निर्धन युवती के विवाह में मदद को आगे आया लायंस क्लब डिवाइन

एक बार फिर एक जरूरतमंद निर्धन युवती के विवाह को लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन संस्था ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। क्लब के संस्थापक ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष विनोद बिष्ट ने बताया कि गत दिनों उक्त बालिका ने क्लब से सपर्क कर बताया कि उसके परिवार की आर्थिक स्थिति सही नहीं है, उनके पिताजी के पास रोज़गार का कोई स्थाई साधन नहीं है तथा कुछ दिनों पश्चात् उसकी शादी है जिसमे कुछ रिश्तेदार सहयोग कर रहे है, क्लब से भी सहयोग की अपील की।

बताया कि इस पर क्लब द्वारा युवती को अलमारी प्रदान कर उसके सुखी परिवारिक जीवन की कामना की गई। बताया कि क्लब जरूरतमंदो की शिक्षा, सामाजिक जीवन के उत्थान हेतु सदा तत्पर रहता है। इस अवसर पर क्लब के सचिव विनीत चावला, महेश किंगर, जगमीत सिंह, रजत भोला, विकास ग्रोवर आदि उपस्थित रहे।

लायंस डिवाइन मेले के विजेता हुए पुरस्कृत

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा बीते सप्ताह हुए लायंस डिवाइन दीपावली मेले के लकी कूपन के भाग्यशाली विजेताओं को आज पुरस्कृत किया गया।

क्लब के संस्थापक अध्यक्ष ललित मोहन मिश्र ने बताया कि प्रथम पुरस्कार हीरो बाइक रानीपोखरी निवासी अजय सिंह बिष्ट, द्वितीय पुरस्कार टीवी प्रगति विहार निवासी सिमरनजीत सिंह, तृतीय पुरस्कार रेफिजरेटर गंगा नगर निवासी ललित चौधरी, चतुर्थ पुरस्कार वाशिंग मशीन तपोवन निवासी दीप चंद तथा पंचम पुरस्कार दो गद्दे गंगानगर निवासी आकाश टूटेजा को प्रदान किये गये।

इस अवसर पर ’संस्थापक ललित मोहन मिश्र व अध्यक्ष ला विनोद बिष्ट ने बताया कि आज ही क्लब द्वारा आवास विकास स्थित विद्यालय में दो छात्रों को भी सम्मानित किया गया है जिसमें उन्हें एक कंप्यूटर तथा नगद धनराशि तथा गत दिनों निराश्रित पशु के हमले में घायल महिला को भी क्लब द्वारा आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

इस अवसर पर समाजसेवी निशांत मालिक, सचिव विनीत चावला, कोषाध्यक्ष शिवम अग्रवाल, महेश किंगर, विकास ग्रोवर, नवीन गांधी, दिनेश अरोरा आदि उपस्थित रहे।

लायंस क्लब ने हेल्थ चेकअप कैंप लगाकर किया डॉक्टर्स को सम्मानित

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन द्वारा लायनिसटिक वर्ष 2023-2024 के प्रथम दिन पुष्कर मंदिर मार्ग पर एक हेल्थ चेकअप केम्प लगाया गया। जिसमे लगभग 80 लोगो का चेकअप किया गया।
क्लब अध्यक्ष लायन विकास ग्रोवर ने बताया कि प्रथम सुख निरोगी काया को साकार करने के लिए क्लब द्वारा आज हेल्थ चेक अप कैंप लगाया गया तथा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक और खानपान को लेकर सचेत रहें तथा युवा पीढ़ी को जंक फूड से होने वाली समस्याओं के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
क्लब द्बारा आज डाक्टर्स डे के अवसर पर विकास गर्ग पैथेलोजिस्ट को सम्मानित भी किया गया।
क्लब संस्थापक ला ललित मोहन मिश्र ने बताया कि गत दिवस रायवाला स्तिथ एक रिज़ॉर्ट में हुए एक कार्यकम में विकास ग्रोवर को अध्यक्ष, विनोद अरोड़ा को सचिव तथा विनीत चावला को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में गत वर्ष 2022-2023 में उल्लेखनीय कार्यों के लिये विभिन्न सदस्यों को निवर्तमान अध्यक्ष रजत भोला, निवर्तमान सचिव मधुसूदन गनेरिवाला तथा निवर्तमान कोषाध्यक्ष घनश्याम डंग द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महेश किंगर, नवीन गांधी, कपिल गुप्ता, आशु डंग, जगमीत सिंह, अनुराग शर्मा, केशव मोहन अग्रवाल, हरजीत सिंह, रोहन खुराना, विनीत शर्मा, दिनेश अरोड़ा, हेमंत सुनेजा, अनिरुद्ध गुप्ता, अभिनव गुप्ता आदि उपस्थित थे।

