ग्रामीणों ने जयेंद्र रमोला को किया सम्मानित, फागिंग कार्य शुरू करवाने से हुए उत्साहित

ग्रामसभा गुमानीवाला और भट्टोवाला में पिछले 16 दिनों से लगातार फागिंग अभियान शुरू करवाने पर ग्रामीणों में उत्साह देखा जा रहा है। अभियान की शुरूआत करने वाले एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला की ग्रामीणों ने खुले मन से प्रशंसा की है। आज ग्रामीणों ने जयेंद्र रमोला को माला पहनाकर उनका आभार प्रकट किया।

मौके पर जयेन्द्र रमोला ने कहा कि वह अमृतुल्य ग्रुप के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूँ कि वे लोग चुने जनप्रतिनिंधि न होने के बावजूद आगे बढ़कर अपने गाँव के विषय में सोचा। बताया कि वह पिछले वर्ष से ही बरसात शुरू होने से पहले ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में फोंगिग के लिये कार्य कर रहे हैं। क्योंकि ऋषिकेश विधानसभा में डेंगू के मच्छरों का प्रकोप पिछले कुछ वर्षों से बहुत अधिक रहा है उसको देखते हुऐ हमारे द्वारा गठित कांग्रेस कंट्रोल रूम के माध्यम से मुफ्त में फोगिंग की व्यवस्था की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।

अमृतुल्य ग्रुप के अध्यक्ष रमेश भट्ट ने कहा कि हमारी ग्रामसभा का अधिकतर हिस्सा जंगल से सटा है जिसके कारण मच्छरों व कीट पंतगों का प्रकोप बरसात में अधिक होने लगता है जिस कारण हमारे ग्रुप ने फोंगिग करवाने के लिये जयेन्द्र रमोला से आग्रह किया और उनके माध्यम से हमने यह कार्य पिछले सोलह दिनों में पूर्ण करवाया।

पूर्व प्रधान सतीश रावत ने कहा कि हमारा ग्रुप व हमारी ग्रामसभा के सभा सदस्य जयेन्द्र रमोला का आभार व्यक्त करते हैं और हम आशा करते हैं कि भविष्य में भी जनहित के कार्यों के लिये वह हमारी मदद करते रहेंगे।

आभार स्वागत कार्यक्रम में अमृतुल्य ग्रुप के सदस्य अरुण बिष्ट, देवेन्द्र बैलवाल, विनोद पोखरियाल, राजेन्द्र रावत, हीरा सिलस्वाल, चन्द्रमोहन पोखरियाल, दिनेश गुसाँई, धर्मेंद्र, विनोद भट्ट, संदीप राणा, बलदेव झाबा, रणबीर राणा, अभय आदि उपस्थित थे।

‘आप’ ने चलाया उत्तराखंड सरकार के खिलाफ हल्ला बोल कार्यक्रम, 100 दिन के कार्यकाल पर किया कटाक्ष

मुख्यमंत्री के तौर पर तीरथ सिंह रावत के 100 दिन पूरे होने पर आम आदमी पार्टी ने कटाक्ष किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए इस कार्यकाल को निराशाजनक बताया।

संगठन मंत्री दिनेश असवाल के नेतृत्व में एकत्र हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने नेपाली फार्म तिराहे पर राज्य सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। प्रदशर्नकारियों ने कहा कि अनेकों गंभीर मुद्दों पर सरकार के मुखिया की जिस प्रकार जबान लड़खड़ाई है कुछ वही झलक सरकार के निर्णयों में भी दिखाई दे रही है। भाजपा ने प्रदेश में मुख्यमंत्री का मुखौटा बदलकर जनता को गुमराह करने की जो चाल चली है उसे प्रदेश की आवाम समझ चुकी है। तीरथ रावत सरकार के सौ दिन पर पार्टी के जिला मिडिया प्रभारी डा राजे सिंह नेगी ने कहा कि प्रचंड बहुमत के बाद भी मुख्यमंत्री को बदलना राज्य के लिए चिंता का विषय है। अपनी नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा ने मुख्यमंत्री का मुखौटा बदल दिया।

