धाकड धामी की टीम युवा जोश और अनुभव से है लबरेज

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के लिए भाजपा ने अपने 59 रणबांकुरो का ऐलान कर दिया है। विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के महारथियों का ऐलान होती इस बात पर भी राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं शुरू हो गई हैं कि आखिर प्रत्याशी चयन में किस नेता की चली है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा के प्रत्याशियों के चयन पर सीएम पुष्कर सिंह धामी की युवा छाप दिख रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी युवा नेतृत्व के प्रतीक के रूप में खुद खटीमा से चुनाव मैंदान में हैं। वहीं सीएम पुष्कर सिंह धामी के करीबी रहे सुरेश गढ़िया, दुर्गेश्वर लाल समेत 15 युवाओं को भाजपा ने मैदान में उतारा है।
भाजपा शुरू से धामी को युवा नेतृत्व के रूप में पेश करती आ रही है। धामी को धाकड़ बल्लेबाज की उपमा दे चुके भाजपा हाईकमान ने उम्मीदवार तय करने में धामी को युवा चेहरे चुनने की पूरी छूट दी। सूत्रों के अनुसार पार्टी द्वारा कराए गए सर्वें में कई टिकट काटने की सिफारिश की गई थी। भाजपा ने बुजुर्गाे के टिकट काटने में भले ही देर नहीं लगाई, लेकिन युवाओं पर कैंची चलाने में हिचकी है।
कपकोट में गढिया पहली बार चुनाव मैदान में उतर रहे है। जबकि भाजपा ने युवा दुर्गेश लाल पर विश्वास जताते हुए उसे पार्टी से टिकट दिया है। 2017 में वे निर्दलीय चुनाव लड़े थे। इसके बाद कुछ समय पहले ही कांग्रेस ने अपनी पार्टी में ज्वाइन कराया था। कांग्रेस से टिकट न मिलता देख वे गुरुवार को ही भाजपा में शामिल हुए और टिकट ले गए। द्वाराहाट से उम्मीदवार बनाए गए अनिल शाही ने भी चौंकाया है। शाही को भी भाजपा ने युवा चेहरे के रूप में आगे बढ़ाया है। भाजपा के युवा उम्मीदवारों में अगला नाम देवप्रयाग से विनोद कंडारी और सितारगंज सौरभ बहुगुणा का नाम है। वर्ष 2017 की जंग में कामयाब रहे कंडारी और बहुगुणा पर भाजपा ने दोबारा विश्वास जताया है। इस कड़ी आगे वर्तमान विधायक भेल रानीपुर से आदेश चौहान, रुड़की से प्रदीप बत्रा, श्रीनगर से धन सिंह रावत, लैंसडौन से दिलीप रावत, भीमताल राम सिंह कैड़ा भी धामी की यूथ टीम का हिस्सा है।

मुख्यमंत्री का दावा, विकास के नाम पर बीजेपी को वोट देगी जनता

उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि हम लोकतंत्र के इस पर्व का स्वागत करते हैं। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड समेत पांचों राज्यों में चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बननी तय है। हमें पूरा विश्वास है कि डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों को देखते हुए जनता भाजपा को फिर से दिल खोलकर आशीर्वाद देगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय निर्वाचन आयोग ने आज उत्तराखण्ड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तिथियां घोषित कर दी हैं। इसके साथ ही उत्तराखण्ड में चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण फिर तेजी से फैल रहा है। इस संक्रमण के बीच सुरक्षित तरीके से चुनाव करवाना निर्वाचन आयोग के लिए एक बड़ी चुनौती है। यदि सभी राजनैतिक दल और नागरिक निर्वाचन आयोग से जारी गाइडलाइन का पालन करें तो इस चुनौती का सामना किया जा सकता है। धामी ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के दौरान उत्तराखण्ड में भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। केन्द्र सरकार के सहयोग से अवस्थापना विकास, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में कई ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। डबल इंजन सरकार ने जनहित और प्रदेशहित को सर्वाेपरी रखते हुए राज्य को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाया। समाज के हर वर्ग (युवा, महिला, किसान, व्यापारी, शिक्षकदृकर्मचारी, संविदा, आउटसोर्स कर्मी आदि) के हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले लिए और उनको विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के सफल प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने चुनाव पूर्व किए अधिकांश वायदे पूरे किए हैं, यही हमारी ताकत भी है। भाजपा कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा और उमंग के साथ चुनाव में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेगा, जिसके बूते उत्तराखण्ड में फिर से भाजपा जीतेगी और नया इतिहास बनेगा। मुख्यमंत्री धामी ने सभी नागरिकों से कोरोना को लेकर सतर्क रहने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने का अनुरोध किया है।

