गंगा स्वच्छता सर्वेक्षण यात्रा परमार्थ पहुंची

ऋषिकेश।
सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 30 सदस्यों का दल परमार्थ निकेतन पहुंचा। गंगा सर्वेक्षण एवं जनजागरण अभियान के पड़ाव में कार्यकर्ता गंगा नदी के किनारे सफाई अभियान चलाकर लोगों को जागरुक कर रहे है। 19 अक्तूबर को गंगोत्री से शुरु हुए अभियान 27 अक्तूबर को हरिद्वार में संपन्न होगा। परिषद के संगठन मंत्री बृजेश बनकोटी ने बताया कि गंगा नदी में दोनों ओर नाले और सीवर डाले जा रहे, जिसका सर्वेक्षण करना यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।
101
परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष चिदानंद मुनि ने एबीवीपी के कार्यो की सराहना की। कहाकि गंगा स्वच्छ व निर्मल रहेगी तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रह पायेगा। गंगा अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं ने सायंकालीन गंगा आरती में भी भाग लिया। मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष अमित पंवार, सुमन गौर, भान सिंह नेगी, रवि थपलियाल, अमित गांधी आदि मौजूद थे।

राज्य से संबंधित विषयों पर प्रश्न रखें जाएं

देहरादून।
मुख्यमंत्री हरीश रावत से शनिवार को सचिवालय में लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने भेंट की। उत्तराखण्ड के अधिक से अधिक युवा आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारम्भिक परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सकें, इसके लिये कम से कम 25 प्रश्न राज्य से संबंधित विषयों पर आधारित रखे जाने का अनुरोध उन्होंने आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों से किया। उन्होंने यह भी अपेक्षा की कि यदि सम्भव हो तो प्रारम्भिक परीक्षा में सफल होने वाले प्रतिभागियों के प्रतिशत मानकों में भी कुछ बढ़ोत्तरी की जाय।
103
इस अवसर पर मुख्य सचिव शत्रुघ्न सिंह, सचिव आनन्द बर्द्धन, आयोग के अध्यक्ष डॉ.डी.पी. जोशी, सदस्य डॉ.छाया शुक्ला, सुमेर चंद्र रवि, संजय शर्मा, प्रो.एनएस बिष्ट, जयदेव सिंह, सचिव एस.एन.पाण्डे आदि उपस्थित थे।

नरेन्द्र बने स्टूडेंट ऑफ द ईयर

ऋषिकेश।
मॉडर्न इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ढालवाला के बॉयोलॉजी एंड माइक्रोबॉयोलॉजी विभाग में नए छात्रों के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें नरेन्द्र सिंह कंडारी को स्टूडेंट ऑफ द ईयर चुना गया। एमआईटी परिसर में गुरुवार को फ्रेशर पार्टी का शुभारंभ संस्थान अध्यक्ष एचजी जुयाल ने दीप जलाकर किया। छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, सरस्वती वंदना, स्वागत गीत से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
108
रविन्द्र, शिवम, साक्षी, शिवानी, सागर, मधु भंडारी, पूनम, प्रिया की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा। रविवेद कोटियाल, सूरज, विशान अंसारी, कैलाश, आकाश ने छोलिया नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। डॉ. कौशल्या डंगवाल, डॉ. एसके सिंह, डॉ. माधुरी को लंबे समय से संस्थान को सेवाएं देने पर सम्मानित किया गया। फ्रेशर पार्टी में छात्र जमकर थिरके। कार्यक्रम में डॉ. निखिल कृत्रिपाल, डॉ. अनिता पाण्डे, डॉ. निधि श्रीवास्तव, डॉ. रजनी लस्याल, डॉ. शिवशंकर, कमलेश कुमार भट्ट आदि मौजूद रहे।

दीपावली मेले का जमकर उठाया लुत्फ

ऋषिकेश। हमारे संवाददाता
लायन्स क्लब ऋषिकेश डिवाईन के दीपावली मेले का ऋषिनगरी के लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। मेले का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने किया।
गुरुवार को लायन्स क्लब दीपावली मेले का आयोजन श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में किया गया। आयोजकों ने बताया कि मेले के माध्यम से एकत्रित धनराशि का उपयोग निर्धन छात्रों के सहायतार्थ किया जाता है। इससे पूर्व मेले का शुभारंभ करते हुए सांसद निशंक ने कहाकि मेले हमारी संस्कृति की पहचान होते है। दीपावली से पूर्व आयोजित मेले पर उन्होंने सभी दर्शकों को शुभकामनाऐं भी दी। निशंक ने कहाकि आर्थिक रुप से पिछड़े लोगों की सेवा करने के लिए सबको साथ आना चाहिये। समाज में सभी को बराबरी का हक मिल सके, ऐसा सामूहिक प्रयास से ही संभव है।
मेले कार्यक्रम में रंगारंग कार्यक्रमों की भी धूम रही। देर रात तक डांस, बेबी शो आदि कार्यक्रम जारी रहे। मेले का मुख्य आर्कषण विभिन्न प्रकार की स्टॉले रही। खाने-पीने के सामान और खरीद्दारी को लेकर भी लोगों में उत्साह देखा गया। इस मौके पर कमलकांत मलिक, गंगाराम आडवाणी, इन्द्र कुमार गोदवानी, अतुल जैन, महेश किंगर, लविश अग्रवाल, पंकज चंदानी, दीपेश कोहली, हिमांशु अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

