ऋषिकेश।
बुधवार को मैती संस्था की संस्थापक अध्यक्ष कुसुम जोशी के नेतृत्व में सदस्य तहसील स्थित डीएसपी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने डीएसपी को अवगत कराया कि नए साल के जश्न के दौरान शहर में जगह-जगह सार्वजनिक स्थान पर शराब खूब परोसी जाती है। इससे मारपीट व एक्सिडेंट की घटनाएं होती है। इसलिए शराब के प्रयोग पर रोक लगानी चाहिए। जिसपर डीएसपी ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। मिलने वालो में सुषमा देवी राणा, संपत्ति देवी, बीना बिष्ट, वंदना बड़थ्वाल, उषा रावत, विमला कुकरेती, डॉ.राजे सिंह नेगी, उत्तम सिंह असवाल, विनोद जुगलान, कमल सिंह राणा, कमल सिंह बिष्ट, शीतल भट्ट सहित अन्य शामिल थे।
Category: युवा जगत्
फुटहिल्स के छात्रों ने विज्ञान व कला का अदभुत प्रदर्शन दिखाया
ऋषिकेश।
वार्षिक विज्ञान व कला प्रदर्शनी में फुटहिल्स के छात्रों ने विद्यालय की वार्षिक विज्ञान व कला प्रर्दशनी में विभिन्न उपयोग के आधुनिक माडल पेशकर अपनी रचनात्मकता व कला का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि केन्द्रिय विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना देव ने छात्रों के प्रयास की सराहना की है।
श्यामपुर गुमानीवाला के नीमकरोली नगर स्थित फुटहिल्स एकेडमी के वार्षिक विज्ञान व कला प्रर्दशनी में छात्रों ने विभिन्न प्रकार के आधुनिक माडल प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का शुभारम्भ केन्द्रिय विद्यालय की प्रधानाचार्य रचना देव ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। विद्यालय के छात्रों मनीष, गौतम, आयुष नेगी, कनिका, काव्या, प्रियांशी, मंजीत, परमिन्दर द्वारा बनाये गये उर्जा संरक्षण,पवन उर्जा, जल संरक्षण व उसका सदुपयोग, स्टीम पावर जनरेटर्स आदि के माडल को दर्शकों ने सराहा। वही गणित के फार्मूले के माडल ने भी दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस अवसर पर आरपीएस पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एसएस भण्डारी, विद्यालय के निदेशक सतीश शर्मा, प्रधानाचार्य अनीता रतूडी, विकल गुप्ता, वन्दना माथुर, पूनम गोस्वामी, मंजु शर्मा, ममता रावत, मधु त्यागी, शिक्षक स्कूली छात्र व अभिभावक उपस्थित थे।
गणित दिवस पर कौन बनेगा रामानुज का आयोजन
ऋषिकेश।
हरिश्चंद गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज में कौन बनेगा रामानुज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। तीन रांउड की प्रतियोगिता में सपना सिंह पहले, नीतू कपिल दूसरे और सीमा कोठियाल तीसरे स्थान पर रहीं। मौके पर मंजु बड़ोला, विमलेश शर्मा, साधना गुप्ता, अमिता अरोड़ा, सविता रानी आदि मौजूद रहे। वहीं, श्रीमति पुष्पा वढ़ेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में रामानुज जयंती मनाई गई। गणित के विशेषज्ञों ने छात्रों को रामानुज के गणित सिद्धांत और गतिविधियों की जानकारी दी। मौके पर मुख्य शिक्षा अधिकारी दिनेश चन्द्र गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश वर्मा, प्रधानाचार्य कुंज बिहारी भटट, कार्यशाला समन्वयक अलख नारायण दुबे, डॉ. राम गोपाल गंगवार, सीमा मल्होत्रा, सुमित्रा आदि मौजूद रहे।
धूमधाम के साथ मनाया गया एनसीसी स्थापना दिवस
ऋषिकेश।
शनिवार को श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में एनसीसी का स्थापना दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने कहा कि एनसीसी से युवाओं में देशप्रेम, अनुशासन, एकता के गुणों का विकास होता है। इस विधा के माध्यम से देश की तीनों सेनाओं के लिए योग्य और सुपात्र जवान तैयार होते हैं।
एनसीसी अधिकारी कै. गोविन्द सिंह रावत ने बताया कि एनसीसी के 69 वें स्थापना दिवस पर 31 यूके बटालियन हरिद्वार के निर्देश पर एनसीसी दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। कैडेटों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया। इस मौके पर वाईपी त्रिपाठी, लखविन्दर सिंह, रंजन अंथवाल, सुनील थपलियाल, विकास नेगी, राजीव शर्मा आदि मौजूद थे।
