पैतृक गांव में पूजा अर्चना कर सीएम ने प्रदेश की खुशहाली का मांगा आर्शीवाद

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पारिवारिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने अपने पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट, पिथौरागढ़ पहुंचे।
हड़खोला पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकालकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैतृक गांव में स्थित हरीचंद्र देवता मंदिर में पहुंचकर परिवार जनों के साथ पूजा अर्चना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खुशहाली की भी कामना की।

पिथौरागढ़ में विकास कार्यो को गति देने के लिए सीएम ने अधिकारियों की ली क्लास

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पिथौरागढ़ में विकास भवन सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में संचालित विकास कार्यों एवं योजनाओं की समीक्षा के अतिरिक्त जिले की मुख्य समस्याओं के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने संचालित प्रमुख निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बेस चिकित्सालय भवन के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्यदाई संस्था को यथाशीघ्र कार्य पूर्ण करने एवं बेस चिकित्सालय को एक माह के भीतर संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आगामी 10 दिन के भीतर जिला एवं महिला चिकित्सालय में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं में सुधार लाने के निर्देश जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि धनराशि अवमुक्त करने के बावजूद भी पिथौरागढ़ मेडिकल कालेज निर्माण का कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है, इस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने जल्द निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए।
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संविदा के तहत रखे गए स्वास्थ्य कर्मी जिन्हें वर्तमान में हटा दिया गया है, उन्हें पुनः सेवा में रखे जाने की मांग पर मुख्यमंत्री द्वारा सचिव चिकित्सा को दूरभाष पर जिले में पूर्व में रखे गए इन संविदा चिकित्सा कर्मियों को पुनः आगामी 31 मार्च 2022 तक रखे जाने के निर्देश दिए गए। इसके लिए जिलाधिकारी को शीघ्र ही प्रस्ताव भी शासन को भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इन कार्मिकों का पूर्व में की गई सेवाओं का वेतन भुगतान हेतु मुख्यमंत्री राहत कोष से धनराशि भी जारी कर दी गयी है।
बैठक में जिला मुख्यालय में वाहन पार्किंग की समस्या के सम्बन्ध में आवश्यक प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाने के साथ ही मुख्यमंत्री ने आगामी 10 दिनों में जिला मुख्यालय में निर्मित बहुमंजिला कार पार्किंग को हस्तान्तरित करते हुए संचालित करने के निर्देश दिये। बैठक में तहसील धारचूला के काली नदी किनारे तटबंध निर्माण की समीक्षा के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा अवगत कराया कि धारचूला के काली नदी किनारे भू कटाव की रोकथाम हेतु प्रस्ताव शासन को भेजा गया है उक्त संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सप्ताह के भीतर स्वीकृति प्रदान कर दी जाएगी। शासन से स्वीकृति पश्चात शीघ्र ही टेंडर की कार्यवाही करते हुए कार्य प्रारम्भ किया जाए।
बैठक में जिले में आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि पुनर्वास के सभी प्रकरणों को निस्तारित करते हुए आपदा प्रभावितों की हर संभव मदद करते हुए राहत सामग्री आदि वितरित करें। जिले के नैनीसैनी हवाई पट्टी से नियमित उड़ानों के संचालन के संबंध में समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने बैठक से ही सचिव उड्डयन उत्तराखंड को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि त्वरित कार्यवाही करते हुए राज्य सरकार के स्टेट प्लेन के माध्यम से हवाई यात्रा शुरू करने की कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही नैनीसैनी से हवाई सेवाएं सुचारू की जाय इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी पिथौरागढ़ एवं आयुक्त कुमाऊँ को भी तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को पूर्ण करने में परिणाम शीघ्र ही दिखना चाहिए।
बैठक में जनपद में उत्तर प्रदेश निर्माण निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी पिथौरागढ़ ने अवगत कराया कि जिला मुख्यालय के निकट ग्राम मड़ में सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण किया जा रहा है, निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत पर मुख्यमंत्री ने आयुक्त कुमाऊँ मण्डल को तुरंत उच्चस्तरीय जांच करते हुए तथा जिलाधिकारी द्वारा गठित की गई जांच रिपोर्ट अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
मुख्यमंत्री ने कहा कि निर्माण कार्यों में पूर्व गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाय तथा गलत कार्य करने वाली एजेंसियों के खिलाफ जिलाधिकारी त्वरित कार्यवाही करें। बैठक में सड़कों की स्थिति आदि की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि मानसून काल में बंद 268 सड़कों में से 265 सड़कों को यातायात हेतु खोल दिया गया है। एक महत्वपूर्ण सड़क दारमा घाटी को जोड़ने वाली सड़क को शीघ्र खोले जाने हेतु तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त बैठक में अवगत कराया कि जिले में 254 किमी सड़क मार्ग में से 228 किमी सड़क मार्ग में पैच वर्क का कार्य पूर्ण कर लिया गया है शेष में कार्य जारी है। पीएमजीएसवाई के अंतर्गत कुल 271 सड़कों में से 144 सड़कों का कार्य पूर्ण हो गया है। जल जीवन मिशन अन्तर्गत प्रथम फेस के अंतर्गत 60 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है। कोविड वैक्सीनेशन की प्रगति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि जिले में प्रथम डोज 99 फीसदी व्यक्तियों को तथा 62 फीसदी लोगों को द्वितीय डोज की कोविड वैक्सीन लग गई है, आगामी 15 दिसम्बर तक शत प्रतिशत वैक्सीनेशन जिले में हो जाएगा। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि वनाधिकार के अंतर्गत 35 में से 27 को पट्टे जारी कर दिये गए हैं, जिले में 5 करोड़ से अधिक लागत के कार्यों को तेजी से किया जा रहा है। मुख्यमंत्री घोषणा अन्तर्गत 234 घोषणाओं में से 63 पूर्ण हो गई है शेष में कार्यवाही गतिमान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणाओं को शीघ्र ही पूर्ण करें। इसके अतिरिक्त जिले में वर्तमान तक चारों सैक्टरों अंतर्गत कुल 85.69 प्रतिशत धनराशि व्यय कर ली गई है।
बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा विकास भवन सभागार में जनता मिलन कार्यक्रम अन्तर्गत आम जनता तथा विभिन्न संगठनों आदि की समस्याएं भी सुनी तथा उनके समाधान का पूर्ण भरोसा दिलाते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अधिकारियों को दिये।

