416.06 लाख की लागत से सीएम त्रिवेंद्र ने बद्रीपुर में किया योजनाओं का लोकार्पण

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बद्रीपुर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 508.75 लाख की लागत की योजनाओं का शिलान्यास व 416.06 लाख की लागत की योजनाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में जिन योजनाओं का शिलान्यास किया गया उनमें मुख्यमंत्री की घोषणा के अन्तर्गत 151.13 लाख की लागत की बद्रीपुर पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण कार्य (भाग 3), बद्रीपुर समीप तुलिप फार्म में 160.27 लाख की लागत का 1000 कि0ली0 क्षमता के ऊर्ध्व जलाशय का निर्माण कार्य, वैभव विहार नवादा में 99.75 लाख की लागत से 600 कि0ली0 क्षमता के ऊर्ध्व जलाशय का निर्माण कार्य, 97.60 लाख की लागत से हरिपुर नवादा ग्राम सभाओं में क्षतिग्रस्त पाईप लाइनों को बदलने का कार्य का शिलान्यास शामिल है।

इसके साथ ही, लोकार्पण की गई योजनाओं में विधानसभा क्षेत्र डोईवाला के अन्तर्गत हरिपुर नवादा वैभव विहार में नाले पर 9.21 लाख की लागत से पुलिया व सी0सी0 मार्ग निर्माण, बद्रीपुर तिलवाड़ी में 12 लाख की लागत से अम्बेड़कर भवन का निर्माण, 105.22 लाख की लागत से हरिपुर नवादा पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण कार्य, 96.34 लाख की लागत से हरिपुर नवादा ग्राम सभाओं में क्षतिग्रस्त पाईप लाईनों को बदलने का कार्य (भाग 1), 97.17 लाख की लागत से बद्रीपुर पेयजल योजना का सुदृढ़ीकरण कार्य (भाग 2), 96.12 लाख की लागत से बद्रीपुर पेयजल योजना (भाग 3) का सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि जिन कार्यों का आज शिलान्यास हुआ है, उन्हें गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण किया जाए। जनता को पर्याप्त मात्रा में पेयजल की आपूर्ति हो, यह हमारा प्रयास है। 18 मार्च को राज्य सरकार के 04 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, हमने इन चार वर्षो में कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किये हैं। सड़को के क्षेत्र में राज्य में काफी कार्य हुआ है। चिकित्सा के क्षेत्र में हमारे संस्थानों को कई जगह सम्मानित किया जा चुका है। हमने जनभावनाओं के अनुरूप भराड़ीसैण (गैरसैण) को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित की है। भराड़ीसैण को आदर्श पर्वतीय राजधानी का रूप दिया जाएगा। जीरो टॉलरेंस की नीति ने भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया है। ई-कैबिनेट, ई-ऑफिस, सीएम डैश बोर्ड उत्कर्ष, सीएम हेल्पलाईन 1905, सेवा का अधिकार और ट्रांसफर एक्ट की पारदर्शी व्यवस्था के चलते कार्यसंस्कृति में गुणात्मक सुधार हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मुख्यमंत्री घस्यारी कल्याण योजना लाई है जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं के सिर से घास का बोझ खत्म करना है। अभी हमने बहुत बड़ा निर्णय लिया है प्रदेश में महिलायें अब पैतृक सम्पति में सह खातेदार होंगी जिससे उनको ऋण प्राप्ति में सुविधा होगी, इससे हमारी महिला शक्ति मजबुत होगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में सभी के सहयोग से कोविड-19 से लड़ाई लड़ी जा रही है। परिस्थितियों के अनुसार निर्णय ले रहे हैं। वैक्सीनेशन का कार्य जारी है परन्तु अभी भी कोरोना गया नही है इसलिए ढ़ीलाई नही बरतनी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में कोरोना से लड़ने मे जो एकरूपता दिखाई है उसी का परिणाम है कि आज भारत वैक्सीन बनाने में न केवल कामयाब हुआ है बल्कि कई अन्य देशो को आपूर्ति भी कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के वोकल फार लोकल व आत्मनिर्भर भारत के नारे ने देश में नई क्रान्ति पैदा की है।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में सीपैट की स्थापना गयी की है, जिसमें 100 प्रतिशत रोजगार की गारन्टी है। उन्होंने कहा कि हर्रावाला में 300 बैड के अस्पताल का कार्य चल रहा है। शीघ्र ही, सहसपुर में साईन्स सिटी की स्थापना होने जा रही है, यह देश की पांचवी साईन्स सिटी होगी, जिसका एमओयू साईन हो गया है। यह तीन वर्ष मे पूर्ण हो जायेगी। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए हम बालावाला मण्डल में जल्द ही लगभग 400 करोड़ की लागत से एक साईन्स कॉलेज की स्थापना करने जा रहे हैं। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाला गामा एवं मुख्यमंत्री के विशेष कार्य अधिकारी धीरेन्द्र पंवार आदि उपस्थित थे।

