तीर्थनगरी की शिवानी को कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित

6जी एशियन जु जित्सु एशियन चौंपियनशिप में दो कांस्य पदक जीतकर लौटी शिवानी गुप्ता को कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मिठाई खिला कर शुभकामनाएं एवं बधाई’ देकर उन्हें सम्मानित किया।

बता दें कि बहरीन, मनामा में आयोजित हुई छ्ठवीं एशियन जुदृजित्सू चौंपियनशिप में उत्तराखंड की शिवानी गुप्ता ने अपनी इच्छाशक्ति व हौसले के दम पर दो कांस्य पदक जीतकर भारत देश का मान बढ़ाया है।

शिवानी की जीत पर राज्य में खुशी का माहौल है, एवं सोशल मीडिया के माध्यम से हजारों लाखों लोगों द्वारा उसको बधाई दे रहे है। इस अवसर पर पार्षद प्रदीप कोहली, निकिता, प्रजापति, प्राची, कनिका, इंदु आदि मौजूद रहे।

चारधाम यात्रा के लिए पार्किंग की व्यवस्था करेंः प्रेमचंद अग्रवाल

शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल से विभागीय सचिव शैलेश बगोली ने शिष्टाचार भेंट की। इस मौके पर उन्होंने चारधाम यात्रा के लिए ऋषिकेश में पार्किंग की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।

विभागीय सचिव शैलेश बगोली से कैबिनेट मंत्री ने चार धाम यात्रा के संदर्भ में तैयारियों को लेकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि चार धाम में पूरे देशभर से श्रद्धालुओं का आगमन ऋषिकेश में रहता है, इससे यहां वाहनों का दबाव ज्यादा होता है। इसके चलते यहां पार्किंग की समस्या बनती है। उन्होंने शहरी सचिव को नगर निगम ऋषिकेश के साथ मिलकर पार्किंग की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।

कहा कि इससे बाहरी राज्यो से आने वाले श्रद्धालुओं को भी दिक्कतें नहीं होंगी, साथ कि स्थानीय लोगों को भी जाम से निजात मिलेगी।

तीर्थनगरी पहुंचे प्रेमचंद अग्रवाल, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

लगातार चौथी बार विधायक जीतने एवं संसदीय कार्य,वित्त शहरी विकास मंत्री बनने के बाद पहली बार ऋषिकेश पहुंचने पर प्रेमचंद अग्रवाल का विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद कर कहा कि यह कार्यकर्ताओं की जीत है और साथ ही उन्हें जिस भी पद पर सरकार में नियुक्त किया गया, उसके पीछे ऋषिकेश की जनता का बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने जो विश्वास उन पर व्यक्त किया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा है कि ऋषिकेश विधानसभा सहित संपूर्ण प्रदेश में जो भी विकास के कार्य अधूरे रह गए हैं उसे पूरा करेंगे। उन्होंने कहा है कि सरकार ने संसदीय कार्य मंत्री के रूप में एवं शहरी विकास मंत्री व वित्त मंत्री की जिम्मेवारी सौंप कर उन्हें और अधिक उत्साह से कार्य करने का अवसर मिलेगा। कहा कि ऋषिकेश की तमाम जो समस्या है उसे शीघ्र पूरा किया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री के स्वागत कार्यक्रम में ऋषिकेश भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पूर्व राज्यमंत्री संदीप गुप्ता, कपिल गुप्ता, बृजेश शर्मा, सरोज डिमरी, जितेन्द्र अग्रवाल, पार्षद विकास तेवतिया, पार्षद शिवकुमार गौतम, कविता शाह, अनिता तिवाड़ी, मोनिका गर्ग, माधवी गुप्ता, प्रदीप दूबे, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नितिन सक्सेना, जगवार सिंह, अनिरुद्ध शर्मा, विजय जुगलान, राजू शर्मा, प्रकान्त कुमार, राकेश पारछा आदि मौजूद रहे।

