लघु व्यापारियों ने दिया ललित मोहन और प्रदीप गुप्ता को समर्थन


नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव में आज अध्यक्ष पद पर ललित मोहन मिश्र और महामंत्री पर पर प्रदीप गुप्ता को लघु व्यापारियों ने समर्थन दिया। समथर््ान के दौरान लघु व्यापारी बोले, दोनों ही प्रत्याशी व्यापारियों के सारथी है। ऐसे सारथी हर व्यापारी को चाहिए।

दरअसल आज लघु व्यापारी व फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता समिति के अध्यक्ष राजू गुप्ता ने अपने 106 साथियों के साथ ललित मोहन और प्रदीप गुप्ता को समर्थन दिया। राजू गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के लिए सदैव तत्पर रहने वाले दोनों प्रत्याशी को अपना मत दे। हमारा शोषण कई बार प्रशासनिक और नगर निगम के द्वारा समय-समय पर किया गया है, मगर इस चुनावी मैदान में अन्य प्रत्याशियों का कभी लघु व्यापारियों को समर्थन नहीं दिया गया। उन्होंने चुनावी सिमर में सभी व्यापारी वर्ग से अपने विवेक का प्रयोग करते हुए दोनों प्रत्याशियों के समर्थन में मत देने की अपील की।

कहा कि नेता ऐसा चुने जो आम व्यापारी के लिए जिये। जिसे न देखा हो और जिसे बुलाने के लिए व्यापारी को संघर्ष करना पड़े, ऐसे नेता न चुने। वहीं, आज दोनो प्रत्याशी ने नगर भर के बुजुर्ग व्यापारियों का आशीर्वाद प्राप्त किया। बुजुर्ग व्यापारियों ने दोनों को व्यापारिक हितैसी बताया।

व्यापार महासंघ से खुद को अलग कर संजय व्यास और प्रतीक कालिया के समर्थन में आए हितेंद्र पंवार


ऋषिकेश व्यापार महासंघ में राजनीतिक रोटियां सेकी जा रही थी। नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बड़ा और पुरातन संगठन है, जो व्यापारियों के हितों के लिए ही काम करता है। यही कारण है कि मैं ऋषिकेश व्यापार महासंघ को छोड़कर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में संजय व्यास और प्रतीक कालिया को अपना समर्थन दे रहा हूं। यह बात आज प्रेसवार्ता के दौरान ज्वैलर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हितेंद्र पंवार ने कही।

दरअसल आज हितेंद्र पंवार अपने 30 व्यापारिक साथियों के साथ अध्यक्ष प्रत्याशी संजय व्यास और महामंत्री प्रत्याशी प्रतीक कालिया को समर्थन देने पहुंचे। सभी समर्थन प्राप्त साथियों का दोनों प्रत्याशियों की ओर से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। उधर, व्यापारी संदीप गुप्ता ने कहा कि संजय व्यास और प्रतीक कालिया का प्रदेश की राजनीतिक लोगों से भी अच्छी पकड़ है, जिसका फायदा व्यापारियों के हितों के लिए किया जाएगा। उन्होंने कहा दोनों प्रत्याशियों को हर वर्ग के व्यापारी का समर्थन प्राप्त हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि हितेंद्र पंवार के समर्थन से दोनों प्रत्याशियों की जीत का अंतर अब और भी बढ़ जाएगा।

उधर, रियल एस्टेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने कहा कि हमारी यूनियन के सभी 125 सदस्य संजय व्यास और प्रतीक कालिया के साथ है, उन्होंने दम भरते हुए कहा कि दोनों प्रत्याशियों की जीत भारी अंतर से होगी।

इस मौके पर चुनाव संयोजक जगमोहन सकलानी, प्रत्याशी संजय व्यास, प्रतीक कालिया, कमल जैन, इंद्र कुमार गोदवानी, संजय पंवार, जितेंद्र पंवार, राजीव खुराना, हरीश गावड़ी, राजीव गावड़ी, देवव्रत अग्रवाल, एडवोकेट महेश शर्मा, मीडिया प्रभारी धीरज मखीजा आदि उपस्थित रहे।

शासन द्वारा चयनित कोरोना वारियर्स मेयर अनिता ममगाई ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

