युवाओं को वीर जवानों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगाः पुष्कर सिंह धामी


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चीड़बाग देहरादून स्थित शौर्य स्थल में पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए हमारे इन शहीद जवानों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। युवाओं को हमारे इन जवानों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सैन्यधाम को उत्तराखंड का पांचवे धाम की संज्ञा दी है। उत्तराखंड के शहीद सैनिकों की स्मृतियों को संजोने के लिए देहरादून में भव्य सैन्यधाम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सितम्बर में पूरे प्रदेश में सैनिक सम्मान यात्रा निकाली जाएगी।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, पूर्व राज्यसभा सांसद तरुण विजय भी मौजूद थे।

खराब इंजन को बदलना छोड़ सही डिब्बे बदल रही मोदी सरकारः खरोला


मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कटाक्ष किया है। बोले, मोदी सरकार का इंजन खराब हो चुका है, खराब इंजन को बदलने के बजाए सरकार डिब्बे बदलने पर ध्यान दे रही है।

खरोला, ने कहा की स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को मंत्री पद से हटाकर मोदी सरकार ने इस बात पर मुहर लगा दी है की कोरोना काल में लाखो लोगो की मौत की जिम्मेदार वे खुद है, इसके अलावा कानून मंत्री, शिक्षा मंत्री आदि अहम मंत्रालय के मंत्रियों को हटाना ये स्पष्ट करता है की मोदी सरकार की उलटी गिनतिया शुरू हो गई है।

खरोला, ने कहा की केंद्र सरकार से उत्तराखंड को नए मंत्रिमंडल विस्तार से काफी उम्मीद दी, पर उत्तराखंड वासियों की उम्मीद में पानी फेरते हुए निशंक को शिक्षा मंत्रालय से हटाकर व अजय भट्ट को केंद्रीय राज्यमंत्री देकर राज्य के भाजपा नेताओं की केंद्र में पैठ को भी उजागर कर दिया।

खरोला, ने कहा की जब कोरोना काल में अन्तराष्ट्रीय मिडिया ने केंद्र सरकार को आयना दिखाकर सरकार के नाटकीय कामकाज से देश दुनिया को रूबरू कराया तब सरकार ने देश वासियों को मुफ्त वैक्सीन लगाने की सुध ली, और अब जब अन्तराष्ट्रीय पटल पर समूचे देश की छवि धूमिल हो चुकी है उस वक्त प्रधानमंत्री ने खुद अपना इस्तीफा राष्ट्रपति को दे देना चाहिए था पर देश की जनता को बरगलाने के लिए इंजन के डब्बो को बदलने का कार्य कर रही है।

खरोला, ने कहा की देश की जनता मोदी सरकार की निति और नियत से वाकिफ हो चुकी है और आने वाले राज्यों के चुनाव और आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा का सूपड़ा साफ करेगी।

दक्ष मंदिर में पूजा अर्चना के बाद स्वामी अवधेशानंद गिरी का आशीर्वाद लेने पहुंचे सीएम

अपने हरिद्वार भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा मायापुर हरिद्वार पहुंचकर महन्त रविन्द्र पुरी एवं दक्षिण काली पीठ के आचार्य महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानन्द ब्रह्मचारी से भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात् हरिद्वार स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट की।

इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कनखल स्थित दक्ष मंदिर में पूजा अर्चना की तथा कनखल में हरिहर आश्रम पहुंचकर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज तथा जगतगुरु आश्रम में जगतगुरू शंकराचार्य राजराजेश्वरानंद से भी आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके उपरांत शान्तिकुंज पहुंचकर डॉ. प्रणव पण्डया से भेंटवार्ता कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी उपस्थित थे।

सीएम ने मां गंगा की पूजा अर्चना कर की प्रदेश की खुशहाली की कामना


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरकी पैड़ी हरिद्वार में मां गंगा की पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर संत महात्माओं को सम्मानित कर उनका भी आर्शीवाद प्राप्त किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गंगा हमारी जीवन दायिनी है, हमारी आस्था, श्रद्धा एवं विश्वास का भी प्रतीक है। गंगा हमारे जीवन का आधार भी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हम सबके सामुहिक प्रयासों से उत्तराखण्ड के सर्वांगीण विकास में सफल होंगे। समाज के अन्तिम पक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिये हम सतत प्रयत्नशील रहेंगे।

मुख्यमंत्री का पदभार ग्रहण करने के पश्चात् मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहली बार हरिद्वार पधारे। हरकी पैड़ी पर गंगा पूजा से पूर्व मुख्यमंत्री का भानियावाला, छिद्दरवाला, रायवाला, हरिपुरकला, भोपतवाला में बड़ी संख्या में आम जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओ द्वारा भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताते हुए जन अपेक्षाओं के अनुरूप समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे जन अपेक्षाओं को पूर्ण करने के लिये निरन्तर प्रयासरत रहेंगे। छिद्दरवाला में मुख्यमंत्री का स्वागत क्षेत्रीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा भी किया गया।