प्रेमचंद अग्रवाल के कार्यालय का विधानसभा में हुआ उद्धाटन

उत्तराखंड का विधानसभा का सत्र 29 मार्च से शुरू होने जा रहा है। ऋषिकेश विधायक व पूर्व स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्र 29 मार्च से 31 मार्च के तक चलेगा।
वहीं, सत्र की शुरूआत से ठीक एक दिन पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में आज प्रवेश किया। उन्होंने प्रवेश से पूर्व विधिवत कार्यालय की पूजा अर्चना की। गंगा जल से छिड़काव के बाद हवन भी कार्यालय के भीतर ही किया गया। इस दौरान विधानसभा सहित राजधानी से कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी और कार्यालय के प्रवेश के दौरान भी मौजूद रहे।

कार्यालय में प्रवेश के दौरान कैबिनेट मंत्री की धर्मपत्नी शशीप्रभा अग्रवाल, बेटा पीयूष अग्रवाल, बेटी, भाई भी मौजूद रही।

वहीं, शुभकामनाएं देने वालों में पार्षद शिव कुमार गौतम, सुंदरी कंडवाल, तनु विकास तेवतिया, रीना शर्मा, वीरेंद्र मोघा, संजीव पाल, मंडल अध्यक्ष ऋषिकेश दिनेश सती, मंडल अध्यक्ष वीरभद्र अरविंद चौधरी, मंडल अध्यक्ष श्यामपुर गणेश जोशी, मोनिका गर्ग, अनीता तिवारी, माधवी गुप्ता, इंद्रकुमार गोदवानी, सुमित पंवार, दीपक बिष्ट, अनिकेत गुप्ता, जयंत शर्मा, सचिन अग्रवाल, संजय शास़्त्री, राजू नरसिम्हा आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सीएम धामी ने दी कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी

29 मार्च से शुरू होने जा रहे विधानसभा सत्र के लिए कैबिनेट मंत्री व ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की संस्तुति के बाद विधायी एवं संसदीय कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं विभागों के बंटवारे पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्त, ऊर्जा और लोक निर्माण सरीखे अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं। संभावना यह भी जताई जा रही है कि पुराने मंत्रियों को इस बार नए विभागों का आवंटन हो सकता है। मंत्रियों को विभागों के बंटवारे पर शुक्रवार को भी सबकी नजर लगी थी। लेकिन विभागों का आवंटन नहीं हो पाया।

पहले यही माना जा रहा था कि शपथग्रहण के बाद सभी मंत्रियों को विभाग दे दिए जाएंगे। लेकिन मुख्यमंत्री धामी को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथग्रहण समारोह में शामिल होने लखनऊ चले गए। अब माना जा रहा है कि आज शनिवार को मंत्रियों के कामकाज पर मंथन हो सकता है।

कुछ मंत्रियों के करीबी शनिवार को ही विभागों का आवंटन होने की संभावना जता रहे हैं। ऊर्जा, आवास, शहरी विकास, आबकारी, औद्योगिक विकास, लोनिवि, सिंचाई, स्वास्थ्य, गृह, वित्त, कार्मिक सरीखे अहम विभागों में वरिष्ठ मंत्रियों की निगाह लगी है लेकिन इस बार शायद ही उनकी मुराद पूरी हो पाएगी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अपनी दूसरी पारी में मुख्यमंत्री ऊर्जा, लोनिवि, वित्त, गृह, कार्मिक सरीखे कई अन्य अहम विभाग अपने पास रख सकते हैं।

व्यापारसभा में ऋषिकेश विधायक का हुआ भव्य स्वागत

भारतीय जनता पार्टी ऋषिकेश मंडल की ओर से चौथी बार बंपर वोट से जीत दर्ज करने पर नवनिर्वाचित विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का भव्य स्वागत किया गया।

व्यापार सभा भवन में आज स्वागत कार्यक्रम की अध्यक्षता ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती के नेतृत्व में की गई। मंडल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का फूल मालाओं से स्वागत किया।