अब तीरथ सरकार की सौ दिन की गाथा ऐसे गाई जा रही है जैसे नया जनादेश मिला हो। तीरथ सरकार की बड़ी उपलब्धि राज्य की महंगाई दर को राष्ट्रीय महंगाई दर से भी आगे ले जाना है। प्रदशर्नकारियों में अमित बिश्नोई, धनपाल रावत, चंद्रमोहन भट्ट, नरेंद्र सिंह, सेम डिसूजा, सुनील कुमार, उत्तम सिंह पंवार, गणेश बिजल्वाण, दिनेश कुलियाल, विनायक गिरी, विक्रांत भारद्वाज आदि मौजूद रहे।

आम आदमी पार्टी ने पर्वतीय क्षेत्रों में रवाना की राहत सामग्री

उत्तराखंड लोक मंच दिल्ली के तत्वावधान में आम आदमी पार्टी के सहयोग से आज उत्तराखंड के विभिन्न सुदुरवर्ती इलाकों में कोरोना पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई। इस दौरान ऋषिकेश विधानसभा एवं यमकेश्वर के जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, मास्क सेनेटाइजर, आक्सीमीटर, थर्मल स्केनर, ब्लड प्रेशर मशीन, पीपीई किट, दवाइयां भी भेंट की गई।

आप के वरिष्ठ नेता रिटायर्ड कर्नल अजय कोठियाल, लोक मंच के अध्यक्ष बृजमोहन उप्रेती, समाजसेवी डॉ राजे नेगी एवं समाजसेवी सुदेश भट्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व आप के नेता कर्नल कोठियाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि केन्द्र की मोदी सरकार ने तमाम विशेषज्ञों की चेतावनी पर ध्यान देकर मुक्म्मल तैयारियां की होती तो लाखों लोगों को कोरोनाकाल में यूं जान ना गवानी पड़ती। उन्होंने कहा कि आप के कार्यकर्ता लगातार कोरोना संक्रमितो की सेवा में जुटे रहे हैं, यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

मिशन 2022 के बारे में पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता दोनों राष्ट्रीय दलों को पिछले बीस वर्षों से बारी बारी से परखती आई है। जिसमें राज्य की जनता को सिर्फ निराशा ही हाथ लगी है। आम आदमी पार्टी ही प्रदेश की दशा और दिशा बदलने का माद्दा रखती है। प्रंचड बहुमत के साथ उत्तराखंड के आगामी चुनाव में पार्टी सरकार बनायेगी।

आप के नेता समाजसेवी डा राजे नेगी के संचालन में चले कार्यक्रम के दौरान प्रभाकर पोखरियाल, हरीश ध्यानी, पृथ्वी रावत, राजेन्द्र नेगी, सोहन पाल सिंह, आम आदमी पार्टी के लोक सभा प्रभारी सुनील लोहिया, नवीन मारया, संगठन मंत्री दिनेश असवाल अमित विश्नोई, विनायक गिरी, रेखा भंडारी, रजनी कश्यप, योगाचार्य भारती, पिंकी पोखरियाल, आरती कौशिक, अरविंद जोशी, नरेंद्र सिंह, ऋषभ सिंह, दीपक भट्ट, सुरेश बहुखंडी, रमन चैहान, विमला नैथानी, उषा डोभाल, गुरप्रीत सिंह, दिनेश कुलियाल, गणेश बिजल्वाण, जगदीश कोहली, प्रशांत जोशी आदि मौजूद रहे।

स्पीकर के कोष से कमजोर वर्ग को मिल रही मदद

कोरोना संक्रमण के कारण आर्थिक स्थिति से जूझ रहे कमजोर वर्ग के लिए विधानसभा अध्यक्ष का विवेकाधीन कोष राहत प्रदान कर रहा है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने आज 60 जरूरतमंद लोगों को 5 लाख की आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए।

उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष विवेकाधीन कोष सरकार की योजना नहीं बल्कि विवेक के आधार पर जरूरतमंद, गरीब, उपेक्षित, वंचित, विधवा, विकलांग आदि लाभार्थियों के लिए यह धनराशि दी जाती है।

