विस अध्यक्ष ने रायवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने रायवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण की सफलता के लिए चिकित्सकों के कार्यों की सराहना की।
बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल रायवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने कोविड-19 टीकाकरण को सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए चिकित्सकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य टीम की सक्रियता सराहनीय है। मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद मिश्रा, आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. आशुतोष मिश्रा, एम्स ऋषिकेश के अजयवीर सजवाण आदि उपस्थित रहे।

गुमानीवाला में विस अध्यक्ष ने 10 लाख रुपये विधायक निधि की घोषणा की

जनता मिलन कार्यक्रम में विस अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने गुमानीवाला के लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने क्षेत्र में मोटर मार्गों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की जानकारी भी दी।
मंगलवार को गुमानीवाला में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनी। उनके निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन पर निर्देशित किया। उन्होंने लोगों को क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि लोनिवि के माध्यम से गुमानीवाला में दो करोड़ 61 लाख की लागत से से मोटर मार्ग का निर्माण किया गया है। शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए 5 लाख की लागत से गुमानीवाला में वार्ड 11 व 12 में पाइप लाइन का विस्तारीकरण का कार्य किया गया है। सिंचाई विभाग के माध्यम से लगभग साढ़े चार करोड़ रुपये की लागत से कैनाल रोड गुमानीवाला में मोटर मार्ग का निर्माण एवं सिंचाई नहरों को ढकने का कार्य किया गया। विद्युत विभाग के माध्यम से 31 लाख रुपये से नई मार्केट एवं अन्य क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य भी किया गया है। विधायक निधि के 1.55 करोड रुपये से गुमानीवाला के विभिन्न क्षेत्रों में मोटर मार्गों का निर्माण, टीनशेड, नालियों का निर्माण, मंदिर की बाउंड्रीवाल, शहीदों के नाम पर प्रवेश द्वारों का निर्माण किया गया है। इसके अतिरिक्त विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से गुमानीवाला में 513 लोगों को 27 लाख से अधिक की राशि प्रदान की गई है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में मोटर मार्गों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। मौके पर पूर्व प्रधान सुरेंद्र उनियाल, शेर सिंह, गंगा प्रसाद सेमल्टी, भगतराम, शिवप्रसाद अंथवाल, धर्मानंद भटट, सुमित पैन्यूली, अभिलाषा बहुगुणा, मीना कोठारी, गीता पैन्यूली, मीन बहादुर क्षेत्री, मंडल महामंत्री रवि शर्मा आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस को मजबूत करने के लिए खरोला लगातार निकाल रहे पदयात्रा

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने मंगलवार को छठे दिन भी कार्यकर्ताओं के साथ कई क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली। छठे दिन कांग्रेसियों ने रायवाला, प्रतीतनगर, खांड गांव, गौहरी माफी में और सायं काल में मनीराम मार्ग, तिलक मार्ग में लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। खरोला ने कहा कि युवाओं को अपनी ताकत पहचानने की जरूरत है। उन्हें मतदान अवश्य करना चाहिए।
मौके पर भगवती सेमवाल, प्रकाश पाण्डेय, वीरेंद्र प्रधान, मेहरबान चौहान, दीपा चमोली, अलका क्षेत्री, मनदीप बग्याल, धनपाल खरोला, राजेश गोयल, मनोज धींगडा, कुलदीप शर्मा, आशीष डंगवाल, सागर, रोहित, अक्षय, दीपक, नीरज, योगेश, संजीव कुमार, अजित चौधरी, कृति, सोहन सिंह, गणेश, हीरा सिंह, शुभम, बबलू, सुभाष प्रसाद, सोनू, देवेन्द्र कंडारी, आनंद खरोला, गजेन्द्र मेहता, आर्यन गिरी, दीपक, महेंद्र, सोमपाल, अभिषेक, सचिन जयसवाल आदि मौजूद रहे।

