ऋषिकेश।
शुक्रवार रात्रि 10 बजे से रेलवे ट्रैक पर काम शुरू हो जाएगा जो शनिवार सुबह छह बजे तक समाप्त हो जाएगा। इस दौरान हरिद्वार से ऋषिकेश और देहरादून के लिए यातायात पूरी तरह बंद रहेगा जबकि रेलगाडियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। सड़क यातायात को चीला मार्ग से डायवर्ट किया जाएगा। इससे मुसाफिरों को मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है। रायवाला स्टेशन के स्टेशन अधीक्षक एसके चौधरी का कहना है मरम्मत कार्य के कारण यातायात प्रभावित होगा। रेलवे यातायात पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।
Category: अन्य खबरै
चुनावी थकान के बाद दावतों का दौर शुरू
कार्यकर्ताओं की पौ बारह, 11 मार्च को आना है चुनाव का परिणाम
उम्मीदवार धन्यवाद के साथ दे रहे दावत
ऋषिकेश।
चुनाव में थकान महसूस कर रहे कार्यकर्ताओं की आजकल पौ बारह है। उम्मीदवार अपने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देने के बहाने दावत दे रहे हैं। कार्यकर्ता भी चुनाव के अनुभव बताते हुए अपनी जीत का दावा कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से फीड बैक लेने के साथ उनकी दावतें आजकल चर्चा का विषय हैं।
ऋषिकेश विधानसभा के प्रमुख दावेदार इन दिनों लोगों से संपर्क कर चुनाव में मिले समर्थन के लिए धन्यवाद दे रहे हैं। अकसर जीत के बाद मिलने वाली पार्टी अगर चुनाव परिणाम आने से पहले मिल जाए तो चर्चाओं का बाजार गर्म होगा ही। कार्यकर्ताओं का कहना है कि नेताजी बड़े दिल वाले हैं। जीत-हार अलग मायने रखता है लेकिन नेताजी ने चुनाव परिणाम आने से पहले ही कार्यकर्ताओं को दावत देकर मन खुश कर दिया।
निर्दलीय संदीप गुप्ता ने रोड शो से दिखाई ताकत
ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के मार्गों पर निकाला रोड शो
विकास के लिए एक मौका देने की अपील लोगों से की
ऋषिकेश।
सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी ने शांतिनगर और चन्द्रभागा में जनसभाएं की। उसके बाद ग्रामीण क्षेत्र अमित ग्राम, गुमानीवाला, कैनाल रोड, भट्टोवाला, रुषा फॉर्म, बाईपास रोड, कपूर फॉर्म, खदरी खड़कमाफ, चोपड़ा फॉर्म में पैदल रोड शो निकाला। दोपहर बाद जयराम आश्रम के समीप खाली प्लाट से हरिद्वार रोड, घाट रोड, मुखर्जी रोड, क्षेत्र रोड, पुराना टिहरी बस अड्डा, देहरादून रोड, हीरालाल मार्ग, रेलवे रोड, तिलक रोड, शांतिनगर होते हुए पुराना बस अड्डे में रोड शो संपन्न हुआ।
संदीप गुप्ता ने लोगों से क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें एक बार मौका देने की अपील की। कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वह सक्रिय रहे है। जनप्रतिनिधि के रूप में वह लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उनके पास विजन है और उन्हें लोगों का आशीर्वाद चाहिए।
इस मौके पर गोबिन्द अग्रवाल, जयदत्त शर्मा, ज्योति सजवान, हरीश तिवारी, हरीश उप्रेती, किशन नेगी, भाग सिंह चौहान, संजीव, राकेश पारछा, पुष्पा मित्तल आदि मौजूद थे।
भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल का रोड शो
ऋषिकेश।
