आप कार्यालय में भाजपा-कांग्रेस की विदाई घड़ी की सुईयां घूमनी हुई शुरु

उत्तराखंड में 14 फरवरी को चुनाव होने हैं जिसका काउंटडाउन शुरू हो चुका है और प्रदेश की जनता नए विकल्प के लिए पूरी तरीके से तैयार है। आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश कार्यालय के बाहर में कांग्रेस बीजेपी की विदाई के लिए अब काउंटडाउन की घड़ी लगा दी है ।प्रदेश कार्यालय के बाहर बड़ी क्लॉक आप ने लगाई है जिसमें समय के साथ विदाई दिखाया जा रहा है।
आप मीडिया सह प्रभारी उमा सिसोदिया ने बताया कि यह काउंटडाउन घड़ी उन दोनों ही पार्टियों के लिए एक सबक है जिन्होंने 21 साल रहते हुए इस राज्य को सिर्फ बर्बाद करने का काम किया है। इस घड़ी में जहां चुनाव की तारीख दिखाई दे रही है वही यह घड़ी काउंट डाउन का समय भी बता रही है।
उमा ने बताया कि जो भी लोग प्रदेश कार्यालय से बाहर गुजर रहे हैं उनकी नजर इस घड़ी पर जरूर पड़ रही है और वह जरूर इस घड़ी को देखने के बाद यह विचार कर रहे होंगे कि अब इस प्रदेश को बदलाव की जरूरत है क्योंकि 21 सालों में कांग्रेस और बीजेपी ने राज्य को सिर्फ छलावा किया है और जैसे-जैसे एक घड़ी में समय कम होता जा रहा है वैसे वैसे कांग्रेस और बीजेपी की धड़कनें बढ़ रही हैं लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं में बेहद ज्यादा उत्साह नजर आ रहा है क्योंकि आम आदमी पार्टी काम की राजनीति करते हुए नीतियों की बात करती है और अब की बार जनता काम और नीति पर ही अपना वोट देगी उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है दोनों ही दलों का प्रदेश से सफाया होने का और आने वाले समय में आम आदमी पार्टी की सरकार प्रदेश में बनेगी।

नामांकन तैयारियों को ऋषिकेश तहसील ने दिया अंतिम रुप

विधान सभा चुनाव 2022 के तहत 21 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसी क्रम में ऋषिकेश तहसील के उप जिलाधिकारी के न्यायालय को रिटर्निंग अधिकारी के कक्ष में तब्दील कर दिया गया है। जहां सभी प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। यह जानकारी रिटर्निंग अधिकारी अपूर्वा पांडे ने देते हुए बताया कि ऋषिकेश तहसील में चुनाव 2022 के लिए होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक दाखिल करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्याशियों को नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के लिए ऑनलाइन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। परंतु उन्हें एक प्रति हार्ड कॉपी के रूप में जमा करनी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक प्रत्याशी को अपने नामांकन पत्र की तीन कॉपी जमा करनी होगी जिस में आए हुए के ब्योरे के साथ अपराधिक रिकॉर्ड भी जमा करना होगा।

प्रत्याशी सहित 3 लोग ही नामांकन पत्र कक्ष में करेंगे प्रवेश
रिटर्निंग अधिकारी अपूर्वा पांडे ने यह भी बताया कि नामांकन पत्र जमा करने के दौरान प्रत्याशी और उसके 2 समर्थक ही कक्ष में उपस्थित रहेंगे। नामांकन कक्ष से 100 गज की दूरी पर लोगों को रोकने के लिए बनाई गई है वैरी कैटिंग

ऋषिकेश तहसील में बनाए गए नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के दौरान निगरानी के लिए कॉस्को सीसीटीवी कैमरे के साथ डिजिटल लैपिंग किए जाने के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। कोविड-19 का पालन कराए जाने के लिए सभी की थर्मल स्क्रीनिंग ,करवाये जाने के साथ दस्ताने भी दिए जाएंगे।