बागेश्वर के दिव्यांग युवक को नीरजा देवभूमि ट्रस्ट ने उपलब्ध कराई व्हील चेयर

नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बागेश्वर निवासी दिव्यांग युवक को व्हील चेयर उपलब्ध कराई है। युवक के बांये पैर में इंफेक्शन होने के कारण उसे काटना पड़ा था।

ट्रस्ट की संस्थापक व पैरा ओलंपिक खिलाड़ी नीरजा गोयल ने बताया कि बागेश्वर निवासी विनोद राम परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने कारण दिल्ली में किसी तरह लघु कार्य कर अपना जीवन यापन कर रहे थे। लॉकडाउन में नौकरी छूट जाने के बाद उनके बांये पैर में इंफेक्शन हुआ। विनोद राम किसी तरह ऋषिकेश पहुंचे। यहां एम्स अस्पताल में उनका लंबा इलाज चला। उनके पास दो वक्त की रोटी खाने और रहने के लिए रूपयों तक का इंतजाम नहीं था।

नीरजा ने बताया कि इसी बीच देवदूत बनकर पूर्व प्रधान वीरपुर खुर्द गिरीश चंद सोरठा जी ने अपने यहां विनोद राम की स्थिति को देखते हुए शरण दी। बताया कि इलाज के दौरान इंफेक्शन ज्यादा होने के कारण एम्स में डॉक्टर्स को उनका बायां पैर काटना पड़ा। पूर्व प्रधान गिरीश चंद और उनके साथी आलोक गुप्ता जी ने उनके लिए व्हील चेयर के संबंध में ट्रस्ट को अवगत कराया।

बताया कि नीरजा देवभूमि चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से विनोद राम को व्हील चेयर की व्यवस्था कर भेंट की गई है। ट्रस्ट की ओर से विषम परिस्थितियों में तीन माह तक विनोद राम को आश्रय देने वाले पूर्व प्रधान का आभार जताया गया। इस मौके पर ट्रस्ट की सह संस्थापक नुपूर गोयल भी उपस्थित रहीं।

11 हजार रूपए की आर्थिक मदद से बालिका के वार्षिक परीक्षा शुल्क में मिलेगी मदद

लायंस क्लब ऋषिकेश डिवाइन ने देहरादून में शिक्षणरत एक मेधावी निर्धन बालिका को वार्षिक परीक्षा शुल्क देने में आशिक मदद की है। संस्था की ओर से बालिका को 11 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

रेलवे रोड स्थित कार्यालय में क्लब द्वारा ऋषिकेश निवासी एक छात्रा जो देहरादून के कॉलेज में प्रोफेशनल शिक्षा ग्रहण कर रही है उक्त बालिका के वार्षिक परीक्षा शुल्क में कुछ कमी रह गई थी जिस कारण बालिका को परीक्षा देने में समस्या आ रही थी ऐसे में क्लब द्वारा आंशिक सहयोग करते हुए 11 हजार रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की।