मेयर अनिता ममगाई ने आज राजकीय चिकित्सालय में कोरोना की वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है, वैक्सीन को आम जनता भी अवश्य लगवाएं।

शासन द्वारा उत्कृष्ट कार्यों के लिए कोरोना वारियर्स चुनी गई मेयर अनिता ममगाईं आज दोपहर बाद देहरादून रोड स्थित राजकीय चिकित्सालय में जाकर कोरोना के वैक्सीन की पहली डोज ली। कहा कि यह टीका जरूर लगवाएं। यह हमें कोविड-19 संक्रमण से तो बचाएगा ही, साथ ही लोगों के बीच एक संदेश भी जाएगा कि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं है। मेयर ने लोगों से अपील कर कहा कि वे भी कोरोना का टीका लगवाये और देश को इस महामारी से मुक्त कराने में सहयोग दें। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का धन्यवाद दिया, जिनके नेतृत्व में सफलता पूर्वक वैक्सीनेशन कार्यक्रम चल रहा है। इस दौरान पार्षद कमलेश जैन, अनीता रैना, लक्ष्मी रावत, कमल गुनसोला विपिन पंत, गुरविंदर सिंह आदि मोजूद रहे।

ऋषिकेश कांग्रेस में शामिल हुए दो दर्जन युवा, कार्यकर्ताओं को मिले दायित्व

जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक श्यामपुर स्थित कांग्रेस जनसहायता कार्यालय में हुई। बैठक अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी ने की। इसमें गजेन्द्र शाही को जिला परवादून के सदस्यता व बूथ कमेटी गठन की जिम्मेदारी के साथ पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल को जिला महासचिव, रीना चैहान जिला सचिव व कुंवर सिंह गुसांई को जिला सचिव मनोनीत किया। साथ ही मानवेन्द्र बिष्ट के नेतृत्व में दो दर्जन युवाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नवनियुक्त ब्लॉक प्रभारी गोकुल रमोला व सतीश रावत का माला पहनाकर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष गौरव चैधरी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की संस्तुति पर कुछ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है और आगामी विधानसभा चुनाव पार्टी का हर कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर संगठन की मजबूती के लिये काम करेगा साथ ही नये जुड़े युवाओं की भी हम स्वागत करते हैं।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि आज देश में बेरोजगारी का आलम चरम पर है इसलिये आज युवा अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। इसलिये पूरे हिन्दुस्तान का युवा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर अपने भविष्य को देख रहा है जिस कारण आज पूरे देश के साथ साथ हमारे ऋषिकेश क्षेत्र में युवा लगातार कांग्रेस से जुड़ने का काम कर रहा है आने वाले समय में यह सदस्यता का सिलसिला जारी रहेगा और संगठन की मजबूती के लिये कार्य होते रहेंगे।

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, डा एस राणा, जय सिंह रावत, बरफ सिंह पोखरियाल, रामस्वरूप रणाकोटी, देव पोखरियाल, धीरज थापा, धर्मराज पुण्डीर, देवी प्रसाद व्यास, सत्येन्द्र रावत, आशा सिंह चैहान, सतीश रावत, गोकुल रमोला, राजेन्द्र गैरोला, भगवती प्रसाद सेमवाल, विनोद चैहान, जितेन्द्र त्यागी, विनोद पोखरियाल, मनोज गुसाईं, गजेंद्र विक्रम साही, सेवादल अध्यक्ष सत्येन्द्र पंवार, धर्मेंद्र गुलियाल, करण सिंह, केके थापा, सत्येंद्र सिंह, आशा सिंह चैहान, रीना चैहान, प्रताप सिंह पोखरियाल, कुंवर सिंह गुसाईं, तेजपाल सिंह कलुडा, अनीश पूनिया , रोहित नेगी, आनंद सिंह रावत, राकेश गौड, अमन पोखरियाल, गिरीश रौथाण, सोहन सिंह गोरेला, निर्मल रांगढ, धर्मेन्द्र गुलियाल, संदीप बसनेट, राजकुमार राठौड़, विजेंद्र सिंह, योगी क्षेत्री, दीपक, सत्यम, मनीष चंद्र, सोनू रावत, सूरज, वंश राणा, अनुज राणा, अरुण कश्यप, राहुल सैनी, शुभम कुमार, विवेक, नीरज चैहान, राहुल सैनी, सुरेश थापा, धूम राज सिंह, राहुल रावत, हिमांशु राणा, आशीष बिष्ट, मानवेंद्र बिष्ट, मनोज, दिनेश, गब्बर कैंतूरा, देवेन्द्र बावला, आदि उपस्थित थे।

