान

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, एम्स ऋषिकेश में आम लोगों को रोगाणुओं से होने वाले विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से एम्स के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन व नर्सिंग विभाग द्वारा बृहस्पतिवार से वर्ल्ड एंटीमाइक्रोबायल एवेयरनेस (विश्व रोगाणुरोधी जागरुकता) सप्ताह का आयोजन शुरू किया जाएगा। सप्ताहव्यापी जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत परिचर्चाएं, जनजागरुकता रैली, नुक्कड़ नाटक आदि आयोजन किए जाएंगे। एम्स संस्थान के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार से वर्ल्ड एंटीमाइक्रोबायल को लेकर जनजागरुकता सप्ताह विधिवत शुरू किया जाएगा। इसके तहत सप्ताहभर विभिन्न दिवस में लोगों को जागरुक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों में जहां संस्थान के सीनियर एवं जूनियर रेजिडेंट्स चिकित्सक, नर्सिंग ऑफिसर्स व अन्य हेल्थ केयर वर्कर्स प्रतिभाग करेंगे वहीं आम नागरिकों, मरीजों व उनके तीमारदारों को भी रोगाणुओं से उत्पन्न होने वाली बीमारियों व उनसे बचाव संबंधी विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
आयोजन के बाबत जानकारी देते हुए डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन फैकल्टी डा. प्रसन्न कुमार पंडा एवं कॉलेज ऑफ नर्सिंग के फैकल्टी सदस्य मनीष शर्मा ने बताया ​कि कार्यक्रम का आयोजन एम्स के मेडिसिन डिपार्टमेंट, नर्सिंग कॉलेज तथा अन्य विभागों की ओर से सामुहिकरूप से किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को प्रथम दिवस एकीकृत रोगाणुरोधी विषय पर एक स्वास्थ्य दृष्टिकोण कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जबकि दूसरे दिन (शुक्रवार) को रोगाणुरोधी दवाओं का उचित उपयोग किए जाने को लेकर आम नागरिकों की जनजागरुकता के लिए रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि 20 नवंबर (शनिवार) को एम्स के ओपीडी एरिया में मेडिकल एवं नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा मरीजों व तीमारदारों को नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति के माध्यम से जागरुक किया जाएगा।
सोमवार को रेजिडेंट्स चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ के लिए कार्यशाला, मंगलवार को अस्पताल के विभिन्न वार्डों व आईसीयू का इंटिग्रेटेड एंटीमाइक्रोबायल स्टेवॉडशिप आईएएस चौंपियन 2021 के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को सप्ताह के अंतिम दिवस फार्मेसी स्टेवॉडशिप पर फोकस करते हुए विभिन्न विशेषज्ञों की संयुक्त परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा।
डॉक्टर पंडा ने मरीजों को सलाह दी है कि वह बिना चिकित्सकीय परामर्श के रोगाणु रोधी दवा नहीं लें। उन्होंने बताया कि इन दिनों रोगाणुरोधी प्रतिरोध बढ़ रहा है, इसे कम किया जा सकता है। मगर जहां लक्षण नहीं हैं वहां उपयोग नहीं करें, जैसे कि वायरल संक्रमण और एंटीमाइक्रोबियल का कम या अधिक उपयोग नहीं करें। हाथों की स्वच्छता, खांसी होने पर स्वच्छता, प्रभावी अपशिष्ट उपचार और समय पर टीकाकरण कराने से रोगाणु रोधी के प्रतिसार से बचा जा सकता है। बताया गया है कि सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के आयोजन में मेडिसिन विभाग के डा. प्रसन्न कुमार पंडा व कॉलेज ऑफ नर्सिंग फैकल्टी मनीष शर्मा व राखी मिश्रा अहम भूमिका निभाएंगे।