पिथौरागढ़ में सीएम ने 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को पिथौरागढ़ में जिला मुख्यालय के चंडाक रोड स्थित वरदायिनी मंदिर परिसर में आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्मित 100 फीट ऊंचाई का तिरंगा फहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह भूमि देव एवं वीरों की भूमि है। तिरंगा युवाओं में देश भक्ति का जज्बे के साथ ही देश के लिए कुछ करने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, अध्यक्ष नगर पालिका राजेद्र रावत, आयुक्त कुमाऊं सुशील कुमार, आईजी निलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी डॉ आशीष कुमार चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह मौजूद रहे।

हर पिथौरागढ़ के शरदीय मेले का 50 लाख देगी सरकार-धामी

जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पंहुचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देव सिंह मैदान में आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए बेस चिकित्सालय पिथौरागढ़ का नाम स्वर्गीय प्रकाश पंत के नाम किए जाने, जिला मुख्यालय के पाण्डेयगांव से निराड़ा तक सड़क का निर्माण किए जाने, शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी हेतु प्रत्येक वर्ष 50 लाख रुपये सरकारी अनुदान दिए जाने, छिपला केदार मेला स्थल हेतु 2 लाख रुपये दिए जाने, तथा लंदन फोर्ट का नाम सोरगढ़ किले के नाम पर रखे जाने की घोषणा के अतिरिक्त देव सिंह मैदान का सौंदर्यीकरण तथा नगर पालिका भवन का जीर्णाेद्धार किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि आने वाला दशक उत्तराखण्ड का दशक है और इस दशक को उत्तराखण्ड का दशक बनाने के लिए हमारी मातृशक्ति को बहुब भूमिका का निर्वहन करना है। मोदी के विजन 2025 को लेकर हमारी सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्व है कि इस दशक की शुरूआत में जो विकास की रफ्तार हमने पकड़ी है उसको हम पूर्ण रूप से गतिमान रखेंगे और उत्तराखण्ड को एक आदर्श मॉडल राज्य के रूप में स्थापित करेंगे। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश को बनाने में हमारी मातृशक्ति की कितनी बड़ी भूमिका रही है यह बात किसी से छिपी नही है मैं अपने इस प्रदेश की मातृशक्ति को भी प्रणाम करता हूं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा हमने आजीविका मिशन से जुडी महिलाओं को मजबूती के लिए 118 करोड का कोविड राहत पैकेज जारी कर दिया है जिससे 7.5 लाख महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पूरे प्रदेश में और अधिक से अधिक महिलाओं को पर्यटन गतिविधियों से जोड़ा जाए। महिलाओ को सशक्त बनाने और उनकी सुरक्षा, मानसम्मान करने की प्रधानमंत्री की सोच और महिला सशक्तिकरण की दिशा में हम लगातार काम कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि विधवा, निशक्त, दिव्यांग महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगारी बनाने हेतु सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। सरकार ने मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना का शुभारम्भ किया है, तीलूरौतेली और आंगनबाडी पुरस्कार की राशि को बढाकर 51 हजार कर दिया गया है साथ ही नन्दागौरा योजना के तहत 2015 से 2017 तक के वंचित रह गई 30 हजार बेटियों को योजना का लाभ देने के लिए 49 करोड़ की स्वीकृति सरकार ने दे दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की महान जनता के आर्शीवाद, सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति प्रधानमंत्री के उत्तराखण्ड के प्रति विशेष लगाव और केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश तेजी से विकास की ओर अग्रसर है। पिछले पांच वर्षाे में केन्द्र सरकार द्वारा लगभग एक लाख करोड की विभिन्न परियोजनायें प्रदेश के लिए स्वीकृत की गई हैं जिनमें बहुत सी परियोजनाओं पर काम हो गया है और अन्य पर काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड में सडक मार्गाे का विकास किया जा रहा है वहीं पहाड़ में रेल का सपना भी साकार होने की कगार पर है। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार ने उत्तराखण्ड के लिए चारधाम आलवेदर रोड, भारत माला प्रोजेक्ट, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन की योजनाओ की सौगात दी है। उससे आने वाले समय मे उत्तराखण्ड का आवागमन सुगम हो जायेगा। इसके अतिरिक्त केन्द्र सरकार ने भौगोलिक एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 155 किमी के टनकपुर-बागेश्वर रेल मार्ग के अन्तिम सर्वे को मंजूरी दे दी है इसके लिए 28 करोड की धनराशि भी अवमुक्त कर दी है। सीएम धामी ने कहा हमारी सरकार दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कार्य करती है सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व पं. नारायण दत्त तिवारी जी के कार्याे को हमारी सरकार ने सम्मान दिया है। उन्होंने कहा पंतनगर सिडकुल का नाम अब पं नारायण दत्त तिवारी के नाम से होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मेरे मुख्य सेवक की भूमिका निभाने के बाद हमारी सरकार लगातार ही जनहित के फैसले ले रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार युवाओं को रोजगार देने पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे 24000 पदों पर भर्ती एवं युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए युवाओं हेतु प्रत्येक जिले में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अंतर्गत ऋण वितरित किए जा रहे है।
उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत गौरवशाली शक्तिशाली आत्मनिर्भर एवं विश्व गुरु के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड युवा राज्य को आने वाले समय में शिक्षा, स्वास्थ्य,पर्यटन व्यापार उद्योग जैसे तमाम क्षेत्रों में हिंदुस्तान का नंबर वन राज्य बनाएंगे। उन्होंने कहा हमारी सरकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को लाभ पहुंचे इस पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहां राज्य का विकास मेरी अकेली यात्रा नहीं अपितु सामूहिक यात्रा है जिसमें सभी की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकत्रियों की मांग को पूरा करते हुए उनके मानदेय के अन्तर्गत 1000 रूपये और प्रोत्साहन राशि के रूप में 500 रूपये दिए बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि उपनल से सम्बन्धित कार्मिकों के मानदेय में 10 वर्ष से कम के कार्मिकों को 2000 रूपये प्रतिमाह और 10 वर्ष से ऊपर कार्मिकों को 3000 रूपये प्रतिमाह मानदेय के रूप में वृद्धि की जायेगी। उन्होंने कहा मुख्य सेवक के रूप में 101 दिन में करीब 330 से अधिक फैसले ले लिए गए हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा एनआरएलएम योजनान्तर्गत 1955 महिला स्वयं समूहों को 165.66 लाख की धनराशि के चेक भी वितरित किये गये।
इस अवसर पर पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी गई, उन्होंने कहा कि गांव में सड़क,पेयजल, स्वास्थ्य आदि के क्षेत्र में विकास कार्य गतिमान है। विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत द्वारा विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ अंतर्गत किए जा रहे विकास कार्यों,संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
इस मौके पर विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला, अध्यक्ष नगरपालिका राजेन्द्र रावत, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत, जिलाध्यक्ष भाजपा विरेन्द्र वल्दिया,आयुक्त कुमाऊं सुशील कुमार,आई जी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी डा0 आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, क्षेत्रीय जनता आदि उपस्थित रहे।