व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव को ललित मोहन मिश्र और प्रदीप गुप्ता ने तेज किया डोर टू डोर अभियान


नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव 10 अप्रैल को होने जा रहे है। इस बार पहली बार आम व्यापारी भी इस चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेगा। इस व्यापारिक चुनावी मैदान में ललित मोहन मिश्र अध्यक्ष और प्रदीप गुप्ता महामंत्री पद पर अपनी किस्मत आजमा रहे है। दोनों की दावेदारों को नगर के व्यापारियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। ऐसे व्यापारी भी दोनों प्रत्याशियों की जीत को अपनी जीत मान रहे हैं, जो प्रशासन के द्वारा किसी न किसी रूप में सताये जाते है।

आज दोनों प्रत्याशियों ने नगरभर में रैली आयोजित की। इसमें आम व्यापारियों ने भी हिस्सा लिया। व्यापारियों ने कहा कि दोनों प्रत्याशियों मिलनसार है और सबसे बड़ी बात प्रत्येक व्यक्ति के बुलावे पर हाजिर होने वाले है। ऐसे ही प्रत्याशियों को मैदान में उतरने का हक है। आम व्यापारियों ने खुले मन से कहा कि व्यापारिक नेता अगर हो तो ललित मोहन मिश्र और प्रदीप गुप्ता के जैसे है। बतादें कि इस वर्ष व्यापारिक चुनाव का माहौल एक आम चुनाव की तरह हो गया है। इसमें पूर्व महामंत्री ललित मोहन मिश्र और प्रदीप गुप्ता का पलड़ा भारी पड़ता दिख रहा है। वहीं, दोनों दावेदारों ने अपने पक्ष में मतदान की व्यापारियों से अपील की।

रैली में युवा व्यापारी पवन शर्मा, शैलेन्द्र बिष्ठ, पार्षद राकेश मिया, पूर्व पार्षद रवि जैन, राजेश अग्रवाल, दीपक बंसल, अजीत सिंह गोल्डी, नितिन गुप्ता, विजेंदर गौर, पंकज चावला, रजत भोला, ललित अग्रवाल, आशु डंग, आशु अरोरा, सुनील तिवारी, अजय ब्रेजा, विकास अग्रवाल, राजू गुप्ता, जगमीत सिंह, इंदरजीत सिंह, घनश्याम डंग, प्रमोद अरोरा, हेमंत सुनेजा, हरदेव पनेसर, अभिषेक शर्मा, रघु भटनागर, विनीत जैन, अमित सूरी, रोहन खुराना, जगदीश जोशी, दिनेश अरोरा, सरदार हरजीत सिंह, पवन अरोड़ा, जोगेंदर पाल, कपिल गुप्ता, नरेंद्र, अनुज जैन, योगेश गोयल, अशोक सिक्री, हेमंत सुनेजा, दीपेश कोहली, जगमोहन मिश्र, अनुराग वर्मा, अमित तुषार, अंकित कौशिक, राकेश बत्रा, अजय भारद्वाज, गजेन्द्र पाल, मित्र पाल, चंद्रिका त्रिपाठी, विनीत गुलाटी, हितेश सडाना, अंकित कालरा, बद्री शास्त्री, अवनीश गुप्ता, अमर गुप्ता आदि मौजूद थे।

व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव को संजय व्यास और प्रतीक कालिया ने शुरू किया डोर टू डोर अभियान

