सीएम धामी ने कल्याणपुर, लखनऊ में आयोजित प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल्याणपुर, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में संसदीय क्षेत्र लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पक्ष में आयोजित प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया है। उन्होंने कहा उत्तराखंड प्रवासियों ने हमेशा राजनाथ सिंह समर्थन किया है। उन्होंने कहा पूरा लखनऊ एक होकर राजनाथ जी का समर्थन कर रहा है। राजनाथ का उत्तराखंड विशेष लगाव, एवं रोटी बेटी का रिश्ता है। मुख्यमंत्री ने कहा उन्होंने छात्र जीवन में कई चीजे लखनऊ की धरा से सीखी है। जब भी वो लखनऊ आते हैं, उनकी बचपन की यादें ताजा हो जाती हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते 10 सालों में लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल गई है। आज लखनऊ विकास के पथ पर अग्रसर है। इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में लखनऊ तेजी से आगे बड़ा है। देश के रक्षा मंत्री रहते हुए राजनाथ सिंह ने देश में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। डिफेंस के क्षेत्र में आधुनिक हथियारों संसाधनों को अब भारत इंपोर्ट की जगह एक्सपोर्ट करता है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना पूर्ण हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 वर्ष पहले पुरानी सरकारों में हर दिन नया घोटाला सामने आता था। पर बीते 10 वर्षाे में एक भी घोटाला सामने नहीं आया। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक फैसले हुए हैं। कश्मीर से धारा 370 हटाई गई। देश में सीएए कानून लागू कर दिया गया है, तीन तलाक का भी खात्मा कर दिया गया है। साथ ही लंबे समय के बाद भगवान श्री राम का अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कार्य हुआ है। आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि आने वाले समय में भारत अर्थव्यवस्था क्षेत्र में नंबर पर आए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा पार्टी ने उत्तराखंड आंदोलन के दौरान मसूरी, मुजफ्फरनगर, खटीमा में राज्य आंदोलनकारीयो पर गोलियां चलवाई थीं। अयोध्या में रामभक्तो पर गोलियां चलाई गई। हम ये बात कभी भूल नहीं सकते हैं। उन्होंने कहा अटल बिहारी वाजपेई जी के नेतृत्व में हमें उत्तराखंड राज्य मिला। उन्होंने कहा लखनऊ के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की लहर है। श्री राजनाथ जी का सरल व्यवहार हम सभी जानते हैं। बड़े से बड़े पदों पर रहने के बावजूद वो सीधे लोगों के दिलों से जुड़े रहे हैं। पूरे देश में उनका बड़ा सम्मान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। एक ओर भाजपा समान कानून की बात करती है तो दूसरी ओर कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में मुस्लिम पर्सनल लॉ को लागू करने की बात करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के लोगों के प्रति देशवासियों का नजरिया बदला है। लोगो का भाव हमारे प्रति पवित्र है। उत्तराखंड में हमने सख्त नकल विरोधी कानून, लैंड जिहाद पर कार्यवाही, दंगारोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून एवं महिलाओं को 30 क्षैतिज आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने कहा एक ओर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा तो दूसरी तुष्टिकरण वाली सपा और कांग्रेस पार्टी का गठबंधन है। सपा और कांग्रेस पार्टी के पास न मुद्दे हैं, न वादे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी प्रवासी उत्तराखण्डीयो से संसदीय क्षेत्र लखनऊ से राजनाथ सिंह को 5 लाख से भी ज्यादा मतों से विजय बनाकर प्रधानमंत्री को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देने का आग्रह किया।

इस अवसर पर मेयर सुषमा खर्कवाल, विधायक प्रत्याशी ओ.पी श्रीवास्तव, विनय रोहेला, भाजपा नेता नीरज, हरिश चंद्र पंत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

आज विश्व भारत की शक्ति से परिचित हो चुका हैः धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमतीनगर, लखनऊ में संसदीय क्षेत्र लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के पक्ष में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया।