प्रेचन्द अग्रवाल चौथीबार भाजपा के टिकट पर लड़ेंगे ऋषिकेश से चुनाव

विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक प्रेमचंद अग्रवाल का ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार टिकट फाइनल होने पर आज ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में अनेकों जगह जमकर आतिशबाजी हुई एवं मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने ऋषिकेश स्थित विधानसभा अध्यक्ष के निजी आवास पर पहुंचकर उन्हें माल्यार्पण कर चौथी बार जीत को लेकर अग्रिम शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रेमचंद अग्रवाल ने केंद्रीय नेतृत्व का आभार जताते हुए स्थानीय कार्यकर्ताओं का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से केंद्रीय नेतृत्व ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रत्याशियों की लिस्ट जारी करते हुए उन्हें सहज व सरल कहकर संबोधित किया वह मेरी अनमोल निधि है। अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा है कि अब मतदान तिथि तक कमर कसने की जरूरत है ताकि हम जीत निश्चित कर सकें। अग्रवाल ने कहा कि उनके द्वारा इन 5 वर्षों में विकास के अभूतपूर्व कार्य समान रूप से किए गए हैं उन्होंने जातिवाद एवं क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र को आदर्श रूप से स्थापित करने के लिए भरपूर मेहनत की थी जिसका परिणाम है कि केंद्रीय नेतृत्व ने एक बार उन पर फिर से भरोसा जताया है। अग्रवाल ने कहा कि इन चुनावों में वह क्षेत्र में किए गए काम के आधार पर ही वोट मांगेंगे। वहीं ऋषिकेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग सभी ग्राम पंचायतों में अग्रवाल का टिकट फाइनल होने पर अनेक स्थानों पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांटी गई एवं पटाखे फोड़े गए। जबकि शहर के भी अनेक स्थानों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।
इस अवसर पर ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, श्यामपुर के मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, वीरभद्र के मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम, प्रदीप कोहली, जयंत किशोर शर्मा, सुमित पवार, सुमित सेठी, मनोज ध्यानी, गोपाल सती, हरिशंकर प्रजापति, सुंदरी कंडवाल, शिव कुमार पाल, नरेश शर्मा आदि कार्यकर्ताओं ने विधानसभा अध्यक्ष के कोयल घाटी स्थित आवास पर अलग-अलग शुभकामनाएं दी।

ये 5 महिलाएं भाजपा की पहली सूची में टिकट पाने में रही कामयाब

भाजपा ने प्रत्याशियों की पहली सूची में 59 सीटों के उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। जिनमें पांच महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। हालांकि इस बार पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी की बेटी रितु खंडूड़ी का टिकट कटा है। वहीं दो सीटों पर सीटिंग विधायक हैं और दो नए चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुईं कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महिला अध्यक्ष सरिता आर्य को भी टिकट दिया है। वहीं, खानपुर विधानसभा सीट पर कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की जगह उनकी पत्नी कुंवर देवयानी को मैदान में उतारा गया है।
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूड़ी की बेटी और सिटिंग विधायक रितु खंडूड़ी को इस बार टिकट नहीं दिया गया है। पार्टी ने उनकी जगह यमकेश्वर विधानसभा सीट से रेणु बिष्ट को टिकट दिया है। थराली विधानसभा सीट से विधायक मुन्नी देवी का इस बार भी टिकट काटा गया है।

हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट
भाजपा ने देहरादून की कैंट विधानसभा सीट से आठ बार विधायक रहे स्व. हरबंस कपूर की पत्नी सविता कपूर को टिकट दिया है। इससे पहले हरबंस कपूर के बेटे के भी चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा थी।

चैंपियन की पत्नी को मैदान में उतारा
खानपुर सीट से भाजपा ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को टिकट न देकर उनकी पत्नी कुंवरानी देवयानी को मैदान में उतारा है। वर्तमान में चौंपियन इसी सीट पर विधायक हैं। उन्होंने दावा किया था कि इस बार उनकी पत्नी इस सीट से चुनाव लड़ेंगी।