सोमवार को भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल ने नरेन्द्र नगर विधानसभा के ढालवाला क्षेत्र से शक्ति प्रदर्शन कर रोड शो निकाला। रोड शो चौदहबीघा, कैलाशगेट, शीशमझाड़ी होते हुए तपोवन में संपन्न हुआ। उनियाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाए कि उनके विकास कार्यों को हरीश रावत का नाम देकर झूठा प्रचारित किया जा रहा है। कहा विकास कार्यों के लिए विजन का होना जरूरी है और जनप्रतिनिधि अगर सक्रिय नहीं होगा तो क्षेत्र का विकास नहीं हो सकता है। उन्होंने जाति और भावनाओं से ऊपर उठकर वोट देने की अपील की। कहा क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने कांग्रेस पार्टी छोड़ी है। उन्होंने भाजपा को वोट देने की अपील की।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान सिंह नेगी, नगर पालिकाध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, मदन सिंह रावत, चन्द्रबीर पोखरियाल, नलिन भट्ट, दीपक भट्ट, विनोद कुकरेती, योगेश राणा, राकेश सेंगर, सुरेन्द्र कुड़ियाल आदि मौजूद थे।
चुनाव खर्च में राष्ट्रीय पार्टियां फिसड्डी
खर्च के मामले में निर्दलीय संदीप गुप्ता नामांकन से बनाए हुए हैं बढ़त
ऋषिकेश।
राष्ट्रीय पार्टियां खर्च कम कर रही है या खर्च कम दिखा रही है। चुनाव को एक दिन शेष है, ऐसे में प्रत्याशियों के खर्च का मीटर दौड़ने के बजाय सुस्त गति से चल रहा है। चुनाव आयोग की लेखा टीम को दिए गए खर्च ब्योरे को देखकर तो यही कहा जा सकता है। 13 फरवरी तक खर्च मामले में भाजपा-कांग्रेस दोनों निर्दलीय से पीछे है। निर्दलीय संदीप गुप्ता का खर्च सर्वाधिक 8,79,613 रुपये दर्शाया गया है, जो दोनों राष्ट्रीय पार्टियों के उम्मीदवारों से अधिक है।
भाजपा के प्रेमचन्द अग्रवाल 7,62,690 रुपये खर्च कर दूसरे और कांग्रेस के राजपाल खरोला 5, 87,113 रुपये खर्च कर तीसरे नबंर पर बने हुए हैं। जबकि उक्रांद के राजेन्द्र गैरोला 1,17,492, निर्दलीय विवेक तिवारी 1,49, 317, बसपा के लल्लन राजभर 3,49, 824, निर्दलीय मोहित कुमार 3,02,849, निर्दलीय रामकृष्ण तिवारी 74,500, एनसीपी के गुरुचरन 10,000, निर्दलीय उषा 37,600, निर्दलीय विजयलक्ष्मी गुसाईं के 81, 500 रुपये दर्शाए गए हैं।
पूर्वांचल महासंघ का निर्दलीय संदीप को समर्थन
ऋषिकेश।
चन्द्रेश्वर नगर में आयोजित पूर्वांचल महासंघ की बैठक में निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गुप्ता को समर्थन देने का निर्णय लिया गया है। महासंघ ने पत्र के माध्यम से निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने की अपील पूर्वांचल के नगारिकों से की है।
बुधवार को पूर्वांचल महासंघ की बैठक की अध्यक्षता जयप्रकाश ठेकेदार ने की। उन्होंने वर्तमान विधायक पर पूर्वांचल के लोगों की समस्याओं को नजर अंदाज करने के आरोप लगाये। कहाकि राप्ती गंगा एक्सप्रेस को चलाने के लिए पूर्वांचल के लोगों ने रेल मंत्री को पत्र लिखने की मांग विधायक से की थी। लेकिन विधायक ने पूर्वांचल के लोगों का अपमान करके उन्हें भगा दिया।
