सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सल्ट में स्व. जीना दंपति को दी श्रद्धाजंलि, की स्मारक बनाने की घोषणा

विधानसभा सल्ट के पूर्व विधायक स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्व. जीना दंपति को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्यों व प्रदेश के विकास में स्व. जीना का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उनके अधूरे कार्यों को राज्य सरकार पूरा करेगी। सीएम ने सल्ट क्षेत्र में जीना की स्मृति में एक स्मारक बनाने समेत क्षेत्र के विकास के लिए कई घोषणाएं कीं।

मुखयमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि स्व. जीना से सबका बहुत ही सहज और सरल रिश्ता था। उन्होंने कहा कि स्व. जीना का अपने क्षेत्र के लोगों से गहरा लगाव था। उन्होंने कहा कि उनके कहने पर इस क्षेत्र जनहित की 63 विकास योजनाओं की मैंने घोषणाएं की हैं। जिसमें से 42 पूर्ण हो चुकी हैं। बाकी भी जल्द पूरा हो जायेंगी। इस मौके पर उन्होंने राजकीय महाविद्यालय मनीला को स्व. सुरेन्द्र सिंह जीना के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही क्षेत्र में स्व. जीना का स्मारक बनाने की घोषणा की। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने मार्चुला को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के एडवेंचर मीट का आयोजन, हरडा में एडवेंचर स्पोर्ट्स सेंटर की स्थापना, रामगंगा के तट को एंगलिग हब के रूप में विकसित करने, हरडा में जिला सहकारी बैंक की स्थापना के साथ ही स्कूलों में रूपांतरण कार्यक्रम के तहत बेहतर करने की घोषणा की।

कई विधानसभा की सड़कों को सीएम ने दी वित्तीय मंजूरी

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कुछ विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय मंजूरी दी है। गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दो मोटर मार्गों के प्रथम चरण के निर्माण कार्यों के लिए 34.40 लाख की मंजूरी दी है। हरिद्वार के झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र में प्रेमनगर सरकड़ी कलेमपुर सड़क निर्माण के दूसरे चरण के कार्यों के लिए 1.52 करोड़ की स्वीकृति दी है। टिहरी जिले में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र में ज्वारना से बड़कोट मोटर मार्ग के दूसरे चरण के नवनिर्माण कार्य के लिए 2.05 करोड़ की वित्तीय सहमति दी है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मुख्यमंत्री ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी मिशन के तहत चयनित कलस्टरों में विकास मद में 11.75 करोड़ की राशि पुनर्वियोग के माध्यम से अवमुक्त करने को हरी झंडी दे दी है। धनराशि का खर्च भारत सरकार से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित किया जाएगा। अर्ध शहरी क्षेत्रों में मिशन के तहत गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासों का निर्माण और वहां विकास कार्य किये जाने हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी के खिलाफ आयुक्त करेंगे जांच
जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी दीपक बिजल्वाण के खिलाफ लगे गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा की गई प्रारंभिक जांच रिपोर्ट के आधार पर पंचायती राज अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए हैं। गढ़वाल मंडलायुक्त को इस मामले की जांच के लिए नामित किया गया है। उन्हें शीघ्र जांच कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए हैं।

नोटों की माला पहनाकर सेवानिवृत हुए जवान का हुआ स्वागत

गढ़वाल राइफल में 24 वर्ष अपनी सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त होकर आज घर लौटे जवान का स्थानीय लोगों ने पार्षद विपिन पंत के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया।

पार्षद विपिन पंत ने अपने वार्ड निवासी जवान विनोद सेमवाल को नोटों की माला पहनाई। साथ ही गाजे बाजे के साथ वार्ड में स्वागत रैली भी निकाली। पार्षद ने कहा कि एक जवान का अपनी ईमानदारी निष्ठा से 24 वर्ष की देश सेवा कर घर लौटना स्वागत योग्य है। उन्होंने जवान को सैल्यूट करते हुए कहा कि आप जैसे सैनिकों की बदौलत देश की जनता सुरक्षित है।

