संक्रांति पर नगरभर में बंटी खिचड़ी, मंत्री अग्रवाल ने भी प्रसाद बांटकर दी शुभकामना

क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को मंत्री डा. अग्रवाल ने खिचड़ी वितरित की। इस दौरान मंत्री डा. अग्रवाल ने प्रदेशवासियों को मकर संक्राति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। इससे पूर्व मंत्री डॉ प्रेम चंद अग्रवाल ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

दून तिराहे पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि यह त्यौहार जीवन में सकारात्मक सोच के साथ सदैव कर्म के पथ पर आगे बढ़ने की भी प्रेरणा देता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति का यह पर्व प्रत्यक्ष रूप से भगवान सूर्य से जुड़ा है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य उत्तरायण होते हैं। इस दिन सूर्य धनु राशि से परिवर्तन कर मकर राशि में आते हैं। यही कारण है कि मकर संक्रांति को सूर्य संक्रांति भी कहा जाता है।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति को खिचड़ी के रूप में मनाये जाने के पीछे बहुत ही पौराणिक और शास्त्रीय मान्यताएं हैं। मकर संक्रांति के इस पर्व पर खिचड़ी का काफी महत्व है। मकर संक्रांति के अवसर पर कई स्थानों पर खिचड़ी को मुख्य पकवान के तौर पर बनाया जाता है।

मंत्री डा. अग्रवाल ने कहा कि कुमायूं मंडल में इस दिन का विशेष महत्व होता है। इस दिन विशेष तरह के पकवान बनाकर कौओ को खिलाया जाता है, जिसे घुघुती त्यौहार भी कहते है। छोटे बच्चों को घुघुती की माला पहनाने का भी प्रचलन है। उन्होंने कहा कि बागेश्वर में उत्तरायणी मेला संक्रांति का जीता जागता प्रतीक है।

इस मौके पर मंत्री डा. अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं में खिचड़ी वितरित की। इस अवसर पर मेयर प्रत्याशी शम्भू पासवान, कार्यक्रम आयोजक चेतन शर्मा, महंत वत्सल प्रपन्नाचार्य, विनोद शर्मा, महेश शर्मा, कृष्ण कुमार सिंघल, राजपाल ठाकुर, अजय गुप्ता, जितेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

मंत्री अग्रवाल ने विभिन्न वार्डाे में नुक्कड़ सभा को किया संबोधित

क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान के साथ वार्ड 05, 22, 28, 31, 33, 34 में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान वार्ड प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील की।

मंगलवार को मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि क्षेत्र के विकास कार्यों के बलबूते भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों की जीत निश्चित है। उन्होंने कहा कि मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान सरल, सहज और स्वच्छ छवि के व्यक्ति है। बीते 30 वर्षों से क्षेत्र में विभिन्न संगठनों से जुड़ते हुए सामाजिक कार्य कर रहे हैं।

मेयर प्रत्याशी शंभू पासवान ने लोगों से मेयर तथा सभी 40 वार्डों में पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की और कमल का फूल को खिलाने का आवाहन किया।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार, पार्षद प्रत्याशी, शिवा प्रजापति, राहुल कश्यप, रेहा ध्यानी, विजय बडोनी, मंजू देवी, राजेश कोठियाल, ममता रतूड़ी, पुनीता भंडारी आदि उपस्थित रहे।

श्रीराम मंदिर वर्षगांठः मंत्री अग्रवाल ने किया हनुमान चालीसा पाठ

मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने अयोध्या में श्रीराम मंदिर की प्रथम वर्षगांठ पर हनुमान चालीसा तथा श्रीराम स्तुति का पाठ किया। इस दौरान श्रीराम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय में आयोजित श्रीराम मंदिर प्रथम वर्षगांठ कार्यक्रम पर डॉ अग्रवाल ने कहा कि साल 2024 की 22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। साल 2025 में इस उत्सव को पूरा एक वर्ष हो रहा है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि 2024 में 22 जनवरी को पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथी थी। इसे कूर्म द्वादशी भी कहा जाता है। वहीं, साल 2025 में यह संयोग 11 जनवरी को बन रहा है।