उन्होंने कहा है कि कोरोना काल के दौरान अनेक लोगों की रोजी-रोटी प्रभावित हुई है ऐसे में यह धनराशि जरूरतमंदों को वरदान साबित हो रही है। कहा कि कुछ समय के लिए यह धनराशि राहत जरूर दे सकती है परंतु आत्मनिर्भरता के लिए स्वावलंबी होकर प्रत्येक व्यक्ति को खड़े होने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर स्वामी ईश्वर दास महाराज, महंत स्वरूपानंद, अमृतानंद महाराज, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, रविंद्र राणा, प्रदीप कोहली आदि उपस्थित रहे।

प्रधान संगठन व जनप्रतिनिधियों ने जताया स्पीकर का आभार, टोल प्लाजा निरस्त होने की खुशी में की आतिशबाजी

हरिद्वार-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फॉर्म में प्रस्तावित टोल प्लाजा को निरस्त कराये जाने की घोषणा के बाद प्रधानसंगठन व जनप्रतिनिधियों ने आतिशबाजी कर स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल का आभार व्यक्त किया। मौके पर स्पीकर को फूल माला व मिष्ठान भी खिलाया गया।

नेपाली फार्म पर टोल प्लाजा ना लगाए जाने के निर्णय पर क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। स्पीकर ने कहा कि जब से उन्हें इस बात का ज्ञात हुआ है कि नेपाली फार्म पर टोल प्लाजा लग रहा है तब से लगातार उन्होंने मुख्यमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, लोक निर्माण विभाग के सचिव, एनएचएआई के अधिकारियों से वार्ता कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। कहा कि चाहे प्रधान संगठन के प्रतिनिधि मंडल को मुख्यमंत्री से मिलाने की बात हो या लोक निर्माण विभाग के सचिव एवं एनएचएआई के अधिकारियों से निरंतर चर्चा वार्ता करने की बात हो लगातार टोल प्लाजा न बनाए जाने को लेकर आपत्ति दर्ज की है। कहा कि एक ही प्रोजेक्ट में इतने नजदीक टोल प्लाजा का कोई औचित्य नहीं था, ऐसे में स्थानीय ग्रामीणों के समय व पैसे की बर्बादी होती। उन्होंने टोल प्लाजा न लगाए जाने को लेकर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

कुल लोग केवल 2022 की तैयार कर रहेः भगवान सिंह
मौके पर डोईवाला के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल ने कहा कि विधानसभा के अथक प्रयासों से टोल प्लाजा न लगने के निर्णय का क्षेत्रवासी स्वागत कर रहे हैंै, उन्होंने कहा कि कुछ लोग स्पीकर की लोकप्रियता से दुखी हैं और केवल 2022 की तैयारी कर रहे हैं।

स्पीकर को ही जाता है श्रेयः सोवन सिंह
जिला प्रधान संगठन के अध्यक्ष सोवन सिंह कैंतूरा ने इसका श्रेय स्थानीय विधायक एवं स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल को दिया। उन्होंने कहा कि प्रधान संगठन द्वारा धरना समाप्त करने की विधिवत घोषणा कर दी गई है।

टोल प्लाजा पर सिर्फ राजनीति कीः चमन पोखरियाल
इस अवसर पर प्रधान चमन पोखरीयाल ने संबोधन में कहा है कि टोल प्लाजा को लेकर कुछ लोग केवल राजनीति कर रहे हैं उनको जनता की समस्या एवं दुःखों से कोई भी सरोकार नहीं है।

