नगर निगम ऋषिकेश में राज्य वित्त आयोग की धनराशि बढ़ाने को मेयर ने दिया ज्ञापन

नगर निगम क्षेत्रांतर्गत छोटे भवनों को कर मुक्त कराकर आम आदमी को राहत दिलाने के लिए मेयर ने अपने स्तर से प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसी क्रम में मेयर ने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत से मुलाकात कर उन्हें इस बाबत एक ज्ञापन सौंपा। इसके अलावा शहर के विकास में धन की कमी आड़े ना आए इसके लिए मेयर द्वारा नगर विकास मंत्री से राज्य वित्त आयोग से निगम की वित्तीय धनराशि बढ़ाने की मांग भी की।

मेयर अनिता ममगाई शहरी विकास मंत्री द्वारा देहरादून के नगर निगम सभागार में मेयरों के लिए आहूत बैठक में सम्मिलित हुई। जहां निगमों में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को दिए आदेश के लिए नगर विकास मंत्री का तमाम मेयरों सहित ऋषिकेश मेयर द्वारा आभार जताया गया। इससे पूर्व मेयर ने नगर विकास मंत्री से मुलाकात कर उन्हें अवगत कराया कि कोरोनाकाल की वजह से मध्यम वर्गीय लोगों को भवन कर देने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जिसको देखते हुए 1000 स्क्वायर फीट से कम वाले भवनों को कर मुक्त किया जाना चाहिए। जिस पर नगर विकास मंत्री द्वारा नियम अनुसार उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

इस दौरान ऋषिकेश नगर निगम की वित्तीय सेहत को सुधारने के लिए मेयर द्वारा राज्य वित्त आयोग से निगम के फंड को बढ़ाने की मांग भी की गई। इस पर भी नगर विकास मंत्री द्वारा जल्द ही ठोस कार्रवाई का आश्वासन मेयर को दिया गया।

ऋषिकेश कांग्रेस में शामिल हुए दो दर्जन से अधिक युवा

ग्रामसभा छिद्दरवाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने दो दर्जन से अधिक युवाओं को जिलाध्यक्ष परवादून गौरव चैधरी के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कराई।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज प्रदेश सहित पूरे देश में आम जन मानस महंगाई और आर्थिक मंदी से तंग आ चुका है वहीं दूसरी ओर युवा वर्ग बेरोजगारी से बहुत परेशान है। जहां एक ओर चुनाव से पूर्व केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार रोजगार देने की बात करती थी परन्तु आज हालत ये है कि रोजगार देना तो दूर रोजगार छीनने की काम कर रही है। भाजपा सरकार के इस रवैये से आज युवा वर्ग परेशान होकर कांग्रेस में अपना भविष्य तलाश रहा है इसलिये बड़ी संख्या में लगातार युवा वर्ग व वरिष्ठ जन कांग्रेस से जुड़ने का काम कर रहा है।

युवा नेता मनोज बिष्ट ने कहा कि मेरा परिवार पीढ़ियों से कांग्रेस से जुड़ा है और आज मुझे भी कांग्रेस परिवार से जुड़कर काम करने का मौका मिला है मैं हर मोर्चे पर संगठन के साथ अपने युवा साथियों के साथ खड़ा रहूँगा।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, जिला महासचिव गोकुल रमोला, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा अंशुल त्यागी, संतोषी शर्मा, आरती माझी, प्रीतिशर्मा, चन्दा कश्यप, जितेन्द्र त्यागी, अमन पोखरियाल, कुंवर सिंह गुसाई, राकेश कंडियाल, कमल रावत, दीपक रावत, धीरज थापा, केके थापा, प्रवीन बिष्ट, मनमोहन डोबलियाल, देव पोखरियाल, कपिल जोशी, हिमांशु जाटव आदि मौजूद थे।

सदस्यता लेने वाले लक्ष्मण कश्यप, मोहित पंवार, बिट्टू प्रसाद, सागर थापा, फिरोज, सुखदीप सिंह, कृष्णा बगियाल, दीपक कश्यप, सूरज कश्यप, महिम मल्ल, शोभित रावत, सुनील तयाल, शुभम बिष्ट, सचिन पुरवाल, साहिल आदि शामिल रहे।