इस अवसर पर चुनाव प्रभारी नगर निकाय ऋषिकेश दान सिंह रावत, जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, चुनाव संयोजक संजय शास्त्री, सुदेश कंडवाल, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, महिला मोर्चा श्यामपुर सोनी रावत, रायवाला मंडल अध्यक्ष समा पवार, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर गिरी, जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अनीता राणा, पूर्व प्रधान सोबन सिंह केंतुरा, चंद्रमोहन सिंह पोखरियाल, भगवान मेहर, रवि शर्मा, दिव्या बेलवाल, जसविंदर राणा, पुनीता भंडारी, मनोज ध्यानी, गोपाल सती, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रभाकर पैन्यूली, पवन पांडे, समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, संदीप कुड़ियाल, रवि थपलियाल, अरुण बडोनी आदि उपस्थित रहे।

भाजपा और कांग्रेस सहित मेयर व पार्षद प्रत्याशी पहुंचे नामांकन कराने

नगर निकाय चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि में राष्ट्रीय पार्टियों के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों ने ऋषिकेश में मेयर और पार्षदों के नामांकन दाखिल किये। इस दौरान दलबल के साथ आए समर्थकों ने जमकर अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में नारेबाजी की. आज तहसील परिसर में ऋषिकेश नगर निगम से मेयर पद के भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान, कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जाटव, यूकेडी प्रत्याशी महेंद्र सिंह निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश चंद मास्टर और सूरवीर कोली ने नामांकन दाखिल किया।

भाजपा प्रत्याशी शंभू पासवान के साथ सैकड़ों भाजपाई और कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भी पहुंचे। शंभू पासवान ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि क्षेत्र की हर समस्या से वह भली-भांति परिचित हैं। जिनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता में शामिल होगा। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के सहयोग से पूरे नगर निगम क्षेत्र में विकास की गंगा बहाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने जिस विश्वास के साथ उन्हें मेयर प्रत्याशी के लिए टिकट दिलाया है उस विश्वास पर खरा उतरा उतारने का पूरा प्रयास होगा।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शंभू पासवान को जीत दिलाने के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से शंभू पासवान को जीत दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। कैबिनेट मंत्री ने कहा चुनाव को लेकर जो उत्साह कार्यकर्ताओं में देखने को मिल रहा है उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ऋषिकेश में मेयर और 40 वार्डों में भाजपा के पार्षद जीत दर्ज करेंगे।

कांग्रेस प्रत्याशी दीपक जाटव ने नामांकन दाखिल करने के बाद कहा कि सभी कांग्रेसी एकजुट हैं। आज सैकड़ों की संख्या में नामांकन दाखिल करने पहुंचे हैं। उन्हें विश्वास है कि पार्टी हाई कमान ने जो जीत की जिम्मेदारी उनके कंधों पर डाली है। शहर की जनता उस जिम्मेदारी को पूरा करने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी। 23 जनवरी को शहर का अधिकांश वोट कांग्रेस के खाते में जाएगा। 25 जनवरी को वह जीत की चाबी हासिल करेंगे। अपने प्राथमिकता में उन्होंने बताया कि शहर में पार्किंग और ड्रेनेज सिस्टम को सुधारना सबसे पहले प्राथमिकता में शामिल रहेगा। 6 साल पहले जिन ने 20 वार्डों को मिलाकर नगर निगम का गठन हुआ उन वार्डों में रहने वाले लोगों को मकान का मालिक आना हक दिलाना भी प्राथमिकता में शामिल है।