जिला महामंत्री भाजपा सुदेश कंडवाल के संचालन में चले कार्यक्रम में रायवाला प्रधान सागर गिरी, चक जोगीवाला प्रधान भगवान सिंह महर, छिदरवाला प्रधान कमलजीत कौर, भट्टोंवाला प्रधान दीपा राणा, खैरी कला प्रधान चमन सिंह पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड, गुमानीवाला उप प्रधान राजेश व्यास, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती,वीरभद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी,श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, नगर निगम पार्षद शिव कुमार गौतम, शौकत अली, राजू नरसिम्हा, कनिष्ठ प्रमुख विनोद रांगड, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शर्मा, पंकज पाल, मुकेश गोनियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, विजय शर्मा, पंकज पाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य ज्योति जुगलान, गीता नेगी, विजय राम पेटवाल, मनजीत सिंह, नागेंद्र चैहान, सुमन चैहान, शैलेंद्र रांगड, हरीश पैन्यूली, अनीता राणा, शम्मा पवार, रजनी विष्ट, नीलम चमोली, कविता शाह, राजेश जुगलान, रमेश शर्मा, विजय जुगलान, बीमा बंगवाल, सतपाल सैनी, राम बहादुर क्षेत्री, राकेश चंद्र राय आदि उपस्थित थे।

स्पीकर के प्रयासों से प्रस्तावित टोल प्लाजा का निर्णय वापस


स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि हरिद्वार-देहरादून राजमार्ग के नेपाली फॉर्म पर कोई भी टोल प्लाजा नहीं लगाया जाएगा, इस निर्णय के लिए स्पीकर ने मुख्यमंत्री एवं सरकार का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने टोल प्लाजा के विरोध में अनशन पर बैठे सभी राजनैतिक, सामाजिक संगठनों एवं प्रधान संगठन से धरने को समाप्त करने का आह्वान किया है।

स्पीकर ने कहा कि नेपाली फार्म तिराहे पर टोल प्लाजा लगाए जाने का मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने शुरू से ही इस पर अपनी कड़ी आपत्ति जताई थी। जिसके लिए उन्होंने लगातार मुख्यमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव व एनएचएआई के अधिकारियों के साथ वार्ता कर शीघ्र से शीघ्र इस मामले का समाधान करने की बात की थी।
इस अवसर पर डोईवाल के ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, जिला प्रधान संगठन के अध्यक्ष सोबन सिंह केंतुरा, खैरी कला प्रधान चमन पोखरियाल, जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, जिला पंचायत सदस्य रीना रांगड़, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमर खत्री, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, भाजपा नेता रविंद्र राणा, संयुक्त यातायात रोटेशन के अध्यक्ष मनोज ध्यानी, सोशल मीडिया प्रभारी राजेश जुगलान, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संमा पवार, किसान मोर्चा महामंत्री हरदीप सिंह, समाज सेवी रमन रांगड, दिनेश पयाल, राज्य आंदोलनकारी चंद्रकांता बेलवाल, अरुण बडोनी आदि उपस्थित थे।

वहीं, प्रधान संगठन समिति के अध्यक्ष शांति प्रसाद थपलियाल, ग्राम प्रधान गोहरीमाफी रोहित नोटियाल, ग्राम प्रधान शंकर धने एवं ग्राम प्रधान सागर गिरी ने एक स्वर में कहा कि जब तक टोल प्लाजा के निरस्तीकरण का लिखित आदेश उनको संबंधित विभाग के अधिकारी धरना स्थल पर आकर नही दे देते उनका धरना यथावत जारी रहेगा। समाजसेवी डॉ राजे नेगी ने बताया कि धरने के 11 वें दिन राज्य एवं केंद्र सरकार की बुद्धि सुद्धि हेतु हवन यज्ञ किया गया। मौके ग्राम प्रधान सोबन सिंह कैंतुरा, गीतांजलि जखमोला, विनोद राणा, शकंर दयाल धने, अनिल कुमार, नितेश चमोली, श्रीकांत रतूड़ी, आकाश सरियाल, मनोज शर्मा, धर्मेंद्र गवाड़ी, शैलेन्द्र रांगड़, विशाल मणि, शीशपाल पोखरियाल, अनिता राणा, शमां पंवार, अंकित तिवारी, हर्षमणि लसियाल, बलविंदर सिंह, आम आदमी पार्टी के संगठन सचिव दिनेश कुलियाल, आप मीडिया प्रभारी गणेश बिजल्वाण आदि मौजूद रहे।