उधर, राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में एनसीसी दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। प्रधानाचार्य ओपी जोशी ने छात्रों को राष्ट्र की सुरक्षा के प्रति प्रेरित किया। कार्यक्रम में सुशील रावत, रमाशंकर विश्वकर्मा, जेपी रयाल, विजयपाल सिंह, डा.संजय ध्यानी, मोनिका रौतेला, अंजू रस्तौगी, हरेन्द्र राणा आदि मौजूद थे।
एनएसयूआई के छात्रसंघ समारोह में पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष
ऋषिकेश।
बुधवार को ऑटोनॉमस महाविद्यालय में छात्रसंघ समारोह का शुभारम्भ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष किशोर उपाध्याय, कांग्रेस सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष रामविलास रावत व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना देवा श्री गणेशा के साथ हुई। छात्रा आयुषी चौहान ने जलते दिए गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्द कर दिया। छात्र शिवम अरोड़ा की हिप-हॉप प्रस्तुति ने छात्रों को खूब झुमाया। छात्र फरमान ने चांद छुपा बादल में गीत गाया,तो हर्षित बडोला ने फ्री-स्टाइल डांसकर खूब तालियां बटोरी। छात्र गोपाल ने गिटार की धुन पर तुझे सब है पता मेरी मॉ गीत प्रस्तुत किया।
छात्रा राधिका सेमवाल ने तेरी ओर चलने लगी, शालिनी ने मैने हर गली फूलों से सजा रखी है। दीपक चमोली ने लाई वी न गई गीत गाकर समारोह में समा बांधा। जबकि शिवा शर्मा के गीत ने सबको चकित कर दिया। आर्यन छात्र संगठन संरक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट, हिमालयन अस्पताल के संस्थापक स्वामीराम के पुत्र मोहित कुमार, कांग्रेस नगर कार्यवाहक अध्यक्ष शिवमोहन मिश्रा, शूरवीर सिंह भण्डारी, विवेक तिवारी, दीपक रावत, डॉ.एमपी नगवाल, प्रदीप राणा, भूपेन्द्र गिरी महाराज, डॉ. राजेश नौटियाल, डॉ. अनीता रावत, डॉ. अल्पना जोशी, डॉ. वीएल गुप्ता, डॉ. डीसी गोस्वामी आदि उपस्थित थे।
जुबिन नौटियाल करेंगे युवा मतदाताओं को जागरुक
देहरादून।
प्रमुख सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2017 को दृष्टिगत रखते हुए निर्वाचन विभाग द्वारा चलाये जा रहे मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बालीवुड के लोकप्रिय गायक एवं मतदाता जागरूकता हेतु स्टेट आईकॉन जुबिन नौटियाल द्वारा विकास नगर एव सहसपुर क्षेत्र के युवा मतदाताओं एवं छात्रों को जागरूक किये जाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
प्रमुख सचिव एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी राधा रतूड़ी ने बताया कि जिसके तहत गुरूवार को बीर शहीद केसरी चन्द्र कॉलेज, डाकपत्थर, देहरादून एवं अनुनाद पब्लिक स्कूल, चांदपुर, सहसपुर, देहरादून में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के स्कूलों एवं कॉलेज के छात्रों एवं युवा मतदाताओं द्वारा भाग लिया गया। उन्होंने बताया कि अगला मतदाता जागरूकता कार्यक्रम 11 नवम्बर, 2016 को द एनफिल्ड स्कूल, विकासनगर, देहरादून में प्रातः 11.00 बजे से आयोजित किया जायेगा। जिसमें जुबिन नौटियाल विकासनगर के आसपास के क्षेत्र के युवाओं/कॉलेज छात्रों को भारत के विलक्षण लोकतंत्र, लोकतंत्र के निर्माण में भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका, नैतिक मतदान के महत्व के बारे में परिचर्चा करेंगे साथ ही मनोरंजन पूर्ण कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मतदाता सहायता केन्द्र का संचालन भी किया जायेगा। युवाओं को जिला निर्वाचन विभाग द्वारा संचालित मतदाता सहायता केन्द्र द्वारा निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने के विषय में आवेदन प्रपत्र, आवेदन की प्रक्रिया एवं आवश्यक अभिलेखों के संबंध में सहायता जानकारी भी उपलब्ध कराई जायेगी। कार्यक्रम के आस-पास के छात्रों द्वारा भी प्रतिभाग किया जा सकें इस हेतु समस्त समीपवर्ती स्कूलों/कॉलेजों को भी कार्यक्रम के संबंध में सूचित किया जा चुका है।
युवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
डोईवाला।
डोईवाला ब्लाक का एक दिवसीय युवा महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ब्लाक सभागार में संपन्न हो गया। महोत्सव में उत्तराखंड लोकगीत, नृत्य व एकांकी की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। लोकगीत व लोक नृत्य में तुनवाला ग्रामसभा व एकांकी में माजरीग्रांट ग्राम सभा पहले स्थान में रही।
शुक्रवार को डोईवाला सभागार में युवा महोत्सव का शुभारम्भ युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में लोकगीत, एकांकी व लोक नृत्य की प्रतियोगितायें आयोजित हुईं। लोकगीत में तुनवाला, मोहकमपुर, नथुवावाला ग्राम सभा क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान में रही। एकांकी में माजरीग्रांट, नथुवावाला, मोहकमपुर ग्रामसभा की टीम पहले, दूसरे व तीसरे स्थान में रही। लोकनृत्य में तुनवाला, मोहकमपुर, नथुवावाला ग्रामसभा की टीम क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान में रही।

युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष सुशील राठी ने कहाकि युवा महोत्सव के माध्यम से युवाओ को लोक संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है। वहीं गांव में रहने वाले युवा कलाकारों को आगे बढने के लिये मंच भी मिलता है। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीसी सती ने युवा महोत्सव को प्रदेश के युवा कलाकारों के लिए उपयोगी बताया। विनिता नौटियाल ने महोत्सव से युवा कलाकारों में उर्जा का संचार होना बताया। कार्यक्रम में डोईवाला ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज नौटियाल ने भी अपने विचार रखे। आशीष बिज्लवाण, अशोक चौहान व हेमचंद लोहानी निर्णायक की भूमिका में रहे।
वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को किया सम्मानित
रायवाला।
रायवाला हाट बाजार में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। मौके पर 20 वीर नारियों व पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा ने रायवाला हाट बाजार में सैनिको के सम्मान में युवा मोर्चा मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री उषा रावत, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संतोष सेमवाल, ज्योति सजवाण, केके सिंघल वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने पूर्व सैनिकों व वीर नारियों को प्रशस्ति पत्र व शाल भेंटकर सम्मानित किया। समारोह में दिगम्बर सिंह बिष्ट, ज्ञान सिंह राणा, सोबन सिंह, अभयराम, महिपाल सिंह, ओमप्रकाश चमोली, यशोदा देवी, यशोदा पांथरी, गुड्डी देवी, उर्मिला खण्डूरी, चंद्रकांता, सुंदरी देवी, उर्मिला नौटियाल, उषा नेगी, रत्ना देवी, सपना देवी, पवित्रा देवी, आशा रावत, राधा रावत, रमा देवी, राजेश्वरी देवी, सत्येश्वरी देवी, कुंवरी नेगी आदि को सम्मानित किया गया।

विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि जिन सैनिकों ने देश के लिए संघर्ष करते हुए अपनी शहादत व सेवाएं दी है, उनका व उनके परिवार का हरबार सम्मान होना चाहिए। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव चौहान, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मातवर पंवार, राजेश जुगलान, प्रदीप धस्माना, विनोद जुगलान, रामरतन रतूडी, प्रशांत चमोली, सुदेश कण्डवाल, विनोद भट्ट, गजेंद्र शाही, सोबन सिंह कैंतुरा, अनिता राणा, बृजमोहन कण्डवाल आदि उपस्थित रहे।
कोठारी बंधुओ की याद में ब्लड कैंप
ऋषिकेश।
राम जन्म भूमि आंदोलन में शहीद हुए कोठारी बंधुओं की याद में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने संयुक्तरुप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में 102 यूनिट ब्लड एकत्र किया गया।