नामांकन के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के महेंद्र सिंह ने भी शहर के प्राथमिकताओं को लेकर कई प्रकार के दावे किए। उन्होंने कहा उत्तराखंड क्रांति दल वह दल है जिसने उत्तराखंड गठन को लेकर अपनी अहम भूमिका निभाई है। उन्हें विश्वास है कि शहर के नागरिक फिर से यूकेडी पर अपना भरोसा जताएंगे। 23 जनवरी को उनको अपना अमूल्य वोट देकर जीत हासिल कराएंगे। उन्होंने बताया शहर की समस्याएं किसी से छुपी नहीं है लेकिन समस्याओं को देखने के बाद उन्हें नजरअंदाज करना गलत है।

ऋषिकेश में 1800 करोड़ से विकास कार्यों को लेकर हुई हितधारकों की बैठक

उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के अंतर्गत ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन व स्वर्गाश्रम में 1800 करोड के माध्यम से निकायों के विकास को लेकर संबंधित क्षेत्रों के हितधारकों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विभागीय मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने की।

सोमवार को नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में डॉ अग्रवाल ने बताया कि केंद्र सरकार की बाह्य सहायतित परियोजना के तहत ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन व स्वर्गाश्रम में 1800 करोड की धनराशि से वेंडिंग जोन, सीवरेज सिस्टम, पेजयल आपूर्ति, नगरीय यातायात प्रबंधन, बाढ़ प्रबंधन, हरित विकास व सौंदर्यीकरण, पार्किंग आदि कार्य किए जाने हैं। बताया कि अगले छह साल के भीतर यह कार्य किए जाएंगे। जिसमें प्रथम चरण में 900 करोड़ तथा दूसरे चरण में 900 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

बैठक में पुरानी सीवरेज लाइन को चौड़ी करने, ब्रह्मपुरी के समीप राफ्टिंग को साइलेंट जोन घोषित करने, ट्रांसपोर्ट नगर की मांग, नगर के चौराहों का जैसे शंख, धनुष आदि की आकृति में सौंदर्यीकरण, फायर ब्रिगेड की लाइन अलग से किए जाने, यात्रा काल में बाईपास से ट्रैफिक शिफ्ट न करने, गौ सेवा केंद्र खोले जाने, गला व कृषि व्यापारियों के लिए नवीन मंडी स्थल तलाश करने तथा स्थापत्य पर पेयजल व्यवस्था किए जाने संबंधित अन्य कई सुझाव प्राप्त हुए।

इस अवसर पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि बैठक में प्राप्त सुझाव पर अमल किया जाएगा। इसके अलावा ननेकपच/हउंपस.बवउ के जरिए भी लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। इससे पूर्व, बैठक में उपस्थित हित धारकों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी तथा मंत्री डॉक्टर प्रेमचंद अग्रवाल का 1800 करोड़ रुपए से विकास कार्यों के लिए करने पर आभार प्रकट किया गया।

बैठक में जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान, कार्यक्रम निदेशक यूयूएसडीए चंद्रेश कुमार, अपर कार्यक्रम निदेशक यूयूएसडीए विनय मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राणा, नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र, महामंत्री प्रतीक कालिया, व्यापारी नेता पंकज गुप्ता, राजेश व्यास, नरेश अग्रवाल, ललित जिंदल, पवन शर्मा, अखिलेश मित्तल, दीप शर्मा, संजय शास्त्री, जगमोहन सकलानी, महिला मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष कविता शाह, पंजाबी महासभा से सुभाष कोहली, केके लाम्बा, प्रदीप गुप्ता, विवेक वर्मा, प्रदीप कोहली, स्वामी हरीग्रीवाचार्य, कपिल गुप्ता, कांग्रेस नगर अध्यक्ष राकेश मियां, सीए चंद्रशेखर, राम कृपाल गौतम, दीपक धमीजा आदि मुनिकीरेती, तपोवन व स्वर्गाश्रम क्षेत्र के व्यापारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग उपस्थित रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के रिड्यूस, रियूज और रिसाइकल के सिद्धांत को सीएम धामी ने बढ़ाया आगे