वही सैनिक विनोद सेमवाल ने कहा कि सेना में जाने का सपना हर युवा का होता है, आखिर देश की सेवा सबसे बड़ी जिम्मेदारी है, कहा कि उन्हें इस जिम्मेदारी से बड़ी कोई जिम्मेदारी नहीं लगती। कहां कि मुझे इस बात की खुशी वह गर्व दोनों है कि मैं देश की सेवा में 24 साल दे सका। उन्होंने कहा कि देश को आगे भी मेरी जरूरत होगी तो मैं हर समय उपलब्ध रहूंगा। इस मौके पर स्थानीय लोग थिरकते नजर आए। स्वागत रैली के दौरान पार्षद वीरेंद्र रमोला, स्थानीय नागरिक मोर सिंह, अजय उपाध्याय, अवतार सिंह नेगी, प्रेम सिंह राणा, नारद, नंद सेमवाल आदि शामिल रहे।

किसान आंदोलन की आड़ में देश विरोधी ताकतें हो रही एकजुटः भाजपा

भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसान आंदोलन के नाम पर हुई अराजकता से फिर सिद्ध हो गया है कि किसानों की आड़ में राष्ट्र विरोधी व मोदी जी के विरोधियों ने हाथ मिला लिए हैं। इस आंदोलन की आड़ में पाकिस्तान व कुछ अन्य ताकते भी भारत विरोधी अपना खेल खेल रही हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि लाल किले के घटनाक्रम पर युवक कांग्रेस उत्तराखंड द्वारा किया गया ट्वीट देश विरोधी व कांग्रेस की मानसिकता का परिचायक है। इस ट्वीट पर कार्यवाही होनी चाहिए।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ देवेंद्र भसीन ने एक बयान में कहा कि कृषि क़ानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन में कई ऐसे तत्व हैं जो किसी भी क़ीमत पर समाधान नहीं चाहते। इनमें से कुछ तत्व देश विरोधी व अलगाव वादी है जबकि कांग्रेस व वामदलों सहित कई तत्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के घोर विरोधी हैं और मोदी विरोध में वे देश विरोध तक चले जाते हैं।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में देश विरोधियों व कांग्रेस वाम दलों सहित मोदी विरोधियों ने हाथ मिला लिए हैं और उनका षड्यंत्र गणतंत्र दिवस पर देश व दुनिया के सामने आया है । इस सारे खेल में पाकिस्तान ख़ालिस्तानी व दूसरी भारत विरोधी ताकते भी पूरी तरह सक्रिय हैं। अफसोस की बात यह है कि कांग्रेस भी उनके साथ खड़ी है। साथ ही किसानों का नेतृत्व असफल भी हुआ है और षड्यंत्रकारियों के हाथों में खेल गया है ।

डॉ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर लाल किले की घटना के बाद युवक कांग्रेस उत्तराखंड द्वारा किया गया ट्वीट देश विरोधी है।यह ट्वीट कांग्रेस की मानसिकता का परिचायक है । इस ट्वीट का विरोध होने पर इसे हटा तो लिया गया लेकिन हटाने से न षड्यंत्र छुप सकता है और न मानसिकता बदल सकती है । इसके लिए कांग्रेस को देश से माफी माँगनी चाहिए । साथ ही इस पर कार्यवाही भी की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस संवेदनशील स्थिति में सभी को सावधान रहने की जरूरत है । साथ ही किसानों को भी सारी स्थिति के बारे में विचार करना चाहिए। क्योंकि अब यह साफ हो गया है कि आंदोलन की आड़ में किसानों हित नहीं कुछ और जो देश व किसानों के लिए घातक है चल रहा है। सच यह है कि कृषि कानून किसान हित में है और देश विरोधी, बिचैलिये व मोदी विरोधी किसानों का हित न चाह कर कुछ और चाहते हैं।

