चोरी की बोलेरो और एक बाइक बरामद

रूद्रपुर।
एसएसपी सेंथिल अबुदई ने खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गंगापुर रोड पर दक्ष चौराहा के समीप पहुंची जहां कुछ देर पश्चात बुलेरो व बाइक सवार संदिग्ध् लोग आते दिखाई दिए जिस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वाहनों में सवार तीन लोगों को दबोच लिया। पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम पता ट्रांजिट कैंप व मूल मुबारकपुर थाना कैमरी रामपुर निवासी प्रवेश पुत्रा अशोक गंगवार, ग्राम घिरिया सालेपुर थाना पटवई जिला रामपुर निवासी दिनेश कुमार उर्पफ अनुज पुत्रा स्व.लीलाधर व भूतबंगला वार्ड 6 निवासी इंद्रजीत सिंह पुत्रा राधेश्याम बताया। पुलिस ने उनके पास से बुलेरो मैक्सी ट्रक संख्या यूक-06सीए/7492 बरामद की जो सुभाष कालोनी निवासी सतपाल सिंह पुत्रा रामपाल सिंह की थी जिसे गत 3अक्टूबर को रम्पुरा से चोरी किया गया था। उनके पास से एक बाइक भी बरामद की गयी। पकड़े गये वाहन चोरों की तलाशी लेने पर उनके पास 315 बोर का एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि बरामद बाइक दिल्ली से चोरी की गयी है। उन्होंने बताया कि पकड़े गये प्रवेश गंगवार का आपराध्कि इतिहास है और वह गैंग लीडर है जिसके खिलापफ रूद्रपुर व थाना नबाबगंज जिला बरेली में भी मामले दर्ज हैं। वहीं दिनेश वाहन चोर कुलदीप सिंह का साथी है जिसे रामपुर पुलिस को तलाश है। वह पूर्व में भी बाइक चोरी कर बेच चुका है। वहीं इंद्रजीत सिंह भी कई बार वाहन चोरी के मामले में रम्पुरा पुलिस की गिरफ्रत में आ चुका है।

102

एसएसपी ने बताया कि प्रवेश कक्षा 10 फेल है और किराने की दुकान चलाता है। कई बार सिडकुल की चोरियों में संदिग्ध् रह चुका है और घर से बेदखल है। रामपुर का रहने वाला दिनेश 14वर्षों से रूद्रपुर में रह रहा है और पहाड़ों में दवा सप्लाई करता था। घाटा होने के कारण चोरी करने लगा। इंद्रजीत अच्छे परिवार से ताल्लुक रखता है और उसके ट्रक सिडकुल चलते हैं। गलत संगत में पड़ने से वह चोरी करने लगा।
पकड़ने वाली टीम में ट्रांजिट कैंप थाना इंचार्ज सुशील कुमार, रम्पुरा चौकी प्रभारी प्रकाश दानू, एसआई भुवन चंद आर्या,कां. भुवन पांडे, प्रवीण गोस्वामी, अमित कुमार, जगदीश दुग्ताल, अब्दुल मलिक, संजय कुमार शामिल थे। एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रूपए इनाम देने की भी घोषणा की।

किराये पर कमरे के बहाने बुजुर्ग को बेहोश कर लूटा

ऋषिकेश।
पुलिस के अनुसार श्यामपुर में जगदीश चंद्र (67) का घर है। वह ट्रेजरी में लेखा अधिकारी के पद से रिटायर हुए हैं। वह अपने बेटे और बहू के साथ श्यामपुर में रहते हैं। शुक्रवार सुबह उनका बेटा नौकरी पर चला गया। दोपहर के समय उनकी बहू बच्चे को लेने स्कूल चली गईं। बहू जब घर पहुंची तो देखा कि ससुर बेसुध हालत में फर्श पर पड़े थे। यह देखकर वह घबरा गईं और उन्होंने तुरंत अपने पति मुकुल को फोन किया। इस बीच आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मुकुल घर पहुंचे और उन्होंने तुरंत पिता को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस को मुकुल ने बताया कि उनके पिता के पास से सोने की चेन और दो अंगूठियां थीं, जो गायब हैं।