पिथौरागढ़ जिले की 344 करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण

तीन दिवसीय जनपद पिथौरागढ़ के भ्रमण पर पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जिला मुख्यालय के देव सिंह मैदान में आयोजित शरदोत्सव एवं विकास प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए, जनपद के विकास हेतु कुल 34384.65 (तीन सौ तैतालिस करोड़ चौरासी लाख, पैंसठ हजार) की कुल 126 योजनाओं, कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा पिथौरागढ़ के अंतर्गत 91.23 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन के0एन0यू0रा0आ0इ0का0 पिथौरागढ़ के विद्यालय का पुननिर्माण एवं खेल मैदान का सुदृढ़ीकरण, 179.38 लाख रू0 की लागत से एस0डी0एस0रा0इ0का0 पिथौरागढ़ में मिटिंग हाल, प्रयोगशाला एवं हाईटेक शौचालय का निर्माण, 40.50 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन रा0इ0का0कुम्डार में लाइब्रेरी कक्ष एवं कम्प्यूटर कक्ष का निर्माण, 64.29 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोट्स स्टेडियम में शूटिंग रेन्ज शैड का निर्माण कार्य, 41.72 लाख की लागत से निर्माणाधीन जिलाधिकारी पिथौरागढ़ के कार्यालय भवन का सौन्दर्यीकरण, 29.00 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र विण पिथौरागढ़ के नये हैचरी का निर्माण, 256.73 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय सदर में पॉली क्लीनिक की स्थापना, 315.34 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन 13 जनपद 13 डेस्टिनेशन पर्यटन के विकास सम्बन्धी कार्य, 342.09 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन पिथौरागढ़ के जिला चिकित्सालय में 9 चिकित्साधिकारियों के लिए ट्रांजिट हॉस्टिल के निर्माण कार्य, 81.32 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन सीम सोलर पंपिंग पेयजल केन्द्र पोषित के कार्य, 64.95 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन सिलिंग्या सोलर पंपिंग पेयजल केन्द्र पोषित का कार्य, 80.83 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन थरकोट सोलर पंपिंग पेयजल केन्द्र पोषित योजना का कार्य, 64.83 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन सिलौली सोलर पंपिंग पेयजल योजना केन्द्र पोषित का कार्य, 42.48 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के अंतर्गत मर्साेलीभाट खतेड़ा मोटर मार्ग के किमी0 8 में डामरीकरण का कार्य, लम्बाई 1.00 किमी0 के कार्य, राज्य योजनान्तर्गत 155.68 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन जनपद के अंतर्गत टनकपुर रोड़ राष्ट्रीय राजमार्ग से टाला फगाली मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य किये जाने के कार्य, 38.33 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन सुकौली गणकोट से रावलगांव मार्ग का निर्माण के कार्य, 130.14 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन विधानसभा क्षेत्र पिथौरागढ़ के मोस्टमानों से हलपाटी मोटरमार्ग में सुधारीकरण का कार्य, 216.36 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन मोस्टमानों का ईको टूरिज्म के रूप में विकास कार्य, 763.77 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिथौरागढ़ का मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण कार्य, 98.21 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन देवतपुरचौड़ा लिफ्ट सिंचाई योजना कार्य, मुख्यमंत्री जी द्वारा 59.50 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन विकासखंड डीडीहाट हेतु राज्य योजनान्तर्गत जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट में छड़नदेव-न्वाली मोटरमार्ग से रूनड़ा तक मोटरमार्ग का नवनिर्माण कार्य, राज्य योजनान्तर्गत 116.08 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन डीडीहाट में बन्दरलीमा हड़खोला मोटर मार्ग का नवनिर्माण कार्य, 88.19 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन मा0 मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत डीडीहाट के छड़नदेव मलान काणाधार चमडुंगरी मोटरमार्ग एवं सेतु का नवनिर्माण का कार्य, 54.81 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन नाघर कुमलता गंगासेरी मोटर मार्ग का नव निर्माण के कार्य, 42.57 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन कनालीछीना मोटर मार्ग से सतगढ़ तक मोटरमार्ग का निर्माण कार्य, 58.49 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन मा0 मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत मड़मानले दोबांस सड़क से धुरचू-कुनकू मोटरमार्ग का निर्माण के कार्य, 68.09 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन देवलथल चौखा टाना बमडोली मोटर मार्ग के चौराहन