चीला पावर हाउस में आग लगने से मचा हड़कंप, एक झुलसा

लक्ष्मणझूला थाना निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि बुधवार को तीन बजे अचानक चीला पावर हाउस के सरकारी आवास में आग लगने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले आयलर के पद पर कार्यरत कर्मचारी को सुरक्षित बाहर निकाला। आग में कर्मचारी झुलस गया। पुलिस ने आनन-फानन में ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया।

पुलिस ने कर्मचारी की पहचान अमित कुमार (47) पुत्र रामप्रकट निवासी चीला कॉलोनी के रूप में कराई है। कुछ मिनटों में आग पर काबू पाया गया। बताया कि आग लगने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। आग की वजह से कोई बड़ी हानी नहीं हुई। कर्मचारी भी खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस टीम में चीला चौकी प्रभारी श्रद्धानंद सेमवाल, हेडकांस्टेबल नीरज कुमार, मेजर तोमर आदि रहे।

महिला ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, गिरफ्तार

लक्ष्मणझूला पुलिस ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म जैसे गंभीर आरोप लगाने वाली महिला की तहरीर के आधार पर एक पिता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बीते 30 मार्च को एक महिला ने लिखित शिकायत दी। महिला ने अपने ही पिता पर गाली गलौज, मारपीट और बदनीयती से छेड़खानी कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म का आरोप तक जड़ दिया। मामले का संज्ञान लेकर लक्ष्मणझूला पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर किशन चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोप को कोटद्वार में नजीबाबाद चौक के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया।

शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर पुलिस ने पांच टूरिस्ट का काटा चालान

मिशन मर्यादा के तहत लक्ष्मणझूला पुलिस गंगा किनारे और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लगातार निगरानी रख रही है, इसके लिए अलग से टीम गठित की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि शनिवार को गंगा किनारे स्थित घाटों और चेकिंग प्वाइंट बैरियर पर पुलिस टीम गश्त पर थी। इसी बीच गरुड़चट्टी बैरियर के पास नशे में धुत्त कुछ लोग हुड़दंग मचाते नजर आए।

मौके पर पहुंची पुलिस हुड़दंग मचा रहे पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आयी और सभी का पुलिस ऐक्ट में चालान किया। पुलिस ने हुड़दंग मचाने वालों की पहचान अश्वनी पुत्र सुधीर, आकाश पुत्र नरेंद्र, राहुल पुत्र विनीत, विपुल पुत्र सूरज, अतुल पुत्र सुरेंद्र सभी निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के रूप में करायी है। पुलिस टीम में कांस्टेबल ब्रज किशोर, रोहित, कुलदीप, होमगार्ड सूरज भान आदि शामिल रहे।

लक्ष्मणझूला में गंगा बीच पर हंगामा कर रहे सात लोग अरेस्ट

लक्ष्मणझूला पुलिस ने मिशन मर्यादा के तहत गोवा बीच पर हुड़दंग मचाने सात पर्यटकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही उन पर पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

लक्ष्मणझूला थाना के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुंवर ने बताया कि बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि गोवा बीच पर कुछ युवक हुड़दंग मचा रहे है। जिस पर पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान अभिषेक कश्यप पुत्र मोहन लाल कश्यप , लवी कुमार पुत्र अनिल कुमार, अभय कुमार पुत्र राजकुमार, मुकुल शर्मा पुत्र धर्मेंद्र शर्मा, निखिल चौधरी पुत्र जसवीर सिंह चौधरी सभी निवासी कस्बा सरधना,मेरठ यूपी और अभिषेक कुमार पुत्र कृष्ण जीत, अजय कुमार पुत्र अरविंद कुमार निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी के रूप में कराई है।

स्वर्गाश्रम में हाथी ने बाबा को पटक कर मार डाला

महाशिवरात्रि से एक दिन पूर्व स्वर्गाश्रम के आबादी क्षेत्र में हाथी घुस आया, उसने यहां पुलिस गेस्ट हाउस के पास रात्रि विश्राम कर रहे एक साधू को कुचलकर मार दिया।, वहीं एक और हमले के घायल हो गया। पुलिस ने साधू के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया है। वहीं, हाथी के हमले के घायल को अस्पताल में पहुंचाया है।

लक्ष्मणझूला थानाध्यक्ष वीरेंद्र रमोला ने बताया कि कुरूक्षेत्र, हरियाणा निवासी मदनदास 50 पुत्र अनिल दास पुलिस गेस्ट हाउस के पास साथियों के साथ रविवार सो रहा था। इसीबीच सोमवार तड़के करीब 2.30 बजे जंगल से हाथी आबादी क्षेत्र में घुस गया। इस दौरान रात को गहरी नींद में सो रहे बाबा मदन दास को कुचल कर मार डाला। जबकि बगल में एक और साथी को भी हाथी ने घायल कर दिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक के शव को पीएम के लिए एम्स के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

लक्ष्मणझूलाः चेन स्नैचिंग के आरोप में हरियाणा की चार महिलाएं गिरफ्तार

नीलकंठ मंदिर में दर्शन के दौरान एक महिला से चेन स्नैचिंग के आरोप में लक्ष्मणझूला पुलिस ने चार महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पीयूष जोशी पुत्र देवेंद्र जोशी निवासी सी57 न्यू भारत नगर, भिवानी हरियाणा ने तहरीर दी। बताया कि नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन के दौरान उनकी मां सुनीता जोशी के गले से कुछ महिलाओं ने चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चार महिला आरोपियों को नीलकंठ टैक्सी स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी लक्ष्मणझूला प्रमोद उनियाल ने आरोपियों की पहचान ममता पत्नी विनोद, कमलेश पत्नी भीम सिंह, पूजा पुत्री रोहित और सुमन पत्नी गोलू सभी निवासी मौहल्ला राम कॉलोनी, थाना सदर, जिला रेवाड़ी, हरियाणा के रूप में कराई है।