105

शाम को होश आने पर बुजुर्ग ने आपबीती बयां की। बताया कि दोपहर के समय वह घर में अकेले थे। इस बीच एक युवक पहुंचा। उसने किराये पर कमरा लेने की बात कही। युवक ने खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताया। कहा कि उसका दोस्त बैंक में काम करता है, उसे कमरे की जरूरत है। घर में कमरा खाली न होने के बावजूद भी बुजुर्ग जगदीश चंद्र युवक की बातों में आ गए। उन्होंने खुद चाय बनाई। युवक को परोसने के साथ खुद भी चाय पीने लगे। चाय पीने के बाद उन्हें बेहोशी छाने लगी। कहा कि उसके बाद उन्हें अस्पताल में होश आया। कोतवाल वीसी गोसाईं ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। बुजुर्ग का उपचार चल रहा है। उधर, सीओ चक्रधर अंथवाल ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। कहा कि अनजान व्यक्ति को घर में आने न दें।

दुराचार के प्रयास के मामले में एक गिफतार

डोईवाला।
डोईवाला की केशवपुरी बस्ती में एक मामले में महिला की तहरीर पर पुलिस ने स्थानीय निवासी भगवती पुत्र चिरंजीलाल को एक नाबालिक लडकी से दुराचार के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी तहरीर में महिला ने लिखा है कि भगवती उनके मकान मालिक का भाई है और 2 अक्टूबर की रात्रि बस्ती में ही उसकी नाबालिक बेटी से जिद की कि उसे जागरण में जाना है। उसी दौरान भगवती उसे अपनी मोटर साइकिल पर बैठाकर जागरण में ले गया। जब वह वापस घर आयी तो सहमी थी पूछने पर पीडित 13 वर्षीय लडकी ने बताया कि उसके साथ दुराचार किया गया है। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पीडित बालिका की मां की तहरीर पर आरोपी भगवती को गिरफतार जेल भेज दिया है।

108

वहीं दूसरे मामले में केशवपुरी निवासी एक अन्य महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी 12 वर्षीय नाबालिक बेटी शौच के लिये गयी थी। उसी दौरान केशवपुरी निवासी निजामू ने उसे पकड़कर उसकी बेटी के साथ दुराचार किया। उसकी बेटी ने घर पहुंचकर उसके साथ हुई घटना को बयां किया। लेकिन इसी दौरान निजामू मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को पकडने के प्रयास शुरू कर दिये हैं। पुलिस अभी तक आरोपी का पता व उसके मां बाप की भी शिनाख्त नही कर पाई है। वहीं दूसरी ओर कोतवाली प्रभारी विक्रम सिंह रावत ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी को पकडकर जेल भेजा दिया जायेगा।

चोरों ने लाखों की एलईडी व पंखे उड़ाए

ऋषिकेश।
लक्ष्मणझूला मार्ग पर देर रात चोरों ने इलैक्ट्रोनिक्स की दुकान पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान से लाखों की एलईडी व पंखे ले उड़े। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नीरज सहरावत निवासी गंगानगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि लक्ष्मणझूला मार्ग चौदहबीघा चुंगी के समीप उसकी इलैक्ट्रानिक्स की दुकान है। रविवार की रात वह रोज की तरह का दुकान को बंद करके चले गये।

114

सोमवार सुबह करीब 4 बजे दुकान के पास रहने वाले एक युवक शहजाद का फोन आया कि उनके दुकान का शटर आधा खुला हुआ है। सूचना पर व्यापारी दुकान की ओर गया तो शटर आधा खुला मिला। शटर को खोलने के बाद जैसे ही उसने दुकान में प्रवेश किया उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि दुकान में रखा सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है। जबकि दुकान से 12 एलईडी व चार सिलिंग फैन गायब हैं। जिनकी कीमत दो से ढाई लाख तक आंकी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर लिया। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सीओ चक्रधर अंथवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