सभी भाजपाईयों ने लगातार चौथी बार विधायक बनने के बाद प्रेमचंद अग्रवाल को प्रदेश नेतृत्व की ओर से कैबिनेट मंत्री के पद से नवाजने के फैसले को ऋषिकेश का सम्मान बताया। वहीं, विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने इस जीत को भाजपा कार्यकर्ताओं की जीत करार दिया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिस विश्वास के साथ मुझे भारी बहुमत से जिता कर कैबिनेट मंत्री का पद दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यकर्ताओं के विश्वास पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए हमेशा प्रयासरत रहूंगा क्षेत्र की जनता को कभी निराश नहीं होने दूंगा।

स्वागत करने वालों में मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, संदीप गुप्ता, इंद्र कुमार गोस्वामी, कृष्ण कुमार सिंघल, राकेश पारछा, पूर्व सभासद हरीश तिवाडी, आशुतोष शर्मा, संजय शास्त्री, पार्षद शिव कुमार गौतम, पार्षद विकास तेवतिया, पार्षद तनु तेवतिया, पार्षद लता तिवाडी, महिला मोर्चा अध्यक्ष उषा जोशी, अनीता तिवाडी, मोनिका गर्ग आदि मौजूद थे।

ऋषिकेश विधायक के कैबिनेट मंत्री बनने पर व्यापारियों में उत्साह

राज्य की धामी रिटर्न सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने पर ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का व्यापारियों ने भव्य स्वागत किया। व्यापारियों ने इस मौके को जश्न के रूप में मनाया। वहीं, मौके पर मिठाईयां बांटकर बधाईयां भी दी। मौके पर पुष्कर-प्रेम जिंदाबार के नारे भी लगाए गए।

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया के नेतृत्व में व्यापारियों का वर्ग दून तिराहे पर एकत्र हुआ। यहां आतिशबाजी करते हुए पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनने पर खुशी का इजहार किया गया। मौके पर पहुंचे नव नियुक्त कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का माल्यार्पण के साथ भव्य स्वागत हुआ।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि ऋषिकेश की महान जनता के आशीर्वाद के से ही वह आज कैबिनेट मंत्री बने है। ऋषिकेश का भरपूर विकास उनकी प्राथमिकता रही है। अब और तेज रफ्तार के साथ विकास कार्य सम्पन्न कराये जायेंगे।

महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि आज का दिन उत्तराखंड के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। जन अपेक्षाओं के अनुरूप राज्य के मुखिया के रूप में पुष्कर सिंह धामी के शपथ लेने से पूरे प्रदेश में हर्ष का माहौल है। उनके मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री के रूप में जीत का चौका लगाने वाले ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का चुना जाना तीर्थनगरी के लोगों के लिए गौरव की बात है। इस दौरान संदीप गुप्ता, संजय शास्त्री, संजय व्यास, नवल कपूर, नितिन गुप्ता, प्रदीप कोहली, इन्द्र गोदवानी, नवीन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

शम्याप्राश संस्था ने द कश्मीर फाइल्स के लिए रामा पैलेस में की सभी सीटें आरक्षित

ऋषिकेश सीट से निर्वाचित विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने आज परिवार और भाजपाइयों के साथ बहुचर्चित फिल्म द कश्मीर फाइल्स ऋषिकेश सिनेमा हॉल में देखी। इस दौरान विधायक प्रेमचंद अग्रवाल भावुक भी हो गए।