विधानसभा अध्यक्ष के प्रयासों से आईडीपीएल का आक्सीजन प्लांट हुआ शुरू


ऋषिकेश में वर्षों से बंद पड़े आईडीपीएल के आक्सीजन प्लांट को आज से गति मिल गई। आज से आक्सीजन का उत्पादन होना आरंभ हो गया है। इसमें विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का बहुत बड़ा हाथ है। उन्हीं के अथक प्रयासों से यह सभी संभव हो सका। उनकी पहल का परिणाम आज नगर के लोगों को मिल गया है। जिसके लिए आज वीर भद्र मंडल के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा विधानसभा अध्यक्ष का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

अवगत करा दें कि आईडीपीएल स्थित ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन उत्पादन का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है, विधानसभा अध्यक्ष द्वारा ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने के लिए भरसक प्रयास किए गये थे।इस संबंध में उनके द्वारा लगातार मुख्यमंत्री एवं अन्य संबंधित नेताओं से वार्ता भी की गई थी। वहीं कई बार विधानसभा अध्यक्ष ने ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण कर सेना के इंजीनियरों का उत्साहवर्धन भी किया गया था।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने सेना के इंजीनियरों का आभार व्यक्त किया है, उन्होंने कहा कि सेना के इंजीनियरों की टीम द्वारा दिन रात मेहनत कर वर्षों से बंद पड़े ऑक्सीजन प्लांट को शुरू किया गया है, जिसे की प्रारंभ करना आईडीपीएल प्रशासन द्वारा असम्भव बताया जा रहा था। कहा कि सेना के इंजीनियरों ने अपने जज्बे एवं दृढ़ संकल्प से इस मुश्किल काम को संभव किया है। उन्होंने आईडीपीएल के कर्मचारियों के सहयोग की भी सराहना की है। कहा कि आईडीपीएल ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने का श्रेय सेना के इंजीनियरों एवं आईडीपीएल के प्रशासन को जाता है।

विधानसभा अध्यक्ष का कहना है कि कोरोना की पहली लहर से लेकर अभी तक उन्होंने आईडीपीएल फैक्ट्री में जीवन रक्षक दवाओं के उत्पादन एवं ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कराने का अपना एक मकसद बना दिया था जिसके लिए वह दिन रात गम्भीर रूप से प्रयास कर रहे थे। उन्होंने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ऑक्सीजन प्लांट के शुरू होने से आज उन्हें सफलता हासिल हुई है।विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन प्लांट में ऑक्सीजन के उत्पादन प्रारंभ होने से राज्य में ऑक्सीजन की किल्लत पूर्ण होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने इस सम्बंध में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का भी आभार व्यक्त किया है। इस दौरान आईडीपीएल के जीएम से दूरभाष पर वार्ता कर जानकारी ली एवं उनका भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर वीरभद्र मंडल के मंडल अध्यक्ष अरविंद चैधरी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कोरोना काल में जरूरतमंद लोगों की सेवा में तत्पर है वही उनके द्वारा आईडीपीएल में ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने को लेकर लगातार प्रयास किए गए जिसका परिणाम है कि आज ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है।

इस अवसर पर नगर निगम पार्षद सुंदरी कंडवाल, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रजनी बिष्ट, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश चंद शर्मा, महिला मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष निर्मला उनियाल, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कुकरेती, गीता मित्तल, ओबीसी मंडल महामंत्री माया घले, जगदीश भंडारी, पुनीता भंडारी, होम राज गुप्ता, विवेक चतुर्वेदी, रविंद्र कश्यप सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

अधिकारियों की बैठक कर बोले स्पीकर, टोल प्लाजा का शीघ्र समाधान निकाला जाए


हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर नेपाली फॉर्म तिराहे के पास टोल प्लाजा ना बनाये जाने को लेकर स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने बैराज रोड स्थित कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के क्षेत्रीय अधिकारी सी के सिन्हा एवं परियोजना निदेशक पंकज मोर्या के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से टोल प्लाजा बनाने को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि जनता के ऊपर बेवजह टैक्स का भार न सौंपा जाए।उन्होंने कहा कि इसके बनने से जहाँ लोगों को अनावश्यक आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा वहीं समय की बर्बादी भी होगी। अपने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नेपाली फॉर्म के पास किसी भी हालत में टोल प्लाजा बनाने की आपत्ति है । उन्होंने कहा कि इसके लिए पुनः प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे साथ ही पुनः लोक निर्माण विभाग के सचिव आरके सुधांशु को भी दूरभाष पर वार्ता की और निर्देश दिया है कि इसका शीघ्र समाधान निकाला जाए।