संगम कला ग्रुप ने डा. धीरेंद्र रांगड़ को बनाया रिजनल को-ऑर्डिनेटर

संगम कला ग्रुप के ग्लोबल अध्यक्ष वीएसके सूद ने डॉ. धीरेंद्र रांगड़ के अनुभव व कार्यकुशलता को देखते हुए उन्हें ऋषिकेश क्षेत्र से संगम कला ग्रुप का रिजनल को-ऑर्डिनेटरश् नियुक्ति किया।

देहरादून रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष सूद ने दायित्व पत्र कर साथ सुरतरंग बुक सौपते हुए डॉ. रांगड़ से निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वाहन की आशा की।

उन्होंने बताया कि 42 वर्षों से कला-संगीत के क्षेत्र में कार्य कर रहे ग्रुप की सम्पूर्ण भारतवर्ष में 90 शाखाये हैं। सोनू निगम, सुनिधि चैहान, श्रेया घोषाल आदि ने विभिन्न वर्षों में संगम कला ग्रुप के मंच पर प्रतिभाग कर अपने कैरियर की शुरुआत की।

दिग्गज फिल्म निर्माता यश चोपड़ा ने ऑस्ट्रेलिया के एक कार्यक्रम में कहा था ग्रुप ने बहुत सी प्रतिभाओं को खोजा जो आज बड़े मुकाम पर है। उदित नारायण, महेन्द्र कपूर, ए.आर.रहमान, हंसराज हंस, कुमार सनु,पंकज उदास, अनूप जलोटा, गुलाम अली आदि कलाकारों को संगम कला ग्रुप द्वारा अवार्ड फंक्शनों में सम्मानित जा चुका है।

इस अवसर पर नीना सूद, देहरादून के को-ऑर्डिनेटर जगदीश बाबल, मसूरी के को-ऑर्डिनेटर रूपचंद गुरुजी, उत्तम घोष, मनीता घोष आदि उपस्थित थे।

रायवाला में खस्ताहाल संपर्क मार्ग पर कांग्रेस ने बुलाई प्रेसवार्ता, सड़क की हालत पर विधायक को कोसा

रायवाला प्रतीतनगर में क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग पर कांग्रेस ने आज प्रेस कांफ्रेस की। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने क्षतिग्रस्त की अनदेखी का आरोप स्थानीय विधायक व सरकार पर जड़ा।

जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कई वर्षों से रायवाला व प्रतीत नगर ग्रामसभा सहित गौहरी माफी के ग्रामीणों का रोड पर चलना दूभर हो रखा है परन्तु विधायक जी के कानों मैं जूं तक नहीं रेंग रही है। यह सड़क जोकि बहुत ही महत्वपूर्ण सड़क है जिससे आमजन से लेकर आर्मी के जवानों का रोजमर्रा का मार्ग है जिसकी निविदा वर्ष 2018 में हो गई थी परन्तु आज 2021 शुरू हो गया है कई धरने व प्रदर्शन किये गये पर ना तो विधायक जी पर फर्क पड़ा न हीं विभागीय अधिकारियों पर, मजबूरन आज मुझे यहॉं के लोगों के साथ मिलकर प्रेस के माध्यम से विधायक जी व विभाग को चेताना चाहते हैं कि अगर दो फरवरी 2021 तक कार्य में तेजी नहीं लाई गई और जमें हुऐ पानी को हटाया नहीं गया तो हमें मजबूर तीन फरवरी 2021 से यहीं रोड़ पर पंलग लगाकर अनिश्चित कालीन दिन व रात का धरना देना पड़ेगा हम यहीं पर रहेंगे यहीं पर सोयेंगे और जब तक कार्य की गति व गुणवत्ता सही नहीं की गई तब तक हम यहॉं से नहीं उठेंगे, पहले हम धरना करेंगे, फिर क्रमिक अनशन और जरूरत पड़ी तो आमरण अनशन भी करेंगें परन्तु जब तक रोड का निर्माण नहीं हो जाता तब तक यहॉं से नहीं उठेंगे।