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के चुनाव में अध्यक्ष पद पर संजय व्यास और महामंत्री पर प्रतीक कालिया ने आज से अपना डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। त्रिवेणी घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर उन्होंने इस जनसंपर्क अभियान की शुरूआत की। इसमें व्यापारियों का भरपूर समर्थन मिला। बुजुर्ग व्यापारियों ने दोनों प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद दिया तो युवा व्यापारियों ने माला व पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का चुनाव बेहद हाईटेक होता जा रहा। पोस्टर बैनर युद्ध के बाद अब चुनाव में शक्ति प्रदर्शन का दौर भी शुरू हो गया। इन सबके बीच निगम चुनाव की तर्ज पर व्यापार मंडल के चुनाव के सियासी घमासान में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी संजय व्यास व महामंत्री पद के प्रत्याशी प्रतीक कालिया ने सर्मथकों की भीड़ जुटाकर चुनावी माहौल को पूरी तरह से गर्मा दिया है। दिलचस्प बात यह रही की शक्ति प्रदर्शन के जरिए चुनावी रणक्षेत्र में हुंकार भर रहे दोनों प्रत्याशियों के समर्थन मे नगर निगम में कई सारे पार्षद और भाजपा नेता भी जुटे।

ऐसे में चुनाव पर राजनीतिक रंग पूरी तरह से चड़ना अब तय हो गया है। जनसंपर्क करने वालों ने दोनों प्रत्याशियों के चुनाव के संयोजक जगमोहन सकलानी, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्र मोघा, पूर्व राज्य मंत्री संदीप गुप्ता, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, दिनेश कोठारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पार्षद शिव कुमार गोतम, हरीश तिवाड़ी, प्रदीप कोहली, ऋषिकांत गुप्ता, विकास तेवतिया, राजू नरसिम्हा, राजेश दिवाकर, गोविंद अग्रवाल, नितिन गुप्ता, ललित मनचंदा, जितेंद्र अग्रवाल, निशांत मलिक, श्रवण जैन, धीरज मखीजा, मनोज कालड़ा, गोपाल सती, दीपक धमीजा, पंकज चंदनानी, कमल जैन, दीप सुनेजा, गिरीश छाबड़ा, कमल ढंग, प्रदीप दुबे, रमेश अरोड़ा, पंकज चावला आदि शामिल रहे।

10 को होने वाले चुनाव में व्यापारिक संगठन का नाम नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल

नगर उद्योग व्यापार मंडल ऋषिकेश के चुनाव के संबंध में जिला अध्यक्ष व मुख्य चुनाव अधिकारी नरेश अग्रवाल ने पूर्व में जारी किए गए चुनाव कैलेंडर के चलते चुनाव प्रक्रिया को जारी रखे जाने का ऐलान किया है तथा चुनाव की तिथि पूर्व की भांति 10 अप्रैल ही रहेगी।

नरेश अग्रवाल ने आज प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कहा कि पूर्व में ऋषिकेश व्यापारियों के बीच संगठनात्मक चुनाव को लेकर हुए समझौते के तहत नगर उद्योग व्यापार महासंघ के बैनर तले एकीकरण के चलते चुनाव कराए जाने का निर्णय लिया गया था। जिसके लिए 11 सदस्य संचालन समिति का गठन भी किया गया था जिसके अंतर्गत 4 सहायक चुनाव अधिकारियों की घोषणा भी की गई थी परन्तु किन्हीं कारणों के चलते व्यापारियों के किए गए एकीकरण का समझौता अपनी शर्तों पर खरा नहीं उतर पाया। जिसके कारण अब प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अपने बैनर पर ही संगठन का चुनाव लड़ेगा संगठन का नाम पूर्व की भांति नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ऋषिकेश होगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी नरेश अग्रवाल ने कहा कि चुनाव में प्रतिभाग करने वाले सभी व्यापारियों को भ्रमित होने की आवश्यकता नहीं है। जिसकी संशोधित मतदाता सूची शुक्रवार को जारी कर दी जाएगी। बैठक में सभी ने पूर्व के महासंघ के पदाधिकारियों द्वारा किया गया वशिष्ठ और अशोभनीय व्यवहार पर निंदा प्रस्ताव पारित किया। इस अवसर पर सहायक चुनाव अधिकारी दीपक तायल, सुनील अग्रवाल, प्रांतीय वरिष्ठ पदाधिकारी सुभाष कोहली, श्रवण जैन, हर गोपाल अग्रवाल आदि मौजूद थे।

अत्याधुनिक हीमोडायलिसिस यूनिट का केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने एम्स में किया लोकार्पण