एसपी देहात भी रखेगी शहर पर नजर

सीसीटीवी कैमरे कनेक्ट होंगे एसपी रूरल के मोबाइल से

ऋषिकेश।
अब क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे एसपी देहात के मोबाईल से कनेक्ट होंगे। जिससे पुलिस व अपराधिक तत्वों पर निगरानी रखने में आसानी मिल सकेगी। यही नहीं नये तरीके से नगर की यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में भी सहयोग मिलेगा।
नगर में लगे सीसीटीव कैमरे अब एसपी देहात के मोबाईल फोन से जुड़ने जा रहे हैं। जल्द ही सभी सीसीटीवी कैमरे एसपी के मोबाईल से कनेक्ट होंगे। इससे पुलिस अधिकारियों, ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों, अपराधिक तत्वों, ट्रैफिक व्यवस्था और तमाम ऐसी गतिविधियां की मॉनिटरिंग हो सकेगी।

113

एसपी देहात स्वेता चौबे का कहना है कि शहर के सीसीटीवी कैमरे मोबाइल से जुड़ने के बाद मॉनिटरिंग में आसानी हो जायेगी। इसके लिए ऐजेंसी से संपर्क किया जा रहा है। जिसका परिणाम दो चार दिन में मिल जाएगा। एजेंसी का कहना है कि यह प्लान सब इंन्टरनेटिंग पर आधारित है। बहरहाल इस मुहिम को धरातल पर लाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

वन्यजीव अधिनियम के तहत तीन साल का कारावास

अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सुनाया गया फैसला

ऋषिकेश।
वन्यजीव अधिनियम के तहत एक आरोपी को तीन साल का कारावास एवं 40 हजार रूपए का अर्थदंड दिया गया है। यह फैसला अपर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट रजनी शुक्ला की अदालत में सुनाया गया। आरोपी हरिद्वार बाईपास पर गुलदार की खाल की तस्करी के दौरान पकड़ा गया था।
मामला अपर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट रजनी शुक्ला की अदालत में विचाराधीन चल रहा था। सोमवार को मामले में फैसला सुना दिया गया। मामला 22 फरवरी 2016 का है। कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की एक व्यक्ति गुलदार की खाल को किसी नेपाल के युवक को बेचने नटराज चौक के पास खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हरिद्वार बाईपास मार्ग के पास संदिग्ध अवस्था में खड़े एक युवक को दबोच लिया। जिसे थाने ले आए। युवक के पास एक बैग मिला। तलाशी लिए जाने पर बैग से गुलदार की खाल बरामद कर ली गई। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान टिकेंद्र ऊर्फ टिक्का पुत्र जगत सिंह निवासी क्यूंठा, थाना मायापुर जिला चमोली बताई। आरोपी नटराज चौक के पास नेपाल के एक युवक को खाल बेचने वाला था। पुलिस ने आरोपी को 51 वन्यजीव अधीनियम के तहत गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। तब से लेकर यह मामला अपर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट रजनी शुक्ला की अदालत में विचाराधीन चलता रहा।

110

सोमवार को न्यायालय ने फैसला सुनाया। आरोपी को तीन साल का कारावास एवं 40 हजार का अर्थदंड दिया गया। अर्थदंड न देने पर एक माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

