अल्मोड़ा में आक्सीजन जनरेशन प्लांट का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज के अन्तर्गत बेस अस्पताल में 500बाई2 एलएमपी एवं अल्मोड़ा जिला अस्पताल में 216 एलएमपी के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण किया। कुमाऊं मंडल के पर्वतीय क्षेत्रों में लगने वाले ये पहले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि अल्मोड़ा में इन ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना से अल्मोड़ा एवं उसके आसपास वाले जनपदों के लोगों को इससे फायदा होगा। हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी अस्पताल में भी इससे वर्कलोड कम होगा। मुख्यमंत्री ने कहा की मेडिकल कॉलेजों एवं जिला अस्पतालों के बाद सीएचसी स्तर तक ऑक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा की कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली जाय।

कोरोना पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उत्तराखंड में अन्य राज्यों की तुलना में औसतन अधिक टेस्टिंग हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जो निगरानी समितियां बनाई गई हैं, उनके द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जाय। कोरोना टेस्टिंग और टीकाकरण के लिए लगातर जागरूकता अभियान चलाए जाय।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि राज्य में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अधिकांश लोगों का टीकाकरण हो चुका है। भारत सरकार से भी समय-समय पर राज्य को वैक्सीन उपलब्ध हो रही है। 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के टीकाकरण तेजी से हो इसके लिए अन्य देशों से भी वैक्सीन मंगाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राशनकार्ड धारकों को अतिरिक्त खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा की जल्द ही अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में शैक्षणिक सत्र प्रारंभ हो इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

सांसद अजय टम्टा ने कहा कि अल्मोड़ा में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना से अल्मोड़ा के अलावा बागेश्वर, चमोली, पिथौरागढ़ जनपदों के लोगों को भी फायदा होगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त किया।

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास राज्य मंत्री एवं अल्मोड़ा जनपद की कोविड प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि कोरोना से लड़ाई लड़ने के लिए हम एक कदम और आगे बढ़े हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतरी के लिए अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर में भी ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना का कार्य शुरु हो चुका है, जो जल्द पूर्ण हो जायेगा।

विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चैहान ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुमाँऊ के पर्वतीय जिलों में यह पहला प्लांट है जो हमारे लिए गर्व की बात है। इन ऑक्सीजन प्लांट के बन जाने से कोरोना मरीजों के इलाज में राहत मिलेगी। जिलाधिकारी अल्मोड़ा नितिन भदौरिया ने कहा कि अल्मोड़ा में 20 बेड का आईसीयू वार्ड बनाया जा रहा है, जो एक सप्ताह में तैयार हो जाएगा। जनपद के ग्रामीण इलाकों में जाकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है।

इस अवसर पर वर्चुअल माध्यम से भाजपा जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, सीडीओ नवनीत पाण्डे, सीएमओ डॉ सविता ह्यांकी, प्राचार्य अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज डॉ आरजी नौटियाल आदि उपस्थित थे।

कोरोना संक्रमितों से सीएम ने हालचाल पूछा, हौंसला बढाया

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। पीपीई किट पहनकर कोविड मरीजों से मिले व शीघ्र उनके स्वास्थ्य होने की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल के डाक्टर्स, नर्स,तथा सम्बन्धित स्टॉफ लगातार समर्पित भाव से लगे हुए है व करीब 3-4 घंटे पीपीई किट पहनकर अपनी सेवाएं दे रहे है। सभी कोरोना वारियर्स के बेहतर कार्य के लिए प्रशंसा की। उसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेन्टर जीएमवीएन का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया व मरीजों से मिले।

मुख्यमंत्री ने जिला चिकित्सालय में स्थापित 200 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट का लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामीयतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजलवाण, विधायक पुरोला राजकुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चैहान, राष्ट्रीय मंत्री भाजपा डॉ स्वराज विद्वान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित आदि मौजूद थे।

ग्रामीण सड़कों के नए निर्माण में मानकों का रखे विशेष ध्यानः सीएम

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने जिला सभागार में कोविड-19 की समीक्षा व आपदा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ली।

लोक निर्माण, पीएमजीएसवाई व एनएच को मानसूनकाल में आपदा से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन मौजूद रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकतर सड़कें हम पीएमजीएसवाई के अंर्तगत बना रहे है। इसलिए ग्रामीण सड़कों के नए निर्माण कार्य में नाली, स्कबर आदि तय मानकों के अनुरूप बनाए व गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाय। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंर्तगत पहले चरण में पाइप लाइन बिछा दी गई है व स्टैंड पोस्ट बना दिए गए है। अब दूसरे चरण में स्रोत से ग्रामीणों को पानी मुहैया कराने हेतु जल संस्थान व जल निगम तेजी से कार्य करना सुनिश्चित करें। इस हेतु धन की कमी नही है।