क्षेत्रीय ग्रामवासी सतीश रावत ने कहा कि लगातार पिछले कई वर्षों से ग्रामीण रोड को सही करने की माँग कर रहा हैं और जनप्रतिनिधि लगातार अनदेखा कर रहे हैं अधिकारी कहते हैं कि कार्य चल रहा है पर पिछले एक माह में 10 मीटर तक ही नाली बनी है जिसमें बेस पुराना है और नालियों के पानी से ही तराई व मसाला बनाया जा रहा है जोकि साफ दिख रहा है परन्तु नातो कोई अधिकारी साइड पर आता है नाही कोई जिम्मेदार व्यक्ति विधायक जी ने ये क्षेत्र अनाथ छोड़ रखा है परन्तु अब हम बड़ा आंदोलन करेंगे और जब तक रोड की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक यहॉं से नहीं हटेंगे।

मौके पर प्रेम सिंह नेगी, दरमियान सिंह नेगी, रविन्द्र बिज्ल्वांण, पूर्व प्रधान विरेंद्र सिंह, अंशुल त्यागी, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, आर्यन गिरी, पूर्व सैनिक हर्षमणी लसियाल, जिज्ञासा जोशी, दमयन्ती बिष्ट ,शान्ति सेमवाल, सुषमा चमोली, क्षेत्र बहादुर मल, लक्ष्मण, ललित मोहन डंगवाल, दीपक थापा, जीबी क्षेत्री, भूपेन्द्रसिंह, ममता थापा, बजरंग दल के अध्यक्ष एके सिंह, ओमप्रकाश, दीपक थापा, विश्वमोहन सिंह राणा, यशपाल सिंह पंवार, पिन्टू प्रजापति आदि मौजूद थे।

जय जवान जय किसान के साथ कांग्रेस ने निकाली तिरंगा ट्रेक्टर यात्रा

केन्द्र सरकार द्वारा किसानों पर थोपे गये काले कानून के विरोध में व किसान आंदोलन के समर्थन में ऋषिकेश नगर में तिरंगा ट्रेक्टर यात्रा का आयोजन किस गया। जिसमें भारत माता की जय, जय जवान जय किसान व वादे मातरम के नारों के जयघोष के साथ इन्द्रमणी बडोनी चैक से शहर के मुख्य मार्गों से होते हुऐ परशुराम चैक पर समाप्त हुआ।

यात्रा का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कड़कड़ाती सर्दी में दो महीने से अधिक हो गये किसानों को दिल्ली सीमा पर आंदोलन करते हुआ। परन्तु केन्द्र सरकार चुप्पी साधे बैठी है और आज इसी परिपेक्ष में दिल्ली में ट्रेक्टर मार्च निकाला जा रहा है हम उनको समर्थन देने दिल्ली नहीं पहुँचे सके इसलिये हमने आज किसानों के समर्थन में यह तिरंगा मार्च निकालने का काम किया है साथ ही सरकार को बताने का काम किया है कि वह किसानों को कमजोर ना समझे किसानों के समर्थक हर गली हर मुहल्ले व हर शहर गाँव में हैं जो हर वक्त किसानों के साथ खड़े हैं ।

दीपक जाटव ने कहा कि वह किसान जो हर व्यक्ति के पेट भरने का काम करता है आज उसे मजबूर होकर सडकों पर बैठना पड़ रहा है परन्तु ये केन्द्र सरकार के अड़ियल रवैये से कोई समाधान नहीं निकल रहा है, हम सभी किसानों को समर्थन करते हैं इसलिये आज शांति मार्च के रूप में तिरंगा ट्रेक्टर रैली का आयोजन किया गया।

