चार वर्ष पूर्ण होने से पूर्व उत्तराखंड सीएम ने दिया इस्तीफा, बोले मौका हर किसी को मिलना चाहिए

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज राज्यपाल बेबीरानी मौर्य को अपना मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दे दिया। इसके बाद वह मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने कहा कि सामूहिक से यह फैसला लिया गया कि अब सीएम के किसी ओर को भी मौका दिया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने भी सहमति दी।

प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि वह एक छोटे से गांव से ताल्लुक रखते हैं, उनके पिता सैनिक थे। उन्होंने आरएसएस ज्वाइन की। इसके बाद वह प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर भी रहे। फिर केंद्रीय नेतृत्व में उत्तराखंड में उन्हें सीएम पद की कमान सौंपी। कहा कि यह उनके लिए गर्व व सौभाग्य की बात है। उन्होंने आगे कहा कि सभी के सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया गया कि सीएम पद पर किसी ओर को भी मौका मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने भी सहमति दी है। इसके चलते उन्होंने अपना इस्तीफा दिया है।

प्रेस वार्ता के दौरान उच्च शिक्षा मंत्री स्वतंत्र प्रभार डा. धन सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वंशीधर भगत, दून मेयर सुनील उनियाल गामा, ऋषिकेश मेयर अनिता ममगाईं आदि मौजूद रहे।

अज्ञात व्यक्ति ने दुकान को आग लगाकर पहुंचाया नुकसान

ऋषिकेश में असमाजिक तत्वों ने एक दुकान को आग लगाने की कोशिश की। इसके बाद कार को भी आग लगाकर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस अज्ञात की पहचान में जुटी है।

दरअसल, रविवार देर रात पुष्कर मंदिर मार्ग पर तरुण होजरी के गोदाम में शटर के बाहर से आग लगा दी गई। असमाजिक तत्व यहीं तक नहीं रूके। उन्होंने इसी मार्ग पर एक खड़ी कार को भी आग के हवाले कर दिया। मौके पर खड़ी कार का आधे से ज्यादा हिस्सा जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। मामले की सूचना पूर्व सभासद रहे सोनू पांडे ने पुलिस को दी।

सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना के बाद आसपास क्षेत्र की सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की। वहंी, तरूण होजरी के स्वामी चरणजीत ने कोतवाली पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांगी की है।

महिला दिवस पर हुआ चिंतन, लिंगानुपात में हो रही कमी पर सुधार को लेकर हुई चर्चा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर को पीसीपीएनडीटी प्रकोष्ठ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी देहरादून द्वारा ऋषिकेश में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का शुभारंभ तहसीलदार रेखा आर्य ने किया। उन्होंने सभी आशा कार्यकत्रियों से अपील करते हुए कहा कि लिंगानुपात में हो रही कमी में सुधार लाने के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कोरोना संक्रमण रोकथाम अभियान में आशाओं द्वारा किए गए कार्य की सराहना की।

जनपद के ऋषिकेश तथा डोईवाला क्षेत्र में लिंगानुपात में कमी को देखते हुए कार्यशाला में इस क्षेत्र की आशा कार्यकत्रियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यशाला में जिला कार्यक्रम अधिकारी डॉ वंदना सेमवाल द्वारा पीसीपीएनडीटी पर प्रेजेंटेशन दिया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को भ्रूण हत्या रोकने की शपथ दिलवाई।

जिला कोऑर्डिनेटर ममता बहुगुणा द्वारा विस्सलब्लोअर योजना का विवरण दिया। जिसके तहत लिंग जांच करवाने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्रों की सूचना देने पर 50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। साथ ही क्षेत्र में ऐसे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु आग्रह किया गया। जो केंद्र बिना पंजीकरण के संचालित किए जा रहे हैं।

गयनोकोलॉजिस्ट डॉ प्रियंका अग्रवाल द्वारा स्तन कैंसर एवं सर्वाइकल कैंसर की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर क्षेत्र की आशा कार्यककत्रियों को एनएचएम की ओर से स्मार्ट फोन प्रदान किये गए।

इस अवसर पर डॉ उत्तम सिंह खरोला, डॉ निधि, डॉ ओम कुमारी, दीपा गुलाटी, दिनेश पांडेय, पंचम बिष्ट, अभिषेक त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राकेश बिष्ट ने किया।