इस दौरान अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में लोकसभा चुनाव चल रहा है। 20 मई को यहां मतदान होने हैं। 2014 से एकतरफा समर्थन आप सभी राजनाथ सिंह को देते आए हैं और आगे भी निश्चित ही देंगे । राजनाथ सिंह जी का उत्तराखंड के लोगो से विशेष प्रेम है। उनके कामों की गूंज आज भी सुनाई देती है। रक्षा मंत्री के रूप में भी ऐतिहासिक कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में लखनऊ में विकास के कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा 10 सालों में लखनऊ पूरा बदल गया है। पहले और आज के लखनऊ के बड़ा अंतर आया है। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव के दौरान भी राजनाथ सिंह ने चुनाव को गति दी थी। समाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले कार्य की शिक्षा मुझे लखनऊ से मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आगे बढ़ा है। जी 20 सम्मलेन भारत में हुए, उसमे से तीन बैठकों का आयोजन उत्तराखंड में किया गया। उन्होंने कहा आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। आज विश्व भारत की शक्ति से परिचित हो चुका है। जिन योजनाएं से गरीबों का कल्याण हुआ ऐसी योजनाओं को लागू किया गया है। आज पहाड़ो में हर घर नल, नल से जल को जोड़ा गया है। उत्तराखंड के लोगो ने मोदी को अपना समर्थन दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा लिए गए निर्णय की चर्चा सम्पूर्ण देश में हो रहा है। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की आजादी के बाद उत्तराखंड पहला राज्य बन गया है जहां सबसे पहले समान नागरिक सहित लागू हुआ है। उन्होंने कहा भाजपा के संकल्प पत्र में समान नागरिक संहिता लागू करने की बात कही गई है। उत्तर प्रदेश के अंदर डबल इंजन की सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। एक समय था जब सपा और बसपा के संरक्षण में माफिया गुंडों का राज हुआ करता था। आज उत्तर प्रदेश, उत्तम प्रदेश की ओर बढ़ गया है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के ह्रदय में उत्तराखंड बसता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में चार धाम हेतु ऑल वेदर रोड का निर्माण, रेलवे लाइन का निर्माण कार्य, हवाई सेवाओं का विस्तार, रोप वे का कार्य, मानसखंड मंदिर माला मिशन का विकास कार्य जारी है। चार धाम विकसित होकर आगे बढ़ रहे हैं तो मानसखंड का विकास भी हो रहा है। उन्होंने कहा एक ओर प्रधानमंत्री देश को आगे ले जाने का काम कर रहे हैं। तो दूसरी ओर कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग, मुस्लिम पर्सनल लॉ को जगह दी गई है। उन्होंने कहा कांग्रेस का घोषणापत्र मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र लगता है। उन्होंने कहा कांग्रेस के लोग आम जनता का अधिकार छीन कर अपने चहते वोट बैंक को देना चाहता है। उन्होंने कहा राहुल गांधी, सोनिया गांधी बेल पर बाहर हैं और केजरीवाल अभी-अभी छूट कर जेल से वापस आए हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस, सपा आपनी हार देखकर लोगों को भ्रम में डालने का काम कर रही है।

इस दौरान टीएस गंगवार, केएन चंदोला, मेयर सुषमा खर्कवाल, गणेश चंद्र जोशी, महेंद्र सिंह रावत एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

बदायूं के जन-जन की पुकार, अबकी बार 400 पारः धामी

उत्तर प्रदेश के बदायूं से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य के समर्थन में आयोजित रोड शो में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सम्मिलित हुए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रोड शो में उमड़ा जनसैलाब यह सुनिश्चित कर रहा है कि उत्तर प्रदेश की जनता इस लोकसभा चुनाव में परिवारवाद और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाली पार्टियों का पूरी तरह सफ़ाया करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जिस प्रकार देश का सर्वांगीण एवं सर्वस्पर्शी विकास हो रहा है उससे स्पष्ट है कि देश की जनता उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्साहित है।

विशाल रोड शो में मातृशक्ति, बुजुर्गों एवं युवाओं द्वारा मिले असीम स्नेह, आशीर्वाद व अभूतपूर्व सर्मथन के लिए मुख्यमंत्री धामी ने हृदयतल से उनका कोटिशः आभार प्रकट किया।