बंगाली समाज के लोगों को लुभाने में जुटे नड्डा और धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा मंगलवार को रुद्रपुर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज द्वारा उनके जाति प्रमाण पत्र में से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने की मांग लम्बे समय से उठती रही है, उनके जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटाने के लिए जन भावनाओं का सम्मान करते हुए अब उन्हें दिये जाने वाले प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान शब्द हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि भदईपुरा, रम्पुरा, शक्तिफार्म, दिनेशपुर, रूद्रपुर किच्छा आदि आसपास के क्षेत्रों में नजूल भूमि पर आवंटित व्यक्तियों को मालिकाना हक दिलाने हेतु जनप्रतिनिधि संघर्ष करते रहे हैं। इसके लिये भी कैबिनेट में प्रस्ताव लाकर मालिकाना हक देने की कार्यवाही की जायेगी। इसी प्रकार जिन मलिन बस्तियों में जो लोग रह रहे हैं, उनके लिए अब तीन साल का सुरक्षा कवच लेकर आये हैं। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री रहते उधमसिंह नगर में 6000 एकड़ पर उद्योग लगे हैं, हम ने तय किया है कि आने वाले समय में यहॉ पर जितनी भी नौकरियॉ निकलेंगी, स्थानीय लोगों को उनमें प्राथमिकता दी जायेगी। यहां ग्रीन एयरपोर्ट बनाया जा रहा है। कलकत्ता को हवाई सेवा के साथ रेलवे के कोरिडोर को भी यहॉ से जोड़ा जा रहा है। इस क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिये एम्स का सेटेलाइट सेंटर उधम सिंह नगर में खुलने जा रहा है। अब इलाज के लिए दिल्ली, ऋषिकेश नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गरीब, पिछड़े, शोषित, वंचितों, दलित एवं मजदूरों के उत्थान, कल्याण एवं विकास के लिए तमाम योजनायें बनायी जा रही है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने अपने संबोधन में बंगाल के राजनीति, साहित्य, विज्ञान, सामाजिक सुधार, राजनैतिक सामाजिक गतिविधियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि बंग्ला समाज हर क्षेत्र में सदैव अग्रणीय रहा है। देश के महान सपूत सुभाषचन्द्र बोस सहित विभिन्न विभूतियों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि देश व समाज के लिए बंगाल का बहुत बड़ा योगदान रहा है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को युवा एवं ऊर्जावान मुख्यमंत्री बताते हुए उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना के साथ मुख्यमंत्री धामी कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम में रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सांसद लाकेश चटर्जी ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद एवं राज्य प्रभारी दुष्यन्त कुमार गौतम, राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, सहप्रभारी एवं सांसद रेखा वर्मा, विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह, पालिकाध्यक्ष दिनेशपुर सीमा सरकार, वरिष्ठ नेता मण्डी परिषद चेयरमैन केके दास, विनय रूहैला, जिलाध्यक्ष भाजपा शिव अरोरा, उत्तम दत्ता, विजय मण्डल, जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, दिनेशपुर चेयरमैन सीमा सरकार, विकास, राकेश सहित मण्डलायुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, प्रभारी जिलाधिकारी आशीष भटगाई, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुॅवर सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी।
इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रुद्रपुर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शहीद ऊधम सिंह के त्याग और बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जायेगा-नड्डा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर रूद्रपुर में शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि शहीद ऊधम सिंह के त्याग एवं बलिदान को युगों-युगों तक याद किया जायेगा।
केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल बलूनी, विधायक राजकुमार ठुकराल, राजेश शुक्ला, मेयर रामपाल सिंह, जिला अध्यक्ष शिव अरोरा, मण्डलायुक्त सुशील कुमार, डीआईजी नीलेश आनन्द भरणे, प्रभारी जिलाधिकारी आशीष भट्गाई, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, ओसी कलेक्ट्रेट नरेश दुर्गापाल आदि ने भी शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

शिवा एन्क्लेव में बाउंड्रीवाल लांघते देखा गया गुलदार, लोगों में दहशत

तीर्थनगरी का आवास विकास में शिवा इन्क्लेव में एक बार फिर गुलदार देखा गया। यहां पिछले कई सालों से गुलदार की आमद देखी जा रही है। बावजूद वन विभाग गुलदार को कभी भी रेस्क्यू नहीं कर पाया है। वहीं गुलदार की एक बार फिर धमक से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। सन्नाटे के साथ लोग भय के माहौल में जीने को मजबूर है।
वन विभाग के मुताबिक आज सुबह करीब साढ़े स्थानीय नागरिक चंद्रशेखर ने सूचना दी कि कॉलोनी में गुलदार घूम रहा है। सूचना पाकर वनकर्मी शिवा इन्क्लेव गली नंबर 3 में पहुंचे। यहां खौफजदा लोग घरों में दुबके मिले। सशस्त्र वन कर्मियों ने गुलदार की पुष्टि के सर्च आपरेशन चलाया, तभी गुलदार एक कोठी की बाउंड्रीवाल को लांघते हुए लंबे समय से बंद पड़ी स्ट्रर्डिया फैक्ट्री के अंदर जा घुसा। गुलदार का यह दृश्य मार्ग किनारे लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। वनक्षेत्राधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि शिवा इन्कलेव में गुलदार के सक्रिय होने के बाद सुबह शाम गश्त बढ़ा दी है। लोगों से सतर्क रहने की अपील भी की गई है।
स्थानीय पार्षद विकास तेवतिया ने वन विभाग ने सक्रिय गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