बैठक में वक्ताओं ने अपना समर्थन निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गुप्ता को देने की बात कही। बताया कि संदीप गुप्ता स्थानीय है और हमारी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करते है। मौके पर दीनदयाल राजभर, सतीश दुबे, सुजीत यादव, सुभाष ठठेरा, मंतोष पासवान, अरविन्द यादव, मिथिलेस राजभर, संजय राजभर, सतीश राजभर, सुनील साहनी, इन्द्रजीत राजभर आदि मौजूद थे।
निर्दलीय संदीप गुप्ता चुनाव खर्च में सबसे आगे
ऋषिकेश।
रविवार को चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव में सहायक व्यय निरीक्षक आशुतोष और लेखा प्रभारी ऋषिकेश गणेशानंद जोशी के समक्ष सभी 11 उम्मीदवारों ने अपने खर्च का ब्योरा प्रस्तुत किया। चार जनवरी तक किए गए व्यय के अनुसार पहले नम्बर पर निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गुप्ता है जिनका खर्च 642090 रुपये दर्शाया गया है। दूसरे नम्बर पर भाजपा प्रत्याशी प्रेमचन्द अग्रवाल 641878 रुपये खर्च कर चुके हैं। तीसरे नम्बर पर कांग्रेस के राजपाल खरोला है जिनका खर्च 338531 दर्शाया गया है।
उक्रांद के प्रत्याशी राजेन्द्र गैरोला ने 92492, निर्दलीय विवेक तिवारी ने 110958, बसपा के लल्लन भारद्वाज ने 218958, निर्दलीय मोहित कुमार ने 29870, निर्दलीय रामकृष्ण तिवारी ने 34500, एनसीपी के गुरुचरन, निर्दलीय विजयलक्ष्मी गुसाईं और ऊषा असवाल ने मात्र 10 हजार रुपये खर्च को दर्शाया है। रिटर्निंग ऑफिसर बृजेश कुमार तिवारी ने बताया कि नौ फरवरी को दूसरी बार फिर से उम्मीदवारों को अपने खर्च का ब्योरा प्रस्तुत करना होगा। उन्होंने सभी उम्मीदवारों से खर्च का ब्योरा अपने रजिस्टर पर दर्ज करते रहने को कहा।
वरिष्ठ भाजपा नेताओं को चुनाव जीताने का निर्देश
ऋषिकेश।
शनिवार को भाजपा नेता संजय शास्त्री के देहरादून रोड स्थित आवास पर शाम पांच बजे केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा और प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल पहुंचे। वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने चर्चा की। सूत्रों के अनुसार भाजपा हाईकमान ने ऋषिकेश सीट पर हर हाल में जीत दर्ज करने को कहा है। बताया जा रहा कि नड्डा ने भाजपा कार्यकर्ताओं को हाईकमान का मैसेज दिया है। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के सामने अपनी बात भी रखी लेकिन कार्यकर्ताओं को चुनाव तक सभी बातें भूलकर काम करने के निर्देश दिए। मौके पर संजय शास्त्री, सीएल धीगढ़ा, इन्द्र कुमार गोदवानी, चेतन शर्मा, केके सिंघल, नवल कपूर, देवेन्द्र सकलानी, राजेन्द्र सेठी, पंकज शर्मा, अनीता ममगाईं, सरोज डिमरी, कपिल गुप्ता, जेपी जोशी, राजेन्द्र रक्खा, संदीप शास्त्री, जितेन्द्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।
नेशनल जूट बोर्ड महिलाओं को दे रहा प्रशिक्षण
ऋषिकेश।
भारतीय ग्रामोत्थान संस्थान ढालवाला के निदेशक अनिल चंदोला ने बताया कि तीन हफ्ते के अंदर महिलाओं को जूट उत्पादों का बेसिक ज्ञान दिया जाएगा। उसके बाद उन्हें दो हफ्ते का एडवांस प्रशिक्षण मिलेगा। उन्होंने बताया कि महिलाओं को इन उत्पादों की मार्केटिंग और सेल्स की भी जानकारी दी जाएगी जिससे वे जूट उत्पादों का अपना व्यवसाय खोल सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए भारतीय ग्रामोत्थान संस्थान ढालवाला की ओर से अब महिला ट्रेनर भी तैयार किए जाएंगे जो क्षेत्र में अन्य महिलाओं को जूट उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण देंगी।