ब्लड बैंक को सांई भक्तों ने शिविर लगाकर दिया 15 यूनिट रक्त

श्री साईं गंगा सेवा समिति ने राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश के ब्लड बैंक विभाग को रक्तदान शिविर के जरिए 15 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया है।

समिति अध्यक्ष व भाजपा युवा नेता प्रकांत कुमार ने बताया कि ब्लड बैंक की ओर से जरूरतमंदों को निशुल्क रक्त दिया जाता है। ब्लड बैंक से कोई भी जरूरतमंद बिना रक्त के न जाए। इसके लिए सांई भक्तों ने मिलकर समिति के तत्वावधान में ब्लड बैंक को रक्तदान शिविर के जरिए ब्लड उपलब्ध कराने का मन बनाया।

आज संपन्न हुए शिविर में साईं भक्तों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। साईं भक्तों ने कहा कि समाज को जागृत करने के लिए साई सेवक हर संभव कार्य करते हैं। उन्होंने सभी लोगों से रक्तदान करने की अपील की। रक्तदान करने वालों में प्रकांत कुमार, राहुल शर्मा, अनुज कुमार, आनंद शर्मा, दीपक प्रोथि, सागर शर्मा, प्रदीप शर्मा, हरिओम तलरेजा, विक्की जुनेजा, ओम पाल आदि उपस्थित रहे।

मेयर अनिता ममगाईं को सौंपा ज्ञापन, पंचायती स्कूल बनखंडी की सपंत्ति दूसरे के नाम दर्ज करने पर जताई आपत्ति

पंचायती स्कूल समिति बनखंडी ऋषिकेश की संपत्ति को निगम अफसरों व कर्मचारियों की मिलीभगत से गुपचुप तरीके से किसी ओर के नाम दर्ज करने पर स्कूल समिति सदस्यों ने आक्रोश जताया है। सदस्यों ने मेयर अनिता ममगाई से नामांतरण रद्द करने व मिलीभगत में शामिल निगम अफसर व कमर्चारी पर कार्यवाही करने की मांग की।

स्कूल समिति बनखंडी के अध्यक्ष व पूर्व पार्षद हरीश तिवाडी ने बताया कि पुराना बस अड्डा मार्ग गली नंबर 5, बनखंडी जिसका क्रमांक 181 (पुराना) व नया संपत्ति संख्या 248ध्230 बनखंडी है। उक्त संपत्ति को पूर्व में नगर पालिका व वर्तमान में निगम के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा खुर्द बुर्द करने की कोशिस की जा रही है। इसी क्रम में नगर निगम ऋषिकेश ने इस संपत्ति का नामांतरण किसी दूसरे के नाम कर दिया। जब इस संबंध में स्कूल समिति की ओर से आपत्ति जताई गई तो निगम द्वारा संबंधित दस्तावेज और आपत्ति शपथ पत्र पर मांगी गई। इस पर पंचायती स्कूल समिति के अध्यक्ष हरीश तिवाड़ी व उपाध्यक्ष बाली पाल, निगम की स्थानीय पार्षद लता तिवाडी, राजेश कुमार, शिव कुमार गौतम और अजीत सिंह सहित बनखंडी रामलीला कमेटी अध्यक्ष विनोद पाल, ऋषिकेश पाल समाज के अध्यक्ष राजेश पाल, सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता राकेश पारछा, पूर्व पार्षद सुधारानी पाल ने शपथ पत्र दाखिल किया। मगर, निगम के कुछ भ्रष्ट अफसरों ने स्कूल समिति को दरकिनार करते हुए एक पक्षीय कार्यवाही को अंजाम दे दिया।