प्लास्टिक कूड़ा प्रबंधन, हमारे शहरी जीवन के सामने एक चुनौती बनकर उभर रहा है। ऐसे में ऋषिकेश नगर निगम ने प्लास्टिक कूड़े का प्रबंधन कर नगर निकायों के सामने उदाहरण पेश किया है। नगर निगम प्लास्टिक कूड़े को ना सिर्फ सफलता पूर्वक एकत्रित कर रहा है, बल्कि इसे रीसाइकिल के जरिए फिर कई तरह से इस्तेमाल भी कर रहा है।

तीर्थनगरी के साथ ही राफ्टिंग-कैम्पिंग का प्रमुख केंद्र होने के कारण ऋषिकेश में वर्षभर श्रद्धालुओं और पयर्टकों की भीड़ भाड़ लगी रहती है। इस कारण यहां प्लास्टिक कूड़ा का प्रबंधन चुनौतीपूर्ण काम है। नगर आयुक्त शैलेंद्र सिंह नेगी की पहल पर इसके लिए ऋषिकेश नगर निगम ने सबसे पहले आईएसबीटी, त्रिवेणी घाट और वीरभद्र में प्लास्टिक बैंक की स्थापना की, प्लास्टिक बैंक के बॉक्स बनाने के लिए पुरानी प्लास्टिक बोतलों को ही इस्तेमाल किया गया। जिसमें लोग खुद खाली बोतलें या अन्य प्लास्टिक कचरा डालते हैं, इन प्लास्टिक बैंक से अब तक करीब 400 किलो तक प्लास्टिक रीसायकल हो चुका है। इस प्रयोग की सफलता को देखते हुए नगर निगम अब नटराज, ट्रांजिट कैंप, रेलवे स्टेशन में भी प्लास्टिक बैंक स्थापित करने जा रहा है।

वेस्ट टू वंडर पार्क

ऋषिकेश नगर निगम ने परिसर में प्लास्टिक वेस्ट से ‘वेस्ट टू वंडर’ पार्क भी तैयार किया है, जिसमें पुराने टायर, खराब हो चुकी स्ट्रीट लाइट, साइकिल- स्कूटर जैसे सामान से बच्चों के झूले और सजावटी सामान तैयार किए गए हैं। साथ ही नगर निगम रीसायकल प्लास्टिक से बैंच, ट्री कार्ड, प्लास्टिक बैंक बॉक्स भी तैयार कर रहा है।

महिला समूहों को जोड़ा अभियान से

ऋषिकेश नगर निगम में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन, के बावजूद पहले यूजर चार्ज, महज तीन लाख महीने तक ही जमा हो पाता था, लेकिन अब नगर निगम ने यूजर चार्ज वसूलने का काम, महिला स्वयं सहायता समूहों (त्रिवेणी सेना) को दे दिया है, जिसके बाद नगर निगम का कलेक्शन 13 लाख के पार चला गया है। इसमें से नगर निगम महिला समूहों को 25 प्रतिशत लाभांश देता है। इस तरह करीब 250 महिलाओं को प्रत्यक्ष तौर पर रोजगार मिला है।

————————————–
सभी निकायों को प्लास्टिक कूड़ा निस्तारण की ठोस व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं। इस दिशा में निकायों के स्तर पर कई नवीन प्रयास किए जा रहे हैं, कुछ जगह क्यूआर कोड के जरिए भी प्लास्टिक की वापसी की जा रही है। सरकार इस दिशा में बेहतर काम करने वाले निकायों को पुरस्कृत भी कर रही है।
– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

गोवर्धन पूजनः मंत्री ने प्रेम से लगाए श्रीकृष्ण को 56 भोग

श्री जयराम अन्नक्षेत्र में गोवर्धन पूजन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने भी शिरकत की और श्रीकृष्ण भगवान को 56 भोग लगाया। साथ ही विशेष आरती कर देश प्रदेश की उन्नति की कामना की।

मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि सनातन धर्म के लोगों के लिये गोवर्धन पूजा अत्‍यंत के महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक है क्योंकि इसमें गाय माता की पूजा की जाती है। साथ ही कई अन्‍य जगहों पर यह पूजा पर‍िवार की सुख-समृद्धि, अच्‍छी सेहत और लंबी उम्र की कामना के लिए भी की जाती है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। बताया कि आज के दिन पूजा में लोग अपने घरों में कान्‍हा का अच्‍छे से साज-श्रृंगार करके शुभ मुहूर्त देखकर उनकी पूजा-आराधना करटे है। कान्‍हा के समक्ष अपनी समस्‍त मनोकामनाओं की अर्जी लगाकर उसे पूरी करने की व‍िनती करते है।

डॉ अग्रवाल ने बताया कि आज के दिन भगवान कृष्‍ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। यही नहीं इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर भगवान श्रीकृष्‍ण को उनका भोग लगाया जाता है। इन पकवानों को ‘अन्‍नकूट’ कहा जाता है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि अन्नकूट यानी क‍ि गोवर्धन पूजा के दिन भगवान कृष्‍ण ने देवराज इंद्र के घमंड को चूर-चूर कर दिया था और गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी।

इस मौके पर जयराम आश्रम के अध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, मण्डल अध्यक्ष सुमित पंवार, हर्ष वर्धन शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष दीप शर्मा, जग मोहन सकलानी, राजकुमार अग्रवाल, जितेंद्र अग्रवाल, विनय सारस्वत, मदन मोहन शर्मा, जगमोहन सकलानी, वचन पोखरियाल, अशोक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप शर्मा आदि भक्तजन मौजूद रहे।

वहीं, आवास विकास वेलफेयर एवं कल्चरल सोसायटी की ओर से भगवान श्री गोवर्धन जी का 15 वां भव्य अन्नकूट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि गोवर्धन पूजा को अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है। बताया कि आज के दिन पूजा में लोग अपने घरों में कान्‍हा का अच्‍छे से साज-श्रृंगार करके शुभ मुहूर्त देखकर उनकी पूजा-आराधना करटे है। कान्‍हा के समक्ष अपनी समस्‍त मनोकामनाओं की अर्जी लगाकर उसे पूरी करने की व‍िनती करते है।

इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष मनोज वर्मा, महामंत्री आशीष द्रविड़, पार्षद तनु तेवतिया, सुरेंद्र मोहन पाहवा, सुशील वर्मा, एसपी अग्रवाल, एसके पांडे, पंकज चंदानी, रूपेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

उधर, दुर्गा मंदिर देहरादून रोड पर भी डॉ अग्रवाल ने अन्नकूट कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा रविंद्र राणा, महामंत्री दीपक धमीजा, ललित मोहन मिश्रा, राकेश मियां, रूपेश गुप्ता, राकेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

वहीं, शीशम झाड़ी स्थित स्वामी नारायण आश्रम में आयोजित अन्नकूट कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्वामी नारायण, विजय पाल शर्मा, शम्भू पासवान, सुजीत यादव, चंदू यादव आदि उपस्थित रहे।

वही बंगाली मंदिर रोड स्थित राजीव लोचन आश्रम में आयोजित अन्नकूट कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर स्वामी हरिग्रवाचार्य, कृष्ण कुमार सिंघल, हरीश तिवारी, शिवकुमार गौतम, राजू नरसिम्हा आदि उपस्थित रहे।

आतिशबाजी कर मंत्री अग्रवाल ने मनाई कार्यकर्ताओं के साथ हरियाणा फतह की खुशी

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की हैट्रिक लगने व प्रचंड बहुमत की सरकार बनने पर क्षेत्रीय विधायक व मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ आतिशबाजी की और मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी।

मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ता कोयल घाटी किराए पर एकत्रित हुए यहां मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा की भाजपा सरकार के विकास कार्यों से प्रभावित होकर जनता ने पुनः अपना आशीर्वाद दिया है। कहा कि भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाई है और प्रचंड बहुमत की सरकार बनाई है।