सीएम धामी ने पीलीभीत में बुद्धजन सम्मेलन में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री ने सम्मेलन में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों का स्वागत किया एवं बाबा भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने सभी को ऋषिकेश से अपना राम राम भेजा है। उन्होने कहा ये गभिया सहराई ये सारा क्षेत्र हमारे पड़ोस का क्षेत्र है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के अंदर कई कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा आज भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के संकल्प पत्र में सभी वर्गाे के उत्थान का संकल्प है। महिला सशक्तिकरण, युवाओं को आगे बढ़ाने, समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का संकल्प पत्र है। उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता के आशीर्वाद से हमें सरकार में आने का अवसर मिला हमने मोदी जी की गारंटी को पूरा करते हुए समान नागरिक संहिता विधेयक पारित किया है। भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में पूरे देश के अंदर यूसीसी लागू करने का वादा किया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नया भारत बनने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री ने देश के अंदर सीएए लागू कर दिया है। उन्होंने कहा अन्य देशों से आए अल्पसंख्यकों को भारत में नागरिकता अधिकार दिया जाएगा। इस क्षेत्र में भी भारत आने वाले विस्थापितो को नागरिकता मिल जायेगी। उन्होंने कहा इस क्षेत्र की सेवा, क्षेत्र के विकास को समर्पित भाजपा प्रत्याशी श्री जितिन प्रसाद जी को विजय बनाने में सभी में अपना योगदान देना है। उन्होंने कहा यू एस नगर में बंगाली समाज के लोगो के सर्टिफिकेट में पूर्व पाकिस्तान से विस्थापित लिखा रहता था। जिसे हमारी सरकार द्वारा हटाया गया। क्योंकि ये भेदभाव हमारी सरकार में नहीं होता है। उन्होंने कहा उत्तराखंड राज्य सरकार ने नजूल भूमि पर बड़ी संख्या में बसे हुए बंगाली समाज के परिवारों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही बंगाली समाज के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया है। विपक्ष के गठबंधन के लोग कहते हैं कश्मीर से धारा 370 हटाने से देश के अन्य लोगों का क्या मतलब है! मुख्यमंत्री ने कहा विपक्ष ने तो अपनी तुष्टीकरण की राजनीति करने हेतु हमेशा ही ब्।। कानून का विरोध किया लेकिन आदरणीय मोदी जी ने पूरी दृढ़ता के साथ इसे लागू किया है। उन्होंने कहा आप सभी लोग समाज के प्रबुद्ध लोग हैं। उन्होंने कहा मोदी जी पूरे देश को विकास की एक नई राह पर ले जा रहे हैं। उन्होंने कहा 2014 से पहले कांग्रेस द्वारा देश में तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार किया गया था। 2014 के बाद से भारत में एक नई तरह की राजनीति हो रही है जिसकी मूल भावना, सबका साथ – सबका विकास है। विकास , न्याय के मामले में कोई भेदभाव नहीं हो रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वार जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृ्द्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना चलाई जा रही है। उन्होंने मोदी ने देश के हित में कई कड़े फैसले लिए हैं। लम्बे समय बाद श्रीराम मंदिर के भव्य दिव्य मंदिर के निर्माण कार्य हुआ है। मोदी जी ने असंभव से दिखने वाले इन कार्यों को किया और देश में कहीं भी एक तिनका तक नहीं हिलने दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी ओर तुष्टिकरण भ्रष्टाचार अपने परिवार और पार्टियों को बचाने के लिए ठगबंधन बना रहे है। उन्होंने कहा आज देश में शांति, प्रगति, समृद्धि है लेकिन पहले देश में सिर्फ़ भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति होती थी। कांग्रेस के राज में हर दिन भ्रष्टाचार के मामले सामने आते थे। सपा के राज में उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी नेताओं द्वारा गुंडों और माफियाओं को संरक्षण मिलता था। लेकिन अब योगी जी के समय में राज्य की तस्वीर बदल चुकी है। मोदी जी के आने के बाद पिछले 10 सालों में एक भी घोटाला नहीं हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश में गुंडे और माफिया किस्म के लोगो की बुरी दुर्गति हो रही है। उन्होंने कहा प्रदेश, देश में भाजपा ही एक अकेली पार्टी है जो विकास और सुशासन के पथ पर चल रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा सभी ने मिलकर 19 अप्रैल को भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को भारी मतों से विजयी बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजू प्रपात सिंह, विधायक बाबूराम पासवान, जिला महामंत्री महादेव, एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सीएम ने पीलीभीत में किया