विद्युत विभाग के पास आपदा के दौरान लाइनमैन की कमी को देखते हुए विद्युत आपूर्ति तत्काल बहाल के लिए पीआरडी के माध्यम से लाइनमैन की तैनाती करने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। पूर्ति विभाग को सामान्य राशन वितरण के साथ ही मानसूनकाल का खाद्यान्न वितरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। तीन चार महीने का डीजल व पेट्रोल एडवांस में रखने को कहा। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने कोविड-19 की समीक्षा की तथा नवनिर्मित मनेरी थाना का बर्चुअल लोकार्पण किया।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में कोविड-19 संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम को लेकर किए गए समस्त कार्योंध्उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रस्तुतिकरण के माध्यम से दी।

इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक विजलवाण, विधायक पुरोला राजकुमार, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चैहान, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, ब्लाक प्रमुख भटवाड़ी विनीता रावत, डुंडा शैलेन्द्र कोहली आदि मौजूद थे।

मोदी सरकार के सात वर्षों में हिंदुस्तान की जनता बनी आत्मनिर्भरः प्रेमचंद अग्रवाल

स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित एवं ऐतिहासिक उपलब्धि से परिपूर्ण केन्द्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्र सरकार व देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में इन 7 सालों में जहां देश का चैमुखी विकास हुआ है वही देशवासियों के हित में अनेकों योजनाएं लागू हुई है एवं विकास के पथ पर अग्रसर एक आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी गयी है। श्री अग्रवाल ने कहा है कि केंद्र सरकार द्वारा कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के प्रति समय-समय पर उठाए गए कदमों एवं दिशा निर्देशों के दम पर ही भारत में कोरोना वायरस संक्रमण पर कई हद तक विराम लगा है।

स्पीकर ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी और निर्णायक नेतृत्व में भारत ऐसे ही निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहेगा। उन्होंने कहा है कि ईमानदारी नेतृत्व और अथक परिश्रम के प्रतिबिंब प्रधानमंत्री मोदी जी पर जनता का अटूट विश्वास है। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि 30 मई को 7 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर प्रदेश के गांव गांव में पहुंचकर विभिन्न सेवा कार्यों को किया जा रहा है।

स्पीकर ने भाजपा मंडलों द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर का किया शुभारंभ


ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तीनों मंडलों के युवा मोर्चा द्वारा भरत मंदिर इंटर कॉलेज के परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने रक्त दाताओं का उत्साह वर्धन किया।

कोरोना कर्फ्यू के चलते ब्लड बैंकों में खून की कमी को दूर करने के उद्देश्य से ऋषिकेश, श्यामपुर एवं वीरभद्र मंडल के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर के दौरान युवाओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। हिमालयन अस्पताल, जौलीग्रांट की मेडिकल टीम के सहयोग से 55 से अधिक युवाओं ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान महादान है, इस बात को युवा इस कठिन समय में भी चरितार्थ करते हुए रक्तदान करने के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा की रक्तदान ही है, जो न केवल किसी जरूरतमंद का जीवन बचाता है बल्कि जिंदगी बचाकर उस परिवार के जीवन में खुशियों के ढेरों रंग भी भरता है।

स्पीकर ने कहा कि इंसान की रक्त की कमी को पूरा दूसरा इंसान ही कर सकता है, इसका कोई दूसरा विकल्प नहीं है। कोरोना महामारी विशेषकर खून की कमी जूझ रहे मरीजों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है। उन्होंने लोगों से कोरोना टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के साथ-साथ टीकाकरण से पहले एक बार रक्तदान अवश्य करने की अपील की।

इस अवसर पर ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रदीप नेगी, ऋषिकेश मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष नितिन सक्सेना, श्यामपुर मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष प्रिंस रावत, वीरभद्र मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय जुगरान, पार्षद शिव कुमार गौतम, राकेश अग्रवाल, पार्षद सुंदरी कंडवाल, मंडल महामंत्री सुमित पंवार, उषा जोशी, अमित वत्स, ऋषि राजपूत, राकेश दिवाकर, सुमित सेठी सहित हिमालयन हॉस्पिटल से जनसंपर्क अधिकारी केसी जोशी एवं मेडिकल स्टाफ के मनोज सिंह, नीतीश पांडे, कपिल बिष्ट, डा मेघना आदि उपस्थित थे।

