कोतवाली पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

बनखंडी ऋषिकेश में नशे की लत और शौक ने एक युवक को इस कदर गिरा दिया कि उसने अपने ही पड़ोसी की स्कूटी चोरी कर ली। मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

कोतवाली पुलिस के मुताबिक बनखंडी निवासी अनीता पत्नी रविंद्र कुमार जुनेजा ने पुलिस को एक तहरीर देकर बताया कि घर के बाहर खड़ा स्कूटर चोरी हो गया है। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

आज मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आशुतोषनगर तिराहे के पास से चोरी के स्कूटर के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया आरोपी की पहचान अमित पुत्र महिपाल निवासी कुएं वाली गली, बनखंडी, ऋषिकेश के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार है। साथ ही नशे का आदी भी है। लिहाजा शौक पूरा करने के लिए दो अप्रैल को उसने वाहन चोरी किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया है।

रायवाला पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को अरेस्ट किया

रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक सोमवार को वंदना शर्मा निवासी हरिपुरकलां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 फरवरी को उन्होंने वृंदावन जाने के लिए कार चालक शिव से बुकिंग की थी। उसे उन्होंने रात को घर पर रोका था, लेकिन वह सुबह जल्दी उठकर घर से उनका मोबाइल चोरी कर भाग गया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मंगलवार को मामले के खुलासे में जुटी पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोतीचूर फ्लाईओवर के पास एक सफेद रंग की कार को रोकने का इशारा किया। पुलिस देख चालक कार को पीछे मोड़कर भगाने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने कुछ दूरी पर कार को रोक लिया। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम-पता शिवकांत कटियार पुत्र रामसेवक कटियार निवासी 185, ए न्यू सरपंच कॉलोनी सेहतपुर पल्ला, फरीदाबाद, हरियाण बताया। उसके पास से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया गया।

थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

रायवाला में पुलिस ने 18 लोगों के खिलाफ किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

रायवाला थाना पुलिस के मुताबिक रविवार को योगेंद्र सैनी पुत्र राजेंद्र सैनी निवासी शिवनगर, निकट दूधाधारी चौक भूपतवाला, हरिद्वार ने पुलिस को एक तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि कुछ लोगों ने आपस में मिलकर षड़यत्र कर गायत्री परिवार ट्रस्ट हरिपुर कला के निरस्तीकरण के बाद धोखाधड़ी कर अलग- अलग बैंक खातों से 44 लाख, 46 हजार 247 रूषये की रकम हड़प ली।

पुलिस ने मामले में 18 लोगों खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने उनकी पहचान श्याम सिंह पुत्र स्व. रतन सिंह निवासी भगवती 2, गायत्री तपोवन हरिपुरकलां,रायवाला, अमरनाथ, कृष्णकिशोर सिंह दोनो पता अज्ञात, राजन सिंह यादव बी561 कमला नगर आगरा, यूपी, उदय सिंह चौहान निवासी ए103, काशी विश्वनाथ कांप्लेक्स,बड़ौदा, गुजरात, सुभाष झोपे निवासी अमान खॉ जिला परिषद कॉलोनी पके पीछे शास्त्रीनगर अकोला, महाराष्ट्र, सुशीला शिवहरे निवासी शांतिनगर कॉलोनी,फतेहपुर, यूपी, जेसी शर्मा निवासी वैशाली, सैक्टर -5, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश, सुभाष नागपाल निवासी 24, शालीन एन्क्लेव, जोगीवाला देहरादून, अतुल कपूर निवासी कपूर मेडिकल पिहानी, जिला हरदोई, यूपी, डा. दीपक कुमार निवासी आदर्श आयुर्वेदिक फार्मेसी, कनखल, हरिद्वार, गजराज सिंह गायत्री तपोवन शिव शिवाध्याय केन्द्र सागर शिववाड़ी रोड, तिलकनगर, बीकानेर, राजस्थान जीतकोर निवासी ई -234/5 सुभाष विहार, नई दिल्ली, संपत राज सिंघल निवासी 12/246, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड, जोधपुर राजस्थान राजेंद्र कुमार पाण्डेय निवासी 1, पत्रकार कालोनी, अशोक नगर, इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश,, अशोक झोपे पता -1/3 विंग नंबर 2 स्टेडियम कांप्लैक्स एमजी रोड, नाशिक महाराष्ट्र, वेद प्रकाष गुप्ता निवासी परमार्थ आश्रम निकट भारत माता मंदिर, हरिद्वार एवं गायत्री तपोवन हरिपुर कलां, थाना रायवाला, जिला देहरादून के के रूप में कराई है। बताया कि मामले की विवेचना पुलिस ने शुरू कर दी है।