हर की पैड़ी में गंगा पूजन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, रेखा आर्य, स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक प्रणव सिंह चैम्पियन, सुरेश राठौर, प्रदीप बत्रा, आदेश चैहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, स्वामी चिदानंद मुनि, गंगा सभा अध्यक्ष प्रदीप झा के साथ सभी अखाड़ों के संत महात्मा उपस्थित थे।

प्रदेश में आम जनता को मिलेगी निशुल्क बिजली

देहरादून। उत्तराखंड में नए सीएम पुष्कर सिंह धामी का एफेक्ट पहले दिन से ही दिखने लगा है, प्रदेश में बेलगाम होती अफसरशाही पर रोक लगाने से लेकर और अब राज्य के ऊर्जा मंत्री हरक सिंह रावत की पहली बड़ी घोषणा तक।

15 मई तक मिलने वाली सरचार्ज को 31 अक्टूबर तक के लिए किया माफ
राज्य कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव लाकर दी जाएगी राहत- हरक सिंह
100 यूनिट तक प्रदेश की आधी आबादी को निशुल्क बिजली देने का प्रस्ताव
100 से 200 यूनिट तक 50 प्रतिशत की राहत देने की घोषणा- हरक सिंह

सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का सीएम धामी ने किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न पत्रावलियों का अवलोकन भी किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों का त्वरित निस्तारण किया जाय। उन्होंने कहा कि शासन से जनता के बहुत उम्मीदें होती हैं। यह सुनिश्चित किया जाय कि जन समस्याओं का समाधान शीघ्रता से हो।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कार्यों में तेजी के साथ ही समयबद्धता एवं कार्यों के प्रति पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाय। यह सुनिश्चित किया जाय कि अपने कार्यों के लिए लोगों को अनावश्यक सचिवालय के चक्कर न लगाने पड़े। शासन स्तर पर प्राप्त होने वाली पत्रावलियों के ट्रेकिंग सिस्टम को और मजबूत बनाया जाय। आगन्तुकों के साथ शालीनता पूर्वक व्यवहार रखा जाय।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, प्रमुख सचिव एल फैनई, सचिव अमित नेगी, शैलेश बगोली, सौजन्या, अपर सचिव सोनिका भी मौजूद थे।

जब टोल प्लाजा निरस्त की हो चुकी घोषणा, तो प्रदर्शन क्यों


नेपाली फार्म पर प्रस्तावित टोल प्लाजा को निरस्त करने पर स्पीकर प्रेम चंद अग्रवाल का खैरीखुर्द ग्राम पंचायत में स्वागत हुआ। स्पीकर ने कहा कि नेपाली फार्म टोल प्लाजा को निरस्त करने की घोषणा की जा चुकी है जो लोग अभी भी धरना प्रदर्शन कर रहे हैं, वह केवल ओछी राजनीति कर रहे हैं।

खैरीखुर्द पंचायत भवन के प्रांगण में आयोजित सम्मान समारोह के अवसर पर स्पीकर ने कहा कि टोल प्लाजा को निरस्त करने के लिए उन्होंने तिथिवार एनएचएआई के अधिकारियों, लोक निर्माण विभाग के सचिव एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री से बिंदुवार चर्चा वार्ता की। जिसके बाद टोल प्लाजा को निरस्त किया गया।

स्पीकर ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा में अभूतपूर्व विकास हो रहा है जो लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वह ऋषिकेश में हुए विकास को पचा नहीं पा रहे हैं और जनता को बरगलाने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में प्रधान विजय राम पेटवाल, उप प्रधान रोहित नेगी, प्रेमलाल राणाकोटी, दिलमणि डबराल, राजेंद्र रयाल, प्यारेलाल इष्टवाल, संदीप कलूड़ा, मुकेश बगियाल, कविता पेटवाल, मधुर रमोला, ममता जेढूडी, देवरत्ती देवी, पूजा देवी, आशीष बिष्ट, रमा चैहान, आदि उपस्थित रहे।

पूर्व पालिकाध्यक्ष का निर्धन, एम्स की टीम ने प्राप्त की काॅर्निया

पूर्व पालिकाध्यक्ष ऋषिकेश व वरिष्ठ भाजपा नेत्री स्नेहलता शर्मा का बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके निधन से तीर्थनगरी के राजनीतिक, गैर राजनीतिक व सामाजिक संगठनों में शोक रहा। वहीं, उनकी इच्छानुसार निधन के बाद एम्स की टीम को उनके पुत्र अधिवक्ता अमित वत्स ने नेत्रदान कराया।

बता दें कि पूर्व पालिकाध्यक्ष व भाजपा की नगर में कद्दावर नेता स्नेहलता शर्मा का जन्म 14 अक्टूबर 1956 को हुआ। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। मगर आज उन्होंने अपना शरीर बीमारी से लड़ते हुए त्याग दिया। उनके पुत्र अधिवक्ता अमित वत्स ने बताया कि उनकी इच्छानुसार एम्स की टीम द्वारा नेत्रदान किया गया है। दिवंगत भाजपा नेत्री अपने पीछे पति, बेटा, पुत्रवधु तथा दो नातिन को छोड़कर गईं है।