इंस्पायर फैलोशिप से मिल रही छात्रों को बड़ी राहत

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार मेधावी छात्रों को दे रही 80 हजार सालाना की छात्रवृत्ति

ऋषिकेश।
अगर आप उत्तराखंड के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड व संस्थान से इंटरमीडिएट है और आपके अंक 80 प्रतिशत है। ऑटोनॉमस कॉलेज में अध्ययनरत है, तो आप शीघ्र ही इंस्पायर फैलोशिप के लिए आवेदन करे। इंस्पायर फैलोशिप भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से मेधावी छात्रों को दी जाने वाली छात्रवृति है। इसमें न्यूनतम 80 हजार रुपये प्रतिवर्ष छात्र को मिलेंगे। बशर्ते उच्च शिक्षा में भी छात्र को न्यूनतम 80 प्रतिशत अंक लाने होंगे। इसके पीछे एक मकसद छात्र के अंक प्रतिशत को बरकरार रखना भी है।
इंस्पायर फैलोशिप को बीए, एमए व पीएचडी अध्यनरत छात्र भी आवेदन कर सकते है। 113ऑटोनॉमस कॉलेज के 22 मेधावी छात्रों ने फैलोशिप के लिए आवेदन भी कर दिया है, जिसमें एक पीएचडी का छात्र भी शामिल है। प्राचार्य डॉ. डीसी नैनवाल ने बताया जिन छात्रों के 80 प्रतिशत अंक है, वह किसी भी कार्य दिवस में मुझसे संपर्क कर सकते है। बताया कि विश्वविद्यालयों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की ओर से आयोजित सेमिनार व कार्यक्रमों में भी इन छात्रों को बुलाया जाता है। नए आइडिया डेवलप करने पर छात्रों को प्रोत्साहन भी मिलता है।

नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी ने की घोषणा

शिवम टुटेजा महामंत्री, शिवम अग्रवाल को बनाया कोषाध्यक्ष
उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की कार्यकारिणी का विस्तार
ऋषिकेश।
युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के नगर अध्यक्ष विवेक तिवारी ने कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें राधे साहनी, रजत भोला, अभिषेक शर्मा, सौरभ कालरा, विशाल लूथरा को उपाध्यक्ष, शिवम टुटेजा को महामंत्री, मयंक भाटिया, अजय कटारिया, सागर वाधवा, योगेश ध्यानी, अभिषेक कुकरेजा को मंत्री, शिवम अग्रवाल को कोषाध्यक्ष, गौरव अरोड़ा, मनप्रीत सिंह, जगमीत सिंह, शिवमोहन को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष सुभाष कोहली, कृष्ण सिंघल, जिलाध्यक्ष हरगोपाल अग्रवाल, व्यापार सभा अध्यक्ष नवल कपूर, संयुक्त महामंत्री ललितमोहन मिश्रा, पवन शर्मा, प्रदीप गुप्ता, हर्षित गुप्ता, मदनमोहन शर्मा, मोतीराम टुटेजा, नारायण कक्कड़, मनीष मिश्रा, सन्नी बजाज, शिवम शर्मा, अजय धीमान, राजू, प्रतीक आदि उपस्थित रहे।
103

एनएसयूआई के कई पूर्व पदाधिकारियों ने एबीवीपी का दामन थामा

101

शराब की राजनीति व फंड के नाम पर चंदा उगाही का लगाया आरोप
ऋषिकेश।
ऋषिकेश प्रेस क्लब सभागार में एनएसयूआई के दिग्गज छात्र नेता राजेन्द्र सिंह बिष्ट, वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष संदीप शर्मा, विपुल पोखरियाल, मयंक रवानी, अमित गांधी ने एबीवीपी की प्रेस कांफ्रेस में संगठन की सदस्यता ली। एबीवीपी छात्र नेताओं ने सभी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने एनएसयूआई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि एनएसयूआई सिर्फ शराब की राजनीति कर रही है। उन्होंने संगठन में कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान नही मिलने पर भी रोष जताया। कहा कि एनएसयूआई के पास फंड मांगने के सिवाय कोई कार्य नहीं है। कहा, छात्र नेताओं में सबसे ज्यादा मुकदमें एनएसयूआई के छात्र नेताओं पर ही दर्ज हैं। बताया कि एबीवीपी के सिद्धांत ज्ञान, चरित्र और एकता से प्रेरणा लेकर उन्होंने संगठन की सदस्यता ली।
प्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम की तस्वीर भी छात्र संघ चुनाव में देखने को मिली। सीएम पर छोटी सोच रखने के आरोप भी लगे। तंज कसते हुए कहा कि ऐसे छात्र नेता किस काम के जो अपनी ही सरकार होने बावजूद महाविद्यालय की 200 मीटर सड़क तक स्वीकृत नही करा सके। इस मौके पर कौशल बिजल्वाण, संजीव चौधरी आदि समेत कई छात्रनेता मौजूद थे।