बैठक में एनएचएआई के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि एक ही प्रोजेक्ट में दो जगह टोल प्लाजा लगाना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने अधिकारियों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि जब हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर फ्लाईओवर एवं राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य गतिमान था उस दौरान भी अधिकारियों द्वारा नेपाली फार्म टोल प्लाजा के बारे में जनप्रतिनिधियों को अवगत नहीं कराया गया, जोकि अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि इस मामले में विभागीय अधिकारियों द्वारा जन प्रतिनिधियों के साथ कोई भी समन्वय नहीं बनाया गया है, जो उचित नहीं है।

कहा कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों के बिना सलाह मशवरा के इस प्रकार का निर्णय लेना उचित नहीं है। उन्होंने कहा है कि व्यापक जनहित को देखते हुए नेपाली फार्म में टोल प्लाजा नहीं बनाना चाहिए और यह निर्णय विभाग को वापस लेना होगा।

ऋषिकेश को जिला घोषित करे सरकारः अतुल यादव

सपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल यादव ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में सपा का वनवास खत्म होगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य निर्माण के बाद से लगातार उत्तराखंड मे समाजवादी पार्टी जनता के बीच जा रही है। बताया कि 2004 मे हुए लोकसभा चुनाव मे सपा ने हरिद्वार लोस चुनाव में जीत हासिल की थी। इसलिए सपा उत्तराखंड में लगातार जनसमस्याओं के लिए मुखर होकर कार्य कर रही है। इस बार विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सपा ने तैयारी तेज कर दी हैं। अतुल यादव ने कहाकि सपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत करा रहे है। ताकि सपा की तरफ लोगों का रुझान बढ़ सके और सपा पिछले सालों का बनवास तोड़कर फिर से अपनी जगह बना सके।

गैरसेण मण्डल को लेकर अतुल यादव ने कहा की सरकार का ये फैसला स्वागत योग्य है लेकिन सरकार को चाहिए था की गैरसेण को कमिश्नरी बनाने से बेहतर तो ये होता की सरकार उत्तराखंड मे नए जिलों का निर्माण करती ताकि उत्तराखंड के विकास मे चार चांद लगते। उन्होंने ऋषिकेश को लेकर सरकार से मांग की है कि सरकार ऋषिकेश को जिला घोषित करे।

कांग्रेस के बेडे में शामिल हुए पूर्व सैनिक और भारी संख्या में नारी शक्ति

छिद्दरवाला स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में भाजपा के ओबीसी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व सैनिक गजेन्द्र विक्रम शाही व भाजपा के पूर्व अनुसूचित जाति के श्यामपुर मण्डल अध्यक्ष राकेश गौड़, भाजपा के किसान मोर्चा के जयराम चैहान, पूर्व सैनिक अमन पोखरियाल, लक्ष्मी नियाल, कमल बनर्जी, अमित धस्माना सहित सैकड़ों महिलाओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। वहीं, नए सदस्यों के साथ छिद्दरवाला में जुलूस निकाला गया। साथ ही आतिशबाजी कर मिष्ठान भी वितरित किया गया।

भाजपा से लोगों का हुआ मोह भंगः प्रीतम सिंह
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो गया है, बहुत हुई महंगाई की मार के नारे देने वाली भाजपा ने आज पूरे देश में महंगाई से लेकर बेरोजगारी का हाहाकार मचा है। आज बड़ी संख्या में यहॉं भाजपा, पूर्व सैनिक, मातृ शक्ति, गोर्खाली समुदाय सहित लोगे ने कांग्रेस की सदस्यता लेकर बता दिया कि आज लोग कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। आगामी चुनाव में उत्तराखण्ड की जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकनें का काम करेगी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जो विकास की डोर रूकी हुई है। वह कांग्रेस की सरकार में तेजी से दौड़ने लगेगी।