विकास कार्यो को तेजी से स्वीकृति दे रहे सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र चकराता के अंतर्गत किमूठाकनगुआ तक मोटर मार्ग निर्माण हेतु 35.96 लाख रूपये, छौटऊ सम्पर्क मार्ग के निर्माण हेतु 2 करोड़ 60 लाख रूपये, रोहठा हटाल मोटर मार्ग से कावाखेडा, नौरा, उरटेडा मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु 86.40 लाख रूपये, ग्रामसभा कूंडा के खेडाधामी में दारमीगाड उरटाड मोटर मार्ग के नवनिर्माण हेतु 27.84 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति के साथ ही दौंघा सम्पर्क मार्ग हेतु 2 करोड़ 82 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

बागेश्वर में सीएम ने किया 27331.13 लाख की लागत की 89 योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काण्डा में आयोजित काण्डा महोत्सव का दीप प्रज्ज्वलित एवं पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया। तत्पश्चात जनपद बागेश्वर के विधानसभा कपकोट के केदारेश्वर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा कपकोट एवं बागेश्वर क्षेत्र की 27331.13 लाख की लागत की 89 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। जिसमें विधानसभा कपकोट की 6843.03 लाख की लागत की 33 योजनाओं का लोकार्पण तथा 15632.94 लाख की 36 योजनाओं का शिलान्यास किया गया तथा विधानसभा बागेश्वर की 531.40 लाख की चार योजनाओं का लोकार्पण तथा 4323.76 लाख की 16 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्रीय जनता को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जब प्रदेश के मुख्य सेवक का दायित्व मिला, उसके बाद राज्य सरकार द्वारा जनहित में अनेक फैसले लिए गए हैं। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों में भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के साथ ही युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किए जा रहे है। लंबे समय से चली आ रही आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों सहित उपनल कर्मियों के मांग पर मानदेय बढाने के साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों का भी मानदेय बढ़ाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए 1734 पदों पर पुलिस भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत गौरवशाली, शक्तिशाली, आत्मनिर्भर एवं विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है। उत्तराखंड जैसे युवा राज्य को आने वाले समय में शिक्षा ,स्वास्थ्य , पर्यटन , व्यापार , उद्योग जैसे तमाम क्षेत्रों में हिंदुस्तान का नम्बर वन राज्य बनाएंगे। सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचे इस पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा राज्य का विकास सबकी सामूहिक यात्रा है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। सरकार एक-एक पल आम जनता के हित के लिये कार्य कर रही है व आम जनता के लिये सरकार के द्वार हर वक्त खुले है। उन्होने कहा कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्र में निवासरत व्यक्ति तक विकास की योजनाओं को पहुंचाना है तथा उन्हे आत्मनिर्भर बनाते हुए विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि जनपद में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं जिसके लिए कार्य किया जा रहा हैं। कपकोट क्षेत्र में जड़ी बूटी की अपार संभावनाएं हैं, इसलिए इस क्षेत्र को जड़ी बूटी केंद्र के रूप में विकसित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आठ हजार लोगों को होम स्टे योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कपकोट मे पॉलिटेक्निक के भवन निर्माण तथा सीएसडी कैंटीन के लिए आंकलन कर समाधान किया जायेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा इसके पश्चात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में पांच सौ एमपीएल क्षमता वाले ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का लोकार्पण तथा बीस बैड के चिकित्सालय भवन व मीटिंग हॉल का शिलान्यास किया गया। काण्डा महोत्सव में मुख्यमंत्री द्वारा मेला समिति को 02 लाख, काण्डा में सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रूपये देने की घोषणा की गयी, तथा ससोला में स्वीकृति एएनएम सेंटर के लिए धनराशि स्वीकृति करने तथा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काण्डा में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर करने के लिए अल्ट्रासाउंड एवं डायलिसिस की व्यवस्था की जायेगी।
इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री बंशीधर भगत, ग्राम्य विकास मंत्री स्वामी यतीश्वानन्द, विधायक कपकोट बलवंत सिंह भौर्याल, बागेश्वर विधायक चंदन राम दास, अध्यक्ष जिला पंचायत बसंती देवी, पूर्व विधायक शेर सिंह गढ़िया, जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे।