नामक स्थान से संगरोड़ा होते हुए जू0हा0स्कूल बमडोली तक मोटरमार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण के कार्य, 73.20 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन सातशिलिंग थल मोटरमार्ग के रामकोट से पत्थरकोट तक मोटर मार्ग का नव निर्माण के कार्य, 42.57 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के ग्राम पंचायत सतगड़ धर्मशाला तक 4 किमी0 तक मोटरमार्ग का नव निर्माण कार्य, 95.12 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन डीडीहाट में बुंगाछीना धौनखोला रसैपाटा मोटरमार्ग का नव निर्माण के कार्य, 177.25 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन डीडीहाट में सुरौन उनपानी मोटरमार्ग में सुधारीकरण व डामरीकरण का कार्य, 112.94 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन डीडीहाट अंतर्गत पीपली से बगड़ीगांव मोटरमार्ग में पुननिर्माण एवं सुधारीकरण के कार्य, 98.87 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन डीडीहाट से पीपली से द्वालीसेरा मोटरमार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण के कार्य, 180.55 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन डीडीहाट अंतर्गत छड़नदेव गैडाली चनोली मोटरमार्ग का पुननिर्माण एवं सुधारीकरण के कार्य, 76.86 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन डीडीहाट के हाट से जाख धौलेत मोटरमार्ग में सुधारीकरण के कार्य, 65.00 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन राजकीय पौधालय बडालू में फूड प्रोसोसिंग यूनिट का निर्माण के कार्य, 77.12 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन ग्राम ननपापो में हैलीपैड निर्माण के कार्य, 118.77 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन रा0उ0मा0वि0 घसाड़ में विद्यालय भवन का निर्माण के कार्य, 236.16 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन तहसील कनालीछीना के अनावासीय भवनों का निर्माण कार्य, 2271.80 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन मड़मानले-बटुकेश्वर पंपिंग पेयजल योजना केन्द्र पोषित का शिलान्यास, 213.96 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन कर्णप्रयाग अल्मोड़ा अस्कोट मोटरमार्ग 235.00 से मिर्थी तल्ली मोटरमार्ग के कार्य, 76.86 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन हाट से जाख धौलेत मोटरमार्ग में सुधारीकरण, 95.1 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन डीडीहाट में मिनी स्टेडियम, झौलखेत मनमानले का निर्माण, विकासखंड गंगोलीहाट के अंतर्गत मा0 मुख्यमंत्री द्वारा 55.00 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन रा0इ0का0 प्रेमनगर में साईंस लैब, कम्प्यूटर लैब व आर्ट कक्ष का निर्माण कार्य, 63.77 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन रा0इ0का0 कार्कीनगर में साईस लैब, आर्ट कक्ष, कम्प्यूटर कक्ष व शौचालय के निर्माण, 150.70 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन रा.इ.का. पुराना थल के निर्माण कार्य, 128.29 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन रा.इ.का. कार्कीनगर के निर्माण कार्य, 84.00 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन तहसील बेरीनाग के आवासीय/अनावासीय भवनों के निर्माण कार्य, 67.84 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन माननीय मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत जनपद पिथौरागढ़ में विधान सभा क्षेत्र गंगोलीहाट के अंतर्गत राईआगर चौडमन्या मोटर मार्ग के किमी. 3.200 से कोटेर चचरेत मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य, 215.78 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन एस.सी.पी.एस.पी. के अंतर्गत सानीखेत छलौड़ी मोटर मार्ग में सुधारीकरण एवं डामरीकरण के कार्य, 73.41 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन राजकीय आदर्श मा. विद्यालय पाखू में प्रयोगशाला के निर्माण कार्य, 650.18 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन थर्प से बड़ेत बाफिला मोटर मार्ग स्टेज-01 के निर्माण कार्य, 701.07 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन बनकोट से ब्रुशखोली धारी धुमलाकोट मोटर मार्ग स्टेज -01 के निर्माण कार्य, 635.21 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन राइआगर भुलकी अध्याली मोटर मार्ग स्टेज-02 के निर्माण कार्य, 101.07 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन अमतड़ लिफ्ट सिंचाई योजना के निमार्ण कार्य, 95.18 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन कर्णप्रयाग अल्मोड़ा किमी. 