उन्होंने बताया कि पंचायती स्कूल समिति बनखंडी ऋषिकेश को यह भूमि दान में मिली थी इसका लक्ष्य गरीब और आर्थिक रूप से पिछड़े अनुसूचित जाति व पिछड़े समाज के बच्चों के लिए स्कूल बनाने का था, लेकिन लंबे समय से इस भूमि को खुर्दपुर करने का प्रयास पूर्व में नगर पालिका व वर्तमान में नगर निगम के भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से किया जाता रहा। इसका परिणाम यह हुआ कि संपत्ति बाहर ही बाहर से खरीद-फरोख्त होती रही लेकिन मौके पर स्कूल संपत्ति की भूमि पर कोई कब्जा नहीं कर पाया। समिति अध्यक्ष यह भी बताया उक्त संपत्ति राजस्व अभिलेखों में आज भी दान देने वाले महान व्यक्ति भंवरलाल पुत्र स्वर्गीय लादूराम के नाम अंकित व दर्ज है। साथ ही उक्त भूमि पंचायती स्कूल समिति बनखंडी ऋषिकेश के पास है।

समिति अध्यक्ष हरीश तिवाड़ी ने बताया कि जब बनखंडी ग्राम सभा से अलग हुई और नोटिफाइड क्षेत्र में शामिल हुई उस दौरान पहले भवन कर सर्वे में बनखंडी के सभी लोगों की संपत्तियो के साथ ही उक्त भूमि इसी नाम से पालिका अभिलेखों में दर्ज हुई है।

ज्ञापन के जरिए समिति अध्यक्ष ने मेयर अनिता ममगाई को बताया कि सन 1971 के पहले सर्वे में जब उक्त भूमि पंचायती स्कूल समिति बनखंडी ऋषिकेश के नाम दर्ज हो चुकी है, तो किस कारण इसका नामांतरण किया गया। क्यों गुपचुप तरीके से किसी ओर के नाम नामांतरण कर दिया गया।

उन्होंने कहा कि उक्त भूमि पर भविष्य में स्कूल बनाया जाना है इसके चलते दूसरे के नाम दर्ज संपत्ति का नामांतरण रद्द किया जाए। साथ ही पुनः पंचायती स्कूल समिति बनखंडी ऋषिकेश के नाम नामांतरण निगम अभिलेखों में दर्ज किया जाए। इसके अलावा निगम के भ्रष्ट अफसर व कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। जिससे जनता में यह संदेश जाए कि नगर निगम ऋषिकेश में कानून का राज है।

इस पर मेयर अनिता ममगाईं ने स्कूल समिति सदस्यों को आश्वासन दिया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाकर स्कूल समिति को न्याय दिलाया जाएगा। साथ ही मामले में शामिल दोषी अफसरों व कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी।

ज्ञापन देने वालांे में स्कूल समिति अध्यक्ष हरीश तिवाडी, उपाध्यक्ष बाली पाल, स्थानीय पार्षद लता तिवाडी, पार्षद राजेश कुमार, पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद अजीत सिंह (गोल्डी), ऋषिकेश पाल समाज अध्यक्ष राजेश कुमार पाल, बनखंडी रामलीला कमेटी अध्यक्ष विनोद पाल, सामाजिक कार्यकर्ता व अधिवक्ता राकेश पारछा, पूर्व पार्षद सुधा रानी पाल आदि शामिल रहे।

पंतनगर ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने को प्राधिकरण से मिलेंगी सेवाएं