स्पीकर ने लोक कलाकारों को दी प्रोत्साहन राशि, बोले संस्कृति का प्रचार प्रसार में अहम भूमिका

ग्राम पंचायत चक जोगीवाला एवं जोगीवाला माफी में लोक कलाकारों के साथ आयोजित एक बैठक में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं लोक कलाएं संपूर्ण देश में प्रसिद्ध है। उन्होंने लोक कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले लोक कलाकारों को एक लाख और युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल को एक लाख रुपये कुल दो लाख रुपए देने की घोषणा की।
चक जोगीवाला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड की संस्कृति संपूर्ण देश मे और विश्व में प्रसिद्ध है। उन्होंने कहा है कि संस्कृति को आगे बढ़ाने का श्रेय यहां के लोक कलाकारों को है।
स्पीकर ने कहा कि लोक कलाकारों द्वारा जिस प्रकार विभिन्न अवसर पर अपनी लोक संस्कृति का प्रचार-प्रसार किया जाता है वह अनुकरणीय है उन्होंने ईगास पर्व के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर किए गए कार्यक्रम को लेकर भी स्थानीय लोगों को अपनी शुभकामनाएं दी।
स्पीकर ने विधानसभा अध्यक्ष चक जोगीवाला में आयोजित ईगास कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सांस्कृतिक कलाकारों को एक लाख रुपये जबकि कार्यक्रम आयोजन समिति को एक लाख रुपये विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से कुल दो लाख देने की घोषणा की है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान सोबन सिंह केंतुरा, रविंद्र राणा, प्रधान चमन पोखरियाल, देवेंद्र नेगी, भगवान सिंह महर, कमलदीप कौर, अमर खत्री, उत्तरा कलूडा, चमन पोखरियाल, महिला मंगल दल की अध्यक्ष सुशीला देवी, सुनीता जेटुड़ी, युवक मंगल दल के प्रमोद रावत, जगमोहन सिंह, विजय जुगरान, विजय बिष्ट, अरुण बडोनी, राजेंद्र पांडे, विजेंद्र मोघा, राजवीर रावत आदि उपस्थित रहे।

अंतरराष्ट्रीय मसाला एवं सब्जी महोत्सव का हुआ शुभारंभ, उमड़ी लोगों की भीड़

उत्तराखंड उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण की ओर से पूर्णानंद खेल मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अंतरार्ष्ट्रीय मसाला एवं सब्जी महोत्सव का वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने रिबन काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने यहां स्टॉलों में लगी मसालों एवं सब्जियों की प्रदर्शनी का निरीक्षण भी किया। महोत्सव को उन्होंने प्रदेश के किसानों के हित में बताया।
मंगलवार को अंतरार्ष्ट्रीय मसाला एवं सब्जी महोत्सव कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रमोदी और प्रदेश सरकार विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से किसानों के हितों के लिए कार्य कर रहे हैं। इसके तहत युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर प्रदेश से पलायन रोका जा सकेगा। कहा कि सरकार की ओर से किसानों को 10 लाख रूपए तक का अनुदान दिए जाने की व्यवस्था की गई है। बागवानी मिशन के अंतर्गत मसालों की खेती के लिए 50 प्रतिशत अनुदान सरकार की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसमी सब्जियों के साथ यूरोपियन सब्जियों को बढ़ावा देने हेतु उत्कृष्ट केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। महोत्सव का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के किसानों की आय को बढ़ाना एवं उनके उत्पादों का उचित मूल्य उपलब्ध कराना है।
उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण के निदेशक डॉ हरमिंदर बवेजा ने बताया कि महोत्सव में मसाला एवं सब्जी उत्पादक किसानों के साथ विभिन्न शोध संस्थानों के वैज्ञानिक प्रतिभाग कर रहे हैं। जो इनके उत्पादन और पैकेजिंग में विभिन्न प्रकार की तकनीकों व अनुभव से लाभान्वित करेंगे। बताया कि महोत्सव में प्रदेश के समस्त जिलों से उद्यान विभाग व अन्य प्राइवेट कंपनियों के कृषि सामग्री संबंधी स्टॉल लगाए गए हैं।
मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, ऋषिकेश मंडी अध्यक्ष विनोद कुकरेती, नरेंद्रनगर मंडी अध्यक्ष वीर सिंह रावत, क्रेजी फेडरेशन अध्यक्ष मनीष डिमरी, समाजसेवी बचन पोखरियाल, अपर सचिव डॉ राम विलास यादव, निदेशक कृषि विभाग डॉ परमाराम, निदेशक रेशम एके यादव, प्रबंधक निदेशक जैविक एके उपाध्याय, संयुक्त निदेशक कृषि जेसी कैम, सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार, मंडल अध्यक्ष राकेश भट्ट, गोपाल चौहान, सभासद मनोज बिष्ट, विरेंद्र चौहान, रोहित गोडियाल, नरेंद्र सिंह नेगी आदि उपस्थित थे।