350.00 से चौकी मोटर मार्ग स्टेज-11 के निर्माण कार्य, विकासखंड धारचूला हेतु मा0 मुख्यमंत्री द्वारा 86.97 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन रा0इ0का0 जुम्मा में साइंस लैब, कम्प्यूटर कर्क्ष, आ एवं क्राफट कक्ष, लाइब्रेरी एवं कक्षा कक्ष के निर्माण कार्य, 132.90 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन रा0इ0का0 नाचनी में विद्यालय भवन का निर्माण कार्य, 113.14 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन जी0आइ0सी0 मुनस्यारी का जीणोद्वारा कार्य, 101.24 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन अंतराष्ट्रीय सीमा से लगे गांव गुंजी, नाभी व कुटी में स्टोन कोबेल पाथ-वे का निर्माण, 28.76 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय मुनस्यारी में आवासीय भवन का निर्माण, 99.09 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन थाना पॉगला के प्रशासनिक भवन का निर्माण, 25.00 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन मुनस्यारी तहसील में हिमालयी मॉ नन्दादेवी मरतोली मंदिर परिसर के निकट जनमिलन केन्द्र एवं पर्यटक विश्राम हट का निर्माण के कार्य, 288.15 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन राज्य सैक्टर नाबार्ड के अंतर्गत विकासखंड मुनस्यारी में रामगंगा नदी के बायें पार्श्व पर नाचनी कस्बे की रामगंगा नदी से सुरक्षा हेतु सुदृढ़ीकरण की बाढ़ सुरक्षा प्रायोजना का कार्य, 579.90 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन मालकोट से लोध मोटरमार्ग स्टेज-01 के कार्य, 80.00 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय पयापौंडी का निर्माण व धारचूला में 98.19 लाख रू0 की लागत से निर्माणाधीन मिनी स्टेडियम तांकुल का निर्माण कार्य किये जाने का शिलान्यास किया गया।
इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री द्वारा पिथौरागढ़ जिले के विकास हेतु कुल 59 योजनाओं/कार्यों का लोकापर्ण किया गया जिसमें 29.80 लाख रू0 की लागत से निर्मित एस0डी0एस0इ0का0 पिथौरागढ़ में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष व पुस्तकालय का निर्माण, 41.97 लाख रू0 की लागत से निर्मित के0एन0यू0रा0आ0इ0का0 पिथौरागढ़ में कम्प्यूटर कक्ष, व बालिका शौचालय का निर्माण, 16.43 लाख रू0 की लागत से निर्मित बी0डी0पाण्डे0जिला चिकित्सायल में ब्लड सैपरेशन यूनिट हेतु निर्माण कार्य, 6304.28 लाख रू0 की लागत से निर्मित बेस चिकित्सालय लिन्ठ्यूड़ा का निर्माण कार्य, 17.32 लाख रू0 की लागत से निर्मित बी0डी0पाण्डे0 जिला चिकित्सालय पिथौरागढ़ में ब्लड सैपरेशन यूनिट के प्रथम तल में पैथोलोजी लैब का निर्माण, 17.80 लाख रू0 की लागत से निर्मित बासकेट बॉल कोर्ट का मरम्मत कार्य, 208.75 लाख रू0 की लागत से निर्मित मिनी औद्योगिक आस्थना विण के स्थलीय विकास कार्य, 297.95 लाख रू0 की लागत से निर्मित पिथौरागढ़ झूलाघाट मोटरमार्ग से मल्ली बडालू मोटरमार्ग का निर्माण, 338.48 लाख रू0 की लागत से निर्मित राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय में कॉमर्स ब्लाक का निर्माण, 271.34 लाख रू0 की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय मुवानी के भवन निर्माण, 68.83 लाख रू0 की लागत से निर्मित राजकीय आर्युवेदिक चिकित्सालय नाचनी का निर्माण, 384.15 लाख रू0 की लागत से निर्मित नाबार्ड की आर.आई.डी.एफ. ग्रामीण हार्ट, 100.00 लाख रू0 की लागत से निर्मित पिथौरागढ़ शहर को पर्यटन शहर के रूप में विकसित किया जाने का कार्य, 103.00 लाख रू0 की लागत से निर्मित वी0आई0पी0 लॉज एवं दर्शक दीर्घा का निर्माण, 145.20 लाख रू0 की लागत से निर्मित सल्ला-रौतगढ़ मोटरमार्ग के किमी0 3.00 में 30 मी0 स्टील गर्डर हेतु केन्द्र पोषित योजना, 10.90 लाख रू0 की लागत से निर्मित शहर में चण्डाक ट्रैक के किनारें सोलर लाईटों की स्थापना, 28.20 लाख रू0 की लागत से निर्मित बरदानी मन्दिर व्यू प्वाइंट एवं पार्क स्थापना कार्य, 17.52 लाख रू0 की लागत से निर्मित इन्दिरा पार्क के0मो0ओ0यू0 स्टेशन पिथौरागढ़ का विकास एवं सौन्दर्यीकरण, 644.00 लाख रू0 की लागत से निर्मित राज्य योजनार्न्गत बेस चिकित्सालय में सी0टी0 स्कैन मशीन, 1.50 लाख रू0 की लागत से निर्मित जिला चिकित्सालय में आर0सी0टी0 मशीन का लोकापर्ण किया गया।