आप ने उतारा चुनावी रथ, प्रचार अभियान किया तेज

आगामी विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी नए तौर-तरीके अपना रही है। सोमवार को आप ने ऋषिकेश में प्रचार के लिए ‘चुनावी रथ के रूप में एलईडी लगी मोबाइल वैन उतारी है।
सोमवार को नेपाली फार्म स्थित आप पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी राजे सिंह नेगी ने हरी झंडी दिखाकर चुनावी रथ को रवाना किया। कहा कि आप आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार है। मोबाइल वैन के जरिए पार्टी ने दिल्ली चुनाव में राष्ट्रीय दलों को चित किया था, अब उत्तराखंड की बारी है। इसमें एलईडी लगी है। इससे वीडियो और ऑडियो के जरिए लोगों तक दिल्ली मॉडल और पार्टियों की नीतियों की जानकारी दी जा रही है।
मौके पर दिनेश कुलियाल, चन्द्र मोहन भट्ट, सरदार निर्मल सिंह, देवराज नेगी, जगदीश कोहली, पंकज गुसाईं, जगदीश कोहली, प्रभात झा, सुरेश गोनियाल, विक्रांत भारद्वाज, अश्वनी सिंह, अजय रावत, मनमोहन नेगी, दीपक राजपूत आदि उपस्थित रहे।

कांग्रेस बैठक कर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित और एकजुट कर रही

उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने कमर कस ली है। जगह-जगह बूथों पर कांग्रेस पदाधिकारी बैठक कर कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित और एकजुट कर रहे हैं।
सोमवार को ‘मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत कांग्रेसियों ने छिद्दरवाला में नौ बूथ कमेटियों की बैठक की। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मनीष चौधरी ने कहा कि हाईकमान ने इस बार कांग्रेस के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए कहा है। उत्तराखंड इस बार परिवर्तन की राह देख रहा है और उत्तराखंड में भाजपा की जन विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए हमें बूथ स्तर तक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मजबूत और प्रशिक्षित करना होगा। हमारा बूथ मजबूत होगा तो निश्चय ही जीत मिलेगी। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। बूथ स्तर पर जाकर अपने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया जा रहा है। बैठक में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बरफ सिंह पोखरियाल, ज़िला महासचिव गोकुल रमोला, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, पूरन चन्द रमोला, केके थापा, कृपाल सरोज, पंकज रावत, रवि राणा, कुंवर गुसाईं, सोहन सिंह रावत, चंदा कश्यप, लक्ष्मी चंद, प्रीति शर्मा, ममता, पार्वती, हेमंत गुलाटी, संतोष शर्मा, रवि रावत, त्रिलोक, सोहन सिंह, अवतार सिंह, गोवर्धन, राकेश गौड़, जीवन थापा, अनूप शाही, धीरज थापा, शांति बहादुर, रमेश राही, रोशन रमोला, नितिन पोखरियाल, बादल थापा, रन बहादुर, रमेश चौहान, सोनू सेमवाल, यशवंत सिंह, मनवर सिंह, टीका राम व्यास, राहुल कश्यप, विजय बिष्ट, प्रवीण बिष्ट, गोपाल सिंह, संजय थापा, विजय थापा, कृपाल सिंह, आशा चौहान, कैलाश सेमवाल आदि उपस्थित रहे।

पदयात्रा के माध्यम से लोगों को कांग्रेस की नीति के बारे में बताया

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने सोमवार को भी कई क्षेत्रों में पदयात्रा निकालकर जन जागरण अभियान चलाया। सोमवार को कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने कार्यकर्ताओं के साथ सुबह गुमानीवाला क्षेत्र और शाम को सोमेश्वर मंदिर, गंगानगर, अपर गंगानगर, शास्त्रीनगर में पदयात्रा निकाली। कहा कि यह यात्रा लगातार 11 दिन तक जारी रहेगी। इसके जरिए लोगों को कांग्रेस की नीतियों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं को मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि युवा ही बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
मौके पर मनोज गुसाईं, शंभू शंकर, देवेन्द्र बेलवाल, वीर सिंह नेगी, उत्तम सिंह, मनीष व्यास, सतीश कौशिक, ऋषि पासवाल, राजेन्द्र गैरोला, सत्या कपरवान, प्यारेलाल, जितेंद्र पाल पाठी, एकांत गोयल, किशोर गौड़, राधा रमोला, सुधा सैनी, पुष्पा, ब्रजपाल, विमला रावत, मनीष गुसाई, विजय सिंह, मोहन सिंह नेगी, सुनील दत्त रतूड़ी, शंभू शंकर, अकरम, गजेंद्र सिंह खरोला, मान सिंह राणा, नत्था सिंह राणा, संजय राणा, देवेंद्र दत्त बेलवाल, उम्मीद सिंह, विजय पाल सिंह पवार, राहुल सत्ती, विकास रावत, विनोद पोखरियाल, योगराज दत्त नौटियाल, मोहम्मद यकुला, मनोज गुसाईं आदि मौजूद रहे।

28 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से ऋषिकेश में बिछाया जायेगा सड़कों का जाल

राज्य योजना के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग के माध्यम से ऋषिकेश विधानसभा में नगर निगम क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्र में लगभग 28 करोड़ 92 लाख रुपए की लागत से सड़कों का जाल बिछाया जाएगा, जिसकी जानकारी उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दी।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सभी सड़क मार्गों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया प्रगति पर है। शीघ्र ही सड़क मार्गों का जीर्णाेद्धार कार्य प्रारंभ होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न सड़कों के निर्माण की वित्तीय स्वीकृति के लिए वो काफी समय से प्रयासरत थे। जिस पर राज्य योजना के अंतर्गत स्वीकृति मिलने पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा रहा है।
उन्‍होंने कहा कि गुणवत्ता एवं मानकों के आधार पर क्षेत्र में सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का चौमुखी विकास करना उनकी प्राथमिकता है जिसके लिए वह लगातार प्रयासरत रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़कों के निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सड़कें विकास का आईना होती हैं। सड़क का निर्माण होने से लोग मूलभूत सुविधाओं से जुड़ जाएंगे। सड़कों का जाल बिछाकर सरकार ने प्रदेश के विकास को नई दिशा एवं गति प्रदान की है।
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि ऋषिकेश नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 17 साईं विहार मे 165.66 लाख रुपए की लागत से 4.130 किलोमीटर विभिन्न आंतरिक मार्गों का एसडीबीसी द्वारा सुधार एवं इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा मार्ग निर्माण, वार्ड नंबर 38 एवं वार्ड 39 इंदिरा नगर में 173.43 लाख रुपए की लागत से 2.6 किलोमीटर विभिन्न आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य, शिवाजी नगर की गली नंबर 18,19, 20, 21, 25 एवं 25 जी में 190.46 लाख रुपए की लागत से 2.6 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य, कृष्णानगर कॉलोनी में 317.88 लाख रुपए की लागत से 4.8 किलोमीटर विभिन्न आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य किया जाना है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत ग्राम पंचायत खदरी मुख्य मार्ग से सामुदायिक भवन मार्ग तक 190.88 लाख रुपए की लागत से 3.2 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत खदरी के बलजीत फार्म में 197.75 लाख रुपए की लागत से 3.3 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य, ग्रामसभा खदरी खड़कमाफ एवं ग्राम सभा श्यामपुर बैटरी फ़ार्म में 123.66 लाख रूपए की लागत से 1.8 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य, चोपड़ा फार्म की गली नंबर 3, 4, 5 में 190.19 लाख की लागत से 3.12 किलोमीटर आंतरिक सड़क मार्गों का निर्माण कार्य, ग्राम सभा प्रतीत नगर रायवाला के वार्ड नंबर 7, 8 एवं 9 में 128.13 लाख रुपए की लागत से 1.9 किलोमीटर इंटरलॉकिंग टाइल द्वारा मार्ग का निर्माण, ग्राम सभा छिददरवाला चक जोगीवाला में 216.92 लाख रुपए लागत से 2.90 किलोमीटर संपर्क मार्गों का निर्माण कार्य, श्यामपुर के भल्ला फार्म नंबर 8 में 331.02 लाख की लागत से 4.9 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य, श्यामपुर के भल्ला फार्म नंबर 10 एवं 20 में 255.69 लाख रुपए की लागत से 3.8 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य, गड़ीमयचक प्राइमरी स्कूल के पास ग्वेला नाले पर 4.35 लाख रुपए की लागत से 24 मीटर आरसीसी सेतु का नव निर्माण कार्य, मुख्य चौक छिददरवाला में 60.07 लाख रुपए की लागत से 1.33 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य, ग्राम सभा खदरी खड़क माफ वार्ड संख्या एक में 44.72 लाख की लागत से .69 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य, ग्राम सभा खैरी कला में 91.99 लाख की लागत से 1.35 किलोमीटर आंतरिक मार्गों का निर्माण कार्य, ग्रामसभा साहब नगर में 35.80 लाख रुपए की लागत से 5 किलोमीटर आंतरिक सड़क का निर्माण कार्य, श्यामपुर के लकड़घाट में ध्यान योग मंदिर के निकट 74.83 लाख रुपए की लागत से 1.1 किलोमीटर आंतरिक सड़क मार्ग का निर्माण कार्य, ग्राम सभा छिददरवाला के वार्ड संख्या पांच में 98.97 लाख रुपए की लागत से 1.4 किलोमीटर आंतरिक सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र किया जाना है।

कांग्रेस नेता का सरकार पर आरोप, हमलावरों को संरक्षण दे रही सरकार

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए कहा कि आज प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्या व उनके सहयोगियों के ऊपर हुए जानलेवा हमले के विरोध में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री आवास कूच में ऋषिकेश विधानसभा के सैकड़ो समर्थको के साथ सम्मलित हुआ।
खरोला ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा से सैकड़ो समर्थको के साथ जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और सह प्रभारी दीपिका पाण्डेय सिंह का स्वागत और अभिनंदन किया। उसके बाद उनके काफिले के साथ देहरादून पहुचे। जहां पर हजारो की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री आवास कूच किया।
खरोला ने कहा कि प्रधानमंत्री के उत्तराखंड आगमन के दौरान हुए भाजपा नेताओं द्वारा पूर्व मंत्री यशपाल आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य व उनके सहयोगियों के ऊपर हुए जानलेवा हमले से साफ़ दर्शाता है कि वे अन्य अपने पार्टी के विधायको और पदाधिकारियों को धमकाना चाह रहे है जो कांग्रेस की विचारधारा के साथ जुड़ना चाहते है।
खरोला ने कहा कि प्रधानमंत्री की रैली पूर्ण रूप से फ्लॉप रही पुरे सरकारी तंत्र की ताकत झोकने के बाद भी वे भीड़ इक्कट्ठा नहीं कर पाए। प्रदेश की जनता को बहकाने के लिए मेरठ, सहारनपुर, दिल्ली आदि प्रदेश के बाहर से लोगो को रैली में बसे भरकर लाया गया।
खरोला ने कहा कि हार की डर के बौखलाहट में भाजपा अब कांग्रेस के नेताओं पर जानलेवा हमले करने में आ गयी है और सत्ता की हनक में भाजपा इस हद तक पहुच गयी है कि उसे न सूबे की जनता से कुछ लेना है न ही जनता की परेशानियों से।
खरोला ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की जनता भाजपा के जनविरोधी रवैय्ये से वाकिफ हो चुकी है और आगामी विधासनभा चुनाव में भाजपा सरकार को जड़ से खत्म करने का कार्य करेगी।
इस दौरान सेवादल के राष्ट्रीय सचिव रामविलास रावत, पार्षद मनीष शर्मा, भगवान सिंह पंवार, संजय गुप्ता, जितेंद्र पाल पाठी, दीपक धमंदा, एकांत गोयल, सोनू पांडेय, जितेंद्र यादव, राहुल पांडेय आदि लोग उपस्थित रहे।