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में बृहस्पतिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चैबे ने नवनिर्मित अत्याधुनिक हीमोडायलिसिस यूनिट व एडवांस यूरोलॉजी सेंटर का ​लोकार्पण किया। केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने कहा कि ऋषिकेश एम्स गंगा तट पर स्थित होने के कारण आम मरीजों के लिए पर्यावरण व स्वास्थ्य की दृष्टि से लाभदायक है व संस्थान बेहतर कार्य कर रहा है। इस दौरान उन्होंने एम्स अस्पताल प्रशासन की ओर से आयोजित स्वच्छता पखवाड़े का पौधरोपण कर ​विधिवत शुभारभ किया।
बृहस्पतिवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचने पर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चैबे का निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने संस्थान के अधिकारियों व फैकल्टी मेंबर्स के साथ स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोविड19 का खतरा अभी टला नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड महामारी से बचाव के लिए दिए गए मूलमंत्रों को दोहराया और कहा कि देश में जो कोविड महामारी की दूसरी लहर तेजी से आगे बढ़ रही है, उससे बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतनी होगी। केंद्रीय राज्यमंत्री चैबे ने एम्स के 87 प्रतिशत हैल्थ केयर वर्करों का कोविड वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण होने पर प्रसन्न जताई।

केंद्रीय राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चैबे ने यूरोलॉजी विभाग में एडवांस सेंटर व नैफ्रोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक हीमोडायसिस कक्ष का लोकार्पण कहा कि एडवांस यूरोलॉजी सेंटर में लेटेस्ट तकनीकों की मशीनें आम मरीजों के उपचार में सुविधाजनक व लाभकारी सिद्ध होगी। जबकि हीमोडायसिस यूनिट किडनी के मरीजों के उपचार में कारगर सिद्ध होगा।

प्रो. रवि कांत ने बताया कि हीमोडायलिसिस सेंटर व एडवांस यूरोलॉजी सेंटर स्थापित होने से उत्तराखंड सहित वि​​ भिन्न प्रांतों के गरीब से गरीब व्यक्ति को भी उच्च तकनीक पर आधारित उपचार सुलभ कराया जाएगा। यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. अंकुर मित्तल ने बताया कि संस्थान में स्थापित एडवांस यूरोलॉजी सेंटर स्थापित होने से मरीजों को आधुनिक तकनीक बिना सर्जरी के पथरी के ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इस केंद्र में कारपोरल शॉक वेब लीथोट्रिप्सी सुविधा भी मिल सकेगी। इस सुविधा द्वारा किडनी की अधिकतम डेढ़ सेमी आकार की पथरी को बिना ऑपरेशन के तोड़ा जा सकता है।

सेंटर में मूत्र पथ की बीमारियों की जांच के लिए यूरो डायनेमिक्स परीक्षण की सुविधा के अलावा एडवांस वीडियो और एंबुलैट्री यूरोडायमिक्स सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही लैब में इमेजिंग उपकरण ट्रांसरैक्टल अल्ट्रासाउंड, मिक्यूरेटिंग सिस्टोयूरेथोग्राम मशीन तथा सीआर्म फ्लोरोस्कोपी मशीनें भी स्थापित की गई हैं।
उधर, नैफ्रोलॉजी विभाग के डा. गौरव शेखर शर्मा ने बताया कि डायलिसिस प्रक्रिया में शरीर के अंदर इकट्ठा हुए जहर को मशीन द्वारा बाहर निकाला जाता है। जरूरत के अनुसार मरीज को डायलिसिस के विभिन्न सत्रों की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। हीमोडायलिसिस प्रक्रिया का एक सत्र साधारणतरू 2-4 घंटे का होता है।

बताया कि संस्थान में यह इकाई पी.पी.पी मॉडल पर विकसित की गई है। जिसमें सभी अत्याधुनिक उपकरण लगाए गए हैं। इस इकाई के प्रारंभ होने से मरीजों को हीमोडायलिसिस प्रदान करने की क्षमता में कई गुना वृद्धि होगी। यह सुविधा 24 ’ 7 उपलब्ध रहेगी।उन्होंने बताया कि यह सुविधा आयुष्मान योजना के अंतर्गत आती है।

इस दौरान डीन एकेडमिक प्रो. मनोज गुप्ता, एमएस बीके बस्तिया, प्रो. बीना रवि, यूरोलॉजी विभाग के प्रो. एके मंडल, डा. विकास पंवार, प्रो. वर्तिका सक्सेना, प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह, डा. बलरामजी ओमर, डा. अनुभा अग्रवाल आदि मौजूद थे।