भाजपा में हो रही पुराने लोगों की अनदेखीः जयेंद्र रमोला
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने संचालन करते हुऐ कहा कि भाजपा में पुराने लोगों की अनदेखी देश स्तर के साथ प्रदेश में भी जारी है साथ ही भाजपा के कार्यकर्ताओं में अंसतोष की स्तिथि बनी है जिस कारण भाजपा के लोग आज भाजपा छोड़कर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। विधानसभा ऋषिकेश में यह सदस्यता अभियान का क्रम जारी रहेगा।

भाजपा अब भाजपा नहीं रहीः गजेंद्र विक्रम शाही
सदस्यता लेने के पश्चात गजेन्द्र बिक्रम शाही ने कहा कि भाजपा अब पुरानी भाजपा नहीं रही है यहॉं पुराने व्यक्तियों का सम्मान नहीं रहा है बहुत समय से बीमारी से जूझता रहा परन्तु कोई भाजपा नेता मिलने नहीं आया । मैं भाजपा को परिवार की तरह मानता था परन्तु कई समय से भाजपा की रीति नीति बदल गई है जिस कारण मुझे यह कदम उठाना पड़ा और अब मैं कांग्रेस का कार्यकर्ता हूँ और सच्चे मन से कांग्रेस के लिये कार्य करूँगा।

यह भी रहे शामिल
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, राजपाल खरोला, सैनिक संगठन के सचिव धीरज थापा, गोकुल रमोला, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अंशुल त्यागी, विवेक तिवारी, बरफ सिंह पोखरियाल, कुंवर गुसाँई, अमन पोखरियाल, सोहन थलवाल, गिरीश रोथाण, टीकाराम वयाश, मनवर सिह, दिनेश चैहान, प्रवीण खरोला, रीता थापा, लक्ष्मी थापा, लक्ष्मी क्षेत्री, योमति गुरूग, संतोषी शर्मा, पूजा क्षेत्री, रेनू क्षेत्री, मनू थापा, रजिता गुरूग, चित्रा ठाकुरी, अंजली कश्यप, चंदा कश्यप, मनु थापा, शोभा रावत, रमा थापा, सीमा थापा, नीरू देवी, पद्मा राणा, प्रमीला थापा, पार्वती देवी, उमा मल्ल, पुष्पा मल्ल, कमलेश तिवारी, सुखी देवी, सीमा कोठारी, निर्मला गौड़, बबीता असवाल, नन्दनी देनी, सुमन रानी, आँचल देवी, सरोज देवी, विमलेश देवी, राधा देवी, प्रभा, सुमित्रा, युवा रजत राना, मोहित ठाकुर, अर्जून पूरी, अर्जून थापा, कृष्णकांत कलूडा, विजय थापा, शशाक, पवन, प्रशांत थापा, हिमांशु, सोनू कश्यप, चाहत ,मनीष, प्रकाश राना, दीपक थापा, सचिन गुरूग, भीम पूरी, जय सिंह रावत, कृपाल सरोज, विजयपाल रावत, केके थापा, अंबिका सजवाण, पार्षद राधा रमोला, पार्षद विजयलक्ष्मी, पार्षद शकुन्तला शर्मा, कृष्णा रमोला, उमा ओबरॉय, अलका क्षेत्री, दीपा चमोली, मदन मोहन शर्मा, सरोज देवरानी, सविता शर्मा, महन्त विनय सारस्वत, देवी ब्याज, प्रेमलाल शर्मा, संदीप खंतवाल, विवेक तिवाड़ी, कपिल शर्मा, जितेन्द्र त्यागी, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश कंडियाल, गौरव राणा, नीरज कुमार, प्रकाश पांडेय, रवीन्द्र बिजल्वाण, के डी जोशी, गजेन्द्र चैहान, प्रीतम चैहान, संगीता कुमारी, उत्तरा चैहान, तेजपात कलूडा, संगीता कुमारी, वीरेन्द्र पंवार, आशा देवी, शामिल मल्ल, सत्यम कश्यप, सोनू रावत, आकाश जोशी, अमरीश थापा आदि सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद थे।