विस अध्यक्ष की चार सालों की उपलब्धियों को लेकर हुआ कार्यक्रम, सीएम ने की शिरकत


भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस एवं विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रेम चंद अग्रवाल के सफलतम 4 साल पूर्ण होने पर रायवाला के पाम्स रिसोर्ट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्यतिथि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, सांसद एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, कैबिनेट मंत्री बंसीधर भगत ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने पहाड़ पारंपरिक वेशभूषा में पुष्पा वर्षा कर अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर जोनसार से पहुँचे कलाकारों ने ढोल नगाड़ों के संग मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में 10 हजार से अधिक लोग ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहुँचने से पूर्व मुख्यातिथियों को कार्यकर्ताओं के द्वारा बाइक रैली से कार्यक्रम स्थल तक लाया गया।इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों को भराड़ीसेंण विधानसभा भवन का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। वहीं सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित महानुभावों ने विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रेम चंद्र अग्रवाल के चार साल के कार्यकाल पूर्ण होने पर शुभकामनाएँ दी। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि 04 साल से विधानसभा अध्यक्ष के रूप में प्रेमचंद अग्रवाल का कुशल नेतृत्व राज्य को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप प्रदेश के विकास के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है।

राज्य के समग्र विकास के लिए चार सालों में हुए अनेक कार्यः स्पीकर
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए इन चार सालों में अनेक कार्य किए गए हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क एवं अन्य मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया गया। समाज के हर वर्ग को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिले, इसके लिए अनेक प्रयास किए गए हैं।

इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष ने ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं माँगो को लेकर माँग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। मुख्यमंत्री ने अपने भाषण के दौरान कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा दिये गए माँग पत्र में सभी विषयों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर शीघ्र अतिशीघ्र गति से कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है भारत विश्व गुरु की राह पर अग्रसर है उन्होंने कहा है कि देश के आज अनेक राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और प्रत्येक प्रांत की सरकार का उद्देश्य देश को विश्व गुरु पद पर आसीन करना है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दी। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि सरकार द्वारा संचालित जनउपयोगी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाना चाहिए।

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा है कि कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश रावत, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चैधरी, मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, जिला पंचायत सदस्य रीना रागड, पार्षद शिव कुमार गौतम, सुमित पवार, सुंदरी कंडवाल, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष समा पवार, उषा जोशी, शारदा सिंह, सतपाल सैनी, रजनी बिष्ट, सुंदरी कंडवाल, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना, प्रिंस रावत, राजेश, विजय जुगलान, कमल कुमार, लक्ष्मी गुरुग, अभिनव वशिष्ट, अरुण वशिष्ठ, आशीष वशिष्ठ, रवि शर्मा, पार्षद विकास तेवतिया, तनु तेवतिया, चेतन चैहान, पार्षद चेतन चैहान, पार्षद जयेस राणा, पार्षद अनीता प्रधान, सुभाष बाल्मीकि, रविंद्र राणा पार्षद, विरेंद्र रमोला, सोनू प्रभाकर, राजेश, दिवाकर, सीमा रानी आदि उपस्थित थे।

कांग्रेस ने स्थानीय विधायक व प्रदेश सरकार का फूंका पुतला

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्यामपुर की मासिक बैठक के पश्चात जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव चैधरी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार व क्षेत्रीय विधायक का पुतला दहन किया।

जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी ने कहा कि सरकार हर स्तर पर फेल हो रही है चाहे वो रोजगार का मुद्दा हो चाहे महंगाई का परन्तु सरकार को इन सब की चिंता ना होकर केवल झूठी उपलब्धियों का बखान कर जश्न मनाने का काम कर रही है ऐसे में पता चलता है कि सरकार आम जन प्रति कितनी संजीदा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि जहां एक ओर कोरोना का प्रकोप का भय सरकार दिखा रही है वहीं दूसरी ओर सरकार में बैठे नुमाइंदे आज क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष के चार साल की नाकाम उपलब्धियों के जश्न में भीड़ जुटा कर पार्टी करने में जुटे हैं, जबकि पिछले चैदह सालों से ऋषिकेश क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ता जा रहा है परन्तु विधानसभा अध्यक्ष को झूठा जश्न मनाने में शर्म नहीं आ रही है।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, डा. केएस राणा, राजपाल खरोला, विजयपाल रावत, जय सिंह रावत, कृपाल सिंह सरोज, गोकुल रमोला, अंशुल त्यागी, सविता शर्मा, सुनीता रावत, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, रामस्वरूप रणाकोटी, स्कोप सिंह पुण्डीर, भगवती चमोली, देनी प्रसाद व्यास, कुलवन्त सिंह, सतीश रावत, राजेन्द्र गैरोला, कृष्णा खत्री, रमा चैहान, देवेन्द्र रावत, प्रदीप चन्द्रा, सुभाष जखमोला, देव पोखरियाल आदि मौजूद थे।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता अभियान में मरीजों और तीमारदारों को मिली जानकारी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में बीती एक अप्रैल से मनाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत नुक्कड़ नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से आईपीडी में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। बताया गया कि अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखकर ही हम स्वस्थ समाज की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं।

स्वच्छता पखवाडे के तहत संस्थान में आयोजित दैनिक जन-जागरुकता कार्यक्रमों के तहत अस्पताल में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को स्वच्छता के प्रति जागरुक किया गया। एम्स निदेशक प्रो. रवि कांत की देखरेख में नर्सिंग विभाग की ओर से गायनोकोलॉजी वार्ड में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों को स्वच्छता से संबंधित विभिन्न जानकारियां दी गई।
नर्सिंग विभाग की टीम ने इस दौरान ’एक कदम स्वच्छता की ओर’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन कर मरीजों और उनके तीमारदारों को साफ-सफाई से होने वाले लाभ को लेकर जागरुक किया। बताया गया कि गंदगी से ही कई बीमारियों का जन्म होता है। लिहाजा हम अपने और अपने आस-पास के वातावरण को जितना स्वच्छ रखेंगे उतना ही हम और हमारा समाज स्वस्थ रहेगा। इस दौरान टीम ने मरीजों को यह भी समझाया कि कोविड19 से बचाव के लिए हमें बार-बार हाथ धोने और सेनिटाइजर का उपयोग करना बेहद जरूरी है। इसके साथ ही एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाए रखने और मास्क का सही ढंग से इस्तेमाल को लेकर भी उन्हें जागरुक किया गया।

नर्सिंग स्टाफ ने नुक्कड़ नाटक द्वारा हाथों को सही ढंग से धोने की विधि भी बताई, बताया गया कि खुले मे शौच करने से बीमारियों को बढ़ावा मिलता है, इसलिए सभी लोगों को शौच के लिए अनिवार्यरूप से शौचालयों का इस्तेमाल करना चाहिए। इस दौरान टीम ने स्वास्थ्य चर्चा के माध्यम से भी रोगियों को स्वच्छता के प्रति विभिन्न लाभप्रद जानकारियां भी दीं।

कार्यक्रम में नर्सिंग सुपरिटेंडेंट मनीष शर्मा, असिस्टेंट नर्सिंग सुपरिटेंडेंट वंदना, जीनो जैकब, अज्जो उन्नीकृष्णन, प्रियंका आदि मौजूद थे।

संविधान निर्माता डॉ अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता सदैव रहेगी कायमः मेयर

संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की संगमरमर की भव्य प्रतिमा का अनावरण आज हो गया। मेयर ने मूर्ति शुद्धीकरण के लिए हवन संपन्न कराकर मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम संपन्न कराया गया।