विकासखंड गंगोलीहाट हेतु265.76 लाख रू0 की लागत से निर्मित राईआगर सेराघाट मोटरमार्ग से सुकुल्याडी गांव तक ग्रामीण मोटरमार्ग का निर्माण का लोकापर्ण, 166.00 लाख रू0 की लागत से निर्मित दशाईथल राईआगर मोटरमार्ग से ग्राम नाग मोटरमार्ग, 71.15 लाख रू0 की लागत से निर्मित रा0ह0स्कूल बुगली में आर्ट कक्ष एव का्रफट पुस्तकालय दो कक्षा-कक्ष का निर्माण का लोकार्पण, 95.94 लाख रू0 की लागत से जी0आई0सी0 दशाईथल गंगोलीहाट में भवन निर्माण का लोकापर्ण, 108.86 लाख रू0 की लागत से निर्मित रा0इ0का0 चहज में भवन निर्माण का लोकापर्ण, 549.83 लाख रू0 की लागत से निर्मित गंगोलीहाट पवाधार चोरपाल किमी0 12.00 से धराड़ी गानूरा मोटरमार्ग, 299.42 लाख रू0 की लागत से निर्मित धराड़ी नागचूला चोरपाल किमी0 15 से पाली पलियाल मोटरमार्ग, 146.99 लाख रू0 की लागत से निर्मित 36मी0 स्पान स्टील गर्डर सेतु धराड़ी नागधूना चोरपाल किमी0 15 से पाली पलियाल मोटरमार्ग, 1149.42 लाख रू0 की लागत से निर्मित राज्य योजनान्तर्गत हलियाडोब से लछिमा-ओखरानी-नाचनी मोटरमार्ग का निर्माण, 253.78 लाख रू0 की लागत से निर्मित बैराट-बौगाड़ से बैराजुब्बर मोटरमार्ग का निर्माण, 333.94 लाख रू0 की लागत से निर्मित हलियाजॉब-गरूउ मोटरमार्ग केन्द्र पोषित का कार्य, मा0 मुख्यमंत्री द्वारा विकासखंड डीडीहाट हेतु 60.00 लाख रू0 की लागत से निर्मित औद्यानिक गतिविधियों में प्रशिक्षण हेतु फॉर्मर्स ट्रेनिंग सेंटर बडालू का लोकापर्ण, 65.41 लाख रू0 की लागत से निर्मित राजकीय ऐलोपैथिक चिकित्सालय आणागॉव का निर्माण कार्य, 351.93 लाख रू0 की लागत से निर्मित डीडीहाट में रामगंगा नदी के बाये पार्श्व पर स्थित थल कस्बे की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना का लोकापर्ण, 297.95 लाख रू0 की लागत से निर्मित झूलाघाट मोटरमार्ग में मल्ली बडालू मोटरमार्ग का निर्माण, 271.74 लाख रू0 की लागत से निर्मित राजकीय महाविद्यालय मुवानी के भवन निर्माण, 2328.97 लाख रू0 की लागत से निर्मित डीडीहाट पंपिंग पेयजल योजना का लोकापर्ण, 142.16 लाख रू0 की लागत से निर्मित पमतोड़ी भांतड कुकरौली मसमोली मोटरमार्ग में मसमोली से तड़ीगांव तक मोटरमार्ग में डामरीकरण के कार्य, 194.63 लाख रू0 की लागत से निर्मित सानदेव-चौबाटी से अटलगांव मोटरमार्ग स्टेज 1 का कार्य, 683.67 लाख रू0 की लागत से निर्मित चौबाटी-बरमबचकुड़ी मोटरमार्ग स्टेज 2 का कार्य, 206.11 लाख रू0 की लागत से निर्मित बुंगाछीना-अलगड़ा किमी0 7ः00 से कचना मोटरमार्ग स्टेज 2 का कार्य, 299.89 लाख रू0 की लागत से निर्मित धारचूला के विकासखंड मुनस्यारी के अंतर्गत गिनी बैण्ड से समकोट मोटरमार्ग के किमी0 13 से डोकुला तक मोटरमार्ग का निर्माण कार्य, 469.57 लाख रू0 की लागत से निर्मित मा0 मुख्यमंत्री घोषणा अंतर्गत धारचूला में नाचनी बांसबगड़ मोटरमार्ग के किमी0 3 से बाथीगूठ सुन्दरीनाग मोटरमार्ग का निर्माण कार्य, 434.09 लाख रू0 की लागत से निर्मित गोवर्षा-आणागांव मोटरमार्ग का अपग्रेडेशन का लोकापर्ण, 718.20 लाख रू0 की लागत से निर्मित 419.21 लाख रू0 की लागत से निर्मित सानदेव-ननपापों मोटरमार्ग स्टेज 2 का कार्य, 116.08 लाख रू0 की लागत से निर्मित बन्दरलीमा हड़खोला मोटरमार्ग का नव निर्माण कार्य स्टेज 2 का लोकापर्ण, 537.83 लाख रू0 की लागत से निर्मित बुगाछीना-अलगड़ा-बसौर मोटरमार्ग अपग्रेडेशन के कार्य, 428.59 लाख रू0 की लागत से निर्मित पाली-ख्वाकोट मोटर मार्ग का अपग्रेडेशन, विकासखंड धारचूला हेतु 28.45 लाख रू0 की लागत से निर्मित चौंदास घाटी में छिपलाकेदार तीर्थ स्थल का विकास कार्य, 49.50 लाख रू0 की लागत से जी0आई0सी0 नाचनी में आर्ट एण्ड क्राफट कक्ष, लाइब्रेरी एवं बालक व बालिका शौचालय निर्माण, 68.83 लाख रू0 की लागत से निर्मित 298.02 सन्यालगांव पेयजल योजना, 447.38 लाख रू0 की लागत से निर्मित धारचूला में काली नदी के दाये पार्श्व पर स्थित कुमांउ स्काउटस फेमिली परिसर मल्ला हाट की सुरक्षा हेतु बाढ़ सुरक्षा योजना के कार्य, 116.66 लाख रू0 की लागत से निर्मित फायर स्टेशन धारचूला में उच्चीकरण के कार्य, 20.00 लाख रू0 की लागत से निर्मित स्टेडियम धारचूला में उच्चीकरण के कार्य, 469.57 लाख रू0 की लागत से निर्मित विधान सभा क्षेत्र धारचूला में नाचनी बांसबगड़ मोटरमार्ग के किमी0 03 से आथीगुड सुन्दरीनाग मोटरमार्ग का निर्माण कार्य, 24.26 लाख रू0 की लागत से निर्मित मुनस्यारी में हाईटेक शौचालय का निर्माण व 96.10 लाख रू0 की लागत से निर्मित मदकोट एवं सेरा गर्मपानी के श्रोतों के विकास का कार्यका लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पेयजल मंत्री उत्तराखंड सरकार बिशन सिंह चुफाल, विधायक पिथौरागढ़ चंद्रा पंत, विधायक गंगोलीहाट मीना गंगोला, अध्यक्ष नगरपालिका राजेन्द्र रावत, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक मनोज सामंत, रेलवे बोर्ड की सदस्य गीता ठाकुर, जिला प्रभारी भाजपा कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र वल्दिया, राकेश देवलाल, महिमन कन्याल, बी एल जोशी जिलाध्यक्ष भाजपा महामण्डलेश्वर विरेंद्रानंद महाराज, आयुक्त कुमाऊं सुशील कुमार,आई कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे, जिलाधिकारी डा आशीष चौहान, पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराधा पाल, अपर जिलाधिकारी फिंचा राम चौहान समेत विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, स्थानीय नागरिक, संस्कृति कर्मी, स्कूलों के बच्चे आदि उपस्थित रहे।