नगर निगम ऋषिकेशः बीजेपी पार्षदों ने एसएनए का किया घेराव, घर के बाहर अन्य पार्षद का बोर्ड लगाने पर जताई आपत्ति

बीते रोज कांग्रेस पार्षदों द्वारा नगर निगम ऋषिकेश में सत्ता पक्ष पर आरोप लगाया गया था। मामले में कांग्रेस के पार्षदों ने नगर आयुक्त को सख्त लहजे में पार्षद जगत सिंह नेगी के बोर्ड लगाने को लेकर ज्ञापन दिया गया था। वहीं, आज सत्ता पक्ष के भाजपा पार्षदों ने सहायक नगरायुक्त का घेराव किया।

पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने भाजपा पार्षदों के साथ सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन दिया। बताया कि उनके घर के बाहर अन्य पार्षद के निवास होने का बोर्ड लगाया जा रहा था। इस मामले में उन्होंने निगम के ठेकेदार से वार्ता की और इस पर आपत्ति दर्ज कराई। उस वक्त ठेकेदार ने हटाने का भरोसा भी दिया। मगर, दो मार्च को उनके घर के बाहर बोर्ड लगाया जा रहा था जिस पर पुनः आपत्ति दर्ज की गई और बोर्ड हटवाया गया।

पार्षद राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट ने कहा कि जब बोर्ड लगवाने का कार्य बैठक में स्वीकृत नहीं हुआ है, तो किस आधार पर बोर्ड लगाए जा रहे हैं। यदि कोई कार्य स्वीकृत भी होता है तो जिस स्थान पर कोई विवाद होता है तो जब तक विवाद निपटा न लिया जाए। तब तक विवादित कार्य को आगे नहीं बढ़ाया जाता है। उन्होंने कहा कि उनके घर के बाहर दूसरे पार्षद का बोर्ड लगाने पर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी भी की गई तथा मेरी छवि खराब करने की कोशिश भी की जा रही है। जिसका सभी भाजपा पार्षदों ने पुरजोर विरोध किया। इस अवसर पर पार्षद विजय बड़ौनी, पार्षद लव कांबोज, पार्षद प्रभाकर शर्मा, पार्षद लक्ष्मी रावत, पार्षद लता तिवारी, पार्षद विजेंद्र मोघा, पार्षद मनीष मनवाल, पार्षद ज्योति अशोक पासवान, पार्षद विपिन पंत, पार्षद अनीता रैना, पार्षद शारदा देवी, पार्षद अनिता प्रधान, किशन मण्डल, पार्षद चेतन चैहान, सुजीत यादव आदि उपस्थित थे।

शिकायत पर संज्ञान न लिया तो करूंगा आंदोलनः पार्षद नगर निगम

नगर निगम ऋषिकेश पर एक विपक्ष के पार्षद ने सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने 24 घंटे के भीतर अपनी मांग पूरी न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

पार्षद जगत सिंह नेगी ने नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वींरियाल को ज्ञापन दिया। बताया कि उनके वार्ड में दो बार आवासीय साइन बोर्ड लगाया गया। मगर दोनों ही बार उसे कुछ लोगों ने हटा दिया। पार्षद का आरोप है कि नगर निगम को इस संबंध में दो बार लिखित में अवगत कराया गया, इसके बावजूद निगम स्तर से कोई भी कार्यवाही नहीं की गई।

इस पर उन्होंने आज नगर निगम पर सत्ता पक्ष के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 24 घंटे के भीतर यदि उचित कार्रवाई नहीं की जाती है। तो वह विपक्षी दल के पार्षदों के साथ आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

ज्ञापन देने वालों में पार्षद मनीष शर्मा, राधा रमोला, भगवान सिंह पंवार, देवेंद्र कुमार प्रजापति, विजयलक्ष्मी शर्मा, राकेश सिंह मियां, पुष्पा मिश्रा, शकुंतला शर्मा आदि मौजूद रहे।