उन्होंने फिल्म के जरिये इतिहास के छिपे तथ्यों से दर्शकों को रूबरू कराने की बात कहते हुए फिल्म निर्माताओं का आभार जताया। द कश्मीर फाइल्स फिल्म देखने विधायक अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी शशिप्रभा अग्रवाल भी पहुंची थीं। अग्रवाल ने बताया कि ऋषिकेश की शम्याप्राश संस्था ने ऋषिकेश सिनेमाघर रामा टॉकिज की सभी 600 सीटों को आरक्षित कर जागरूकता के उद्देश्य से शाम 6 बजे के शो में ऋषिकेशवासियों को निशुल्क इस फिल्म को देखने का मौका दिया। इससे पहले इस प्रकरण को यादगार बनाने के लिए हिंदू पुनरुत्थान शीर्षक से एक रैली का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर संस्था सचिव कार्तिक, सहयोगकर्ता विनायक भट्ट, ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, पीयूष अग्रवाल, सुशील नौटियाल, जनार्दन कैरवान, सुभाष डोभाल, ब्रह्मानन्द भट्ट आदि उपस्थित रहे।

चुनाव में मुझे हर वर्ग का समर्थन मिला, तभी चौथी बार बम्पर वोटों से मिली जीतः प्रेमचंद

भाजपा प्रत्याशी व स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने चुनाव में भीतरघात करने वालों के लिए कहा कि ऐसे लोगों का भगवान भला करें। उनके लिए उन्होंने एक लाइन का प्रयोग भी किया, जो बुरी नजर वाले तेरा भी भला रही।

उन्होंने विरोधियों को लेकर कहा कि हमारी जनता बहुत ही जागरूक है, इसलिए विपक्षियों और अन्य दलों को सकारात्मक राजनीति करना चाहिए। तथ्यात्मक मुद्दों के साथ चुनाव में जाना चाहिए। मगर अफसोस की विपक्ष के साथी ऐसा नहीं करते, पांच साल गायब रहते है, एकाएक सक्रिय होकर क्षेत्रवाद, जातिवाद, शराब, धनलोभ और अनैतिक रूप से चुनाव लड़ते हैं, जो कि गलत है।

आगे उन्होंने कहा कि हर वर्ग का मुझे चुनाव में समर्थन मिला। मेरे लिए जनता ही मेरी भगवान है। इसके अलावा मेरे लिए देवतातुल्य कार्यकर्ता विपक्षियों के सामने चट्टान की तरह खड़े रहे। ऐसे कार्यकर्ता पार्टी के सिंबल होते है।

वरिष्ठ नागरिकों ने होली मिलन कार्यक्रम का किया आयोजन, स्पीकर को किया सम्मानित

वरिष्ठ नागरिक कल्याण संगठन की ओर से होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। मौके पर चौथी बार विजयी हुए विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का वरिष्ठ नागरिकों ने अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों द्वारा प्रेमचंद अग्रवाल का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर बधाई दी। वहीं विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ नागरिकों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से लगातार चौथी बार जितना सौभाग्य की बात है इस जीत में उन्हें प्रत्येक बुजुर्ग व्यक्ति का स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि वह सदैव बुजुर्गों का दिल से सम्मान करते हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली हमारी सनातन परंपरा का प्रमुख पर्व है। सामाजिक समता, सौहार्द एवं उल्लास का प्रतीक यह पर्व संपूर्ण जनता एवं समाज के लिए मंगलमय हो। होली का पर्व हमें अधर्म, असत्य और अन्याय जैसी नकारात्मक प्रवृत्तियों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं। कहा कि अब चुनाव समाप्त हो चुके हैं जिसमें जीत एवं हार एक विषय है लेकिन अब हमें सभी मतभेदों एवं मन भेदों को छोड़कर एकजुट होकर क्षेत्र के विकास एवं समाज की सेवा के लिए कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर संगठन के संरक्षक डीडी तिवारी, अध्यक्ष ब्रह्म कुमार, महासचिव नरेश भारद्वाज, डॉ एस डी उनियाल, एम्स में कार्डियोलॉजी के एचओडी डॉ वरुण, ट्रामा सेंटर के एचडी डा मधुर उनियाल, सर्जन डॉ हरिओम प्रसाद, डॉ विनीता पुरी, डॉ रितु प्रसाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक रस्तोगी, सचिव नरेश गर्ग, संरक्षक सत्येंद्र शर्मा, संजय शास्त्री आदि उपस्थित थे।