संस्थापक ललित मोहन मिश्र ने बताया कि इस लाइनस्टिक वर्ष के आरंभ में क्लब द्वारा जरूरतमंद लोगों को शिक्षा चिकित्सा क्षेत्र में सहयोग करना अपने एजेंडे में प्राथमिक रूप से दर्ज किया था। इसी के तहत क्लब द्वारा शिक्षा एवं चिकित्सा के क्षेत्र में जरूरतमंदों को सहयोग किया जा रहा है आगे भी क्लब अपने इस प्रयास को जारी करें रखेगा।

इस अवसर पर संस्थापक ललित मोहन मिश्र, अध्यक्ष जगमीत सिंह, सचिव विकास ग्रोवर, कोषाध्यक्ष पवन शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष महेश किंगर अंकित कालड़ा आदि उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री ने आवास विहीन लोगों को राशन किट और मास्क वितरित किये

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रायपुर क्रासिंग, देहरादून में आवास विहीन लोगों को राशन किट एवं मास्क वितरित किए। यह राशन किट अक्षय पात्र फाउंडेशन के सौजन्य से उपलब्ध कराई हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आवास विहीन लोगों के लिए कोविड वैक्सीनेशन का शुभारंभ भी किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा झुग्गी झोपड़ी एवं मलिन बस्तियों में जाकर कोविड टीकाकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आगामी चार माह में प्रदेश में शत प्रतिशत टीकाकरण किया जाएगा। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों तक कोविड टीकाकरण के लिए लगातार कैंप लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में टीकाकरण की गति में बहुत तेजी आई है। मलिन बस्तियों एवं झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले सभी लोगों का निर्धारित मानक के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर के लिए राज्य सरकार की पूरी तैयारी है। कोविड के दौरान सामाजिक संगठनों, संस्थाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी जन सहयोग के लिए सरकार को अच्छा सहयोग दिया जा रहा है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार उपस्थित थे।

जनता कर्फ्यू से लगातार निर्धनों को सूखा राशन और भोजन उपलब्ध करा रहा रियल एस्टेट

कहते है सही वक्त पर और जरूरतमंद व्यक्ति के चेहरे पर जो मुस्कान ला दे, वहंी वास्तव में समाज को दिशा दे सकता है। देशव्यापी लॉकडाउन में रियल एस्टेट एसोसिएशन यही काम ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों के लिए कर रहा है। जनता कर्फ्यू से ऋषिकेश में सक्रिय रियल एस्टेट एसोसिएशन रोजाना उत्तम क्वालिटी का आटा का कट्टा मात्रा 10 किलो, चावल मात्रा 10 किलो, दो किलो दाल, हर तरह के मसाले के पैकेट, एक लीटर सरसों के तेल की शीशी लोगों के जरूरतमंद लोगों के घर-घर जाकर पहुंचा रहा है।

वहीं दूसरी ओर ऐसे लोग जो खुले आसमान के नीचे रहने पर मजबूर है और न ही उनके पास खाना पकाने के लिए चूल्हा जैसी कोई व्यवस्था है। इन लोगों का ख्याल भी रियल एस्टेट ने बखूबी से रखा है। इन लोगों के लिए संगठन के अध्यक्ष दिनेश कोठारी ने दो वक्त का बना हुआ भोजन उपलब्ध कराया है। दिनेश कोठारी का मानना है कि जिंदगी बार-बार नहीं मिलती है, अगर हमारे जरिए किसी के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सकती है, तो इसे हमें अपनाना चाहिए। उन्होंने तमाम सामर्थ्यवान लोगों से संकट की इस घड़ी में निर्धन वर्ग के लोगों की मदद को आगे आने का भी आह्वान किया।

संगठन अध्यक्ष दिनेश कोठारी को अपनी युवा टीम का भी बहुत सपोर्ट मिल रहा है या यूं कहे कि दिनेश कोठारी की रीढ़ की हड्डी यही युवा है, इसमें विशाल कक्कड़, विवेक तिवारी, सार्थक कोठारी, अंकित अरोड़ा, सोनू किंगर, शिवम किंगर, आशीष छाम, आशीष नरूला, शैलेष जैन आदि युवा शामिल रहते है।