ये हैं महिला प्रत्याशी
देहरादून कैंट – सविता कपूर
सोमेश्वर – रेखा आर्य
नैनीताल – सरिता आर्य
खानपुर – कुंवरानी देवयानी
यमकेश्वर – रेणू बिष्ट

सुबह आये और 2 घंटे में भाजपा ने कर दिया टिकट कंफर्म

उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा हाईकमान के द्वारा प्रत्याशियों के नाम का ऐलान किया गया। वहीं 59 प्रत्याशियों की पहली सूची में 10 मौजूदा विधायकों के टिकट काटे गए है। उत्तराखंड भाजपा की महिला प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी की पुत्री रितु खंडूरी का टिकट काटा जाना चर्चाओं का विषय बना हुआ है। वहीं विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान का भी टिकट काटा गया।

1- थराली से मुन्नी देवी का टिकट काटकर भोपाल राम टम्टा को दिया गया है।
2- कर्णप्रयाग से सुरेंद्र सिंह नेगी का टिकट काटकर अनिल नौटियाल को दिया गया है।
3- खानपुर से कुंवर प्रणव चौंपियन का टिकट काटकर रानी देवयानी को दिया गया है।
4- यमकेश्वर से ऋतु खंडूड़ी का टिकट काटकर रेणु बिष्ट को दिया गया है।
5- पौड़ी से मुकेश कोली का टिकट काटकर राजकुमार पोरी को दिया गया है।
6- गंगोलीहाट से मीना गंगोला का टिकट काटकर फ़क़ीर राम टम्टा को दिया गया है।
7- कपकोट से बलवंत भोंर्याल का टिकट काटकर सुरेश गड़िया को दिया गया है।
8- द्वाराहाट से महेश नेगी का टिकट काटकर अनिल साही को दिया गया है।
9- अल्मोड़ा से रघुनाथ सिंह चौहान का टिकट काटकर कैलाश शर्मा को दिया गया है।
10- काशीपुर से हरभजन सिंह चीमा का टिकट काटकर त्रिलोक सिंह चीमा को दिया गया है।

वहीं इन विधानभाओं में भाजपा ने आज टिकट जारी कर दिया है।
1 पुरोला – दुर्गेश लाल
2 यमुनोत्री – केदार सिंह रावत
3 गंगोत्री – सुरेश चौहान
4 बद्रीनाथ – महेंद्र भट्ट
5 थराली – गोपाल राम टम्टा
6 कर्णप्रयाग – अनिल नोटियाल
7 केदारनाथ – अभी नही
8 रुद्रप्रयाग – भरत चौधरी
9 घनसाली – शक्ति लाल शाह
10 देवप्रयाग – विनोद कंडारी
11 नरेन्द्र नगर – सुबोध उनियाल
12 प्रतापनगर – विजय सिंह पँवार
13 टिहरी – अभी नही
14 धनौल्टी – प्रीतम पंवार
15 चकराता – राम शरण नौटियाल
16 विकासनगर – मुन्ना सिंह
17 सहसपुर – अभी नहीं
18 धर्मपुर – विनोद चमोली
19 रायपुर – उमेश शर्मा काऊ
20 राजपुर – खजान दास
21 कैंट – सविता कपूर
22 मसूरी – गणेश जोशी
23 डोईवाला – अभी नही
24 ऋषिकेश – प्रेमचन्द अग्रवाल
25 हरिद्वार – मदन कौशिक
26- भेल रानीपुर – आदेश चौहान
27- ज्वालापुर – सुरेश राठौर
28 भगवानपुर – मास्टर सत्यपाल
29 झबरेड़ा – अभी नही
30 पिरान कलियर – अभी नही
31 रुड़की – प्रदीप बत्रा
32 खानपुर – रानी देवयानी
33 मंगलौर – दिनेश पवार
34 लक्सर – संजय गुप्ता
35- हरिद्वार ग्रामीण – यतीश्वरानंद
36 यमकेश्वर – रेनू बिष्ट
37 पौड़ी – राजकुमार पोरी
38 श्रीनगर – डॉ धन सिंह रावत
39 चौबट्टाखाल – सतपाल महाराज
40 लैंसडाउन – दिलीप रावत
41 कोटद्वार – अभी नही
42 धारचूला – धन सिंह धामी
43 डीडीहाट – बिशन सिंह चुफाल
44 पिथौरागढ़ – चंद्रा पंत
45 गंगोलीहाट – फकीर राम टम्टा
46 कपकोट – सुरेश गरिया
47- बागेश्वर – चंदन राम दास
48 द्वाराहाट – अनिल शाही
49 सल्ट – महेश जीना
50 रानीखेत – अभी नही
51 सोमेश्वर – रेखा आर्य
52 अल्मोड़ा – कैलाश शर्मा
53 जागेश्वर – अभी नही
54 लोहाघाट – पूरण सिंह फर्त्याल
55 चम्पावत – कैलास गहतोड़ी
56 लालकुआं – अभी नही
57 भीमताल – राम सिंह कैड़ा
58- नैनीताल – सरिता आर्या
59- हल्द्वानी – अभी नही
60 कालाढूँगी – बंशीधर भगत
61 रामनगर – दिवान सिंह बिष्ट
62 जसपुर – शैलेन्द्र मोहन सिंघल
63- काशीपुर – त्रिलोक चीमा
64- बाजपुर – राजेश कुमार
65 गदरपुर – अरविंद पांडेय
66 रुद्रपुर – अभी नही
67 किच्छा – राजेश शुक्ला
68- सितारगंज – सौरभ बहुगुणा
69 नानकमत्ता – डॉ प्रेम सिंह राणा
70 खटीमा – पुष्कर सिंह धामी