उत्तरकाशी जिले में सीएम ने किया 14 योजनाओं का शिलान्यास, जबकि 12 योजनाएं का किया लोकार्पण


मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने उत्तरकाशी में लगभग 52 करोड़ 37 लाख रूपये की 26 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। जिसमें से 17 करोड़ 41 लाख रूपये की 12 योजनाओं का लोकार्पण एवं 34 करोड़ 46 लाख रूपये की 14 योजनाओं के शिलान्यास किये गये।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा जिन योजनाओं का लोकार्पण किया गया। उनमें 3 करोड़ 20 लाख रूपये की जनपद के विभिन्न मोटर मार्गों पर बिटुमिन्स कंक्रीट द्वारा सतह सुधारीकरण का कार्य, 2 करोड़ 94 लाख की लागत के उत्तरकाशी घनसाली तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर बिटुमिन्स कंक्रीट द्वारा सतह सुधारीकरण का कार्य, 2 करोड़ 74 लाख की लागत के ज्ञानसू साल्ड मोटर मार्ग से ज्ञानसू उपला बस्ती मोटर मार्ग का निर्माण, 2 करोड़ 05 लाख की लागत के गंगोत्री में वरूणाघाटी में भराणगांव-उपरीकोट मोटर मार्ग के 5 किमी में 30 मीटर स्पान के 1.50 लेन स्टील गर्डर सेतु का निर्माण, 1 करोड़ 68 लाख की लागत के विकासखण्ड भटवाड़ी के अन्तर्गत जसपुर बैण्ड से पुराली गांव तक मोटर मार्ग का निर्माण एवं 2 करोड़ 81 लाख की लागत के विधानसभा क्षेत्र गंगोत्री के अन्तर्गत नाकुरी सिंगोट मोटर मार्ग के चैड़ीकरण व डामरीकरण आदि के कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया। उनमें 4 करोड़ 64 लाख के अनुमानित लागत के जामक से बयाणा तक मोटर मार्ग निर्माण के स्टेज 2 का कार्य, 05 करोड़ 65 लाख के अनुमानित लागत के नाकुरी-कुंसी-मांगलीसेरा-बरसाली मोटर मार्ग निर्माण के स्टेज 2 का कार्य, 4 करोड़ 19 लाख की अनुमानित लागत के जामक से कामर मोटर मार्ग निर्माण के स्टेज 2 का कार्य, 03 करोड़ 75 लाख की अनुमानित लागत के बंदरकोट-जुगुल्डी-पंजिलयाला तक मोटर मार्ग निर्माण के स्टेज 2 का कार्य आदि शामिल हैं।

इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्वामी यतीश्वरानंद, जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश चैहान, डॉ स्वराज विद्वान, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा आदि मौजूद थे।

बच्चों की पढ़ाई के लिए ड्रिम्स संस्था ने बनाया ड्रिम्स ज्ञान स्टेशन ऐप

देहरादून । कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा बड़ा विकल्प बन कर सामने आया है। आज बड़ी सँख्या में छात्र-छात्राएं, व विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवा ऑनलाइन माध्यम से ही पढ़ाई कर रहे हैं। आने वाला समय अब घर बैठे ऑनलाइन शिक्षा है। जिसको देखते हुए DREAMS संस्था ने बच्चों की पढ़ाई के लिए एक ऍप बनाई है । जिसका नाम DREAMS GYAN STATION है। जिसमें बच्चे घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं। DREAMS संस्था के सचिव दीपक नौटियाल ने बताया कि यह एप्प काफी सारी खूबियों वाला है। 7 खूबियों वाले इस एप्प से ऑनलाइन पढ़ाई काफी आसान हो जाएगी। दीपक नौटियाल ने बताया इस एप में निम्नलिखित सुविधाएं उपलब्ध है।
====================
1- डायरेक्ट लाइव क्लास
2- होम वर्क की विशेष सुविधा
3- ऐसाइनमेंट प्रैक्टिस
4- ऑनलाइन टेस्ट
5- चैप्टर समन्धित विडिओ
6- नोट्स
7- पेरेंट्स – टीचर कांफ्रेंसिंग
====================
बच्चों को रजिस्टर कराइये… सीमित सीटों के लिए ही बैच….
App का लिंक……

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.dreamsflutter.in
====================

DREAMS संस्था के सचिव दीपक नौटियाल ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के लिए ऑनलाइन शिक्षा में विशेष छूट दी गई है। वर्तमान में जो मासिक (प्रत्येक महीने) का फीस चार्ट जारी किया गया है वह कुछ इस तरह है।