जन सम्मेलन कार्यक्रम को संबोधित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मझौला, पीलीभीत ( उत्तर प्रदेश) में आयोजित श्जन सम्मेलनश् कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वो पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद के सर्मथन में सभी का आशीर्वाद मांगने आए हैं। उन्होंने कहा जितिन प्रसाद को दिया गया हर वोट सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जायेगा। उन्होंने कहा जितिन प्रसाद जी योगी जी के मंत्रिमंडल में पीडब्ल्यूडी मंत्री के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पीडब्ल्यूडी मंत्री के नाते वो खुद सड़कों का निरीक्षण करने चले जाते हैं और सड़क की क्वालिटी खराब निकल जाए तो एक्शन भी लेते हैं। ईमानदार और कड़क निर्णय लेने वाले व्यक्ति को सांसद बनाकर संसद में भेजने से वो जनता के मुद्दों को पूरी मुखरता के साथ लोकसभा में रखेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कमल फूल पर दिया गया हर एक वोट सीधा मोदी को जाएगा। ये वोट पीलीभीत सहित पूरे भारत को विकासित और समृद्ध बनाने हेतु जाएगा। उन्होंने कहा जनता का वोट भारत के जन-जन के कल्याण को सुनिश्चित एवं भारत को पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने हेतु जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास की नई बुलंदी को छू रहा है। आज भारत एक विकसित और आत्मनिर्भर देश बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत मैन्युफैक्चरिंग और इनोवेशन का हब बन चुका है। देश में प्रतिदिन 38 किमी. की सड़क, हर साल 7 से अधिक हवाई अड्डे और बड़े स्तर पर एम्स, आईआईटी और आईआईएम का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा इस क्षेत्र के लिए भी किच्छा में एम्स बनने जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में आज भारत एक विश्व शक्ति के रूप में उभर रहा है। भारत विश्व की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। भारत ने डिजिटल ट्रांजैक्शन की क्रांति लाने का कार्य किया। आज भारत डिजिटल ट्रांजैक्शन में विश्व में नंबर वन पर है। उन्होंने कहा मोदी जी ने देश के हर गरीब और पिछड़े व्यक्ति के कल्याण हेतु जनधन योजना, उज्जवला योजना, किसान समृ्द्धि योजना, पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, गरीब कल्याण अन्न योजना जैसी कई योजनाएं लागू की हैं। यही योजनाए मोदी गारंटियाँ हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने देशहित में कई ऐतिहासिक फैसले किए हैं। जिसमें जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया है। तीन तलाक कानून लागू किया गया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम सीएए लागू किया गया है। सेना को सशक्त किया गया है आज सेना सर्जिकल स्ट्राइक करती है। श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार में योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश, विकास की एक नई उड़ान भर रहा है। योगी जी के शासन काल में माफिया राज को मिट्टी में मिला दिया गया। उन्होने कहा एक समय था जब सपा और बसपा के संरक्षण में पलने वाले माफिया लोग प्रदेश की जनता को डरा-धमका कर वसूली करते थे लेकिन योगी जी के आने के बाद ये सब बंद हो गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक ओर मोदी जी भारत को विकासित देश बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। तो दूसरी ओर सपा बसपा कांग्रेस देश को 2014 से पहले वाले भ्रष्टाचार की खाईं में धकेलने का प्रयास कर रही है। देश की जनता कांग्रेस की सच्चाई को जान चुकी है। उन्होंने कहा सारे भ्रष्टाचारियों ने मिलकर गठबंधन बना लिया लेकिन ये गठबंधन भी ठगबंधन बनकर रह गया है। ठगबंधन में शामिल पार्टियों ने हमेशा गरीब को और भी अधिक गरीब बनाए रखने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 सालों में मोदी ने यह दिखा दिया कि कोई काम मुश्किल नही है। उन्होंने कहा विपक्षी हारने के बाद ईवीएम का नाम रटने लगएंगे। कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर भारत के लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की थी। कांग्रेस ने भारत के संविधान को दरकिनार करते हुए सिर्फ एक परिवार के हित के लिए फैसले लिए। कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व को नकार दिया था। समाजवादी पार्टी वो पार्टी है जिसने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाकर उनका सीना छलनी कर दिया था। इन विपक्षियों ने सनातन धर्म और संस्कृति को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा 19 तारीख को कमल का बटन दबाकर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद को विजय बनाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देना है।

इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी जितिन प्रसाद, यूपी सरकार में मंत्री संजय गंगवार, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

सुरक्षा सुविधाओं के तहत उत्तरखंड को यूपी से मिलेंगे नौ हजार होमगार्ड्स

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने आज वर्चुअल माध्यम से उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आगामी लोकसभा निर्वाचन के सन्दर्भ में आयोजित 9 राज्यों की Inter State Border Coordination Meeting में प्रतिभाग किया। बैठक में सुरक्षा सुविधाओं के दृष्टिगत उत्तराखण्ड राज्य को उत्तर प्रदेश से 9000 होम गार्ड्स उपलब्ध करवाने पर सहमति बनी। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस, वन तथा खनन विभाग की सयुंक्त टीमों द्वारा निगरानी हेतु निर्देश जारी किये गए। इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश से उत्तराखण्ड की सीमा से लगते सिरमौर तथा शिमला जिलों में एफएसटी तथा एसएसटी को सक्रिय करने का अनुरोध किया गया।

बैठक में वर्चुअल माध्यम से झारखण्ड, बिहार, दिल्ली, मध्यप्रदेश, छतीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा के मुख्य सचिवों के साथ ही पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा0 बी वी आर सी पुरूषोत्तम उपस्थित थे।

सीएम ने कैबिनेट सहयोगियों के साथ की श्रीराम मंदिर अयोध्या में पूजा व अर्चना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। इस दौरान सभी बेहद उत्साहित और भक्ति भाव में डूबे हुए नजर आए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंत्रिमंडल में अपने सहयोगियों सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, डॉ धन सिंह रावत, रेखा आर्य एवं राज्यसभा सांसद नरेश बंसल के साथ जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। अयोध्या में महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा में पहुंचे पर मुख्यमंत्री धामी और उनके सहयोगियों का भव्य स्वागत हुआ। इस दौरान पूरा परिसर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। यहां से वह राम जन्मभूमि के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री एवं उनके सहयोगी श्री अयोध्या धाम में प्रभु राम को साष्टांग नमन कर पूजा अर्चना की। दर्शन करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भावुक हो गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री रामलला के दर्शन से रोम-रोम भक्तिमय और मन प्रफुल्लित है। उन्होंने कहा कि रामलला को कई वर्षों तक टेंट में रहना पड़ा। आज भव्य मंदिर में रामलाला के दर्शन किए। मैं भाव विह्वल हूं और प्रभु श्रीराम के चरणों में समर्पित हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या में उत्तराखंड वासियों के लिए उत्तराखंड सरकार राज्य अतिथि गृह बनाने की तैयारी कर चुकी है। 4700 वर्ग मीटर में बनने वाले इस राज्य अतिथि गृह को बनाने के लिए हमारी सरकार ने भूमि की खरीद को लेकर 32 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड से भगवान श्री राम के दर्शन करने के लिए अयोध्या पहुंचने वाले श्रीराम भक्तों को इस राज्य अतिथि गृह में सुविधा मुहैया करवाई जाएगी।

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गयी हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे दीपोत्सव के साथ ही विभिन्न आयोजन इस अवधि में करें।

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है।

इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि उत्तरायणी को इस बार अयोध्या समारोह की थीम पर आयोजित किया जाए। इसके अलावा उन्होंने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव करें। साथ ही इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए। इसके अलावा स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं।

मथुरा प्रवास पर धामीः गोवर्धन मंदिर में टेका माथा, की खुशहाली की कामना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने मथुरा प्रवास के दौरान प्रसिद्ध गोवर्धन मंदिर में दुग्धाभिषेक कर पूजा अर्चना की तथा देश व प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण की क्रीडा स्थली के रूप में गोवर्धन धाम की अपनी विशिष्ट पहचान है। देश के करोड़ों लोगों की आस्था का भी यह केंद्र है। उन्होंने कहा कि पूरी ब्रज भूमि ही सनातन भक्ति की पहचान का क्षेत्र है। मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण से सभी के मंगलमय जीवन की कामना भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही साध्वी ऋतंभरा द्वारा स्थापित तथा परमशक्ति पीठ द्वारा संचालित वात्सल्य ग्राम अनाथालय का भी भ्रमण किया। इसमें अनाथ बच्चों एवं परित्यक्त महिलाओं को आवास, भोजन, स्वास्थ्य एवं शिक्षा का प्रबंध किया जाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वृंदावन शहर के समीप आज वात्सल्य ग्राम के नाम से यह स्थान अपनी प्रसिद्धि प्राप्त कर चुका है। यहां स्थापित यशोदा और बालकृष्ण की प्रतिमा वात्सल्य को साकार रूप प्रदान करती है तथा समाज को दिशा देने का भी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बहन साध्वी ऋतंभरा द्वारा अनाथालय में बच्चों व बुजुर्गों को परिवार की परंपरा से जोड़ने तथा बालक बालिकाओं को संस्कारवान बनाने के प्रयासों की भी सराहना की।

