शातिर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शिकायतकर्ता रोहित राजभर पुत्र सूरज राजभर निवासी चंद्रभागा ऋषिकेश के द्वारा एक प्रार्थना पत्र दिया गया कि मैं अमरीक सिंह की दुकान में काम करता हूं। 8 जून को सुबह 10 बजे के लगभग मेरे मालिक अमरीक सिंह के द्वारा ₹73000 पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने हेतु दिए गए। जिन्हें जमा करने में पंजाब नेशनल बैंक देहरादून रोड ऋषिकेश गया लेकिन बैंक के अंदर कुछ अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा मुझे अपनी बातों में लेकर मुझ से ₹34000 ठग लिए गए। जिसके बाद मैंने उन्हें बाहर आकर तलाश किया तो कहीं दिखाई नहीं दिए।शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कर घटना की जानकारी उच्च अधिकारी गणों को दी गई। पुलिस अधीक्षक देहात व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली के द्वारा एक पुलिस टीम बनाकर दिशा निर्देश दिए। गठित पुलिस टीम द्वारा 8 जून की सांय मुखबिर की सूचना पर बैंक में ठगी करने वाले 6 शातिर अभियुक्तों को ठगी करने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली कागज की 1 गड्डी व नकद ₹69,000/- के साथ घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार के साथ देहरादून रोड फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों का नाम व पता पिंटू पुत्र रामनाथ राम निवासी ग्राम धर्म बागी नराव थाना अवतार नगर छपरा बिहार
हाल निवासी लक्ष्मी नगर अक्षरधाम दिल्ली, सत्य प्रकाश पुत्र लालाराम निवासी ग्राम सिरसौल पट्टी जसा थाना बिल्सी बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी- करावल नगर दिल्ली, सोनू पुत्र राजाराम निवासी मकान नंबर 10 गली नंबर 2 वेस्ट कमल विहार थाना करावल नगर दिल्ली, अंसार पुत्र अब्दुल अंसार उर्फ गफ्फार निवासी 369 कर्बला थाना दक्षिण जिला फिरोजाबाद उत्तर प्रदेश हाल निवासी- करावल नगर दिल्ली, पंकज कुमार पुत्र छतु साहू निवासी हर्ष विहार टू चेतना पब्लिक विद्यालय थाना साहिबाबाद गाजियाबाद उत्तर प्रदेश, ऋषि पाल सिंह पुत्र उदय सिंह निवासी वेस्ट कमल विहार डी 368 गली नंबर 4 थाना करावल नगर दिल्ली के रूप में हुआ है। सभी अभियुक्तों के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में डीपी काला, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश,
उप निरीक्षक उत्तम रमोला, महिला उपनिरीक्षक सोनल, कांस्टेबल सचिन सैनी, कांस्टेबल संदीप छाबड़ी, कांस्टेबल पंकज कुमार, कांस्टेबल सोविन्द्र।
एसओजी देहात टीम में कांस्टेबल नवनीत नेगी, कांस्टेबल सोनी कुमार, कांस्टेबल मनोज शामिल थे।

दुष्कर्म के आरोप में युवक अरेस्ट

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि बीते सोमवार को एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 14 साल की नाबालिग बेटी के साथ युवक ने बहला-फुसलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी सुमित पुत्र खेम सिंह निवासी झबरेडी, थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार हाल पता बैराज कॉलोनी, ऋषिकेश को वीरपुर खुर्द तिराहे से गिरफ्तार किया है। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

मोबाइल लूट में दो नाबालिग सहित चार व्यवस्क गिरफ्तार

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि बीते रोज वीरपुर खुर्द, सीमा डेंटल, गली नंबर तीन निवासी उर्मिला देवी पत्नी इंदू कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि देर रात 10.30 बजे उनका बेटा उज्जवल किसी काम से मीरानगर पुलिया के पास से मोबाइल पर बात करते हुए जा रहा था। इसी बीच स्कूटर में सवार कुछ लड़के आए और अचानक बेटे से मोबाइल छीन कर फरार हो गए। इसके बाद घर पहुंचकर उनके बेटे ने मोबाइल लूटने की घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बारीकी से खंगाली। मंगलवार सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दो आरोपियों को ऋषिकेश बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। जबकि दो अन्य नाबालिगों को पुलिस संरक्षण में लिया गया है।

आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में लूटे गए चार मोबाइल भी बरामद किए हैं। कोतवाली के एसएसआई डीपी काला ने आरोपियों की पहचान करण राजपूत उर्फ संजू पुत्र रोहित कुमार निवासी कबीर बस्ती, मिलेरगंज, जिला लुधियाना, पंजाब हाल पता न्यू चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश और भोलू उर्फ विश्वनाथ सिंह पुत्र जीवन कुमार सिंह निवासी चंद्रेश्वरनगर, ऋषिकेश के रूप में कराई है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। टीम में एम्स चौकी प्रभारी शिवराम, महिला उपनिरीक्षक सोनल पुरी, कांस्टेबल विकास फोर, सतीश रावत, अमित कुमार शामिल रहे।

महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

लक्ष्मणझूला पुलिस ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाने वाली महिला की तहरीर के आधार पर एक पिता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बीते 30 मार्च को एक महिला ने लिखित शिकायत दी। महिला ने अपने ही पिता पर गाली गलौज, मारपीट और बदनीयती से छेड़खानी कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म का आरोप तक जड़ दिया। मामले का संज्ञान लेकर लक्ष्मणझूला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर किशन चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोप को कोटद्वार में नजीबाबाद चौक के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।

कोतवाली पुलिस ने पोक्सो अधिनियम में युवक किया गिरफ्तार

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को एक तहरीर दी थी, बताया था कि 26 मार्च को उनकी 15 साल की बेटी सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। लेकिन वह घर नहीं लौटी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मामले में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घनेश्वर उर्फ प्रवेश पाल निवासी भवकारिया, जौथरा जिला एटा, यूपी किशोरी को अपने साथ बहला- फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने लापता किशोरी को एटा से ही सकुशल बरामद किया। जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

पूछताछ के दौरान किशोरी ने युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने मामले में दुष्कर्म सहित पॉक्सो की धारा भी बढ़ाई। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को एटा से धर लिया।

सांसी गैंग के दो लोगों को पुलिस ने ज्वेलरी चोरी के आरोप में किया गिरफ्तार


कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि गुमानीवाला निवासी सोहन सिंह के अनुसार 25 अप्रैल को वह पौड़ी से ऋषिकेश पहुंचे। इस दौरान ऋषिकेश बस अड्डे के पास से ऑटो में सवार हो गए। ऑटो में चार-पांच व्यक्तियों ने उनकी अटैची से ज्वेलरी साफ कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी। सीसीटीवी और मुखबिरों की मदद से संदिग्धों की पहचान की गई।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हरियाणा के रोहतक से सांसी गैंग के सरगना सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र कपूरचंद निवासी इंदिरा कॉलोनी करतारपुर थाना रोहतक सिटी, जॉनी पुत्र स्व. रतन सांसी निवासी जेपी कॉलोनी, रोहतक सिटी, हरियाणा के रूप में हुई है। बताया कि आरोपियों के पास से चोरी की ज्वेलरी बरामद की गई है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

पत्नी ने ठेकेदार प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की कर दी हत्या