1 से 5 तक……500
6 से 8 तक……800
9 से 10 तक…..1000
11 से 12 तक….1500

DREAMS संस्था के सचिव दीपक नौटियाल ने बताया कि Computer course हेतु 500 रूपए प्रति माह फीस का निर्धारण किया गया है। जिसमें ADCA (12 माह) DCA (6 माह ) का कोर्स है। इसमें भी आर्थिक रूप से कमजोर 10 बच्चों को प्रति वर्ष एक बैच फ्री बनाया जायेगा जिसमें FBP (Future Beneficiary Program) के अंतर्गत कक्षा 6 से 8 तक के बच्चों को रजिस्टर किया जायेगा और उनके बेसिक कांसेप्ट पर काम किया जायेगा। इनका बैच ABCD (Arbitrary Basic Concept Development) के नाम से होगा।

आपको बता दें कि बड़ी सँख्या में छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कर पढ़ाई भी शुरू कर दी है। एप्प से उन्हें पढ़ाई काफी आसान लग रही है। अविभावकों ने भी इस एप्प की तारीफ की है।

कोविड केयर सेंटर बडकोट पहुंचे सीएम तीरथ सिंह रावत, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बड़कोट में कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से कोविड केयर सेंटर की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कोविड केयर सेंटर में दवाओं, खान-पान एवं अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। अवगत कराया गया कि कोविड केयर सेंटर में चिकित्सकों द्वारा नियमित देखभाल की जा रही है। भोजन, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाएं भी अच्छी हैं। इसके उपरान्त मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगांव का निरीक्षण भी किया। उन्होंने कोविड सेल से होम आइसोलेशन में रह रहे लोगों से फोन से वार्ता कर उनका हालचाल जाना।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में डॉक्टरों की कमी को दूर करने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर सम्भव प्रयास किये जा रहे हैं। डॉक्टरों को दूरस्थ क्षेत्रों में तैनाती दी गई है। कोविड के दौरान डॉक्टरों की कमी न हो, इसके लिए जिलाधिकारियों को भी अधिकार दिया गया है कि कोविड के दौरान मानक के अनुसार एवं आवश्यकतानुसार डॉक्टरों की तैनाती कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरकाशी जनपद में कोविड के नियंत्रण के लिए अच्छे प्रयास हुए हैं। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर के दृष्टिगत सरकार द्वारा पूरी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। अस्पतालों एवं कोविड केयर सेंटरों में बच्चों के लिए अलग वार्ड की व्यवस्था के साथ ही उनके अभिभावकों के लिए भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। सीएचसी स्तर तक भी आक्सीजन प्लांट की व्यवस्था की जा रही है।

इस अवसर पर राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार यतीश्वरानन्द, उत्तरकाशी के भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश चैहान, अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह आदि उपस्थित थे।