अपणि सरकार पोर्टल से तय समयसीमा में होंगे काम

प्रधानमंत्री के मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस की संकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करता अपणि सरकार पोर्टल eservices.Uk.gov.in उत्तराखंड सरकार के अभिनव प्रयास का परिणाम हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अगले सप्ताह इसका शुभारम्भ किया जाएगा। प्रदेश में इस तरह की शुरुआत अपनेआप मे एक अनूठी पहल है इस पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड का आम नागरिक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सहित कुल 10 विभागों के 75 सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेगी।
इन सेवाओं के निवेदन प्रमाण पत्र प्राप्त करने आदि कार्यों में जनता की कठिनाइयों को यह पोर्टल निसंदेह न केवल सहज व सुगम बनाएगा अपितु अनावश्यक बाधाओं को समाप्त कर देगा तथा एक तय समयसीमा के अंदर उन्हें सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिल सकेगा। अनेक विशेषताओं से सुसज्जित इस पोर्टल के निगरानी तंत्र के माध्यम से सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की जबाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी, जिसके परिणाम स्वरूप एक पारदर्शी व जबाबदेह व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी।
इस पोर्टल के ज़रिए नागरिकों के आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही सक्षम पदाधिकारी के निगरानी में सभी प्रक्रिया संपन्न होगी। पटवारी से तहसीलदार , जिलाधिकारी से मुख्य सचिव , प्रमुख सचिव व मुख्यमंत्री तक इस मॉनिटरिंग तंत्र के हिस्सा है, जिससे यह स्पष्ट है की “अपणि सरकार पोर्टल” सुलभता के साथ उत्तराखंड सरकार को आपके द्वार लाने का ही नही अपितु जबाबदेह प्रशासन की नीति को भी मुकम्मल करेगी।

समय और पैसे की होगी बचत
अपणि सरकार पोर्टल के जरिए उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर समयवध तरीके से प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे। इससे संबंधित आवेदन कर्ता को तहसील और अन्य दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। जिससे संबंधित व्यक्ति का समय भी बचेगा और दफ्तर तक जाने के लिए खर्च होने वाले किराए की भी बचत होगी। पहले उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरने या फिर मामूली गलती के लिए बार-बार दफ्तरों में जाना पड़ता था इस व्यवस्था से इन सब बातों का छुटकारा मिले सकेगा। इस पोर्टल के शुरू होने से आसानी से आम जनता योजनाओं और सेवाओं का लाभ ले सकेगी और साथ ही साथ डिजिटल सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे की लोग इंटरनेट के प्रति अधिक जागरूक होंगे और वे अपना काम घर बैठे अपने लैपटॉप या मोबाइल से कर सकेंगे।