मार्च में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पार्षद मनीष शर्मा, विवेक तिवाड़ी, पार्षद देवेन्द्र प्रजापति, अजय धीमान, ब्लॉक कांग्रेस रायवाला अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, आशा सिंह चैहान, ब्लॉक महिला कांग्रेस रायवाला अध्यक्ष अंशुल त्यागी, जिला महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष दीपा चमोली, जिला महिला कांग्रेस महामंत्री अलका क्षेत्री, पूर्व सभासद रजनीश सेठी, अजय मनमीत, गौरव राणा, गौरव यादव, जितेन्द्र त्यागी, एकान्त गोयल, राजू गुप्ता, इमरान सैफी, रमेश गौंड, वीर बहादुर राजभर, वेद प्रकाश शर्मा, यश अरोड़ा, ललित सक्सेना, मनोज त्यागी, हिमांशु जाटव, राहुल पाण्डेय, आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

गणतंत्र दिवस पर कांग्रेस ने किया विभिन्न लोगों को सम्मानित

कांग्रेस जनसहायता कार्यालय में गणतन्त्र दिवस पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता कान्ता प्रसाद कण्डवाल द्वारा झण्डा रोहण किया गया कार्यक्रम में द्विवंगत वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. हरीश चमोली की पत्नी कांग्रेस नेत्री दीपा चमोली को प्रशस्ति पत्र व सेवादल के वरिष्ठ नेता व कोरोना काल में समाज सेवा करने वाले कांग्रेस नेता गोकुल रमोला को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। साथ ही चित्रकारी में लंदन गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में अपना नाम दर्ज करवाने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हम सभी को प्रण लेना चाहिये कि हमें हमेशा देश की हितों की रक्षा करने के लिये आगे रहना होगा।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, गोकुल रमोला, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, विनोद चैहान, सोहनलाल, धर्मराज सिंह पुंडीर, राजपाल पोखरियाल, मोहन सिंह रावत, रामस्वरूप राणा कोटी, जितेंद्र सिंह, राजकुमार, खलदा, प्रेम प्रकाश गौड़, अमित प्रकाश, राममूर्ति, विजय पाल सिंह, रायसिंह गॉड, नरेश गुप्ता, गीता सोदी, आनंद लखेरा, के.पी. कंडवाल, हर्ष शर्मा, जय सिंह रावत, मनोज गुसाईं, विशाल सजवान, अर्जुन ,मनोज त्यागी, राजेश शाह,पंकज भंडारी, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, भगवती प्रसाद, विजय पाल सिंह रावत, धर्मेंद्र गुलियाल, आशा सिंह चैहान, प्रकाश पांडे, नीरज चैहान, यशपाल सिंह पवार, रविंद्र, सतीश रावत, सुंदर, बलखंडी सिंह, कुशाल सजवान, पिंटू प्रजापति, वीरेंद्र सिंह, भीम, शुभम, हिमांशु जाटव, गौरव राणा, नीरज कुमार, ओम सिंह पवार, हरिओम नौटियाल, जितेन्द्र त्यागी, रमेश रांगड, जय नेगी आदि शामिल थे।

फ्लैग आफ कर सीएम ने राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर श्रुति रावत को दिया डेढ़ लाख का चेक

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास में प्रथम महिला ट्रांस हिमालय साईक्लिंग अभियान के लिए उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाली श्रुति रावत एवं बिहार राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व कर रही सबिता मेहतो को शुभकामनांए दी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में इस अभियान का फ्लैग ऑफ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इस अभियान के लिए श्रुति रावत को डेढ़ लाख रूपये का चेक भी प्रदान किया।