कैबिनेट बैठक में हुए अहम 12 फैसले, शासकीय प्रवक्ता ने दी जानकारी


आज कैबिनेट में लिये गये 12 निर्णयों की जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी।
1. फूलों की घाटी ईको सेंसिटिव जोन के अंतर्गत हेमकुंड साहेब, घांघरिया, लोकपाल मन्दिर संशोधित प्रस्ताव के अंतर्गत बाहर करते हुए आबादी विहीन क्षेत्र के रूप में पुनः प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा जायेगा।
2. ध्वनि प्रदूषण विनियमन नियंत्रण 2000 के अंतर्गत राज्य के विभिन्न क्षेत्र आवासीय, औद्योगिक, वाणिज्यिक एवं शांत क्षेत्र में जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इसके अंतर्गत प्रथम उल्लंघन पर व्यक्ति के लिये 01 हजार, मनोरंजन संचालक के लिये 05 हजार, होटल संचालक के लिये 10 हजार औद्योगिक एवं खनन के लिये 20 हजार की क्षति पूर्ति ली जायेगी।
3. कोविड के लिये विधायकों को 01 करोड़ रूपये की धनराशि दी गयी थी। एक बार में सुदूर क्षेत्र में 25 लाख व्यय की सीमा को प्रतिबंध हटा दिया गया है, जिससे सुदूर क्षेत्र में मेडिकल की सुविधा मिलने में मदद मिलेगी। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग को मिलने वाली अधिप्राप्ति नियमावली की छूट भी इस पर लागू होगी।
4. ईको पार्क, नरेन्द्र नगर, मुनि की रेती, सोसायटी मॉडल में चलाई जायेगी। हिमालयन पारिस्थितिकी सुधार जैव विविधता आजीविका संवर्धन संस्थान (हर्बल) को गवर्निंग बॉडी जिसके मुख्य संरक्षक मुख्यमंत्री होंगे, वन मंत्री संरक्षक तथा क्षेत्रीय विधायक सह संरक्षक होंगे। इसके अतिरिक्त प्रबंधकीय समिति के मुख्य संरक्षक अपर मुख्य सचिव और पदेन अध्यक्ष विभागाध्यक्ष वन तथा उपाध्यक्ष प्रमुख वन संरक्षक तथा वनाधिकारी, जन प्रतिनिधि इसके सदस्य होंगे।
5. राजस्व परिषद, समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी की सेवा नियमावली प्रख्यापित की गयी।
6. रामनगर में पुरानी तहसील की खाली भूमि प्राधिकरण को बहुमंजिला पार्किंग बनाने के लिये निःशुल्क दिया जायेगा।
7. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन भटवाड़ी में स्वामी विवेकानंद हैल्थ सोसायटी को 2.4 हैक्टेयर जमीन खरीदने के लिये स्टांप ड्यूटी में छूट होगी। जिसकी धनराशि 12 लाख 68 हजार 750 है।
8. हरिद्वार मेडिकल कालेज 90ः10 के अनुपात की केन्द्र सहायतीत योजना के अंतर्गत जगजीतपुर में बनने वाले 325 करोड़ लागत के निर्माण कार्य की तकनीकी परीक्षण लागत अधिक पाये जाने पर इसकी लागत बढ़कर 538.40 करोड़ रूपये आंकलित की गयी है। इसके लिये केन्द्र सरकार द्वारा 25 करोड़ अवमुक्त किया गया है, इसी अनुपात में राज्यांश में वृद्धि होगी।
9. हरिद्वार, पिथौरागढ़, रूद्रपुर मेडिकल कालेज में संविदा के आधार पर कार्य करने वाले प्राचार्य को वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार इस आशय से दिया जायेगा कि इनके साथ संयुक्त हस्ताक्षर वित्त नियंत्रक के भी होंगे।
10. मेला अस्पताल हरिद्वार को मिलने वाली एम.आर.आई मशीन को दिल्ली से इस आशय से लाने की अनुमति दी गयी है कि पहले केन्द्र सरकार से अनुमति ले ली जाये।
11. कोविड को देखते हुए राष्ट्रीय एवं राजकीय खाद्य योजना के अंतर्गत 03 माह (जून, जुलाई, अगस्त) के लिये 02 किलो चीनी प्रति कार्ड 25 रू. किलो की दर से दिया जायेगा।
12. जल जीवन मिशन में 02 करोड़ तक के कार्य की तकनीकि परीक्षण स्वीकृति अब शासन के बजाय जिलाधिकारी जनपद स्तर की समीति के माध्यम से अनुमति दे सकेंगे

सीएम तीरथ और केंद्रीय मंत्री निशंक को विस अध्यक्ष ने टोल प्लाजा से होने वाले नुकसान से कराया अवगत

टोल प्लाजा के विरोध का मामला सीएम तीरथ सिंह रावत तक पहुंच गया है। स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने सीएम को बताया कि टोल प्लाजा के यहां बनने से स्थानीय लोगों पर आर्थिक बोझ पड़ेगा। साथ ही आवागमन में भी दिक्कतें आएंगी, जबकि एक टोल प्लाजा कुछ की दूरी पर पूर्व में ही बना हुआ है। इस पर सीएम ने सकारात्मक कार्रवाई का संकेत दिया। वहीं, स्पीकर ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को भी इस मामले की जानकारी दी।

सीएम से मुलाकात के दौरान स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि नेपाली फार्म का टोल प्लाजा लगाए जाने से स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों में रोष उत्पन्न हो गया है। इसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूर्व से ही एक टोल प्लाजा लछीवाला में स्थापित है जिसकी दूरी नेपाली फार्म से लगभग 15 किलोमीटर से अधिक नहीं है, नेपाली फार्म पर स्थापित किए जा रहे दूसरे टोल प्लाजा के कारण स्थानीय लोगों को जहां एक और आर्थिक कर का बोझ पड़ेगा वही समय भी व्यर्थ होगा। ने कहा कि दोहरे टोल प्लाजा के लगने से निश्चित रूप से आम जनता तथा अन्य आवागमन करने वाले वाहनों पर अनावश्यक वित्तीय भार पड़ने के साथ-साथ समय की भी बर्बादी होगी। कहा कि इतनी कम दूरी पर जनता से दो बार टोल टैक्स लेना कदापि न्यायोचित भी नहीं है।
स्पीकर ने लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु से दूसरी बार फोन पर वार्ता कर इस समस्या का तत्काल समाधान करने की बात कही।