आवास विकास विद्या मंदिर में आयोजित हुआ मातृशक्ति सम्मेलन

आवास विकास स्थित विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के विवेकानंद योग सभागार में आज मातृशक्ति सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय, गीता चंदोला (योग शिक्षिका), मनदीप कौर कार्यक्रम अध्यक्षा एवं मीरा रतूड़ी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गायन कर मातृशक्ति का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मीरा रतूड़ी ने अपने सम्बोधन में कहा कि बच्चों को व्यवहारिक शिक्षा देनी है, तो उसके लिए घर ही हमारी प्रथम पाठशाला होती है, उसके लिए हमें सभी माताओं को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा। जिसके लिए विद्या मंदिर भी हमारे पाल्य के लिए पूर्ण प्रयासरत है। लेकिन हमें भी अपने पाल्य को संस्कारित बनाने के लिए उसकी कार्यशैली को समझना होगा।
कार्यक्रम में छात्रा महक व साक्षी बर्थवाल ने हमारी लोक संस्कृति पर गीत गाकर सुनाया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद पांडे ने सभी माताओ का आभार प्रकट करते हुए कहा कि बच्चों के शिक्षण व सर्वांगीण विकास में मातृशक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है, कोई भी पौधे को सीचने के लिए जिस प्रकार से शुद्ध वातावरण की आवश्यकता होती है उसी प्रकार से बच्चों में नैतिक मूल्यों के सिद्धांतों की नीव मातृशक्ति द्वारा ही रखी जाती है, इसलिये अपने पाल्य के लिए आप सब भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है, आप सभी बधाई की पात्र है।
मीनाक्षी उनियाल के चले कार्यक्रम संचालन में आरती बडोनी, अनिल भंडारी, सतीश चौहान, कर्णपाल बिष्ट, नरेन्द्र खुराना एवं लगभग 95 मातृशक्ति उपस्थित रहे।

ग्रीन बोनस सहित राज्यों की मांगों से वित्त मंत्री को कराया अवगत

उत्तराखंड ने केंद्र सरकार से राज्य को ग्रीन बोनस के साथ ही विशेष पैकेज देने का अनुरोध किया है। जल विद्युत परियोजनाओं, सड़क और औद्योगिक विकास के लिए हजारों करोड़ों के प्रस्तावों को जल्द स्वीकृति देने की मांग की गई है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने सोमवार को केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कई मुद्दों पर बात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के लिए ग्रीन बोनस के साथ ही विशेष पैकेज का अनुरोध किया।
सुबोध उनियाल ने कहा कि नीति आयोग की एसडीजी 2020 रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखण्ड की रैंक बेहतर होकर अब तीसरी हो गयी है। 2019 की रिपोर्ट के अनुसार राज्य दसवें स्थान पर था। नीति आयोग की रिपोर्ट इण्डिया इनोवेशन इण्डेक्स-2020 के अनुसार दस पर्वतीय राज्यों में उत्तराखण्ड दूसरे स्थान पर है। ऐसे में राज्य की आर्थिक और विकास जरूरतों को देखते हुए केंद्र सरकार को ग्रीन बोनस के साथ ही विशेष पैकेज देना चाहिए।

रोप-वे परियोजनाओं के लिए 6349 करोड़ मांगे
सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य को रोप वे परियोजनाओं के विकास के लिए 6349 करोड़ उपलब्ध कराए जाएं। इसके साथ ही उन्होंने राज्य में कृषि विकास के लिए 1034 करोड़, औद्यानिकी विकास के लिए 2000 करोड़ देने का भी अनुरोध किया। उन्होंने उत्तरकाशी, चमोली एवं पिथौरागढ़ के सीमान्त क्षेत्रों में आवासीय या गैर आवासीय विद्यालय खोलने का भी अनुरोध किया।