जेई को पानी की समस्या बताकर शिवाजीनगर की जनता ने की निस्तारण की मांग

शिवाजी नगर क्षेत्र के गली नंबर 34 में पानी की समस्या को लेकर काफी समय से लोग परेशान चल रहे हैं जिस कारण आज विभागीय जेई को मौके पर बुलाकर ज्ञापन देकर समस्या से अवगत करवाया और शीघ्र समाधान के लिये कहा गया।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि शिवाजी नगर में गली नंबर 34 में पानी की विकट समस्या है न ही यहाँ नल के कनेक्शन हैं न ही यहाँ सीवर लाइन है। यहाँ पर लोगों के घरों में हैंडपंप लगे हैं। जिनके पाइप की गहराई करीब 15 फिट है। कहा कि यहां का वर्ग निर्धन है। इसलिये लोग अधिक गहराई के समरसिवल व आरओ लगवाने में असमर्थ हैं। इस कारण यहॉं के लोगों सीवर युक्त पानी का सेवन करना पड़ रहा है जिसके कारण वे बीमार हो रहे हैं। गली में पानी की पाइप लाइन बिछाने को लेकर मौके पर पहुँचे जेई सूरज को ज्ञापन सौंपा गया।

जेई सूरज ने बताया कि यहाँ पर पैरी अर्बन योजना के तहत पानी के कनेक्शन दिये जा रहे हैं यह गली छूट गई है इसका संज्ञान लेकर शीघ्र गली में घरों में पानी के कनेक्शन दिये जायेंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में रवि गुप्ता, राजेश कुमार, गीता देवी, माया देवी, नीतू देवी, गौरव कुमार, अमित, राजेश वर्मा, शुभम, कृष्ण कुमार, अनुज सिंह, चमनलाल, शारदा देवी, आशा नेगी, मंशा देवी, सन्नी प्रजापति, जतिन्दर, देवेन्द्र राम, अनिता गुप्ता, विकास कुमार, आरती देवी, रानी कुमार, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद थे।

एनसीसी कैंपः एडीजी मेजर जनरल केजे बाबू ने कैंडे्टस को राइफल की दी जानकारी


एनसीसी कैंप के तीसरे दिन मेजर जनरल एडीजी केजे बाबू पहुंचे और राजकीय महाविद्यालय में आयोजित कैंप का निरीक्षण किया।

उन्होंने एनसीसी के सभी छात्रों का एक-एक कर परिचय प्राप्त किया। साथ ही कैम्प की गतिविधियों का निरीक्षण किया। तीसरे दिन के कार्यक्रम मे कैम्प में सभी कैडेटस को राइफल से जुडी जानकारी दी गई। इसके अलावा राइफल को खोलने व बंद करने की विधि का ज्ञान सभी कैडेटस को दिया गया। यह दिन बी कैडेटस के लिए कैम्प का अंतिम दिन रहा।

जबकि सी कैडेट्स के लिए कैम्प 5 मार्च तक विधिवत चलेगा। इस अवसर पर रुड़की ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रविन्द्र गुरुंग, कैम्प कमांडर कर्नल प्रवीण भट्ट, ऋषिकेष महाविद्यालय के एनसीसी ऑफिसर कैप्टन सतेन्द्र कुमार, कैप्टन सुशील, सूबेदार मेजर दिल बाहदुर थापा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संतोष भट्ट, सूबेदार मुकेश चंद, अर्जुन, उमेश, सुनील कुमार आदि उपस्थित थे।

किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 17 मकान मालिकों का काटा चालान

कोतवाली पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर आईडीपीएल क्षेत्र के साईं विहार में 17 मकान मालिकों का चालान किया है। पुलिस ने इनपर एक लाख, सत्तर हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए सत्यापन होना बहुत आवश्यक है। इसी संदर्भ में सुबह छह बजे से आईडीपीएल चैकी क्षेत्र के साईं विहार कॉलोनी में सत्यापन अभियान चलाया गया।

कोतवाल ने बताया कि कुल किए गए सत्यापन- 312 हैं, इनमें 17 चालान है, इन पर एक लाख, सत्तर हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