भाजपा ने विकास किया है और करेगी-निशंक

भारतीय जनता पार्टी द्धारा आयोजित वर्चुअल सभाओं के क्रम में आज पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। देहारादून स्थित पार्टी स्टुडियो से किए अपने सम्बोधन में उन्होने कहा कि हम सभी का सौभाग्य है। मोदी जी जैसे लोकप्रिय और दूरदर्शी नेता के रूप में हमे कार्य करने का मौका मिला है अन्यथा एक पीएम कांग्रेस सरकार में थे, जिनके नाम आते ही निराशा हताशा छा जाती थी। प्रदेश में संचालित केंद्र और प्रदेश सरकार के लाखों करोड़ के कार्य हैं जिन्हे हमे सिर्फ जनता तक पहुंचाना है और जन आशीर्वाद से रिकॉर्ड जीत तय है।
इस वर्चुअल रैली के माध्यम से उन्होने कार्यकर्ताओं से एक महीने प्राण प्रण से जुट जाने का आग्रह किया ताकि 2025 में रजत जयंती से पहले ही उत्तराखंड का दशक बनाने के सपने को पूरा किया जा सके। उन्होने कार्यकर्ताओं का जोश बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा आपके पुरुषार्थ से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उस पर 2014 से देश में मोदी जी के नेत्रत्व में बह रही विकास की गंगा का उदाहरण हमारे सामने है। आज जनता को बरगलाने का काम करने वाली विपक्ष और मुख्यता कॉंग्रेस पार्टी तो सपने में भी इस दौरान सूबे में हुए जबरदस्त विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं कर सकती है। मोदी जी के नेत्रत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं, युवाओं, पिछड़ों, मुस्लिम आदि समाज के सभी वर्गों के विभिन्न योजनाओं पर कार्य किया है।
कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम जनता को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि आपके एक वोट से प्रदेश में डेढ़ लाख करोड़ के विकास कार्य संपादित हो रहे हैं। आपके एक वोट से आयुष्मान योजना से सभी प्रदेशवासियों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज हो रहा है। आपके एक वोट से अटल आवास योजना से निराश्रित लोगों के सर पर छत की व्यवस्थता की जा रही है। एक वोट से चार धाम आल वेदर रोड समेत पहाड़ों में सड़कों का जाल बिछाया गया है, आपके एक वोट से पहाड़ में ट्रेन चलाने का सपना साकार हुआ है। एक वोट से राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण, सीमा पार करके सर्जिकल स्ट्राइक करने, धारा 370 हटाने, तीन तलाक कानून पास कराने अनेकों अनेक राष्ट्र की दशा दिशा बदलने वाले कार्य हुए हैं।
इसी तरह आपके एक वोट से प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार प्रचंड बहुमत से आएगी और प्रधानमंत्री मोदी जी द्धारा दिये 2025 में उत्तराखंड का दशक बनाने के लक्ष्य को अवशय पूरा करेगी। इस वर्चुअल सभा में हरिद्वार ग्रामीण के विधायक और कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, वर्चुअल जनसभा संयोजक पुष्कर काला, शेखर वर्मा, अजीत नेगी आदि अनेक पार्टी प्रभारी उपस्थित थे।