ऋषिकेश कोतवाली में दो पक्षों पर मारपीट का क्रास मुकदमा दर्ज


कोतवाली पुलिस के मुताबिक रीता देवी पत्नी राकेश राजभर निवासी वीरपुर खुर्द गली नंबर 12, ऋषिकेश ने एक तहरीर पुलिस को दी। इसमें महिला ने अशोक राजभर, विजय राजभर, मनीष राजभर, जमुना, छोटेलाल, मनोज शिवदास, संजीत पर होली के दिन दोहपर के समय घर में घुसकर मारपीट कर चोट पहुंचाने का आरोप लगाया।

इसके अलावा महिला ने उन पर महिलाओं की लज्जा भंग करने, गाली-गलौज कर जान मारने की धमकी देने की बात भी कही। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से अशोक राजभर पुत्र नागेश्वर ने भी राकेश राजभर, नंदलाल, नंदकिशोर, मेवालाल, बिजेंदर, रीता देवी, सहित अन्य लोगों के खिलाफ उनके पोते मनीष के साथ मारपीट, गाली- गलौज व जान से मारने का आरोप लगाया है। साथ ही शिकायकर्ता ने कहा कि पत्नी और पति के कपड़े भी खींचे गए हैं।

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर क्रॉस मुकदमा दर्ज किया है। मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस ने चोरी के आरोप में दो लोगों को किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस के मुताबिक पशुलोक विस्थापित कॉलोनी निवासी अमरिंदर सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया की हाईडिल गेट के पास उनकी आशीर्वाद टेलीकॉम के नाम से मोबाइल शॉप है। शॉप की टीन उखाड़कर चोरों ने नए व पुराने मोबाइल और नगदी चोरी कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आईडीपीएल स्थित लेबर कॉलोनी तिराहे के पास से दो युवक गिरफ्तार किए। कोतवाल रवि सैनी ने उनकी पहचान विमल पुत्र रमेश और पन्नू पुत्र मुनेश निवासी लेबर कॉलोनी, आईडीपीएल के रूप में कराई है।

चार साल की बच्ची की ट्रैक्टर ट्रॉली से दबकर मौत


आज सुबह लक्कड़घाट रोड पर एक 4 वर्षीय बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी। इससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। पुलिस की मदद से लहूलुहान हालत में बच्ची को ऋषिकेश एम्स ले जाया गया। लेकिन यहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने हादसे में जान गंवाने वाली बच्ची की शिनाख्त नंदिनी पुत्री राहुल निवासी ग्राम मुराट, थाना शिवालाकला, बिजनौर, उत्तर प्रदेश, हाल निवास ध्यान मंदिर रोड लक्कड़घाट श्यामपुर, ऋषिकेश के रूप में की है। श्यामपुर चौकी इंचार्ज राम नरेश शर्मा ने बताया कि मौके से चालक को हिरासत में लेकर ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है।

रायवाला पुलिस ने फ्लाईओवर से क्रास ब्रेसिंग चोरी के छह आरोपियों को दबोचा

रायवाला पुलिस के मुताबिक राज्य सेतु निगम लिमिटेड हरिद्वार के सहायक अभियंता विजय सिंह ने पुलिस को एक तहरीर दी थी। उन्होंने बताया एलीफेंट अंडरपास तीनपानी, सौंग नदी पर बने पुल के स्टील गाडरों में लगी क्रास बेसिंग व एंगल चोरी हो गए। पुलिस ने मामले में संबंधित धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