योग महोत्सव में योग साधकों ने की विभिन्न यौगिक क्रियांए

गढवाल मण्डल विकास निगम एवं पर्यटन विभाग के सयंुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव 2021 के दूसरे दिन गंगा रिसोर्ट ऋशिकेष में योगाचार्यों द्वारा योग साधकों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। मुख्य पांडल में सुबह के सत्र में ग्रांड मास्टर अक्षर ने योग एवं प्राणायाम के अभ्यास कराये। उन्होनें धनुर आसन के बारे में बताते हुये कहा कि यह एक बहुत लाभदायक आसन है जिसके अभ्यास करने से शरीर शक्तिशाली होने के साथ-साथ लचीला हो जाता है। उन्होंने दण्डासान, नौकासान व हिमालय प्रणाम का अभ्यास कराया। हिमालय प्रणाम आसन के बारे में बताते हुये उन्होने कहा कि इसका अभ्यास करने से शरीर में ऊर्जा का सचांर होता है एवं प्रसन्नता के भाव आते है। उन्होंने कहा कि प्राणायाम से हम अपने मन को शान्त करते है एवं जितने भी मेंटल डिसओडर है उन्हें प्रणायाम व आसन से दूर किया जा सकता है और शरीर में रोग-प्रतिरोधक क्षमता का विकास होता है।

दूसरी तरफ पंचकर्मा हाॅल में योगाचार्या कपिल सघंवी ने सुबह के सत्र का प्रारम्भ प्रणायाम से करते हुये कहा कि प्राण वायु द्वारा प्राण की पुष्टि होती है। जितना गहरा और दीर्घ सांस लेते एवं छोडते है उतना ही अधिक मन शांत रहता है और अधिक ऊर्जा का उत्पादान होता है। उन्होंने कहा कि यह शरीर पंच तत्वों से मिलकर बना है जिसमें पृथ्वी तत्व हमें भोजन से प्राप्त होता है, जल तत्व माँ गंगा से प्राप्त होता है एवं अग्नि हमें सूर्य से प्राप्त होती है जबकि आकाश तत्व खुले आकाश से प्राप्त होता है। प्राण वायु को हम भली प्रकार से अवशेषित करेगें तो हम उतने ही स्वस्थ और ऊर्जावान बने रहेगें।

दूसरी ओर दोपहर के सत्र में मुख्य पंडाल में आर्ट आॅफ लीविंग के श्री श्री रवि शंकर ने आनलाइन माध्यम से योग साधकों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आर्ट आॅफ लीविंग जीवन जीने की कला का एक सिद्धंात है। उन्होंने कहा कि योगा मेडिटेशन से व्यक्ति में ग्रहण करने की षक्ति का विकास होता है। उन्होंने कहा कि मन पर जोर जबरदस्ती नहीं करनी चाहिये। मन को ढीला-ढाला छोडना चाहिये। इससे धारणा बनती है व धारणा से ध्यान व ध्यान से समाधि की ओर जाना चाहिये। उन्होंने कहा कि मन की एकाग्रता से विकृतियां दूर होती है और विकृतियां दूर होने से व्यक्ति का चरित्र सकारात्मक रूप से बदल जाता है। उन्होने कहा कि हर अपराधी के भीतर कोई पीडित व्यक्ति मदद के लिये पुकार रहा होता है। दोपहर बाद मुख्य पांडाल मे गौर गोपाल दास ़द्वारा प्रतिभागियों को आनलाइन सम्बोघित कर योग के महत्व के बारे मे बताया गया।

वहीं गंगा रिसोर्ट में विभिन्न विभागों द्वारा अपने उत्पादों के स्टाल लगाये गये है जिसमें उद्योग विभाग, आयुश विभाग प्रमुख रूप से शामिल हैं। अध्यात्म विज्ञान व सत्संग केन्द्र जोधपुर द्वारा सिद्ध योग के माध्यम से प्रतिभागियों व आगन्तुकों को ध्यान लगाने के क्रिया का अभ्यास कराया जा रहा है। गढ़वाल मण्डल विकास निगम द्वारा गढ़वाली व्यंजनों का स्टाल लगाया गया है जिसमें गढ़वाली व्यंजन बुरांश चाट, कुलथ अनार सोरबा, गहत चाट, कंडाली सोरबा, राजमा गलावटी कबाब, मंडुवा समोसा चाट, बुरांश पकोडे, बुरंाष जैली, ब्राऊन राईस पुडिंग, देहरादूनी पुडिंग आदि परोसे जा रहे हैै। योग महोत्सव के दूसरे दिन सांयकालीन सत्र में पं0 रजनीष व रितेष मिश्रा ने मुख्य पंाडाल में सास्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी।