विकास कार्यों के लिए रुषा फार्म में विस अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत

ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा गुमानीवाला के रूषा फार्म में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए 10 लाख रुपए विधायक निधि से देने की घोषणा की।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से क्षेत्र में कराये जा रहे विकास कार्यों के लिए फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने उपस्थित बुजुर्ग महिलाओं एवं पुरुषों को सम्मानित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। वहीं अग्रवाल ने क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना एवं मौके पर ही संबंधित विभाग के अधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों को गिनाया।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा साढ़े 4 सालों में जातिवाद, क्षेत्रवाद एवं राजनीति से ऊपर उठकर अभूतपूर्व कार्य कराए गए हैं। क्षेत्र में समान रूप से विकास की गंगा बह रही है। गांवों से लेकर शहर में विकास कार्य कराए गए। करोड़ों की लागत से विभिन्न योजनाओं एवं विधायक निधि से क्षेत्र में सड़कों का जाल बिछाया गया है। बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नए जर्जर ट्रांसफार्मर और लाइनों एवं खंबो को बदला गया एवं कई किलोमीटर बंचिंग केबल बिछाने का कार्य किया गया है। करोड़ों की लागत से क्षेत्र में पेयजल योजना संचालित की गई है, जिससे घर-घर तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया गया है। करोड़ों की लागत से एसटीपी प्लांट के निर्माण सहित सिवर लाइन बिछाए जाने का कार्य किया गया है। विधायक निधि से जनहित में अनेक कार्य किए गए, कई विकास कार्य निर्माणाधीन है एवं कई कार्याे के लिए योजनाएं प्रस्तावित होकर स्वीकृति की प्रगति में है।
विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि कोरोना के चलते लॉकडाउन के दौरान प्रत्येक व्यक्ति का हाल जाना एवं दिन-रात जरूरतमंद लोगों की सेवा में कार्य किया। क्षेत्रवासियों का आशीर्वाद एवं स्नेह ही है, जो कि क्षेत्र के विकास कार्य एवं जनता की सेवा करने के लिए ऊर्जा प्रदान करते हैं। क्षेत्रवासियों की सेवा करना उनकी जिम्मेदारी है एवं क्षेत्र का विकास करना जनता के प्रति उनका कर्तव्य है।
इस अवसर पर समाजसेवी मानवेंद्र कंडारी, वार्ड मेंबर रीना रांगड, पूजा थापा, धर्म सिंह क्षेत्री, मनवीर भंडारी, रंजीत थापा, आषाढ़ सिंह पुंडीर, संदीप कुडियाल, मनवर भंडारी, रोशनी मिश्वान, जगमोहन रावत, नत्थी लाल सेमवाल, पिंकी गुसाई, दीप्ति रावत, अजीत सिंह गुरुंग, विष्णु, कुसमा देवी, रेखा थापा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

आप की चौथी गारंटी को बताया महिलाओं के लिए बड़ी सौगात

आम आदमी पार्टी के ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने कहा कि मातृशक्ति की समस्याओं को आप से बेहतर कोई राजनैतिक दल नही समझता। उन्होंने कहा कि पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने काशीपुर पहुंच कर उत्तराखंड की महिलाओं को बड़ी सौगात दी। उन्होंने कहा, आप की चौथी गारंटी उत्तराखंड की महिलाओं के लिए है जिन्हें सरकार बनते ही 1000 रुपए महीना उनके खाते में पैसा डाला जाएगा ताकि उनकी अपनी जरूरतों को पूरा करने में कोई समस्या न हो।
काशीपुर रैली से शिरकत कर लौटे ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी राजे सिंह नेगी ने बताया कि गढ़वाल के बाद कुमाऊं में भी आप संयोजक केजरीवाल की रैली ऐतिहासिक रही है। उन्होंने बताया कि आप संयोजक कि उक्त घोषणा से पूरे उत्तराखंड की महिलाओं में खुशी की लहर है। ऋषिकेश विधानसभा के जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान आज विभिन्न स्थानों पर महिलाओं को उक्त योजना के बारे में जानकारी दी गई। ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी नेगी ने बताया परिवार की हर महिला को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। अगर किसी परिवार में 18 वर्ष से अधिक आयु की पांच महिलाएं हैं तो उन पांचों को एक-एक हजार रुपये दिए जाएंगे।
इस दौरान महिला मोर्चा की सीता पयाल, उषा बुडाकोटी, पूजा नेगी, सुषमा राणा, रितिका, दिनेश कुलियाल, चंद्रमोहन भट्ट, सरदार निर्मल सिंह, सुनील सेमवाल, नरेन सिंह, प्रभात झा, सुरेश गोनियाल, चन्द्र प्रकाश आदि मौजूूद रहे।

खरोला ने युवाओं को समझाई वोट की ताकत, वोटर बनने की अपील की

कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र में 11 दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान के दसवे दिन की पदयात्रा के कार्यक्रम के तहत नगर निगम वार्ड संख्या 34, 35, 36, 37 के अंतर्गत मालवीय नगर, अमित ग्राम पूर्व, अमित ग्राम पश्चिम, मनसा देवी क्षेत्रों में युवाओं को वोट बनाने के लिए जागरूक किया।
खरोला ने कहा कि मतदान करना सभी नागरिकों का कर्तव्य है। यह एक महापर्व की भांति है, जिसके माध्यम से सभी धर्म, जाति, समुदाय के द्वारा चुनकर आने वाला जन प्रतिनिधि उनके सर्वांगिण विकास के लिए सरकारी कार्यों व योजनाओं का निर्धारण करते हैं।
खरोला ने कहा कि राष्ट्रहित में अपने मताधिकार का प्रयोग कर कर्तव्य का निर्वहन करना चाहिए। 18 वर्ष की आयु 1-1 2022 को पूर्ण करने वाले सभी युवाओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित होना चाहिये, वोट मतदान करेंगे तो हमारे समाज का और राष्ट्र का विकास होगा। मतदान करना हमारे अधिकार के साथ-साथ समाज सेवा राष्ट्र सेवा भी है हम सबको इस सेवा का पुण्य जरूर कमाना चाहिए।
इस दौरान मनोज भाई, देवेंद्र रावत, दीपक धमांदा, विजय पाल पवार, मान सिंह राणा, सतीश कौशिक, सरोज देवराडी, सावित्री देवी, योगराज दत्त नौटियाल, गज्जू खरोला, गब्बर कैंतुरा, मोहम्मद याकूब, विकास केवट, राजन बिष्ट, आदि लोग उपस्थित रहे।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा-2022 में सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर कार्य करे कार्यकर्ता

तीर्थनगरी ऋषिकेश में मंगलवार को कांग्रेस ने परिवर्तन यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने ऋषिकेश पहुंचकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भर दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य 2022 में कांग्रेस को सत्ता में लाना है। आने वाला समय कांग्रेस का है और भाजपा के राज का अंत निश्चित है।
मंगलवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा चंद्रभागा पुल से शुरू हुई। यह यात्रा हरिद्वार मार्ग, आईडीपीएल, गुमानीवाला होकर शहीद अमित सेमवाल स्मारक पर संपन्न हुई। बड़ी संख्या में बाइक सवार युवक रैली के आगे चल रहे थे। यात्रा के जरिये कांग्रेस ने एकजुटता, संगठनात्मक क्षमता और जनसमर्थन दिखाते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथ में पार्टी का झंडा और अपने चहेते नेता के पक्ष में नारेबाजी कर प्रीतम सिंह का ध्यान भी आकृष्ट किया। प्रीतम सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी का हवाला देकर भाजपा को असफल करार देते हुए कांग्रेस को जिताने की अपील की। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस को नहीं बल्कि लोकतंत्र को मजबूत करने की जरूरत है। कहा कि कांग्रेस ही विकास करने में सक्षम है। इसलिये कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में जुटना चाहिए।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजय सारस्वत ने भाजपा सरकार को वादाखिलाफी वाली सरकार करार दिया। कहा कि सत्ता में आने पर कांग्रेस रोजगार उपलब्ध करायेगी। इस बीच विभिन्न स्थानों पर परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया।
परिवर्तन यात्रा की कमान संभाल रहे कांग्रेस के प्रदेश सचिव विवेक तिवारी ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा से लगातार 15 साल से भाजपा जीतते आ रही है। लेकिन यहां के मुद्दे सुलझने के बजाया और अधिक उलझ गये है। समस्याओं का समाधान नही हो पा रहा है। लेकिन भाजपा अपना कुनबा बढ़ा रही है। आम आदमी बेरोजगार है, सुविधाओं के नाम पर सिर्फ दिखावा किया जा रहा है। उन्होंने 15 साल का वनवास खत्म करने और कांग्रेस को मौका देने की अपील की।
यात्रा में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी महाराज, कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापडी, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, एआईसीसी सदस्य जयेन्द्र रमोला, विजयपाल रावत, महंत विनय सारस्वत, सुधीर राय, शैलेन्द्र बिष्ट, मनोज गुंसाई, संजय पालीवाल, सरोज देवराडी, देव पोखरियाल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष रॉबिन त्यागी, प्रवीण सरदार, अंशुल त्यागी, संदीप चौहान, अनंत कुकरेती, अमरजीत धीमान, अजय धीमान, कपिल शर्मा, मनप्रीत सिंह,माधुरी, जीतपाल, विशाल तिवारी, गीतम वर्मा, देवेंद्र विक्रम साहू आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।

राहुल गांधी की रैली को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर संपर्क अभियान चला रहे कार्यकर्ता

एआईसीसी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में 16 दिसम्बर को होने वाली विजय सम्मान रैली को भव्य बनाने के लिये व ऋषिकेश विधानसभा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी के लिये बैठकें की।
इस अवसर पर जयेन्द्र रमोला ने कहा कि 16 दिसंबर को देहरादून के परेड ग्राउंड में 1971 के भारत पाक युद्ध के नायक एवं शहीद सैनिकों के परिजनों को सम्मानित करने हेतु आयोजित सम्मान समारोह में कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सम्मानित करेंगे। जिसमें बड़ी संख्या में प्रदेश के कांग्रेसजन, पूर्व सैनिक व उनके परिजन मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम को भव्य व सफल बनाने के लिये विधानसभा स्तर पर जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सभी को रैली में चलने के लिये बैठक कर सभी से अधिक से अधिक लोगों को रैली में ले जाने का आवाह्न किया।
पूर्व सैनिक व ज़िला प्रभारी बूथ कमेटी गजेन्द्र विक्रम शाही ने कहा कि इस विजय दिवस रैली में सैनिकों की भी भागीदारी बड़ी संख्या में रहेगी। केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को जो निर्देश मिला है, उससे कहीं अधिक संख्या में प्रदेशवासी रैली में पहुँचकर रैली को सफल बनाएंगे तथा संख्या के आधार पर प्रदेश कांग्रेस जनों की भागीदारी का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।
बैठकों में वरिष्ठ नेता कृपाल सिंह रावत सरोज, नवदीप हूड्डा, पूरन चन्द रमोला, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंशुल त्यागी, हरि सिंह राणा, हरभजन चौहान, कुंवर गुसाँई, टीकाराम ब्यास, अंजली कश्यप, राज़ी रमोला, मनोज बिष्ट, प्रवीन बिष्ट, कमल रावत, पंकज रावत, जितेन्द्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

बूथों को मजबूत करने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया

मेरा बूथ मेरा गौरव के तहत कांग्रेस पदाधिकारियों ने अभियान चलाया। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र में बूथों को मजबूत करने के लिए जन संपर्क करने व जनसमस्याओं को उठाने के निर्देश दिए।
रविवार को गुज्जर प्लॉट में एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत कार्यकर्ताओं संग बैठक की। उन्होंने कहा कि आम जनमानस की काफी समस्याएं हैं। यहां पर कई महिलाओं ने आधार कार्ड का ना बनना, पहचान पत्र ना मिल पाना, पेंशन, बिजली सहित सड़कों की समस्या रखी है। कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की गलत नीतियों से समाज का हर तबका प्रभावित हो रहा है। पार्टी को बूथ और वार्ड स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों से संपर्क किया जा रहा है। मौके पर जिला बूथ प्रभारी गजेंद्र विक्रम शाही, विधानसभा बूथ प्रभारी नवदीप हुडा, ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्षा अंशुल त्यागी, जिला सचिव लक्ष्मी उनियाल, जितेन्द्र त्यागी, ऋषि पोशवाल, विजय कुमार, ममता राणा, विकास केवट, सोनी चौहान, कुमारी शिवांगी आदि उपस्थित रहे।

विधानसभा का सफल कार्यकाल पूरा करने पर विस अध्यक्ष का अभिनंदन

उत्तराखंड विधानसभा के चतुर्थ विधानसभा का अंतिम सत्र कल विधिवत संपन्न हो गया। रविवार को ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इस सरकार में 5 साल के अंतर्गत अयोजित सभी सत्रों के उपवेशनो को सफलतापूर्वक संपादित करने को लेकर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल का सम्मान किया। इस अवसर पर अग्रवाल ने सदन संचालन में सत्ता पक्ष एवं विपक्ष सहित तमाम लोगों के सहयोग के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।
बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल के सम्मान में आयोजित समारोह के अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सम्मान कार्यकर्ताओं का है जिन्होंने ऋषिकेश विधानसभा से चुनाव जीता कर उन्हें विधानसभा में भेजा। उन्होंने कहा कि जब ऋषिकेश की जनता ने उन्हें विधायक बनाकर सदन में भेजा तभी वह विधानसभा अध्यक्ष भी बन पाए। इसी कारण उन्होंने विधानसभा में विभिन्न गतिविधियों सहित विधानसभा का सफल संचालन भी किया।
अग्रवाल ने कहा है कि जब उन्हें विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया तब उन्होंने निर्णय लिया था कि अपने ऋषिकेश विधानसभा सहित उत्तराखंड विधानसभा में अनेक गतिविधियां संचालित करेंगे जो उत्तराखंड के लोगों के हित मे हो। उन्होंने प्रयास किया है कि राज्य के हित के लिए सत्ता पक्ष व विपक्ष को साथ लेकर कार्य करेंगे परिणाम स्वरुप वह कार्य उन्होंने बखूबी करने का प्रयास किया है।
उन्होंने विधानसभा में संचालित विभिन्न सत्रों में की गई कार्रवाई को लेकर कहा कि मेरे लिए यह सुखद एहसास है कि देहरादून एवं गैरसेंण में इन 5 सालों में 70 उपवेशन आहुत हुए, इस दौरान 27 बार सदस्यों द्वारा सदन में पूछे गए तारांकित प्रश्नों को निश्चित समयावधि पर उत्तरित किया गया जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। जिसके लिए सदन के अंदर सत्ता पक्ष व विपक्ष के अनेक विधायकों ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा भी की है।
इस अवसर पर श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गोविंद सिंह रावत ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने ऋषिकेश विधानसभा का नाम ना केवल सदन में ऊंचा किया बल्कि उत्तराखंड के हित के लिए अनेक निर्देश सरकार को दिए हैं जिससे आम लोगों को भी लाभ होगा। उन्होंने कहा है कि विधानसभा अध्यक्ष ने उत्तराखंड विधानसभा की कार्रवाई को सफलतापूर्वक संचालित किया जो अपने आप में ऐतिहासिक है।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नेता सतपाल सैनी ने कहा है कि जिस प्रकार से विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने विगत 5 वर्षों से विधान सभा का संचालन किया वह सभी लोगों के लिए अनुकरणीय है। जहां विधानसभा के अंदर 101 फीट ऊंचा तिरंगा स्थापित किया गया है, वहीं विधानसभा की बाहरी दीवारों पर नंदा राजजात के भित्ति चित्र उत्तराखंड के संस्कृति के संरक्षण एवं बाहरी लोगों को अपनी ओर यकायक आकर्षित करते हैं।
इस अवसर पर राम गोपाल रतूड़ी, राजपाल पवार, अध्यापक विनीत कुमार सिंघल, गोपाल सती, रजनी बिष्ट, कविता शाह, अरुण बडोनी, उषा जोशी, पार्षद रीना शर्मा, सिमरन गाबा, तनु रस्तोगी, नमिता अग्रवाल, सुनील शेट्टी, कमल कुमार, गौतम राणा, अंकुर, दुर्गेश जाटव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सामूहिक विवाह समारोह में 7 कन्याओं का कन्यादान

समर्पण सेवा मिशन वेलफेयर सोसायटी एवं ग्राम पंचायत हरिपुर कला के तत्वावधान में कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह के दौरान उपस्थित उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दांपत्य जीवन में बंधने वाले सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
हरिपुर कला के एक स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में आयोजित कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह के दौरान समर्पण सेवा मिशन वेलफेयर सोसायटी एवं ग्राम पंचायत हरिपुर कला के संयुक्त सहयोग से 7 कन्याओं का विवाह कराया गया। इस दौरान सभी कन्याओं का विवाह पारंपरिक रीति रिवाज एवं विधि विधान से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कन्यादान करना किसी के भी जीवन में सबसे बड़ा महादान है। समर्पण सेवा मिशन वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह किया जाना समाज के लिए एक प्रेरणा स्रोत का कार्य करेगा। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सभी दांपत्य सूत्र में बंधने वाले जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, ललितानंद महाराज, अखिलेशनंद महाराज, हरि चेतनानंद महाराज, समाजसेवी मनोज जखमोला, आचार्य बेनी प्रसाद, अंकित बिजलवान, अमित शर्मा, ग्राम प्रधान गीतांजलि जखमोला, मुकेश गौनियाल, अंकित बाहुखंडी, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र ग्वाडी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत कांग्रेस ने हरिपुरकलां में बैठक की

कांग्रेस के ‘मेरा बूथ मेरा गौरव अभियान के तहत बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जीत का परचम लहराने की रणनीति पर मंथन किया गया। मौके पर विधानसभा क्षेत्र के सबसे अंतिम बूथ हरिपुरकला ग्रामसभा के 180 बूथ पदाधिकारी शामिल रहे।
गुरुवार को हरिपुरकला में आयोजित बैठक में एआईसीसी मेंबर जयेंद्र रमोला ने कहा कि ‘मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम के तहत प्रत्येक बूथ पर जाकर बूथ के पदाधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आमजन से संपर्क कर बूथों को मजबूत किया जा रहा है। दावा किया कि मातृ शक्ति और युवाओं के सहयोग से इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस विजय प्राप्त करेगी ।
पूर्व प्रधान सविता शर्मा ने कहा इस बार कांग्रेस की रणनीति बूथ स्तर पर काफी मजबूत है और कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी की जीत को सुनिश्चित करने के लिए घर-घर जाकर संपर्क साध रहे हैं। मौके पर जिला बूथ प्रभारी गजेन्द्र विक्रम शाही, पूर्व प्रधान प्रेमलाल शर्मा, इकाई अध्यक्ष मुकेश मनौड़ी, शंभू रणाकोटि, शैलेंद्र गोस्वामी, मीनाक्षी, हरीश थपलियाल, देवेंद्र नेगी, अशोक कुमार, सुरेंद्र दत्त, मनोज, जीएस पेटवाल, सुरेंद्र उनियाल, संजय रावत, भारत लखेड़ा, सुबोध नवानी, गणेश कोठारी, रतनमणी पोखरियाल, नन्दनी असवाल, निर्मला गौड़, पूजा, शांति, सरोजिनी आदि मौजूद रहे।

सैन्य धाम का नाम जनरल रावत के नाम पर रखने की मांग

सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और अन्य सैन्य अधिकारियों के निधन पर कांग्रेस ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने सैन्यधाम का नाम जनरल रावत के नाम पर रखने की मांग राज्य सरकार से की।
गुरुवार को दून रोड पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेसियों ने जनरल रावत के निधन पर शोक जताया। खरोला ने कहा जनरल रावत का निधन देश और विशेष रूप से उत्तराखंड के लिए अपूर्णीय क्षति है। कहा कि उत्तराखंड बोर्ड के पाठ्यक्रम में जनरल रावत के देश के प्रति योगदान को शामिल किया जाए। मौके पर सुधीर राय, मदन मोहन शर्मा, अरविन्द जैन, भगवान सिंह पंवार, मधु जोशी, राजेन्द्र गैरोला, उमा ओबराय, अशोक सडाना, जितेन्द्र पाल पाठी, जतिन जाटव, अभिषेक शर्मा, जयपाल सिंह, जीतेन्द्र यादव, सोनू पाण्डेय, एकांत गोयल, राहुल पाण्डेय आदि मौजूद रहे।