रायवाला थाना प्रभारी भुवन चंद्र पुजारी ने खांड गांव निवासी दीपक नेगी की मौत के मामले का खुलासा कर बताया कि उसकी पत्नी अमिता और सतेंद्र नेगी के बीच प्रेम प्रसंग कर चल रहा था। 10 मई की रात को पत्नी और प्रेमी भी कमरे में था। उस बीच दीपक नेगी की नींद टूट गई।
जिसके बाद पत्नी ने बदनामी के डर से प्रेमी के साथ मिलकर दीपक नेगी को अपने रास्ते से हटाने की योजना बनाई और फिर चुन्नी से उसका गला घोंटकर मौत की नींद सुला दिया। यहीं नहीं आरोपियों ने साक्ष्य छुपाने के इरादे से उसे बिस्तर पर लिटा दिया। उसके बाद प्रेमी सतेंद्र वहां से चला गया। दीपक की पत्नी ने परिजनों को उलझाने के लिए हार्ट अटैक की कहानी बताई।
सूचना मिलने पर पुलिस ने सुबह शव को पीएम के लिए एम्स भेज दिया था। पीएम रिपोर्ट में दीपक की मौत का चौंकाने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट के अनुसार गला दबाने से उसकी मौत हुई है।
थानाध्यक्ष पुजारी ने बताया कि मृतक के भाई जितेंद्र पुत्र भगवान सिंह की तहरीर पर पुलिस पत्नी अमिता और उसके प्रेमी सतेंद्र सिंह नेगी पुत्र प्रेम सिंह नेगी निवासी भल्लाफार्म नंबर, 8 श्यामपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने हत्या का जुर्म कबूल लिया। पुलिस हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार सतेंद्र नेगी ने बताया कि उसने 2021 में खांड गांव निवासी भगवान सिंह नेगी के भवन निर्माण का ठेका लिया था। इस दौरान उसकी बातचीत दीपक की पत्नी अमिता से हो गई। इस दौरान उनके बीच में कई बार शारीरिक संबंध भी बन गए। 10 मई की रात को उसने शराब का सेवन किया था। जिस वजह से उसे अधिक नशा हो गया। रात 11.45 बजे वह दीपक के घर अमिता से मिलने गया। इस दौरान उसने दोनों को आपस ने संबध बनाते देख लिया। दीपक के साथ उसकी बहसबाजी भी हुई। उसने दोनों को बदनाम करने की बात कहीं। जिसके बाद उन्होंने दीपक को मौत के घाट उतारा था।

युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट भी लिखा

श्यामपुर के गुमानीवाला में युवती ने पंखे में चुन्नी के सहारे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवती के पास से सुसाइट नोट भी मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए एम्स भेज दिया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह अमित ग्राम गली नंबर 30 में एक मकान में युवती के पंखे पर चुन्नी के सहारे लटककर आत्महत्या की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस को मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा। इसके बाद शव का पंचनामा भरने के बाद पीएम के लिए एम्स भेज दिया है। श्यामपुर चौकी प्रभारी रामनरेश शर्मा ने बताया की मृतका की पहचान मधु 22 पुत्री धर्मराज के रूप में हुई। रविवार रात को उसने अपनी बड़ी बहन और जीजा के साथ रात का खाना खाया था। उसके बाद वह सोने के लिए अपने कमरे मे चली गई। सोमवार की सुबह काफी देर तक मधु कमरे से बाहर नहीं आई, तो उसकी बहन कमरे के दरवाजे पर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक कोई जबाब नहीं मिलने पर बड़ी बहन ने खिड़की से अंदर झांक के देखा तो वह पंखे से लटकी थी। उसने आस पड़ोस के लोगों की सूचना दी। जिसके बाद सूचना मिलने पर स्थानीय पार्षद विपिन पंत ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी ने बताया के मृतका के पास से सुसाइट नोट भी मिला है। जिसमें हाथ से लिखा था कि उसने परिवार के बहुत कुछ किया है। अब उसके बस का नहीं है। उसने परिजनों को सॉरी भी लिखा। मृतका के माता-पिता इस दौरान किसी शादी में शामिल होने लिए गए हुए थे। मामले की जानकारी माता-पिता को दे दी गई है। बताया कि युवती छिद्दरवाला स्थित एक आयुर्वेदिक कंपनी में काम करती थी। शव को पीएम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया है।

नशीले इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस ने 26 नशीले इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ एनडीपीएस ऐक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश में चारधाम यात्रा के मद्देनजर नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस टीम संदिग्ध लोगों पर निगरानी रख रही है। शनिवार देर शाम पुलिस टीम ने आईडीपीएल चौकी क्षेत्र के लेबर कॉलोनी तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार को संदेह होने पर रोका। सघन तलाशी लेने पर उसके पास से नशे के इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि केस दर्ज करने बाद पुलिस ने आरोपी दीपक पुत्र स्व. सुरेश जाटव निवासी शांतिनगर, ऋषिकेश को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बाइक को भी सीज कर दिया है।

मां के साथ मारपीट करने वाला कुपुत्र हुआ गिरफ्तार

अपनी मां के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि कुसुमलता शर्मा पत्नी कालूराम निवासी मनसा देवी गुमानीवाला, ऋषिकेश ने मार्च माह में पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके बेटे शुभम शर्मा ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की। महिला ने अपने बेटे पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने शुभम शर्मा को मनसा देवी पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल रवि सैनी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।