मेयर अनिता ममगाई ने अंबेडकर चैक स्थित अंबेडकर चैक पर बाबा साहेब की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर के बताए गए मार्ग पर चलने से ही समाज का विकास सम्भव है। बाबा साहेब समाज के सच्चे मार्गदर्शक थे। बाबा साहब के लिखे संविधान पर पूरा देश चल रहा है। उन्होंने शिक्षा पर जोर देते हुए लोंगों को अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बाबा साहेब के बताए बातों को याद दिलाया एवं कहा कि अधिकार के लिए शिक्षित बनो, संगठित बनो एवं संघर्ष करो।

मेयर ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्ष नगर निगम की ओर से देश के संविधान रचियता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि स्वरूप अंबेडकर चैक का जीर्णोद्धार कराकर उनकी फाइबर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विगत 12 अगस्त को कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा उनकी प्रतिमा से संविधान की पुस्तक चोरी कर दी गई जिसके बाद बाबासाहेब के अनुयायियों द्वारा फाइबर की मूर्ति के बजाय संगमरमर की मूर्ति स्थापित करने की मांग की गई थी जिसे पूर्ण करते हुए आज बाबा साहेब की भव्य संगमरमर की मूर्ति स्थापित कर दी गई है। इस अवसर पर पार्षद कमलेश जैन, लक्ष्मी रावत, कमला गुनसोला, विजय बडोनी, बिजेंद्र मोगा, मनीष बनवाल, अनीता प्रधान, अजीत गोल्डी, गुरविंदर सिंह गुरी, भगवान सिंह पवार, प्रमोद शर्मा, राजू नरसिंभा, पार्षद बिरेंद्र रमोला, राधा रमोला, पंकज शर्मा, राजपाल ठाकुर, रोमा सहगल, यशवंत रावत, प्रिया ढकाल, अक्षय खेरवाल, प्रशांत कुमार, डीपी रतूड़ी, राजेश कोठियाल, राजाराम, चुन्नू लाल गुप्ता, राजेश खंडवाल, रेखा सजवान, गौरव कैंथोला, दीपाक जाटव, राजू शर्मा, जॉनी लांबा, प्रिंस गुप्ता, रूपेश गुप्ता, सुभाष जायसवाल, हेमलता चैहान, गोपाल रावत, चरणजीत काजू, बीएन तिवारी आदि मौजूद रहे।

खदरी खड़कमाफ में वन विभाग ने लगाया गुलदार को पकड़ने को पिंजरा


ग्राम सभा खदरी खड़क माफ के चोपड़ा फार्म प्रगति पुरम कॉलोनी वार्ड नं 14 अबादी वाले क्षेत्र में बार बार दस्तक दे रहा। गुलदार को पकड़ने के लिए वन विभाग टीम ने पिंजरा लगाया।

ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में गुलदार का खौफ इन दिनों सर चढ़कर बोल रहा है, क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया,गुलदार विगत 5 दिन से लगातार क्षेत्र में दस्तक दे रहा, जिससे ग्रामीणों में डर का अभाव बना हुआ है।

इससे पूर्व वन विभाग रेंज ऋषिकेश की टीम के द्वारा गुलदार प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण भी किया गया, जिससे गुलदार के पंजों के निशान मिले,क्षेत्र की सुरक्षा के लिए वन विभाग व समाजिक कार्यकर्ता लगातार रात्री को गश्त लगाते है।

क्षेत्र की सुरक्षा के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चैहान ने वन क्षेत्राधिकारी रेंज को ज्ञापन सौंपा था जिसमें क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की थी।
वन विभाग रेंज ने इस समस्या को गंभीरता से लेकर रविवार को क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।

बीना चैहान ने कहा ‌आमद वाले क्षेत्र में गुलदार की बार बार दस्तक से ग्रामीणों में दहशत मची हुई है, जिसके बाद क्षेत्र में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया है।