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नागरिक उड्डयन और शहरी विकास हरदीप पुरी से भेंट की। मुख्यमंत्री के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उड़ान योजना में देहरादून-पिथौरागढ़-हिण्डन मार्ग और सहस्त्रधारा-चिन्यालीसौड़-गौचर मार्ग पर हवाई सेवाएं नियमित करने के लिए दोबारा टेंडर किए जाएंगे। जलजीवन मिशन में उत्तराखण्ड के सभी बड़े और छोटे शहरों को शामिल किया जाने की भी केंद्रीय मंत्री ने स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री के आग्रह पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंतनगर ग्रीन फील्ड हवाई अड्डे को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाए जाने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण से विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएगी। जनपद पिथौरागढ़ स्थित नैनीसैनी हवाई पट्टी का भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा हस्तगत किए जाने के लिए सर्वे किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने उड़ान योजना के अंतर्गत कुमाऊं और गढ़वाल मण्डल में रूट बदले जाने और पॉइन्ट टू पॉइन्ट किए जाने का आग्रह किया जिस पर केंद्रीय मंत्री ने सहमति व्यक्त की। साथ ही केंद्रीय मंत्री ने राजकीय वायुयान बी-200 को किसी एनएसओपी सेवा प्रदाता को ड्राई लीज पर दिए जाने पर भी अपनी स्वीकृति दी।

मुख्यमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में प्रस्तावित योजनाओं में केंद्रांश उत्तराखण्ड के लिए 90 प्रतिशत किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि उत्तराखण्ड के 15 गंगा नगरों में से केवल हरिद्वार ही वर्तमान में अमृत योजना के अंतर्गत शामिल है। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 में शेष 14 गंगा नगरों के लिए सेप्टेज प्रबंधन की योजनाओं की स्वीकृति 90 प्रतिशत केंद्रांश के साथ स्वीकृत की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन संबंधित योजना के लिए 35 प्रतिशत वायबिलिटी गैप फण्डिंग केंद्रांश के रूप में अनुमन्य है। उत्तराखण्ड की कठिन परिस्थितियों और सीमित संसाधनों को देखते हुए 90 प्रतिशत केंद्रांश अनुमन्य करने पर विचार किया जाए। साथ ही एक लाख से कम जनसंख्या के नगरों के लिगेसी वेस्ट के प्रस्तावों को भी स्वच्छ भारम मिशन 2.0 में अनुमोदित किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के शहरों में निर्माण व विध्वंस अपशिष्ट प्रबंधन के प्लांट स्थापित किए जाने आवश्यक हैं। प्रथम चरण में राज्य के सभी जिला मुख्यालयों और नगर निगमों में स्थापित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन 2.0 अथवा केंद्र पोषित विशेष योजना के अंतर्गत धनराशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया।

राह चलती महिला से मोबाइल लूटा, तीन शातिरों को पुलिस ने दबोचा

गुर्जर धर्मशाला मोतीचूर रायवाला निवासी महिला अमन शर्मा पत्नी रघुनाथ शर्मा ने रायवाला थाने में बताया कि स्कूटी सवार तीन अज्ञात लोगों ने उनका मोबाइल लूट लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू की।

थानाध्यक्ष अमरजीत सिंह रावत ने बताया कि घटनास्थल के आसपास 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने के बाद एक शख्स को मुखबिर ने पहचान लिया, जिसे उसके हरिद्वार स्थिति घर से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपने दो साथियों के नाम लिए, जिन्हें गीतापुर कुटीर हरिपुरकलां से पास से स्कूटी के साथ अरेस्ट किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीनों ही नशे के आदी हैं और नशे के लिए ही चोरी की घटना को अंजाम देते है।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान अभिषेक कश्यप पुत्र महेंद्र कश्यप निवासी कुंज गली खड़खड़ी हरिद्वार, सनी उर्फ लाला पुत्र सोनू गोस्वामी निवासी जोगिया मंडी मनसा देवी हरिद्वार और विष्णु कश्यप पुत्र विनोद कश्यप निवासी कुंज गली खड़खड़ी हरिद्वार के रूप में कराई है। पुलिस ने महिला का मोबाइल भी आरोपियों से बरामद किया है।

गणतंत्र दिवस पर तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत उत्तराखण्ड की झांकी म्यूजियम में संरक्षित

इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर तीसरे स्थान के लिए पुरस्कृत की गई उत्तराखण्ड की झांकी को गढ़ी कैंट स्थित संस्कृति विभाग के म्यूजियम-आडिटॉरियम में रखा गया है। राज्य गठन के बाद उत्तराखण्ड द्वारा अनेक बार प्रतिभाग किया गया परंतु यह पहला अवसर है जब उत्तराखण्ड की झांकी को पुरस्कुत किया गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इसे राज्य के लिए गौरव की बात बताते हुए झांकी को संस्कृति विभाग के म्यूजियम में संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए थे। सचिव पर्यटन, संस्कृति व सूचना श्री दिलीप जावलकर ने गढ़ी कैंट में बन रहे संस्कृति विभाग के म्यूजियमध् आडिटॉरियम का निरीक्षण कर झांकी को रखे जाने के लिए स्थान निर्धारित किया। उन्होंने अधिकारियों को उक्त झांकी के उचित रखरखाव के निर्देश दिए।