सीएस ने रोजगार संबंधी प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की

मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री इम्प्लॉयमेंट जेनरेशन प्रोग्राम एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी जिलाधिकारी इन योजनाओं के लिए विशेष अभियान चलाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इन महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बैंकों को भी निर्देश दिए कि निर्धारित टारगेट को पूर्ण करने के लिए 15 दिसंबर तक आवेदन को स्वीकृत करने के प्रयास किए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन आवेदनों को छोटी-छोटी त्रुटियां दूर करके स्वीकृत किया जा सकता है, ऐसे आवेदनों में विशेष फोकस किया जाए, ताकि रिजेक्शन कम से कम हो।
मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि एप्लीकेशन की स्क्रूटिनी के लिए एक ऐसा मैकेनिज्म तैयार करें ताकि क्वालिटी एप्लीकेशन बैंकों तक जाएंगी, इससे भी आवेदनों का रिजेक्शन कम से कम होगा। उन्होंने उद्योग मित्र बैठकों को लगातार आयोजित किए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि मैदानी क्षेत्रों में प्रत्येक माह एवं पर्वतीय जनपदों ने प्रत्येक 2 माह में उद्योग मित्र बैठक आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या के लिए टाइम बाउंड सॉल्यूशन किए जाने की आवश्यकता है, तभी किसी योजना का अधिक से अधिक लाभ अर्जित किया जा सकेगा। उन्होंने अधिकारियों को उद्योगों को स्थापित करने हेतु लैंड बैंक बनाए जाने के भी निर्देश दिए। कहा कि हमें सॉल्यूशन फाइंडर की भूमिका निभानी है, तभी किसी समस्या का हल निकाला जा सकेगा।
मुख्य सचिव ने बैंकों से भी कहा कि जिन योजनाओं के लिए बैंक लोन चुकाने का समय 15 साल निर्धारित किया गया है, बहुत से बैंक उन योजनाओं के लिए 5 से 7 साल के लिए ही ऋण दे रहे हैं। उन्होंने बैंकों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा के लिए ही ऋण दिया जाए, तभी आवेदक योजनाओं का लाभ लेने को प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने कहा कि इन सभी योजनाओं का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी को कम करना है। हमारा टारगेट अधिक से अधिक बेरोजगारों को इन योजनाओं का लाभ दिलाकर अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।
इस अवसर पर सचिव अमित नेगी, महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारियों सहित बैंकों के सम्बन्धित उच्चाधिकारी भी उपस्थित रहे।

सीएस ने उद्योगों के अनुकूल महौल बनाने के दिए निर्देश

मुख्य सचिव डॉ. एस एस संधु ने सचिवालय में उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि उद्योग विभाग का उद्देश्य उद्योगों को राज्य में आने के लिए प्रोत्साहित करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए उद्योग विभाग को उद्योगों के लिए हैंड होल्डिंग करने की आवश्यकता है। मुख्य सचिव ने कहा कि उद्योग राज्य में आएं इसके लिए मूलभूत सुविधाओं को विकसित करते हुए हर संभव सुविधाएं मुहैया कराई जाएं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों द्वारा अपनाई गई बेस्ट प्रैक्टिसेज को उत्तराखंड की पॉलिसीज में शामिल किया जाए।
मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को उन्नति पोर्टल के माध्यम से नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी क्लियरेंस के लिए सिंगल विंडो सिस्टम को भी उन्नति पोर्टल के माध्यम से समीक्षा की जाएगी। ऑनलाइन रिव्यू से कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी। राज्य में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिये औद्योगिक घरानों एवं समूहों से लगातार संपर्क किया जाए। इसके लिए विशेषज्ञ कंसल्टेंट लगाए जाएं।
मुख्य सचिव ने राज्य में हॉर्टी टूरिज्म की अपार संभावनाओं को देखते हुए इस पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फिल्म शूटिंग, फूड प्रोसेसिंग आदि क्षेत्र भी प्रदेश के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इन पर विशेष फोकस किया जाए।
बैठक के दौरान महानिदेशक उद्योग रोहित मीणा द्वारा बताया गया कि उद्योग विभाग का मुख्य कार्य इन्वेस्टमेंट को प्रोमोट करना एवं एंटरप्रिन्योर शिप को प्रोत्साहित करते हुए रोजगार उत्पन्न करना है। इन्वेस्टमेंट प्रोमोशन के अंतर्गत 12 सेक्टर में फोकस किया जा रहा है। इसमें फूड प्रोसेसिंग, फार्मास्यूटिकल्स, वेलनेस एंड आयुष, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, हार्टिकल्चर एंड फ्लोरीकल्चर, ऑटोमोबाइल्स, हर्बल एंड एरोमेटिक, रिन्यूएबल एनर्जी, फिल्म शूटिंग, नेचुरल फाइबर्स, इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और बायो टेक्नोलॉजी शामिल हैं।
बताया गया कि आईपीए रेटिंग में उत्तराखण्ड 8 आईपीए पिलर्स में से 7 में टॉप परफॉर्मर रहा है और एक में एस्पायरिंग लीडर रहा है। इस अवसर पर सचिव अमित नेगी सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित रहे।

घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का धामी ने किया भूमि पूजन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित घंटाकर्ण मंदिर पहुंचकर घण्डियाल देवता के दर्शन व पूजा अर्चना की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री, माता मंगला व भोले महाराज की उपस्थिति में घंटाकर्ण धाम में ठाकुर भगत सिंह सजवाण की मूर्ति स्थल का भूमि पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 16 लाख 50 हजार की लागत से बनी घंटाकर्ण पम्पिंग योजना, 10 लाख की लागत से बने विश्राम गृह, 7 लाख 50 हजार की लागत से बने रैन शेल्टर, बेंचेज व साइनेज का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि घंटाकर्ण मंदिर के लिए 4.5 किमी० मोटर मार्ग का निर्माण किया जायेगा। तिमली-खनेटी मोटर मार्ग के द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। कौडियाला-बडीर मोटर मार्ग का निर्माण कार्य किया जायेगा। तैला-अखोडीसेरा मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण किया जायेगा। शिवपुरी-धौड़ागल्ला मोटर मार्ग का डामरीकरण कार्य किया जायेगा। हिन्डोला-मुडाला मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण किया जायेगा। बांसकाटल मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। भांग्ला मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। गजा पसरखेत से पसरडांडा मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा। घिघुङ मोटर मार्ग का द्वितीय चरण का निर्माण कार्य किया जायेगा। गजा में पर्किंग का निर्माण किया जायेगा। आईटीआई रणाकोट के अवशेष भवन का निर्माण किया जायेगा। गजा पसरखेत से गौताचली मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण कार्य किया जायेगा। बमणगांव-थन्यूल मोटर मार्ग का डामीरकरण किया जायेगा। सिलकणी से पजैगांव जूनियर हाई स्कूल तक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य किया जायेगा। नरेन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती में चन्द्रभागा नदी के बांये तट पर ढालवाला बन्धे में फेन्सिंग निर्माण कार्य किया जायेगा। बेमुण्डा-पिपलेथ मोटर मार्ग का डामरीकरण किया जायेगा। रा इ कालेज नैचोली में भवन निर्माण कार्य किया जायेगा। घनसाली में शिव शक्ति ढोल संस्कृति संगीत महाविद्यालय की स्थापना की जायेगी। गजा में निर्माणाधीन माली ट्रेनिंग सेंटर का नाम शहीद सैनिक विक्रम सिंह नेगी के नाम से रखा जायेगा। राजकीय इंटर कॉलेज जाजल का नाम शहीद सैनिक अजय सिंह रौतेला के नाम पर तथा राजकीय इंटर कॉलेज गजा का नाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नारायण सिंह चौहान के नाम पर रखा जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के विजन को साकार करने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाना है, इसके लिए राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि देहरादून से टिहरी के बीच 8 हजार करोड़ की लागत से बनने वाली सुरंग के निर्माण की केन्द्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद व प्रदेश की सुख और समृद्धि के लिए घण्डियाल देवता से प्रार्थना की।
इस अवसर पर माता मंगला ने घंटाकर्ण धाम में धर्मशाला हेतु हंस फाउण्डेशन के माध्यम से 25 लाख रुपए की सहायता प्रदान करने की बात कही।
इस अवसर पर कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक देवप्रयाग विनोद कंडारी, जिला पंचायत अध्यक्षा सोना सजवाण, जिलाधिकारी इवा आशीष श्रीवास्तव, एसएसपी तृप्ति भट्ट, राज्य बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, प्रमुख विकासखण्ड चम्बा शिवानी बिष्ट, प्रमुख नरेंद्रनगर राजेन्द्र भंडारी, घंटाकर्ण धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय प्रकाश बिजल्वाण, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ज्योति सिंह सजवाण आदि उपस्थित रहे।