डॉ अग्रवाल ने इस जीत का श्रेय हरियाणा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं को दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि जम्मू कश्मीर में भाजपा ने अपना जनादेश बढ़ाया है। वहां की जनता ने भी भाजपा के कार्यों को सराहते हुए उसके पक्ष में मतदान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जम्मू और कश्मीर में अपना ग्राफ बढ़ाया है।

इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलघाटी पर आतिशबाजी की और मिष्ठान खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार, पूर्ण दायित्वधारी संदीप गुप्ता, संजय व्यास, संजय शास्त्री, इंद्र कुमार गोदवानी, जिला उपाध्यक्ष दिनेश सती, प्रतीक कालिया, चेतन शर्मा, जितेंद्र अग्रवाल, कपिल गुप्ता, महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष गुप्ता, शिव कुमार गौतम, रुचि जैन, नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, देवदत्त शर्मा, जगावर सिंह, शंभू पासवान, राजपाल ठाकुर, नंदकिशोर जाटव, एकांत गोयल, जितेंद्र पाल, सोनू पांडे, रूपेश गुप्ता, सचिन अग्रवाल, सीमा रानी, रेखा चौबे, आशा शुक्ला, रुचि जैन, सुधा असवाल, निवेदिता सरकार, उषा जोशी, प्रदीप कोहली, राजेंद्र बिजलवान, रमन भट्ट, सुभाष जायसवाल, अनंतराम भट्ट, विशाल शाही, गंभीर मेवाड़, रंजन अंथवाल, विनायक कुमार आदि उपस्थित रहे।

पंडित दीनदयाल की जयंती पर वित्त मंत्री ने अंत्योदय परिवारों को दिया तोहफा

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर राज्य में अंत्योदय राशन कार्डधारकों के लाभार्थियों के लिये वित्त मंत्री ने खजाना खोला है। उनके जन्मदिवस पर वित्त मंत्री ने अंत्योदय राशन कार्डधारकों को दिये जाने वाले मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलेंडर योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने पर अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

वित्त मंत्री डा. प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत अंत्योदय परिवारों के पुनरूत्थान के लिये मुख्यमंत्री निशुल्क तीन गैस सिलेंडर देने संबंधी योजना को 2022-23 में लागू किया गया था। बताया कि यह योजना इस वर्ष मार्च माह में समाप्त हो गयी थी।

डा. अग्रवाल ने बताया कि सरकार ने इस योजना को अति महत्वपूर्ण पाते हुये इसे बढ़ाने का विचार किया है। बताया कि इस योजना को वर्ष 2027 तक बढ़ाने संबंधी प्रस्ताव पर उन्होंने अपना अनुमोदन प्रदान किया है।

डा. अग्रवाल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी ने सदैव अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को उत्थान कैसे हो, इस पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल जी अंत्योदय के प्रेरक थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में समाज के दूर, जो अतिदुर्गम और आर्थिक रूप से कमजोर रहे व्यक्ति के कल्याण के लिए काम किया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि पंडित जी का मानना था कि विकसित और सम्पन्न व समृद्ध राष्ट्र, समाज की कल्पना अंत्योदय परिवारों के बिना नहीं की जा सकती है। इनके कल्याण के लिए सरकारों को योजनाएं बनाकर कार्य करना होगा।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि आज देश मे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार देश के अंत तक बैठे व्यक्ति के विकास को लेकर कार्य कर रही है। वहीं, राज्य की धामी सरकार भी पंडित जी के सिद्धांतों को अपनाते हुए दुर्गम क्षेत्रों के अंत्योदय परिवारों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

वरूणावत पर्वत पहुंचे प्रभारी मंत्री अग्रवाल, लैंड स्लाइड क्षेत्रों का किया निरीक्षण

प्रभारी व कैबिनेट मंत्री डा. प्रेम चन्द अग्रवाल ने वरूणावत पर्वत से लगे गुफियारा-जल संस्थान कॉलोनी के ऊपर पहाड़ी पर हो रहे भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर कहा है कि भूस्खलन के उपचार एवं आबादी वाले क्षेत्र की सुरक्षा के लिए सरकार विशेषज्ञों के परामर्श के अनुसार हर संभव कदम उठाएगी।