राजपथ, नई दिल्ली गणतंत्र दिवस समारोह में सूचना विभाग द्वारा उत्तराखण्ड राज्य की ओर से “केदारखंड” की झांकी को प्रदर्शित किया गया था। इसे लोगों द्वारा काफी सराहा गया था। झांकी के अग्रभाग में उत्तराखण्ड का राज्य पशु ‘कस्तूरी मृग‘ दर्शाया गया है जो कि उत्तराखण्ड के वनाच्छादित हिम शिखरों में 3600 से 4400 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है। इसी प्रकार से उत्तराखण्ड का राज्य पक्षी ‘मोनाल’ एवं राज्य पुष्प ‘ब्रह्मकमल’ दिखाया गया है जो केदारखण्ड के साथ-साथ उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पाया जाता है। झांकी के मध्य भाग में भगवान शिव के वाहन नंदी को दर्शाया गया है तथा साथ में केदारनाथ धाम में यात्रियों को यात्रा करते हुए तथा श्रद्वालु को भक्ति में लीन दर्शाया गया है। झांकी के पृष्ठ भाग में बारह ज्योर्तिलिंगों में से एक बाबा केदार का भव्य मंदिर दर्शाया गया है जिसका जीर्णोद्धार आदिगुरू शंकराचार्य ने कराया था तथा मंदिर परिसर में श्रद्वालुओं को दर्शाया गया है साथ ही मंदिर को ठीक पीछे विशालकाय दिव्य शिला को दर्शाया गया है।

दिल्ली से झांकी को एक स्पेशल ट्रोला में तीन दिन में देहरादून लाया गया। गौरतलब है कि गढ़ी कैंट, देहरादून में संस्कृति विभाग का म्यूजियम-ऑडिटॉरियम निर्माणाधीन है। इसके बनने के बाद “केदारखंड” की झांकी, आम लोगो के लिए उपलब्ध रहेगी।

टोल टैक्स के खिलाफ एकजुट हुए व्यापार मंडल, स्थानीय वाहनों को छूट की मांग

ऋषिकेश के समस्त व्यापार मंडल आज एकजुट दिखाई दिया। सभी व्यापार मंडल के व्यापारियों ने लच्छीवाला टोल टैक्स का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने इसे अवैध वसूली के साथ एलिफेंट काॅरिडोर में लगाए जाने पर कानूनन गलत ठहराया।

आज दून तिराहे पर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल शाखा ऋषिकेश, ऋषिकेश व्यापार महासंघ, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल व देवभूमि व्यापार मंडल सहित कई व्यापारिक संगठनों ने शिरकत की और विरोध प्रकट किया। गढ़वाल ट्रक एसोसिएशन के सचिव जयेंद्र रमोला ने कहा कि हाइवे के कार्य पूरे नहीं हुए हैं और टोल शुरू कर दिया है, जोकि अवैध वसूली हैं और तो और एनएचएआई ने एलिफेंट कॉरिडोर क्षेत्र में टोल प्लाजा बनाया जोकि कानूनन सही नहीं है।

आज हर हरिद्वार जिले की विधानसभा के विधायक अपने क्षेत्र के लोगों की लड़ाई लड़ कर टोल फ्री करवाने को अग्रसर हैं परन्तु ऋषिकेश ऐसी विधानसभा है जहां के विधायक इस मुद्दे को लेकर कोई पहल नहीं कर रहे हैं। जिससे कारण आज व्यापारियों को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करना पड़ रहा है, हमारी माँग है कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के हर वाहन चाहे वह प्राइवेट हो या व्यवसायिक हो उसको छूट मिलनी चाहिये।