मौके पर उपस्थित क्षेत्र पंचायत सदस्य बीना चैहान, लक्ष्मण चैहान, वार्ड मेंबर राजेंद्र चैहान लक्ष्मण राणा सुषमा भट्ट, विनोद चैहान, नवीन नेगी ,अनिल रावत, श्रीकांत रतूड़ी, पूर्व प्रधान स्वरूप सिंह पुंडीर, महावीर उपाध्याय, रामस्वरूप भट्ट, वीर सिंह बुटोला, शांति प्रसाद थपलियाल,सतीश सिलस्वाल, गौतम राणा, स्वयं दत्त,कंडवाल व वन विभाग की टीम आदि।

ऋषिकेश व्यापार महासंघः अध्यक्ष और महामंत्री पद पर दो-दो ने दाखिल किया नामांकन

नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव में व्यापार सभा भवन में अध्यक्ष पद पर राजेश भट्ट व विनोद शर्मा और महामंत्री पद पर अखिलेश मित्तल व विवेक वर्मा ने अपने दर्जनों व्यापारी समर्थकों के साथ मुख्य चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सेठी व सह चुनाव अधिकारी नवल कपूर, दीपक जाटव, मनोज कालड़ा व मदन नागपाल के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
सह चुनाव अधिकारी नवल कपूर व दीपक जाटव ने बताया कि आज अध्यक्ष पद पर दो व महामंत्री पद पर दो नामांकन प्रपत्र दाख़िल हुए हैं कल नाम वापसी का समय है व कल ही प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी की जायेगी व उसके पश्चात नौ अप्रेल को वोटिंग होनी है।

अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राजेश भट्ट ने कहा कि मैं क्षेत्रों व्यापार संघ का अध्यक्ष हूँ व कई वर्षों से व्यापार कर रहा हूँ और व्यापारी भाईयों की समस्याओं के लिये भी आवाज उठाता रहा हूँ पहले कोई बड़ा प्लेटफॉर्म नहीं था पर अगर मैं चुन कर आया तो महासंघ को ऐसा संगठन बनाने का प्रयास करूँगा जिसमें एक छत के नीचे सभी व्यापारी भाइयों की समस्याओं का समाधान होगा।
मौके पर सूरज गुल्हाटी, राजीव मोहन अग्रवाल, अजय गर्ग, पार्षद मनीष शर्मा, ललित सक्सेना, मदन कोठारी, प्रवीन अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, सुनील उनियाल, दीपक गुप्ता, मुकेश चैहान, अशोक थापा, सरदार प्रीतपाल सिंह, अमरीक सिंह, अतुल सरीन, मनोज साहल सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद थे।

…तो क्या कल रह जाएंगे सिर्फ दो प्रत्याशी

नगर उद्योग व्यापार महासंघ के चुनाव भले ही नौ अप्रैल को निर्धारित हैं, इसके लिए अध्यक्ष पद पर दो और महामंत्री पद पर भी दो प्रत्याशियों ने न सिर्फ नामांकन पत्र खरीदा। बल्कि नामांकन पत्र को पूर्ण रूप से भरकर दाखिल भी किया है। वहीं, कल नाम वापसी का भी दिन है। सूत्रों के अनुसार कल नाम वापसी के दिन अध्यक्ष पद पर एक और इसी तरह महामंत्री पद पर भी एक प्रत्याशी अपना-अपना नाम वापस ले लेगा। यदि सूत्रों की बात सच होती है तो व्यापार महासंघ के चुनाव नौ अप्रैल से पूर्व ही सिमट जाएंगे। वहीं, अध्यक्ष और महामंत्री पद पर शेष अकेले बचे व्यापारियों को ही निर्विरोध चुन लिया जाएगा। अब देखना यह होगा कि सूत्रों की बातों में कितना दम है।

देव डोलियों के अभिनंदन से देंगे विश्व बंधुत्व का संदेशः अनिता ममगाई

मेयर अनिता ममगाईं ने कहा कि उत्तराखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से आने वाली देव डोलियों का ऋषिकेश आगमन पर ऐतिहासिक अभिनंदन किया जाएगा। दिव्य भव्य आयोजन का उद्देश्य श्रद्धा और विश्वास के साथ सनातन संस्कृति का संवर्धन एवं संरक्षण करना और विश्व बंधुत्व की भावना का विकास करना है।