यूकेडी ने आज 14 उम्मीदवारों की घोषणा की

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने 14 और विधानसभा क्षेत्रों के लिए अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं। बुधवार को दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रत्याशियों के नामों का एलान किया। दल अब तक 30 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी मैदान में उतार चुका है। ऐरी का कहना है कि शेष सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि उक्रांद के चुनावी एजेंडे में पलायन, बेरोजगारी, भू-कानून जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे।
वहीं प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करते ही यूकेडी कार्यकर्ताओं ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया। यूकेडी की केन्द्रीय महिला अध्यक्ष प्रमिला रावत के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता ने नेताओं को बधक बनाकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रमिला रावत ने टिकटों पर बंदरबांट का आरोप लगाते हुए निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया। प्रमिला रावत ने वरिष्ठ नेताओं की कार्यशैली पर सवाल उठाते कहा कि कभी भी टिकट वितरण पर हमारी राय नहीं ली जाती है। नेताओं की लचर कार्यशैली के कारण आज कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल है। अगर यही हाल रहा तो यूकेडी में को उई झंडा डंडा उठाने वाला नहीं बचेगा।

ये हैं यूकेडी के 14 उम्मीदवारों की सूची
यमुनोत्री-रमेश चंद्र रमोला
गंगोत्री-जसवीर सिंह असवाल
घनसाली-कमलदास
नरेंद्रनगर-सरदार सिंह पुंडीर
चकराता- रामानंद चौहान
विकासनगर-प्रीति थपलियाल
सहसपुर-गणेश प्रसाद काला
राजपुर रोड-बिल्लू वाल्मीकि
नैनीताल-ओमप्रकाश
रामनगर-राकेश चौहान
भीमताल-हरीश चंद्र राहुल
जागेश्वर-मनीष सिंह नेगी
हरिद्वार-आदेश कुमार मरवाड़ी
सल्ट-राकेशनाथ गोस्वामी

जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत ने भाजपा की सदस्यता ली

दिवंगत जनरल बिपिन रावत के भाई कर्नल विजय रावत (सेवानिवृत्त) भाजपा में शामिल हो गए हैं। इससे पहले उन्होंने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दिल्ली में मुलाकात की।
बुधवार को विजय रावत भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री धामी से भी मुलाकात की थी। इस दौरान विजय रावत ने कहा भी कि हमारे परिवार की विचारधारा बीजेपी से मिलती है। मैं बीजेपी के लिए काम करना चाहता हूं। अगर बीजेपी कहेगी तो मैं चुनाव भी लड़ूंगा।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बिपिन रावत व उनके परिवार द्वारा की गई राष्ट्रसेवा को हमारा नमन है। मैं सदैव उनके सपनों के अनुरूप उत्तराखंड बनाने हेतु कार्य करता रहूंगा। गौरतलब है कि देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत समेत अन्य 12 अन्य लोगों का आठ दिसंबर 2021 को कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में निधन हो गया था।