सीएम ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय द्वारा किये जा रहे प्रयासों को सराहा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जनपद सम्भल के जनता कृषक इंटर कॉलेज पंवासा के रजत जयंती वार्षिकोत्सव में शामिल हुये। मुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में विद्यालय के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विद्यालय के मेधावी छात्रों को पुरस्कृत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा का हमारे जीवन में विशेष महत्व है, शिक्षा से व्यक्ति का भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास सुनिश्चित होता। व्यक्तित्व के निर्माण के लिए भी शिक्षा नितांत आवश्यक रहती है। शिक्षा और संस्कार मनुष्य के जीवन के दो कीमती उपहार है, जो व्यक्ति के जीवन की दिशा और दशा दोनों बदल देते है। उन्होंने कहा कि जब मनुष्य में शिक्षा और संस्कार दोनों का विकास होता है, तभी वह परिवार, समाज और देश का विकास कर सकता है। हमारी शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित न रहे, बल्कि अच्छी शिक्षा के साथ-साथ हमारा चारित्रिक विकास भी सुनिश्चित हो, इस दिशा में ध्यान दिये जाने पर भी उन्होंने बल दिया। इसमें माता-पिता और गुरुजनों का अहम योगदान रहता है।

उन्होंने कहा कि माता-पिता और शिक्षकों का यह कर्तव्य होना चाहिए कि बच्चों को सदा सच्चाई के मार्ग पर चलना सिखाएं। उन्हें सहनशील, कर्तव्यनिष्ठ बनाएं तथा सभी से प्रेम पूर्वक आत्मीयता का व्यवहार करना सिखाएं। क्योंकि मनुष्य अपने जीवन में जो डिग्री हासिल करता है वह सिर्फ एक कागज का टुकड़ा मात्र है, जबकि व्यक्ति की असली डिग्री उसके संस्कार हैं, जो उसके व्यवहार में झलकते हैं। प्राचीन काल से ही भारत में संस्कारों का पाठ पढ़ाया जाता रहा है। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से अपेक्षा की कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी दें। देश के कल का भविष्य तैयार करने की बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों के ही कंधों पर है। शिक्षक किसी भी विद्यार्थी के जीवन को प्रकाश एवं उन्नति से आलोकित करने का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है। उनके मार्गदर्शन में ही छात्र साधारण से असाधारण की यात्रा करने में सफल होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत प्राचीनकाल से ही विश्व गुरू रहा है और आज का नया भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुनः विश्व गुरु का स्थान प्राप्त करने के लिए पूरी शक्ति के साथ शिक्षा सहित हर क्षेत्र में विकास की दिशा में अग्रसर है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में देश को आज नई शिक्षा नीति प्राप्त हुई है। उत्तराखण्ड राज्य में इस नीति को लागू कर दिया गया है। जो हमारे लिये गौरव की बात है।

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति से सभी वर्ग के लोगों को समानता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे तथा स्कूल स्तर पर युवाओं के कौशल विकास में सहायता प्राप्त होगी। इस नीति से शोध एवम अनुसंधान को बढ़ावा मिलने के साथ ही युवा पीढ़ी को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में युवाओं के भविष्य की बेहतरी के लिये विशेष रोड मैप तैयार किया जा रहा है। इसके आधार पर उत्तराखण्ड सरकार राज्य के युवाओं को प्रत्येक स्तर पर उनके सपने साकार करने में सहायता प्रदान करने का हर संभव प्रयास कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड और उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की डबल इंजन की सरकारों में बडे स्तर पर जहां मेडिकल कॉलेजों की स्थापना की जा रही है वहीं प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के विकास पर भी पूर्ण ध्यान दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिखाए मार्ग पर चलते हुए हम शीघ्र ही एक विकसित भारत बनाने में अवश्य सफल होंगे। इस वर्ष देश में आयोजित हुये जी-20 सम्मेलन से पूरी दुनिया भारत के सामर्थ्य और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित हुई है। आज विश्व मंच पर भारत की बात सुनी जाती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में नये भारत का मॉडल तैयार हुआ है तथा 2047 तक विकसित भारत की संकल्पना साकार करने की दिशा में मजबूती के साथ कदम बढाये जा रहे है।