अपणि सरकार पोर्टल से तय समयसीमा में होंगे काम

प्रधानमंत्री के मिनिमम गवर्मेंट मैक्सिमम गवर्नेंस की संकल्पना को मूर्तरूप प्रदान करता अपणि सरकार पोर्टल eservices.Uk.gov.in उत्तराखंड सरकार के अभिनव प्रयास का परिणाम हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अगले सप्ताह इसका शुभारम्भ किया जाएगा। प्रदेश में इस तरह की शुरुआत अपनेआप मे एक अनूठी पहल है इस पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड का आम नागरिक जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, सहित कुल 10 विभागों के 75 सेवाओं का लाभ घर बैठे उठा सकेगी।
इन सेवाओं के निवेदन प्रमाण पत्र प्राप्त करने आदि कार्यों में जनता की कठिनाइयों को यह पोर्टल निसंदेह न केवल सहज व सुगम बनाएगा अपितु अनावश्यक बाधाओं को समाप्त कर देगा तथा एक तय समयसीमा के अंदर उन्हें सभी सेवाओं का लाभ घर बैठे मिल सकेगा। अनेक विशेषताओं से सुसज्जित इस पोर्टल के निगरानी तंत्र के माध्यम से सभी कर्मचारियों व अधिकारियों की जबाबदेही भी सुनिश्चित की जा सकेगी, जिसके परिणाम स्वरूप एक पारदर्शी व जबाबदेह व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रहेगी।
इस पोर्टल के ज़रिए नागरिकों के आवेदन करने की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही सक्षम पदाधिकारी के निगरानी में सभी प्रक्रिया संपन्न होगी। पटवारी से तहसीलदार , जिलाधिकारी से मुख्य सचिव , प्रमुख सचिव व मुख्यमंत्री तक इस मॉनिटरिंग तंत्र के हिस्सा है, जिससे यह स्पष्ट है की “अपणि सरकार पोर्टल” सुलभता के साथ उत्तराखंड सरकार को आपके द्वार लाने का ही नही अपितु जबाबदेह प्रशासन की नीति को भी मुकम्मल करेगी।

समय और पैसे की होगी बचत
अपणि सरकार पोर्टल के जरिए उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले नागरिक ऑनलाइन आवेदन कर समयवध तरीके से प्रमाण पत्र हासिल कर सकेंगे। इससे संबंधित आवेदन कर्ता को तहसील और अन्य दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। जिससे संबंधित व्यक्ति का समय भी बचेगा और दफ्तर तक जाने के लिए खर्च होने वाले किराए की भी बचत होगी। पहले उम्मीदवारों को ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरने या फिर मामूली गलती के लिए बार-बार दफ्तरों में जाना पड़ता था इस व्यवस्था से इन सब बातों का छुटकारा मिले सकेगा। इस पोर्टल के शुरू होने से आसानी से आम जनता योजनाओं और सेवाओं का लाभ ले सकेगी और साथ ही साथ डिजिटल सेवाओं को भी बढ़ावा मिलेगा। जिससे की लोग इंटरनेट के प्रति अधिक जागरूक होंगे और वे अपना काम घर बैठे अपने लैपटॉप या मोबाइल से कर सकेंगे।

आइसलैंण्ड और उत्तराखंड के बीच पारस्परिक संबंधों को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त महामहिम गुडनी ब्रैगसन ने भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त के बीच राज्य के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। जिसमें दोनों पक्षों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और सांस्कृतिक प्रचार, शिक्षा, पर्यटन, फिशरीज, ग्रीन एनर्जी के रूप में भूतापीय ऊर्जा एवं अन्य संभावनाओं पर चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं तीर्थाटन के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। इस दिशा में राज्य सरकार का विशेष फोकस है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों में शामिल है। अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। राज्य में स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए ‘‘एक जनपद दो उत्पाद’’ योजना चलाई जा रही है।
आइसलैंण्ड के उच्चायुक्त महामहिम गुडनी ब्रैगसन ने पर्यटन, शिक्षा, स्वरोजगार, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों की सरहाना की।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, इंडो आइसलैंडिक बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसून दीवान, डिप्टी चीफ मिशन सिगथोर, दीप्ति रावत, सचिव अमित नेगी, दिलीप जावलकर, एमडी सिडकुल रोहित मीणा आदि उपस्थित रहे।