प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के संरक्षक कपिल गुप्ता ने लच्छीवाला में वसूले जा रहे तो उनको वर्तमान में अवैध कहते हुए और भविष्य में भी ऋषिकेश क्षेत्र तक के आवास करने वाले लोगों के लिए टोल को फ्री करने की मांग की। अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने बताया कि ऋषिकेश निवासी टोल प्लाजा से 3 किलोमीटर पहले भानियावाला में ही टोल रोड पर चढ़ते हैं अतः जब तक कनेक्टिंग रोड जो अभी सभी जगह अधूरी पड़ी है वह पूरी नहीं हो जाती तब तक के लिए टोल वसूली तत्काल बंद करनी चाहिए और ऋषिकेश क्षेत्र में आवाजाही करने वाले व्यापारियों एवं नागरिकों को टोल से मुक्त रखा जाना चाहिए।

ऋषिकेश व्यापार महासंघ के संयोजक राजीव मोहन ने कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र के लोगों के वाहनों को टोल फ्री करवाने के लिये सभी व्यापार मण्डलों को एक होकर बड़ा आंदोलन चलाना चाहिये।
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष नरेश अग्रवाल ने सभी स्थानीय और व्यापारिक संगठनों की मांग को जायज बताते हुए समर्थन किया। इस अवसर पर प्रोपर्टी डेवलपर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय गर्ग, दीपक जाटव, विवेक वर्मा, प्रीति पाल सिंह, जस्सल, कमल किशोर लांबा, संजय शर्मा, पवन शर्मा, ललित सक्सेना, हैप्पी ग्वाडी, सौरभ अग्रवाल, हर्षित गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य संजीव चैहान, रामकुमार कश्यप, श्रवण जैन, नवल कपूर, व्यापार महासंघ के संयोजक राजीव मोहन, विनोद शर्मा, अरविंद जैन, प्रतीक पुंडीर, अखिलेश दीवान आदि उपस्थित रहे।

92 लाख की लागत से पथ प्रकाश का विस अध्यक्ष ने किया शिलान्यास

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से 92 लाख रुपए की लागत से आईडीपीएल गेट से श्यामपुर रेलवे क्रॉसिंग तक डिवाइडर पर पथ प्रकाश व्यवस्था के कार्य का विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ शिलान्यास किया।

कहा कि 2 माह के अंदर एलईडी स्ट्रीट लाइट से यह मार्ग जगमगायेगा जिससे आवागमन करने वाले हजारों लोगों को आसानी होगी। आडीपीएल गेट से श्यामपुर रेलवे क्रॉसिंग तक डिवाइडर पर कुल 80 पोल लगेंगे जिसमें 160 एलइडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। प्रत्येक बल्ब 120 वाट का होगा जो पूर्णतः सजावटी है।

कहा कि ऋषिकेश के इस अत्यंत व्यस्ततम मोटर मार्ग मे एलईडी स्ट्रीट लगने से जगमग होगा। उन्होंने कहा कि कुंभ प्रारंभ हो चुका है उनके दौरान देश-विदेश के लाखों श्रद्धालु हरिद्वार और ऋषिकेश आते हैं इसलिए कुंभ में आने वाले देश विदेश के श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों को प्रकाश की उचित व्यवस्था के लिए मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के माध्यम से प्रकाश की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों के तीर्थयात्री एवं पर्यटकों का भी बड़ी संख्या में ऋषिकेश में आना जाना होता है उन सबके लिए पथ प्रकाश व्यवस्था में सहायक सिद्ध होगी।

मौके पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, श्यामपुर के मंडल के अध्यक्ष गणेश रावत, भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा नरेंद्र रावत, प्रधान चमन पोखरियाल, दीपा राणा, राजेश व्यास, मानवेंद्र कंडारी, प्रदीप धस्माना, शम्मा पवार, रामरतन रतूड़ी, राजपाल पवार, प्रभाकर पैन्यूली, कमला नेगी, बॉबी रागड, प्रशांत चमोली, राजेश जुगलान, गोदावरी बिष्ट, पदमा कंडारी, अभिनव चैहान आदि सहित मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता श्याम मोहन शर्मा, अवर अभियंता सौरभ सकलानी आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रवि शर्मा ने किया।

महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

बढ़ती महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। गांधी स्तंभ पर किए धरने के दौरान सरकार पर महंगाई की आड़ में जनता से लूट का आरोप यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने लगाया।