विभिन्न विकास कार्यों को सीएम ने दी वित्तीय और प्रशासकीय स्वीकृति

मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत चनोली से टुण्डी-मैपू से ओखलमो तक मोटर मार्ग एवं सेतु का नव निर्माण हेतु 67.02 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के अन्तर्गत बन्दरलीमा से हड़खोला होते हुए अजेड़ा तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 270.00 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खानपुर के अन्तर्गत विभिन्न 7 निर्माण कार्यों हेतु 181.11 लाख रूपये की धनराशि, विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत देहलचौरी मोटर मार्ग से चामपानी धौलकण्डी होते हुए काण्डा मंदिर तक मोटर मार्ग के नव निर्माण हेतु 149.42 लाख रूपये की धनराशि की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत एनएच 121 से कैन्यूर गांव तक मोटर मार्ग का सुधार एवं डामरीकरण कार्य हेतु 105.20 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के अन्तर्गत विभिन्न 2 निर्माण कार्यों हेतु 132.17 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र नानकमत्ता के अन्तर्गत 04 निर्माण कार्यों हेतु 360.57 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र लैन्सडौन के अन्तर्गत सतपुली-सिसल्डी मोटर मार्ग के कि0मी0 10 से मजकोट तक मोटर मार्ग के निर्माण हेतु 37.94 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के अन्तर्गत चम्पावत-खेतीखान मोटर किमी0 16 से धामीसौन-डिंगडई मोटर मार्ग के अवशेष भाग का पुनर्निर्माण एवं सुधारीकरण/डामरीकरण हेतु 123.37 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र लक्सर के अन्तर्गत ग्राम मुन्डाखेड़ा कलां में इस्माईलपुर वाली रोड तक पी०सी० एवं इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा पुनर्निर्माण कार्य हेतु 157.17 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र टिहरी के अन्तर्गत गेंवली-पातनिया देवी एवं गेंवली लिंग मोटर मार्ग का डामरीकरण हेतु 142.68 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र सल्ट के अन्तर्गत ग्राम पंचायत अलोजी तल्ली में तोक कपसुली से तोक अजोली तल्ली तक मार्ग के निर्माण हेतु 36.12 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा के अन्तर्गत अमाऊँ खेतलसण्डा खाम में 4 कि०मी० आंतरिक मार्ग में टाईल (सीसी) मार्ग के निर्माण हेत 240.73 लाख, विधानसभा क्षेत्र सोमेश्वर के विभिन्न 5 निर्माण हेतु 795.83 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र घनसाली के अन्तर्गत विभिन्न 2 निर्माण कार्यों हेतु 85.07 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र बीएचईएल रानीपुर के अन्तर्गत विभिन्न 21 निर्माण कार्यों हेतु 1011.15 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने विधानसभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अन्तर्गत विभिन्न 2 निर्माण कार्यों हेतु 679.97 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर के अन्तर्गत विभिन्न 3 कार्यों हेतु 281.31 लाख रूपये, विधानसभा खेत्र सहसपुर के अन्तर्गत आन्तरिक मार्गों व नाली निर्माण हेतु 57.17 लाख रूपये, विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अन्तर्गत विभिन्न 13 निर्माण कार्यों हेतु 535.28 लाख रूपये, सी0आर0आई0एफ0 (केन्द्रीय सड़क अवसंरचना निधि) के अन्तर्गत नन्दप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के कि०मी० 1 से 19 तक रोड सेफ्टी कार्य हेतु 234.81 लाख रूपये, स्पेशल कम्पोनेंट प्लान के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र धनौल्टी के अन्तर्गत ज्वारना कन्स्यूड मोटर मार्ग के मध्य टुटई चक से जगतकोल तक मोटर मार्ग का नव निर्माण हेतु 29.66 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2021-22 की चतुर्थ त्रैमासिक किश्त की धनराशि समस्त नगर निगमों, नगरपालिकाओं, नगर पंचायतों एवं गैर निर्वाचित निकायों को संक्रमित किये जाने हेतु 1,46,80,07,000 रूपये तथा वित्तीय वर्ष 2021-22 की चतुर्थ त्रैमासिक किश्त सम्बन्धित पंचायतीराज संस्थाओं को आवंटित किये जाने हेतु 90,24,85,000 रूपये की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा स्वास्थ्य संवर्धन केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन के सम्बन्ध में जारी किये दिशा निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की गई घोषणा के क्रम में सचिव युवा कल्याण एसए मुरूगेशन द्वारा राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों विशेषकर युवा वर्ग को स्वस्थ्य रहने हेतु सामुदायिक फिटनेस उपकरण उपलब्ध कराने हेतु “ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना के अन्तर्गत मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा स्वास्थ्य संवर्द्धन केन्द्रों की स्थापना एवं संचालन के सम्बन्ध में दिशा-निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री ग्रामीण युवा स्वास्थ्य संवर्द्धन केन्द्रों की स्थापना कार्यक्रम कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रवासियों विशेषकर युवाओं को शारीरिक व्यायाम हेतु ग्राम में ही सुविधाएं उपलब्ध कराना है, इसमें प्रधानमंत्री के फिट इंडिया मूवमेंट के संदेश को सुदूर ग्रामीण अंचल कार्यक्रम के घटक तक पहुंचाना है। इस योजना में प्रत्येक ग्राम पंचायत के अंदर किसी भी सार्वजनिक स्थल पर लोगों शारीरिक व्यायाम हेतु ओपन जिम स्थापित किए जाएंगे।

ओपन जिम किसी भी खेल मैदान, ग्राम पंचायत की भूमि विद्यालय अथवा किसी भी सरकारी विभाग की ऐसी भूमि जो सार्वजनिक आवागमन हेतु आसानी से उपलब्ध हो पर स्थापित किए जा सकेंगे। कार्यक्रम के क्रियान्वयन हेतु युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग नोडल विभाग होगा।

कार्यक्रम हेतु उपकरणों की व्यवस्था स्थापना एवं अनुरक्षण युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग की “ग्रामीण खेलकूद एवं स्वास्थ्य संवर्द्धन योजना मद से की जाएगी। मुख्यमंत्री युवक मंगल दल एवं महिला मंगल दल स्वावलम्बन योजना के अन्तर्गत मंगल दलों को प्राप्त होने वाली धनराशि का उपयोग भी इसके अन्तर्गत अन्य उपकरण कय करने हेतु किया जा सकेगा।

समस्त जिला युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी कार्यक्रम के प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु जिम्मेदार होंगे।