जल विद्युत परियोजनाओं के लिए मांगे 2000 करोड़
उनियाल ने कहा कि राज्य में जल विद्युत उत्पादन की अपार सम्भावनाएं हैं। पर्यावरणीय कारणों के कारणों से गंगा एवं उसकी सहायक नदियों में वर्ष 2013 से 4084 मेगावाट पर कार्य स्थगित है। उन्होंने कहा कि इसके बदले राज्य को कुल 2000 करोड़ या चार सालों तक प्रति वर्ष पांच सौ करोड़ रुपये का भुगतान वीजीएफ के रूप में करने का अनुरोध किया। उन्होंने लखवाड़ बहुउद्देशीय परियोजना पर जल्द काम शुरू करने का भी अनुरोध किया।

टिहरी लेक सिटी के लिए मांगे 1000 करोड़
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री से कहा कि राज्य सरकार टिहरी को लेक सिटी के रूप में विकसित करना चाहती है। इसके लिए 1000 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया गया है। केंद्र इसके तहत धनराशि उपलब्ध कराए। उन्होंने ऋषिकेश को आइकोनिक पर्यटन स्थल बनाने के लिए 500 करोड़, ऋषिकेश इण्टरनेशनल कन्वेंशन सेण्टर के लिए 592 करोड़ देने का अनुरोध किया।

सड़कों के लिए हर साल मिले 500 करोड़
उनियाल ने रोड कनेक्टिवीटी के लिए राज्य को अतिरिक्त धन दिए जाने की पैरवी की। उन्होंने कहा कि केंद्र से मिल रही राशि से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत नहीं हो पा रही है। अत आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के लिए 500 करोड़ प्रतिवर्ष की धनराशि का प्रावधान किया जाए। इसके साथ ही ट्रैफिक दबाव को देखते हुए सड़कों के निर्माण के लिए अधिक बजट दिया जाए।

हमें हमेशा सैनिकों का सम्मान आगे बढ़कर करना चाहिए-हरीश रावत

विधानसभा ऋषिकेश कांग्रेस द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के तहत ग्रामसभा छिद्दरवाला के एक वेडिंग स्थल में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत मौजूद रहे। जिसमें सैनिकों के साथ सैनिकों की वीरांगनाओं को भी सम्मानित किया गया। साथ ही सम्मान कार्यक्रम के पश्चात दो दर्जन से अधिक महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस में शामिल हुई।
पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सैनिक किसी भी दल विशेष से हो वह सैनिक है। सैनिक हमारे लिये सामूहिक गौरव हैं और हमें हमेशा सैनिकों का सम्मान आगे बढ़कर करना चाहिये। साथ हरीश रावत ने भूतपूर्व सैनिक जो कांग्रेस से जुड़े हैं, उनका आह्वान करते हुए कहा कि वह कांग्रेस के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाएं और कांग्रेस को मजबूत बनाएं। कांग्रेस शासनकाल के दौरान देश के सैनिकों के लिए किए गये कार्यों को भी हरीश रावत ने गिनाया और बताया कि पूर्व सैनिक हमारी धरोहर हैं, इन्हें हमें सदैव सम्मान देना चाहिए तथा देश निर्माण में इनका सहयोग लेना चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि यह समारोह पूर्व सैनिकों को सम्मानित करने का है। हम अपने को सौभाग्य समझते हैं क्या मैं पूर्व सैनिकों को सम्मान करने का मौका मिलता रहता है, क्योंकि सैनिक ही हैं जो हमारे लिए बॉर्डर पर खड़े रहते हैं, हमारे लिए अपने प्राणों को न्योछावर करते हैं मैं उन शहीदों को नमन करता हूँ वंदन करता हूं।
पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण व प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला ने कहा कि सैनिक का जीवन देश को समर्पित होता है। जीवन के महत्वपूर्ण समय को उन्हें देश की सेवा में बिताना पड़ता है। सेवा काल पूर्ण करने के बाद सैनिक अपने परिजनों के सभी आवश्यकताओं को पूरा करने में लगा देते हैं।
कार्यक्रम के उपरांत युवा नेत्री प्रीति नेगी ने बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में डॉ. केएस राणा, जय सिंह रावत, बलवंत रांगढ, राजपाल रावत, ज़िला महासचिव गोकुल रमोला, महिला कांग्रेस ज़िलाध्यक्ष मधु सेमवाल, बरफ सिंह पोखरियाल, अंबिका सजवाण, प्रदेश महासचिव दीप शर्मा, विजय पाल रावत, कृपाल सिंह सरोज, राधिका बिष्ट, उर्मिला नौटियाल, पूरण चन्द रमोला, अल्का क्षेत्री, दीपा चमोली, आयोजन मण्डल के पूर्व सैनिक गजेन्द्र विक्रम शाही, धीरज थापा, ब्लॉक अध्यक्ष महिला अंशुल त्यागी, कुंवर गुसाँई, अमन पोखरियाल, पार्षद मनीष शर्मा, पार्षद राकेश मिंया, संजय गुप्ता, मनोज गुसाँई, आशा सिंह चौहान, जितेन्द्र त्यागी, रविन्द्र राणा, कुंवर सिंह गुसाँई, अमन पोखरियाल, राकेश कण्डियाल, तेजपाल कलूडा, उप प्रधान रोहित चौहान, टीकाराम व्यास, रोशन व्यास, प्रदीप चन्द्रा, सुभाष जखमोला, कमल रावत, प्रवीण बिष्ट, राकेश कण्डियाल, मनोज पंवार, रवि राणा, मनमोहन डोबलियाल, दीपक नेगी, मनोहर रावत, सोहन सिंह थलवाल, जितेंद्र त्यागी, आशु ,नितिन नेगी, अनूप शाही, हरि सिंह राणा, पूरन चंद रमोला, अर्जुन थापा, कुंवर सिंह गुंसाई, प्रीति, मनोज बिष्ट, अंजली, हरभजन सिंह चौहान, सरदार हरमेश सिंह, राकेश गौड़, अनीता श्रेष्ठ, गजेंद्र सिंह, कलम, किशन, रविंद्र राणा, प्रीति शर्मा, गौरव राणा, शिवा त्यागी, दीपक भारद्वाज, मधुर शर्मा, विजयपाल पंवार, देवेन्द्र रावत आदि सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणों के साथ स्थानीय जनता भारी संख्या में मौजूद रहे।