गुरुवार को लक्ष्मणझूला रोड़ स्थित कबीर चौरा आश्रम में विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल ने संयुक्तरुप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। बजरंग दल के विभाग मंत्री दिलीप कुमार मिश्रा व जिला संयोजक शिवम गुप्ता ने बताया कि राम जन्म भूमि के आंदोलन में कोठारी बंधुओं की शहादत पर रक्तदान शिविर लगाया गया है। पूरे देश में संगठन रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है। इससे पहले महंत प्रदीप दास, योगी बुद्धि प्रकाश ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।

रक्तदान शिविर में 102 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। मौके पर विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष भारत गगन अग्रवाल, विनय कुमार, अशोक गुप्ता, नरेन्द्र कैंतुरा, अशोक कपरुवान, अनिल खत्री, रमन सिंह, अर्जुन, नीरज, अजय सिंह, आशीष, विनोद मिश्रा आदि ने रक्तदान किया।
2 से 3 नवम्बर प्रथम राज्य मतदाता महोत्सव
देहरादून।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड राधा रतूड़ी ने गुरूवार को सचिवालय स्थित सभागार में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया है कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 के दृष्टिगत राज्य में, विशेषकर युवा वर्ग में मतदाता जागरूकता हेतु प्रथम राज्य मतदाता महोत्सव आगामी 2 से 3 नवम्बर, 2016 तक गांधी पार्क, देहरादून में आयोजित किया जायेगा। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त डा0 नसीम जैदी, द्वारा एवं समापन प्रदेश के मुख्य सचिव २ात्रुघ्न सिंह, द्वारा किया जायेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि 02 नवम्बर, 2016 को मुख्य निर्वाचन आयुक्त एवं आयोग के अन्य सदस्य दो दिवसीय दौरे पर देहरादून आयेंगे। प्रथम दिवस वे राजनैतिक दलों के साथ बैठक करेंगे, साथ ही मुख्य निर्वाचन अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, आयकर, परिवहन, एक्साइज, आई.टी., लोक निर्माण विभाग आदि के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। द्वितीय दिवस सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इसी दिन राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव के साथ भी चुनाव आयोग मुलाकात करेंगा।
प्रथम राज्य मतदाता महोत्सव का मुख्य उद्देश्य विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाता जागरूकता विषयवस्तु को लोकप्रिय बनाना है। युवा मतदाता को लोकतंत्र की रचना मे भारत निर्वाचन आयोग की भूमिका, मतदान का अधिकार, मतदान का महत्व एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में युवा वर्ग की नैतिक सहभागिता सुनिश्चित करना है।

श्रीमती रतूड़ी ने बताया है कि मतदाता जागरूकता महोत्सव के माध्यम से आगामी विधान सभा निर्वाचन-2017 मे 80 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य प्राप्त करना है। महोत्सव में मतदाता जागरूकता पर आधारित प्रमुख कार्यक्रमो एवं गतिविधियों यथा लोक संगीत, लोक नृत्य, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली कार्यक्रम, पारम्परिक वाद्ययंत्र पर आधारित कार्यक्रम, स्लेगन एवं पेटिंग प्रतिस्पर्धा, जीवंत चित्रकारी, रंगोली प्रतियोगिता, मेहन्दी आर्ट प्रतियोगिता, डिबेट, क्विज, युवा संसद, वीडियो क्लिपों, लघु फिल्मो का प्रदर्शन/ कार्यक्रमो का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि उक्त कार्यक्रमों के अतिरिक्त अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे, जिसमें मार्च पास्ट स्काउट एवं गाइड द्वारा एवं बैंड पुलिस विभाग एवं आईटीबीपी द्वारा किया जायेगा। महोत्सव मे सुगम्य भारत के तहत दिव्यांग वर्ग के शिविर का भी आयोजन किया जायेगा। इस शिविर के माध्यम से मॉडल के रूप में ब्रेल वोटिंग कैम्प का कान्सपेट भी प्रस्तावित है। दिव्यांग वर्ग से सम्बन्धित संस्थाओं रैफल होम, बजाज लर्निंग संस्था, शार्प मेमोरियल एवं एनआईवीएच द्वारा महोत्सव के उद्घाटन सत्र में मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रस्तावित है।