आज मेयर अनिता ममगाईं के कैंप कार्यालय में श्री देव भूमि लोक संस्कृति विरासतीय शोभायात्रा समिति की बैैठक हुई। इसमें मेयर अनिता ने कहा कि हरिद्वार महाकुंभ में देवडोलियों का ऋषिकेश आगमन पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा। इस दौरान लोक संस्कृति के रंगों से देवभूमि सराबोर रहेगी। समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह ग्राम वासी की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेयर ने कहा कि महाकुंभ को लेकर तीर्थ नगरी में देश केे विभिन्न राज्यों से देव डोलियों का पहुंचना एक ऐतिहासिक अवसर होगा। इसके लिए कई जगहों पर तरुण द्वार सजाए जाएंगे।

24 अप्रैल को गंगा स्नान के पश्चात प्राचीन भरत मंदिर में भगवान भरत का आशीर्वाद लेकर भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। जिसका कुम्भ नगरी हरिद्वार रवाना होने से पूर्व नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह स्वागत और अभिनंदन किया जायेगा। बैठक में संजय शास्त्री, बंशीधर पोखरियाल, रवि शास्त्री, ज्योति सजवाण, त्रिलोकी नाथ तिवारी, पार्षद मनीष बनवाल, विजेंद्र मोघा, कमलेश जैन, विजय बडोनी, गंबीर मेवाड़ आदि उपस्थित रहे।

गन्ने से भरा ट्रैक्टर घर पर पलटा, घर वालों की बची जान

बीस बीघा में एक परिवार की जान हथेली पर उस वक्त आ गई, जब एक गन्ने से भरा ट्रेक्टर घर पर पलट गया। गनीमत रही हादसा बड़ा नहीं रहा। नहीं तो घर के अंदर रह रहे लोगों की जान पर भी बात बन सकती थी। मगर, फिर भी ट्रेक्टर ने घर की चाहर दीवारों को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।

दरअसल ट्रैक्टर में चालक ने बताया कि वह हरिद्वार से भोगपुर से ट्रैक्टर गन्ना बेचने के लिए एम्स ऋषिकेश के पास गन्ने का जूस बनाने वाले को गन्ना बेचने आ रहा था जूस वाले ने उसको 20 बीघा क्षेत्र से आने को कहा ट्रैक्टर चालक का कहना है कि उसे यह रास्ता नहीं पता था और जैसे ही वह यहां ढलान पर ट्रैक्टर लेकर आया ट्रैक्टर का संतुलन खो बैठा और सीधे दीवार में टक्कर मारी और दीवार टूट गई। वहीं दूसरी तरफ इस तरह की घटना से स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। स्थानीय पार्षद सुंदरी कंडवाल भी मौके पर पहुंची उनका कहना था कि इससे पहले एसडीएम को यहां से भारी वाहनों के एंट्री वर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी और यहां बैरिकेडिंग या खंबा लगाने की मांग की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई क्योंकि यह रोड पीडब्ल्यूडी के अंदर आती है और 6 महीने हो गए से ऊपर हो गए लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई वहीं उन्होंने कहा कि आप कल वह फिर से स्थानीय लोगों के साथ एसडीएम को ज्ञापन सौंपेंगे और एसडीएम से इस मामले पर उनके फोन पर वार्ता भी हुई है वही मकान मालिक संदीप राणा का कहना है कि हम लोग खौफ में यहां पर रहते हैं कोई वाहन रात में दिन में कभी भी यहां हमारे घर के अंदर घुस सकता है यहां से भारी वाहनों का आवागमन बंद किया जाए साथ ही रोड भी यहां पर जो टूटी पड़ी है जिसकी वजह से कई बार दिन-रात कभी भी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है और इससे पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं इस तरह की।

वही घटना होने के बाद मौके पर चीता पुलिस भी पहुंची है और ट्रैक्टर को वहां से दूसरा ट्रैक्टर बुलाकर उस में गन्ने को शिफ्ट कर रास्ता आवागमन के लिए साफ किया जा रहा है।