शिवाजी नगर में 18 किलोमीटर पाइप लाइन योजना का विस अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

विश्व बैंक पोषित पेरी अर्बन पेयजल योजना ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में 44 करोड रुपए की लागत से उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा पेयजल योजना का कार्य किया जा रहा है जिसके अंतर्गत जोन नंबर पांच के अंतर्गत शिवाजी नगर पेयजल योजना के कार्य का शिलान्यास विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज शिवाजी नगर में किया।
इस अवसर पर विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा है कि शिवाजी नगर पेयजल योजना बहुप्रतीक्षित योजनाएं है। शुद्ध पेयजल आपूर्ति पर्याप्त रूप से मिल सके इसलिए शिवाजी नगर मे एक विशाल नलकूप का निर्माण किया जाएगा, जबकि शिवाजी नगर के अंतर्गत 18 किलोमीटर पाइप लाइन बिछाई जानी है। साथ ही यहां की आबादी को देखते हुए 8 लाख लीटर के जलाशय का निर्माण भी किया जाएगा।
विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा है कि योजना 30 वर्षों की कार्य योजना एवं जनसंख्या घनत्व की वृद्धि के अनुसार तैयार की गई है ताकि लोगों को लंबे समय से शुद्ध पेयजल आपूर्ति पर्याप्त रूप से प्राप्त हो सके।
पेयजल योजना के शिलान्यास अवसर पर उन्होंने कहा है कि पेयजल आपूर्ति के लिए किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी 44 करोड़ की योजना से ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति का कार्य गतिमान है। जिससे हर घर को नल और हर घर में पर्याप्त रूप से जल प्राप्त हो सके। उन्होंने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कराए जा रहे विभिन्न विकास के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा है कि प्रत्येक क्षेत्र में विकास की योजनाएं संचालित की जा रही है जिससे स्थानीय लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने पेयजल योजना का शिलान्यास करने पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया।
इस अवसर पर साइट इंजीनियर मनोज डबराल, पार्षद जयेस राणा, रविंद्र राणा, मुन्नी राजपूत, लक्ष्मी चौहान, कुसुम रावत, लखपति देवी, सचिन अग्रवाल, किशन सिंह नेगी, विक्रम राय, रणजीत कुमार, त्रिलोक सिंह परमार, अजय कुमार, गोलू सिंह, नंदलाल आदि लोग मौजूद रहे।