त्रिवेन्द्र की हाईकमान को चिट्ठी, कहा-चुनाव नही लड़ना चाहता

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा है कि वह इस बार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच यह संकेत दिए हैं। जिसके बाद यह संभावना जताई जा रही है कि वह डोईवाला विधानसभा सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे।

डोईवाला से भाजपा का प्रत्याशी अब कौन होगा
बुधवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच कहा कि इस बार उन्हें चुनाव लड़ाना है। पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे रही है। पार्टी सूत्र संकेत दे रहे हैं कि उन्हें भाजपा का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है। वहीं उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर जताई चुनाव न लड़ने की इच्छा भी जताई है। अब इसके बाद डोईवाला से भाजपा का प्रत्याशी कौन होगा, इसे लेकर संस्पेंस बन गया है।

उत्तराखंड में आज कोरोना विस्फोट, सामने आए 4448 नए मामले

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। आज मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 4448 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्‍य में अब कोरोना के सक्रिय मामले 20 हजार के पार पहुंच गए हैं। इस संख्‍या 20620 हो गई। वहीं, आज छह मरीजों की कोरोना से मौत भी हुई है। जबकि 1865 मरीज स्‍वस्‍थ भी हुए। उत्‍तराखंड में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों की 20 हजार से अधिक यानी 20620 पर पहुंच गई है। देहरादून में सबसे अधिक 8664 सक्रिय मामले हैं। इसके अलावा नैनीताल में 2884, हरिद्वार में 2799 और ऊधमसिंह नगर में 2077 सक्रिय केस हैं।

आज देहरादून में मिले सबसे अधिक 1687 लोग कोरोना संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, आज मंगलवार को देहरादून में सबसे अधिक 1687 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में 582, नैनीताल में 644, ऊधमसिंह नगर में 398, पौड़ी में 270, टिहरी में 157, उत्तरकाशी में 45, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 75, चंपावत में 104 , चमोली में 202 व बागेश्वर में 81 लोग संक्रमित मिले हैं।

कोरोना से आज हुई छह मरीजों की मौत
उत्‍तराखंड में आज मंगलवार को कोरोना से छह मरीजों की मौत हुई। इसमें तीन राजकीय दून मेडिकल कालेज में, एक एम्‍स ऋषिकेश में, एक महंत इंदिरेश अस्‍पताल में और एक रुड़की के निजी अस्‍पताल में हुई। बता दें कि राज्‍य में अब तक कोरोना से 7450 लोगों की मौत हो चुकी है।

तीर्थनगरी सहित आसपास क्षेत्र में 230 नए मामले
लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और ऋषिकेश में कोरोना के रिकॉर्ड मामले सामने आए। 140 पर्यटकों सहित 230 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। कोरोना के नए वेरिंएट के मद्देनजर तीर्थनगरी ऋषिकेश और आसपास के क्षेत्र में कोरोना जांच बढ़ने लगी है। यमकेश्वर विकास खंड के कोविड नोडल अधिकारी डा. राजीव कुमार ने बताया कि मंगलवार को 130 पर्यटकों सहित 144 कोरोना के नए केस आए हैं। बताया कि संक्रमितों में 14 स्थानीय हैं। इन्हे होम आइसोलेट कर दिया गया है।
मुनिकीरेती में कोविड नोडल अधिकारी डा. जगदीश जोशी ने मंगलवार को तपोवन चेकपोस्ट पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों का एंटीजन रैपिड टेस्ट किया जा रहा है। इसमें मंगलवार को 10 पर्यटक समेत 31 लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं। वहीं, ऋषिकेश सरकारी अस्पताल के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक एसएस यादव ने बताया कि अस्पताल में 274 लोगों ने आरटीपीसीआर कराया था, इसमें 45 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। इसमें 18 लोग ऋषिकेश शहर से हैं। 40 संक्रमितों को कोविड दवा किट उपलब्ध करा दी गई है। सभी को होम आइसोलेट किया गया है।