एबीवीपी को मजबूती मिली
लंबे समय ये हाशिये पर चल रही एबीवीपी में छात्र नेता राजेन्द्र सिंह बिष्ट, वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष संदीप शर्मा, विपुल पोखरियाल, मयंक रवानी, अमित गांधी के आने से उत्साह देखा जा रहा है। सूत्रों के अनुसार छात्र संघ चुनाव के बाद संगठन छात्र नेताओं को महत्वपूर्ण दायित्व भी सौंपने पर विचार कर रहा है।

तो शराब विरोधी अभियान क्या है
पुरानी कहावत है कि समय बुरा आये तो ऊंट पर बैठे व्यक्ति को कुता भी काट देता है। ऐसा ही हुआ जब प्रेस क्लब में पूर्व एनएसयूआई छात्र नेताओं ने स्वयं ही कह दिया कि एनएसयूआई शराब की राजनीति करती है। उन्होंने छात्र नेताओं की पोल खोल कर रख दी। अब बात निकली है तो दूर तक जायेगी ही।

ओएनजीसी में 51300-73000 रुपये के पैकेज के लिए करें आवेदन

नई दिल्ली।
ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन लिमिटेड (ONGC) में नियुक्ति निकली है। उम्मीदवार 10 अगस्त 2016 तक आवेदन कर सकते हैं।
पद का नामः कैमिस्ट
पदों की संख्घ्याः 30
पे स्केलः 51300-73000 रुपये
पद का नामः जियोलॉजिस्ट
पदों की संख्याः 34
पे स्केलः 51300-73000 रुपये
पद का नामः मैटेरियल मैनेजमेंट ऑफिसर
पदों की संख्याः23
पे स्केलः 51300-73000 रुपये
उम्र सीमाः 28 साल
चयन प्रकियाः उम्मीदवारों का चयन GATE-2016 के स्कोर और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।

एम्स मे नौकरी करनी है तो करे आवेदन

दिल्ली।
अखिल भारतीय मेडिकल संस्थान ने टेक्निशियन (रेडियोथेरेपी) और लोवर डिविजन क्लर्क पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य व इच्छुक उम्मीदवार 13 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।
कुल पदों की संख्या- 69
लोवर डिविजन क्लर्क- 60
टेक्निशियन (रेडियोथेरेपी)- ग्रेडII- 9
योग्यता-
1-टेक्निशियन पद के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान व यूनिवर्सिटी से रेडियोथेरेपी टेक्नोलॉजी में बीएससी की डिग्री होनी अनिवार्य या एटोमिक एनर्जी रेगुलेटरी बोर्ड के अधीन मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोथेरेपी में 2 साल का अनुभव।
2-लोवर डिविजन क्लर्क के लिए 12वीं पास और अंग्रेजी में 35 शब्द प्रति मिनट और हिन्दी में 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग आनी जरुरी है।
उम्र सीमा और अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन जरुर देखें।
अंतिम तारीख- 13 अगस्त
विशेष जानकारी के लिए आधिकारिक साइट पर www.aiims.edu देखें।

हाईस्कूल पास के लिए बड़ा मौका!

125
नई दिल्ली।
भारत की बहुप्रतिष्ठित खुफिया एजेंसी इंटेलीजेंस ब्यूरो ने सेक्योरिटी असिस्टेंट पद के लिए विज्ञप्ति जारी की हैं. इच्छुक उम्मीदवार/अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अगस्त है।
पदों की संख्या- 209
पद का नाम – सिक्योरिटी असिस्टेंट
शैक्षणिक योग्यता – किसी भी मान्य बोर्ड से 10वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। साथ ही साल भर का ड्राइविंग एक्सपीरियंस का होना अनिवार्य है।
उम्र सीमा – अधिकतम उम्र 30 साल है। अनूसुचित जाति/जनजाति के लिए सरकारी नियमानुसार छूट प्रदान की जायेगी।
कैसे होगी प्रक्रिया- उम्मीदवारों का चयन इंटेलीजेंस ब्यूरो द्वारा कराए गए ड्राइविंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा।
मानदेय- चयनित उम्मीदवारों को 5200 -20200 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। ग्रेड पे 2000 रुपये लागू होगा।
अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर लांग ऑन करें-mha.nic.in