बुधवार को मुखबिर ने सूचना दी चोरी में शामिल लोग सामान को बेचने की फिराक में जा रहे है। जिस पर पुलिस ने छह लोगों को पकड़ लिया। उनकी पहचान निर्मला पत्नी रामू, संगीता पत्नी चीनू, माला उर्फ मौला पत्नी गुड्डू, कविता पत्नी सुशील, विमला पत्नी रामटहर, अर्जुन पुत्र बुद्ध साहनी निवासी सभी केशवपुरी बस्ती के रूप में हुई है। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है।

थानाध्यक्ष भुवन चंद्र पुजारी ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है।

ऋषिकेश कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज हुआ हत्या का मुकदमा


कोतवाली ऋषिकेश ने एसएसपी कार्यालय के शिकायत जांच प्रकोष्ठ के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने जांच भी प्रारंभ कर दी है।

कोतवाल रवि सैनी के मुताबिक, शिकायत जांच प्रकोष्ठ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय देहरादून से एक पत्र मिला है। जिसमें शिवदेश यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी बी 1733 आईडीपीएल वीरभद्र ऋषिकेश निवासी ने बताया कि उनके भाई मुकेश यादव जो हिंदुस्तान नेशनल ग्लास इंडस्टरीज लिमिटेड फैक्ट्री ऋषिकेश में इलेक्ट्रिशियन के पद पर कार्यरत था। बताया कि बीते माह 10 जनवरी की सुबह छह से दोपहर दो बजे तक रोज की तरह ड्यूटी पर गया था। पीड़ित पक्ष ने बताया कि सुबह 10 बजे फैक्ट्री से डॉ प्याल का मेरे पिता सियाराम यादव को फोन आया।

डा. ने उनके पिता को तुरंत एम्स अस्पताल आने को कहा। जब वह अस्पताल पहुंचे तो मुकेश मृत अवस्था में उन्हें मिला। डां. ने बताया कि सिर पर गहरी चोट होने की वजह से मुकेश की मौत हुई है।

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि मृतक के परिजनों से हत्या की आशंका जताई है, जिस पर एसएसपी कार्यालय से प्राप्त पत्र के आधार पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है।

दो शातिर चोरों को कार के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार


कोतवाली पुलिस ने चोरी की गई कार के साथ दो साथियों को गिरफ्तार किया है पुलिस ने उनके कब्जे से कार को भी बरामद किया है जबकि घटना में प्रयुक्त अन्य कार को भी पुलिस ने अपने कब्जे में लिया है।

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि राहुल काला पुत्र धर्मेंद्र काला निवासी गली नंबर 9 हनुमंत पुरम गंगा नगर ऋषिकेश ने तहरीर देकर बताया था कि 17 फरवरी 2022 को उनकी कार मारुति 800 किसी ने चोरी कर ली है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

कोतवाल ने घटना का खुलासा करते हुए आरोपियों की पहचान ओमकार सिंह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी सर्वहारा नगर काले की ढाल ऋषिकेश और प्रशांत पुत्र रमेश कुमार निवासी जरोदा थाना बुदारी दिल्ली 84 हाल निवासी आवास विकास कॉलोनी ऋषिकेश के रूप में कराई।

घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार


कोतवाली ऋषिकेश में नवनीत गुप्ता पुत्र स्वर्गीय विनोद कुमार गुप्ता निवासी अपर गंगा नगर ऋषिकेश देहरादून ने लिखित तहरीर देकर बताया कि उनके घर के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हो गयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

इसके बाद चोरी की गई मोटरसाइकिल की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई। आज घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने राहुल कश्यप पुत्र सोमपाल कश्यप निवासी ग्राम बडकली पोस्ट कूटेसरा मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश हाल निवासी किराएदार सोनू यादव कुवे वाली गली बनखंडी ऋषिकेश देहरादून को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है।