सेवा आश्रम के महंत गोविंद दास की मौत, दी जल समाधि

लक्ष्मणझूला स्थित संत सेवा आश्रम के 65 वर्षीय महंत गोविंद दास महाराज की मौत हो गई। उन्हें जल समाधि दी गईं। वहीं, सूचना से क्षेत्र के संतों में शोक की लहर दौड़ गई।

दरअसल, महंत गोविंद दास महाराज को कुछ दिनों पूर्व बुखार के साथ सांस लेने में समस्या पैदा हुई थी। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। यहां पर उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। यहां के बाद उन्हें हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां स्वास्थ्य में सुधार होने पर वे स्वयं आश्रम में आइसोलेट हो गए। आज सुबह उन्हें अंतिम सांस ली। वहीं, उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि महंत गोविंद दास स्पष्ट वादी और अपनी बात को बेबाकी के साथ रखने के लिए जाने जाते रहे है। अपने आश्रम में निर्धन और जरूरतमंदों की सेवा में वह सदैव तत्पर रहा करते थे।
यहीं नहीं, प्रदेश में जब भी कोई आपदा आई हो या कोरोना संक्रमण काल रहा हो सभी मौकों पर महंत गोविंद दास ने हमेशा मदद की है। वहीं, आज विरक्त वैष्णव मंडल से जुड़े तमाम संतो ने उनके ब्रह्मलीन होने पर दुख व्यक्त किया। रामानंद संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण ने लक्ष्मण झूला गंगा तट पर अग्नि समाधि दी गई। इस मौके पर महंत सुरेश दास, महंत सीताराम दास, महंत निर्मल दास, पुजारी वृंदावन दास, डॉ. नारायण दास आदि उपस्थित रहे।

गंगा में नहाने के दौरान डूबा युवक, मौत

गुजरात के 20 वर्षीय युवक की लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में गरुड़ चट्टी से 3 किलोमीटर आगे फूलचट्टी स्नान घाट पर एक युवक नहाने के दौरान डूब गया। मौके पर कंट्रोल रूम से पुलिस को सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, साथ में एसडीआरएफ की टीम भी गंगा में रेस्क्यू अभियान में शामिल रही। काफी मशक्कत के बाद डूबे युवक को नदी से बाहर निकाला गया तथा उसे राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने मृतक की पहचान 20 वर्षीय वैभव पुत्र नीता निवासी ग्राम दिवराला थाना सील जिला जूनागढ़ गुजरात के रूप में कराई है।

लक्ष्मणझूला में विदेशी नागरिक की संदिग्ध मौत

लक्ष्मणझूला में एक आश्रम में 81 वर्षीय अमेरिकी नागरिक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने अमेरिकी एंबेसी को सूचना भेज दी है। पुलिस अभी तक मौत को नेचुरल मान रही है, फिलहाल शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष लक्ष्मणझूला प्रमोद कुमार उनियाल ने बताया कि संत सेवा आश्रम में विदेशी नागरिक का कक्ष अंदर से बंद होने व बाहर न आने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजे को तोड़कर कक्ष के अंदर प्रवेश किया। तो विदेशी नागरिक का शव पड़ा मिला। थानाध्यक्ष के मुताबिक, विदेशी नागरिक नाम एरन है, जो 81 वर्षीय है तथा अमेरिका का निवासी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, अमेरिकी एंबेसी को भी सूचना भेज दी है।

पौड़ी में स्वास्थ्य परीक्षण के लिए महिलाओं को जाना होगा पुरूष चिकित्सालय

अनिल बहुगुणा, वरिष्ठ पत्रकार।
नोबोदित उत्तराखण्ड प्रदेश में पौड़ी जिले और शहर का दुर्भाग्य ही रहा है कि किसी भी आंदोलन के बूते जीती गई चीज पौड़ी के काम नहीं आई। अब महिलाओं के जिला चिकित्सालय को ही ले लीजिये, इस अस्पताल के भवन को अस्तित्व में लाने के लिये पौड़ी और 9 गांव की महिलाओं ने अबिभाजित उत्तराखंड के दौरान एक बड़े जन आंदोलन के जरिये अपने लिये अलग से महिला जिला अस्पताल का निर्माण करवा दिया था।

इस अस्पताल के अस्तित्व में आने के बाद महिलाएं अपने रोजमर्रा की शाररिक दिक्कतों को खुले मन से चिकित्सकों बता पाती थी इसके अलावा गर्भावस्था के दौरान होने वाली शाररिक बदलावों की झेंप से भी उनको निजात मिल जाती थी।

अबच्च्च् मोड़ में चले जाने के बाद पौड़ी जिला अस्पताल के संचालन कर्ताओं ने जिला महिला अस्पताल को पुरूष अस्पताल में मिला दिया है। अब इसी चिकित्सालय में महिलाओं का इलाज भी किया जायेगा। अस्पताल को च्च्च् मोड़ पर चलाने वाले ब्यापारियों ने अपने खर्चो को कम करने के लिये इस तरह की चाले चली है। हालांकि इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष शान्ति देवी और पौड़ी विद्यायक मुकेश कोली ने महिला अस्पताल के अस्तित्व को खत्म करने पर गंभीर आपत्ति जताई है। जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस संबंध में कमिश्नर गढ़वाल और जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को पत्र लिखा है।