05 हजार किमी. का यह साईक्लिंग अभियान लगभग 80 दिन तक चलेगा। उत्तराखण्ड एवं बिहार की ये बेटियां इस अभियान के माध्यम से ‘‘अखण्ड हिमालय, स्वच्छ हिमालय, कर्तव्य गंगा व महिला सुरक्षा’’ का संदेश देंगी। ट्रांस हिमालय साईक्लिंग अभियान की शुरूआत 02 फरवरी 2021 को बाघा बॉर्डर से शुरू होगी। इसके बाद पंजाब, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड, नेपाल, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम एवं नेपाल होते हुए अरूणांचल प्रदेश के टीजू में अपनी यात्रा पूर्ण करेंगे। इस अवसर पर पर्वतारोही अवधेश भट्ट भी उपस्थित थे।

शान के साथ मेयर अनिता ने लहराया तिरंगा

नगर निगम ऋषिकेश में भी 72वां गणतंत्र दिवस समारोह देशभक्ति के जज्बे के साथ मनाया गया। मेयर अनिता ने शान के साथ तिरंगा फहराया। मौके पर राष्ट्र प्रेम-एकता-अखंडता बरकरार रखने का संकल्प भी लिया। सभी सरकारी, गैर-सरकारी दफ्तरों, प्रतिष्ठानों, स्कूलों, सामाजिक-व्यापारिक संगठनों, क्लबों व अन्य संस्थाओं की ओर से गणतंत्र दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की खूब धूम भी मची रही। मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले निगम कर्मचारियों का सम्मान भी हुआ।

मेयर अनिता ने राष्ट्रीय ध्वज को नमन करते हुए परेड की सलामी ली। कार्यक्रम में सांस्कृतिक विभाग की टीम ने देशभक्ति पर आधारित अपनी नृत्य कला का मनोहारी प्रदर्शन किया। आज सुबह साढे नौ बजे ’नगर निगम प्रांगण में मेयर अनिता ने ’ध्वजारोहण’ किया। इससे पूर्व उन्होंने निगम के स्वर्णजयंती सभागार’ के समीप स्थित ’शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण’ कर आजादी के महानायक को अपने श्रद्वा सुमन अर्पित किए।

शहरवासियों को ’गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए मेयर ममगाई ने कहा’ कि आज के दिन ही हमारा गौरवशाली संविधान अस्तित्व में आया। संविधान ने हमें मौलिक अधिकार देने के साथ ही कर्तव्य भी निर्धारित किए हैं। ये हमारी जिम्मेदारी हैं कि हम केवल अधिकारों की बात न कर अपनी क्षमता और योग्यता के मुताबिक राष्ट्र निर्माण और समाज की उन्नति के लिए कर्तव्यों का गंभीरता से निर्वहन करें।

इस मौके पर शहर के विकास के लिए किए जा रहे विकास कार्यों सहित विभिन्न योजनाओं की भी उन्होंने जानकारी दी। नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल के संचालन में चले कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, मदन मोहन शर्मा, कमला गुनसोला, लता तिवाड़ी, कमलेश जैन, विजय बडोनी, विजेंद्र मोघा, राकेश सिंह मिया, मनीष शर्मा, विपिन पंत, बीरेंद्र रमोला, प्रदीप कोहली, राजू नरसिम्हा, राजू बिष्ट, अनीता रैना, लक्ष्मी रावत, राजेश दिवाकर, रीना शर्मा, विजयलक्ष्मी शर्मा, शकुंतला शर्मा, गुरविंदर सिंह, संजीव चैहान, डीपी रतूडी, प्रदीप धस्माना, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, पवन शर्मा, रोमा सेहगल, प्रमिला, ममता नेगी, पूनम अरोड़ा, राहुल शर्मा, रामकिशन अग्रवाल, सुनीता नौटियाल, अनामिका अग्रवाल, राजीव राणा, सुजीत यादव, राजीव गुप्ता, रणवीर सिंह, राजेश गौतम, नवीन नौटियाल, राकेश पाल, गौरव केन्थुला, चंदन सिंह पवार, नीरजा गोयल आदि मौजूद रहे।