पुलिस ने पकड़ी 34 पेटी अंग्रेजी शराब

दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ऋषिकेश।
पुलिस के अनुसार गुरूवार की सुबह एक लोडर वाहन खैरीखुर्द के समीप संदिग्ध हालातों में आ रहा था। पुलिस ने वाहन को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने वाहन तेजी से भगा दिया। लेकिन पुलिस ने कुछ ही दूरी पर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी लिए जाने पर लोडर से 34 पेटी अंग्रेजी शराब की बरामद की गई। थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान रमेश राणा निवासी भल्लाफर्मा श्यामपुर व श्रीपाल निवासी श्यामपुर के रूप में कराई है। जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि वाहन को सीज कर लिया गया है।

105

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

वाहन चालक मौके से फरार
रायवाला। अज्ञात वाहन की टक्कर से रायवाला मिडवे के समीप एक युवक की मौत हो गई। जबकि वाहन चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।
पुलिस के अनुसार जसवंत सिंह (24) पुत्र कुवंर सिंह निवासी बरसोनी, घसयान, हाथरस उत्तरप्रदेश। गुरूवार की शाम रायवाला मिडवे के पास सड़क किनारे पैदल चल रहा था। इस बीच पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे घायल अवस्था में सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रायवाला थाना प्रभारी प्रदीप चौहान ने बताया कि शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। बहरहाल आरोपी चालक की धरपकड़ को लेकर दबिश दी जा रही है। बताया कि युवक के पर्स में मिले आईडीकार्ड के आधार ऐरा कंपनी के रायवाला कार्यालय में काम करता था। युवक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

103

पांच किलो गांजे के साथ युवक गिरफ्तार

रायवाला।
स्पेशल टास्क फोर्स ने बिहार के एक युवक को पांच किलोग्राम गांजे के साथ पकड़ा है। युवक देहरादून के विभिन्न जगहों पर गांजे की सप्लाई बिहार के मुजफ्फरपुर से लाकर करता था।
एसटीएफ देहरादून को बहुत दिनों से नशे के सामान सप्लाई करने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार की देररात एसटीएफ ने गोपनीय सूचना पर मोतीचूर रेलवे फाटक के पास चेकिंग शुरू कर दी। तभी एसटीएफ को एक संदिग्ध युवक हरिद्वार की ओर से आता दिखा। जिसे रोककर बैग चेक किया गया तो उसमें गांजा निकला। टीम युवक को रायवाला थाने ले आई।

106

पूछताछ में युवक ने अपना नाम देव नारायण पुत्र शंकर साहनी निवासी ग्राम टीसीडी कांसी सिमडी थाना बसवाड़ा जिला दरभंगा बिहार हाल निवासी बिन्दाल बस्ती, कोतवाली देहरादून बताया। युवक के पास मिले गांजे का वजन किया गया तो चार किलो 890 ग्राम वजन था। एसटीएफ के इंचार्ज एनके भट्ट ने बताया कि युवक बिहार के मुजफ्फरपुर से गांजा लाकर देहरादून में सप्लाई करता था। टीम में एसआई आशुतोर्ष ंसह, देवेन्द्र भारती, अनूप भाटी, संजय कुमार, विरेन्द्र नौटियाल, दीपक चंदोला मौजूद थे।

बीमारी से विदेशी महिला की मौत

ऋषिकेश।
पुलिस के अनुसार बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे तपोवन के एक होटल में ठहरी यूएसए निवासी एने कटरीन दरो 65 जो कि पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थी की अचानक तबियत खराब होने पर 108 सेवा से सरकारी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला के पहले ही मौत हो जाने की बात कहीं। दारोगा मनवर सिंह नेगी ने कहा कि मृतक का भाई जो कि जर्मन में रहते है, उनको घटना की सूचना दे दी गई। बताया कि बुजुर्ग विदेशी महिला का ऋषिनगरी से काफी लगाव है वह अक्सर यहां आती रहती थी। उन्होंने होटल के स्टॉफ से मौत के बाद हिन्दू रीति रिवाज से गंगा किनारे दाह संस्कार कराने की बात कहीं थी। महिला आध्यात्मिक थी और गंगा किनारे घंटों समय व्यतीत करती थी।