वहीं, निधन की सूचना पाकर नगरभर से लोग उनके निवास स्थान पहुंचे और दिवंगत शरीर के अंतिम दर्शन किए। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल सहित भाजपा, कांग्रेस, व्यापारिक नेता सहित अधिवक्ता ने अंतिम नमन किया।

पीसीएस एसोसिएशन का दल सीएम से मिला, सेवा संबंधी समस्या भी रखी


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से पीसीएस एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई देने के साथ ही अपने संवर्ग की सेवा सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने पीसीएस केडर के अधिकारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन बेहतर ढ़ंग से किये जाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि अधिकारीगण जन समस्याओं के समाधान के लिये सजगता से कार्य करें ताकि शासन प्रशासन के प्रति आम जनता का विश्वास और अधिक मजबूत हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पीसीएस अधिकारियों की सेवा सम्बन्धी विभिन्न समस्याओं के सम्बन्ध में विचार किया जाएगा। इस अवसर पर एसोशियेशन के महासचिव डा.ललित नारायण मिश्र आदि पदाधिकारी उपस्थित थे।

हकहकूकधारियों का दल सीएम से मिला, पूर्व की स्थिति बहाल कर देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग


चार धाम तीर्थ पुरोहितों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर देवस्थानम बोर्ड को भंग करते हुए पूर्व की स्थिति को बहाल करने की मांग की है।

चारधाम तीर्थ पुरोहित हकहकूकधारी महापंचायत के अध्यक्ष कृष्ण कांन्त कोठियाल के नेतृत्व मंे उत्तराखंण्ड के चारों धामों के तीर्थ पुरोहितांे व हकहकूकधारी समाज के प्रतिनिधियों ने नव नियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात कर उन्हें 27 नवबंर 20219 को पारित किए गए चारधाम देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड की विस्तार से जानकारी दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से कहा कि इस अधिनियम के माध्यम से सरकार की मंशा चारों धामों व तीर्थांे की संपूर्ण व्यवस्था अपने हाथों पर लेने की है, जो कदापि उचित नहीं है। तीर्थपरोहितांे ने स्पष्ट किया कि इस अधिनियम के आने के बाद जो भ्रम व विवाद की स्थिति पैदा हुई उसके लिए केवल और केवल सरकार जिम्मेदार है, क्यांेकि सरकार द्वारा विधेयक लाने से पूर्व धामों से जुडे रावल, पुजारी, तीर्थपुरोहित, पंडा समाज व हकहकूकधारी समाज के साथ ही स्थानीय जनमानस से किसी प्रकार का संवाद नही किया गया और कैबनेट से पास कर विधानसभा से पारित करा लिया गया।

मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान यह भी कहा गया है कि सरकार इन तीर्थो एंव मंन्दिरों के लिए बाला जी एंव वैष्णों देवी माॅडल लेकर आई है जो शास्त्र सम्मत नही है, यह विधेयक न केवल उत्तराखंण्ड के चारोधामों के तीर्थपुरोहितों, हकहकूकधारी समाज व स्थानीय जनमानस की भावनाओं के विरूद्ध है ब्लकि कोरोडो हिन्दुओं की आस्थाओं व विश्वास पर भी आघात करता है, और भारतीय संविधान मे प्रदत धर्म संबधित मौलिक अधिकारों को भी बाधित करता हेै। इसलिए अविलम्ब देवस्थानम प्रबन्धन बोर्ड को भंग करते हुए 27नवबंर 2019 से पूर्व की स्थिति को वहाल किया जाय। तीर्थपुरोहितों ने इस आशय का ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को सौपा।

मुख्यमंत्री से भेंट करने वाले शिष्टमंडल मे अध्यक्ष कृष्ण कांन्त कोठियाल के अलावा महापंचायत के महामंत्री हरीश डिमरी, केदारसभा केदारनाथ के महामंत्री कुबेर नाथ पोस्ती, पंडा पंचायत यमनोत्री के अध्यक्ष पुरूषोत्तम उनियाल, गंगोत्री पंचायत के पूर्व अध्यक्ष संजीव सेमवाल, पुजारी मुकेश सेमवाल, महापचंायत के कोषाध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जुगडाणं व ब्रहमकपाल तीर्थपुरोहित आचार्य नरेशानन्द नौटियाल आदि शामिल थे। महापंचायत के महामंत्री हरीश डिमरी के अनुसार इस मामले मे मुख्यमंत्री का रूख बेहद सकारात्म था और उन्है उम्मीद है कि मुख्यमंत्री देवस्थानम बोर्ड पर चारोधामों की तीर्थपुरोहितो व हकहकूक समाज व स्थानीय जनमानस की भावनाओं के अनुरूप निर्णय लेगे।