ऋषिकेश विधानसभा में आप ने शुरु किया डोर टू डोर अभियान

ऋषिकेश विधानसभा में भाजपा का गढ़ भेदने के लिए आम आदमी पार्टी है डोर टू डोर अभियान के साथ नुक्कड़ जनसभाओं का कार्यक्रम भी शुरू कर दिया है।
आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में मजबूती के साथ अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। ऋषिकेश विधानसभा में भी हर बूथ पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और लोगों को बता रहे हैं कि राज्य की राजनीति में बदलाव के लिए आम आदमी पार्टी का सत्ता में आना क्यों जरूरी है।
रविवार की सुबह ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी व संभावित पार्टी प्रत्याशी राजे सिंह नेगी ने रायवाला के हनुमान मंदिर में आर्शीवाद लेकर अभियान का श्री गणेश किया। इसके प्रश्चात उन्होंने क्षेत्र के सैकड़ों घरों में डोर टू डोर कनवेसिंग कर लोगों को सत्ता में आने पर उन्हें 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलने और युवाओं को रोजगार देने के साथ पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। इसके प्रश्चात उन्होंने श्यामपुर के चोपड़ा फार्म एवं
मोतीचूर की शहीद भगत सिंह कालौनी में नुक्कड़ सभा कर क्षेत्रवासियों को कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी का विकल्प मिलने से सभी समाज के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की पारंपरिक राजनीति से उकता गए हैं और अब प्रदेश में विकास की एक नई राजनीति देखना चाहते हैं। आप नेता ने कहा कि उनकी पार्टी लोगों के लिए काम करने के लिए संकल्पबद्ध है। इस दौरान पार्टी संगठन मंत्री दिनेश असवाल, सरदार निर्मल सिंह, दिनेश कुलियाल, उत्तम पंवार, रूपेश चौहान, पंकज गुसाईं, सत्येंद्र नेगी, कुलदीप राणा, लालमणि रतूड़ी, देवराज नेगी, सुनील वर्मा, विक्रांत भारद्वाज, प्रभात झा, चंद्रमोहन भट्ट, मनमोहन नेगी, अश्वनी सिंह उपस्थित रहे।

स्थानीय लोगों ने कूड़े के ढे़र को हटाने की मांग की

जहां एक तरफ भारत में स्वच्छता अभियान जोरो से चलाया जा रहा है वहीं दूसरी ओर कूड़े का ढेर राहगीरों का मुसीबत बना हुआ है। यह कहना है स्थानीय लोागों का।
उन्होंने बताया कि टिहरी विस्थापित कॉलोनी के निकटतम क्षेत्र कृष्णा नगर कॉलोनी की ओर जाते हुए मार्ग पर कई वर्षों से कूड़ा का जमा हो रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों के लिए बीमारी जैसे समस्या उत्पन्न हो रही है। बड़े ही चिन्तनीय विषय है कि जिस मार्ग पर कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं यह मार्ग ’अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान’ को जोड़ते हुए कोयल घाटी ऋषिकेश के लिए निकलता है। लगभग प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में लोग इस मार्ग पर आवागमन करते रहते है, जो ग्रामीणों के लिए एक मुसीबत बना हुआ है, जिससे अनेकों प्रकार की बीमारियां उत्पन्न हो रही है।
समाजसेवी नवीन नेगी ने बताया कूड़े का ढेर विगत वर्षों से जमा हो रहा हैं, जिसकी ओर प्रशासन का ध्यान बिल्कुल नहीं जा रहा है, जो राहगीरों के लिए बड़ी समस्या का कारण बना हुआ है। कूड़े का ढेर कृष्ण नगर कॉलोनी के 350 मीटर के दायरे में पड़े हुए हैं।
समाजसेवी अनिल रावत ने बताया ग्रामीणों को इस मार्ग पर चलना मतलब बीमारी को निमंत्रण जैसा प्रतीत हो गया है, जो राहगीरों के लिए बडी समस्या हो रही है, सड़क पर लबालब कूड़े के ढेर ग्रामीणों के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो रहा है।