हेमकुंड साहेब रोप वे के लिए विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश के विभिन्न गुरुद्वारों के प्रतिनिधियों ने भेंट की। प्रतिनिधिमण्डल के सदस्यों ने हेमकुंड साहेब रोप वे के लिए मुख्यमंत्री के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री को शॉल भेंट कर उनको इस एतिहासिक कार्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा हेमकुण्ड साहिब के लिये रोप वे बनाये जाने की जो बात कही है वह निश्चित रूप से एतिहासिक पहल है। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में हेमकुंड साहेब की यात्रा और सुगम हो जायगी व बजुर्गाे एवं असहाय व्यक्तियों आदि को इसका विशेष लाभ मिलेगा और वे सुगमता से हेमकुंड साहेब की यात्रा कर सकेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता बलजीत सोनी, गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष गुरबक्ष सिंह, रेसकोर्स के मुख्यग्रंथि जसप्रीत सिंह, नानकसर गुरुद्वारा के मुख्य सेवादार सतनाम सिंह, गुरुद्वारा दिलाराम के अद्यक्ष गुरविंदर सिंह, पटेल नगर गुरुद्वारा के अद्यक्ष सिंह, टोनी जॉली, गुलज़ार सिंह, मनप्रीत बतरा, सुरेन्द्र सिंह, इंदरजीत सिंह आदि उपस्थित थे।

श्वेताम्बर और दिगम्बर समुदायों का मिलन हमारी संस्कृति की पहचानः सीएम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैन मन्दिर में जैनाचार्य, राष्ट्रसंत, विश्वरत्न सागर सूर्य महाराज से शिष्टाचार भेंट की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत दिवस यहां श्वेताम्बर व दिगम्बर दोनों समुदाय के लोगों का जो मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ काफी अच्छी बात है। यह मिलन हमारी संस्कृति का सबको मिलाने का एक रूप है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण ने भी सबको मिलाने का कार्य किया था, आज जैनाचार्य भी सबको मिलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए और अच्छा किस प्रकार से कार्य कर सकते हैं, इस संबंध में जैनाचार्य सागर सूर्य जी महाराज का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिला है।

मुख्यमंत्री ने जैनाचार्य राष्ट्र संत विश्व रत्न सागर सूर्य महाराज से कहा कि मेरा यहां आना एक संयोग है, कल ही आपकी साधना पूरी हुई और आज अचानक आपके दर्शन का अवसर प्राप्त हो गया। मुख्यमंत्री ने जैनाचार्य सागर सूर्य महाराज से विगत दिवस प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ यात्रा के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर जैनाचार्य राष्ट्र संत विश्व रत्न सागर सूर्य महाराज ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह कल तक 17 दिनों की मौन साधना में लीन थे, जो जैन धर्म की सबसे कठिन साधना है। उन्होंने इस मौके पर अपने गुरूजी गौतम स्वामी, जो सूर्य के स्वामी माने जाते हैं, के बारे में विस्तृत जानकारी से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया।

इससे पूर्व जैन मन्दिर परिसर पहुंचने पर मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा जैन मन्दिर के पदाधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनन्दन किया गया।

इसके पश्चात् मुख्यमत्री कनखल स्थित जगत गुरू आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगतगुरू राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक, जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ. योगेन्द्र सिंह रावत, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

वित्तीय स्वीकृति देकर सीएम ने विकास कार्यों को दी गति


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास कार्यों हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। मुख्यमंत्री धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद ऊधमसिंह नगर के विधानसभा क्षेत्र खटीमा में ग्राम बडी अंजनिया नहर होते हुए 17 मिल चौराहे तक नव निर्माण का डामरीकरण कार्य हेतु 2 लाख 13 हजार रुपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा में विभिन्न 03 निर्माण कार्यों (1) मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत राज्य मार्ग संख्या-70 के कि.मी. 48, 49, 50 में 3.75 मी. चौड़ाई में नवीनीकरण कार्य हेतु 38 लाख 75 हजार रूपये, (2) राज्य योजना के अन्तर्गत छिनकी झनकट मार्ग में छिनकी से गाजो होते हुए जंगल की ओर इण्टर लॉकिंग टाईल्स द्वारा मार्ग निर्माण के द्वितीय चरण हेतु 96 लाख 24 हजार रूपये, (3) ग्राम श्रीपुर बिछुवा से नालापार होते हुए वनकटिया से देवरी तक मार्ग के पुनः निर्माण के द्वितीय चरण हेतु 82 लाख 41 हजार रूपये की प्रशासकीय तथा वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के अन्तर्गत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के विकासखण्ड नौगांव में देहली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से भूलाना मोटर मार्ग के सुधार कार्य हेतु 51 लाख 14 हजार रूपये के साथ ही विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अन्तर्गत त्यूनी-पुरोला-नौगांव (राज्य मार्ग सं.-7) मोटर मार्ग के दुर्घटना सम्भावित क्षेत्र में क्रेश बैरियर एवं पैरापिट के निर्माण हेतु 96 लाख 34 हजार रूपये की भी प्रशासकीय तथा वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।