बसपा से लल्लन राजभर और उक्रांद से राजेन्द्र गैरोला ने कराया नामांकन
ऋषिकेश।
बुधवार को ऋषिकेश विधानसभा से तीन प्रत्याशियों ने नामांकन फॉर्म दाखिल किया। कांग्रेस से राजपाल खरोला ने 12 बजकर 40 मिनट, बसपा से लल्लन भारद्वाज राजभर ने 1 बजकर 15 मिनट और उक्रांद से राजेन्द्र प्रसाद गैरोला ने 2 बजकर 15 मिनट पर रिटर्निंग ऑफिसर वृजेश कुमार तिवारी को अपना नामांकन फॉर्म सौंपा। अब तक कुल 6 प्रत्याशी नामांकन फॉर्म जमा कर चुके है। बुधवार को एक नामांकन पत्र लिया गया। प्रशासन के अनुसार, अब तक कुल 11 नामांकन फॉर्म दिए जा चुके हैं।
संपत्ति ब्योरा
– लखपति राजपाल पर 28 लाख का कर्ज
– राजपाल खरोला, 236 आदर्श ग्राम ऋषिकेश
– शिक्षा-एमए (इतिहास)
– व्यवसाय-पर्यटन सलाहकार और व्यापार
– संपत्ति-6647000(अचल) 2891937.56(चल)
– ऋण-28,17,172
– नकदी-32,7, 410(बैंक) 56, 400(नकद)
– बीमा-4 लाख
– साझेदारी-9, 34,762
– वाहन-महेन्द्रा एसयूवी
– सोना-60 ग्राम (1, 72000)
– पत्नी-बीना खरोला
– व्यवसाय-शिक्षण और प्रशिक्षण
– संपत्ति-10,85, 417.32 (चल)
– नकदी-1,10, 946 (बैंक) 49, 200(नकद)
– वाहन-स्कूटी
– सोना-300 ग्राम (8, 58000), चांदी 500 ग्राम (25000)
साझेदारी के निवेश और संपत्ति के वर्तमान मूल्य ने कांग्रेस प्रत्याशी की संपत्तियों में अच्छी खासी वृद्धि दर्ज की है। वर्ष 2012 में चल संपत्ति 943795 दर्शायी गई थी, जो तीन गुना बढ़कर 28,91, 937.56 पर पहुंच गई है। इसी तरह अचल संपत्ति वर्ष 2012 में 27,16,600 दर्शायी गयी थी, जो ढाई गुना बढ़कर 66, 47000 पर पहुंच गई है।
बसपा प्रत्याशी लल्लन भी लखपति
लल्लन भारद्वाज राजभर 708 आवास विकास ऋषिकेश
– शिक्षा- हाईस्कूल
– व्यवसाय-ठेकेदारी
– संपत्ति-43.50 लाख, 11 लाख (विरासत)
– ऋण-1165000
– नकदी-9005(बैंक) 24 000(नकद)
– बीमा-4 लाख
– वाहन-कार और स्कूटी
– सोना-50 ग्राम (1,50, 000)

-पत्नी-मुन्नी
– व्यवसाय-ठेकेदारी
– संपत्ति-28.78 लाख
– नकदी-1,10, 946(बैंक)
– वाहन-लोडर वाहन
– ऋण-63600
– बीमा-2 लाख, 5 हजार मूल्य की एनएससी, दो हजार प्रतिमाह आरडी, 2,50,000 एफडीआर
– सोना-100 ग्राम (3 लाख), चांदी 500 ग्राम (25000)
बसपा प्रत्याशी की संपत्ति में भी कई गुना वृद्धि हुई है। वर्ष 2012 में दर्शायी गई अचल संपत्ति 7,64,000 और चल संपत्ति 7,17, 651 वर्तमान मूल्य के आधार पर 54.50 लाख रुपये दर्शायी गई है। पांच वर्षों के अंतराल में बसपा नेता की संपत्ति में पांच गुना की वृद्धि दर्ज हुई है।
उक्रांद प्रत्याशी भी लखपति की दौड़ में
राजेन्द्र प्रसाद गैरोला 151 भट्टोवाला श्यामपुर ऋषिकेश
– शिक्षा- हाईस्कूल
– व्यवसाय-ठेकेदारी
– संपत्ति-13.40 लाख
– ऋण-4 लाख
– नकदी-1,34, 000 (बैंक), 40, 000 (नकद), 50, 000 (पत्नी)
– वाहन-मारुति आर्टिका
– सोना-20 ग्राम स्वयं (60, 000), 10 ग्राम पत्नी (30, 000)