जिले के एक दिवसीय भ्रमण पर यहां पहॅुचे वित्त, शहरी विकास, आवास, विधायी एवं संसदीय कार्य, पुनर्गठन, जनगणना एवं जिले के प्रभारी मंत्री डा. प्रेम चंद अग्रवाल ने जिला मुख्यालय उत्तरकाशी में वरूणावत पर्वत से लगे गुफियारा-जल संस्थान कॉलोनी क्षेत्र में जाकर भूस्खलन का जायजा लेने के साथ ही इस भूस्खलन की रोकथाम एवं आबादी वाले क्षेत्र की सुरक्षा के लिए अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन का मलवा व पहाड़ी से गिरने वाले पत्थर आबादी वाले क्षेत्र के तरफ न बढें, इसके लिए विशेषज्ञ संगठनों की राय से तात्कालिक महत्व के कार्य करने के साथ ही इस क्षेत्र में पहले से स्थापित लोहे की रेलिंग को विस्तारित व सुदृढ करने के साथ ही सुरक्षा दीवार बनाए जाने पर भी विचार किया जाय।

डा. अग्रवाल ने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में विस्तृत सर्वेक्षण में जुटे टीएचडीसी, जीएसआई एवं यूएलएमएमसी के सर्वेक्षण दल के सदस्यों से भी मौके पर वार्ता कर सर्वेक्षण की प्रगति एवं वस्तुस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने टीम के सदस्यों से यथाशीघ्र अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने की अपेक्षा करते हुए कहा कि सर्वेक्षण रिपोर्ट में दी जाने वाली संस्तुतियों के अनुसार भूस्खलन के उपचार एवं सुरक्षा कार्यों को लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र में जन-जीवन की सुरक्षा के के लिए सभी एहतियाती कदम उठाए जाने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने बताया कि गत गत 27 अगस्त को सक्रिय हुए इस भूस्खलन में विस्तार की प्रवृत्ति देखने में नहीं आई है और मलवा-पत्थर अभी पहाड़ी क्षेत्र में ही रूका पड़ा है और स्थिति अभी सामान्य बनी हुई है। लेकिन प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर प्रशासन के द्वारा सभी एहतियाती कदम उठाए गए हैं। प्रशासन के द्वारा खतरे की आशंका वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की व्यवस्था भी की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि भूस्खलन के कारणों की विस्तृत जांच एवं उसके निदान के लिए तात्कालिक एवं दीर्घकालीन उपाय सुझाने हेतु में टीएचडीसी, भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के साथ ही उत्तराखंड भूस्खलन शमन एवं प्रबंधन केन्द्र तथ जिला टास्क फोर्स के भूवैज्ञानिक एवं विशेषज्ञों की टीम द्वारा गत दिन से प्रभावित क्षेत्र का सर्वेक्षण किया जा रहा है। इस टीम को जल्द सर्वेक्षण पूरा कर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट में दी जाने वाली संस्तुतियों के अनुसार प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक सुरक्षा एवं उपचार कार्य करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान विधायक गंगोत्री सुरेश चौहान, मुख्यमंत्री के जन संपर्क अधिकारी किशोर भट्ट, उप जिलाधिकारी बृजेश कुमार तिवारी, उत्तराखंड भूस्खलन शमन एवं प्रबंधन केन्द्र की वरिष्ठ भूवैज्ञानिक रूचिका टंडन, डिजायन इंजीनियर पंकज उनियाल, जीएसआई की वरिष्ठ भूवैज्ञानिक नेहा कुमारी, टीएचडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक जेआर कोठारी, स्ट्रक्चरल इंजीनियर टीएचडीसी विनय पुरोहित, जिला टास्क फोर्स के भूवैज्ञानिक प्रदीप कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि रजनीश सैनी, तहसीलदार सुरेश सेमवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल भी उपस्थित रहे।