आज गांधी स्तंभ पर धरने के दौरान युवा नेता विवेक तिवारी ने कहा कि केंद्र की व राज्य की गूंगी बहरी सरकार दिनोंदिन महंगाई बढ़ाकर आम जनता को लूटने का काम कर रही है। युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष अमरजीत धीमान ने कहा लाखों की संख्या में युवा बेरोजगार हैं, ऐसे में महंगाई के चलते जीवन कठिन हो गया है। कहा कि केंद्र शासित राज्य सरकार को जल्द से जल्द महंगाई को कम करना चाहिए।

कांग्रेस कमेटी के प्रदेश महामंत्री राजपाल खरोला में कहा कि यह सरकार गैस खाद्य पदार्थ पेट्रोल डीजल के के दाम रातो रात बढ़ाने का काम कर रही है। डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ने से किसान से लेकर युवा व ग्रहणी तक सब परेशान है, सरकार को जल्द से जल्द महंगाई पर लगाम लगानी चाहिए। इस मौके पर युवा कांग्रेस ने गांधी स्तंभ से त्रिवेणी घाट चैराहे तक महंगाई के विरोध में पैदल मार्च किया।

इस धरने मे पूर्व एनएसयूआई के अध्यक्ष अजय धीमान, युवा कांग्रेस जिला महासचिव श्याम शर्मा, एकांत गोयल, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, जगत सिंह नेगी, जयपाल बिट्टू, गौरव यादव, एनएसयूआई के महानगर अध्यक्ष शिवा सिंह, पंडित विशाल तिवारी, एडवोकेट अभिनव मलिक, कृष्णा राजभर, सतीश गुप्ता, हिमांशु कश्यप, सरदार मनप्रीत सिंह, गौरव अरोड़ा, गौतम नौटियाल, सौरभ वर्मा, राकेश राजभर आदि मौजूद रहे।

व्यापारियों ने कोतवाल रितेश शाह को शांति व्यवस्था बनाने पर किया सम्मानित

तीर्थनगरी में कानून व्यवस्था व शांति बनाए रखने पर कोतवाल रितेश शाह सम्मानित हुए। नगर के व्यापारियों का एक दल आज कोतवाली पहुंचा और कोतवाल रितेश शाह को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।

व्यापारियों ने कहा कि कोतवाल रितेश शाह द्वारा नगर में अपराधों पर अंकुश और आम जन को स्वतंत्र भाव से जीवन यापन हेतु किये जा रहे कार्य सराहनीय है। इसकी बदौलत ऋषिकेश में शांति का माहौल कायम हो पाया है। साथ ही पुलिस की छवि मित्र पुलिस की हो गयी है। कहा कि आमजन में पुलिस प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। कहा कि कोतवाल रितेश शाह द्वारा अपराधियो पर नियंत्रण नगर निगम द्वारा प्रदत्त कैमरों की मॉनिटरिंग, नशा मुक्ति हेतु युवाओं को समझाना, गन्दी और खतरनाक ड्राइविंग से होने वाले एक्सिडेंट में कमी, कोरोना काल मे शासकीय आदेशो का निर्वहन करते हुए मानवता पूर्ण कार्य, गंगा एवम मलिन बस्तियों में नशे से मुक्ति हेतु सकल अभियान और वर्तमान में कुम्भ स्नान के अंतर्गत सन्तो के स्नान को सफलता पूर्वक करवाना जैसे अनेकों कार्य ऋषिकेश के लिए एक अधिकारी के कार्यो की पूर्णता की मिसाल है।

इस मौके पर मौजूद पुलिस क्षेत्राधिकारी डीसी ढौंडियाल का भी अभिनंदन किया गया। सम्मानित करने वालों में व्यापारी नेता पवन शर्मा, पंकज शर्मा, मोती लाल टुटेजा, विवेक गोस्वामी, हैप्पी सेमवाल, गौरव चावला, राजपाल ठाकुर, देवदत्त शर्मा, शिवम टुटेजा, रणवीर सिंह, राकेश पाल, गौरव केथोला, रोमा सहगल, मनीष मिश्रा, अमरीक सिंह, अमित प्रजापति आदि व्यापारी मौजूद रहे।