चेक बाउंस में आरोपी पर दोष सिद्ध, एक साल का कारावास

एक बाउंस के एक आरोपी को न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋषिकेश राजेंद्र कुमार की अदालत ने एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख 55 हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित भी किया है।

वादी के अधिवक्ता लाल सिंह मटेला ने बताया कि 14बीघा निवासी सुनील कुलाश्री पुत्र गीताराम की लाल तप्पड़ माजरी ग्रांट निवासी राजीव महरालू पुत्र काडूराम से पुरानी दोस्ती थी। इसी का फायदा उठाते हुए राजीव महरालू ने सुनील से वर्ष 2015 में 10 लाख रूपये उधार मांगे तथा 2016 तक लौटाने की बात कहीं। वादी सुनील ने ढाई लाख, डेढ़ लाख और फिर छह लाख रूपये (कुल दस लाख रूपये) तीन किस्तों में दिए। मगर, आरोपी राजीव महरालू ने वर्ष 2016 तक उसे वापस नहीं किए। जब वादी की ओर से बार-बार आरोपी को रूपये देने के लिए कहा गया तो आरोपी ने 29 मार्च 2017 को 10 लाख रूपये का चेक दिया। जिसे वादी ने 30 मार्च 2017 को बैंक में लगाया। यह चेक 19 अप्रैल को बाउंस हो गया।

इसके बाद वादी के अधिवक्ता लाल सिंह मटेला ने न्यायालय में चेक बाउंस का मुकदमा दायर किया। वाद ट्रायल के दौरान आरोपी की ओर से वादी को चार लाख 50 हजार रूपये लौटाए गए। शेष पांच लाख 50 हजार रूपये न लौटाने पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार दिया है।

न्यायधीश राजेंद्र कुमार ने आरोपी राजीव महरालू को एक साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांच लाख 50 हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया है। अर्थदंड न चुका पाने पर आरोपी को एक माह का अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी पड़ेगी।

प्रत्याशी सूरज गुल्हाटी व राजीव मोहन ने खुद को किया चुनाव से अलग

प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से ऋषिकेश व्यापार महासंघ का कोई लेना देना नहीं है, ऋषिकेश का अपना खुद का महासंघ है, लिहाजा प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नियम महासंघ में लागू नहीं होंगे। इसके अलावा 10 अप्रैल को होने जा रहे चुनाव का ऋषिकेश व्यापार महासंघ से कोई नाता नहीं है। यह बात आज प्रेसवार्ता में व्यापारी राजीव मोहन अग्रवाल ने कहीं।

नगर उद्योग ऋषिकेश व्यापार महासंघ को जिस व्यापारियों की एकता के उद्देश्य से बनाया गया था। लाख कोशिशों के बाद आज वह पुनः बिखर गया। प्रत्याशी के तौर पर अध्यक्ष पद पर सूरज गुल्हाटी व महामंत्री पद पर राजीव मोहन अग्रवाल ने आज प्रेसवार्ता की। इसमें ऋषिकेश व्यापार महासंघ को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से अलग बताया गया। प्रेसवार्ता में साफ तौर पर कहा गया कि मुख्य चुनाव अधिकारी नरेश अग्रवाल को महासंघ की 11 सदस्यीय कोर कमेटी में से छह सदस्यों ने हटाने का फैसला किया है। साथ ही महासंघ से उनकी सदस्यता को भी खत्म कर दिया गया है।

प्रेसवार्ता में जयेंद्र रमोला ने बताया कि महासंघ का अब सर्वसहमति से मुख्य चुनाव अधिकारी राजेंद्र सेठी को बनाया गया है। कोर कमेटी के छह सदस्यों ने इस पर अपनी हामी भरी है।
वहीं, राजेंद्र सेठी ने कहा कि जल्द ही महासंघ के चुनाव आयोजित होंगे। इसकी सूचना अलग से दी जाएगी। प्रेसवार्ता में दीपक जाटव, विनोद शर्मा, अजय गर्ग, यशपाल पंवार, ललित मोहन सक्सेना आदि उपस्थित रहे।